Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं: कैलाश विजयवर्गीय
chindwara,Congress , Kailash Vijayvargiya

छिंदवाड़ा। प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री व क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अयोध्या में मंदिर टूटते हुए देखा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर का निर्माण देखा है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं हैं।

 

 

विजयवर्गीय बुधवार को छिंदवाडा जिला कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एकमात्र संकल्प ’’सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वहीं कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास करती रहती है। छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा का सांसद भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा। इस चुनाव में छिंदवाड़ा लोकसभा में कमल खिलाकर आप सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें।

 

 

छिंदवाड़ा बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है: डॉ. महेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 1 लाख 27 हज़ार 973 कार्यकर्ता हैं, इनमें भी नए-पुराने कार्यकर्ताओं को मिलाकर संख्या दो लाख पहुंच जाती है। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस से पार्टी में आये लोगों के साथ बैठकर सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। जिस तेज़ी से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि अब छिंदवाड़ा बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र में जुड़े 2 लाख 6 हज़ार 981 नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ मोदी सरकार के विकास कार्यो से अवगत भी कराना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया।

 

 

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, लोकसभा सह प्रभारी संतोष पारिक, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, विजय झांझरी, लोकसभा विस्तारक सतेंद्र यादव, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पांढुर्ना जिलाध्यक्ष वैशाली महाले, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत सिंह विज, पूर्व विधायक रमेश दुबे, चौधरी गंभीर सिंह, कन्हाईराम रघुवंशी, दौलतसिंह ठाकुर, उत्तम ठाकुर, मोनिका बट्टी, आशीष ठाकुर, नत्थन शाह कवरेती,ज्योति डेहरिया, योगेंद्र राणा, गरिमा दामोदर सहित लोकसभा कोर कमेटी सदस्य, लोकसभा प्रबंधन समिति सदस्य, विधानसभा प्रभारी-संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 27 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.