Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
पी.टी. उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी
पी.टी. उषा  भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनी

आधिकारिक रूप से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुनी गई 

 

पी. टी. उषा आधिकारिक रूप से भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं। 58 वर्षीय पी. टी. उषा ने एशियाई खेलों में कई पदक जीते और 1984 ओलंपिक खेलों में 400 मीटर की बाधा दौड़ में चौथे स्थान पर रही थीं। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि वह ओलिम्पिक मूल्‍यों को कायम रखने और भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का पूरा प्रयास करेंगी। अजय पटेल को भारतीय ओलंपिक संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और राजलक्ष्मी सिंह देव और गगन नारंग को उपाध्यक्ष चुना गया है। धाविका पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। 58 वर्षीय उषा को चुनाव के बाद शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।  इलेक्शन सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए। पीटी उषा के चुनाव से आईओए में लंबे समय से चले आ रहे संकट को अंत हो गया। इस महीने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा संभावित निलंबन की चेतावनी दी थी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अजय पटेल को सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव उपाध्यक्ष चुने गए। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को संयुक्त सचिव (पुरुष) के रूप में निर्विरोध चुना गया। भारतीय बैडमिंटन संघ ) की अलकनंदा अशोक अन्य उम्मीदवारों शालिनी ठाकुर चावला और सुमन कौशिक को पीछे छोड़ते हुए संयुक्त सचिव (महिला) चुनी गईं। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और तीरंदाज डोला बनर्जी आठ स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (एसओएम) के पुरुष और महिला प्रतिनिधि के रूप में कार्यकारी परिषद में हैं। महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल भी एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होने के कारण कार्यकारी परिषद का हिस्सा हैं। भूपेंद्र सिंह बाजवा, अमिताभ शर्मा, हरपाल सिंह और रोहित राजपाल भी कार्यकारी परिषद के लिए चुने गए।

MadhyaBharat 11 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.