Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी.   राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी.   राम विरोधी कांग्रेस का नारा बदल कर लड़की हो तो पिटोगी हो गया: राधिका खेड़ा.   अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी .   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.   मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान.   सक्ती जिले में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया.   छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट.   रायपुर लोकसभा चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं.  
असम में राहुल गांधी की यात्रा का रूट बदलने पर एफआईआर दर्ज
guwahati, FIR registered , Rahul Gandhi

गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज असम में दूसरा दिन है। शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने जोरहाट से अपनी यात्रा पर आगे के लिए रवाना हुए। गुरुवार रात को अपनी यात्रा का रूट बदलने के आरोप में जोरहाट में एक एफआईआर दर्ज हुई है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को नगालैंड से चलकर आमगुरी, मरियनी होते हुए जोरहाट पहुंची थी। यहां के रंगदई मैदान पर उन्होंने रात बिताने के बाद शुक्रवार को माजुली की यात्रा पर रवाना हुए। राहुल गांधी ने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक सजी नौका से यात्रा की। माजुली में राहुल गांधी शुक्रवार को सत्रों के सत्राधिकारों से बातचीत करेंगे और न्याय यात्रा के तहत आम आदमी की समस्याओं काे जानकारी लेंगे।

इसी बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गुरुवार की रात जोरहाट में एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर अपनी यात्रा का तय रूट को बदलने का आरोप है। राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी भी साथ हैं।

MadhyaBharat 19 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.