Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी.   राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी.   राम विरोधी कांग्रेस का नारा बदल कर लड़की हो तो पिटोगी हो गया: राधिका खेड़ा.   अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी .   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.   मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान.   सक्ती जिले में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया.   छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट.   रायपुर लोकसभा चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं.  
भाजपा ने लोस चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषित
dehradoon, BJP announces ,election management committee

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बनी इस समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है जिसमें घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशेष संपर्क अभियान समिति के संयोजक मदन कौशिक तथा चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को बनाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बनी इस समिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक के रूप में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और सह संयोजक आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त न्यायिक मामले एवं चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में संजय गुप्ता और सह प्रमुख जयवर्धन कांडपाल, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख के रूप में राजेंद्र ढिल्लों और सह प्रमुख खीमा शर्मा, विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख विपिन कैंथोला और सह प्रमुख दिलीप कंडारी, दीप कोश्यारी, घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख त्रिवेंद्र सिंह रावत और सह प्रमुख बलवंत सिंह भौर्याल, दीप्ति रावत एवं राज्य सभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, आरोप पत्र विभाग में प्रमुख मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख नेहा जोशी जिम्मेदारी देखेंगी।

विशेष संपर्क विभाग के संयोजक मदन कौशिक सह संयोजक विजय बहुगुणा, डॉक्टर आर के जैन, प्रदीप बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रमुख केदार जोशी, कॉल सेंटर प्रमुख विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन हरीश डोरा, अतिथि विभाग सौरभ थोपलियाल को जिम्मेदारी मिली है। चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया विभाग में प्रमुख की जिम्मेदारी मनवीर चौहान संभालेंगे जिनके साथ सह प्रमुख के रूप में राजेंद्र नेगी, चंदन बिष्ट, मानिक निधि शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया संपर्क प्रमुख सुरेश जोशी एवं सह प्रमुख कुंवर जपेंद्र एवं सोशल मीडिया एवं हाईटेक अभियान विभाग के प्रमुख नवीन ठाकुर एवं सह प्रमुख करुण दत्ता,गंधार अग्रवाल के साथ डिजिटल विभाग प्रमुख अजीत नेगी को बनाया गया है।

इसी तरह साहित्य सामग्री निर्माण मीरा रतूड़ी एवं विनोद सुयाल,साहित्य छपवाना प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, प्रचार सामग्री कौस्तुभानंद जोशी, वाहन प्रमुख अनिल गुप्ता और बलजीत सोनी, प्रवास प्रमुख अनिल गोयल एवं सीताराम भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट वीडियो वैन श्याम अग्रवाल, संसाधन प्रमुख डॉक्टर धन सिंह रावत, हिसाब किताब प्रमुख पुनीत मित्तल, आंकड़े प्रमुख राजेंद्र बिष्ट, प्रालेखिकरण एवं दस्तावेजीकरण अजेंद्र अजय, संस्कृति राजेंद्र रावत और नुपुर गुप्ता, प्रवासी कार्यकर्ता राजीव तलवार काम देखेंगे।

महिला अभियान आशा नौटियाल, युवा अभियान शशांक रावत, एससी अभियान समीर आर्य, एसटी अभियान राकेश राणा, झुग्गी झोपड़ी अभियान डॉक्टर महेंद्र कश्यप, सामाजिक संपर्क राकेश गिरी, लाभार्थी अभियान प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला, बूथ कार्य प्रमुख आदित्य कोठारी, भाषण बिंदु प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, विस्तारक योजना प्रमुख कुंदन परिहार और सह ऋषि कण्डपाल को बनाया गया है।

MadhyaBharat 23 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.