Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
डबवाली बार्डर पर हजारों किसान दिल्ली कूच को तैयार
chandigarh, Thousands of farmers , Dabwali border

चंडीगढ़। पंजाब के 27 किसान संगठनों ने आज (मंगलवार) दिल्ली कूच का ऐलान किया है। हजारों किसान अंबाला के निकट शंभू बार्डर तथा कैथल के निकट खनौरी बार्डर पर मौजूद हैं। हरियाणा पुलिस का प्रयास है कि इनको दिल्ली जाने से रोका जाए। इस बीच केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों के साथ किसान संगठनों व पंजाब सरकार की बैठक सोमवार रात 12 बजे चंडीगढ़ में समाप्त हुई। इस बैठक में कोई परिणाम नहीं निकल सका।

 

इसके बाद रात करीब दो बजे किसान नेताओं ने बार्डर पर जुटे साथियों को लामबंद होने का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ में छह घंटे तक चली बैठक में शामिल हुए किसान नेता अल सुबह हरियाणा बार्डर पर पहुंच गए। किसानों ने केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल व अर्जुन मुंडा के साथ बातचीत की। रात करीब 12 बजे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर बैठक बीच में छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने सुबह पंजाब-हरियाणा के किसानों को शंभू, खनौरी और डबवाली बार्डर पर एकत्र होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर चर्चा हुई। सरकार किसानों की मांगों पर गंभीर नहीं है। किसान टकराव नहीं चाहते लेकिन सरकार के मन में खोट है।

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार सरकार पुरानी बातों पर ही कायम है। दिल्ली जाना अब किसानों की मजबूरी बन गया है। बैठक के बाद केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार बातचीत के माध्यम से सभी मसलों का हल करना चाहती है। किसान संगठनों के साथ बैठक में ज्यादातर विषयों पर सहमति तक बात पहुंची। कई बिंदु ऐसे हैं जिनके स्थाई समाधान के लिए कमेटी बनाकर काम किया जाना जरूरी है। किसान कुछ मामलों के त्वरित हल चाहते हैं। सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। इस बीच मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब पुलिस किसानों को आवागमन से नहीं रोक रही है।

MadhyaBharat 13 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.