Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
गरीबों पर खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं: प्रियंका गांधी
dhamtari, Central government, Priyanka Gandhi

धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी मंगलवार को धमतरी जिले के कुरूद में अटल स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। सरकार जिस पैसे को अपना कहती है, वह जनता का पैसा होता है। गरीबों के लिए खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी के लिए एक हवाई जहाज पहले से था, फिर एक और खरीद लिया गया। 16 हजार करोड़ मोदी ने दो हवाई जहाज खरीदने पर खर्च कर दिए और उससे सिर्फ विदेश जाते हैं। इसी तरह से संसद भवन होते हुए भी 20 हजार करोड़ रुपये नई संसद बनाने पर खर्च कर दिए। उनके पास गन्ना किसानों के 15 हजार करोड़ रुपये देने के लिए पैसे नहीं थे, नया संसद भवन बनाने के लिए पैसे थे।

उन्होंने कहा कि धान खरीद में छत्तीसगढ़ ने मिसाल पेश की है। आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2640 रुपये मिलते हैं, ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं हो रहा है। मोदी वाराणसी से सांसद हैं, वहां धान 12 सौ रुपये में खरीदा जा रहा है। गांधी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि धान की कीमत को 32 सौ रुपये तक बढ़ाएंगे, बिजली बिल माफ करेंगे तो इस बात का एक आधार है। हमने ऐसा कई प्रदेशों में करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपके प्रदेश छत्तीसगढ़ को पिछले पांच सालों में मजबूत किया गया है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो दो घंटे के अंदर पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों की कर्ज माफी का फैसला लिया गया, लेकिन भाजपा कहती है कि उनके पास किसानों के लिए पैसे नहीं है। भाजपा उन उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है, जिनके पेट भरे हुए हैं। सारी सरकारी कंपनियों को प्राइवेट किया जा रहा है। ज्यादातर बंदरगाह, हवाई अड्डे अडानी को दे दिए गए हैं। प्रियंका ने कहा कि पांच सालों में भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ जनता की बेहतरी के लिए काम किया। भूपेश किसान के बेटे हैं, वह आपकी समस्याओं को समझते हैं। कांग्रेस में भूपेश के जैसे कई नेता है। कांग्रेस सरकार ने गौठान बनाए जिससे स्व सहायता समूह की महिलाएं एक से छह लाख रुपये तक कमा रही हैं।

 

इस मौके पर कांग्रेस की छग प्रभारी कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, गुरुमुख सिंह होरा, विपिन साहू, नीलम चंद्राकर समेत कुरूद विधानसभा प्रत्याशी तारणी चंद्राकर, धमतरी प्रत्याशी ओंकार साहू तथा सिहावा की प्रत्याशी अंबिका मरकाम एवं अनेक नेता मंच पर मौजूद थे।

MadhyaBharat 7 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.