Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
सुरक्षाबलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
kanker, Three Naxalites killed , encounter

कांकेर। जिले के नक्सली इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच एक मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए है और अभी इलाके में जवान सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवानों को अंतागढ़ थानाक्षेत्र के कोयलीबेड़ा इलाके के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया था। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों की ओर से की गई फायरिंग में तीन नक्सली मारे गये। वहीं सुरक्षा बल के जवानों को किसी तरह की हानि नहीं हुई है।

घटना की पुष्टि करते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक कल्याण एलेसेला ने बताया कि कोयलीबेड़ा इलाके के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड और बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। उसी समय नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से तीनों मारे गये नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। जवानों ने मौके से दो हथियार भी जब्त किए हैं। मुठभेड़ के बाद बीएसएफ के जवान इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

MadhyaBharat 25 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.