Since: 23-09-2009

  Latest News :
ईरान-इजराइल की यात्रा करते सयम सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय.   अकोला में दो कार की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत.   चुनाव प्रचार खर्च में विसंगति पाये जाने पर सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार को नोटिस.   मोदी के प्रधानमंत्री रहते आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता : अमित शाह.   प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया : राजनाथ सिंह.   बृजभूषण की शरण में भाजपा करण भूषण सिंह कैसरगंज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव.   जीतू के विवादित बयान पर इमरती का पलटवार.   मध्यप्रदेश के 10 जिलो में 4-5 मई को लू का अलर्ट.   कांग्रेस प्रत्याशी की नाम वापसी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई.   जीतू पटवारी बोले इमरती का रस खत्म चाशनी नहीं बची.   ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप.   अवैध रूप से संचालित 10 मैरिज गार्डनों पर की तालाबंदी.   बिलासपुर में 15 मरीजों में पीलिया की पुष्टि.   तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत.   शराबी दामाद ने सास की गला घोटकर की हत्या.   बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई.   चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे : प्रियंका गांधी.   दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर : राधिका खेड़ा.  
जो नेता खुद जीतने में सक्षम न हो वो कांग्रेस को क्या जिताएंगेः शिवराज
bhopal,  Congress win, Shivraj

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता मैडम सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री ले ली है। क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। वहीं कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए हैं। जो नेता खुद जीतने में सक्षम न हो, वो कांग्रेस को क्या जिताएंगे। कांग्रेस अपने गलत फैसलों की वजह से गर्त में जा रही है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को विदिशा लोकसभा की सांची, भोजपुर और बुधनी विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा के घोषणा पत्र में गरीबों का जिक्र नहीं किया। राहुल बाबा तुम्हें हिंदी नहीं आती तो हम क्या करें, अंग्रेजी भी नहीं आती तो इटली की भाषा में हम नहीं लिख सकते। घोषणा पत्र में अगले पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त राशन, घर-घर पानी, मुफ्त इलाज का जिक्र है। ये सब गरीबों के लिए ही है।

 

 

शिवराज सिंह ने कहा कि मैंने बचपन में बेटा-बेटी में भेदभाव होते देखा था, तब से बहनों की तकलीफें दूर करने का प्रयास करता था। बेटी को बोझ समझा जाता था, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की, फिर लाड़ली बहना योजना बनाई। इस योजना से बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आए। अब प्रधानमंत्री ने भी कहा है और भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया गया है कि हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी का मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो।

 

 

नेता नहीं परिवार का सदस्य हूं

उन्होंने कहा कि, मैं नेता नहीं आपके परिवार का सदस्य हूं। हम सब एक ही परिवार है और हम सबको मिलकर विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र को एक आदर्श लोकसभा बनाना है। आपको कांग्रेस का जमाना तो याद ही होगा, जब सड़कें नहीं हुआ करती थी, ना बिजली, ना पानी, घनघौर अंधेरा था। कांग्रेस ने प्रदेश में कभी भी कोई विकास नहीं किया। मध्यप्रदेश में विकास के काम केवल भाजपा की सरकार ने किए है। कांग्रेस की सरकार में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जाता था, जबकि भाजपा की सरकार ने इसे शून्य प्रतिशत किया। किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खाते में 12 हजार रुपये आ रहे हैं। बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए सीएम राइज़ स्कूल खोले गए हैं, जहां प्राइवेट स्कूलों से अच्छी सुविधाएं हैं। गरीब के बेटा-बेटी आज डॉक्टर, इंजीनियर बन रहें हैं, उनकी फीस भरने का काम राज्य सरकार कर रही है।

 

 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर उन्हें नमन किया और देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और शांति, खुशहाली की कामना की। उन्होंने अहमदपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर महा-जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और बाजार, दुकानों में भी लोगों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिवराज जहां-जहां भी गए पूरा क्षेत्र शिवराजमय नज़र आया। हर कोई शिवराज का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत कर रहा था तो युवाओं के हाथों में पार्टी के झंडे लहरा रहे थे। भांजे-भांजियां मामा-मामा पुकार रहे थे। तो बहनों ने अपने भैया को गले लगाया। वहीं बड़े बुजुर्गों ने शिवराज सिंह के सिर पर हाथ रख उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान ग्राम सांचेत में एक बुजुर्ग महिला शिवराज के गले लगी तो शिवराज भी भावुक नज़र आए।

 

 

चौहान ने कहा कि मैं अथॉरिटी दे रहा हूं कि, तुम ही शिवराज हो और तुम ही उम्मीदवार हो। शिवराज बनकर घर से निकल जाओ, सभी बहनें भी घर निकलें और हर घर में संपर्क करें। हर घर तक पहुंचना है, हर दरवाजे तक जाना है। तुम्हारी गारंटी को शिवराज पूरा करेगा। मेरी एक तमन्ना है कि, पांच साल ऐसा काम करूं कि, पूरा भारत विदिशा संसदीय क्षेत्र को देखने आए। यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐसा भारत खड़ा हो रहा, जिसे पूरी दुनिया प्रणाम कर रही है, चारों तरफ भारत की जय-जयकार हो रही है। ये केवल मोदी की गौरवगाथा नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की गौरवगाथा है। मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और मोदी के तीसरे कार्यकाल में हमारा देश, दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाने वाले भारत का सपना साकार हो होगा।

MadhyaBharat 21 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.