Since: 23-09-2009
बिलासपुर।* पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 24,800 छात्रों का भविष्य संवर गया। राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य अतिथि के रूप में 5 साल के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा छात्रों को उपाधियां दीं और जीवन में सफलता का मंत्र दिया।
*राज्यपाल का युवाओं को 4 सूत्रीय मंत्र -*
*1. नकल छोड़ो, खुद की ताकत पहचानो -*
"जीवन में अपना स्थान खुद बनाना पड़ता है। दूसरों की नकल मत करो, अपनी विशिष्टता पर भरोसा रखो। अपनी रुचि और क्षमता पहचान कर पूरी मेहनत से आगे बढ़ो। रोजगार के आज कई नए क्षेत्र हैं।"
*2. फेल होने से मत डरो -*
"असफलता से घबराओ मत। उसके कारण समझो, गलतियों से सीखो और फिर कोशिश करो। दीक्षांत नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है।"
*3. मोबाइल का जाल नहीं, ज्ञान का उपयोग करो -*
"इंटरनेट ने ज्ञान आसान किया है, लेकिन डिजिटल उपकरणों में मत उलझो। समय का सही उपयोग करो, अपनी सोच और रचनात्मकता बढ़ाओ।"
*4. छोटा काम भी बड़ा बदलाव लाता है -*
"जीवन में संतुलन और संतुष्टि जरूरी है। अपने आसपास सफाई रखो, पौधे लगाओ। ऐसा काम करो जिसका मकसद सिर्फ लेन-देन नहीं, बल्कि समाज में पॉजिटिव बदलाव हो।"
उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता में माता-पिता, गुरु और संस्थान का बड़ा योगदान है। मुक्त विश्वविद्यालय दूर-दराज तक शिक्षा पहुंचा रहा है।
*समारोह में 2 बड़े लॉन्च -*
- विश्वविद्यालय की नई एडवांस वेबसाइट लॉन्च हुई
- स्मारिका *'अभ्युदय'* का विमोचन हुआ
*मानवता की मिसाल -* इसी मंच से एकलव्य विद्यालय देवपहरी के 311 बच्चों को बैग, स्वेटर, टिफिन और बोतलें दी गईं।
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले - यह सपनों का विश्वविद्यालय -*
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय उन लाखों लोगों के सपनों को पूरा कर रहा है जो नौकरी या मजबूरी से रेगुलर कॉलेज नहीं जा पाते। उन्होंने *NAAC A+ ग्रेड* मिलने पर बधाई दी और कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीन पर उतार रहा है।
समारोह में हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने दीक्षांत भाषण दिया, NAAC अध्यक्ष नागेश्वर राव, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कुलपति वीरेंद्र कुमार सारस्वत समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और प्राध्यापक मौजूद रहे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |