Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में अचानक आई बाढ़
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में अचानक आई बाढ़

 

 

आठ लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया

 

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिले में कल रात माल नदी का जलस्तर अचानक बढ जाने से मालबाजार में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग लापता हैं। यह हादसा मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुआ। अधिकारियों ने कहा है कि कई लोगों के लापता होने की वजह से मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है। रात करीब साढे आठ बजे लोग मूर्ति विसर्जन के लिए मालनदी में प्रवेश कर गए। उन्हें नदी का जलस्तर बढ जाने का पता नहीं चला। कई लोग नदी में बह गए। सूत्रों ने बताया है कि घायलों को मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटनास्थल पर कोई बचाव दल मौजूद नहीं था।

    

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सहायता विभाग के कर्मचारियों को बचाव कार्यों में लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रूपये और प्रत्येक घायल को पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

MadhyaBharat 6 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.