Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
joshimath, Chief Minister, inspected landslide affected areas , Joshimath

जोशीमठ। मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं को जोशीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने मारवाड़ी में भू जल रिसाव को देखा और प्रभावितों से मिले। पहले दिन से रिसाव घटने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बद्रीनाथ और भगवान नरसिंह के आशीर्वाद से सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है कि पूरा उत्तराखंड खतरे में है, यह ठीक नहीं है। जोशीमठ में मकानों को नही तोड़ा जा रहा है। सिर्फ दो होटल जो असुरक्षित महसूस हो रहे हैं उनको गिराने किए जाने पर जिला प्रशासन और होटल स्वामियों की वार्ता के बाद ही निर्णय होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि न केवल उत्तराखंड सरकार बल्कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं। राहत व बचाव कार्य में पूरी सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री ने भू धंसाव प्रभावितों से भी भेंट कर मदद का पूरा भरोसा दिया।

MadhyaBharat 11 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.