Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
जापान के पूर्व पीएम को गोली मारी गई
जापान के पूर्व पीएम को गोली मारी गई

शिंजे आबे की हालत नाजुक बताई जा रही 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि  हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान उनको गोली मारी है।  शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तभी उनके सीने पर गोली मार दी गई । सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जापान के अधिकारियों का कहना है कि एयरलिफ्ट करते वक्त आबे के दिल की धड़कन की बंद थी और उनकी सांस नहीं चल रही थी। वहीं पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावार  नारा शहर का रहने वाला है।  41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के तौर पर इसकी पहचान हुई है।  जो नौसैनिक बताया जा रहा है। जापान के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि वह घटनास्थल पर पत्रकार बनकर आया था। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिंजो की हालत गंभीर है और उन्हें बचान के पूरी कोशिश की जा रही है।  किशिदा ने कहा कि शिंजो आबे पर ये हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हमलावरों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। विस्तृत जानकारी सामने आने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बीच हमले की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा है कि मैं अपने प्रिय दोस्त शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने शिंजो आबे, उनके परिवार व जापान के नागरिकों के लिए प्रार्थना की है।

MadhyaBharat 8 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.