Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
मप्रः डिंडोरी बालाघाट-मंडला में रेड अलर्ट
bhopal, MP, Possibility of rain

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। सोमवार को भी जबलपुर समेत 11 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, सिवनी, जबलपुर, शहडोल और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट है।

 

 

मौसम विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल और सिवनी जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 19 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिले में ओले गिरने भी आशंका है। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा एवं कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से भी काफी नमी आ रही है।

 

 

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से गरज-चमक के साथ रुक-रुककर वर्षा हो रही है। सोमवार को भी जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। सिवनी, डिंडौरी, पांढुर्ना, बालाघाट, अनूपपुर और मंडला जिले में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज 19 मार्च तक बना रह सकता है। इस दौरान पूवीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

MadhyaBharat 18 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.