Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी.   राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी.   राम विरोधी कांग्रेस का नारा बदल कर लड़की हो तो पिटोगी हो गया: राधिका खेड़ा.   अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी .   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.   मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान.  
कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मप्र पर कब्जा चाहती हैः नरेन्द्र मोदी
bhopal, Congress ,Narendra Modi

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मध्य प्रदेश पर कब्जा करना चाहती है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए, कैसे कांग्रेस की काली कमाई से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। क्या ये ईमानदारी की कमाई है? इस कमाई को गद्दों के नीचे छुपाने की क्या जरूरत है? एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ भाजपा है। भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां मिली है। हर जगह हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को मप्र के बड़वानी जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस के नेता हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया था। दूसरी तरफ भाजपा है जिसने मध्यप्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि बरसों तक कांग्रेस ने आदिवासी समाज को नजरअंदाज किया। कभी आदिवासी समाज की परवाह नहीं की। ऐसे आदिवासी समाज को न्याय दिलाने का काम भाजपा ने किया है।

 

मोदी ने कहा कि भाजपा ने यहां जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगा, प्रदेश को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र युवाओं, महिलाओं को और सशक्त बनाने वाला है। यह हर परिवार को मजबूत जिंदगी देने वाला है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है, जनता से किये हर वादे पूरे होंगे ये मेरी गारंटी है।

 

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस कुछ भी वादा कर सकती है। ये लोग मध्य प्रदेश की जनता को सोने का महल बनाने का वादा भी कर सकते हैं। सत्ता मिलते ही कांग्रेस जनता को भूलकर लूट का कारोबार शुरू कर देगी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में आती है लोगों के लिए अपने त्योहार मनाना भी मुश्किल हो जाता है। आपने पड़ोसी राज्य राजस्थान में देखा ही है। कांग्रेस के कुशासन में कैमरा के सामने, सिर तन से जुदा के नारे लगाए जा रहे हैं। हमें राजस्थान को बचाना है और मध्यप्रदेश को बर्बादी के राह पर जाने से बचाना है।

 

MadhyaBharat 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.