Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
झारखंड के 41 विधायक रायपुर के लिए रवाना
झारखंड के 41 विधायक रायपुर  के लिए रवाना

 

हेमंत सोरेन कांग्रेस को विधायक खरीदने का डर  

झारखंड में राजनीतिक  ने एक बार फिर करवट बदली है। सीएम  हेमंत सोरेन की  विधायकी जाने के बाद अब विधायकों को रायपुर ले जाय जा रहा है।  सोरेन की विधायकी और मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी या बचेगी? इस बारे में आज फैसला हो सकता है। चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राजभवन को सौंप दी है। अब राज्यपाल को फैसला करना है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन के रांची स्थित सरकारी निवास पर यूपीए विधायकों की बैठक हुई। विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर शिफ्ट किया जा रहा है। तीन बसों में सवार होकर 41 विधायक रायपुर जा रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है। इससे पहले  सत्ता पक्ष के अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान विधायकों ने एकजुटता दिखाई और एक स्वर में कहा, हम हेमंत सोरेन के साथ हैं। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूरे आत्मविश्वास में दिखे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मुख्यमंत्री आवास में मौजूद  रहे। बैठक में विधायकों को हिदायत दी गई है कि वे राजधानी में रहें। आवश्यक काम होने पर जानकारी देकर बाहर जाएं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। जिन लोगों को राज्य की जनता ने चुनाव में नकार दिया, वे पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। ऐसे तत्वों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। 

MadhyaBharat 27 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.