Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
सरदार पटेल की व्‍यवहारिक नीति और दृढसंकल्‍प ने रजवाड़ों का स्‍वतंत्र भारत में विलय किया
सरदार पटेल की व्‍यवहारिक नीति और दृढसंकल्‍प ने रजवाड़ों का स्‍वतंत्र भारत में विलय किया

अनुराग सिंह ठाकुर : सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

 

 

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प के कारण ही आज आधुनिक भारत समूचे विश्व के सामने गर्व से खड़ा है। ठाकुर सक्षम भारत, सशक्त भारत विषय पर वार्षिक सरदार पटेल स्मारक व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का वास्तुकार बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की व्यावहारिक नीति और दृढ़ संकल्प ने पांच सौ रजवाड़ों का स्वतंत्र भारत के साथ विलय सुनिश्चित किया।  ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता की अवधारणा के साथ सरदार पटेल के प्रयासों का बार-बार उल्लेख होता है। वे देश के पहले सूचना और प्रसारण मंत्री भी थे। ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता में प्रसार भारती की भूमिका में सरदार पटेल की दृष्टि ही परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष का मानना था कि रेडियो राष्ट्रीय एकता की धुरी है। ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना उनका सपना था। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में गरीब और वंचित समुदाय के उत्थान के लिए अनेक उपाय किए गए हैं। आज देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।  ठाकुर ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के मंत्र ने आत्मनिर्भर भारत के निश्चय को मजबूती दी है। चाहे सड़क हो या रेल, विमानन हो या जहाजरानी, भारत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ विस्तार कर रहा है और समूचे विश्व के समक्ष आदर्श के रूप में अपनी क्षमताएं प्रदर्शित कर रहा है।

MadhyaBharat 1 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.