Since: 23-09-2009

  Latest News :
मनीष सिसोदिया जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे.   नकली शिवसेना ने राम मंदिर स्थापित करने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था: पीएम मोदी.   सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण के माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया.   बंगाल को हिंदू विहीन करने की साजिश कर रहे तृणमूल व कांग्रेस : योगी आदित्यनाथ.   भाजपा शुरुआत से एसटी एससी और ओबीसी आरक्षण की समर्थकः अमित शाह.   बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा छह लोगों की मौत.   6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से की मुलाकात.   एमपी के सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी में लगाई पवित्र डुबकी.   उज्जैन के दंडी आश्रम में बच्चों से दुष्कर्म का दूसरा आरोपित आष्टा से गिरफ्तार.   हो सकता है 7 मई तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं: गोविंद सिंह राजपूत.   पीएचक्यू के टेनिस कोर्ट में प्रधान आरक्षक की मौत.   पं. धीरेंद्र शास्त्री ने महाकाल मंदिर में की पूजा अर्चना.   दुशील को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर : राधिका खेड़ा.   प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़ना चाहिए : मंत्री ओपी चौधरी.   रायपुर : तापमान 42 पार लू चलने की चेतावनी जारी.   अनियंत्रित ट्रक पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलटा.   पुलिस ने आलू से भरी पिकअप में 50 लाख कैश पकड़ा.   छत्तीसगढ़: मुठभेड़ स्थल से अब तक 07 नक्सलियों के शव मिले.  
मुख्‍यमंत्री भेंट-मुलाकात का तीसरा चरण
मुख्‍यमंत्री भेंट-मुलाकात का तीसरा चरण

सीएम भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा पहुंचे

मुख्‍यमंत्री भेंट-मुलाकात के तीसरे चरण के दूसरे दिन सीएम भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर  कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूं। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहां के दौरे बढ़ाए। दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नहीं हूं। मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है। अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब डेनेक्स और दूसरी चीजों के लिए जाना जा रहा है। हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है।सीएम ने  कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-ख़राबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं। भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।

गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामों पर संतुष्टि के प्रश्न पर सीएम बोले, स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएं नही थी, रोजगार का अभाव था। हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया। बैलाडीला में लाल पानी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, इसको रोकने दो डैम बनाए जा रहें है। मुआवजा भी दिया जा रहा है। प्रभावितों को ये विकल्प नही है। बोधघाट परियोजना पर सीएम बोले, यहां के स्थानीय लोग चाहेंगे तभी परियोजना चालू होगी। इस परियोजना से लोगों को सिंसिचाई की सुविधा भी मिलेगी। दंतेवाड़ा की तर्ज पर दूसरे जिलों में भी समर्पित नक्सलियों के लिए काम किया जाएगा। बस्तर और दंतेवाड़ा अब शांति की ओर बढ़ रहा है। लोगों की आय में बृद्धि, आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना है। सिलगेर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जो भी घटना हुई दुर्भाग्यजनक थी। पहले की जांच कई सालों में पूरी होती थी। हमने एक साल में जांच पूरी कर ली है। अध्ययन कर आगे की कार्यवाही करेंगे। ट्रेन बंद होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार की कोयला नीति फेल हो चुकी है। सभी विधायक का काम ठीक है। भूपेश बघेल विधायकों का कामकाज ठीक है। कुछ गड़बड़ी थी जिसको ठीक करने कहा गया है। इसी टीम के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, रणनीति नही बताई जाती है।

MadhyaBharat 24 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.