Since: 23-09-2009

  Latest News :
नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी.   सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया.   बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश कर रहे तृणमूल व कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ.   भाजपा शुरुआत से एसटी एससी और ओबीसी आरक्षण की समर्थकः अमित शाह.   बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा छह लोगों की मौत.   सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी.   हो सकता है 7 मई तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं: गोविंद सिंह राजपूत.   पीएचक्यू के टेनिस कोर्ट में प्रधान आरक्षक की मौत.   पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना.   राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के खंडवा में कांग्रेस को बताया डूबता हुआ जहाज.   जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज.   उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा.   अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा.   पुलिस ने आलू से भरी पिकअप में 50 लाख कैश पकड़ा.   छत्तीसगढ़: मुठभेड़ स्थल से अब तक 07 नक्सलियों के शव मिले.   ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है : राहुल गांधी.   मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया दुःख.   मुठभेड़ में नक्सली मारा गया शव एवं हथियार बरामद.  
इनामी दो नक्सली दंपत्तियों ने किया आत्मसमर्पण
dantewada, Two Naxalite couples, surrendered

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 20 लाख के इनामी दो नक्सली दंपत्तियों पीएलजीए बटालियन नंबर 01 के छोटू मंडावी व उसकी पत्नि लखमे टेक्निकल टीम सदस्य एवं पीएलजीए मिलिट्री प्लाटून नंबर 31 का सदस्य नक्सली कमांडर कोसा व उसकी पत्नि आयते मिडियामी ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित दोनो दंपत्ति ग्राम एर्रापल्ली से लेकर मिनपा, गलगम एवं एलमागुण्डा सहित कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है।

 

 

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली आयते मिडियामी गादीरास के कोर्रा निवासी, वर्तमान में वह 26 वर्ष की है। वर्ष 2007 से नक्सल संगठन में काम कर रही है। यानी इस समय आयते की उम्र महज 10 वर्ष की थी। पढऩे-लिखने, खेलने कूदने की उम्र में नक्सली अपने साथ ले गए थे। वर्ष 2012 तक चेतना नाट्य मंडली की सदस्य थी, 15 वर्ष की उम्र में हथियार चलाना सिखाया, कई मुठभेड़ों में शामिल रही। आयते मिडियामी 12 बोर की बंदूक अपने साथ रखती थी। संगठन में रहते हुए नक्सली कमांडर कोसा से प्रेम हुआ, दोनों ने शादी कर ली। अब पति के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। उसका पति और आत्मसमर्पित नक्सली कोसा सुकमा जिले के गच्चनपल्ली का निवासी है। वर्ष 2000 से यह नक्सल संगठन से जुडक़र काम कर रहा, वर्तमान में 39 वर्ष का है, कोसा 16 वर्ष की उम्र में ही संगठन में शामिल हो गया था, 23 वर्ष तक संगठन से जुड़ा रहा। कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा। संगठन में रहते आयते से इसने शादी की थी।

 

 

आत्मसमर्पित नक्सली छोटू मंडावी डुमरीपालनार का निवासी है। वर्तमान में इसकी उम्र 25 वर्ष है, 15 वर्ष की उम्र में ही नक्सलवाद से जुड़ गया। वर्तमान में नक्सलियों की टेक्निकल टीम का कमांडर था। हथियार मरम्मत का काम करता था। संगठन में रहते इसने टेक्निकल टीम सदस्य लखमे से शादी कर ली। आत्मसमर्पित लखमे की उम्र वर्तमान में 18 वर्ष है। इसने 02 वर्ष पहले यानी 16 वर्ष की उम्र में नक्सलवाद का दामन थामा था। अब इन दोनो दंपतियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

MadhyaBharat 18 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.