Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
इलेक्ट्रोरल बॉन्ड घोटाले को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया भारत का सबसे बड़ा घोटाला
bhopal, MP Congress President,India

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के लिए लोकसभा चुनाव की अधिसूचना घोषित हो चुकी है, परंतु भाजपा की डबल इंजन सरकार की डबल वादा खिलाफी को लेकर जनता हताश और निराशा है, आलम यह है कि 2014 से 2023 तक कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई है एवं इसी कारण जनता आशाभरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है।

 

पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे दिया करते थे उसके विपरीत इलेक्ट्रोरल बॉन्ड्स के जरिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कई खुलासे हुए हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह भाजपा के लीगल करप्शन के उदाहरण हैं। वैक्सीन निर्माता, पाकिस्तान एवं लॉटरी किंग के द्वारा भाजपा को जो चंदा दिया गया इन सब पर चर्चा होनी चाहिए, चुनावी बॉन्ड्स घोटाला स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।

 

 

जीतू पटवारी ने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी ने लोगों को आरटीआई जैसे अधिकार दिए खाद्यान्न, भूमि अधिग्रहण, वन अधिकार कानून आदि कानून दिए । वहीं भाजपा ने इन कानूनों को पंगु बनाया। कांग्रेस पार्टी फिर एक बार जनता को अधिकार देगी, हम किसानों को एमएसपी का अधिकार देंगे, ग्रेजुएट युवाओं को दस लाख रुपए सालाना की स्टाइपेंड का अधिकार देंगे, बहनों को आठ हजार से आठ हजार पांच सौ के करीब प्रति माह की आर्थिक सुरक्षा का अधिकार देंगे और विस्तार में सभी अधिकार एवं न्याय के माध्यम इंडिया एलायंस की रैली में हमारे नेता राहुल जी एवं एलायंस के नेता करेंगे।जीतू पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और अपने परिणामों से सभी को चौंंकाएगी।

MadhyaBharat 17 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.