Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
त्रिपुरा नागालैंड मेघालय विधानसभा चुनाव: 16 और 27 फरवरी को मतदान
new delhi, Tripura ,Nagaland, Meghalaya ,Assembly elections

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी। तीनों राज्यों की 60-60 विधानसभा सीटों के लिए एक-एक चरण में मतदान होगा। त्रिपुरा में 16 फरवरी और मणिपुर व मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होंगे, जबकि 2 मार्च को चुनाव के नतीजे सुनाए जाएंगे।

इसके अलावा लक्षद्वीप की एक संसदीय सीट और 6 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी के रंग भवन ऑडिटोरियम में पत्रकार वार्ता के दौरान नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल क्रमश 12, 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। तीनों में विधानसभा की 60 सीटें हैं। नागालैंड में 59, मणिपुर में 55 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं त्रिपुरा में 10 सीटें अनुसूचित जाति और 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीमें 3 राज्यों में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाताओं की सेवा करने के लिए तैयार होंगी। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 80 से अधिक आयु के आईपीओ मतदाता और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं। 1.76 लाख से अधिक पहली बार मतदाता 3 राज्यों के चुनाव में भाग लेंगे।

MadhyaBharat 18 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.