Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर रेड अलर्ट
isjol, Red alert , India-Myanmar border

आइजोल। मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। म्यांमार के विद्रोहियों की भारत में संभावित घुसपैठ के मद्देनजर यह बड़ा फैसला किया गया है। अंदेशा है कि पांच हजार से ज्यादा शरणार्थी भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मिजोरम सीमा के पास म्यांमार सेना और चिनलैंड डिफेंस फोर्स (सीडीएफ) के बीच बीते 48 घंटों में हुई गोलीबारी के बाद से तनाव बढ़ गया है। सीडीएफ ने कथित तौर पर म्यांमार के रिहखावदार गांव में म्यांमार सेना के शिविर पर कब्जा कर लिया है। यह स्थान मिजोरम के जोखावथार से केवल चार किलोमीटर दूर है। बदला लेने के लिए म्यांमार सेना के जेट फाइटर ने बमबारी की।

नतीजतन, मिजोरम में लगातार शरणार्थी पहुंच रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक पांच हजार से अधिक शरणार्थी सीमा पार कर चुके हैं। इसके अलावा, बमबारी और गोलीबारी से घायल हुए लगभग 40 लोगों, जिनमें महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं, को भी इलाज के लिए मिजोरम लाया गया है। कुछ को चंफाई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को आइजोल रेफर किया गया है।

MadhyaBharat 14 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.