Since: 23-09-2009

  Latest News :
संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   शहर की नामी प्रतिष्ठानों में छूट की घोषणा.   शराबी प्रधान अध्यापक निलंबित.   ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.   नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की परिजनों के सामने हत्या कर दी.   बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.  
रीवा बस दुर्घटना में मृतकों के परिजन को एक-एक लाख रूपए की सहायता दी जाएगी
रीवा बस दुर्घटना में मृतकों के परिजन को एक-एक लाख रूपए की सहायता दी जाएगी

 

मुख्यमंत्री चौहान ने रीवा में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस की रीवा में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस अत्यंत हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। यह दुखद है कि इस दुर्घटना में 15 लोगों को नहीं बचाया जा सका। मृतकों के परिजन को मध्यप्रदेश शासन की ओर से एक-एक लाख रूपए की सहायता दी जाएगी। मृतकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा जिला प्रशासन को दिए गए हैं। घायलों का नि:शुल्क इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। घायलों को भी 10-10 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री  चौहान ने बताया कि उन्होंने आज प्रातः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर दुर्घटना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रीवा जिला प्रशासन बचाव और राहत कार्य में लग गया था। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को उपचार के लिये तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

MadhyaBharat 23 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.