Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली
masko, Islamic State ,claimed responsibility

मॉस्को। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने समाचार एजेंसी अमाक में बयान जारी कर कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास समाचार एजेंसी ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए। मॉस्को समयानुसार सुबह 2:00 बजे तक 80 लोगों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। इसके कुछ देरबाद अस्पताल में भर्ती कराए गए 145 लोगों की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट की गई है। इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.