Since: 23-09-2009

  Latest News :
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार-जातिवाद खत्म हो जायेगा : अमित शाह.   कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह.   संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी ने देर रात तक चलाया तलाशी अभियान.   आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी.   वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   सीएम डॉ यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला.   इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस लिया नाम.   इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में देर रात दो आरोपित हिरासत में.   मध्यप्रदेश में बढ़ेगी गर्मी मई महीने में 47 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.   छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम.   भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस.  
राजिम पुन्नी मेला में जुटेंगे श्रद्धालु प्रशासन तैयारी में जुटा
dhamtari, Devotees gather, Rajim Punni fair

धमतरी। माघी पूर्णिमा के अवसर पर कई स्थानों पर मेला लगेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महानदी से लगे राजिम में पुन्नी मेला के अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। पांच फरवरी से 18 फरवरी तक मेला स्थल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम, रोजगार एवं उद्योग विकास केन्द्र द्वारा विभागीय स्टाॅल भी लगाए जाएंगे।

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने कार्यक्रम के सुचारू संपादन और सभी विभागों से समन्वय के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संपादन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। मेला अवधि के दौरान सुरक्षा, यातायात, व्हीआईपी आगमन, पार्किंग, रूट चार्ट, कारकेड इत्यादि की व्यवस्था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर द्वारा की जाएगी। इसी तरह कुलेश्वर मंदिर परिसर और लोमश ऋषि आश्रम का दायित्व वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय को दिया है।

सम्पूर्ण कानून व्यवस्था और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति का दायित्व अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक को दिया गया है। वहीं अनुभाग स्तर पर मेला अवधि के दौरान पूरी व्यवस्था और कुलेश्वर मंदिर परिसर एवं लोमश ऋषि आश्रम में कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्ति की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद श्री सोनाल डेविड को सौंपा गया है। साथ ही उन्हें राजिम मेला में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और अन्य को पास जारी करने का दायित्व भी सौंपा गया है।

इसी तरह मेला स्थल में विभागीय स्टाॅल और स्व सहायता समूह को स्टाॅल आबंटन की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड रोहित बोरझा की होगी। साथ ही उन्हें पर्व स्नान, शोभायात्रा के लिए रथ एवं झांकियां प्रदाय करने की जिम्मेदारी दी गई है। तात्कालिक चिकित्सा सेवा और कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने का जिम्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एसके मंडल का होगा। इसी तरह राजीव लोचन मंदिर परिसर और लक्ष्मण झूला के लिए सभी व्यवस्था कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन कोड 90 आरएल देव द्वारा की जाएगी।

धमतरी जिले के तहत मेला परिसर की सफाई और पेयजल की व्यवस्था मुख्य नगरपालिका अधिकारी मगरलोड लाल सिंह मरकाम तथा कुलेश्वर मंदिर परिसर एवं लोमश ऋषि आश्रम में जरूरी रौशनी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत मंडल कुरूद द्वारा की जाएगी। दिव्यांगों के अनुरूप (व्हील चेयर) की व्यवस्था और विभागीय स्थल प्रदर्शन उप संचालक, समाज कल्याण अखिलेश तिवारी और संत महात्माओं के लिए भोजन निर्माण के लिए कारीगर जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम तथा जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी विजय निगम द्वारा किया जाएगा।

MadhyaBharat 28 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.