Since: 23-09-2009

  Latest News :
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं राहुल गांधी : अमित शाह.   हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं कार्यकाल पूरा करेगी.   केरल के तीन जिलों में वेस्ट नाइल बुखार को लेकर अलर्ट जारी.   प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान.   मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट.   मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,.   निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं.   छिंदवाड़ा पहुंची एयरफोर्स के शहीद जवान पहाड़े की देह.   डिवाइडर से टकराई कार दो की मौत.   कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात तक ईवीएम मशीन सेजबहार स्ट्रांग रूम में जमा.   भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा : मुख्यमंत्री साय.   मोबाइल ठीक कराने से मना करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.   जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग मतदाता की मौत.   स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान.  
बदरानीथ-केदारनाथ में बिछ गई सफेद चादर
new delhi, White sheet spread,Badranith-Kedarnath

नई दिल्ली। पिछले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू- कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक विज्ञानी ने दी।

 

इस मौसम विज्ञानी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के राशेल गांव के अलावा अन्य चोटियों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई है। आज (शनिवार) भी पर्वतीय क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी और आसपास वर्षा के आसार हैं। देहरादून-मसूरी समेत आसपास हल्की वर्षा हो सकती है।

 

इस विज्ञानी का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। 12 फरवरी से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन-रात के पारे में गिरावट आ सकती है। बिहार में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

MadhyaBharat 11 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.