Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण दुर्घटना 9 लोगों की मौत
mumbai, Horrific accident, Mumbai-Goa highway, 9 people died

मुंबई। रायगढ़ जिले में स्थित माणगांव के रेपोली गांव के पास मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे ट्रक और इको कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। घटना में एक बच्चा घायल हो गया है, जिसे माणगांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही इको-कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले सबसे पहले मौके पर पहुंचे। फिर सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।

आगे पुलिस ने कहा कि इस घटना में घायल चार साल के बच्चे को माणगांव शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां बच्चे का इलाज जारी है। अभी तक इस घटना में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की छानबीन गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

MadhyaBharat 19 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.