Since: 23-09-2009

  Latest News :
संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   शहर की नामी प्रतिष्ठानों में छूट की घोषणा.   शराबी प्रधान अध्यापक निलंबित.   ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.   नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की परिजनों के सामने हत्या कर दी.   बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.  
नागपुर से रीवा जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई एक की मौत
maihar, Bus ,parked truck, one dead

मैहर। मध्य प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कढ़ाके की ठंड के चलते कई इलाके कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। राेजाना कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की खबरें आ रही है। शनिवार तड़के भी मैहर जिले में कोहरे के कारण नागपुर से रीवा जा रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक बस सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री मामूली रुप से घायल हुए हैं।

 

 

जानकारी अनुसार नागपुर से रीवा जा रही एक यात्री बस शनिवार सुबह करीब 4 बजे मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैगांवा पहुंची थी। इस दौरान अधिक कोहरा होने के कारण बस चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और सीधी जाकर उसमें टकरा गया। सुबह का समय होने के कारण सभी यात्री सो रहे थे। अचानक हुई भिड़ंत से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में बस यात्री प्रीतम तिवारी (उम्र 25 वर्ष) पुत्र विनोद तिवारी की मौत हो गई। मृतक नागपुर से रीवा अपने घर जा रहा था। वहीं बस में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

MadhyaBharat 30 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.