Since: 23-09-2009

  Latest News :
नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी.   सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया.   बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश कर रहे तृणमूल व कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ.   भाजपा शुरुआत से एसटी एससी और ओबीसी आरक्षण की समर्थकः अमित शाह.   बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा छह लोगों की मौत.   सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   हो सकता है 7 मई तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं: गोविंद सिंह राजपूत.   पीएचक्यू के टेनिस कोर्ट में प्रधान आरक्षक की मौत.   पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना.   राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के खंडवा में कांग्रेस को बताया डूबता हुआ जहाज.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा.   पुलिस ने आलू से भरी पिकअप में 50 लाख कैश पकड़ा.   छत्तीसगढ़: मुठभेड़ स्थल से अब तक 07 नक्सलियों के शव मिले.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.  
मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले में बलिदानी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया
dantewada,  Chief Minister ,bid farewell

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरनपुर नक्सली हमले में बलिदान देने वाले डीआरजी के जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके पैतृक गांवों के लिए विदा किया। वह श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय के कारली पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बलिदानियों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडावी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

दरअसल, 26 अप्रैल को नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक बलिदान हुए हैं। सभी जवान एक पिकअप वाहन में सवार थे। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। बलिदान देने वाले जवानों में जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मडक़ामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा हैं।

MadhyaBharat 27 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.