Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: अभिजीत गांगुली.   हरियाणा के नूंह में बस में लगी आग.   देवेगौड़ा ने कहा- एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया रेवन्ना को.   संजय राऊत के खिलाफ मामला दर्ज.   कुछ दिनों में कांग्रेस विलुप्त और सपा हो जायेगी समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह.   मल्लिकार्जुन खडगे ने किया महाराष्ट्र में इंडी आघाड़ी को 46 सीटें मिलने का दावा.   पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ में ले जाने के मामले में हरदा डीईओ सस्पेंड.   शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग.   पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग.   लोकायुक्त ने पटवारी को साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.   दो हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप विधायक ने किया एसपी कार्यालय का घेराव.   तेज रफ्तार डंपर ताऊ-भतीजे को टक्कर मारकर मकान में घुसा.   डीआरजी जवानों ने सुकमा में एक नक्सली को मार गिराया.   प्रदेश के कई जिले में बारिश के आसार.   जवान व ग्रामीण के हत्या की वारदात में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार.   तेंदुपत्ता तोड़ने गईं दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला.   ओडिशा की जनता इस बार परिवर्तन चाह रही: डिप्टी सीएम साव.   प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या.  
रेत माफिया और ड्रायवर के घर पर चला बुलडोजर
sehdol, Bulldozer runs , sand mafia

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में शनिवार को रेत माफियाओं ने एक एएसआई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर को प्रशासन ने रेत माफिया व ट्रैक्टर चालक के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया है।इस दौरान मौके पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए राजस्व अधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

रेत माफिया सुरेंद्र सिह सहित ट्रैक्टर चालक राज रावत कोल के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर मकान को जमींदोज किया गया। जानकारी अनुसार राजस्व विभाग के अधिकारी ट्रैक्टर मालिक और उसके बेटे की संपत्तियों की भी जांच कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है। ट्रैक्टर चालक विजय उर्फ़ राजरावत और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई प्रकरण दर्ज है। तीसरे आरोपी सुरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

MadhyaBharat 5 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.