Since: 23-09-2009
राजगढ़। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है। सोमवार को समाचार मिलने के बाद दिग्विजयसिंह ने अपने आज के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का लखनऊ में बीमारी के चलते निधन हो गया। दामाद के निधन हो जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिए हैं। संभवत: दिग्विजयसिंह और उनके परिजन दामाद के अंतिम संस्कार में भाग लेने जाएंगे।
MadhyaBharat
22 April 2024
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|