Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया : राजनाथ सिंह.   बृजभूषण की शरण में भाजपा करण भूषण सिंह कैसरगंज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव.   मनीष सिसोदिया जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे.   नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी.   सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया.   बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश कर रहे तृणमूल व कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ.   जीतू का रामनिवास रावत पर पलटवार.   आरजीपीवी के बाद मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में सामने आई गड़बड़ी.   6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से की मुलाकात.   एमपी के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी में लगाई पवित्र डुबकी.   उज्जैन के दंडी आश्रम में बच्चों से दुष्कर्म का दूसरा आरोपित आष्टा से गिरफ्तार.   हो सकता है 7 मई तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं: गोविंद सिंह राजपूत.   दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर : राधिका खेड़ा.   प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़ना चाहिए : मंत्री ओपी चौधरी.   रायपुर : तापमान 42 पार लू चलने की चेतावनी जारी.   अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा.   पुलिस ने आलू से भरी पिकअप में 50 लाख कैश पकड़ा.   छत्तीसगढ़: मुठभेड़ स्थल से अब तक 07 नक्सलियों के शव मिले.  
अरनपुर विस्फोट में शामिल नक्सली की हुई मौत
dantewada, Naxalite involved, Aranpur blast dies

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गये बम विस्फोट मामले में पुलिस ने एक नक्सली पोदिया माड़वी को कल शनिवार शाम 05 बजे गिरफ्तार किया था, जिसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात 12:30 बजे मौत हो गई है। गिरफ्तार नक्सली पोदिया माड़वी किस बीमारी से जूझ रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर बम विस्फोट में 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी। वर्ष 2023 की यह सबसे बड़ी नक्सली वारदात थी।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अरनपुर विस्फोट मामले में आरोपित की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था, जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 05 बजे हिरासत में लिया गया। हिरासत के पश्चात हमें पता चला कि उसकी तबीयत खराब है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

MadhyaBharat 28 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.