Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आत्मा को जगाया: अमित शाह
ahamdabad, Prime Minister ,Narendra Modi , Amit Shah

अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि वर्षों तक राममंदिर का मुद्दा लटका कर रखा गया। अब 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। काशी कॉरिडोर का भी निर्माण हुआ। यह शुरुआत देश में शुभ संकेत है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें स्थान पर है। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आत्मा को जगाया है। वर्ष 2046 में जब देश आजादी का 100 वर्ष मनाएगा तब भारत विश्व का श्रेष्ठ देश होगा। नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2024 में फिर से पीएम बना दें और 2027 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार को अहमदाबाद प्रवास पर थे। वे श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) में श्री पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव में हाजिरी देने पहुंचे थे। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने स्वामीनारायण संप्रदाय के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए संप्रदाय के किए कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण गुरुकुल ने देशभर में अच्छे नागरिक दिए हैं, जिससे देश को लाभ पहुंचा है। ऐसी संस्थाओं ने गुलामी के समय में सनातन धर्म से लोगों को जोड़े रखने का काम किया है। स्वामीनारायण संप्रदाय की अलग-अलग संस्थाएं हैं। यदि ऐसी संस्थाएं गुजरात में नहीं होती तो यहां का शिक्षा संबंधी कार्य कठिन हो जाता। यहां का सर्वशिक्षा अभियान अधूरा रह जाता। शाह ने कहा कि स्वामीनाराण संप्रदाय ने जनजातीय क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन होने से रोका है। गौसेवा के संबंध में चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गौसेवा से खेती तक जोड़े रखने का काम गुरुकुल करता है। इस अवसर पर शाह ने गुरुकुल के संबंध में अपनी स्मृतियों को भी साझा किया।

इस अवसर पर एसजीवीपी के बालास्वामी ने कहा कि यह देश का स्वर्णयुग है। स्वर्णयुग को जारी रखना है तो वर्ष 2024 में इसे संभाल लेना होगा।

MadhyaBharat 30 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.