Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता : अमित शाह.   मां-माटी और मानुष का भक्षण कर रही टीएमसी: नरेन्द्र मोदी.   मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: अभिजीत गांगुली.   हरियाणा के नूंह में बस में लगी आग.   देवेगौड़ा ने कहा- एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया रेवन्ना को.   संजय राऊत के खिलाफ मामला दर्ज.   राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बुजुर्ग को आया चक्कर सिंधिया-प्रियदर्शिनी ने संभाला.   मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल.   जबलपुर में तीन दुकानाें में लगी आग घरों तक पहुंची.   गोवध करने वाले की लोगों ने की पिटाई घर पर चला बुलडोजर.   पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ में ले जाने के मामले में हरदा डीईओ सस्पेंड.   शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग.   नक्सलियों ने 26 मई को बंद का किया आह्वान.   लापता युवक का सूने मकान में लटका मिला शव .   गहरे कुंए में सफाई करने उतरे दो युवक अचानक कुएं के अंदर बेहोश.   तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई तीन युवक की मौत.   प्रियंका गांधी के झूठ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाया आइना.   चलती ट्रेन में गिरा पोल दो यात्री गंभीर.  
मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख
bhopal, Chief Minister ,Govind Malu

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार देर रात इंदौर में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। श्री मालू का असमय निधन समाज व भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गाेविंद मालू के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.