Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
योगी आज अपने पैतृक गांव पंचूर आएंगे
podi, Yogi will come, native village, Panchur today

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। योगी वहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी होंगे। इसके लिए उत्तराखंड शासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसके मद्देनजर देव भूमि प्रदेश के यम्केश्वर तहसील स्थित पंचूर गांव में प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पैतृक आवास को बहुत अच्छी तरीके से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी अपने सबसे छोटे भाई के बेटे के मुंडन संस्कार में भी शिरकत करेंगे।

योगी आदित्यनाथ के मामा कीर्ति सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनका भांजा परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव पहुंच रहे हैं। योगी के वहां आने को लेकर पूरे गांव में बहुत ही उत्साह का माहौल है।

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यमकेश्वर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही जिस मार्ग से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, उस मार्ग के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन और व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकेगा।

MadhyaBharat 3 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.