Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  

देश की खबरे

Dehli , Republic Day 2026, High-tech security , AI smart glasses

गणतंत्र दिवस 2026 के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस साल 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 70 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं। खास बात यह है कि पहली बार दिल्ली पुलिस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल करेगी, जिनमें फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और थर्मल इमेजिंग तकनीक मौजूद है।   अधिकारियों के अनुसार, ये AI स्मार्ट चश्मे पुलिस के केंद्रीय डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे रियल टाइम में संदिग्धों, अपराधियों और घोषित अपराधियों की पहचान संभव होगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि ये उपकरण सीधे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन से कनेक्ट रहेंगे। सिस्टम में साफ संकेत मिलेगा—आपराधिक रिकॉर्ड न होने पर हरा बॉक्स और रिकॉर्ड पाए जाने पर लाल बॉक्स दिखाई देगा।   कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। हजारों CCTV कैमरे, FRS से लैस मोबाइल वाहन और करीब 500 हाई-रिज़ॉल्यूशन AI कैमरे तैनात किए जा रहे हैं। नई दिल्ली, उत्तरी और मध्य जिलों में लगभग 4,000 छत सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं, जबकि बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल भी शुरू कर दी हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 January 2026

 Bharat Shashi Tharoor,  upset,Rahul , remarks? skipped,  major, Congress, meeting

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केरल विधानसभा चुनावों को लेकर हुई पार्टी की अहम रणनीति बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 19 जनवरी को कोच्चि में आयोजित कांग्रेस की ‘महापंचायत’ के दौरान राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने से थरूर नाराज हैं।     सूत्रों के मुताबिक, महापंचायत में जब शशि थरूर मंच से संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कई वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया, लेकिन मंच पर मौजूद होने के बावजूद थरूर का नाम नहीं लिया गया। इसी बात से थरूर को अपमान महसूस हुआ और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने रणनीति बैठक से दूरी बनाई, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं।   हालांकि, कांग्रेस ने अंदरूनी कलह से इनकार किया है। पार्टी नेताओं और थरूर के कार्यालय का कहना है कि वह पहले से तय कार्यक्रम के तहत कोझिकोड में केरल साहित्य महोत्सव में मौजूद थे, जहां वह अपनी नई किताब पर चर्चा कर रहे थे। बावजूद इसके, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में थरूर की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है, हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने साफ किया है कि थरूर और केंद्रीय नेतृत्व के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 January 2026

 hoshiaepur ,  26th, January,  Big, stoic, story, before

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। होशियारपुर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2.5 किलो RDX से भरा एक IED और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।   पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जबकि पाकिस्तान की ISI आतंकियों को विस्फोटक सामग्री और अन्य संसाधन मुहैया करा रही थी। बरामद IED का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान बड़े हमले की योजना के तहत किया जाना था।   गिरफ्तार आतंकियों की पहचान लजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी/हरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। सभी आरोपी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 January 2026

 Delhi, Pune,  IndiGo flight , receives , bomb threat.

दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2608 को गुरुवार शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से रात 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरी, जिसके बाद विमान को आइसोलेशन पार्किंग में ले जाया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी की जानकारी मिलने पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला था, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात लिखी थी।   लैंडिंग के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की। जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया और स्थिति को नियंत्रित तरीके से संभाला गया। जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा सामान्य संचालन की अनुमति दे दी गई, जिसकी पुष्टि इंडिगो ने भी प्रेस रिलीज के जरिए की।   यह पिछले कुछ दिनों में विमानों को मिली बम धमकियों की दूसरी घटना है। 18 जनवरी को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, जहां बाथरूम में नैपकिन पर धमकी लिखी मिली थी। इससे पहले भी कुवैत-हैदराबाद और मुंबई-वाराणसी फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 14 से 20 अक्टूबर के बीच 90 से ज्यादा विमानों को बम की धमकियां मिली थीं, जिससे एयरलाइंस को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  23 January 2026

Kerla , Prime Minister , Narendra Modi,  visit,  two election-bound states

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो चुनावी राज्यों—केरल और तमिलनाडु—का दौरा करेंगे। सुबह वे केरल के तिरुवनंतपुरम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में अभी वाम मोर्चा सत्ता में है, जबकि भाजपा हाल के लोकसभा और नगर निगम चुनावों में मिली सफलता के बाद अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में है।   दोपहर बाद पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचकर NDA के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वे मदुरंथकम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जिसे डीएमके के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा पिछले कुछ वर्षों में संगठनात्मक विस्तार, बूथ-लेवल नेटवर्क और सांस्कृतिक मुद्दों के जरिए खुद को ‘आउटसाइडर से इनसाइडर’ के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 11% तक पहुंचा है।   वहीं डीएमके सरकार कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक न्याय के एजेंडे के साथ मुकाबले में है। महिलाओं को ₹1000 मासिक सहायता, स्कूलों में ब्रेकफास्ट स्कीम और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं को सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही है। भाजपा का लक्ष्य तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे वर्चस्व को चुनौती देना है, जबकि आगामी रैली से पहले गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक समीकरण भी तेज होते दिख रहे हैं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  23 January 2026

Prayagraj ,  Strict action , Magh Mela Authority , Swami Avimukteshwaranand

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दौरान माघ मेला क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्री शंकराचार्य आश्रम और बद्रीनाथ हिमालय सेवा शिविर के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि 18 जनवरी को अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों ने पालकी रथ यात्रा के दौरान आरक्षित श्रेणी पीपा नंबर-2 पर लगे बैरियर तोड़ते हुए बिना अनुमति वाहन सहित संगम के अपर मार्ग से प्रवेश किया।   मेला प्रशासन ने नोटिस में कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन केवल पैदल आवागमन की अनुमति थी और वाहन प्रवेश से भारी अफरा-तफरी मची। इससे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता था और माघ मेला की व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के रोक आदेश के बावजूद अविमुक्तेश्वरानंद के शिविरों में बोर्ड और होर्डिंग लगाए गए, जिसे प्राधिकरण ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना बताया।   प्राधिकरण ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब न मिलने पर चेतावनी दी है कि उनकी संस्था को दी जा रही सुविधा और भूमि आवंटन रद्द कर स्थायी रूप से माघ मेला में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सरकार ने आरोप लगाया कि प्रशासन बदले की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिस शिविर के पीछे की दीवार पर चस्पा किया गया था और जवाब तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही भेज दिया जाएगा।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  22 January 2026

Mumbai , Women ,mayors,  15 municipal corporations, including Mumbai

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 नगर निगमों में महिला महापौर बनेंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम के जरिए मेयरों का चयन किया गया। परभणी नगर निगम में महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। इस लॉटरी सिस्टम को लेकर शिवसेना (UBT) की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध जताया। उनका दावा है कि नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए और पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के रहे, इसलिए अगली महिला मेयर OBC या ST वर्ग से होनी चाहिए थी।   राज्य के 29 नगर निगमों में 12 सीटें SC, ST और OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 17 सामान्य वर्ग के लिए हैं। ठाणे नगर निगम में SC कैटेगरी की महिला महापौर चुनी जाएगी। मुंबई में यह पद आठवीं बार महिला को मिलेगा। लॉटरी के बाद अब महापौर पद के लिए रिजर्वेशन के अनुसार उम्मीदवार पर्चा भरेंगे, और नगर निगम सदन की विशेष बैठक में वोटिंग होगी। पार्टियां व्हिप जारी करेंगी, और किसी पार्षद के पार्टी के खिलाफ वोट देने पर सदस्यता रद्द हो सकती है।   विपक्ष ने लॉटरी प्रक्रिया को सत्ताधारी पार्टियों के फायदे के लिए फिक्स होने का आरोप लगाया है। शिवसेना (UBT) की उम्मीदें खत्म हो गईं क्योंकि ST महिला उम्मीदवार का चयन उनके पक्ष में नहीं हुआ। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कहा कि यह ड्रॉ फिक्स था। लॉटरी के बाद अब राजनीतिक दलों और नागरिक चुनाव परिणामों की निगाहें नगर निगमों में होने वाले महापौर चुनाव पर टिकी हैं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  22 January 2026

Sonipat , CM Yogi,  defaming , Sanatan Dharma , under ,  guise , religion

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुरथल स्थित नागेवाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक योगी या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र ही सबसे बड़ी संपत्ति हैं। सीएम योगी के इस बयान को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में चल रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद से जोड़ा जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने भारत की ऐतिहासिक ताकत और सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करने वालों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय ने समाज को जोड़ा और देशभर में मठों, मंदिरों और धामों की श्रृंखला स्थापित की। उन्होंने पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान की प्रशंसा करते हुए बताया कि स्वतंत्र भारत ने 1000 वर्षों के विदेशी आक्रमणों के बाद आज नए विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीएम योगी ने राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए बताया कि देशवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक अनुशासन बढ़ रहा है।   सीएम योगी ने हरियाणा और मुरथल के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय संतों के मार्गदर्शन से युवाओं में नशा न करने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की चेतना बढ़ी है। उन्होंने लोगों से संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, नदी बचाने और संयुक्त परिवार परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म केवल उपासना का तरीका नहीं है, बल्कि यह जीवन और सद्कर्म का मार्ग भी है, जिसे समाज में फैलाने की जिम्मेदारी सभी की है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  22 January 2026

 Jalandhar , Six pages , Guru Granth Sahib , torn, thrown outside, gurdwara

पंजाब के जालंधर में गोराया गांव के गुरुद्वारे में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ असामाजिक तत्वों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 6 अंग फाड़कर गुरुद्वारे के बाहर फेंक दिए। घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारे पहुंचे। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।   जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। गुरुद्वारे की एक स्थानीय महिला ने बताया कि दोपहर तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन शाम को लोगों की नजर पवित्र ग्रंथ के अपमान पर पड़ी। घटना की सूचना तुरंत आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में जमा होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।   प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर किसी ने यह घटना अंजाम दी। पुलिस गुरुद्वारे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, कई सिख जत्थेबंदियों और सत्कार कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर फाड़े गए पवित्र अंगों को सम्मानपूर्वक गुरुद्वारे में वापस रखा। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  21 January 2026

Dehli ,Free gas cylinders,  women , DBT  , bank accounts ,  Holi ,Diwali

दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर राजधानी की महिलाओं को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। बढ़ती रसोई गैस की कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह योजना लागू की है, जिसके तहत महिलाओं को इन दो प्रमुख त्योहारों पर फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। सिलेंडर सीधे नहीं दिया जाएगा, बल्कि उसकी पूरी कीमत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी असुविधा से बचा जा सके।   मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने इस योजना को औपचारिक मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई। यह योजना भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों का हिस्सा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे ताकि लाभार्थियों की सूची तैयार की जा सके और भुगतान प्रक्रिया समय पर शुरू हो।   सरकारी सूत्रों के अनुसार, पहला फ्री गैस सिलेंडर होली के अवसर पर लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। साल का दूसरा मुफ्त सिलेंडर दिवाली के मौके पर दिया जाएगा। योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पास वैध राशन कार्ड है और जो सरकार की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और घरेलू बजट पर बोझ कम करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  21 January 2026

Chandigarh , Gunmen, opened fire , siege , Sector 39

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। सेक्टर 39 स्थित जीरा मंडी के पीछे जंगलों में हुई इस कार्रवाई के दौरान जमकर क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।   पुलिस के मुताबिक, घायल गैंगस्टर वही है जिसने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की रडार पर था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी टैक्सी नंबर की गाड़ी में इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।   सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की। जब संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस अब घायल बदमाश से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  21 January 2026

Raebareli , Rahul Gandhi,  launches ,scathing attack ,  Modi government

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार सारी ताकत अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि इस योजना के जरिए गरीबों और मजदूरों को मिली सुरक्षा भी खत्म की जा रही है। राहुल ने कहा कि असली मुद्दा नाम बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों को धीरे-धीरे छीनने का है।   राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस गरीबों और मजदूरों की रक्षा के लिए खड़ी है, वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी देश का सारा धन चुनिंदा उद्योगपतियों, खासकर अंबानी और अडाणी, के हाथों में सौंपना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर कर रही है ताकि मजदूरों और बहनों तक पहुंचने वाला पैसा बड़े उद्योगपतियों तक पहुंच जाए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है और मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।   राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है, जबकि आरएसएस और भाजपा इसे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंबेडकर और गांधी की विचारधारा को मिटाने की कोशिश कर रही है और देश को आजादी से पहले की स्थिति में ले जाना चाहती है, जहां आम लोगों के अधिकार छीने जाएं। राहुल ने जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अडाणी-अंबानी के हित में चल रही सरकार से देश को नुकसान ही होगा, फायदा नहीं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  20 January 2026

 Tamil Nadu  , National anthem , insulted,  Assembly: Governor,  walks out

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को राष्ट्रगान के अपमान को लेकर राज्यपाल आरएन रवी ने अपना उद्घाटन भाषण देने से पहले ही सदन छोड़ दिया। राज्यपाल ने बताया कि उन्हें बार-बार बोलने से रोका जा रहा था और उनका माइक बंद किया जा रहा था, जिससे वे अत्यंत निराश हुए। इससे पहले भी राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच सदन में टकराव की स्थितियां बन चुकी हैं, और पिछले साल भी राज्यपाल ने इसी तरह राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में विधानसभा से वॉकआउट किया था।   राज्यपाल ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गान का उचित सम्मान नहीं किया गया और मेरा भाषण बार-बार रोका गया, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना के बाद विधानसभा में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। तमिलनाडु लोक भवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल का माइक बार-बार बंद किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इसके अलावा प्रेस विज्ञप्ति में दलितों के खिलाफ अत्याचार और दलित महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे सरकार के भाषण में नजरअंदाज किया गया।   राज्यपाल के भाषण दिए बिना सदन छोड़ने पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे विधानसभा का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की अपनी पुरानी और महान गरिमा है, जिसे बनाए रखना आवश्यक है। सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई के उद्धरण का हवाला देते हुए कहा कि जैसे बकरी को दाढ़ी की जरूरत नहीं होती, वैसे ही किसी राज्य को राज्यपाल के पद की अनिवार्य जरूरत नहीं है। इस घटना से राज्यपाल और सरकार के बीच फिर से तनावपूर्ण स्थिति सामने आई है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  20 January 2026

New Dehli ,PM Modi ,  congratulated , Nitin Naveen, national president, BJP

  दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां नितिन नबीन ने पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे और उन्होंने नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पार्टी से जुड़े मामलों में नितिन नबीन उनके ‘बॉस’ हैं। लंबे समय के बाद पार्टी अध्यक्ष पद पर नया चेहरा आने के साथ ही भाजपा में ताजगी और नई ऊर्जा का संदेश भी मिला।   नितिन नबीन की क्षमताओं की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘मिलेनियल’ बताया और कहा कि उनके पास युवा उत्साह और लंबा अनुभव दोनों हैं। उन्होंने बताया कि नबीन उस पीढ़ी से हैं जिन्होंने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनी और आज आधुनिक तकनीक, जैसे एआई, का उपयोग करने में भी माहिर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन का उत्साह और काम के प्रति समर्पण उन्हें पार्टी के नेतृत्व के लिए आदर्श बनाता है और पार्टी के नए दौर को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।   पीएम मोदी ने जनसंघ के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने पूर्व पार्टी अध्यक्षों के योगदान की भी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि वे स्वयं पार्टी कार्यकर्ता हैं और इस नाते पार्टी से जुड़े मामलों में नितिन नबीन उनके ‘बॉस’ हैं। यह कार्यक्रम पार्टी में निरंतरता और पीढ़ीगत बदलाव दोनों का प्रतीक रहा, जिसमें नितिन नबीन से नई ऊर्जा और दृष्टिकोण की उम्मीद जताई गई।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  20 January 2026

Election Commission , campaign , West Bengal,  Target , SIR

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों और आपत्तियों की सुनवाई 7 फरवरी तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य में 6,500 सुनवाई केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर दिन लगभग 7,00,000 सुनवाई की जाएगी। आयोग का मानना है कि निर्धारित समय में यह काम पूरा हो जाएगा और 14 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।   प्रत्येक सुनवाई केंद्र में चुनावी अधिकारियों को प्रतिदिन लगभग 107 मामलों की सुनवाई करनी होगी। अनमैप्ड वोटरों और लॉजिकल विसंगति वाले मामलों की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इन मामलों में ऐसे वोटर शामिल हैं, जिन्होंने 2002 की वोटर लिस्ट के साथ कोई लिंक स्थापित नहीं किया या जिनके परिवार के डेटा में विसंगति पाई गई थी।   सुनवाई के दौरान वोटरों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की दो चरणों में वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन की जाएगी। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO) पहला चरण करेंगे और जिला मजिस्ट्रेट, जो कि जिला चुनाव अधिकारी भी हैं, दूसरा चरण करेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी डोमिसाइल सर्टिफिकेट और वेस्ट बंगाल बोर्ड के एडमिट कार्ड को असली पहचान पत्र नहीं माना जाएगा।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  18 January 2026

Telangana ,  country,  second largest tribal festival, Medaram Jatara, January 28

तेलंगाना के कोंटा से लगभग 120 किमी दूर मेडारम में 28 जनवरी से 31 जनवरी तक देश के दूसरे सबसे बड़े आदिवासी मेले मेडारम जातरा का आयोजन होने जा रहा है। जंपन्नावागू नदी के तट पर आयोजित इस जातरा में सम्मक्का और सारक्का माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। कुंभ मेले की तरह, इस मेले में एक करोड़ से अधिक आदिवासी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस बार के आयोजन के लिए तेलंगाना सरकार ने 251 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया है।   जातरा के दौरान नदी के तट के आसपास 10 किमी के दायरे में अस्थायी गाँव बसाए जाएंगे। मुख्य रूप से गुड़ का भोग, बकरे और मुर्गों की बलि दी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 हजार से अधिक यात्री बसों की व्यवस्था की जा रही है, अस्थायी मोबाइल टावर लगाए गए हैं, 20 हजार से अधिक शौचालय बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए हजारों जवान तैनात होंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है और आसपास होटल एवं दुकानों की व्यवस्था शुरू हो गई है।   जातरा के मुख्य कार्यक्रमों में 28 जनवरी को देवी सारलम्मा और अन्य देवी-देवताओं को कन्नेपल्ली से मेडारम लाया जाएगा। 29 जनवरी को सम्मक्का माता चिलकलगुट्टा की पहाड़ियों से उतरेंगी और दोनों देवियों के दर्शन होंगे। 30 जनवरी को महापूजा और तुलाभार में गुड़ चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी। 31 जनवरी को ‘वनप्रवेशम’ के साथ जातरा का समापन होगा। मेडारम पहुँचने के लिए कोंटा से भद्राचलम मार्ग या बीजापुर से तारलागुड़ा और ऐटूरनागारम मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  18 January 2026

Dehli ,  Lawrence gang, Delhi Police , Crime Branch , arrests wanted shooter

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक वांटेड शूटर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से दबोचा है। आरोपी पर रंगदारी, फायरिंग और अवैध हथियारों की सप्लाई जैसे गंभीर आरोप हैं।   यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई। एंटी गैंगस्टर स्क्वाड (AGS) की टीम ने 16 जनवरी को उत्तम नगर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, उम्र करीब 23 वर्ष, उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ राजस्थान में कई संगीन मामले दर्ज हैं।   जांच में खुलासा हुआ है कि मार्च 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राजस्थान के गंगानगर जिले में एक व्यवसायी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपी को फायरिंग कर दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। मई 2025 में व्यवसायी पर फायरिंग की घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने गैंग के लिए हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई शुरू कर दी थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  18 January 2026

new Dehli ,Operation Swadesh,  Safe return , Indians, Iran

ईरान में जारी सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन स्वदेश’ शुरू किया है। पहली विशेष फ्लाइट आज तेहरान से नई दिल्ली पहुंचेगी। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। इनमें से 2,500-3,000 छात्र मेडिकल पढ़ाई के लिए वहां गए हैं। विदेश मंत्रालय ने ईरान की यात्रा से बचने की भी सलाह जारी की है।   जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) के अनुसार सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और पासपोर्ट भारतीय दूतावास में जमा कर दिए गए हैं। पहले बैच में गोलेस्तान यूनिवर्सिटी, शाहिद बहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्र शामिल हैं। फाइनल लिस्ट देर रात तक साझा की जाएगी। भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं ताकि किसी भी स्थिति में नागरिक तुरंत संपर्क कर सकें।   विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान के हालात पर चर्चा की गई। MEA ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों से पासपोर्ट, वीज़ा और जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखने की अपील की है। जिन नागरिकों ने अभी तक दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस कदम का उद्देश्य सभी भारतीयों की सुरक्षित और व्यवस्थित वापसी सुनिश्चित करना है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  16 January 2026

Indore ,Rahul Gandhi, visit , administration , permission ,meeting

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सिर्फ बॉम्बे अस्पताल और भागीरथपुरा में दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। प्रशासन ने इंदौर में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित बैठक की अनुमति नहीं दी। इस बैठक में लगभग एक हजार लोगों के शामिल होने की योजना थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया कि अनुमति न मिलने के कारण दौरा सीमित कार्यक्रमों तक सीमित किया गया है।   राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल जाएंगे, जहां दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भागीरथपुरा जाएंगे और वहां मृतकों के परिवारों से हालात का जायजा लेंगे। जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।   मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी 2026 तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन मनरेगा कानून में बदलाव, कानूनी अधिकारों से वंचित होने और इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में किया जाएगा। प्रदेशभर में उपवास, धरना और विरोध प्रदर्शन के जरिए पार्टी सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाएगी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  16 January 2026

Government , preparing, Reforms, education , food security, laws coming soon

केंद्र सरकार मनरेगा के बाद यूपीए दौर में बने दो अहम कानून—शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून—में सुधार करने की योजना बना रही है। सरकार चाहती है कि इन योजनाओं का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे और सभी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो। शुरुआत नियमों और आदेशों के सुधार से की जाएगी, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर नए बिल के रूप में संसद में संशोधन लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार घर पाने के अधिकार को कानूनी रूप देने पर भी विचार कर रही है।   सरकार की जांच में पाया गया कि इन कानूनों के जरिए हर बच्चे को शिक्षा और हर परिवार को खाद्य सुरक्षा नहीं मिल पा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि सभी लाभार्थियों का 100% रजिस्ट्रेशन हो और योजनाओं का लाभ सही समय पर और सही तरीके से पहुंचे। सरकार पांच क्षेत्रों—शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आवास—में सुधार के लिए तीन अहम कदम तय करना चाहती है: समय-सीमा के साथ लक्ष्य तय करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग, और राष्ट्रव्यापी पंजीकरण अभियान।   खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 के तहत नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित किया जाता है। FSSAI इसके तहत लागू होता है और उल्लंघन पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द या जेल की कार्रवाई होती है। वहीं शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 हर 6 से 14 साल के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का संवैधानिक अधिकार देता है। यह कानून कॉलेज और विश्वविद्यालयों पर लागू नहीं है। दिसंबर 2025 में मनरेगा की जगह पास किए गए VB-G Ram G बिल को विपक्षी दलों ने विरोध किया था, खासकर महात्मा गांधी के नाम हटाने के कारण।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  16 January 2026

Maharashtra , Municipal Corporation Elections 2026

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के नतीजे दोपहर तक काफी हद तक सामने आने की उम्मीद है। इन परिणामों से यह तय होगा कि किन शहरों में किस दल का महापौर बनेगा और स्थानीय सत्ता की दिशा क्या होगी।   देश की सबसे अमीर नगर निगम मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी हैं। यहां 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक ओर ठाकरे बंधु—उद्धव और राज ठाकरे—एकजुट होकर अपनी साख बचाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। बीएमसी का परिणाम महाराष्ट्र की भविष्य की राजनीति के संकेत भी देगा।   राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार औसत मतदान 46% से 50% के बीच रहा, जो 2017 की तुलना में थोड़ा अधिक है। सबसे ज्यादा मतदान परभणी में 65.99% दर्ज किया गया, जबकि जालना (61.16%), लातूर (60.07%) और छत्रपति संभाजीनगर (59.82%) भी आगे रहे। बीएमसी में 52.87%, पुणे में 52.42% और नागपुर में 51% मतदान हुआ। इन आंकड़ों के बीच आज के नतीजे यह साफ कर देंगे कि जनता का भरोसा किसके साथ गया।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  16 January 2026

New Dehli ,India , world ,democracy,  PM Modi ,  CSPOC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 28वें CSPOC (कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसिडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ) में कहा कि भारत ने दुनिया की आशंकाओं को गलत साबित किया। आज़ादी के समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेह था कि इतनी विविधता वाले देश में लोकतंत्र टिक पाएगा या नहीं, लेकिन भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत में बदल दिया। पीएम मोदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संविधान सदन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जहां आज़ादी के बाद संविधान की रचना और संसद की चर्चाएं हुईं।   पीएम मोदी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के लोककल्याण की भावना के साथ काम किया जाता है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, UPI सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, और भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, जो भारत के लोकतंत्र की सफलता को दर्शाता है।   पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान भारत द्वारा 150 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने का जिक्र किया और इसे लोकतंत्र की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र, शिक्षा, संस्कृति और महिलाओं की भागीदारी में नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल साउथ के लिए नए रास्ते बनाने और G20 अध्यक्षता के दौरान वैश्विक समस्याओं को उजागर करने का भी भारत प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत के प्राचीन वेद, भगवान बुद्ध की धरती और कॉमनवेल्थ में भारत की जनसंख्या के योगदान को भी याद किया।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  15 January 2026

 Army Day parade ,Jaipur, grand display ,Operation Sindoor

जयपुर की सड़कों पर गुरुवार को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर आर्मी डे परेड आयोजित की गई। इस परेड में ऑपरेशन सिंदूर में निर्णायक भूमिका निभाने वाले सैनिकों, हथियारों और नई यूनिटों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। पहली बार नई यूनिटें जैसे शक्तिबाण और दिव्यास्त्र मार्च पास्ट का हिस्सा बनीं। परेड ने भारतीय सेना की शक्ति, शौर्य और स्वदेशी सैन्य क्षमता को आम जनता के सामने उजागर किया।   परेड में भैरव बटालियन, आर्टी रेजिमेंट, लाइट इन्फैंट्री, मद्रास रेजिमेंट, कैलवेरी कॉन्टिनजेंट, राजपूत रेजिमेंट और NCC कैडेट्स ने कदमताल किया। इस दौरान लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, रूद्र और चेतक हेलिकॉप्टर ने फ्लाई-पास्ट किया। T-90 भीष्म टैंक, MBT अर्जुन, BMP-2, स्मर्च लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम, ग्रैड मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, K-9 वज्र, धनुष और M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर जैसी हथियार प्रणाली भी जनता के सामने दिखाई गई।   ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम जैसे MRSAM, आकाश मिसाइल और शिल्का एयर डिफेंस सिस्टम को परेड में प्रदर्शित किया गया। काउंटर-UAS सिस्टम, रोबोटिक म्यूल और K-9 दस्ते ने नई तकनीक और सुरक्षा क्षमता दिखाई। थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त दस्ते त्रि-सेवा समन्वय और युद्ध क्षमता का संदेश देते हुए मार्च पास्ट में शामिल हुए। नेपाल आर्मी बैंड की उपस्थिति सैन्य मित्रता का प्रतीक बनी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  15 January 2026

New Dehli , I-PAC ,  raid case, Supreme Court , ED

कोलकाता में 8 जनवरी को I-PAC ऑफिस और डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई ED की रेड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने के आरोपों को गंभीर बताते हुए नोटिस जारी करने और तथ्यों की जांच करने की बात कही। कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई अव्यवस्था पर भी चिंता जताई।   ED की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एजेंसी अवैध कोयला घोटाले की जांच कर रही थी, जिसमें हवाला के जरिए करीब ₹20 करोड़ IPAC तक ट्रांसफर होने का आरोप है। ED ने दावा किया कि रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज ले गईं तथा अधिकारियों के मोबाइल छीने गए, जिससे जांच प्रभावित हुई और एजेंसी का मनोबल गिरा।   बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल चुनावी डेटा से जुड़े लैपटॉप और फोन सुरक्षित रखने के लिए लिए थे और कोई बाधा नहीं डाली गई। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि ED दस्तावेज जब्त करना चाहती तो कर सकती थी, लेकिन पूरे मामले की जांच जरूरी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार नोटिस जारी करने से नहीं रोक सकती और मामले की गहन जांच होगी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  15 January 2026

Gig workerssocial security benefits

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि गिग वर्कर्स अब अनौपचारिक अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा बन चुके हैं और उनकी काम करने की परिस्थितियों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उनकी प्रेरणा से कई राज्य सरकारों ने गिग वर्कर्स के लिए पैकेज की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने भी सामाजिक सुरक्षा संहिता (Social Security Code, 2020) के तहत गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इन नियमों के अनुसार, यदि कोई वर्कर केवल एक कंपनी के साथ काम करता है तो उसे सालाना कम से कम 90 दिन काम करना अनिवार्य है और अगर कई प्लेटफॉर्म पर काम करता है तो कुल मिलाकर 120 दिन जरूरी होंगे। साथ ही प्रमुख कंपनियों ने '10 मिनट में डिलीवरी' जैसे वादे हटाकर वर्कर्स पर समय का दबाव कम किया है और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम घटाने का कदम उठाया है। डिजिटल पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा कोष सभी पात्र गिग वर्कर्स को डिजिटल पहचान पत्र (Universal Account Number) दिया जाएगा, जिसे 16 वर्ष से ऊपर कोई भी आधार के माध्यम से 'ई-श्रम' पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकता है। एग्रीगेटर कंपनियों के लिए अपने वर्कर्स का डेटा सरकार के साथ साझा करना अनिवार्य होगा। एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोष भी बनाया जाएगा, जिसमें कंपनियां अपने सालाना टर्नओवर का 1% से 2% या वर्कर्स को किए गए भुगतान का 5% जमा करेंगी। इस कोष से दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य लाभ, मातृत्व लाभ और पेंशन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। कंपनियों को आंतरिक विवाद समाधान समितियां बनानी होंगी और वर्कर्स की आईडी को बिना सूचना ब्लॉक करने पर रोक होगी। इन सभी नियमों को 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है, फिलहाल जनता और हितधारकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  14 January 2026

Prime Minister Modi,inaugurate,28th CSPO Conference

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को संसद भवन परिसर के संविधान सदन के केंद्रीय हॉल में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस सम्मेलन में दुनिया के 42 राष्ट्रमंडल देशों और चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के कुल 61 अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में संसदीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ मजबूत लोकतांत्रिक संस्थानों को बनाए रखने में अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा होगी। एआई, सोशल मीडिया और नागरिक भागीदारी पर होगी चर्चा सीएसपीओसी सम्मेलन में संसदीय कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग, सांसदों पर सोशल मीडिया के प्रभाव, संसद की सार्वजनिक समझ को बढ़ाने के लिए अभिनव रणनीतियाँ और मतदान से परे नागरिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागी देशों को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने के नए उपाय साझा करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम लोकतंत्र और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  14 January 2026

army chief,rocket missile force

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने रॉकेट मिसाइल फोर्स बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पाकिस्तान और चीन जैसी चुनौतियों का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस फोर्स के तहत लंबी दूरी की रॉकेट और मिसाइलों को एक ही कमांड के तहत रखा जाएगा। इसमें पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, प्रलय बैलेस्टिक मिसाइल और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल होंगी। सेना प्रमुख ने कहा कि आज रॉकेट और मिसाइल दोनों मिलकर अत्यंत निर्णायक प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए भारत को भी इस दिशा में कदम उठाना आवश्यक है। रॉकेट और मिसाइल सिस्टम की ताकत भारत ने हाल ही में 120 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले पिनाका रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। सेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य में 150 किलोमीटर की रेंज वाले रॉकेट बनाए जाएंगे और उनकी रेंज 300 से 450 किलोमीटर तक बढ़ाई जाएगी। प्रलय मिसाइल, जो देश में निर्मित है, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और कई वारहेड्स के साथ सटीक निशाना साधने में सक्षम है। वहीं ब्रहमोस मिसाइल, जो भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से बनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, बेहद तेजी और सटीकता से अपने लक्ष्य को भेद सकती है। इस फोर्स के बनने से भारत की रक्षा क्षमता और रणनीतिक ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और यह किसी भी संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभा सकेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  14 January 2026

Indian Army, clear warning

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सीमा के उस पार 8 आतंकी ट्रेनिंग कैंप अब भी सक्रिय हैं, जिनमें से 2 अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और 6 लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास स्थित हैं। सेना इन पर लगातार नजर रख रही है और खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर इनके हर गतिविधि पर पैनी निगरानी है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि इन कैंपों में लगभग 100-150 आतंकी हो सकते हैं और अगर कोई उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो भारतीय सेना दुबारा सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद फॉरवर्ड तैनाती को कम किया गया है और अब दोनों देशों की सेनाएं तनाव के समय की गई मूवमेंट के बाद तय स्थानों पर लौट आई हैं। ऑपरेशन सिंदूर और नई रणनीति की सफलता जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 लक्ष्यों में से 7 को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। यह अभियान 7 मई को शुरू हुआ और 10 मई तक चला, जिससे जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में आई। सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि डीजीएमओ स्तर की बातचीत में परमाणु हथियारों पर कोई चर्चा नहीं हुई और भारत ने पहली बार परमाणु और पारंपरिक युद्ध के बीच की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए रणनीतिक कार्रवाई की। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी गतिविधियां सेना की तैयारियों की जांच का हिस्सा हो सकती हैं, जिसे भारत ने रोकने के लिए डीजीएमओ स्तर पर सख्त रुख अपनाया है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  13 January 2026

German Chancellor Merkel,grand welcome ,Ahmedabad

भारत के अपने पहले दौरे पर पहुंचे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का गुजरात के अहमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में मर्ज के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंग की डोर थामी और उन्हें ग्राउंड पर लाकर स्वागत किया। मर्ज की यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम से हुई, जहां दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। पतंग महोत्सव अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान है और यह 1989 से आयोजित होता आ रहा है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते इस महोत्सव को और अधिक लोकप्रियता मिली और अब इसमें दुनिया के कई देश भाग लेते हैं। पतंग महोत्सव में सांस्कृतिक और राजनयिक संदेश मकर संक्रांति के मौके पर पीएम मोदी और मर्ज ने एक खुली गाड़ी में सवार होकर एक साथ पतंग उड़ाई, जिसमें भारत और जर्मनी की पतंगें हवा में एक साथ नजर आईं। उन्होंने हनुमान की तस्वीर वाली पतंग भी उड़ाई। मर्ज के इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच 75 साल पुराने राजनयिक संबंध और 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को भी याद किया गया। 12 जनवरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मर्ज का राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वागत किया। 13 जनवरी को मर्ज बॉश, नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग CeNSE का दौरा करेंगे और इसके बाद जर्मनी लौटेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  13 January 2026

Darbhanga Raj,Constitution

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनके और महाराज कामेश्वर सिंह के योगदान को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। देश के संविधान निर्माण में भी उनका अहम योगदान रहा। वर्ष 1950 में गठित संविधान सभा के कुल 284 सदस्यों में महाराज कामेश्वर सिंह और महारानी कामसुंदरी देवी दोनों शामिल थे। महाराज ने संविधान की मूल प्रति पर हस्ताक्षर करते समय ‘दरभंगा’ का नाम अंकित किया। महारानी कामसुंदरी देवी संविधान सभा की उन पत्नियों में अंतिम जीवित सदस्य थीं, जिनका सीधे संविधान निर्माण से जुड़ाव था। उनके निधन के साथ भारतीय राजशाही की एक अंतिम जीवित निशानी भी समाप्त हो गई। शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र सेवा में अतुलनीय योगदान महारानी कामसुंदरी देवी और महाराज कामेश्वर सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। दिल्ली स्थित दरभंगा हाउस आज इंटेलिजेंस ब्यूरो का मुख्यालय है, जबकि नरगौना पैलेस ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को दान किया गया। पटना हाउस, इलाहाबाद और बनारस विश्वविद्यालयों को भी उनके योगदान से लाभ मिला। 1962 के भारत-चीन युद्ध में देश संकट में था, तब उन्होंने तीन विमान और करीब 600 किलो सोना राष्ट्र को दान किया। विज्ञान, संस्कृति और प्राच्य विद्या के संरक्षण में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने डॉ. सी. वी. रमन को बहुमूल्य हीरा दिया और अपने आवास को कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में समर्पित किया। राज परिवार ने कला, संगीत, रेलवे और संचार के क्षेत्र में भी विकास और संरक्षण के कार्य किए। दरभंगा राज और महारानी कामसुंदरी देवी के ये योगदान आज भी देश के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक इतिहास में अमिट छाप छोड़ते हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  13 January 2026

Mumbai , Raj Thackeray, UP and Bihar ,Hindi, Maharashtra

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने दादर के शिवतीर्थ मैदान में BMC चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मराठी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें, किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन जबरदस्ती की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ताकतें मुंबई के महाराष्ट्र में रहने से अब भी नाराज हैं और अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई व MMR पर नियंत्रण की कोशिश हो रही है। सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी मानुष और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने मतभेद भुला दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम और मराठी–गैर मराठी का मुद्दा उठाती है। उद्धव ने कहा कि भाजपा मुंबई को हड़पना चाहती है, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे और भाजपा का राष्ट्रवाद अब ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘करप्शन फर्स्ट’ हो गया है।   उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 25 साल में शिवसेना ने जो काम किया, उसे तीन साल में बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुंबई खून बहाकर हासिल की गई है और इसे बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीति अडाणीवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  12 January 2026

Gandhinagar ,  Bilateral talks ,  Modi and,  German Chancellor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता जारी है। इस बैठक में भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की जा रही है। पीएम मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन है और वे दोपहर 2.30 बजे दिल्ली लौटेंगे।   वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद वे साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल होकर साथ में पतंग उड़ाई। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। साबरमती आश्रम के दौरे के बाद जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा, स्वतंत्रता और मानव गरिमा में आस्था आज भी दुनिया को प्रेरित करती है और उनके आदर्शों की आज पहले से कहीं अधिक जरूरत है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर भी जोर दिया।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  12 January 2026

 ISRO , PSLV-C62 ,  rocket deviated, path, mission failed

ISRO का साल 2026 का पहला सैटेलाइट मिशन PSLV-C62 सोमवार सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण रॉकेट रास्ते से भटक गया और मिशन असफल हो गया। ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि तीसरे स्टेज में समस्या आने से EOS-09 ‘अन्वेषा’ समेत 15 सैटेलाइट तय कक्षा में स्थापित नहीं हो सके। इससे पहले मई 2025 में भी PSLV-C61 मिशन तीसरे चरण में फेल हुआ था।   EOS-09 अन्वेषा एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन और स्पाई सैटेलाइट है, जिसे DRDO ने विकसित किया है। यह हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग (HRS) तकनीक पर काम करता है, जिससे यह जंगलों, झाड़ियों और बंकरों में छिपी गतिविधियों की पहचान करने में सक्षम है। मिशन का लक्ष्य अन्वेषा और अन्य सैटेलाइट्स को 512 किमी की सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करना था।   इस मिशन में कुल 15 सैटेलाइट शामिल थे, जिनमें 7 भारतीय और 8 विदेशी सैटेलाइट थे। हैदराबाद की ध्रुवा स्पेस ने 7 सैटेलाइट भेजे, जबकि फ्रांस, नेपाल, ब्राजील और यूके के सैटेलाइट भी शामिल थे। यह मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा ऑपरेट किया गया और भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा था, क्योंकि PSLV मिशन में पहली बार किसी भारतीय निजी कंपनी की इतनी बड़ी भागीदारी थी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  12 January 2026

German Chancellor Friedrich Merz,visit to India

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार से भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन के अनुसार, यह दौरा जर्मनी की विदेश नीति में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। एकरमैन ने बताया कि पीएम मोदी ने चांसलर को अपने गृहनगर आने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया, जो दोस्ती और गर्मजोशी का प्रतीक है। अहमदाबाद के बाद मर्ज 13 जनवरी को बेंगलुरु जाएंगे, जहां वे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस और जर्मन कंपनी बॉश के कैंपस का दौरा करेंगे। मर्ज के साथ 25 बड़ी और मध्यम जर्मन कंपनियों के प्रमुख भी आएंगे, जो दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे। भारत-जर्मनी साझेदारी और व्यापारिक सहयोग इस यात्रा के दौरान मर्ज और पीएम मोदी रक्षा, सप्लाई चेन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्किलिंग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बदलती वैश्विक राजनीति पर भी बातचीत हो सकती है। भारत और जर्मनी के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है; पिछले साल तक दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉल्यूम 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। भारत में लगभग 2,000 जर्मन कंपनियां काम करती हैं, जबकि जर्मनी में करीब 750 भारतीय कंपनियों ने निवेश किया है। सामान और सेवाओं के मामले में दोनों देशों के बीच संतुलन है, और जर्मन कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ व्यापार और बढ़ने की उम्मीद है। औसतन हर हफ्ते दो कंपनियां भारत में कारोबार शुरू करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स से संपर्क करती हैं, जो आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाएगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  11 January 2026

Rambhadracharya,Owaisi

प्रसिद्ध कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें ओवैसी ने हिजाब पहनने वाली बेटी के भविष्य में देश की प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामभद्राचार्य ने इस सोच को “दिवास्वप्न” करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत में यदि कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो वह साड़ी पहनने वाली महिला होगी। रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत ने पहले ही सभी समुदायों को सर्वोच्च पदों तक पहुंचने का अवसर दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने और हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने, फिर इस तरह के बयान देने की क्या आवश्यकता है। क्या कहा था ओवैसी ने, बढ़ सकता है विवाद दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक धर्म के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनने की अनुमति है, जबकि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या महापौर बन सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने। ओवैसी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई। फिलहाल इस मुद्दे पर किसी अन्य राजनीतिक दल की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रामभद्राचार्य के बयान के बाद यह मामला और तूल पकड़ सकता है। रामभद्राचार्य इन दिनों जयपुर प्रवास पर हैं और इससे पहले भी उनके राजनीतिक बयानों को लेकर विवाद होते रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  11 January 2026

PM Modi,Shaurya Yatra ,Somnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 11 जनवरी 2026 को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में पावन सोमनाथ मंदिर में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा उन वीर योद्धाओं के सम्मान में निकाली गई, जिन्होंने सदियों पहले सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 घोड़ों की प्रतीकात्मक शोभायात्रा निकाली गई, जो वीरता, त्याग और बलिदान का प्रतीक मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक विशेष रूप से सजी गाड़ी में सवार होकर करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरे। रास्ते के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत करते नजर आए। शनिवार शाम प्रधानमंत्री ने ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया, सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और इसके बाद भव्य ड्रोन शो का अवलोकन किया। लगभग 3,000 ड्रोन ने आकाश में भगवान शिव, शिवलिंग, सोमनाथ मंदिर और उसके इतिहास से जुड़े दृश्य उकेर कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था, तकनीक और स्वाभिमान का उत्सव सोमनाथ मंदिर परिसर में शनिवार रात रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद श्रद्धालु आधी रात तक दर्शन के लिए डटे रहे और प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद जनसमूह अपने चरम पर पहुंच गया। देश के कोने-कोने से आए बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। करीब 15 मिनट चले ड्रोन शो और इसके बाद हुई आतिशबाजी ने समुद्र तट के आकाश को रोशनी से भर दिया। ड्रोन शो में मंदिर पर हुए आक्रमण और उसके पुनर्निर्माण की कहानी दिखाई गई, जो सोमनाथ के अदम्य साहस का प्रतीक है। मुंबई से आई भजन मंडली की सदस्य प्रीति कारेलिया ने इसे दिव्य अनुभव बताया, वहीं भावनगर से आए भारद्वाज गिरी ने वीर हमीरजी गोहिल जैसे योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। पूरा सोमनाथ शहर फूलों, रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से सजा रहा। यह पर्व महमूद गजनवी के आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जो सोमनाथ की उस गाथा को याद दिलाता है कि यह मंदिर हर बार टूटकर भी पहले से अधिक दृढ़ होकर खड़ा हुआ।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  11 January 2026

SJTA upholds,guest house,parking fees in Puri

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने चारपहिया वाहनों के लिए गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क ₹500 लगाने के अपने फैसले पर कायम रहने की घोषणा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विरोध के बावजूद कोई बदलाव नहीं होगा और यह कदम व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंदा पाधी ने कहा कि रोजाना औसतन केवल 10 वाहन ही गेस्ट हाउसों में पार्क होते हैं और चारपहिया वाहन से आने वाले आगंतुक 500 रुपये का शुल्क आसानी से वहन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन पर्यटकों के पास ठहरने का आरक्षण है, वे चाहें तो अन्य पार्किंग स्थलों का उपयोग भी कर सकते हैं। शुल्क बढ़ने से आवास और पर्यटकों पर असर नहीं एसजेटीए ने यह भी बताया कि जगन्नाथ बल्लव पार्किंग में वाहन खड़े करने का शुल्क ₹250 है और कोई भी इसका उपयोग कर सकता है। साथ ही, भक्ता निवासों के कमरे होटल की तुलना में सस्ते हैं, इसलिए आवास शुल्क बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है ताकि श्रद्धालुओं पर असर न पड़े। अधिसूचना के अनुसार, एसजेटीए के चार प्रमुख भक्ता निवास – नीलाद्री भक्ता निवास, नीलाचल भक्ता व यात्री निवास, श्री गुंडिचा भक्ता निवास और श्री पुरुषोत्तम भक्ता निवास – में 24 घंटे के लिए चारपहिया पार्किंग शुल्क ₹500 (18% GST सहित) लिया जाएगा। ये सभी सुविधाएं पुरी के ग्रैंड रोड और जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित हैं। विपक्षी बीजू जनता दल (BJD) ने दावा किया था कि इससे पर्यटकों के आगमन पर असर पड़ सकता है, लेकिन प्रशासन ने विरोध के बावजूद अपने निर्णय को लागू करने का ऐलान किया।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  10 January 2026

West Bengal government,filed a caveat,Supreme Court

पश्चिम बंगाल सरकार ने राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक पर ईडी के छापों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। सरकार ने अदालत से अनुरोध किया है कि बिना उसकी सुनवाई किए कोई आदेश न दिया जाए। कैविएट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी पक्ष की राय या बहस सुने बिना अदालत कोई प्रतिकूल निर्णय न ले। यह कदम उस समय उठाया गया जब ईडी ने गुरुवार को कोलकाता में आई-पैक और उसके निदेशक प्रतिक जैन के ठिकानों पर धन शोधन जांच के तहत तलाशी ली। इस तलाशी को कथित कोयला चोरी घोटाले के संदर्भ में किया गया था, जिसमें करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप लगे हैं।ईडी का दावा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तलाशी स्थलों पर प्रवेश कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद ममता बनर्जी ने ईडी पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर कदम उठाए। वहीं ईडी ने कोलकाता उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री के खिलाफ CBI जांच की मांग की, यह दावा करते हुए कि ममता बनर्जी ने पुलिस की मदद से जैन के घर से एजेंसी के कब्जे में मौजूद साक्ष्यों को हटा दिया। इस पूरे विवाद ने राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से बंगाल में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  10 January 2026

AIMIM chief Owaisi,hijab

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सोलापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के संविधान की तुलना करते हुए समान नागरिक अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को बराबर अवसर देता है, जबकि पाकिस्तान के संविधान में प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद के लिए धार्मिक शर्तें तय की गई हैं। ओवैसी ने बताया कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री केवल एक विशेष धर्म का व्यक्ति ही बन सकता है, लेकिन भारत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के तहत कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। उन्होंने इसे ओवैसी ने कहा कि उनका सपना है कि भविष्य में हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने, जो संविधान की भावना को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं और अल्पसंख्यकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। भाजपा की प्रतिक्रिया और AIMIM का पलटवार ओवैसी के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यहां हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं न प्रधानमंत्री बन सकती हैं और न मुंबई की मेयर। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसे पदों की इच्छा रखता है तो उन्हें इस्लामिक देशों में जाना चाहिए।इस पर AIMIM के नेता वारिस पठान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी व्यक्ति की सोच से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है। पठान ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, राज्यपाल या मेयर बन सकता है और ओवैसी के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि AIMIM किसी भी तरह की धमकियों से डरने वाली नहीं है और वे संविधान के अधिकारों की रक्षा में हमेशा खड़े रहेंगे।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  10 January 2026

 Amit Shah ,launched, IED data

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत के पहले राष्ट्रीय आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (National IED Data Management System – NIDMS) का उद्घाटन किया। यह सिस्टम देश की काउंटर-IED और आंतरिक सुरक्षा संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनआईडीएमएस को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा विकसित किया गया है और यह एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो आईईडी से संबंधित डेटा के संग्रह, समेकन और वितरण को व्यवस्थित रूप से करने में मदद करेगा। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि इस सिस्टम के जरिए इंटर-एजेंसी समन्वय और बेहतर होगा, और सही समय व सही जगह पर महत्वपूर्ण जानकारी तेजी से पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी और तब से यह आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन्स, हाइजैकिंग विरोधी अभियान और बम निष्कासन जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। एनआईडीएमएस से आतंरिक सुरक्षा और जांच प्रक्रियाओं में सुधार एनएसजी के डायरेक्टर जनरल ब्रिघु श्रीनिवासन ने बताया कि पिछले 11 महीनों में अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के सहयोग से यह सिस्टम तैयार किया गया है और इसे भारत का अनूठा प्लेटफॉर्म माना गया है। एनआईडीएमएस के माध्यम से राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य केंद्रीय एजेंसियां डेटा को एक्सेस, विश्लेषण और साझा कर सकेंगी। इससे आतंकवादी और विद्रोही हमलों की रोकथाम में तेजी आएगी और जांच प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए फोरेंसिक विश्लेषण, ट्रेनिंग मॉड्यूल और ऑपरेशन योजनाओं में सुधार संभव होगा। आईईडी अक्सर आतंकवादी और विद्रोही समूहों द्वारा सुरक्षा बल और आम जनता को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। एनआईडीएमएस तकनीक और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर देश की तैयारी को बढ़ाएगा और किसी भी घटना के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

TMC MPs, protest ,detained

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने 9 जनवरी 2026 को केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के एक दिन बाद किया गया। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा सहित टीएमसी के आठ नेताओं ने तख्तियां लिए प्रदर्शन किया और कर्तव्य भवन में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सुरक्षा और निषेधाज्ञा के कारण भवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद सांसदों ने गेट पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाकर संसद मार्ग थाने ले जाया, हालांकि अधिकारी ने कहा कि उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल सांसदों में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, कीर्ति आजाद और शर्मिला सरकार भी थीं। सांसदों और टीएमसी ने पुलिस कार्रवाई की तस्वीरें साझा कर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। टीएमसी और ममता बनर्जी के आरोप टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकतंत्र को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं और असहमति को रोकने की कोशिश की जा रही है। टीएमसी ने कहा कि ईडी का बेशर्मी से दुरुपयोग और सांसदों के शांतिपूर्ण धरने पर हमला केंद्र सरकार की हताशा और डर को उजागर करता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ईडी द्वारा आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और टीएमसी कार्यालय में तलाशी के दौरान संगठन के आंतरिक डेटा और चुनाव रणनीति जब्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने इन छापों को बदले की राजनीति और विपक्षी दलों को डराने की कोशिश करार दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का यह दुरुपयोग लोकतंत्र की हत्या है और बंगाल डरने वाला नहीं है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

ED raid,IPAC office,Mamata Banerjee attacks  BJP

IPAC ऑफिस पर ईडी की रेड के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्यारी बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से 1।5 करोड़ से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। ममता ने कहा कि अमर्त्य सेन, कवि जॉय गोस्वामी और अभिनेता देव जैसे प्रतिष्ठित लोगों को भी नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट से महिलाओं और युवाओं के नाम बड़ी संख्या में हटाए गए हैं। खासतौर पर हाल ही में शादी करने वाली महिलाओं, जिनके सरनेम या पते बदले हैं, उनके नाम बिना मौका दिए हटा दिए गए। ममता ने कहा कि एक अपराधी को भी अपना बचाव करने का मौका मिलता है, लेकिन असली वोटरों को यह अधिकार नहीं दिया गया।ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे अपने गृह मंत्री अमित शाह को कंट्रोल करें। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकती, तो बंगाल क्यों आ रही है। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल टीएमसी के कागजात, रणनीति, वोटर और डेटा लूटने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की राजनीति से बीजेपी को बंगाल में शून्य सीटें मिलेंगी। ममता ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर अमित शाह में हिम्मत है तो लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़कर बंगाल जीतें। ईडी रेड और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि पार्टी के आईटी सेक्टर पर रेड क्यों की गई और सभी जरूरी कागजात क्यों जब्त किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अविश्वसनीय ऐप के जरिए 94 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर काम कर रहा है। ममता ने यह भी दावा किया कि SIR प्रक्रिया की वजह से 72 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें आत्महत्या के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है।ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि IPAC और पार्टी के आईटी ऑफिस से पूरा डेटा ले जाया गया है, जिसमें SIR डेटा, पार्टी पॉलिसी, उम्मीदवारों की सूची, बूथ अध्यक्षों की सूची और भविष्य की रणनीति शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि IPAC निजी तौर पर नहीं, बल्कि AITC द्वारा अधिकृत होकर काम करता है। ममता ने सवाल किया कि किसी राजनीतिक दल के आईटी सेक्टर से डेटा जब्त करना क्या अपराध नहीं है और क्या यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता इस मुद्दे पर हर वार्ड और हर ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन करेंगे और जब तक IPAC प्रमुख प्रतीक जैन नहीं आते और स्थिति साफ नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

Delhi court,framed charges against,41 accused,Lalu Prasad Yadav

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारोपी नाथूराम गोडसे एक राष्ट्रवादी थे। यह बयान मनरेगा योजना के नाम बदलने के मुद्दे पर दिया गया, जिससे राजनीतिक तापमान बढ़ गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर इसे 'गोडसेवादी मानसिकता' करार दिया और कहा कि महात्मा गांधी का नाम इतिहास से मिटाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी ने इस बयान के खिलाफ आवाज उठाते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी है और सवाल किया है कि क्या बीजेपी गोडसे का महिमामंडन कर रही है। बीजेपी की मंशा पर उठे सवाल और सियासी प्रतिक्रिया मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे बीजेपी की दोहरी मंशा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में गांधी का बखान करते हैं, जबकि उनके ही मंत्री गोडसे का महिमामंडन कर रहे हैं। फिलहाल इस विवाद ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि कांग्रेस लगातार मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

 Tight security,arrangements,Turkman Gate

तुर्कमान गेट इलाके में हाल ही में हुई पत्थरबाजी और हिंसा के बाद आज दिल्ली के फैज ए इलाही मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। मस्जिद प्रशासन और पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार तुर्कमान गेट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। मस्जिद परिसर और उसके आसपास पुलिस व पैरामिलिट्री बल की मौजूदगी रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मस्जिद के मुख संरक्षक नजमुद्दीन चौधरी ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हालात को ध्यान में रखते हुए लोग अपने घर या नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा करें और भीड़ से बचें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। हिंसा की पृष्ठभूमि और प्रशासनिक कार्रवाई गौरतलब है कि 6 नवंबर की आधी रात को तुर्कमान गेट इलाके में फैज ए इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हालात बिगड़ गए थे। दिल्ली नगर निगम की डिमोलिशन टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंची स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह विरोध हिंसा में बदल गया और पुलिस व एमसीडी टीम पर पथराव किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई जिसके तहत चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई थी। जांच और शांति बनाए रखने की अपील हिंसा की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं थी। प्रशासन ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

 WPL 2026 ,spectacular, start today

 महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में शामिल विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत शाम 6।30 बजे होने की उम्मीद है। इसके ठीक बाद शाम 7।30 बजे IST से पहला मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगी। इस खास मौके पर क्रिकेट के साथ साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और संघर्ष को समर्पित एक खास डांस परफॉर्मेंस देंगी। इसके अलावा मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की मौजूदगी इस समारोह की रौनक को और बढ़ाएगी। भारतीय दर्शक इस भव्य आयोजन और मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। टूर्नामेंट फॉर्मेट और बढ़ता रोमांच WPL 2026 में इस बार कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं। पूरे सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच नवी मुंबई में आयोजित होंगे। जबकि लीग के अहम मुकाबले प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी नए कप्तानों अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय प्रतिभाओं की मौजूदगी टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ाएगी। लगातार बढ़ती लोकप्रियता के साथ WPL 2026 महिला क्रिकेट को एक नई पहचान और ऊंचाई देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 January 2026

Delhi,Turjmaan Gate,Police

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हुई झड़प और पथराव की घटना के पीछे सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट को बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने जामिया इलाके की रहने वाली ऐमन रिजवी नाम की महिला को 8 जनवरी 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिस पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अब तक ऐसे 10 लोगों की पहचान की गई है, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और जिन्होंने कथित तौर पर माहौल भड़काने वाली पोस्ट की थीं। यह घटना बुधवार तड़के उस समय हुई, जब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद एमसीडी ने तुर्कमान गेट के पास रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और निगम कर्मचारियों पर पथराव किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो क्लिप के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  8 January 2026

Opration Sindoor, NCC Cadets,AP Singh

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने गुरुवार को दिल्ली कैंटोनमेंट में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस कैंप में कैडेट्स को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके योगदान की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान इस बात का मजबूत संदेश देता है कि जीवन केवल पैसे कमाने या निजी स्वार्थ तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा सबसे अहम है। वायुसेना प्रमुख ने कैडेट्स से अपील की कि वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें, चाहे वे आगे चलकर सशस्त्र बलों में शामिल हों या किसी अन्य पेशे को अपनाएं। उन्होंने असफलताओं से निराश न होने और हर चुनौती से मजबूत बनकर निकलने की प्रेरणा दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बीच मेहनत और अनुशासन ने उन्हें वायु सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया, और यही सीख उन्होंने कैडेट्स को भी अपनाने के लिए कहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 January 2026

ED raids,I-PAC in Kolkata,Mamata Banerjee,serious allegations

कोलकाता में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने ईडी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एजेंसी ने उनकी पार्टी से जुड़े अहम दस्तावेज चुरा लिए हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया कि ईडी की टीम पार्टी कार्यालय से कागजात उठा रही थी और यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार TMC की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और आंतरिक योजनाओं की जानकारी जुटाना चाहती है। ईडी का जवाब: राजनीति नहीं, कानून के तहत कार्रवाई ममता बनर्जी के आरोपों के बाद ईडी ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक पार्टी को निशाना बनाकर नहीं की गई है। एजेंसी के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत की जा रही है, जिसमें कैश जनरेशन, हवाला ट्रांसफर और पैसों के रूट की जांच हो रही है। ईडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी जारी है और टीम किसी भी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर में नहीं गई है। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने, जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति भी शामिल थे, अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल करते हुए ईडी के दस्तावेज जबरदस्ती छीन लिए। ईडी ने दोहराया कि यह पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में हो रही है और जांच अभी जारी है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  8 January 2026

India,first indigenously built pollution control vessel,Samudra Pratap

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत, 'समुद्र प्रताप', अब चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस जहाज के संचालन से भारत की आत्मनिर्भरता और मजबूत हुई है और यह दर्शाता है कि देश पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को इस पोत का शुभारंभ किया था। समुद्र प्रताप अब तक तटरक्षक बल का सबसे बड़ा जहाज है और इसकी शुरुआत भारत की सुरक्षा, पर्यावरण और समुद्री निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने में अहम साबित होगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पोत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला है। प्रदूषण नियंत्रण और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जहाज समुद्र प्रताप' का मुख्य उद्देश्य समुद्री प्रदूषण से निपटना है। यह पोत समुद्री कानून लागू करने, खोज और बचाव अभियानों में मदद करने और भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पोत में साइड-स्वीपिंग आर्म्स, फ्लोटिंग बूम, उच्च क्षमता वाले स्किमर, पोर्टेबल बजरा और प्रदूषण नियंत्रण प्रयोगशाला जैसी अत्याधुनिक प्रणालियां लगी हैं। इसके अलावा, जहाज में बाहरी अग्निशमन प्रणाली, डायनेमिक पोजिशनिंग, एकीकृत ब्रिज सिस्टम, प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली और स्वचालित पावर प्रबंधन प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं, जो मिशन की दक्षता और संचालन को और बेहतर बनाती हैं। यह पोत न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करेगा, बल्कि भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को भी नई ऊँचाई देगा।    

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  7 January 2026

Bulldozer action,Turkman Gate, military camp

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद मंगलवार देर रात अचानक चर्चा का केंद्र बन गई, जब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मस्जिद से सटे कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तुर्कमान गेट के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया, लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोका गया। एमसीडी का कहना है कि मस्जिद से सटे बारात घर और जांच घर सरकारी जमीन पर बने थे और अदालत के आदेश के तहत करीब 30 बुलडोजरों से इन्हें गिराया गया। हालांकि मस्जिद कमेटी का दावा है कि गिराया गया ढांचा 100 साल से ज्यादा पुराना था और मस्जिद परिसर का ही हिस्सा है। पथराव, पुलिसकर्मी घायल और आतंकी कनेक्शन की जांच जैसे ही अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, कुछ लोगों ने एमसीडी और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चांदनी महल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जॉइंट सीपी मधुर वर्मा के मुताबिक, अमन कमेटी और स्थानीय लोगों से पहले बातचीत की गई थी और स्थिति को न्यूनतम बल से संभाल लिया गया। इसी बीच जांच में सामने आया है कि लाल किला बम धमाके का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में और फैज-ए-इलाही मस्जिद के अंदर 15–20 मिनट तक मौजूद था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह वहां क्यों गया था और किन लोगों से मिला। पथराव के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी व बॉडी वॉर्न कैमरों से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  7 January 2026

atmosphere,Delhi Assembly,BJP and AAP MLA,Protest

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच असामान्य विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधानसभा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने BJP विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘माफी मांगो’ के नारे लगाए। BJP ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झूठी अफवाह फैलाई, यह दावा किया कि शिक्षकों की नियुक्ति कुत्तों की गिनती के लिए की गई है। BJP विधायक अजय महावर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि अगर केजरीवाल के पास कोई सरकारी आदेश है तो वह इसे पेश करें, अन्यथा उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होकर पहले आधे घंटे के लिए, बाद में 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। AAP विधायकों ने प्रदूषण मुद्दा उठाया, विधानसभा में नारेबाजी जारी इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। AAP ने AQI पोस्टर के साथ नारेबाज़ी की और प्रदूषण के समाधान के लिए चर्चा की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन ने विधानसभा का माहौल और भी गर्म कर दिया। कार्यवाही के दौरान BJP और AAP दोनों के विधायकों ने अपने-अपने मुद्दे जोर-शोर से उठाए, जिससे सदन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी पत्र लिखकर केजरीवाल से माफी मांगने की अपील की थी और कहा कि झूठी खबरों और बयानबाजी से शिक्षकों का अपमान हुआ है, जो देश के भविष्य को संवार रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  6 January 2026

Nicholas Maduro,Cilia Flores,appeared in court in the United States

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिका के कोर्ट में पेश हुए, जहां दोनों ने सभी आरोपों से खुद को निर्दोष बताया। सुनवाई के दौरान सिलिया के चेहरे और सिर पर पट्टियां बंधी थीं, उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और उनका शरीर झुका हुआ था। उनके वकील मार्क डोनेली ने कोर्ट को बताया कि अपहरण के दौरान फ्लोरेस को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, संभव है उनकी पसली टूट गई हो। कोर्ट में मादुरो ने भी अपने खिलाफ लगाए गए कोकीन आयात और हथियार संबंधी अपराधों में खुद को निर्दोष बताया। दंपत्ति कोर्ट में काफी तनाव में दिखाई दिए, दोनों को बैठने और उठने में मदद की जरूरत पड़ी, और मादुरो बार-बार अपनी पत्नी की ओर देख रहे थे। अमेरिका ने मादुरो दंपत्ति को बेडरूम से घसीटकर गिरफ्तार किया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो और उनकी पत्नी को उनके बेडरूम से बाहर घसीटकर गिरफ्तार किया। इसके बाद वे कोर्ट में पेश हुए। इस घटना के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और अमेरिका पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने इसे मादुरो का अपहरण बताया। कोर्ट में अगली सुनवाई 17 मार्च 2025 को तय की गई है। मादुरो और फ्लोरेस दोनों के वकीलों ने कोर्ट से उनके स्वास्थ्य की देखभाल और मेडिकल जांच कराने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके और उनकी चोटों का सही इलाज हो सके।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  6 January 2026

Supreme Court,CAQM over air pollution

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को कर्तव्य निभाने में असफल रहने पर कड़ी फटकार लगाई। सीएक्यूएम ने दिल्ली बॉर्डर पर मौजूद टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने या हटाने के लिए 2 महीने का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि वह चरणबद्ध तरीके से लंबे समय के समाधान पर काम शुरू करे और प्रदूषण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए। अदालत ने साफ कहा कि आयोग को टोल प्लाजा के मुद्दे पर विभिन्न हितधारकों के रुख से प्रभावित नहीं होना चाहिए और अपने कर्तव्यों का निष्पक्ष पालन करना चाहिए। एक्सपर्ट मीटिंग और रिपोर्ट की चेतावनी   मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्य बागची की पीठ ने सीएक्यूएम को दो हफ्ते में विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाने और बढ़ते प्रदूषण के मुख्य कारणों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आयोग से पूछा कि क्या उन्होंने प्रदूषण के कारणों की सही पहचान की है। अदालत ने जोर देकर कहा कि अब तक बहुत सारी जानकारी और सुझाव सार्वजनिक डोमेन में मौजूद हैं, और आयोग को उनका उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट की यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के लिए राहत की उम्मीद जगाती है और प्रदूषण नियंत्रण में प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता को स्पष्ट करती है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  6 January 2026

   Jhansi, New rule , jewelry shops ,  customers , faces covered.

उत्तर प्रदेश के झांसी में बढ़ती चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को देखते हुए सर्राफा व्यापारियों ने एक सख्त फैसला लिया है। अब दुकानों में आने वाले ग्राहकों का चेहरा खुला होना अनिवार्य होगा। चाहे महिला बुर्के या घूंघट में हों, या पुरुष नकाब पहने हों, किसी को गहने नहीं बेचे जाएंगे। इस फैसले के साथ दुकानों के अंदर और बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसमें साफ लिखा है कि “खरीदारी के दौरान ग्राहक का चेहरा खुला होना चाहिए।”     सर्राफा व्यापारी कहते हैं कि चोरी और लूट जैसी घटनाओं में अक्सर नकाब या बुर्का पहनकर लोग दुकान में आते हैं और अपराध को अंजाम देते हैं। ऐसे में संदिग्धों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झांसी के सीपरी सर्राफा व्यापार मंडल ने यह फैसला लिया है, ताकि व्यापार सुरक्षित रहे और ग्राहक भी बिना खतरे के खरीदारी कर सकें।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  5 January 2026

Kolkata ,  BJP ,  statement , Bangladeshi infiltrators , Bengal

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बीजेपी मुश्किल में है। 4 जनवरी को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता लाल सिंह आर्य ने कहा कि “जो भी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में आया है, उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।” इस बयान के बाद मतुआ समुदाय में नाराजगी फैल गई, जिसे बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक समूह माना जाता है। पार्टी ने विवाद को कम करने के लिए कहा कि यह आर्य का निजी विचार है और पार्टी की अधिकारिक राय नहीं, साथ ही वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया गया।     उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के गोसांई (पंडित) से मारपीट की गई, जिसमें आरोप बीजेपी के केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों पर लगे हैं। मारपीट का कारण SIR से नाम हटाने को लेकर सवाल उठाना बताया जा रहा है। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार किया है। वहीं टीएमसी समर्थक ऑल इंडिया मतुआ महासंघ ने विरोध में सड़क जाम का ऐलान किया और समुदाय ने निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही कहा कि SIR से हटाए गए नामों को वापस जोड़ा जाए।     मतुआ समुदाय पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में निर्णायक भूमिका निभाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 दिसंबर को कहा था कि SIR से मतुआ समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है और CAA के तहत योग्य मतुआ और नामशूद्रों को कोई नुकसान नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसमें 58.20 लाख नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। SIR का दूसरा चरण फरवरी 2026 तक चलेगा और अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  5 January 2026

Ahemdabaad , 1000 years , gajanavee, attack , Somnath, Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के प्रभास पाटन में पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने 1026 में महमूद गजनवी के आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ पर विचार साझा किए। मोदी ने इसे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का नाम दिया और बताया कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और करोड़ों श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने लिखा कि यह मंदिर बार-बार नष्ट किया गया, लेकिन हर बार इसे पुनर्निर्मित किया गया और आज यह हमारे स्वाभिमान का मजबूत आधार बना हुआ है।       सोमनाथ मंदिर का आध्यात्मिक महत्व अतुलनीय है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए महमूद गजनवी के आक्रमण ने इसे बर्बाद कर दिया था, लेकिन यह भारत की सभ्यता और श्रद्धा को मिटा नहीं सका। समय-समय पर मंदिर का पुनर्निर्माण होता रहा, और 1951 में इसका वर्तमान स्वरूप तैयार हुआ। मोदी ने लिखा कि यह कहानी विध्वंस की नहीं, बल्कि भारत माता के करोड़ों संतानों की आस्था और स्वाभिमान की गाथा है। इस दौरान देवी अहिल्याबाई होलकर और स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्वों ने इस मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।     पीएम मोदी ने इस ब्लॉग में यह भी उल्लेख किया कि सोमनाथ मंदिर बार-बार नष्ट हुआ, लेकिन इसकी चेतना अमर रही। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल, तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और लेखक के.एम. मुंशी के योगदान को याद किया, जिन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और इसके महत्व को सुनिश्चित किया। मोदी ने लिखा, “मिटाने वाले खत्म हो जाते हैं, लेकिन सोमनाथ आज हमारे विश्वास और गौरव का मजबूत आधार बनकर खड़ा है।” 2026 में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह मंदिर आज भी भारतीय सभ्यता और आस्था की शाश्वत पहचान के रूप में खड़ा है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  5 January 2026

 Indore,Ratlam,contaminated water, 40% population

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच रतलाम से भी बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। नगर निगम क्षेत्र में गंदे, बदबूदार और कीड़ों वाले पानी की सप्लाई को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद सलीम बागवान का कहना है कि उनके वार्ड सहित आसपास के इलाकों में महीनों से नलों से दूषित पानी आ रहा है, जिससे करीब 40 फीसदी आबादी प्रभावित है। लोगों ने नगर निगम, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक शिकायतें कीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब नागरिक गंदे पानी की बोतलें लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तब भी समस्या जस की तस बनी रही, जिससे लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती गई। एनजीटी की फटकार, जर्जर सिस्टम पर सवाल मामला गंभीर होता देख पार्षद सलीम बागवान ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का रुख किया। आरोप है कि नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी को गुमराह करने की कोशिश की, जिस पर ट्रिब्यूनल ने कड़ी फटकार लगाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर का जर्जर सीवरेज सिस्टम और खस्ताहाल पेयजल पाइपलाइन इस समस्या की बड़ी वजह है, जहां कई जगह सीवरेज और पानी की लाइनें साथ-साथ डली हैं। रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घटिया काम और कमजोर पाइपों के कारण गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने फिल्टर प्लांट व प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने जल्द सुधार का भरोसा दिलाया है, लेकिन जनता का कहना है कि भरोसा तभी लौटेगा जब साफ पानी जमीन पर नजर आएगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  4 January 2026

Bangladesh, big decision regarding the T20 World Cup 2026.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे, लेकिन इस बीच बांग्लादेश ने बड़ा रुख अपनाया है। खबर है कि बांग्लादेश की टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएगी। इस फैसले की पुष्टि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की हालिया बैठक में लिया गया। हालांकि इस मुद्दे पर अब तक आईसीसी (ICC) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आसिफ नजरुल ने लिखा कि यह फैसला बीसीसीआई की कथित नीतियों के संदर्भ में लिया गया है और बांग्लादेश बोर्ड ने इसका स्वागत किया है। मुस्तफिजुर विवाद और आगे की चुनौती बताया जा रहा है कि यह फैसला उस समय लिया गया, जब बीसीसीआई ने आईपीएल टीम केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा, जबकि बांग्लादेश उसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी भारत के बाहर, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे, इस पर अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  4 January 2026

BCCI, decision ,regarding, Bangladeshi players

बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचारों के चलते भारत में आक्रोश बढ़ रहा है। देश के कई शहरों में लोग बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करने पर भी विरोध की आवाजें उठीं। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम KKR को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ किया जाए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगर फ्रैंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट की मांग करती है, तो BCCI उसे अनुमति देगा। राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया बीसीसीआई के इस फैसले पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि “भारत में कोई भी बांग्लादेशी क्रिकेटर अब किसी भी क्रिकेट मैच या लीग में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। बांग्लादेश अपने देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा है, इसलिए भारत में किसी भी क्रिकेटर या फिल्म सेलिब्रिटी का स्वागत नहीं होना चाहिए।” बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में शामिल किए जाने पर राजनीतिक दल और धर्माचार्यों ने विरोध किया था। इस पूरे घटनाक्रम ने भारतीय खेल जगत और आम जनता के बीच बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से को और बढ़ा दिया है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  4 January 2026

 United States, conducted ,Operation Absolute Resolve, Venezuela

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना ने एक विशेष मिशन के तहत हिरासत में लिया। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व (OAR) नाम दिया गया और इसे बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात शुरू हुआ यह मिशन शनिवार सुबह तक पूरा हो गया। ऑपरेशन में अमेरिकी सेना, डेल्टा फोर्स, CIA, नेवी और FBI ने मिलकर काम किया। सबसे पहले कई ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, ताकि वेनेजुएला का एयर डिफेंस कमजोर हो और डेल्टा फोर्स के हेलीकॉप्टर मादुरो तक बिना रुकावट पहुंच सकें। काराकास के Fuerte Tiuna बेस को मुख्य निशाना बनाया गया, जहां मादुरो मौजूद थे। अमेरिकी डेल्टा फोर्स सिर्फ पांच मिनट में मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले गई। मादुरो को न्यूयॉर्क तक ले जाने की पूरी योजना मादुरो और उनकी पत्नी को पहले USS Iwo Jima युद्धपोत के जरिए वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया। फिर उन्हें ग्वांतानामो नौसैनिक बेस में रखा गया, जहाँ FBI का विशेष बोइंग 757 विमान पहले से तैयार था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयरपोर्ट पर लाकर सीधे DEA हेडक्वार्टर ले जाया गया और हेलीकॉप्टर व कार के जरिए Brooklyn Detention Center में रखा गया। CIA ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई, मादुरो और उनके करीबी लोगों की गतिविधियों पर महीनों से नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा अध्ययन किया। ऑपरेशन की रिहर्सल एक महीने पहले से की गई थी ताकि कोई गलती न हो। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से लाइव फीड के जरिए पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। यह मिशन अब तक की अमेरिकी विदेश नीति की सबसे हाई-प्रोफाइल सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  4 January 2026

Prime Minister Modi ,inaugurated the international exhibition ,Piprahwa Buddha relics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सवा सौ साल के इंतजार के बाद भारत की विरासत और धरोहर लौटकर आ गई है। अब भारतीय जनमानस भगवान बुद्ध के इन पवित्र अवशेषों के दर्शन कर सकेंगे और उनके आशीर्वाद से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 2026 का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम उनके लिए सौभाग्य का अवसर है और यह भगवान बुद्ध की चरणों से शुरू हो रहा है। प्रदर्शनी का स्थान, किला राय पिथौरा, भारत के गौरवशाली इतिहास की यशभूमि है और इसे इस शुभ अवसर के लिए चुना गया है। भगवान बुद्ध की विरासत और मानवता के लिए संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पवित्र अवशेषों का भारत से बाहर जाना और फिर लौटकर आना दोनों ही हमारे लिए बड़े सबक हैं। उन्होंने बताया कि गुलामी केवल राजनीतिक या आर्थिक नहीं होती, यह हमारी विरासत को भी नुकसान पहुंचाती है। भगवान बुद्ध के अवशेषों के साथ भी यही हुआ था और वे सवा सौ साल तक देश से बाहर रहे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान और मार्ग पूरी मानवता का है और वह सभी को जोड़ता है। पीएम मोदी ने अपनी व्यक्तिगत आस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म वडनगर में हुआ, जो बौद्ध शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र था, और उन्होंने सारनाथ में प्रथम उपदेश दिया। भारत न केवल इन अवशेषों का संरक्षक है, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है, और यह प्रदर्शनी बुद्ध के संदेश की जीवित उपस्थिति को दर्शाती है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  3 January 2026

Mustafizur Rahman ,ruled out of IPL,BCCI orders ,KKR to release him

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आदेश दिया है कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किया जाए। इसका मतलब है कि मुस्तफिजुर अब इस सीजन में आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे। बीसीसीआई को यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं के बाद कई लोगों और राजनेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने पर सवाल उठाए। केकेआर और टीम के मालिक शाहरुख खान पर भी आलोचना हुई। विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई ने हस्तक्षेप करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया। केकेआर क्यों नहीं निकाल सकता था खिलाड़ी कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर केकेआर ने खुद ही मुस्तफिजुर को टीम से बाहर क्यों नहीं किया। इसका कारण यह है कि एक बार किसी खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में खरीदने के बाद फ्रेंचाइजी के पास उसे टीम से हटाने का अधिकार नहीं होता। खिलाड़ी या तो चोटिल हो, उपलब्ध न हो, या स्वयं लीग से बाहर जाना चाहे, तभी टीम उसे बाहर कर सकती है। चूंकि मुस्तफिजुर रहमान फिट और उपलब्ध खिलाड़ी हैं, इसलिए केवल बीसीसीआई के आदेश के बाद ही उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। यही वजह है कि विवाद बढ़ने पर बोर्ड को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  3 January 2026

Karnataka survey, reveals public trust ,EVM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए एक सर्वे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर जनता का मजबूत भरोसा सामने आया है। ‘लोकसभा इलेक्शन 2024 – इवैल्यूएशन ऑफ इंडलाइन सर्वे ऑफ नॉलेज, एटीट्यूट एंड प्रैक्टिस ऑफ सिटिजन्स’ नाम के इस सर्वे के मुताबिक 83.61 प्रतिशत लोगों ने EVM को भरोसेमंद माना है। वहीं 69.39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि EVM सही नतीजे देती है, जबकि 14.22 प्रतिशत लोगों ने इस बात से पूरी तरह सहमति जताई। यह सर्वे कर्नाटक के 102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया, जिसमें बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूरु डिवीजन के कुल 5,100 लोगों से फीडबैक लिया गया। सर्वे कर्नाटक सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार के माध्यम से कराया था। किस इलाके में कितना भरोसा इलाकों के हिसाब से देखें तो EVM पर सबसे ज्यादा भरोसा कलबुर्गी डिवीजन में देखने को मिला, जहां 83.24 प्रतिशत लोगों ने इसे भरोसेमंद बताया और 11.24 प्रतिशत ने पूरी सहमति जताई। मैसूरु डिवीजन में 70.67 प्रतिशत लोगों ने EVM पर भरोसा जताया, जबकि 17.92 प्रतिशत ने मजबूती से समर्थन किया। बेलगावी डिवीजन में 63.90 प्रतिशत लोग सहमत नजर आए और 21.43 प्रतिशत ने पूरी सहमति जताई। वहीं बेंगलुरु डिवीजन में 63.67 प्रतिशत लोगों ने EVM पर भरोसा जताया, जबकि 9.28 प्रतिशत लोगों ने इसे पूरी तरह विश्वसनीय माना। आंकड़े यह दिखाते हैं कि शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों का विश्वास बना हुआ है। BJP का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला इस सर्वे रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है, जो लंबे समय से EVM और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने X पर लिखा कि राहुल गांधी वर्षों से कहते आ रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और EVM भरोसेमंद नहीं हैं, लेकिन कर्नाटक की जनता ने बिल्कुल अलग सच सामने रख दिया है। BJP ने कहा कि यह सर्वे साबित करता है कि जनता चुनाव आयोग, EVM और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा करती है। पार्टी ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि हारने पर संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं और जीतने पर उसी सिस्टम का जश्न मनाया जाता है, जो पूरी तरह सुविधा की राजनीति को दर्शाता है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  2 January 2026

Pulwama, NIA court, delivers ,strict verdict

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने नए साल के दिन आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तीन स्थानीय लोगों को दोषी करार दिया है। अदालत ने इन तीनों को आतंकियों की मदद करने, उन्हें सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने और हथियार जुटाने जैसे गंभीर आरोपों में तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक दोषी ठहराए गए लोगों में मेहराजुद्दीन मीर, फिरदौस अहमद भट और इरशाद अहमद मलिक शामिल हैं, जिन्हें वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ पुलवामा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 307, आर्म्स एक्ट की धारा 7 और 27 के साथ-साथ गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (UAPA) की कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। आतंकियों को मदद पहुंचाने का दोष साबित अदालत ने अपने फैसले में कहा कि तीनों दोषियों ने आतंकियों को न केवल पनाह दी, बल्कि उनकी विघटनकारी गतिविधियों के लिए जरूरी संसाधन भी मुहैया कराए। मेहराजुद्दीन मीर को UAPA की धारा 19 और 39 के तहत दोषी ठहराया गया, जिसमें धारा 19 के तहत तीन साल की साधारण कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना, जबकि धारा 39 के तहत तीन साल 10 महीने की सजा सुनाई गई है। वहीं फिरदौस अहमद भट और इरशाद अहमद मलिक को UAPA की धारा 39 के तहत दोषी मानते हुए तीन साल 10 महीने की कैद दी गई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि तीनों दोषियों द्वारा हिरासत में पहले बिताई गई अवधि को उनकी सजा में समायोजित किया जाएगा। इस फैसले को आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  2 January 2026

KKR ,Shah Rukh Khan ,embroiled, controversies ,ahead IPL

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए जाने के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने का फैसला कई लोगों को नागवार गुजर रहा है। नेताओं से लेकर संत-महात्माओं तक, हर तरफ से शाहरुख खान पर तीखी बयानबाजी हो रही है। इस विवाद की शुरुआत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद यह मामला और तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर भी लोग खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे। संतों का समर्थन, नेताओं की टिप्पणी और अलग राय भी सामने देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन पंडित धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो हिंदुत्व के खिलाफ हैं और वहां के खिलाड़ियों को इस पर आवाज उठानी चाहिए। वहीं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज ने भी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे समय में उस देश का खिलाड़ी भारत में खेल रहा है, यह गंभीर सोच का विषय है। उन्होंने शाहरुख खान से सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्होंने कभी बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं के लिए आवाज उठाई। उधर, बीजेपी नेता संगीत सोम की विवादित टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया, जब उन्होंने शाहरुख खान पर देश से गद्दारी का आरोप लगाया। हालांकि इस पूरे मामले में अलग राय भी सामने आई है। नवभारत के पूर्व संपादक डॉ. राकेश पाठक ने कहा कि आईपीएल भारत सरकार की अनुमति से होता है और बीसीसीआई के शीर्ष पदों पर बैठे लोग ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति और नफरत से दूर रखना चाहिए। कुल मिलाकर, आईपीएल शुरू होने से पहले यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा और आने वाले दिनों में इस पर और बयान सामने आ सकते हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  2 January 2026

 LPG cylinders more expensive , 2026

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का करारा झटका लगा है। 1 जनवरी 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 1580.50 रुपये का सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, कोलकाता में 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर असर डाल सकती है। ध्यान रहे कि दिसंबर 2025 और नवंबर 2025 में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी कमी हुई थी, लेकिन नए साल के पहले दिन यह लगातार बढ़ गई है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर, महंगाई की चिंता हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये में उपलब्ध हैं। बावजूद इसके, कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से खाने-पीने, होटल और अन्य सेवाओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर छोटे व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। आम जनता को अब सतर्क रहकर खर्च का ध्यान रखने की जरूरत है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  1 January 2026

Controversy , Bangladeshi player ,KKR

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और उसके मालिक शाहरुख खान इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि एक सामाजिक-राजनीतिक विवाद के कारण चर्चा में हैं। टीम द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मोटी रकम में शामिल किए जाने के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई। मुंबई में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय हालात और पड़ोसी देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को गलत संदेश देने वाला बताया। उनका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल गया और बहस का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर बहस, आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार देवकीनंदन ठाकुर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने खेल को राजनीति और धर्म से दूर रखने की बात कही, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आपत्ति का समर्थन किया। कई लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर निशाना बनाना खेल भावना के खिलाफ है। विवाद के केंद्र में रहे मुस्तफिजुर रहमान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी कटर गेंदों के लिए जाने जाते हैं और केकेआर ने उन्हें टीम की रणनीतिक जरूरतों के तहत चुना है। फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो फ्रेंचाइजी, न खिलाड़ी और न ही शाहरुख खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है, लेकिन बहस अभी भी जारी है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  31 December 2025

West Bengal,Amit Shah, three-day visit to West Bengal, ahead of the elections

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज हो गई है और राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों को और गति दे दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे के आखिरी दिन यानी बुधवार को कोलकाता में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, शाह उत्तर कोलकाता के ठंथनिया काली मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह सुबह 11:30 बजे एक होटल में पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलेंगे, दोपहर 1:45 बजे साइंस सिटी ऑडिटोरियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और शाम 3:30 बजे काली मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद नई दिल्ली लौटेंगे। इस दौरे को पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए रणनीति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। अमित शाह का अलग अंदाज और ममता सरकार पर हमला इससे पहले मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमित शाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और कई ऐसे पल आए, जिनमें उनका अलग अंदाज देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में उन्होंने पत्रकारों से कहा, "कोई जल्दबाजी मत करना, मैं समय लेकर आया हूं, आराम से बात करेंगे।" वहीं, जाते समय अमित शाह ने कहा, "चलिए धन्यवाद, अब सवाल फैब्रिकेट हो रहे हैं।" उनका यह सहज और थोड़ी तीखी शैली में संवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। यह दौरा बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान और रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  31 December 2025

 Jammu and Kashmir ,Lashkar-e-Taiba

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और उसके करीबी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर भड़काऊ बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने दावा किया कि हाफिज सईद ने भारत की धमकियों को 'खाली धमकी' बताया और कहा कि भारत अगले 50 साल तक लश्कर-ए-तैयबा पर हमले की हिम्मत नहीं करेगा। वीडियो में दिखाया गया कि डेढ़ महीने पहले हुई एक बैठक में हाफिज ने भारत की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं बताई और कहा कि छह महीने पहले अल्लाह ने हिंदुस्तान को इतना झकझोर दिया कि वह लंबे समय तक हमला नहीं कर सकेगा। सैफुल्ला कसूरी के इस खुलासे ने पाकिस्तान के दावे को भी चुनौती दी कि हाफिज सईद जेल में है, जबकि वीडियो में वह खुलेआम बैठक में नजर आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रणनीति और अंतरराष्ट्रीय संदेश वीडियो में कसूरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लश्कर के कमांडरों ने पाकिस्तान में बैठक कर आगे की रणनीति तय की है। उनका दावा है कि भारत ने केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी गलती की है। इसके साथ ही कसूरी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा भारत के कब्जे वाले मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे कश्मीर, अमृतसर, होशियापुर, गुरदासपुर, जूनागढ़, मुनावदर, हैदराबाद, दक्खन और बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा मानता है और इसे संयुक्त राष्ट्र के सामने भी रखेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लश्कर अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेगा और जो भी प्रतिबंध या आतंकी घोषित किए गए हैं, उन्हें चेतावनी है कि संगठन अपने उद्देश्य को जारी रखेगा। इस बयान ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता बढ़ा दी है।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  31 December 2025

Ahmedabad ,  Violent clashes ,  between,   two ,  communities ,  n Kalana village , gujraat

अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र स्थित कालाना गांव में मंगलवार सुबह दो समुदायों के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई। पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में भारी बल तैनात किया।   बताया जा रहा है कि गांव के युवाओं के दो गुटों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद में एक युवक की पिटाई हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। हालात काबू में आने के बाद मंगलवार सुबह फिर विवाद भड़क गया और दोबारा पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।   पुलिस कार्रवाई के डर से कई उपद्रवी गांव के बाहर खेतों में छिप गए थे। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद ली, जिससे खेतों और बाहरी इलाकों में छिपे लोगों की पहचान हुई। अब तक 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  30 December 2025

Supreme Court,Aravalli Hills case,stay order

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को अरावली हिल्स और रेंज की परिभाषा से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए पुराने आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह देखा जाना आवश्यक है कि क्या 500 मीटर के अंतराल (गैप्स) में नियंत्रित खनन की अनुमति दी जा सकती है और यदि दी जाती है, तो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए कौन-से सटीक संरचनात्मक मानक अपनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली क्षेत्र में नई खनन लीज देने पर पहले ही रोक लगा रखी थी और अब इस फैसले पर फिलहाल रोक लगाते हुए 21 जनवरी के लिए अगली सुनवाई तय की है। उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति और संरक्षण प्रयास सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि विशेषज्ञ समिति के गठन से पहले यह तय करना होगा कि समिति किन-किन क्षेत्रों की जांच करेगी। समिति अरावली क्षेत्र की पारिस्थितिक अखंडता बनाए रखने के लिए विस्तृत अध्ययन करेगी और यह भी देखेगी कि 12,081 पहाड़ियों में से 1,048 का 100 मीटर ऊंचाई मानदंड वैज्ञानिक और तथ्यात्मक रूप से सही है या नहीं। पूर्व वन संरक्षण अधिकारी आर.पी. बलवान ने याचिका में कहा कि यह ऊंचाई पैमाना अरावली श्रृंखला के संरक्षण के प्रयासों को कमजोर करेगा। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कहा कि जब तक टिकाऊ खनन के लिए प्रबंधन योजना तैयार नहीं हो जाती, तब तक कोई नया खनन पट्टा नहीं दिया जाएगा। यह पहाड़ श्रृंखला गुजरात से दिल्ली तक फैली है और थार रेगिस्तान व उत्तरी मैदानों के बीच एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक दीवार का काम करती है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  29 December 2025

Assam,Amit Shah,inaugurate several development projects

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के एक दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचेंगे। वे पहले रविवार रात अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई और दौरा सोमवार तक टाल दिया गया। असम दौरे की शुरुआत अमित शाह गुवाहाटी में ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर करेंगे। इसके बाद वे नागांव जिले के बोरदुवा में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटाद्रवा थान पहुंचेंगे, जहां 227 करोड़ रुपये की लागत वाले पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद गृह मंत्री बोरदुवा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सुरक्षा और सांस्कृतिक परियोजनाओं का उद्घाटन बोरदुवा दौरे के बाद अमित शाह गुवाहाटी लौटेंगे और शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की 111 करोड़ रुपये की नई इमारत और 189 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ICCS) का उद्घाटन करेंगे। ICCS के जरिए गुवाहाटी में 2,000 से अधिक CCTV कैमरों की निगरानी होगी और यह राज्य में सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करेगा। शाह इसके बाद 291 करोड़ रुपये की लागत वाले ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यह 5,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को नई ऊँचाई देगा। शाम को गृह मंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  29 December 2025

Congress

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पार्टी के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया। ध्वजारोहण समारोह में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में खरगे ने कांग्रेस के आदर्शों और योगदान पर प्रकाश डाला और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम करती रही है। स्वतंत्रता संग्राम और संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के संस्थापकों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई थी और पिछले 62 वर्षों में करोड़ों कांग्रेसी देश के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता के लिए उन्होंने अपने जीवन की आहुति दी। खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया है और यह मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। वर्तमान सरकार पर निशाना और भविष्य की प्रतिबद्धता खरगे ने कहा कि यूपीए सरकार के समय सूचना का अधिकार (RTI), शिक्षा का अधिकार (RTE), खाद्य सुरक्षा कानून, MGNREGA, वन अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए गए। वहीं, उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया गया और लोगों के अधिकार दबाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हमेशा अपने संस्थापकों के सपनों का भारत बनाने और देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी। इस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने अपने आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को दोहराया और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  28 December 2025

Delhi,Breathing has become difficult

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है। 28 दिसंबर की सुबह दिल्लीवासियों को प्रदूषण और मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ी। चारों तरफ घना स्मॉग और कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। नए साल को लेकर लोगों की यात्रा योजनाओं पर भी असर पड़ा है, क्योंकि कई फ्लाइट्स और ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, तो कुछ को रद्द भी करना पड़ा। AQI 400 के पार, हवा बनी जानलेवा सरकारी ऐप समीर के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 400 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली की हवा फिलहाल सांस लेने लायक नहीं है। लगातार ऊंचे AQI के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए खतरा और बढ़ गया है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर निकलने से बचें और सावधानी बरतें। इलाकों में हालात बेहद खराब, कोहरे का येलो अलर्ट दिल्ली के कई इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही। आनंद विहार में AQI 445, शादीपुर में 447, वजीरपुर 437, नरेला 435, जहांगीरपुरी 433, नेहरू नगर 431, रोहिणी और अशोक विहार 429, विवेक विहार 428, बावन और ओखला फेस-2 में 423, पटपड़गंज 423, पंजाबी बाग 420, चांदनी चौक 418, डीटीयू और आरके पुरम 414, मुंडका 409, द्वारका सेक्टर-8 और आईटीओ में 401 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही 28 दिसंबर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं की कमी और स्थिर मौसम के कारण प्रदूषक हवा में ही फंसे रहे, जिससे स्मॉग और कोहरे की परत और घनी हो गई। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोग सतर्क रहें और अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  28 December 2025

Mumbai , maharastra , The statement ,  minister ,  Shinde faction , s increased,  political activity

महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि भविष्य में एनसीपी प्रमुख शरद पवार एनडीए में शामिल हो सकते हैं। शिरसाट ने कहा कि दोनों एनसीपी गुटों के बीच चल रही बातचीत इस ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है, खासकर नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र।       संजय शिरसाट ने अपने बयान में शरद पवार के पुराने राजनीतिक फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरद पवार ने पहले उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन किया और कांग्रेस छोड़ने के बाद फिर कांग्रेस से हाथ मिलाया, उसी तरह अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।       शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि यह बयान उनकी राजनीतिक ईमानदारी पर सवाल उठाने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीपी (एसपी) नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के साथ अलग-अलग स्तर पर बातचीत कर रही है और फिलहाल भाजपा या एनडीए में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  27 December 2025

New Dehli ,  After COVID-19, air pollution ,  India

कोविड-19 महामारी के बाद भारत में वायु प्रदूषण सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट बन चुका है। ब्रिटेन में कार्यरत भारतीय सीनियर डॉक्टरों ने कहा कि प्रदूषण का असर आने वाले वर्षों में लोगों की सेहत और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लंबे समय तक पड़ेगा। डॉक्टरों के मुताबिक यदि तुरंत और ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हर साल हालात और बिगड़ते जाएंगे। बीते एक दशक में हृदय रोगों में आई बढ़ोतरी को केवल मोटापे से जोड़ना गलत है; इसमें वाहनों और विमानों से निकलने वाले जहरीले तत्वों की बड़ी भूमिका है।     लिवरपूल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट और भारत सरकार की कोविड-19 एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. मनीष गौतम ने कहा कि वायु प्रदूषण पर सरकार का नया फोकस जरूरी है, लेकिन यह काफी देर से आया है। उनके अनुसार प्रदूषण नियंत्रण के उपाय मौजूद हैं, पर वे अब नुकसान रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं—खासकर उत्तर भारत में, जहां लाखों लोगों में असर पहले ही दिख चुका है। लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजय नारायण ने चेताया कि सिरदर्द, थकान, हल्की खांसी और आंखों में जलन जैसे लक्षण अक्सर नजरअंदाज किए जाते हैं, जबकि ये गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।     कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. डेरेक कॉनॉली ने बताया कि प्रदूषण के सूक्ष्म कण (PM) आंखों से नहीं दिखते, लेकिन ये दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं और अचानक स्थिति बिगड़ सकती है। डॉक्टरों के अनुसार दिसंबर में दिल्ली के अस्पतालों में सांस के मरीज 20–30% तक बढ़े। ‘लैंसेट काउंटडाउन’ रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत में PM2.5 से 17 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-NCR के प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि तुरंत हवा साफ करने का कोई जादुई समाधान नहीं है और इसके लिए वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों की भूमिका अहम है।  

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  26 December 2025

New Dehli , Cricketer Vaibhav Suryavanshi,   receives ,   National Children

वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। सम्मान पाने वालों में 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। इसी कारण वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल सके।   पुरस्कार पाने वाले बच्चों में साहस और सेवा की कई प्रेरक कहानियां शामिल रहीं। पंजाब के फिरोजपुर निवासी 10 वर्षीय श्रवण सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तैनात जवानों को चाय-नाश्ता और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बिहार के कैमूर के कमलेश कुमार को मरणोपरांत बहादुरी के लिए पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने दुर्गावती नदी में डूबते बच्चे को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। पुरस्कार उनके पिता ने ग्रहण किया।   महाराष्ट्र के 17 वर्षीय अर्णव महर्षि को विज्ञान और नवाचार श्रेणी में सम्मान मिला, जिनके एक एआई सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को सरकार द्वारा पेटेंट और कॉपीराइट भी मिल चुका है। तमिलनाडु की 8 वर्षीय व्योमा प्रिया को मरणोपरांत बहादुरी पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने करंट की चपेट में आए 6 साल के बच्चे को बचाने की कोशिश में जान गंवाई। 26 दिसंबर को मनाया जाने वाला वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में की थी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  26 December 2025

Bharat , Monty Panesar

इंग्लैंड अभी ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेल रहा है और टीम की स्थिति बेहद खराब है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे है और इंग्लिश टीम के सभी मैच एकतरफा रहे हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर संघर्ष करती नजर आ रही है और टीम की खेल शैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पानेसर ने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम के बाद टीम का हेड कोच रवि शास्त्री होना चाहिए।     मोंटी पानेसर ने इंग्लैंड की कमजोरियों और रणनीति पर बात करते हुए कहा, "आपको यह सोचना होगा कि कौन ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की मैंटल, फिजिकल और टैक्टिकल कमजोरियों का फायदा कैसे उठाया जाए? मेरे ख्याल में, मैकुलम के बाद रवि शास्त्री इंग्लैंड का अगला हेड कोच होना चाहिए।" शास्त्री के कार्यकाल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार हराया था — 2018-19 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से और 2020-21 सीरीज में भी।       ब्रेंडन मैकुलम से पूछा गया कि क्या वे 2026 में इंग्लैंड के हेड कोच रहेंगे। मैकुलम ने कहा कि उन्हें नहीं पता और यह उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान फिलहाल टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने और सुधार करने पर है। मैकुलम ने कहा, "हमने थोड़ा प्रोग्रेस किया है और शेष दो टेस्ट में हमारे पास मौका है कि हम अपना असली गेम खेलें और इस सीरीज से कुछ हासिल करके जाएं।"

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  25 December 2025

Mumbai ,Navi Mumbai ,  International Airport , now operational,   first commercial flight ,  landed

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (NMIA) पर आज पहली कमर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग के साथ एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो गया। सुबह 8 बजे बेंगलुरु से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E460 ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की, जिसका पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर ने नवी मुंबई और पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के लिए क्रिसमस का दिन और खास बना दिया। अदाणी समूह द्वारा विकसित यह एयरपोर्ट अब कमर्शियल उड़ानों के लिए खुल चुका है।     NMIA के संचालन के साथ ही मुंबई अब ट्विन एयरपोर्ट मॉडल वाला शहर बन गया, जो लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई जैसे ग्लोबल हब्स की तर्ज पर है। यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMIA) पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने और MMR की हवाई क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 2 करोड़ यात्रियों को हैंडल कर सकेगा और फरवरी 2026 से यह 24x7 संचालन करेगा।     पहले दिन इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर ने घरेलू सेवाओं की शुरुआत की। कुल 15 डिपार्चर और लगभग 30 एयर ट्रैफिक मूवमेंट दर्ज किए गए, प्रमुख रूट्स में बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, गोवा और अहमदाबाद शामिल हैं। ऑपरेशंस शुरू होने से पूर्व संध्या पर 1,515 ड्रोनों का भव्य शो आयोजित किया गया, जिसमें 3डी कमल का फूल, एयरपोर्ट लोगो और 'भारत का उदय' जैसे आकर्षक फॉर्मेशन दिखाए गए। कमल फूल से प्रेरित टर्मिनल डिजाइन, ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत स्थिरता, आधुनिक सुविधाएं और मल्टीमोडल कनेक्टिविटी इस एयरपोर्ट की खासियत हैं।  

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  25 December 2025

Sriharikota , ISRO , launched , Bluebird Block-2,  satellite, LVM3-M6 , LEO

इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को LVM3-M6 मिशन के तहत सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह इसरो का अब तक का सबसे भारी कमर्शियल मिशन है और अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के साथ न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) की साझेदारी में किया गया है। सैटेलाइट लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में भेजा गया है और इसका सबसे बड़ा फीचर 223 वर्ग मीटर का विशाल फेज्ड एरे एंटीना है।       ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सीधे मोबाइल पर 4G और 5G नेटवर्क पहुंचाने में सक्षम है, जिससे बिना टावर के भी आवाज, वीडियो कॉल और डेटा स्ट्रीमिंग संभव हो सकेगा। यह सैटेलाइट ग्लोबल LEO कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है और इसका उद्देश्य दुनिया के किसी भी कोने में कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके जरिए भारत का कमर्शियल स्पेस मार्केट भी मजबूत होगा।     इसरो का LVM3 रॉकेट 43.5 मीटर ऊंचा और 640 टन वजन वाला हेवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल है। इसमें तीन स्टेज हैं – दो एस 200 सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर्स, एल110 लिक्विड कोर स्टेज और सी25 क्रायोजेनिक स्टेज। लॉन्च के 15 मिनट के भीतर सैटेलाइट पृथ्वी से 520 किलोमीटर ऊपर अपने गोलाकार ऑर्बिट में स्थापित हो जाएगा, जिसका झुकाव 53 डिग्री होगा। यह तकनीकी दक्षता इसरो की अंतरिक्ष क्षमता को और मजबूत करती है।  

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 December 2025

TamilNadu , SIR Update , highest number , voter names ,  removed

चुनाव आयोग ने कई राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे मतदाता सूची से कितने लोगों के नाम हटाए गए हैं, यह स्पष्ट हो गया है। सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु में हटाए गए हैं, यहां 97 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया अभी जारी है और 31 दिसंबर को इसके आंकड़े जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि यूपी में लगभग चार करोड़ वोटर गायब हैं।     आंकड़ों पर गौर करें तो गुजरात में बंगाल से ज्यादा डबल वोटर मिले हैं। गुजरात में 3.81 लाख डबल वोटर पाए गए, जबकि बंगाल में 1.38 लाख डबल वोटर हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि कुछ राज्यों में मतदाता सूची की समीक्षा और सुधार की आवश्यकता अधिक है।   अब तक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कटे हुए वोटरों की संख्या इस प्रकार है: तमिलनाडु – 97 लाख, गुजरात – 73 लाख, बंगाल – 58 लाख, बिहार – 47 लाख, मध्य प्रदेश – 42 लाख, छत्तीसगढ़ – 27 लाख, केरल – 22 लाख, गोवा – 1.02 लाख, अंडमान – 22 हजार, पुडुचेरी – 84 हजार। इन आंकड़ों से चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची की सटीकता पर ध्यान देने की आवश्यकता साफ दिखती है।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 December 2025

 Signals ,  Dhaka , suggest,  increased hopes , Awami League

बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शेख हसीना और उनकी पार्टी आवामी लीग की चुनावी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगस्त 2024 में तख्तापलट के बाद आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध के बावजूद हालिया घटनाक्रम पार्टी के लिए राहत भरे संकेत दे रहे हैं। एनसीपी प्रमुख नाहिद इस्लाम ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि यदि शेख हसीना स्वयं चुनाव में न उतरें तो आवामी लीग के चुनाव लड़ने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, बीएनपी समेत अन्य दलों ने भी आवामी लीग की भागीदारी का विरोध नहीं किया है, जिससे समावेशी चुनाव की संभावना मजबूत होती दिख रही है।     बांग्लादेश की न्यायपालिका के रुख में बदलाव भी आवामी लीग के पक्ष में माना जा रहा है। शेख हसीना के करीबी जुबैर रहमान को नया चीफ जस्टिस बनाए जाने के बाद अदालतों में निष्पक्ष सुनवाई के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही अमेरिका, चीन, रूस और भारत जैसे देशों ने शांतिपूर्ण और समावेशी चुनाव की मांग कर अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। उधर, आवामी लीग के साथ पहले चुनाव लड़ चुकी 14 पार्टियों ने एक मजबूत गठबंधन तैयार कर सभी 300 सीटों पर सक्रियता बढ़ा दी है। इन तमाम संकेतों के चलते बांग्लादेश की राजनीति में शेख हसीना और आवामी लीग की वापसी की अटकलें और मजबूत होती जा रही हैं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  24 December 2025

Dehl High Court ,  strict stance , deteriorating , air quality ,  Mumbai

मुंबई में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और इसके कारण निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों में काम कर रहे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि इन मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। अदालत ने कहा कि प्रदूषण की निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और मजदूरों को मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।   चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि “सभी नागरिकों का स्वास्थ्य का अधिकार मौलिक अधिकार है, चाहे वह अमीर हो या गरीब।” अदालत ने स्पष्ट किया कि मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज करना स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए तुरंत प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ। कोर्ट ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षा उपायों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  23 December 2025

Akshay Kumar ,makes a grand return to television, will host ‘Wheel of Fortune

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। लंबे समय बाद वह मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के इंडियन वर्जन को होस्ट करते नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। यह शो दुनिया के करीब 60 देशों में बनाया जा चुका है और अमेरिका में यह सबसे लोकप्रिय गेम शो में से एक है, जिसे 8 एमी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। अब दर्शक इसके भारतीय संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो में अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित ‘तीर मार खां’ अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। कैसा होगा गेम और कब शुरू होगा शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में वर्ड पजल और एक बड़ा घूमने वाला लकी व्हील होता है। कंटेस्टेंट्स व्हील घुमाकर पहेली सुलझाते हैं। व्हील में अलग-अलग कैश अमाउंट, बोनस, बैंकरप्ट और लूज ए टर्न जैसे ऑप्शन होते हैं। खिलाड़ी अक्षर चुनता है या पूरी पहेली सॉल्व करता है और उसी के अनुसार इनाम जीतता है। हालांकि सोनी टीवी ने अभी शो की पूरी डिटेल साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो 2026 में शुरू होगा और संभव है कि इसे कौन बनेगा करोड़पति के बाद टेलीकास्ट किया जाए। बता दें, अक्षय कुमार ने 2004 में टीवी डेब्यू किया था और ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’, ‘डर 2 डांस’ जैसे कई शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। अब एक बार फिर उनकी टीवी वापसी दर्शकों के लिए खास होने वाली है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  22 December 2025

National Herald case,Rahul Gandhi and Sonia Gandhi,increased,Delhi High Court

नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें मामले की जटिलताओं और ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की जांच की सीमाओं पर जोर दिया गया। सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल (एसजी) ने बताया कि एक निजी व्यक्ति ने सक्षम कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसे कोर्ट ने संज्ञान में लिया। इस संज्ञान लेने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां शीर्ष अदालत ने सुनवाई करने से इनकार किया लेकिन संज्ञान लेने के आदेश को सही ठहराया। एसजी ने स्पष्ट किया कि मजिस्ट्रेट द्वारा लिया गया संज्ञान आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध के अंतर्गत आता है और यह केवल एक निजी शिकायत पर आधारित था, जिसे ट्रायल कोर्ट ने गंभीरता से देखा।एसजी ने यह भी कहा कि इस मामले का महत्व सिर्फ इस घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्रभाव से कई अन्य मामलों पर असर पड़ेगा। कोर्ट ने एसजी से पूछा कि क्या पहले भी कोई मामला ऐसा हुआ है, जिसमें निजी शिकायत और कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के आधार पर ईडी ने केस शुरू किया हो। एसजी ने जवाब दिया कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट में अपराध पंजीकरण का तरीका स्पष्ट नहीं है और प्राथमिकी या शिकायत का होना जरूरी है। अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने जो निर्णय लिया, उसका सार यह है कि सिर्फ प्राथमिकी के आधार पर ही ईडी जांच शुरू कर सकती है, भले ही कोर्ट ने संज्ञान लेकर गवाहों की जांच की हो और प्रथम दृष्टया मामला बनता हो। इस सुनवाई से यह स्पष्ट हुआ कि निजी शिकायत और कोर्ट के संज्ञान का मामला ईडी की जांच के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  22 December 2025

Nitish Kumar,important meeting,PM Modi,hijab controversy,Bihar politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। यह मुलाकात हाल ही में सामने आए ‘हिजाब खींचने के मामले’ के बाद हुई, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई और इसके बाद तीनों नेता एक साथ बाहर निकलते नजर आए। इससे पहले नीतीश कुमार और उनके साथ आए नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके थे। यह नीतीश का शपथ ग्रहण के बाद पहला दिल्ली दौरा था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही थी। कैबिनेट विस्तार, निशांत कुमार और चुनावी रणनीति पर चर्चा सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई। मकर संक्रांति के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंत्रिमंडल से उनका इस्तीफा हुआ, जिससे एक पद खाली हुआ है और नए चेहरे की नियुक्ति पर विचार हो सकता है। इसके अलावा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर भी बात हुई। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी में निशांत के सार्वजनिक जीवन में आने को लेकर सकारात्मक माहौल है। बैठक में आने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भी रणनीतिक चर्चा होने की संभावना है, क्योंकि एनडीए वर्तमान में विधानसभा में मजबूत स्थिति में है और विपक्ष कमजोर होने के कारण कई सीटों पर बढ़त की संभावना है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  22 December 2025

BSF recruitment,Major changes,Agniveers will benefit

केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए जनरल ड्यूटी कैडर से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। यह फैसला Border Security Force Act, 1968 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है। नए नियमों को Border Security Force, General Duty Cadre (Non-Gazetted) Recruitment (Amendment) Rules, 2025 नाम दिया गया है, जो 18 दिसंबर 2025 से लागू हो चुके हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे चुके युवाओं को मिलेगा। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब BSF में हर साल होने वाली भर्तियों में 50 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे उन्हें सुरक्षा बलों में स्थायी करियर का अवसर मिलेगा। पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता, भर्ती में आएगी पारदर्शिता नए नियमों में यह भी साफ किया गया है कि कुल रिक्तियों का एक निश्चित हिस्सा पूर्व सैनिकों के लिए सुरक्षित रहेगा, ताकि पहले से सेवा दे चुके अनुभवी जवानों को भी प्राथमिकता मिल सके। इसके साथ ही कॉम्बेटाइज्ड कांस्टेबल ट्रेड्समैन को सीधे भर्ती के जरिए समायोजित करने का प्रावधान भी किया गया है, जिससे उनके करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल अग्निवीरों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता कम होगी, बल्कि BSF को भी प्रशिक्षित, अनुशासित और अनुभवी मानव संसाधन मिलेगा। संशोधित नियमों से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता आने की उम्मीद है, जिससे युवाओं और सुरक्षा बलों दोनों को इसका लाभ मिलेगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  21 December 2025

Delhi ,Severe ,cold and dense, fog wreak

  पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड, घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। दिल्ली में अकेले 129 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 63 प्रस्थान और 66 आगमन वाली थीं। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि सोमवार के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में आज से 40 दिन की कड़ाके की ठंड वाला ‘चिल्लेकलां’ शुरू हो रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और लद्दाख में अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड और बढ़ सकती है। प्रदूषण गंभीर, उड़ानों पर असर और अलर्ट जारी दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ जहरीली धुंध ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार शाम दिल्ली का औसत एक्यूआई 398 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 401 के साथ स्थिति गंभीर रही, जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे सराय काले खां, अक्षरधाम और राव तुला राम मार्ग पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उड़ान की स्थिति जांचने के बाद ही एयरपोर्ट जाने की सलाह दी है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  21 December 2025

Guwahati,Airport gets,new terminal,PM Modi,development in the Northeast

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के बाद दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे। गुवाहाटी में उन्होंने गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल प्रकृति की थीम पर तैयार किया गया है, जिसकी डिजाइन बांस उद्यान से प्रेरित है। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने इसे सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए “विकास का उत्सव” बताया। उन्होंने लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस उत्सव में भागीदार बनने की अपील की और कहा कि जब विकास का प्रकाश पहुंचता है, तो जीवन नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है। असम के विकास में जुड़ा नया अध्याय, पर्यटन और क्षमता को मिलेगा बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम और पूर्वोत्तर की जनता का प्यार उन्हें लगातार प्रेरणा देता है और आज असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रह्मपुत्र की धारा कभी नहीं रुकती, वैसे ही डबल इंजन सरकार में विकास की रफ्तार भी लगातार आगे बढ़ रही है। नई टर्मिनल बिल्डिंग से गुवाहाटी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी और सालाना सवा करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आ सकेंगे, जिससे मां कामाख्या के दर्शन भी आसान होंगे। पीएम मोदी ने बताया कि इस टर्मिनल में हरियाली, आधुनिक तकनीक और बांस का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है, जो मजबूती के साथ विरासत को भी दर्शाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से पहले बांस को लेकर कानूनों में बाधाएं थीं, जिन्हें हटाकर आज ऐसी भव्य इमारत संभव हो पाई है। रविवार को पीएम मोदी असम में 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे राज्य और पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति मिलेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Bihar,Chief Minister Nitish Kumar,mother-in-law,passed away,mourning

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का शुक्रवार (19 दिसंबर) की शाम निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया गया है कि वे लंबे समय से बीमार थीं और पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और रिश्तेदारों व परिचितों का आना-जाना शुरू हो गया। प्रदेश भर से लोग मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पटना के बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार शनिवार (20 दिसंबर) की सुबह पटना के बांस घाट पर विद्यावती देवी का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं बांस घाट पहुंचे और अपनी सास को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके साथ बेटे निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी कई बीमारियों से जूझ रही थीं और उनकी हालत काफी समय से गंभीर बनी हुई थी। इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Guwahati,Prime Minister Modi,major attack on the Congress party

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (19 दिसंबर, 2025) को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूर्वोत्तर का विकास कभी प्राथमिकता नहीं रहा। उनका आरोप था कि पहले की सरकारें असम को नजरअंदाज करती थीं और यहां की आधुनिक सुविधाओं जैसे एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की जरूरत को महत्व नहीं देती थीं। पीएम मोदी ने बताया कि कांग्रेस की पुरानी सोच के कारण असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की दशकों तक उपेक्षा हुई, और यहां के लोगों के विकास की राह रोकी गई।प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकारें केवल अपने एजेंडे में लगी थीं और असम को ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने जैसी साजिशें भी उनके द्वारा रची जा रही थीं। मोदी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार इन गलतियों को एक-एक करके सुधार रही है। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि अब असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर जीवन और सुगम परिवहन, रोजगार और अवसर मिल सकें। उनके इस बयान से क्षेत्र में विकास के मुद्दों पर चर्चा और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

T20 World Cup 2026,India

अगले साल फरवरी और मार्च में होने वाले टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो तेज़ बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है। टी20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल और ग्रुप जानकारी 2026 टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में है, जिसमें यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान भी शामिल हैं। भारत के मैच पांच वेन्यू पर और श्रीलंका के मैच तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है, तो उसके नॉकआउट मुकाबले श्रीलंका में ही होंगे। इस बार की टीम और शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम विश्व कप में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Delhi,North India,Dense fog grips,affecting flights

शनिवार को पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर इसको लेकर उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। अधिकारी के अनुसार आज 129 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट CAT-3 कैटेगरी में संचालित हो रहा है, जिसके तहत विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हुई है। इस दौरान यात्रियों को अपनी फ्लाइट का रियल टाइम अपडेट चेक करने और एयरलाइंस से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। सड़क यातायात और सुरक्षा पर भी असर, डीजीसीए ने दिए निर्देश कोहरे के कारण सड़क परिवहन भी प्रभावित रहा और कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। दिल्ली में दृश्यता सुबह करीब 200 मीटर तक सीमित रही, जिसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों को उड़ानों में देरी, रि-शेड्यूलिंग या डायवर्जन की जानकारी रियल टाइम में दें। इसके अलावा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कम दृश्यता के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Shashi Tharoor,raised questions,PMJVK,expressed concern

कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री जन विकास योजना (PMJVK) को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में लिखित उत्तर में खुलासा किया कि 2021 से पीएमजेवीके के तहत केरल को कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई। थरूर ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 34 अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर है, जहां कई सरकारी स्कूल दयनीय हालात में हैं, छतें टपक रही हैं और बुनियादी ढांचा जर्जर है। उन्होंने केरल और केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या राज्य ने प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया, या केंद्र ने सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए। थरूर ने जोर देकर कहा कि इतनी बड़ी अल्पसंख्यक आबादी वाले राज्य को इस योजना के जरिए बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। मनरेगा बिल पर भी जताई आपत्ति, कांग्रेस का समर्थन किया शशि थरूर कुछ समय से कांग्रेस के समर्थन में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने मनरेगा (MNREGA) स्कीम का नाम बदलने के लिए संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि मनरेगा भारत की महान विकास कहानियों में से एक रही है और इसका नाम बदलना या खत्म करना पीछे जाने जैसा कदम होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। इस तरह थरूर ने पीएमजेवीके और मनरेगा योजना दोनों मामलों में अल्पसंख्यकों और ग्रामीण विकास के हितों की ओर अपनी चिंता स्पष्ट रूप से जाहिर की है।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

West Bengal,Prime Minister Modi,inaugurate development projects,address a public meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब राज्य में मतदाता सूची (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। पीएम मोदी इस अवसर पर मतुआ समुदाय की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे, जो एसआईआर प्रक्रिया के कारण अपने मताधिकार खोने के डर से परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की जन-हितैषी पहलों का लाभ ले रहे हैं, लेकिन टीएमसी के कुशासन के कारण परेशान हैं। मतुआ समुदाय और आगामी विधानसभा चुनाव मतुआ समुदाय, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण दशकों से बांग्लादेश से भारत आया है, एसआईआर को लेकर विशेष रूप से चिंतित है क्योंकि पहचान और दस्तावेजों की कमी के कारण उनके नाम कटने का डर है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 80 सीटों पर इस समुदाय का खासा प्रभाव है। पीएम मोदी की रैली से भाजपा मतुआ समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने और अगले साल की विधानसभा चुनाव में प्रभाव जमाने की कोशिश करेगी। एसआईआर ड्राफ्ट में पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं, जिससे राज्य में मतदाताओं की संख्या घटकर 7.08 करोड़ रह गई है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Delhi,ABVP,irregularities,semester examinations

दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी का आरोप है कि कई परीक्षा केंद्रों पर समय पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, कहीं मार्किंग स्कीम को लेकर भ्रम रहा तो कहीं प्रश्नपत्रों में भाषा संबंधी गलतियां और गलत प्रश्न पूछे गए। इन अव्यवस्थाओं के कारण छात्रों को परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई और सुधार की मांग, आंदोलन जारी रहने की चेतावनी एबीवीपी ने इन समस्याओं को लेकर परीक्षा के दौरान भी आवाज उठाई थी और शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। परिषद ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी व जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। दिल्ली प्रांत के मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित संस्थान है, लेकिन बार-बार हो रही चूक उसकी साख को नुकसान पहुंचा रही है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक इन अनियमितताओं का स्थायी समाधान नहीं होता, एबीवीपी छात्रों के अधिकारों के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Delhi,fog and toxic air

शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है और ‘गंभीर’ स्तर के बेहद करीब पहुंच चुका है। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे कम दृश्यता सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में यह 350 मीटर रही। दिल्ली के 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 16 में एक्यूआई ‘गंभीर’ और 24 में ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा। आईटीओ सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 437 दर्ज किया गया। हालात और बिगड़ने की आशंका, सख्त कदम लागू   शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को हालात और खराब हो गए। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 374 था, जिसमें 11 केंद्र ‘गंभीर’ और 29 ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थे। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) ने आशंका जताई है कि अगले दो दिनों तक मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण प्रदूषण और बढ़ सकता है और रविवार व सोमवार को एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के बाहर के बीएस-6 से नीचे के निजी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। ‘समीर’ ऐप के अनुसार नोएडा का एक्यूआई 416, ग्रेटर नोएडा 362, गाजियाबाद 360 और गुरुग्राम 348 दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि एनसीआर भी प्रदूषण की चपेट में है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  20 December 2025

Nitish Kumar,faces criticism,hijab controversy,Omar Abdullah,demands an apology

बिहार में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चौतरफा हमले तेज हो गए हैं। अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि महिला सम्मान से जुड़ा मामला है और नीतीश कुमार को उस महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही हरकत किसी हिंदू महिला के घूंघट के साथ होती, तो क्या बीजेपी का रुख यही होता। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय नीतीश कुमार ने उनके नकाब को हाथ से छू लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नाराजगी फैल गई। एएनआई से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी भी महिला के कपड़ों को इस तरह छूना गलत है, फिर चाहे वह किसी भी धर्म की हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से आहत होकर महिला डॉक्टर अब नौकरी जॉइन नहीं करना चाहती, जो बेहद दुखद है। बीजेपी के बचाव पर उमर का पलटवार बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र लेते समय चेहरा दिखाना चाहिए और मुख्यमंत्री ने अभिभावक की भूमिका निभाई। इस बयान पर उमर अब्दुल्ला ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी मुस्लिम नेता ने किसी हिंदू महिला का घूंघट उतारा होता तो देशभर में बवाल मच जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर के मुसलमान होने की वजह से बीजेपी का रवैया अलग है। उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि नीतीश कुमार को अपनी गलती स्वीकार कर महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सेवा में आने के लिए मनाना चाहिए, ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Venkatesh Iyer,big responsibility,Vijay Hazare Trophy

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के कुछ ही दिनों बाद वेंकटेश अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए मध्य प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। यह प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि आईपीएल 2025 में औसत प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट का अय्यर पर भरोसा कायम रहा और अब उन्हें राज्य टीम की कमान सौंपी गई है। आईपीएल ऑक्शन में भी दिखा भरोसा, पाटीदार की जगह ली गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और उनकी पुरानी टीम केकेआर के बीच कड़ी बोली लगी थी। घरेलू क्रिकेट में अब अय्यर ने रजत पाटीदार की जगह ली है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन दिलाया था और आरसीबी को आईपीएल 2025 का खिताब जिताया था। पाटीदार का कप्तानी से हटना कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। बड़े सितारों की मौजूदगी, एमपी टीम का ऐलान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम सुपर लीग तक पहुंची थी, जहां वेंकटेश अय्यर ने 10 मैचों में 211 रन बनाए थे। इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बड़े सितारे भी खेलते नजर आएंगे। वहीं मध्य प्रदेश की घोषित टीम में वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री, यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह, ऋषभ चौहान, रितिक टाडा, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव और माधव तिवारी शामिल हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Uttar Pradesh,Mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 जनवरी को उनका जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित होगा, जबकि देश के अन्य राज्यों में जोन स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राज्य से जुड़े केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग जोन में भाग लेंगे।   वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और चुनावी तैयारियों पर जोर मायावती ने ऑल इंडिया बैठक में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को पूरी गंभीरता और तत्परता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पार्टी के कुछ संगठनात्मक कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी धन के वितरण के जरिये चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश एक गंभीर विषय है, जिस पर लोकतंत्र के हित में जल्द और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं को सीख और धन्यवाद बीएसपी प्रमुख ने कहा कि बिहार चुनाव के अनुभव से पार्टी कार्यकर्ताओं को सबक लेकर आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रचार के साथ-साथ मतगणना प्रक्रिया को लेकर भी कैडर को सही प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में मायावती ने पार्टी के सभी राज्य यूनिट के छोटे-बड़े पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए उनका संघर्ष और समर्पण पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Punjab,AAP,victory,rural local body elections

पंजाब में हुए ग्रामीण निकाय चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को खुशियों से भर दिया है। राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने गुरुवार को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनावों के नतीजे घोषित किए। 22 जिला परिषदों के 346 जोनों और 153 पंचायत समितियों के 2834 जोनों में हुए चुनावों में AAP ने दबदबा कायम किया। जिला परिषद चुनावों में आप ने 218 जोनों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 62, शिरोमणि अकाली दल 46, बीजेपी 7, बीएसपी 3 और निर्दलीयों ने 10 जोनों में विजय हासिल की। पंचायत समिति चुनावों में आप ने 1529 जोनों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 611, शिरोमणि अकाली दल 449, बीजेपी 73, बीएसपी 28 और निर्दलीयों ने 144 जोनों में जीत हासिल की। AAP का पंजाब में दबदबा कायम जिला परिषदों और पंचायत समितियों में हासिल हुई जीत के साथ पंजाब में AAP का दबदबा साफ नजर आया। जिला परिषदों में 63 प्रतिशत और पंचायत समितियों में 54 प्रतिशत क्षेत्र में पार्टी ने विजय पताका फहराई। कांग्रेस दूसरे और शिरोमणि अकाली दल तीसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा चौथे स्थान पर रही। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दिखाते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, नशा विरोधी अभियान और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियों जैसे कदमों ने लोगों का विश्वास मजबूत किया है। तीन दिन चली गिनती और परिणाम का असर   निर्वाचन के बाद मंगलवार से शुरू हुई मतगणना बृहस्पतिवार को पूरी हुई। जिला परिषद में 218 क्षेत्रों में आप, 62 में कांग्रेस और 46 में शिरोमणि अकाली दल विजयी रहे। वहीं, पंचायत समितियों में आप ने 1,531 क्षेत्रों में जीत दर्ज की, कांग्रेस 612, शिरोमणि अकाली दल 445 और भाजपा 73 क्षेत्रों में सफल रही। निर्दलीयों ने 144 और बसपा ने 28 क्षेत्रों में जीत हासिल की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को सराह रहे हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Haryana,Political tension,winter session,Anil Vij,attack on the Congress party

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सियासी तापमान बढ़ गया। कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो संख्या बल है और न ही कोई ठोस मुद्दा, इसलिए उनका प्रस्ताव सदन में धड़ाम से गिर जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे प्रस्ताव लाती है। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस द्वारा की गई चेतावनी पर भी विज ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस को राम जी के नाम से हमेशा तकलीफ रही है, राम मंदिर बनने और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से वे और अधिक बेचैन हो गए हैं।अनिल विज ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बयान पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि चौहान देश और सैनिकों के खिलाफ गद्दाराना बातें कर रहे हैं और इस मामले में उन पर केस चलना चाहिए। विज ने सवाल उठाया कि ऐसी इंटेलिजेंस जानकारी उन्हें कैसे मिली और किसके साथ तालमेल है। उन्होंने चौहान की भाषा को पाकिस्तान की भाषा से मिलती-जुलती बताया और जांच की मांग की कि उनके पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। शीतकालीन सत्र में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के खिलाफ विज के तेवर सदन और बाहर दोनों जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Bihar,Hijab controversy,JDU defends Nitish Kumar

बिहार में हिजाब को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय में महिला चिकित्सक का हिजाब हटाने का प्रयास और बीजेपी द्वारा बुर्का पर बैन लगाने की मांग के बीच जेडीयू ने अपना रुख स्पष्ट किया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सभी को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने का अधिकार है और संविधान हर धर्म के पालन की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को किसी घटना के आधार पर माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने मुस्लिम समाज के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है।नीरज कुमार ने साफ किया कि महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब पहनकर नौकरी करना उनका व्यक्तिगत अधिकार है और यदि वह नौकरी नहीं करेंगी तो यह उनके निर्णय पर निर्भर है। उन्होंने बीजेपी नेताओं हरिभूषण ठाकुर और दानिश इकबाल द्वारा बुर्का पर बैन लगाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जैसे वक्फ संपत्ति का विकास और कब्रिस्तानों की देखभाल, जिनकी मिसाल अन्य राज्य भी मानते हैं। जेडीयू ने इस विवाद में संतुलित रुख अपनाते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और समाज के विकास दोनों को समान महत्व दिया है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Oman,PM Modi,grand welcome,unease in Pakistan

जॉर्डन के बाद ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत पाकिस्तान को चिंता में डाल रहा है। पाकिस्तान की सोच के अनुसार मुस्लिम दुनिया को हमेशा भारत को कश्मीर के नजरिए से देखने की आदत रही है, लेकिन ओमान में मोदी को जिस तरह सम्मान और आतिथ्य मिला, उससे पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा के अनुसार, भारत और ओमान के बीच रिश्तों की मजबूती के पीछे दोनों देशों के रणनीतिक और सुरक्षा हित हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और वेस्टर्न इंडियन ओशन में भारत के 40 प्रतिशत तेल की सुरक्षा, नौसेना सहयोग, मैरिटाइम अवेयरनेस और एंटी-पायरेसी जैसे मुद्दे इन रिश्तों को और महत्वपूर्ण बनाते हैं। ओमान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण गेटकीपर का काम करता है, जो आपात स्थिति में पहले ही भारत को आगाह कर सकता है।कमर चीमा ने बताया कि ओमान में भारत की रणनीतिक पहुंच, जैसे दुकम पोर्ट और लॉजिस्टिक एक्सेस, इंडियन नेवी के लिए अहम हैं। दोनों देशों की जॉइंट पेट्रोलिंग और आतंकवाद व स्मगलिंग के खिलाफ सहयोग से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ती है। ओमान गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में न्यूट्रल खिलाड़ी है और इजराइल के साथ भी करीबी संबंध रखता है। भारत ने मध्य पूर्व में अपने कदम बढ़ाए हैं जहां इजराइल की पहुंच है, और ओमान के न्यूट्रल होने के कारण यह भारत के लिए एक भरोसेमंद रणनीतिक साथी बन गया है। इस बीच, पाकिस्तान इस मजबूत सहयोग और भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

port security,Amit Shah,BOPS was announced

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने देशभर के बंदरगाहों के लिए मजबूत सुरक्षा ढांचा स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और निर्देश दिए कि सुरक्षा उपायों को व्यापार क्षमता, स्थान और जोखिम के आधार पर लागू किया जाए। इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी उपस्थित रहे। अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा ढांचा आधुनिक तकनीक और डिजिटल खतरों से निपटने के लिए सक्षम होना चाहिए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 'मर्चेंट शिपिंग एक्ट, 2025' की धारा 13 के तहत 'ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी' (बीओपीएस) का गठन किया जाएगा। बीओपीएस के नेतृत्व के लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नियुक्त होंगे और यह केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करेगा। बीओपीएस जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा से संबंधित नियामक, निरीक्षण और सुरक्षा सूचनाओं के संग्रहण एवं विश्लेषण का कार्य करेगा। इसके तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को Recognised Security Organisation (RSO) के रूप में नामित किया गया है, जो बंदरगाहों की सुरक्षा योजना बनाएगा और निजी सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षित करके प्रमाणित करेगा। बैठक में यह भी बताया गया कि समुद्री सुरक्षा से प्राप्त अनुभवों को विमानन सुरक्षा में भी लागू किया जाएगा, जिससे देश की सुरक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत बनेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Delhi,PM Modi,Priyanka Gandhi,tea discussions,Parliament session

संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गरमा-गरम बहस के बाद आज दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में एक बैठक हुई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायनाड से फर्स्ट टाइम सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे। बैठक में सपा से धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और डी राजा भी शामिल थे। खास बात यह रही कि राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि बहन प्रियंका ने हिस्सा लिया। प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल की सीट दी गई और वे उनके साथ चाय पीती नजर आईं, जबकि पीएम मोदी भी उसी पंक्ति में बैठे थे। राजनीतिक सौहार्द और गडकरी से प्रियंका का विशेष संवाद राजनीति में विरोध और असहमति सामान्य है, लेकिन जब परंपरा और सम्मान की बात आती है, तो सभी दल एकजुट नजर आते हैं। इस बैठक की खासियत यह रही कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि मॉनसून सत्र में आयोजित चाय मीटिंग का विपक्ष ने बहिष्कार किया था, लेकिन इस बार प्रियंका गांधी ने इसमें हिस्सा लिया। साथ ही गुरुवार को लोकसभा में प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय न मिलने की शिकायत की थी, जिसके बाद गडकरी ने उन्हें अपने ऑफिस में आमंत्रित किया और स्वादिष्ट भोजन भी कराया। इस पहल ने दोनों पक्षों के बीच सौहार्द और सहयोग का संदेश दिया।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Uttar Pradesh,winter session,Chief Minister Yogi Adityanath,codeine cough syrup case

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरफ मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ने कार्रवाई की है और पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) के तहत कार्यवाही करते हुए व्यापक गिरफ्तारी की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल हर माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी (सपा) से पाए जाते हैं और जांच के बाद समाजवादी पार्टी की संलिप्तता सामने आएगी। योगी ने बताया कि कोडीन गंभीर खांसी में इस्तेमाल होने वाली दवा है, जिसे नशीले पदार्थ के रूप में गलत तरीके से इस्तेमाल करने की शिकायत के बाद FSDA ने एनडीपीएस के दायरे में लाया है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस, एसटीएफ और FSDA मिलकर इस अवैध तस्करी की रोकथाम कर रही हैं और इसमें बड़ी गिरफ्तारी भी हुई है। सत्र में विकास और विधायी कार्यों पर फोकस, ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा और सदन में विधायकों को प्रदेश के विकास और जनता के हित से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि सत्र सुचारू रूप से संचालित हो और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हो सके। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरी तैयारी के साथ सदन में है और विपक्ष के सवालों का भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चतुर्मुखी विकास और सनातन धर्म से चिढ़ रखते हैं और तुष्टीकरण की राजनीति में हदें पार कर दी हैं। पाठक ने यह भी बताया कि सत्र में अनुपूरक बजट और विभिन्न विधेयक पास कराने का काम भी किया जाएगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Delhi,Rahul Gandhi,attacks,G. Ram Bill

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 20 साल पुराने मनरेगा को एक ही दिन में खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस विधेयक को बिना ठीक से जांच-पड़ताल के संसद से जबरदस्ती पारित करा लिया। उन्होंने इसे गांव विरोधी और राज्य विरोधी करार देते हुए कहा कि यह कानून अधिकार आधारित और मांग आधारित रोजगार गारंटी को खत्म करता है और इसे दिल्ली से नियंत्रित की जाने वाली एक राशन जैसी योजना में बदल देता है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य साफ हैं—ग्रामीण भारत, खासकर पिछड़े वर्ग की ताकत को कमजोर करना, सत्ता का केंद्रीकरण करना और फिर इसे सुधार के नाम पर पेश करना। मनरेगा ने गरीबों को ताकत दी, नया कानून उसे कमजोर करता है   राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा कानून से ग्रामीण मजदूरों को मोलभाव करने की ताकत मिली, शोषण और मजबूरी में पलायन कम हुआ, मजदूरी बढ़ी और गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक काम को सीमित करता है और काम से इनकार के रास्ते बढ़ाकर ग्रामीण गरीबों के पास मौजूद एकमात्र सहारे को कमजोर करता है। राहुल गांधी ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था ठप हो गई थी, तब मनरेगा ने करोड़ों लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया और इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, क्योंकि हर साल उनके काम के दिनों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इतना बड़ा कानून, जो करोड़ों मजदूरों के जीवन को प्रभावित करता है, उसे बिना स्टैंडिंग कमेटी की जांच, विशेषज्ञ सलाह और सार्वजनिक सुनवाई के संसद में जबरदस्ती पास करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Bangladesh,Usman Hadi,passes away in Singapore,mourning

बांग्लादेश में पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हिंसक आंदोलन का बिगुल बजाने वाले विरोधी नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी का गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें गोली मारी गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सिंगापुर में इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को फोन पर दी। यूनुस ने राष्ट्र के नाम संबोधन में गहरा दुख जताते हुए कहा कि उस्मान हादी जुलाई जन विद्रोह के निडर योद्धा थे और उनका जाना देश के राजनीतिक और लोकतांत्रिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अल्लाह से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उन्हें फासीवाद और साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष का अमर सिपाही बताया।यूनुस ने घोषणा की कि सरकार शहीद उस्मान हादी की पत्नी और उनके इकलौते बच्चे की पूरी जिम्मेदारी लेगी। उनके सम्मान में आगामी शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा और देश-विदेश में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और बांग्लादेशी दूतावासों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद देश भर की सभी मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं होंगी, साथ ही अन्य धर्मों के पूजा स्थलों पर भी दुआ और प्रार्थना की जाएगी। यूनुस ने सिंगापुर सरकार और विशेष रूप से विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन का आभार जताया, जिन्होंने हादी के इलाज में व्यक्तिगत रुचि ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस क्रूर हत्या में शामिल सभी दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और किसी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  19 December 2025

Delhi ,Parliament,unique meeting,Priyanka Gandhi and Nitin Gadkari

संसद भवन में आज एक बेहद सुखद और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) की सड़क समस्याओं और कनेक्टिविटी को लेकर गडकरी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा और क्षेत्र की जनता को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बातचीत के दौरान गडकरी ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, "राहुल जी का काम किया, अब आपका नहीं करूंगा तो लोग कहेंगे कि भाई का काम किया और बहन का नहीं।" इस पर प्रियंका और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ठहाके लगाकर हंस पड़े, जिससे संसद का माहौल हल्का-फुल्का और सकारात्मक बना। सड़क परियोजनाओं और खास डिश का मजा   मुलाकात में गडकरी ने स्पष्ट किया कि कुछ परियोजनाएं राज्य सरकार के अधीन हैं, इसलिए केंद्र उन पर सीधे निर्णय नहीं ले सकता, जबकि अन्य केंद्र के अधीन परियोजनाओं पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रियंका गांधी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि "जब केरल में हमारी सरकार आएगी, तब हम इसे देख लेंगे।" इस दौरान गडकरी ने प्रियंका को अपने हाथ से तैयार की गई एक लजीज चावल की डिश खिलाई, जिसका नाम किसी को याद नहीं रहा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि इसे बिना खाए मत जाइए। यह मुलाकात संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच स्वस्थ संवाद और सौहार्द का उदाहरण बनी, जिसमें गंभीर मुद्दों के साथ-साथ हंसी-मजाक और अपनापन भी देखने को मिला।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  18 December 2025

India and Oman,sign Free Trade Agreement,PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को ओमान के सुल्तान हसीम बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर अहम चर्चा की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए। इस खास मौके पर ओमान सरकार ने भारत–ओमान रिश्तों को मजबूत करने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह पिछले छह महीनों में भारत का दूसरा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इससे पहले भारत का खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मई 2022 में ऐसा समझौता लागू हो चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 10.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें भारत का निर्यात 4 अरब डॉलर और आयात 6.54 अरब डॉलर था। भारतीय निर्यात, रोजगार और MSME को मिलेगा बड़ा फायदा   इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे कपड़ा, चमड़ा, जूते, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद, प्लास्टिक, फर्नीचर, कृषि उत्पाद, दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और ऑटोमोबाइल के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और कारीगरों, महिला उद्यमियों और MSME को मजबूती मिलेगी। भारत ओमान से मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद और यूरिया का आयात करता है, जिनकी हिस्सेदारी 70 फीसदी से ज्यादा है। वहीं ओमान को भारत खनिज ईंधन, रसायन, बहुमूल्य धातुएं, लोहा-इस्पात, अनाज, जहाज, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, चाय, कॉफी, मसाले, कपड़े और खाद्य पदार्थ निर्यात करता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, एग्रोकेमिकल, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स में नए मौके मिलेंगे। उन्होंने ओमान को जीसीसी, पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका के लिए भारत का अहम प्रवेश द्वार बताया, जिससे भारतीय कारोबार को दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  18 December 2025

Delhi,Lok Sabha,VB-G Ram G,bill passed,Amidst uproar

18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB–G Ram G बिल पास हो गया। बिल पास होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, सांसद वेल में पहुंचे और बिल के कागज फाड़कर फेंक दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले 16 दिसंबर को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा था कि हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती। इस बिल पर बुधवार को करीब 14 घंटे लंबी चर्चा हुई, जो रात 1:35 बजे तक चली। चर्चा में 98 सांसदों ने हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की कि प्रस्तावित कानून को स्टैंडिंग कमेटी या संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा जाए, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए मांग खारिज कर दी कि इस पर पहले ही 14 घंटे से ज्यादा बहस हो चुकी है। यह नया कानून 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) एक्ट की जगह लेगा।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में बिल पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती और बापू हमारी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि देश हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है और हमारे विचार संकीर्ण नहीं हैं। जब विपक्ष नारेबाजी कर रहा था, तब भी शिवराज सिंह ने बहस जारी रखने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस पर नाम रखने की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कई योजनाएं नेहरू परिवार के नाम पर रखी गईं—राजीव गांधी के नाम पर 55 राज्य योजनाएं, 74 सड़कें और नेहरू जी के नाम पर 15 नेशनल पार्क हैं। उन्होंने कहा कि नाम रखने की सनक कांग्रेस की है। कांग्रेस सांसद केजी वेणुगोपाल ने बिल को समिति के पास भेजने की मांग की थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। हंगामे और नारेबाजी के बीच आखिरकार बिल पास हो गया।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  18 December 2025

Rahul Gandhi ,attack on PM Modi,MNREGA bill,rights of the poor

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाले बिल को लेकर राजनीतिक विवाद गर्मा गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से पक्की नफरत है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मनरेगा करोड़ों ग्रामीणों की जिंदगी का सहारा है और कोविड काल में यह योजना आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हुई। उन्होंने बताया कि मनरेगा की बुनियाद तीन मूल विचारों पर थी—रोजगार का अधिकार, गांव को प्रगति कार्य तय करने की स्वतंत्रता और केंद्र सरकार द्वारा मजदूरी का पूरा खर्च तथा समान लागत का 75% देना।राहुल गांधी ने कहा कि नया बिल इस पूरी व्यवस्था को बदलकर केंद्र में शक्ति केंद्रीत करने का प्रयास है। अब बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा और राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा। इसके चलते फसल कटाई या बजट खत्म होने पर ग्रामीणों को दो महीने तक काम नहीं मिलेगा। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान बताया और चेताया कि यह बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी-रोटी को खत्म करने का जरिया बन सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस जनविरोधी बिल का विरोध गांव की गलियों से संसद तक जारी रखेगी और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  16 December 2025

Prashant Veer,uncapped player,IPL,sets a record

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 20 साल के लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। प्रशांत को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था, जिन्हें 2022 के ऑक्शन में लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। प्रशांत की इस बड़ी सफलता ने उनकी मेहनत और प्रतिभा को सराहना दिलाई है और उन्हें भविष्य का स्टार ऑलराउंडर माना जा रहा है।   कौन हैं प्रशांत वीर और उनके खेल की खासियत   प्रशांत वीर ने UP T20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में भी उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। वे बल्ले से पावर हिटिंग और गेंदबाजी में लेफ्ट-आर्म स्पिन के लिए जाने जाते हैं। ट्रॉफी में उन्होंने 7 मैचों में 112 रन बनाए और 169.19 की स्ट्राइक रेट से खेल दिखाया। CSK ने उन्हें रवींद्र जडेजा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा और ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए पूरी ताकत लगाई। प्रशांत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए थे, लेकिन उनकी काबिलियत ने उन्हें करोड़ों की कीमत दिलाई।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  16 December 2025

Kolkata,Messi event,Sports Minister,Arup Biswas has resigned

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी के बाद बंगाल सरकार के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ रहे हैं। शनिवार 13 दिसंबर 2025 को हुए इस कार्यक्रम में मेसी की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। कई दर्शकों ने महंगी टिकटें खरीदी थीं, लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और वीआईपी लोगों की भीड़ ने मेसी को चारों ओर से घेर लिया, जिससे आम दर्शकों को उनकी झलक तक नहीं मिल सकी। इससे नाराज फैंस का गुस्सा भड़क उठा और स्टेडियम में तोड़फोड़ शुरू हो गई।   पुलिस कार्रवाई, आयोजक गिरफ्तार और SIT गठित   हालात बेकाबू होने पर पुलिस को बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज करना पड़ा और व्यवस्था संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया। बढ़ते हंगामे के बीच मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। इस पूरे मामले में इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। उन पर टिकटों की ऊंची कीमत और मेसी तक सीमित पहुंच को लेकर लापरवाही के आरोप हैं। घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के चलते डीसीपी बिधाननगर अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही खेल सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सॉल्ट लेक स्टेडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.के. नंदन की सेवाएं वापस ले ली गई हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  16 December 2025

India-Jordan,PM Modi,Business Forum

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जॉर्डन दौरे के अंतिम दिन अम्मान में आयोजित इंडिया–जॉर्डन बिजनेस फोरम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते केवल व्यापार के आंकड़ों तक सीमित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और जॉर्डन का लक्ष्य भरोसे और मजबूत साझेदारी पर आधारित भविष्य बनाना है। प्रधानमंत्री ने इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि एक समय गुजरात से यूरोप तक व्यापार पेट्रा के रास्ते होता था और अब उन पुराने व्यापारिक मार्गों और रिश्तों को फिर से जीवित करने का समय आ गया है। निवेश और भविष्य की साझेदारी पर जोर   पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जॉर्डन के राजा से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों ने इस बात पर चर्चा की है कि कैसे भौगोलिक स्थिति को अवसर में बदला जाए। उन्होंने जॉर्डन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज जॉर्डन अलग-अलग क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने वाला एक मजबूत सेतु बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत से अधिक है, जो बेहतर उत्पादकता, मजबूत शासन व्यवस्था और नवाचार पर आधारित नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया को एक नए ग्रोथ इंजन और भरोसेमंद सप्लाई चेन की जरूरत है और भारत व जॉर्डन मिलकर इस वैश्विक जरूरत को पूरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत–जॉर्डन की साझेदारी और मजबूत होगी और इससे दोनों देशों के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  16 December 2025

Delhi, Gandhi family , major relief ,National Herald case

नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर इस स्तर पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि अभी इस मामले में आरोप तय करने की स्थिति नहीं बनती। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य आरोपी इस केस में एफआईआर की प्रति पाने के हकदार नहीं हैं, क्योंकि ईडी की यह कार्रवाई किसी एफआईआर पर नहीं बल्कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है। कोर्ट ने ईडी को अपनी जांच जारी रखने की पूरी अनुमति दी है, यानी एजेंसी इस मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों को आगे भी इकट्ठा कर सकती है। कुल मिलाकर, अदालत के इस फैसले से गांधी परिवार को तत्काल कानूनी राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  16 December 2025

Delhi,Congress,Vote thieves,rally,Ramlila Maidan

कांग्रेस पार्टी की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं। कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं और रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता कर रहे हैं। हालांकि मंच अभी खाली है, सभी की निगाहें बड़े नेताओं के इंतजार पर टिकी हैं। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य शीर्ष नेता करीब एक से डेढ़ बजे मैदान पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।    लोकतंत्र की रक्षा और जवाबदेही का संदेश इस रैली का मकसद कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र का सम्मान तभी संभव है जब लोगों को भरोसा हो कि उनका वोट सुरक्षित है। पटवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा हो गया है और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश हटाने जैसी घटनाओं ने यह संदेश दिया कि भाजपा का चुनाव आयुक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश में वोट की रक्षा और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी। पार्टी का कहना है कि यह रैली देशभर में लोकतंत्र की रक्षा और जवाबदेही तय करने के अभियान का हिस्सा है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  14 December 2025

Kolkata,Lionel Messi

कोलकाता में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के ‘GOAT टूर 2025’ के कार्यक्रम के दौरान भारी उत्साह और भीड़भाड़ के कारण अव्यवस्था फैल गई। कार्यक्रम स्थल पर आम दर्शकों के टिकट होने के बावजूद वीआईपी और नेताओं की बड़ी भीड़ पहुंच गई, जिससे लोगों को मेसी की झलक तक नहीं मिल पाई। जब मेसी ने जल्दी कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया, तो गुस्साए फैंस ने नारेबाजी शुरू कर दी और स्टेडियम में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने टेंट, गोलपोस्ट और कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया और सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया। पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है।    असम के सीएम ने पश्चिम बंगाल सरकार पर किया हमला   इस घटना को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे राज्य में ‘कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी’ बताया और बंगाल की वीआईपी संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया। सरमा ने कहा कि जिम्मेदारी सबसे ऊपर से तय होनी चाहिए, यानी राज्य के गृह मंत्री और कोलकाता पुलिस कमिश्नर की। उन्होंने अन्य राज्यों के बड़े आयोजनों की तुलना करते हुए कहा कि गुवाहाटी और मुंबई में भारी भीड़ होने के बावजूद सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। सरमा ने ममता बनर्जी से आग्रह किया कि यह घटना उनके लिए आत्ममंथन का विषय होनी चाहिए, क्योंकि बंगाल में हर दिन आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अव्यवस्था फैली।  

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  14 December 2025

Kolkata,Lionel Messi,disappointed,Chaos

शनिवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई। हजारों प्रशंसकों ने बड़ी रकम खर्च कर टिकट खरीदी थी, लेकिन मेसी की एक साफ झलक न मिल पाने से उनका गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया, तोड़-फोड़ हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यह कार्यक्रम 2011 के बाद मेस्सी की पहली भारत यात्रा थी, लेकिन खराब आयोजन और कुप्रबंधन के कारण यह उत्सव अराजकता में बदल गया। स्टेडियम में लगभग 50,000 लोग मौजूद थे और मेसी, लुईस सुआरेज व रोड्रिगो डी पॉल के साथ मैदान पर कदम रखते ही दर्शकों की भीड़ में घिर गए, जिससे आम प्रशंसक सिर्फ झलक पाने के लिए तरसते रह गए।   ममता बनर्जी ने जताया दुख और बनाई जांच समिति   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मेसी तथा स्टेडियम में आए प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने कुप्रबंधन की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की, जिसकी अध्यक्षता कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष कुमार राय करेंगे। इस समिति में गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति पूरी घटना की जांच कर दोषियों की जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसे हालात से बचने के उपाय सुझाएगी।   भारतीय फुटबॉल और मेसी का दौरा   मेस्सी तीन दिनों के भारत दौरे 2025 पर हैं, जिसकी शुरुआत कोलकाता से हुई। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय फुटबॉल अपने सबसे निचले दौर से गुजर रहा है और फीफा रैंकिंग में 142वें स्थान पर है। देश में फुटबॉल फैंस के लिए यह दौरा एक खास अवसर था, लेकिन कुप्रबंधन और अव्यवस्था ने इस खुशी को कुछ हद तक फीका कर दिया। स्टेडियम में मेसी का दीदार करने आए लोग नाराज और निराश हुए, लेकिन उनके आने से भारतीय फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह और चर्चा का नया दौर शुरू हुआ।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  13 December 2025

Dehli , Parliament , Winter Session, Day 10,  Discussion , SIR , Rajya Sabha , lok sabha

संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है, जहां राज्यसभा में चुनाव सुधार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी रहेगी। एक दिन पहले लोकसभा में ई-सिगरेट पीने को लेकर विवाद छाया रहा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिकायत की थी कि TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि सदन भवन के अंदर सिगरेट नहीं पी जा सकती, लेकिन परिसर में इसकी अनुमति है।   शीतकालीन सत्र में सरकार 10 नए बिल पेश करने जा रही है। इनमें सबसे अहम एटॉमिक एनर्जी बिल होगा, जिसके तहत पहली बार निजी कंपनियों—भारतीय और विदेशी—को देश में न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ‘हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया’ बिल भी महत्वपूर्ण है, जिसके जरिए UGC, AICTE और NCTE जैसे रेगुलेटरी संस्थानों को खत्म कर एक ही राष्ट्रीय कमीशन बनाने की योजना है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुगम और प्रभावी बनाने का लक्ष्य है।   राज्यसभा में जिस SIR प्रक्रिया पर चर्चा हो रही है, वह चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट को अपडेट करने की एक विशेष पहल है। इसमें नए वोटर्स को शामिल कर पुरानी या गलत प्रविष्टियों को हटाया जाता है। यह प्रक्रिया वर्तमान में 12 राज्यों में चल रही है, जहां 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। इस कार्य के लिए 5.33 लाख BLO और 7 लाख से अधिक BLA तैनात किए गए हैं।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  12 December 2025

New Dehli , India , 5.50 crore,  cases,  pending, courts,  across,  country

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि देशभर की अदालतों में कुल 5.49 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह आंकड़ा सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा सरकारी डेटा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में 90,897 केस, 25 हाईकोर्ट में 63,63,406 केस और निचली अदालतों में 4,84,57,343 केस पेंडिंग हैं। सरकार ने माना कि मामलों की जटिलता, गवाहों व एजेंसियों का सहयोग न मिलना, और अदालतों में ढांचे व स्टाफ की कमी जैसे कारण बैकलॉग को बढ़ाते हैं।   CJI सूर्यकांत ने भी केस पेंडेंसी को न्यायपालिका की सबसे बड़ी चुनौती बताया है। 22 नवंबर को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग केस 90 हजार से ज्यादा हो चुके हैं और इन्हें कम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मीडिएशन को विवाद निपटाने का प्रभावी तरीका बताते हुए कहा कि यह न्याय व्यवस्था के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो सकता है। वे देशभर के हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट से विस्तृत पेंडेंसी रिपोर्ट भी मांगने की तैयारी कर रहे हैं।   जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें CJI के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अत्यधिक मौसम के बीच भी वे अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या नहीं छोड़ते। साथ ही उन्होंने AI पर सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यायिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण समाधान दे सकता है, लेकिन इसके जोखिमों को समझकर ही इसका इस्तेमाल बढ़ाया जाना चाहिए।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  12 December 2025

Gujarat, Madhya Pradesh, Tamil Nadu,  Uttar Pradesh,Election Commission,SIR process,extended date

चुनाव आयोग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कुल सात राज्यों में चल रही SIR (विशेष मतदाता सत्यापन प्रक्रिया) की समय सीमा को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आयोग का कहना है कि इन राज्यों में प्रक्रिया बड़ी है और कई जगहों पर दिक्कतें सामने आ रही थीं, इसलिए समय बढ़ाना जरूरी था। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे पहले आयोग केरल के लिए समय सीमा में बदलाव की घोषणा कर चुका है। नए आदेश के बाद राज्यों को अब SIR प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।   विपक्ष ने उठया सवाल    विपक्षी दल काफी समय से चुनाव आयोग पर SIR की समयसीमा को लेकर सवाल उठा रहे थे। विपक्ष का कहना था कि आयोग ने बहुत कम समय में भारी मात्रा में कार्य करने का निर्देश दिया, जो पूरी तरह अव्यवहारिक और प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बनाने वाला था। इन आरोपों के बीच ही आयोग ने समीक्षा की और अब समय सीमा बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। विपक्ष का यह भी आरोप है कि केंद्र और चुनाव आयोग इस पूरी प्रक्रिया को जल्दबाज़ी में निपटाना चाहते थे, जिससे मतदाता सूचियों में त्रुटियाँ हो सकती थीं। आयोग के इस फैसले से अब राज्यों को SIR को अधिक व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का अवसर मिल सकेगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  11 December 2025

India,4.9%,rupee,fallen sharply

भारतीय रुपये ने इस साल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट देखी है और 90 के स्तर को पार कर गया है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कई अन्य आर्थिक कारणों की वजह से रुपये की कीमत में अब तक 4.9 प्रतिशत की कमी आई है। यह गिरावट रुपये को 31 प्रमुख मुद्राओं में तीसरी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बना रही है। हालांकि, टर्की की लीरा और अर्जेंटीना का पेसो इससे भी ज्यादा कमजोर रहा है। खास बात यह है कि यह गिरावट ऐसे समय आई है जब डॉलर की मजबूती खुद 70 प्रतिशत तक कमजोर हो चुकी है।   गिरावट के प्रमुख कारण   रुपये की गिरावट के पीछे कई कारण हैं। व्यापार घाटे में बढ़ोतरी, भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक के भारी टैरिफ, और विदेशी पूंजी का देश से बाहर निकलना इसकी बड़ी वजहें हैं। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन के साथ किसी भी समझौते पर न पहुंच पाना भी मुद्रा पर दबाव बढ़ा रहा है। 90 के स्तर को पार करने के बावजूद रुपये की कीमत 2011 की तुलना में लगभग आधी हो चुकी है। इस स्थिति ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के सामने रुपये की स्थिरता बनाए रखने की चुनौती खड़ी कर दी है।   आरबीआई की रणनीति और हस्तक्षेप   रुपये की गिरावट को रोकने के लिए रिजर्व बैंक कई रणनीतियाँ अपनाता रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई गुप्त निर्देश जारी करता है और व्यापारी रोजाना अलग-अलग उपाय कर सकते हैं—जैसे हर मिनट 100 मिलियन डॉलर की बिकवाली या व्यापक हस्तक्षेप। बाजार खुलने से पहले आरबीआई के मुख्यालय में बैठकें होती हैं, जिसमें फाइनेंशियल मार्केट कमेटी और अन्य विभाग शामिल होते हैं। इन बैठकों में रुपये की स्थिति और संभावित हस्तक्षेप पर चर्चा की जाती है और अंतिम निर्णय आरबीआई गवर्नर करते हैं। इसका उद्देश्य रुपये में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और कयासबाजी को नियंत्रित करना है, न कि बाजार को आक्रामक तरीके से प्रभावित करना।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  10 December 2025

Delhi,debate,Vande Mataram,Parliament

  संसद का मानसून सत्र इस समय चल रहा है, और इसी दौरान भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर संसद में विशेष चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर वंदे मातरम् की गौरव यात्रा को याद करते हुए कहा कि यह गीत अंग्रेजों की साजिश के खिलाफ गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम में भावनात्मक नेतृत्व प्रदान किया। पीएम मोदी ने लोकसभा में बताया कि वंदे मातरम् के जयघोष ने 1947 में देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका कहना था कि इस विषय पर चर्चा करते समय कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है, बल्कि यह सभी सांसदों के लिए देशभक्ति का एक अवसर है।   राज्यसभा में हंगामा और विपक्ष का पलटवार   वहीं, राज्यसभा में भी वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान कई मुद्दे उठे और हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दलितों के अधिकार और देश की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि पीएम मोदी और सरकार देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान नहीं कर रहे। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री जेपी नड्डा और अमित शाह ने खड़गे को टोका और कहा कि वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान अन्य मुद्दों को उठाना उचित नहीं है। अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसद वंदे मातरम् गाने का विरोध कर चुके हैं, और इसकी लिस्ट सदन में दर्ज की जाएगी।   वंदे मातरम् का ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रीय गौरव   संसद में इस बहस के दौरान यह भी याद दिलाया गया कि बंकिम चंद्र चट्टर्जी ने 7 नवंबर 1875 को वंदे मातरम् लिखा था और इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त हुआ। अमित शाह ने बताया कि महापुरुषों जैसे श्यामजी कृष्ण वर्मा, भीखाजी कामा और वीर सावरकर ने भारतीय त्रिवर्ण ध्वज पर स्वर्ण अक्षरों में वंदे मातरम् का नाम लिखा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने आजादी की लड़ाई को गति दी और भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य सम्मान के साथ इसके गान के समय खड़े रहते हैं। पीएम मोदी और केंद्रीय नेता इस गीत को राष्ट्र की शुद्धतम आत्मा से जुड़ा मानते हैं और इसे हर अवसर पर याद करने की आवश्यकता बताते हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  9 December 2025

New Dehli , Supreme Court,  issues notice,  Karnataka ,  CM Siddaramaiah

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी करते हुए 2023 में वरुणा सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने यह नोटिस उस याचिका पर जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव से पहले किए गए फ्रीबीज के वादे भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आते हैं। शुरुआत में अदालत इस याचिका को सुनने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन यह बताने पर कि फ्रीबीज से जुड़े बड़े मुद्दे पर फैसला तीन जजों की बेंच में लंबित है, अदालत ने नोटिस जारी करने का निर्णय लिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस नाथ ने पूछा कि क्या चुनावी घोषणापत्र जारी करना भ्रष्ट आचरण माना जा सकता है।   याचिकाकर्ता का आरोप है कि महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएँ—जैसे शक्ति योजना—अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करती हैं और पुरुषों के साथ भेदभाव करती हैं। उन्होंने सिद्धारमैया का चुनाव अमान्य घोषित करने और उन्हें छह साल तक चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका था, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कांग्रेस के घोषणापत्र में पांच बड़ी गारंटियां—गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि और शक्ति योजना—घोषित की गई थीं, जिनके आधार पर चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 December 2025

India , IndiGo

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दिनों बड़े संकट से गुजर रही है। पिछले पांच दिनों में 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कई लोग एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे और अपनी यात्रा योजनाएँ समय पर पूरी नहीं कर पाए। घरेलू उड़ानों में 60 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो का सिस्टम अचानक लड़खड़ा जाने से इसका असर पूरे देश में हजारों यात्रियों पर पड़ा।   नए नियम और स्टाफ की कमी से बढ़ी मुश्किलें इंडिगो पहले से ही तकनीकी खराबियों और फ्लाइट लेट होने की समस्या झेल रही थी। इसी बीच सरकार ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियम लागू कर दिए, जिनका उद्देश्य पायलटों को अत्यधिक थकान से बचाना था। लेकिन कंपनी में पहले ही स्टाफ की कमी थी, ऐसे में पायलटों को अतिरिक्त आराम देने से संचालन बिगड़ गया और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा, एयरबस A320 की ओर से आए सुरक्षा अलर्ट के बाद रात 12 बजे के बाद की सभी उड़ानें रोकनी पड़ीं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।   DGCA के कदम से मिली थोड़ी राहत, हालात सुधार की उम्मीद इंडिगो के विशाल नेटवर्क में जरा-सी गड़बड़ी भी पूरे सिस्टम को प्रभावित कर देती है। रोज 2000 से ज्यादा उड़ानें संचालित करने वाली इस एयरलाइन के सामने अचानक ऑपरेशन संभालना मुश्किल हो गया। बढ़ते विवाद के बीच DGCA ने राहत देते हुए वह नियम वापस ले लिया, जिसके तहत पायलटों को हफ्ते का आराम छुट्टी से बदलने की अनुमति नहीं थी। इस फैसले से उम्मीद है कि इंडिगो अपना संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर पाएगी और यात्रियों की मुश्किलें कुछ कम होंगी।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  7 December 2025

West Bengal,Babri-style mosque,Murshidabad

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिम समुदाय को ध्रुवीकृत करने की रणनीति पर काम कर रही हैं और इसके लिए टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा का कहना है कि हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद टीएमसी ने उन्हें 4 दिसंबर को निलंबित कर दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस सस्पेंशन में देरी राजनीतिक मंशा का संकेत है। इसके अलावा, भाजपा का दावा है कि कबीर के समर्थक ईंटें लेकर मस्जिद निर्माण की तैयारी कर रहे हैं और कथित रूप से पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है।   भाजपा नेता अमित मालवीय ने चेतावनी दी है कि बेलडांगा जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी गतिविधियां सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकती हैं और अगर अस्थिरता बढ़ी तो NH-12 सहित उत्तर बंगाल के मुख्य मार्गों पर भी असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि कथित मस्जिद निर्माण धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद वोट बैंक मजबूत करना और मतों का ध्रुवीकरण करना है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की चुप्पी इस पूरे मामले को और अधिक चिंताजनक बना रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल में यह मुद्दा केवल धर्म का नहीं बल्कि चुनावी राजनीति का हिस्सा बनता जा रहा है, और इसके चलते पूरे राज्य का राजनीतिक और सामाजिक माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  6 December 2025

Delhi,Russian President,PM Modi,grand welcome,President Putin

 4 दिसंबर 2025 की शाम दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की और गले भी लगाया। एयरपोर्ट से पीएम आवास तक दोनों एक ही गाड़ी में गए, जहां पीएम मोदी ने पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन भी किया। यह एक दुर्लभ अवसर था जब पीएम मोदी ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का ऐसा अंदाज दिखाया, जैसा उन्होंने दुनिया के केवल कुछ ही नेताओं के लिए किया है।   पीएम मोदी के पहले एयरपोर्ट स्वागत के मौके   इस तरह का पहला मौका 2015 में था, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने थे। इसके अलावा अप्रैल 2017 में पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, और उसी साल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जापानी पीएम शिंजो आबे का स्वागत किया था। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया, जबकि जनवरी 2024 में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फरवरी 2025 में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया था। इन अवसरों पर दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत और रणनीतिक संबंधों को भी मजबूती मिली।   पुतिन की भारत यात्रा का महत्व   इस साल पुतिन का यह दौरा खास महत्व रखता है क्योंकि यह यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनका भारत का पहला दौरा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है। इस दौरे के दौरान दोनों देश ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी और पुतिन की व्यक्तिगत दोस्ती और राजनीतिक समझ इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  5 December 2025

 west bengal , TMC , MLA Humayun Kabir, construction , Babri Masjid

  पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले विवादित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सस्पेंड कर दिया है। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था, जिसका शिलान्यास 6 दिसंबर 2025 को होना था। टीएमसी ने उनके इस बयान और बढ़ते विवाद के बाद सख्ती दिखाई और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।   विवाद और प्रतिक्रियाएं   हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान के बाद भाजपा और एक हिंदूवादी संगठन ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाने का दावा किया। भाजपा ने कहा कि कोई भी अपनी जमीन पर मस्जिद बना सकता है, लेकिन बाबर के नाम पर इस देश में मस्जिद नहीं बनेगी। हुमायूं ने विवाद को और बढ़ाते हुए कहा कि मुसलमानों के सेंटिमेंट को ध्यान में रखते हुए वह 6 दिसंबर को शिलान्यास करेंगे और चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो आकर रोक दें।   नई पार्टी की घोषणा की तैयारी     TMC से सस्पेंड होने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा कि वे कल पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और जरूरत पड़ने पर 22 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद रेंजी नगर से चुनाव लड़ेंगे और लगभग 135 सीटों पर चुनाव में उतरेंगे। हुमायूं के तेवर से स्पष्ट है कि अब वे TMC के खिलाफ सक्रिय राजनीति में आएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 December 2025

Delhi,changes decision,Government,Sanchar Saathi app

संचार साथी ऐप को लेकर मचे राजनीतिक घमासान और जनता की तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस ऐप को सभी मोबाइल फोन्स में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने का आदेश वापस ले लिया है। पहले आदेश दिया गया था कि हर नए स्मार्टफोन में यह ऐप प्री-इंस्टॉल होना चाहिए और पुराने फोन्स में भी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उसे जोड़ना अनिवार्य होगा। साइबर सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम का उद्देश्य था कि आम लोगों तक सुरक्षा सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें, लेकिन विवाद बढ़ने पर सरकार ने पुनर्विचार किया।    विपक्ष ने ऐप पर उठाए सवाल    सरकार की मानें तो एक दिन में ही 6 लाख लोगों ने इस ऐप के लिए रजिस्ट्रेशन किया और अभी तक 1.4 करोड़ यूजर्स इसे डाउनलोड कर चुके हैं। रोजाना करीब 2000 फ्रॉड की रिपोर्ट मिलने से स्पष्ट है कि ऐप लोगों की मदद भी कर रहा था। लेकिन विपक्ष ने इस ऐप पर गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने संसद में चिंता जताई कि इस ऐप के ज़रिए यूजर की रियल टाइम लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और बातचीत तक की निगरानी की जा सकती है। इस बयान के बाद यह मुद्दा और गर्म हो गया और लोगों में भय पैदा हुआ कि कहीं यह ऐप उनकी निजी ज़िंदगी पर नजर रखने का जरिया न बन जाए।    सरकार ने दिया भरोसा   तेज़ी से बढ़ते विवाद को शांत करते हुए टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ कहा कि संचार साथी ऐप किसी भी तरह की जासूसी नहीं कर सकता। उन्होंने लोकसभा में कहा कि यह ऐप जनता की सुरक्षा बढ़ाने और फ्रॉड रोकने के लिए बनाया गया है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लोगों के अधिकार और सुरक्षा को मजबूत करना चाहती है, न कि उनकी निजता में दखल देना। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता के सुझावों के आधार पर ऐप में बदलाव और सुधार किए जाएंगे। सरकार की इस स्पष्टता के बाद कुछ हद तक मामला शांत हुआ, लेकिन गोपनीयता को लेकर लोगों की चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  3 December 2025

Delhi Prime Minister

प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यह दर्शाना है कि यह कार्यालय देश और जनता की सेवा का केंद्र है। इसी तरह, केंद्रीय सचिवालय का नाम बदलकर ‘कर्तव्य भवन’ कर दिया गया है। ये बदलाव सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकार की यह सोच दर्शाते हैं कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य जनता की भलाई और सेवा होना चाहिए। इससे पहले दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था और प्रधानमंत्री आवास अब ‘लोक कल्याण मार्ग’ के नाम से जाना जाएगा। इन बदलावों का संदेश साफ है कि प्रशासन अब केवल औपचारिकता और परंपरा के लिए नहीं, बल्कि जनता की भलाई और समाज के विकास के लिए काम करेगा। नाम बदलने के साथ ही ये भी संकेत मिलता है कि सरकार ब्रिटिश काल की निशानियों और औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाकर एक नया, आधुनिक और भारतीय प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाना चाहती है।    राज्यों के राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन   गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि राजभवन और संबंधित कार्यालयों के नाम बदल दिए जाएं। पिछले साल राज्यपालों की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी, जिसमें सुझाव आया कि ‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक मानसिकता और ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है। इसके बाद उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा और लद्दाख ने अपने राजभवनों के नाम बदलकर ‘लोकभवन’ और ‘लोक निवास’ कर दिए। हाल ही में राजस्थान ने भी इस बदलाव की घोषणा की। इस कदम से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रशासन अब जनता के लिए है, औपनिवेशिक प्रतीकों से नहीं। नाम बदलने से सिर्फ प्रतीकात्मक ही नहीं, बल्कि लोगों के मन में प्रशासन के प्रति जिम्मेदारी और लोक कल्याण की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है।     क्यों बदले जा रहें है नाम ?    मोदी सरकार भारत में अंग्रेजों की निशानियों को मिटाने और देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में सरकारी वेबसाइटें अब पहले हिंदी में कंटेंट दिखाती हैं, हालांकि अंग्रेजी का विकल्प भी मौजूद है। बीटिंग रिट्रीट समारोह में अब अंग्रेजी गानों जैसे ‘एबाइड विद मी’ नहीं बजाए जाते। इससे यह संदेश मिलता है कि भारत अब अपनी सांस्कृतिक धरोहर और पहचान को प्राथमिकता दे रहा है। नाम बदलने और संस्कृति पर जोर देने का मकसद यह है कि आने वाली पीढ़ियों को अपने देश की विरासत, प्रशासनिक जिम्मेदारी और सेवा के महत्व का अनुभव हो। यह केवल प्रतीकात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि प्रशासन और समाज के मूल्यों में बदलाव का एक हिस्सा है, जो देश को आत्मनिर्भर, गर्वित और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगा।

Patrakar Vandana singh

 Vandana singh  2 December 2025

new delhi,Delhi High Court,

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वो फिल्म धुरंधर को रिलीज करने से पहले शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता की चिंताओं पर विचार करें। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता की फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग पर ये आदेश दिया। फिल्म इसी माह रिलीज होने वाली है।   कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को ये भी अधिकार दिया है कि वो फिल्म को मंजूरी के लिए भारतीय सेना के संबंधित अफसरों के पास भेज सकते हैं। स्व. मेजर मोहित शर्मा की मां सुशीला शर्मा और पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके अपने बेटे की विरासत और व्यक्तित्व की सुरक्षा की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि रिलीज होने से पहले फिल्म परिवार के लोगों को दिखाई जानी चाहिए। सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड की ओर से पेश वकील ने कहा कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है और सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने पाया कि ये फिल्म बायोपिक नहीं है और भारतीय सेना को भी इस फिल्म को रिलीज करने पर कोई आपत्ति नहीं है।   सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता जियो स्टूडियोज ने कहा कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित जरुर है, लेकिन इसका स्व. मेजर मोहित शर्मा के जीवन और व्यक्तित्व से कोई लेना-देना नहीं है और यह कराची अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। तब कोर्ट ने याचिकार्ताओं से पूछा कि आपको क्यों लगता है कि ये फिल्म स्व. मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है। तब याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर और इसके तथ्य बताते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2025

chennai, PM Modi expressed, Sivaganga bus accident

चेन्नई । तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की टक्कर से 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रो गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50,000 रुपये की मदद का ऐलान भी किया है। राज्य सरकार ने भी 3 लाख रुपये की राहत राशि घोषित की है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो सरकारी बसों की टक्कर में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया।   प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"   तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की तरफ से घोषित राहत पैकेज के रूप में मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मिले हैं।   मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस त्रासदी में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने शिवगंगा के जिला कलेक्टर और जिला प्रभारी मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को तुरंत दुर्घटना स्थल पर भेजा था, ताकि सभी प्रभावित लोगों को सही मेडिकल मदद मिल सके।   दरअसल, 30 नवंबर को शाम करीब 5 बजे कांगेयम से कराईकुडी जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस और कराईकुडी से डिंडीगुल जा रही एक दूसरी सरकारी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। अब तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।   इस बीच पुलिस ने बताया कि घायलों को कराईकुडी सरकारी अस्पताल, तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और शिवगंगा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2025

new delhi, Jet fuel ,prices rose

नई दिल्‍ली । सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 5.4 फीसदी का इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने वैश्विक रुझानों के अनुरूप एटीएफ में मासिक मूल्य संशोधन की घोषणा की है। हालांकि, मूल्य परिवर्तन के प्रभाव पर विमानन कंपनियों से तत्काल कोई टिप्पणियां नहीं मिल पाई है। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गयी हैं।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक एटीएफ के दाम में इजाफा के बाद नई दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 5,133.75 रुपये बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। वहीं, मुंबई में एटीएफ की कीमत 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर, जबकि चेन्नई और कोलकाता में कीमतें क्रमशः 1,03,301.80 रुपये और 1,02,371 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं।उल्‍लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर विमान ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं। स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2025

lucknow, NIA raids ,Dr. Shaheen

लखनऊ । दिल्ली के लाल किले के पास बीते 10 नवंबर काे कार विस्फोट मामले में जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार को लखनऊ स्थित डाॅ. शाहीन के आवास पर छापा मारा। डाॅ. शाहीन फरीदाबाद से आतंकवादी गति​विधयों में शामिल होने के आरोप में एनआईए की हिरासत में हैं। उसे दिल्ली विस्फोट की भी आरोपित बताया जा रहा हैं। एनआईए ने लखनऊ के अलावा कश्मीर घाटी में कई जगह छापा मारा है।   यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम सोमवार तड़के डाॅ. शाहीन के घर पर पहुंची थी। टीम के साथ यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। इस दौरान टीम ने शाहीन के पिता सईद अंसारी और बड़े भाई शोएब से गहन पूछताछ की। घर की छानबीन के दौरान एनआईए को महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण मिलने की बात सामने आ रही है।   पहली बार एनआईए ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के आवास पर छापेमारी की हैं, इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शाहीन के परिवार से पूछताछ की थी। एनआईए की इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। शाहीन के घर के पास बनी गली पुलिस ने बेरिकेटिंग कर आवाजाही बंद करवा दी। इस कार्रवाई में आसपास के लोगों में काफी चर्चा का विषय बना रहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2025

new delhi, Singhvi surrounded, government

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नई एफआईआर होने को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला नेशनल हेराल्ड का नहीं बल्कि नेशनल हैरेसमेंट का है, जिसे भाजपा बार-बार उछालकर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है।संसद भवन के बाहर विजय चौक के पास प्रेस वार्ता में कांग्रेस के विधि और कानून विभाग के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस पूरे मामले में न कोई अपराध हुआ है, न किसी पैसे का लेन-देन, न किसी संपत्ति का स्थानांतरण और न किसी व्यक्ति को कोई लाभ मिला है। इसके बावजूद इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया जा रहा है। सरकार आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव, विदेश नीति की चुनौतियों और पड़ोसी देशों से बिगड़ते संबंध जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है।सिंघवी ने सरकार पर विपक्ष को परेशान करने और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस दबाव की राजनीति से न तो डरने वाली है और न ही पीछे हटने वाली। उनके अनुसार यह लड़ाई अदालतों, संसद और जनता तीनों स्तरों पर जारी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 December 2025

 delhi,Winter session of Parliament,PM Modi

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सियासी ‘ड्रामा’ का नया अध्याय खुल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष को नसीहत दी कि सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। उनके इस बयान पर विपक्ष ने पलटवार करते हुए इसे तंज के रूप में इस्तेमाल किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है। ड्रामा का उपयोग इसलिए करना क्योंकि D से डेमोक्रेसी है। हम चाहते हैं कि ईमानदारी से काम हो और कोई मतदाता छूटे नहीं। जिन BLO की जान जा रही है, क्या वह ड्रामा था?   SIR और BLO पर बढ़ता दबाव   अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी और बंगाल में SIR प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों हो रही है। उन्होंने बिहार में हुए SIR एक्सरसाइज का उदाहरण देते हुए बताया कि इसकी जल्दबाजी ने चुनावी नतीजों पर प्रभाव डाला है। डिंपल ने कहा कि वर्तमान में केवल 40% फॉर्म भरे जा सके हैं जबकि लक्ष्य 60% है। BLO पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे कई कर्मचारियों की आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि सरकार और चुनाव आयोग को पूरी तैयारी के साथ प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और किसी प्रकार का ड्रामा नहीं होना चाहिए।   कांग्रेस सांसद का पलटवार   पीएम के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पलटवार किया और कहा, “हम लोग ड्रामा कर रहे हैं? इनसे बड़ा कोई ड्रामेबाज है। भीड़ हमारी सभा में होती है, लेकिन वोट उन्हें मिल जाता है। हमारे प्रस्ताव को ये लोग खारिज कर देते हैं और सदन को चलने नहीं देते। हमारे नेता को इनके बेईमानी वाले टिप्स की जरूरत नहीं।” इस तरह संसद के पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार पर सख्त सवाल उठाते हुए SIR प्रक्रिया, BLO सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जोरदार बहस छेड़ दी।

Patrakar Priyanshi Chaturvedi

 Priyanshi Chaturvedi  1 December 2025

new delhi, Mann Ki Baat,  PM invites people

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में लोगों को दो से 15 दिसंबर तक काशी में आयोजित होने वाले चौथे काशी तमिल संगमम में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि यह संगमम तमिल भाषा और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को तंजावुर की चोलकालीन कला पर आधारित नटराज की कांस्य प्रतिमा भेंट किए जाने का भी कार्यक्रम के दौरान उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में कहा कि विश्व की सबसे पुरानी भाषा और विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक शहर दोनों का संगम हमेशा अद्भुत होता है। इस बार के काशी-तमिल संगमम की थीम तमिल सिखो (तमिल करकलम्) है। उन्होंने कहा, “आप सभी से आग्रह है कि आप काशी-तमिल संगमम का हिस्सा जरूर बनें। इसके साथ ही ऐसे और भी मंचों के बारे में सोचें, जिनसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना मजबूत हो। .. तमिल कलाच्चारम उयर्वानद्, तमिल मोलि उयर्वानद्, तमिल इन्दियाविन पेरूमिदम्।” प्रधानमंत्री ने बौद्ध अवेशेषों को दुनिया के कई देशों में ले जाए जाने को भाव विभोर कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि भूटान के लोग भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भेजे जाने को लेकर भारतवासियों का आभार जता रहे थे। ऐसा ही उत्साह कई अन्य देशों में देखने को मिला। पवित्र अवशेषों को रूस के कलमीकिया, मंगोलिया, वियतनाम और थाइलैंड भी ले जाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रति इस प्रकार का गहरा जुड़ाव देखकर मन भावों से भर उठता है। यह सुनकर बहुत अच्छा लगता है कि कैसे इस तरह की कोई पहल दुनियाभर के लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम बन जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना तेजी से बढ़ रही है और इसे जनता ने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में विदेशी नेताओं को दिए गए उपहारों में भी भारत की विविध शिल्पकला को प्रमुखता दी गई। विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कलाओं से बने उपहारों का उद्देश्य भारतीय कारीगरों की प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाना था। उन्होंने त्योहारों और आने वाले अवसरों पर खरीदारी करते समय स्वदेशी उत्पाद चुनने का आग्रह दोहराया। उन्होंने नवंबर माह को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए संविधान दिवस, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने, राम मंदिर में धर्म ध्वजा लगने, कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक, हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ सुविधा के उद्घाटन, आईएनएस माहे के नौसेना में शामिल होने और स्काई रूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा अंतरिक्ष अर्थतंत्र को मिली नई गति जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने 35.7 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है, जो एक दशक पहले की तुलना में 10 करोड़ टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए महीना बेहद शानदार रहा। इसकी शुरुआत महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से हुई, जिसके बाद टोक्यो में हुए डेफ ओलंपिक्स में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते। महिला खिलाड़ियों ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा, जबकि विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने 20 पदक हासिल किए। उन्होंने विशेष रूप से महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत की सराहना की, जिसने बिना एक भी मैच गंवाए खिताब जीता। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टीम हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने देश में तेजी से बढ़ रही एंड्योरेंस स्पोर्ट्स संस्कृति का भी उल्लेख किया, जिसमें मैराथन, बाइकाथन और आयरनमैन ट्रायथलॉन जैसी प्रतियोगिताओं में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे आयोजन लोगों में फिटनेस और आत्मविश्वास को मजबूत बना रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पुणे के युवाओं की इसरो द्वारा आयोजित ड्रोन प्रतियोगिता में मिली उपलब्धि का उल्लेख किया, जहां उन्होंने मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने में सफलता पाई। प्रधानमंत्री ने देश में शहद उत्पादन से जुड़ी प्रगति को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने देश के युवा एवं प्रोफेशनल के प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आकर्षित होने और दक्षिण भारत में इस दिशा में हो रहे प्रयासों को उत्साहजनक बताया। प्रधानमंत्री ने विश्वभर में गीता के प्रति बढ़ते सम्मान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र में 3डी और डिजिटल तकनीक के माध्यम से कथाओं का सजीव अनुभव किया जा सकता है। ब्रह्म सरोवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अब तक अनेक देशों की भागीदारी हुई, जबकि सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति दी गई। यूरोप के कई देशों में भी विशेष गीता महोत्सव आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति शांति और करुणा का संदेश देती है। इस संदर्भ में उन्होंने दक्षिणी इज़रायल के मोशाव नेवातिम में ‘जाम साहब’ की स्मृति में प्रतिमा के अनावरण का उल्लेख किया। उन्होंने याद दिलाया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नवानगर के महाराजा दिग्विजय सिंह ने पोलिश यहूदी बच्चों को आश्रय देकर मानवीय उदाहरण प्रस्तुत किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

new delhi, Pakistan-sponsored terror  , three arrested

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल की जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के निर्देशन में काम कर रहा था, जो वहां की खुफिया एजेंसी के इशारे पर भारत में हमलों की साजिशें रच रहा था।स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसे एक पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्टी लीड कर रहा था। शहजाद भट्टी एक गैंगस्टर है जो अभी पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है। उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह है। दूसरा विकास प्रजापति है जो मध्य प्रदेश के दतिया का है और तीसरा आरिफ है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि हाल ही में 25 तारीख को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड फेंका गया था, यही लड़के उस घटना में शामिल थे। इसके अलावा, स्पेशल सेल की जांच में यह भी पता चला है कि यह मॉड्यूल देश के कई अन्य संवेदनशील स्थानों पर हमले की तैयारी कर चुका था। आरोपितों ने कई जगहों की रेकी की थी और वहां की वीडियोग्राफी भी की थी, ताकि आगे ग्रेनेड हमलों को अंजाम दिया जा सके। शहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने अन्य संपर्कों के जरिए युवाओं को बहला-फुसलाकर इस नेटवर्क में शामिल कर रहा था। विदेश में बैठकर वह सीधे इस ग्रुप से संपर्क में रहता था और आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करता था।स्पेशल सेल के अनुसार, इस मॉड्यूल से जुड़े एक-दो और लिंक की पहचान हुई है, जिन्हें पंजाब पुलिस के साथ साझा किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई में उन लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपित विकास प्रजापति के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी नेटवर्क पर बड़ी चोट लगी है और कई संभावित हमलों को समय रहते रोकने में सफलता मिली है। गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड अटैक से जुड़ा था मॉड्यूलस्पेशल सेल ने खुलासा किया कि यह मॉड्यूल 25 नवंबर को गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था। यह हमला पाकिस्तान के शार्प हैंडलिंग और सोशल मीडिया के जरिए बनाए गए नेटवर्क के आधार पर किया गया था।पकड़े गए आरोपित—-विकास प्रजापति उर्फ बेटू (19), निवासी दतिया, मध्य प्रदेश।-हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरनप्रीत (19), निवासी फिरोजपुर, पंजाब।-आसिफ उर्फ आरिश (22), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेशपुलिस ने इनके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिनमें पाकिस्तान आधारित मॉड्यूल से जुड़े चैट और रेकी वीडियो मिले हैं।   ऐसे हुआ बेनकाब-पुलिस अधिकारी के अनुसार स्पेशल सेल पिछले कई महीनों से पाकिस्तान-आधारित हैंडलर शाहज़ाद भट्टी की गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रख रही थी। जांच में पता चला कि विकास उससे नियमित तौर पर सोशल मीडिया पर संपर्क में था और हथियार तस्करी में भी शामिल था। लगातार 48 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के बाद उसे मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ से पकड़ा गया। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि मॉड्यूल पैसा दिखाकर युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर भर्ती की जाती थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान से पूरी योजना—रेकी, फंडिंग, लॉजिस्टिक्स और टारगेट—रीमोटली कंट्रोल भी किया जाता था। इसके अलावा भारत में "फुट सोल्जर" के रूप में युवा लड़कों का इस्तेमाल किया जाता था। किन-किन आरोपितों का क्या रोल था पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़ा गया विकास प्रजापति उर्फ बेटू शाहज़ाद भट्टी से इंस्टाग्राम के जरिए जुड़ा। पैसे के लालच में हथियार तस्करी में उतरा। भट्टी ने उसे गुरदासपुर भेजकर एक पार्सल (ग्रेनेड) मंगवाया और वीडियो कॉल पर उसे चलाने का तरीका बताया। विकास ने पुलिस स्टेशनों की रेकी कर वीडियो भेजे और बाद में ग्रेनेड हरगुनप्रीत को सौंप दिया। वहीं पकड़ा गया हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरनप्रीत पंजाब निवासी है। यह भी पैसे के लालच में मॉड्यूल से जुड़ा है। 25 नवंबर को उसने बाइक सवार साथी के साथ गुरदासपुर पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड फेंककर हमला अंजाम दिया। इसके अलावा आसिफ उर्फ आरिश इंस्टाग्राम के जरिए भट्टी से जुड़ा। उसे भी पंजाब में ग्रेनेड अटैक करने का टास्क मिला था और वह आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

kuruksetra, India is breaking free, Vice President

कुरुक्षेत्र। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत अब औपनिवेशिक ‘मैकॉले मानसिकता’ को त्यागकर अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था के साथ वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 ने देश को इस परिवर्तनशील यात्रा पर नई दिशा दी है। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि यह संदेश देती है कि धर्म सदैव अधर्म पर विजय प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षों की साधना का परिणाम और नये दायित्वों की शुरुआत है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव–प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में हो रहे वैश्विक परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य ‘उद्देश्यपूर्णप्रगति’ होना चाहिए। उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों को भारत की मजबूत उद्यमिता संस्कृति का आधार बताते हुए कहा कि अगला गूगल, अगला टेस्ला और अगला स्पेस एक्स भारत से ही निकलना चाहिए। ऐसे संस्थान एनआईटी कुरुक्षेत्र से यह सम्भव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति मैकॉले द्वारा थोपी गई औपनिवेशिक शिक्षा व्यवस्था से देश को मुक्त करती है, जिसका उद्देश्य केवल क्लर्क तैयार करना था। उपराष्ट्रपति ने संस्थान में स्थापित ‘समग्र व्यक्तित्व विकास केंद्र’ की सराहना की, जो भगवद्गीता, सार्वभौमिक मानव मूल्य, संज्ञान विज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित समग्र विकास को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि एनआईटी कुरुक्षेत्र 64 पेटेंट प्राप्त कर चुका है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित युद्ध तकनीक, रक्षा अनुसंधान तथा इसरो के चंद्रयान और मंगलयान अभियानों में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल आशीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निदेशक बीवी रमण रेड्डी, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष तेजस्विनी अनंता कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

new delhi,   all-party meeting,   government appealed

नई दिल्ली । सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक को सौहार्दपूर्ण बताते हुए उम्मीद जतायी है कि सत्र के सुचारू संचालन में सभी दलों का सहयोग मिलेगा। बैठक में विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा उठाया। इसके अलावा विपक्ष ने सुरक्षा, लोकतंत्र और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। सरकार ने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सभी मुद्दों पर विचार करेगी।   रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को संसद भवन के संसदीय सौध में आयोजित बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई सहित विभिन्न पार्टियों के फ्लोर लीडर ने भाग लिया। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि इस सत्र के दौरान विधायी और अन्य कामकाज को मिलाकर 14 मदों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमों के अनुसार सदनों के पटल पर किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।    रिजिजू ने कहा कि बैठक सोहार्दपूर्ण महौल में सम्पन्न हुई। विपक्ष ने अपनी ओर से कई मुद्दे उठाए और सुझाव रखे। इन पर चर्चा के बाद आज शाम होने वाली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इन्हें रखा जाएगा। वे सरकार की ओर से आश्वासन देते हैं कि हम विपक्ष के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे और उनसे अपेक्षा करते हैं कि संसद को सुचारू ढंग से संचालित करने में वे सहयोग करेंगे। एसआईआर के मुद्दे पर रिजिजू ने कहा कि वे इस समय इस पर कुछ नहीं कहेंगे। शाम को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बन सकती और कुछ मुद्दे चेयर के समक्ष उनकी अनुमति के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर संसद नहीं चलने देगा ऐसा कोई विषय बैठक में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गतिरोध संभव है और अगल-अलग एजेंडा होने के कारण मतभेद भी संभव हैं लेकिन हम विपक्ष से अनुरोध करते हैं कि वे सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताओं को सूचित किया कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, एक दिसंबर से शुरू होगा और सरकारी कामकाज की तात्कालिकता के अधीन सत्र शुक्रवार, 19 दिसंबर को समाप्त हो सकता है। सत्र में कुल 19 दिनों की अवधि में 15 बैठकें होंगी। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संभावित रूप से विचार किए जाने वाले विधेयक इस प्रकार हैं- जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, मणिपुर और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, एक अध्यादेश को बदलने के लिए निरसन और संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, परमाणु ऊर्जा विधेयक, कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक (एसएमसी), बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, मध्यस्थता और सुलह (संशोधन) विधेयक, भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक। इसके अलावा कुछ वित्तीय कार्य भी हैं, वे इस प्रकार हैं- वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की पूरक मांगों के पहले बैच पर प्रस्तुति, चर्चा और मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक की शुरुआत, विचार और पारित/वापसी। विपक्ष का रहा एसआईआर पर फोकसविपक्षी दलों ने आज सर्वदलीय बैठक में विशेष रूप से एसआईआर का मुद्दा उठाया। कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे संसद में उठाने और सरकार पर दवाब बनाने के लिए मुद्दा बनाने की बात की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्षी दल कल बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शीतकालीन सत्र के छोटा होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस सत्र में केवल 15 बैठकें होंगी। यह शायद अब तक का सबसे छोटा सत्र होगा। इससे सरकार की गंभीरता का पता चलता है। सत्र को आयोजित करने में भी अनावश्यक देरी की गई है। इससे प्रतीत होता है कि लोकतंत्र और संसदीय मर्यादा को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में विपक्ष ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। दिल्ली में हुए बम विस्फोट कानून व्यवस्था की विफलता का उदाहरण है। सरकार इस पर छोटी भी चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा वायु प्रदूषण, किसान और मजदूरों की आमदनी, प्राकृतिक आपदाएं भी चुनौतियां बनी हुई हैं और सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने एसआईआर का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार बड़ी जल्दबाजी में एसआईआर की प्रक्रिया संचालित कर रही है। आज इसकी तारीखों को एक सप्ताह आगे बढ़ाया गया है। हमें लगता है कि कोई मतदाता सूची से छूटे नहीं इसके लिए इसमें और अधिक समय लिया जाना चाहिए। तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि विपक्ष की ओर से कई मुद्दे उठाए गए। हमने मांग की कि विशेषकर एसआईआर पर संसद में विस्तृत बहस होनी चाहिए। एसआईआर प्रक्रिया का उपयोग मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को मनरेगा का धन जारी नहीं किया। साथ ही गृह मंत्रालय की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ा है, जिस पर गंभीर चर्चा जरूरी है। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने एसआईआर का मुद्दा उठाया और कहा कि चुनावकर्मी दवाब में आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इसकी समय सीमा बढ़ाई जाए नहीं तो हम सदन को चलने नहीं देंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

patna, An out-of-control truck, East Champaran, Bihar

पूर्वी चंपारण । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के  कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 के दीपऊ मोड़ पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल है,जिनमे कई लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।   घटना को लेकर बताया गया कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यूपी नंबर के ट्रक ने आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक फंसने के कारण ही ट्रक कुछ दूरी पर रुक पाया,वरना हादसे में कई और मारे जाते। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रशासन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल और अन्य निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।   हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और एनएचएआई की एक गाड़ी में आग लगा दी। लोगों का कहना है इसी गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इधर, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।   प्रत्यक्षदर्शी हरिशंकर ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मारते हुए आगे की ओर निकलता जा रहा था,तभी ट्रक के चक्का में एक बाइक फंस गयी और ट्रक रूक गया अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस गाड़ी के निबंधन से उसके मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुटी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

new delhi, New FIR against, Sonia and Rahul

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर को राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताया। प्रमोद तिवारी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अत्याचार, अन्याय और देश की आजादी की लड़ाई में गांधी परिवार ने हमेशा संघर्ष किया है। आजादी की पहली लड़ाई में नेशनल हेराल्ड अख़बार ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई और आज हालात फिर उसी तरह के दिख रहे हैं।   उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार भी अंग्रेजी शासन की तरह बर्ताव कर रही है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार राजनीतिक द्वेष में काम कर रही है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। गांधी परिवार ने देश की आजादी और जनहित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू) ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित छह व्यक्तियों और तीन संस्थाओं एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल), यंग इंडियन तथा कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड पर एफआईआर दर्ज की है।   उनका आरोप है कि कांग्रेस-संबद्ध संस्था एजेएल को छलपूर्वक अपने अधिकार में लेने के लिये आपराधिक षड्यंत्र रचा गया। प्राथमिकी के लिए शिकायत प्रवर्तन निदेशालय ने 3 अक्टूबर को की। निदेशालय ने अपनी जांच प्रतिवेदन दिल्ली पुलिस को सौंपा था और धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 66(2) के अंतर्गत अनुसूचित अपराध दर्ज करने का आग्रह किया था। आरोप में कहा गया कि डोटेक्स, जिसे कथित आवरण-निगम बताया गया है, ने यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये उपलब्ध कराये और इसी विनिमय के माध्यम से यंग इंडियन ने कांग्रेस को पचास लाख रुपये देकर लगभग दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की एजेएल परिसंपत्तियों पर अधिकार प्राप्त कर लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 November 2025

vadodra, Congress conspired , J.P. Nadda

वडोदरा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्ड  ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने साजिश के तहत सरदार पटेल का नाम इतिहास से मिटाने का काम किया।“ जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू कर एक समस्या खड़ी कर दी थी, जिससे वहां भारतीय कानून प्रभावी नहीं हो पाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से इस अनुच्छेद को हटाकर सरदार पटेल के अखंड भारत के स्वप्न को साकार किया गया।   नड्डा आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित यात्रा को लेकर गुजरात के वडोदरा के अटलादरा स्थित स्थल पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने साजिश के तहत सरदार पटेल का नाम इतिहास से मिटाने का काम किया। उनके अंतिम संस्कार में भी कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल होने से रोका गया, ताकि उनका नाम इतिहास में न लिखा जा सके।”   सभा में नड्डा के संबोधन के बीच सुरक्षा में तैनात एक गार्ड अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद गार्ड अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित बताया गया है।   लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर करमसद (करमसद) से शुरू हुई ‘सरदार @150 राष्ट्रीय एकता यात्रा’ आज वडोदरा शहर में प्रवेश कर गई। इस यात्रा के शहर में पहुंचते ही विभिन्न समाजों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सेवासी, गोट्री, तांदलजा और अटलादरा ब्रह्माकुमारी केंद्र से होते हुए इस यात्रा ने भव्य रूप लिया। अटलादरा स्वामीनारायण मंदिर में यात्रा का विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मंत्री पियुष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता रैली के साथ पहुंचे।   धारा 370 हटाने से सरदार पटेल का सपना पूरा हुआ : नड्डानड्डा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लागू कर एक समस्या खड़ी कर दी थी, जिससे वहां भारतीय कानून प्रभावी नहीं हो पाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से इस अनुच्छेद को हटाकर सरदार पटेल के अखंड भारत के स्वप्न को साकार किया गया।   उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल केवल राष्ट्र के हीरो नहीं, बल्कि एक ‘राष्ट्रीय पुरुष’ थे। उन्होंने 562 रियासतों को भारत संघ में जोड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने बैरिस्टर होने के बावजूद किसानों के साथ खड़े रहकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में संघर्ष किया और न्याय दिलाया। अहमदाबाद के विक्टोरिया गार्डन का नाम बदलकर लोकमान्य तिलक गार्डन भी उन्होंने ही रखा था। गांधीजी के आह्वान पर उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया।     नड्डा ने कहा, “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ नागरिकों की एकता और भावना का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि देश के हर गांव से सरदार पटेल की पवित्र मिट्टी लाकर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया, जिसकी ऊँचाई 182 मीटर है और यह दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है।उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस नेता रिजर्वेशन की बात करते हैं, लेकिन 5 अगस्त 2020 से पहले कश्मीर में कोई रिजर्वेशन लागू नहीं था। अब लोगों को विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिल रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू ने कश्मीर में एक नासूर पैदा कर दिया था, जिसे मोदी सरकार ने खत्म किया और सरदार पटेल को सही सम्मान और स्थान दिलाने का काम किया।एकता यात्रा के वडोदरा में प्रवेश से पूरे शहर में युवाओं और नागरिकों में जोश और उमंग का माहौल देखा गया। स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में लोग जुटे और सरदार पटेल के ‘अखंड और मजबूत भारत’ के नारे गूंजते रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

new delhi, Cyclonic storm Ditwa  , Puducherry

नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवाती तूफान दित्वा अब भारत की तरफ बढ़ रहा है। रविवार की सुबह तक इसके उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक देने की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश और समुद्री तूफान का खतरा बढ़ गया है।   भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दित्वा के कारण दो दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है, जबकि तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तूफान के 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में समुद्री हवाओं की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। समुद्र में 8 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही हैं।   मछुआरों को एक दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है खासकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में 2 दिसंबर तक और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप, मालदीव और केरल तट पर 30 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और चेन्नई हवाई अड्डे पर 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। प्रभावित इलाके जैसे मदुरै, तिरुचिरापल्ली, थूथुकुडी, सलेम, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं।   आईएमडी ने बताया कि तूफान वर्तमान में श्रीलंका के जाफना से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व, वेदारनियम से 140 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 380 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है। तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है और रविवार, 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।   तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक है, जबकि आंध्र प्रदेश में यह 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है। समुद्र की तूफानी लहरें तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रही हैं। खगोलीय ज्वार के कारण 1.0 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें श्रीलंका के निचले तटीय इलाकों को जलमग्न कर सकती हैं, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में 0.5 से 1 मीटर ऊंची लहरों का खतरा है। इस तूफान ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई, जिससे प्रभावित इलाकों में अब तक 123 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 130 लोग लापता हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

bengluru, Shivakumar meets Siddaramaiah , leadership change

बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में सुबह का नाश्ता भी किया।   सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। पार्टी आलाकमान की सभी बातें मानेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, "हमारे बीच अच्छी बात हुई। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच भविष्य में भी किसी तरह का मतभेद नहीं होगा। हमने मतभेद दूर करने के लिए मुलाकात की। हम विपक्ष का मजबूती से सामना करेंगे। हमने 2028 के चुनावी मुकाबले को लेकर बातचीत की। वहीं, शिवकुमार ने कहा कि नाश्ता अच्छा था और हमने किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं की।   एक दिन पहले सिद्धारमैया ने कहा था, "पार्टी आलाकमान ने मुझे और शिवकुमार को बुलाया था। हमें आपस में बातचीत करने को कहा है। बदलाव पर आलाकमान जो कहेगा, मैं मानूंगा। हम दोनों ने पहले भी कहा है कि पार्टी का जो फैसला होगा, हम उसका पालन करेंगे। अगर आलाकमान बुलाएगा तो दिल्ली भी जाएंगे।" वहीं, शिवकुमार ने कहा था, "मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं किसी जल्दी में नहीं हूं। फैसला मेरी पार्टी करेगी।"   सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज सुबह कावेरी आवास पर मुख्यमंत्री से नाश्ते के दौरान मुलाकात की। इस दौरान कर्नाटक की प्राथमिकताओं और अन्य बातों पर अच्छी चर्चा हुई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

hisar,Operation Sindoor,General Manjinder Singh

हिसार । साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुश्किल समय आया था। देश में आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद पूरा देश सेना की कार्रवाई की तरफ देख रहा था। हम लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे थे। हमने एक्स सर्विसमैन की लिस्ट तैयार कर ली थी, लेकिन हमने देखा कि लड़ाई बहुत जल्दी खत्म हो गई और 19 घंटे में दुश्मन ने घुटने टेक दिए थे।   लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह शनिवार को हिसार कैंट स्थित मिलिट्री स्टेशन में एक्स सर्विसमैन रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों की माताओं व विधवाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में काफी अहम बातें कहीं। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी लड़ाई लंबी चलती जिस तरह रूस और यूक्रेन का वॉर हुआ, हो सकता है इस दौरान हमें एक्स सर्विसमैन की जरूरत पड़ती। एक सिस्टम के तहत उनको देश सेवा में वापस लेकर आएं।   लेफ्टिनेंट जनरल के अनुसार क्योंकि वह ट्रेंड मैनपावर है। उनको भी देश में दोबारा जॉब करने का मौका मिल सकता है। ऑल रेडी जो रिटायर्ड होते हैं वो रिजर्व बेस पर रिटायर होते हैं। पांच साल तक उनका कमिटमेंट रहता है। उन्होंने कहा कि अगर लड़ाई होती है तो रिजर्व को बुलाया जा सकता है। इस तरह जो एक्स सर्विसमैन है उनको वापस देश सेवा की उम्मीद होती है।​​​​​ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई भूतपूर्व सैनिक जिसको एक्स सर्विसमैन भी कहते हैं, खुद वालिंटीयर करके हमारे अपने स्टेशन में पहुंचे थे।   लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि हमारे तक अप्रोच कर रहे थे कि मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। उनको ये नहीं लगा कि मेरी नौकरी खत्म हो गई है, मैं यह नहीं करूंगा। उनकी हमने एक लिस्ट बनाई हुई थी कि जरूरत पड़ेगी तो इनको भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लड़ाई का तरीका बदल रहा है। पहले लड़ाई सिर्फ मिलिट्री लड़ा करती थी। आज के दिन लड़ाई की शक्ल बहुत बदल चुकी हैं। इसको नॉन कांटेक्ट वॉर फेयर और कांटेक्ट वॉर फेयर बोला जाता है। अभी साइबर अटैक हो रहा है, मगर मालूम नहीं कहां से हो रहा है। हाल ही में देखा एयरपोर्ट की पूरा सिस्टम गड़बड़ हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल में एक्सीडेंट हो सकता है, रेलवे में प्राब्लम हो सकती है। यह खतरे बढ़ चुके हैं, इसलिए टारगेट भी बढ़ चुके हैं। आज की लड़ाई में पूरा देश शामिल होता है। सिविल ऑफ मिलिट्री को मिलकर काम करना पड़ेगा, इसकी जिम्मेदारी सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की होती है।   लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि देश में सेना अपने अलग 20 अस्पताल बनाएगी। इसकी लोकेशन अलग-अलग होगी। इसमें एक्स सर्विसमैन, सर्विसमैन इलाज करवा सकते हैं। इसको लेकर पायलेट प्रोजेक्ट चल रहा है। पूर्व सैनिक जिनकी उम्र 70 पार हो चुकी है, उनको घर तक मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर वॉलंटियर हायर करेंगे। पूरे सिस्टम को स्पर्श योजना के तहत जोड़ रहे हैं ताकि एक जगह से मेडिकल क्लेम सैनिक ले सकें।   कार्यक्रम में डॉट डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वेटरन्स (एक्स सर्विसमैन) शामिल हुए।रैली में साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेडीएस यादव भी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

new delhi, India launches Operation,

नई दिल्ली ​​।​ श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है​ और 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं​। ​खराब मौसम से उड़ानें और रेल सेवाएं ठप हैं​,​ इसलिए भारत ने ​वायु सेना और नौसेना के माध्यम से ऑपरेशन ​'सागर बंधु​' ​शुरू किया है, जिसके तहत श्रीलंका में मदद भेजी ​गई है​। वायु सेना ने 21 टन राहत सामग्री के साथ 80 से​ ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों और 8 टन​ सामान कोलंबो पहुंचा दिया ​है। ​इसी तरह नौसेना ने आईएनएस विक्रांत और ​युद्धपोत उदयगिरि ​से राहत सामग्री​ कोलंबो​ में ​श्रीलंकाई अधिकारियों को ​सौंपी है।   चक्रवात ​'दित्वा​'​ की वजह से हुई तबाही को देखते हुए वायु सेना ने 28/29 नवंबर की रात को हिंडन एयर बेस से एक ​सी-130 और एक​ आईएल-76 को तुरंत तैनात किया। इस चक्रवात की वजह से भारी बारिश से पूर्वी श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश पर 80 बचावकर्मियों वाली दो टीमों को श्रीलंका में बचाव और राहत काम के लिए भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से​ आज सुबह 04:06 बजे ​आईएल-76 से उड़ान भरी और 08:10 बजे कोलंबो में लैंड किया। इसके अलावा लगभग 21 टन राहत सामग्री​ प्रभावित देश में भेजी गई हैं​, जिसमें टेंट, कंबल, गद्दे, डिग्निटी किट और दूसरी चीज़ें शामिल हैं।​ इसके अलावा सी-130​ परिवहन विमान से 21 टन राहत सामग्री और 80 से ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों​ के साथ 8 टन का सामान पहुंचाया है।   ​वायु सेना ने शनिवार को बताया कि चक्रवात से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जिसमें प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और जरूरी सप्लाई पहुंचाई गई है। भारत अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत फ्रेमवर्क के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पड़ोसी देशों की मदद करता है। इस मिशन को ऑपरेशनल करने के लिए वायु सेना ने तेजी के साथ प्रभावित समुदायों को तुरंत जमीनी मदद दी है। ये हवाई डिलीवरी समुद्र के रास्ते पहले भेजी गई खेपों के बाद हुई हैं, जिसमें भारतीय नौसेना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि कोलंबो पहुंचे।   नौसेना के मुताबिक युद्धपोत विक्रांत से दो चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंका एयरफोर्स के लोगों के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में शामिल होने के लिए कोलंबो पहुंचे आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि से राहत सामग्री की पहली खेप श्रीलंका के अधिकारियों को सौंप दी गई है। श्रीलंका में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारत ने अब तक 4.5 टन सूखा राशन और 2 टन ताजा राशन दिया है, जिसमें मुख्य खाना, पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट आइटम, डेयरी और बेकरी प्रोडक्ट, ड्रिंक्स और दूसरी ज़रूरी न्यूट्रिशनल चीज़ें शामिल हैं। मिशन ने कहा कि 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता के साथ भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

new delhi, IndiGo upgrades software, A320 fleet

नई दिल्‍ली । देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने ए-320 बेड़े के 160 विमानों में जरूरी अपग्रेड दोपहर तक पूरे कर लिए हैं, जबकि बाकी बचे 40 विमानों की जांच जारी है। इन जांचों के कारण कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में मामूली देरी हुई है।   विमानन कंपनी ने शनिवार को बताया कि हमारी मेहनती इंजीनियरिंग टीमों ने 200 AIB मैंडेट वाले ए-320-फैमिली एयरक्राफ़्ट में से 160 पर जरूरी एयरबस सेफ्टी अपडेट पहले ही पूरा कर लिया है, जिससे हमारी फ़्लीट आपकी यात्रा के लिए तैयार, भरोसेमंद और सुरक्षित रहे। रातभर की लगातार कोशिशों की वजह से हमने कम से कम देरी और ज़ीरो कैंसलेशन बनाए रखा है, जिससे आपकी योजनाएं कम से कम रुकावट के साथ ट्रैक पर बनी हुई हैं। बाकी एयरक्राफ़्ट ज़रूरी टाइमलाइन के अंदर पूरी तरह से नियमों का पालन करेंगे। हम हर कदम पर आपके अनुभव को आसान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।     एयरबस ए-320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर की समस्या पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरबस ए-318, ए-319, ए-320 और ए321 एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी सेफ्टी डायरेक्टिव जारी किए हैं। विमानन नियामक ने एयरबस ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका के बीच ये निर्देश जारी किया हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 November 2025

new delhi, Prime Minister,Karnataka tour, begins road show

उडुपी |  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया।  प्रधानमंत्री मोदी श्री कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।   प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

chennai, Cyclone Tidwah , coastal areas

चेन्नई । बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'तिदवाह' काे देखते हुए माैसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और इसके आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों मेंं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति तेज होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है।   'तिदवाह' चक्रवात पिछले छह घंटों में तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन चुका है। यह आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 7 किमी/घंटा की गति से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात आज 28 नवंबर सुबह 5.30 बजे तक यह श्रीलंका के त्रिकुंडमालई के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 50 किमी दूर, मथ्चिक्कलप्पुधुर के उत्तर-पश्चिम में 90 किमी, हम्बनटोटा के उत्तर में 230 किमी, पुडुचेरी के दक्षिण-पूर्व में 440 किमी और चेन्नई के दक्षिण में 540 किमी की दूरी पर स्थित था। यह श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और उससे जुड़े दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के रास्ते उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर लगातार बढ़ रहा है और 30 नवंबर तक इसके उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुँचने की उम्मीद है।    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भारी बारिश से पूर्व सावधानी बरते हुए बचाव कार्यों के लिए 6 जिलों में राष्ट्रीय आपदा बचाव दल (एनडीआरएफ) के सदस्य भेजे गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में संभावित भारी बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अनुरोध पर अरक्कोनम में एनडीआरएफ की 4वीं बटालियन से 8 विशेष टीमें भेजी गई हैं। इसमें पुडुचेरी के लिए दाे टीमें और तंजावुर, नागपट्टिनम, मयिलाडुतुरै, पुडुकोट्टई, कडलोर, तिरुवारूर जिलों के लिए प्रत्येक एक टीम भेजी गई हैं।  लगभग 240 जवानों वाली इन टीमों के साथ रानी, मिकी, लाइका, रैंबो नाम के चार स्पाइनर डाॅग भी शामिल हैं।   इस बीच रामेश्वरम समुद्री क्षेत्र में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे होने के कारण सभी रेलगाड़ियाें काे मंडपम में ही रोक दिया गया है। इसके अलावा, चेन्नई, मदुरै और कैन्याकुमारी की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को भी मंडपम रेलवे स्टेशन से चलाने की जानकारी है। इस बीच, बारिश के कारण मायलाडुतुरई जिले में स्थित स्कूलों और कॉलेजों को आज अवकाश कर दिया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

new delhi, Can

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानेकशा सेंटर में ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग’ के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने समापन भाषण में तकनीकी रूप से भारत के मजबूत होने की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भारत ताकत, सुरक्षा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है, तो दुनिया को कई तरह से फायदा होता है। एक स्थिर भारत एक स्थिर वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में योगदान देता है। हमारी आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकीय काबिलियत और उसूलों वाली विदेशी नीति ने हमें संतुलित और जिम्मेदारी की आवाज बना दिया है।   उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों को सहायता करने के लिए सीमा और समुद्री ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। हम नए प्लेटफॉर्म, प्रौद्योगिकी और संरचना के जरिए अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक कर रहे हैं। हम गति, पारदर्शिता और जवाबदेही पक्का करने के लिए खरीद प्रक्रिया में सुधार कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत के जरिए हम एक रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं, जो नवाचार को बढ़ावा देता है, उद्योगों की सहायता करता है, और बाहरी निर्भरता को कम करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बदलते वैश्विक माहौल में भारत की जगह भी बदल रही है। हमारी आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकीय काबिलियत और उसूलों वाली विदेशी नीति ने हमें संतुलित और जिम्मेदारी की आवाज बना दिया है।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत ग्लोबल चर्चाओं के हाशिये पर नहीं खड़ा है, बल्कि हम उन्हें आकार दे रहे हैं। आजकल इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ के देश भारत को एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर देखते हैं। यह भरोसा हमें अपने आप नहीं मिला है। यह देशों की संप्रभुता और नियमों पर आधारित इंटरनेशनल ऑर्डर के हमारे लगातार सम्मान के जरिए कमाया गया है। भारत के सामने कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं, जिनमें आतंकवाद, कट्टरपंथी तत्वों को सीमा पार से सहयोग, मौजूदा हालात को बदलने की कोशिशें, समुद्री दबाव और यहां तक कि सूचना युद्ध भी। ये मुश्किल हालात हैं, जिनके लिए लगातार सावधान रहने और मकसद साफ रखने की जरूरत होती है।   उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भारत ने हमेशा शांति और बातचीत में विश्वास किया है और हम इसी नजरिए पर कायम हैं। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि जब हमारी संप्रभुता और हमारे लोगों की सुरक्षा की बात आती है, तो हम कोई समझौता नहीं करते। हमारे सशस्त्र बलों ने बार-बार दिखाया है कि वे काबिल और तैयार हैं। संयम और मजबूती का यही मेल हमें अपने पड़ोस की चुनौतियों से निपटने और इलाके की स्थिरता में योगदान देने में मदद करता है। जब हम दुनिया के माहौल और अपने पड़ोस की असलियत को देखते हैं, तो एक बात बहुत साफ हो जाती है कि हम भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पुराने ढांचे पर भरोसा नहीं कर सकते। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और खतरों का स्वरूप खतरनाक होता जा रहा है। इसलिए सुधार अब कोई पसंद नहीं, बल्कि रणनीतिक जरूरत बन गए हैं।   रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार यह पक्का करने के लिए लगातार कदम उठा रही है कि हमारे सशस्त्र बल भविष्य के लिए तैयार रहें और हमारा देश भरोसे के साथ आगे बढ़े। हम स्टार्टअप्स, डीप-टेक क्षमताओं और अनुसंधान और विकास में निवेश कर रहे हैं, जो भविष्य के युद्ध के मैदानों को आकार देंगे। इस तरह एक सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत अकेला नहीं रहेगा। यह अच्छाई के लिए एक ताकत बनेगा और एक ऐसा देश बनेगा, जो दुनिया की शांति और इंसानी भलाई को मजबूत करेगा। जब भी हम एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित भारत की बात करते हैं, तो मेरे मन में सबसे पहले हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका का ख्याल आता है। उनकी हिम्मत, अनुशासन और प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रीढ़ हैं, लेकिन उनका योगदान हमारी सीमाओं की रक्षा करने से कहीं ज्यादा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

new delhi, Trinamool Congress , Election Commission

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला और मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अपनी शिकायतें उसके समक्ष रखी। तृणमूल कांग्रेस के 10 सांसदों वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से करीब दो घंटे तक बातचीत की। आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने आयोग के समक्ष अबतक 40 लोगों की मृत्यु होने की बात कही, जिसे एसआईआर से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को इसके लिए दोषी बताया। इस दौरान हमने पांच प्रश्न उठाए जिनका हमें जवाब नहीं मिला। तृणमूल कांग्रेस वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रॉयन ने कहा कि हमने 40 लोगों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी। इनकी मौत सीधे एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी थीं। हैरानी की बात है कि चुनाव आयोग ने इन्हें केवल आरोप कह कर खारिज कर दिया। उनका मानना है कि ‘चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।’ महुआ मोइत्रा ने कहा कि हमने पाँच खास सवाल उठाए। हमने पूछा कि अगर एसआईआर का मकसद गैर-नागरिकों की पहचान करना था तो बिहार में फाइनल गिनती क्या थी? एसआईआर केवल बंगाल में ही क्यों किया जा रहा है, अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों में भी घुसपैठ को लेकर चिंता है? असम में सिर्फ स्पेशल रिवीजन क्यों हो रहा है, इंटेंसिव क्यों नहीं? चुनाव आयोग कहता है कि पिछली मतदाता सूची भरोसे लायक नहीं है तो इस तर्क से पूरी लोकसभा की वैधता पर सवाल उठते हैं?  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

new delhi, Accused arrested , Canada for firing

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर गोलीबारी के मामले के मुख्य साजिशकर्ता बन्धु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 24-25 नवंबर की रात विशेष ऑपरेशन के तहत पंजाब के लुधियाना में की गई। आरोपित से एक चाइना-मेड सेमी-ऑटोमैटिक पीएक्स-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक फ़ॉर्च्यूनर कार भी मिली।क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने पुलिस मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर मान सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम को सूचना मिली थी कि कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग केस का मास्टरमाइंड देश में ही छिपा है। इससे पहले दो आरोपित मंदीप सिंह और दलविंदर कुमार को रोहिणी से पकड़ा गया था। उनके पास से 8 विदेशी पिस्टल और 84 कारतूस मिले थे। पूछताछ में पता चला कि एक हथियार सेखों को भेजा गया था।जांच में सामने आया कि जुलाई से अक्टूबर 2025 के बीच कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा द्वारा संचालित कपिल कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार 10 जुलाई को पहली फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली। वहीं 7 अगस्त को दूसरी वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली। जबकि 16 अक्टूबर को तीसरी फायरिंग में दोबारा दोनों गैंगस्टरों ने जिम्मेदारी ली। इन हमलों में कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा और सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ी।पुलिस अधिकारी के अनुसार सेखों 2023 में रोजगार वीजा पर कनाडा गया था और वहीं गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ गया। वह गिरोह को लॉजिस्टिक समर्थन और हथियार सप्लाई कराता था। कनाडा पुलिस की कार्रवाई तेज होने पर वह 23 अगस्त को भारत भाग आया। आरोपित पहले भी कनाडा में कई गंभीर मामलों जैसे अवैध हथियार, साजिश, क्राइम से कमाई संपत्ति रखने में गिरफ्तार हो चुका है। पंजाब में भी उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।वहीं जांच में पता चला है कि पहले आरोपित हैरी चट्ठा गैंग से जुड़ा था और हैरी के निर्देश पर कनाडा और यूएसए में रहने वाले भारत के कारोबारी से जबरन वसूली के लिए क्रिमिनल साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो एक गैंगस्टर से आतंकवादी बना है और अभी पाकिस्तान-आईएसआई के लिए काम कर रहा है और पाकिस्तान में रह रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच अब उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई चैन और अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन की छानबीन कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

hongkong, Death toll rises,eight residential buildings

हांगकांग। दुनिया में अपनी निराली चमक और दमक के लिए विख्यात और 24 घंटे पूरी ऊर्जा के साथ दौड़ता हांगकांग अपने इतिहास की सबसे बड़ी आग त्रासदी से जूझ रहा है। परसों (26 नवंबर) आठ बहुमंजिला आवासीय इमारतों (टॉवर्स) में लगी आग में जनहानि के आंकड़ों को सुनकर लोग दहल गए। अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश के शव की पहचान करना असंभव है।हांगकांग में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले द स्टैंडर्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग के शीर्ष अधिकारियों ने आज दोपहर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज तड़के घटनास्थल से पांच शव और मिले। इनमें दो शव बच्चों के थे। दोपहर होते-होते मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 से 128 हो गई। बचाव टीमें अभी भी जीवित लोगों की तलाश में धधक रहे टॉवर्स का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार इमारतों की आग गुरुवार रात तक बुझाई जा चुकी थी। तीन इमारतों में दमकल विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर रहे थे। एक टॉवर को सुरक्षित बताया गया था। बचाव अभियान की आखिरी कोशिशों के बीच आज तड़के आग फिर भड़क गई और इलाका धुआं से भर गया। आग की चपेट में आए यह सभी टॉवर्स 'ताई पो के वांग फुक कोर्ट' क्षेत्र में हैं।हांगकांग के सुरक्षा सचिव क्रिस टैंग पिंग-क्यूंग ने संवाददाता सम्मेलन में आशंका जताई कि अभी भी सुलगती बिल्डिंग्स के अंदर और भी लोग मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 108 शव मिले हैं। इनमें 16 शव अभी भी टॉवर्स में फंसे हुए हैं। बचाए गए लोगों में से चार की सांसें अस्पतालों में थम गईं। द स्टैंडर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक सिर्फ 39 लोगों की ही आधिकारिक पहचान हो सकी है। टैंग ने कहा कि आग लगने के बाद से 467 लोगों के गुम होने की सूचना मिली है। इनमें से कुछ लोगों के अलग-अलग रिश्तेदारों ने अपने एक ही परिजन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसलिए लापता लोगों की संख्या कुछ कम हो सकती है। इस समय अस्पतालों में सिर्फ 79 लोग भर्ती हैं। सभी का इलाज चल रहा है।इन आठ टॉवर्स में करीब 2,000 फ्लैट हैं। अधिकारियों ने कल बताया था कि इस संबंध में भवन निर्माण कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो निदेशक और एक सलाहकार अभियंता है। स्वास्थ्य सचिव लो चुंग-माऊ का कहना है कि इस त्रासदी में बहुत से लोगों की मौत धुआं में दम घुटने से भी हुई है। गिरफ्तार अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 November 2025

new delhi, Patiala House Court,Danish

नई दिल्ली । पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली विस्फोट मामले के आरोपित और आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ा दी है। गुरुवार को दानिश की एनआईए हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने 18 नवंबर को दानिश को आज तक की एनआईए हिरासत में भेजा था। एनआईए ने दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी।   एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया था। वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया। दानिश को पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था और पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि मॉड्यूल के अन्य लोग उसे प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के लिए ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) बनाना चाहते थे, जबकि उमर कई महीनों से उसका ब्रेनवॉश कर आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार कर रहा था।   एनआईए के मुताबिक उमर की यह कोशिश इस साल अप्रैल में उस समय नाकाम हो गई जब दानिश ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और इस्लाम में आत्महत्या को गलत मानने का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया था। इस मामले में एनआईए अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

new delhi, Two National Guard ,soldiers were shot

वाशिंगटन । अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार दोपहर नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी गई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक के तौर पर हुई है। यह घटना 17वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास हुई। घटनास्थल व्हाइट हाउस से मात्र दो ब्लॉक दूर है।सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला घात लगाकर किया गया। घायल जवान वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के हैं। एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने कहा कि दोनों की हालत गंभीर है। इससे पहले, वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने कहा था कि दोनों की मौत हो गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने कहा कि संदिग्ध की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर हुई है। वह अफगान नागरिक है और 2021 में अमेरिका में आया था।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिस व्यक्ति ने नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी है,उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इस घटना के बाद युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ने राजधानी में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवान तैनात करने का फैसला किया है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप वेस्ट पाम बीच स्थित अपने गोल्फ कोर्स पर थे। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया व्हाइट हाउस इस दुखद घटना पर नजर रखे हुए है।सनद रहे, राजधानी में कई माह पहले हजारों नेशनल गार्ड जवानों को तैनात किया गया है। अगस्त में राष्ट्रपति की आपातकालीन घोषणा के बाद स्थानीय पुलिस को संघीय नियंत्रण में लाया गया। आठ राज्यों से नेशनल गार्ड सैनिक बुलाए गए ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

chennai,K.A. Sengottaiyan ,joins TVK

चेन्नई। तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से निष्कासित वरिष्ठ नेता और नौ बार के विधायक के.ए. सेंगोट्टैयन ने गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) में अपने समर्थकों के साथ शामिल होकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया। यह फैसला उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र गोबिचेट्टिपालयम के विधायक पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद लिया।   टीवीके के संस्थापक विजय ने सेंगोट्टैयन को फूलों का गुलदस्ता और पार्टी की सदस्यता कार्ड देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अन्नाद्रमुक की पूर्व सांसद सत्यभामा भी मौजूद थीं, जिन्हें विजय ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में सेंगोट्टैयन के सैकड़ों समर्थक भी शामिल हुए।   "मेरे भाई, आंदोलन की ताकत"-विजय   विजय ने उन्हें पार्टी में शामिल करने को लेकर एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "सेंगोट्टैयन जी पिछले 50 वर्षों से इस आंदोलन के लिए काम कर रहे हैं। उनका अनुभव, समर्पण और जनता के बीच मजबूत पकड़ टीवीके के लिए बड़ी शक्ति है।" उन्होंने एम.जी.आर. के उस निर्णय का भी जिक्र किया, जब उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में सेंगोट्टैयन को पार्टी में शामिल कर विधायक बनाया था। माना जा रहा है कि उन्हें टीवीके में एक महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है।   एआईएडीएमके से निष्कासन बना मोड़   एआईएडीएमके महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने अक्टूबर में सेंगोट्टैयन को पार्टी-विरोधी गतिविधियों और पार्टी से निकाले गए नेताओं के संपर्क में रहने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद सेंगोट्टैयन ने पलानीस्वामी पर तानाशाही का आरोप लगाया था और निष्कासन को अदालत में चुनौती देने की बात कही थी।   पलानीस्वामी ने आज इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, "चूंकि सेंगोट्टैयन अब एआईएडीएमके में नहीं हैं, इसलिए उनके टीवीके में शामिल होने पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा।"   इरोड में समीकरण बदल सकते हैं   सेंगोट्टैयन इरोड जिले में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रखते हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र से नौ बार चुनाव जीता है। 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनका टीवीके में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक लाभ माना जा रहा है।   तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेंगोट्टैयन का टीवीके में शामिल होना नया राजनीतिक समीकरण खड़ा कर सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह कदम विजय की पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक आधार बनाने का अवसर भी साबित हो सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

new delhi,   issue of power sharing, Karnataka

बेंगलुरु/दिल्ली । कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। खरगे इंदिरा गांधी कांग्रेस भवन में प्रस्तावित पार्टी आलाकमान की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पदों की सत्ता साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।   दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आलाकमान सभी मुद्दों पर उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के समीकरण और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट फैसला लिया जाएगा।"   उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते, बल्कि सामूहिक चर्चा के बाद तय होते हैं।   दरअसल, कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से सत्ता हस्तांतरण और नेतृत्व साझा करने का मुद्दा उभरकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी विवाद को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक और उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आज की चर्चा के बाद पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।   आज की बैठक में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद राज्य में जारी नेतृत्व संघर्ष पर रोक लगेगी और अंतिम समाधान सामने आएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

new delhi, India and Indonesia , strategic partnership

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इंडोनेशियाई समकक्ष के साथ नई दिल्ली में वार्ता की और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हुए। भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्रियों की तीसरी बातचीत की सह-अध्यक्षता करते हुए दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के महत्व को दोहराया। भारत ने भारतीय सेना की रिमाउंट वेटेरिनरी कोर से इंडोनेशिया को घोड़े और सेरेमोनियल गाड़ी गिफ्ट करने का ऐलान किया। नई दिल्ली में इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल रिटायर्ड सजाफरी जामसोएद्दीन से बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता के चलते हमारा रक्षा सहयोग हाल के सालों में कई गुना बढ़ा है। आज बातचीत के दौरान हमने अपने रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को गहरा करने की पुष्टि की गई।दोनों मंत्रियों ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि भारत आने को याद किया। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांटो के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत के नतीजों से व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशियाई आर्म्ड फोर्सेज के 352 जवानों के शामिल होने को भी याद किया।भारत और इंडोनेशिया ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के लिहाज से स्वतंत्र, खुला, शांतिपूर्ण, स्थिर और खुशहाल इंडो-पैसिफिक बनाए रखने की अहमियत दोहराई। इंडोनेशिया ने दोहराया कि भारत इस इलाके में शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में एक अहम साझेदार बना हुआ है। दोनों पक्ष भारत की अध्यक्षता में इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन जैसे मल्टीलेटरल फ्रेमवर्क के जरिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने समुद्री डोमेन जागरुकता, साइबर लचीलापन और संयुक्त परिचालन तत्परता में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने का वादा किया।दोनों रक्षा मंत्रियों ने बातचीत में रक्षा सहयोग समझौता और संयुक्त रक्षा सहयोग समिति के काम सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मजबूत नींव की पुष्टि की। इंडोनेशिया ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, प्रमाणन सामंजस्य और आपूर्ति-श्रृंखला संबंध जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक संयुक्त रक्षा उद्योग सहयोग समिति बनाने के भारत के प्रस्ताव की तारीफ की। भारत और इंडोनेशिया ने जमीन, समुद्री और हवाई सेनाओं में संयुक्त अभ्यास पर जोर दिया, जिसमें सुपर गरुड़ शील्ड, गरुड़ शक्ति, समुद्र शक्ति, मिलन और आने वाले हवाई युद्ध अभ्यास शामिल हैं।दोनों पक्ष इंटरऑपरेबिलिटी और नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देने के लिए ऑफिसर एक्सचेंज, जॉइंट ट्रेनिंग प्रोग्राम और डिफेंस एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के दौरे जारी रखने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने हिंद महासागर में सहयोग सहित समुद्री सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। इंडोनेशिया ने भारत की पहल का स्वागत किया और आसियान के नेतृत्व वाली रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस और दूसरे ढांचे में सहयोग पर जोर दिया। सबमरीन डेवलपमेंट और सप्लाई-चेन मैनेजमेंट में भारत के अनुभव, जिसमें स्कॉर्पीन-क्लास प्रोग्राम भी शामिल हैं, को इंडोनेशिया के भविष्य के प्लान के लिए बहुत कीमती माना गया। दोनों देशों ने डिफेंस मेडिसिन और फार्मास्यूटिकल्स में सहयोग पर भी चर्चा की।दोनों देशों ने फिलिस्तीन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और मानवीय सहायता, संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण और शांति प्रयासों में सहयोग के मौकों को स्वीकार किया। इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के तहत गाजा में शांति सेना भेजने के लिए अपनी तैयारी को दोहराया। दोनों मंत्रियों ने बातचीत के नतीजों पर खुशी जताई और रक्षा के कई क्षेत्रों में उच्च स्तरीय बातचीत, प्रैक्टिकल सहयोग और स्ट्रक्चर्ड मैनेजमेंट जारी रखने की ज़रूरत बताई, जिससे इंडो-पैसिफिक इलाके में शांति, स्थिरता और खुशहाली में मदद मिल सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

new delhi, India has shown, President

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के मार्गदर्शन में भारत ने दिखाया है कि रणनीतिक स्वायत्तता वैश्विक उत्तरदायित्व के साथ चल सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी कूटनीति, अर्थव्यवस्था और सशस्त्र बल ने मिलकर ऐसे भारत की छवि प्रस्तुत की है जो शांति चाहता है, पर अपनी सीमाओं और नागरिकों की रक्षा के लिए पूरी शक्ति और दृढ़ विश्वास के साथ तैयार है।राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरुवार को यहां भारतीय सेना के सेमिनार ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने देश की संप्रभुता की रक्षा में पेशेवर कौशल और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। पारंपरिक, आतंक-रोधी या मानवीय प्रत्येक सुरक्षा चुनौती के सामने हमारी सेनाओं ने उल्लेखनीय अनुकूलन क्षमता और दृढ़ता दिखाई है।उन्होंन कहा कि परिचालन दायित्वों से परे भारतीय रक्षा बल राष्ट्रीय विकास के स्तंभ भी रहे हैं। सीमाओं को सुरक्षित रखने के साथ उन्होंने अवसंरचना, संपर्क, पर्यटन और शिक्षा के माध्यम से सीमा क्षेत्रों के विकास में भी योगदान दिया है।राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि चाणक्य डिफेंस डायलॉग–2025 की चर्चाएं और निष्कर्ष राष्ट्रीय नीति के भविष्यगत स्वरूप को तय करने में नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी दृष्टि प्रदान करेंगे। उन्हें यह भी विश्वास है कि हमारे सशस्त्र बल उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सेना ‘डेकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ के तहत ठोस उपलब्धियों के माध्यम से स्वयं को रूपांतरित कर रही है। उनहोंने कहा कि संरचनाओं में सुधार, सिद्धांतों को नया रूप देना और क्षमताओं को पुनर्परिभाषित करना यह दिखाता है कि सेना भविष्य के लिए तत्पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये रक्षा सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।ऑपरेशन सिंदूर की हालिया सफलता को आतंक-रोधी और प्रतिरोध रणनीति की एक निर्णायक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि विश्व ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को देखा, बल्कि शांति के प्रति भारत की नैतिक दृढ़ता को भी महसूस किया।राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था शक्ति–प्रतिस्पर्धा, तकनीकी बदलावों और बदलते गठबंधनों के कारण पुनर्लेखित हो रही है। साइबर, अंतरिक्ष, सूचना और कोगनेटिव युद्ध जैसे नए प्रतिस्पर्धी क्षेत्र शांति और संघर्ष की सीमाओं को धुंधला कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि युवा महिला अधिकारियों और सैनिकों के योगदान को बढ़ाने से, भूमिका और चरित्र दोनों में, सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इससे ज़्यादा युवा महिलाओं को भारतीय सेना में शामिल होने और दूसरे प्रोफेशन अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 November 2025

chandigarh, Two brothers linked , cross-border smuggling

चंडीगढ़। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये दोनों एक पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे सीमा-पार के मजबूत संबंधों का खुलासा हुआ है।    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर के गांव रणीके के निवासी दो भाइयों आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से आईईडी और मोबाइल फोन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों एक पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे सीमा-पार के मजबूत संबंधों का खुलासा होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।   डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने के उद्देश्य से क्षेत्र में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमें इनसे पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके हैंडलरों की पहचान की जा सके और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की भूमिका का पता लगाया जा सके। अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर ने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण की स्पेशल सेल की टीम ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से आईईडी बरामद की। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

new delhi, Scheme for promotion ,h magnets approved

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आज 7280 करोड़ रुपये के वित्तीय खर्च के साथ सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएमएस) के उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना को बुधवार को मंजूरी दी। आरईपीएमएस सबसे मज़बूत तरह के परमानेंट मैग्नेट में से एक है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और डिफेंस एप्लीकेशन के लिए बहुत ज़रूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी प्रदान की गयी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों, रिन्यूएबल एनर्जी, इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की तेज़ी से बढ़ती डिमांड की वजह से भारत में आरईपीएमएस का उपयोग 2025 से 2030 तक दोगुना होने की उम्मीद है। अपनी तरह की इस पहली पहल का मकसद भारत में 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष इंटीग्रेटेड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएम) मैन्युफैक्चरिंग शुरू करना है। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और भारत ग्लोबल आरईपीएम बाजार में एक अहम खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह बनाएगा।  वैष्णव ने बताया कि यह योजना इंटीग्रेटेड आरईपीएमएस उत्पादन फैसिलिटी बनाने में मदद करेगी, जिसमें रेयर अर्थ ऑक्साइड को मेटल में, मेटल को एलॉय में और एलॉय को फिनिश्ड आरईपीएमएस में बदलना शामिल है। भारत में आरईपीएमएस की डिमांड मुख्य रूप से इम्पोर्ट से पूरी होती है। इस पहल से भारत अपनी पहली इंटीग्रेटेड आरईपीएम मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाएगा, जिससे रोज़गार पैदा होगा, आत्मनिर्भरता मज़बूत होगी और 2070 तक नेट ज़ीरो हासिल करने के देश की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया जाएगा। इस योजना का कुल वित्तीय खर्च 7280 करोड़ रुपये है, जिसमें पांच सालों के लिए आरईपीएम की बिक्री पर 6450 करोड़ रुपये का सेल्स-लिंक्ड इंसेंटिव और कुल 6,000 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष आरईपीएम मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने के लिए 750 करोड़ रुपये की कैपिटल सब्सिडी शामिल है।  इस योजना में ग्लोबल कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस के ज़रिए पांच लाभार्थी को कुल क्षमता देने का लक्ष्य है। हर लाभार्थी को 1,200 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष तक की क्षमता दी जाएगी। योजना का कुल समय अवार्ड की तारीख से 7 साल होगा, जिसमें एक इंटीग्रेटेड आरईपीएम मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेट अप करने के लिए 2 साल का जेस्टेशन पीरियड और आरईपीएम की बिक्री पर इंसेंटिव देने के लिए 5 साल शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

hydrabad, PM inaugurates ,Saffron

हैदराबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह हैदराबाद में सेफ्रॉन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ की कार्यशाला को भारत में विमानों के रखरखाव, मरम्मत और कायाकल्प (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग) का वैश्विक हब विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।   श्री मोदी ने राजधानी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सेफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज से भारत का वैमानिकी क्षेत्र एक नई उड़ान भरने जा रहा है। सेफ्रान की ये नई फैसिलिटी भारत को एक वैश्विक एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। ये फैसिलिटी हाईटेक एयरोस्पेस की दुनिया में युवाओं के लिए नए अवसर भी बनाएगी।   उन्होंने कहा कि हमारे देश में एमआरओ का 85 प्रतिशत काम देश के बाहर होता आ रहा है। इससे खर्च बढ़ता है, समय ज्यादा लगता था, और एयरक्राफ्ट लंबे समय तक ग्राउंडेड रहते हैं। ये स्थिति भारत जैसे विशाल विमानन बाज़ार के लिए ठीक नहीं है। इसलिए आज केन्द्र सरकार देश को, दुनिया के एक बड़े एमआरओ केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। अब पहली बार देश में एक वैश्विक ओईएम यानी मूल उपकरण निर्माता स्तर की सघन सर्विसिंग की सुविधा स्थापित की जा रही है।   मोदी ने कहा,  "इस संयंत्र के माध्यम से सेफ्रान के वैश्विक प्रशिक्षण, नॉलेज ट्रांसफर और भारत के संस्थानों के साथ साझीदारी, इससे देश में एक ऐसा कार्यबल तैयार होगा, जो आने वाले वर्षों में पूरे एमआरओ इकोसिस्टम को नई गति, नई दिशा देगा। इस फैसिलिटी से देश के दक्षिण भारत के नौजवानों के लिए रोजगार के अनेक अवसर बनेंगे।" उन्हाेंने जलपोतों के अनुरक्षण, मरम्मत एवं कायाकल्प की दिशा में भारत के प्रयासों का उल्लेख करते हुए यह भी कहा, "हम सिर्फ विमानन क्षेत्र में एमआरओ तक सीमित नहीं रहना चाहते, हम जहाजरानी से जुड़े एमआरओ इकोसिस्टम पर भी बहुत बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं।"   प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सैफ्रॉन कंपनी को हर संभव मदद और सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से तेज़ी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने पहले ही 1500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में एयरक्राफ्ट सर्विस सेंटर बनाना बहुत फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि वे लघु मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने की नीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की इजाज़त दी गई है।   मोदी ने कहा, "हम हर सेक्टर में डिजाइनिंग इंडिया को भी बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन दे रहे हैं। मैं सेफ्रान की टीम से आग्रह करूंगा कि आप भारत में एयरक्राफ्ट इंजन और कंपोनेंट डिजाइन की संभावनाओं को भी एक्सप्लोर करें। इसमें एमएसएमई का, हमारा बहुत बड़ा नेटवर्क और हमारा युवा टैलेंट पूल आपको बहुत मदद करेगा। सेफ्रान एयर स्पेस प्रोपल्शन सिस्टम पर, बड़े स्तर पर काम करता है। मैं चाहूंगा कि आप प्रोपल्शन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी भारत की प्रतिभाओं को, और अवसरों का उपयोग करें।"    हैदराबाद में स्थापित फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के विमान इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (एमआरओ) का यह संयंत्र वर्ष 2026 से परिचालन में आ जाएगा। इस परियोजना में 1,300 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। यह संयंत्र विमानों की लीप इंजन की सर्विसिंग के लिए है। इन इंजनों का इस्तेमाल एयरबस ए320 निओ और बोइंग 737 मैक्स जैसे पतले आकार वाले वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है। लीप इंजन का निर्माण सीएफएम इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो सेफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन और जीई एयरोस्पेस का संयुक्त उपक्रम है।   वर्चुअल माध्यम से हुई इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड‍्डी ने कहा कि हैदराबाद एक एयरोस्पेस और एविएशन हब के तौर पर उबर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे शहर हैदराबाद की विकास और पहचान में और सहयोग मिलेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद को अपने गतिविधियों के लिए चुनने के लिए सेफ्रॉन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर की कई कंपनियां पहले से ही हैदराबाद में हैं और कई विशेषज्ञ यहां हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि सेफ्रॉन कंपनी को हर संभव सहयोग देने के लिए वे तैयार है।भविष्य में एयरक्राफ्ट बनाने की लागत बहुत कम हो जाएगी: राममोहन नायडू केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने ने कहा कि सैफ्रॉन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ की शुरुआत से भविष्य में एयरक्राफ्ट बनाने की लागत बहुत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका फ़ायदा यात्रियों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ के लिए सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारत में एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज़ शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद शहर एक एविएशन हब के तौर पर उभर रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

new delhi, Terrorist Umar Un Nabi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लालकिला के पास हुए कार बम धमाका मामले में आतंकवादी उमर उन नबी को आश्रय देने वाले फरीदाबाद निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सोयब ने धमाके से पहले उमर को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी।   एनआईए के अनुसार, सोयब इस मामले में 7वां गिरफ्तार आरोपित है। इससे पहले एजेंसी ने उमर के 6 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बताया कि मामले की गहन छानबीन चल रही है और अन्य राज्यों की पुलिस भी तलाशी अभियान चला रही है।   उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को लालकिला के बाहर हुए इस कार बम धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

new delhi,  stock market closed,  strong surge

नई दिल्ली । लगातार तीन कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज धमाकेदार वापसी की। हालांकि आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। इस लिवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत और निफ्टी 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। माना जा रहा है कि अमेरिका के केन्द्रीय बैंक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद, घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी, हेवीवेट शेयरों के प्रदर्शन में आए जबर्दस्त सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट ने घरेलू शेयर बाजार को आज जबरदस्त सपोर्ट दिया। इन चार प्रमुख वजहों से शेयर बाजार में आज पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद होने में सफल रहा। इस तेजी की वजह से शेयर बाजार के निवेशकों को एक दिन में ही 5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का मुनाफा हो गया। आज दिनभर के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। सबसे अधिक तेजी मेटल सेक्टर के शेयरों में रही, जिसकी वजह से मेटल इंडेक्स 2 प्रतिशत से भी अधिक उछल गया। इसी तरह बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 474.87 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 469.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,325 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,812 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,359 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,842 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,130 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 712 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ और 2 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए।   बीएसई का सेंसेक्स आज 83.57 अंक की कमजोरी के साथ 84,503.44 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के कारण आज का कारोबार खत्म होने की थोड़ी देर पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 1,165 अंक से अधिक उछल कर 1,057.18 अंक की तेजी के साथ 85,644.19 अंक के स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1,022.50 अंक की बढ़त के साथ 85,609.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 41.85 अंक टूट कर 25,842.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने कुलांचे भरना शुरू कर दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 370 अंक से ज्यादा की छलांग लगा कर 330.35 अंक की बढ़त के साथ 26,215.15 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा खिसक कर 320.50 अंक की मजबूती के साथ 26,205.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील 3.81 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.74 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.70 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.48 प्रतिशत और जियो फाइनेंशियल 2.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, भारती एयरटेल 1.61 प्रतिशत, अदानी एंटरप्राइजेज 0.77 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 0.28 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 0.09 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

kolkata, Election Commission ,takes strict action

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के प्रदर्शन को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।    निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सहित संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि संवेदनशील परिस्थितियों में सुरक्षा के स्तर का समुचित वर्गीकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक कार्यभार और दबाव का आरोप लगाते हुए बीएलओ ने सोमवार और मंगलवार को सीईओ कार्यालय के बाहर 30 घंटे तक धरना दिया था। यह प्रदर्शन मंगलवार शाम तक जारी रहा जिसके बाद आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र की प्रति भेजी।   निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सीईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके निवास स्थान और आवागमन के दौरान भी सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना समाप्त हो।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 November 2025

new delhi, Tax collection, President

नई दिल्ली । भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स एवं अप्रत्यक्ष कर) के 76वें बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कर संग्रहण राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और राजस्व सेवा अधिकारी देश की आर्थिक सीमाओं के सजग प्रहरी हैं।राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर से प्राप्त राजस्व से देश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित होती हैं। ऐसे में अधिकारी केवल प्रशासनिक भूमिका ही नहीं निभाते, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार भी होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर संग्रहण की प्रक्रिया करदाताओं के लिए सहज और न्यूनतम असुविधा वाली होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राजस्व सेवा अधिकारियों को प्रशासक, अन्वेषक, व्यापार के सुगमीकरणकर्ता और कानून प्रवर्तनकर्ता के रूप में कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। वे तस्करी, आर्थिक धोखाधड़ी और अवैध व्यापार के विरुद्ध देश की रक्षा करते हुए वैध व्यापार और वैश्विक आर्थिक साझेदारी को प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी भूमिका में कानून प्रवर्तन और व्यापार सुगमता के बीच संतुलन रखना अत्यंत आवश्यक है।राष्ट्रपति ने अधिकारियों को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रौद्योगिकी आधारित कार्यप्रणाली विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निष्पक्षता उनके पेशेवर आचरण की आधारशिला होनी चाहिए। युवा अधिकारियों से उन्होंने नवाचार, विश्लेषणात्मक सोच और तकनीकी दक्षता को अपनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

ayodhya,  establishing Ram,Prime Minister

‘आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन रही है। आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व, राममय है। हर रामभक्त के हृदय में अद्वितीय संतोष है, असीम कृतज्ञता है, अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है, सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्वलित रही। जो यज्ञ एक पल भी आस्था से डिगा नहीं, एक पल भी विश्वास से टूटा नहीं। आज, भगवान श्री राम के गर्भगृह की अनंत ऊर्जा, श्री राम परिवार का दिव्य प्रताप, इस धर्म ध्वजा के रूप में, इस दिव्यतम, भव्यतम मंदिर में प्रतिष्ठापित हुआ है। ’‘ये धर्म ध्वजा केवल एक ध्वजा नहीं, ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है। इसका भगवा रंग, इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति, वर्णित ओम् शब्द और अंकित कोविदार वृक्ष रामराज्य की कीर्ति को प्रतिरूपित करता है। ये ध्वज संकल्प है, ये ध्वज सफलता है। ये ध्वज संघर्ष से सृजन की गाथा है, ये ध्वज सदियों से चले आ रहे स्वप्नों का साकार स्वरूप है। ये ध्वज संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणीति है। आने वाली सदियों और सहस्र-शताब्दियों तक, ये धर्मध्वज प्रभु राम के आदर्शों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा। ये धर्मध्वज भी इस मंदिर के ध्येय का प्रतीक है। ये ध्वज दूर से ही रामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराएगा। और, युगों-युगों तक प्रभु श्रीराम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा।’‘अयोध्या वह भूमि है, जहां आदर्श, आचरण में बदलते हैं। यही वह नगरी है, जहाँ से श्रीराम ने अपना जीवन–पथ शुरू किया था। इसी अयोध्या ने संसार को बताया कि एक व्यक्ति कैसे समाज की शक्ति से, उसके संस्कारों से, पुरुषोत्तम बनता है। जब श्रीराम अयोध्या से वनवास को गए, तो वे युवराज राम थे, लेकिन जब लौटे, तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर के आए। और उनके मर्यादा पुरुषोत्तम बनने में महर्षि वशिष्ठ का ज्ञान, महर्षि विश्वामित्र की दीक्षा, महर्षि अगस्त्य का मार्गदर्शन, निषादराज की मित्रता, मां शबरी की ममता, भक्त हनुमान का समर्पण, इन सबकी, अनगिनत ऐसे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।’‘विकसित भारत बनाने के लिए भी समाज की इसी सामूहिक शक्ति की आवश्यकता है। मुझे बहुत खुशी है कि राम मंदिर का ये दिव्य प्रांगण, भारत के सामूहिक सामर्थ्य की भी चेतना स्थली बन रहा है। यहां सप्तमंदिर बने हैं। यहां माता शबरी का मंदिर बना है, जो जनजातीय समाज के प्रेमभाव और आतिथ्य परंपरा की प्रतिमूर्ति हैं। यहां निषादराज का मंदिर बना है, ये उस मित्रता का साक्षी है, जो साधन नहीं, साध्य को, उसकी भावना को पूजती है। यहां एक ही स्थान पर माता अहिल्या हैं, महर्षि वाल्मीकी हैं, महर्षि वशिष्ठ हैं, महर्षि विश्वामित्र हैं, महर्षि अगस्त्य हैं और संत तुलसीदास हैं। रामलला के साथ-साथ इन सभी ऋषियों के दर्शन भी यहीं पर होते हैं। यहां जटायु जी और गिलहरी की मूर्तियां भी हैं, जो बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए हर छोटे से छोटे प्रयास के महत्व को दिखाती हैं। मैं आज हर देशवासी से कहूंगा कि वो जब भी राम मंदिर आएं, तो सप्त मंदिर के दर्शन भी अवश्य करें। ये मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ, मित्रता, कर्तव्य और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को भी शक्ति देते हैं।’ ‘हम सब जानते हैं, हमारे राम भेद से नहीं, भाव से जुड़ते हैं। उनके लिए व्यक्ति का कुल नहीं, उसकी भक्ति महत्वपूर्ण है। उन्हें वंश नहीं, मूल्य प्रिय हैं। उन्हें शक्ति नहीं, सहयोग महान लगता है। आज हम भी उसी भावना से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में, महिला, दलित, पिछड़े, अति-पिछड़े, आदिवासी, वंचित, किसान, श्रमिक, युवा, हर वर्ग को विकास के केंद्र में रखा गया है। जब देश का हर व्यक्ति, हर वर्ग, हर क्षेत्र सशक्त होगा, तब संकल्प की सिद्धि में सबका प्रयास लगेगा। और सबके प्रयास से ही 2047, जब देश आज़ादी के 100 साल मनाएगा, हमें 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना ही होगा।’ ‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर, मैंने राम से राष्ट्र के संकल्प की चर्चा की थी। मैंने कहा था कि हमें आने वाले एक हज़ार वर्षों के लिए भारत की नींव मज़बूत करनी है। हमें याद रखना है, जो सिर्फ वर्तमान का सोचते हैं, वो आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय करते हैं। हमें वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के बारे में भी सोचना है। क्योंकि, हम जब नहीं थे, ये देश तब भी था, जब हम नहीं रहेंगे, ये देश तब भी रहेगा। हम एक जीवंत समाज हैं, हमें दूरदृष्टि के साथ ही काम करना होगा। हमें आने वाले दशकों, आने वाली सदियों को ध्यान में रखना ही होगा।’ इसके लिए भी हमें प्रभु राम से सीखना होगा। हमें उनके व्यक्तित्व को समझना होगा, हमें उनके व्यवहार को आत्मसात करना होगा, हमें याद रखना होगा, राम यानी- आदर्श, राम यानी- मर्यादा, राम यानी- जीवन का सर्वोच्च चरित्र। राम यानी- सत्य और पराक्रम का संगम, “दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः।” राम यानी- धर्मपथ पर चलने वाला व्यक्तित्व। राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, राम एक मूल्य हैं, एक मर्यादा हैं, एक दिशा हैं। अगर भारत को साल 2047 तक विकसित बनाना है, अगर समाज को सामर्थ्यवान बनाना है, तो हमें अपने भीतर “राम” को जगाना होगा। हमें अपने भीतर के राम की प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी, और इस संकल्प के लिए आज से बेहतर दिन और क्या हो सकता है? ‘आज जब राम मंदिर के प्रांगण में कोविदार फिर से प्रतिष्ठित हो रहा है, यह केवल एक वृक्ष की वापसी नहीं है, यह हमारी स्मृति की वापसी है, हमारी अस्मिता का पुनर्जागरण है, हमारी स्वाभिमानी सभ्यता का पुनः उद्घोष है। कोविदार वृक्ष हमें याद दिलाता है कि जब हम अपनी पहचान भूलते हैं, तो हम स्वयं को खो देते हैं। और जब पहचान लौटती है, तो राष्ट्र का आत्मविश्वास भी लौट आता है। और इसलिए मैं कहता हूं, देश को आगे बढ़ना है, तो अपनी विरासत पर गर्व करना होगा।’ ‘अपनी विरासत पर गर्व के साथ-साथ, एक और बात भी महत्वपूर्ण है और वो है- गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्ति। आज से 190 साल पहले, साल 1835 में मैकाले नाम के एक अंग्रेज़ ने भारत को अपनी जड़ों से उखाड़ने के बीज बोए थे। मैकाले ने भारत में मानसिक गुलामी की नींव रखी थी। दस साल बाद, यानी 2035 में उस अपवित्र घटना को 200 वर्ष पूरे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मैंने एक कार्यक्रम में आग्रह किया था कि हमें आने वाले दस वर्षों तक, उस दस वर्षों का लक्ष्य लेकर चलना है कि भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे।’   ‘गुलामी की यही मानसिकता है, जिसने लगातार ये स्थापित किया, हमने विदेशों से लोकतंत्र लिया, कहा गया कि हमारा संविधान भी विदेश से प्रेरित है, जबकि सच ये है कि भारत लोकतंत्र की जननी है, मदर ऑफ डेमोक्रेसी है, लोकतंत्र हमारे डीएनए में है।’ ‘गुलामी की मानसिकता के कारण, इस भारत की कितनी ही पीढ़ियों को भारत के वैशिष्ट्य की जानकारी से भी वंचित रखा गया। हमारी व्यवस्था के हर कोने में गुलामी की इस मानसिकता ने डेरा डाला हुआ था। आप याद करिए, भारतीय नौसेना का ध्वज, सदियों तक उस ध्वज पर ऐसे प्रतीक बने रहे, जिनका हमारी सभ्यता, हमारी शक्ति, हमारी विरासत से कोई संबंध नहीं था। अब हमने नौसेना के ध्वज से गुलामी के हर प्रतीक को हटाया है। हमने छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को स्थापित किया है। और ये सिर्फ एक डिजाइन में बदलाव नहीं हुआ, ये मानसिकता बदलने का क्षण था। ये वो घोषणा थी कि भारत अब अपनी शक्ति, अपने प्रतीकों से परिभाषित करेगा, न कि किसी और की विरासत से। यही परिवर्तन आज अयोध्या में भी दिख रहा है।’ ‘ये गुलामी की मानसिकता ही है, जिसने इतने वर्षों तक रामत्व को नकारा है। भगवान राम, अपने आप में एक वैल्यू सिस्टम हैं। ओरछा के राजा राम से लेकर, रामेश्वरम के भक्त राम तक, और शबरी के प्रभु राम से लेकर, मिथिला के पाहुन राम जी तक, भारत के हर घर में, हर भारतीय के मन में, और भारतवर्ष के हर कण-कण में राम हैं लेकिन गुलामी की मानसिकता इतनी हावी हो गई कि प्रभु राम को भी काल्पनिक घोषित किया जाने लगा।’ ‘अगर हम ठान लें, अगले दस साल में मानसिक गुलामी से पूरी तरह मुक्ति पा लेंगे और तब जाकर के ऐसी ज्वाला प्रज्जवलित होगी, ऐसा आत्मविश्वास बढ़ेगा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होने से भारत को कोई रोक नहीं पाएगा। आने वाले एक हज़ार वर्ष के लिए भारत की नींव तभी सशक्त होगी, जब मैकाले की गुलामी के प्रोजेक्ट को हम अगले 10 साल में पूरी तरह ध्वस्त करके दिखा देंगे।’‘इक्कीसवीं सदी का आने वाला समय बहुत महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद के 70 साल में भारत, 70 साल में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, 70 साल में 11वीं। लेकिन पिछले 11 साल में ही भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। और वो दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। आने वाला समय नए अवसरों का है, नई संभावनाओं का है। इस अहम कालखंड में भी भगवान राम के विचार ही हमारी प्रेरणा बनेंगे।’ ‘विकसित भारत की यात्रा को गति देने के लिए एक ऐसा रथ चाहिए जिसके पहिए शौर्य और धैर्य हों। यानी चुनौतियों से टकराने का साहस भी हो और परिणाम आने तक दृढ़ता से डटे रहने का धैर्य भी हो। ऐसा रथ, जिसकी ध्वजा सत्य और सर्वोच्च आचरण हो, यानी नीति, नीयत और नैतिकता से समझौता कभी न हो। ऐसा रथ, जिसके घोड़े बल, विवेक, संयम और परोपकार हों, यानि शक्ति भी हो, बुद्धि भी हो, अनुशासन भी हो और दूसरों के हित का भाव भी हो। ऐसा रथ, जिसकी लगाम क्षमा, करुणा और समभाव हो, यानी जहां सफलता का अहंकार नहीं और असफलता में भी दूसरों के प्रति सम्मान बना रहे। इसलिए मैं आदरपूर्वक कहता हूँ, ये पल कंधे से कंधा मिलाने का है, ये पल गति बढ़ाने का है। हमें वो भारत बनाना है, जो रामराज्य से प्रेरित हो। और ये तभी संभव है, जब स्वयंहित से पहले, देशहित होगा। जब राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।’

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

new delhi, Contact NCPCR, Supreme Court

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने इस्कॉन संचालित स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण की जांच कराने की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से अपनी शिकायत करने को कहा है।  जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोगों को शिकायतें मिलती हैं तो वे एक तय समय सीमा में इस पर विचार करें। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग समेत उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नये सिरे से अपनी शिकायतों से अवगत कराएं। याचिका रजनीश कपूर और अन्य याचिकाकर्ताओं ने दायर की थी। याचिका में इस्कॉन की ओर से संचालित स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण के मामलों की जांच की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि आंतरिक दस्तावेजों के मुताबिक यौन शोषण की गंभीर शिकायतें देखने को मिली हैं। इसे लेकर शिकायतें भी की गयीं लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उसके बाद याचिकाकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

palwal, NIA brings Dr. Muzammil,   Faridabad

पलवल। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल हरियाणा के फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील को मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की टीम लेकर फरीदाबाद पहुंची। टीम ने उसे फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब चार घंटे तक जांच और पूछताछ की। इस दौरान उसके ठिकानों की बारीकी से पड़ताल की गई।   पुलिस के अनुसार सबसे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुजम्मिल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची, जहां वह पढ़ाई के साथ रह भी रहा था। जांच टीम ने उसके हॉस्टल रूम, पढ़ाई से जुड़े स्थान, मेडिकल केबिन और उन जगहों की शिनाख्त करवाई जहां वह मरीजों का इलाज करता था। टीम ने यह पता लगाया कि परिसर में उसकी गतिविधियां क्या थीं और वह किन छात्रों के संपर्क में रहता था।   टीम ने उसकी अलमारी को भी दोबारा खंगाला। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम ने उसे उस स्थान पर लेकर गई जहाँ से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट 10-12 सूटकेस में भरा हुआ मिला था। यहाँ लगभग 15–20 मिनट तक पूछताछ हुई कि यह रसायन क्यों और किस मकसद से जमा किया गया था। इसके बाद टीम फतेहपुर तगा स्थित उस घर में पहुँची, जहाँ से 2,563 किलो अमोनियम नाइट्रेट के 50 कट्टे बरामद किए गए थे। पूछताछ में मुजम्मिल ने स्वीकारा कि वह दो बार कार में भरकर यह कट्टे यहाँ लाया था और इन्हें आगे किसी बड़ी साजिश के लिए जमा किया जा रहा था।   राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम मुजम्मिल को सोहना मंडी भी लेकर गई। यहाँ उससे दो बीज भंडारों की पहचान करवाई गई, जिनसे उसका संपर्क रहा था। टीम ने मौके पर विस्तृत पूछताछ की। फरीदाबाद में ढाई से तीन घंटे और सोहना में लगभग 40-45 मिनट तक सभी स्थानों की तस्दीक और शिनाख्त पूरी करने के बाद टीम उसे वापस दिल्ली लेकर चली गई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

new delhi ,   tradition of Sikh Gurus, PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे गुरुओं की परंपरा राष्ट्र के चरित्र, संस्कृति और मूल भावना का आधार है। गुरु तेग बहादुर साहिब जी की स्मृति हमें ये सिखाती है कि भारत की संस्कृति कितनी व्यापक, उदार और मानवता केंद्रित रही है। उन्होंने 'सरबत दा भला' का मंत्र अपने जीवन से सिद्ध किया।   प्रधानमंत्री ने 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर आज कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में एक विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया।   उल्लेखनीय है कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर को भारत सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरण उत्सव मना रही है।   प्रधानमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं ने हमें सिखाया है कि हमें बिना डरे और बिना किसी को डराए जीवन की हर चुनौती का सामना करना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर इसका एक उदाहरण है। आज का भारत ना डरता है, न रुकता है और ना ही झुकता है और साहस और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ता है।   प्रधानमंत्री ने नौजवानों को नशे की आदत से सावधान किया और कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा हमारे लिए इस दिशा में प्रेरणा और समाधान है। उन्होंने कहा कि युवा, समाज एवं परिवार को मिलकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।   प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मुगलों के अत्याचार और उसके खिलाफ संघर्ष की सिख परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में गुरु तेग बहादुर जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं। उनका जीवन, त्याग और चरित्र हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मुगल आक्रांताओं के कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराने पर गुरु साहिब ने उन्हें कहा कि वे औरंगजेब को साफ-साफ कहें 'यदि श्री गुरु तेग बहादुर इस्लाम स्वीकार कर लें, तो हम सब इस्लाम अपना लेंगे।'   उन्होंने कहा, "इन वाक्यों में श्री गुरु तेग बहादुर जी की निडरता की पराकाष्ठा थी। मुगल शासकों ने उन्हें प्रलोभन भी दिए लेकिन श्री गुरु तेग बहादुर अडिग रहे। उन्होंने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। गुरु साहिब को डिगाने के लिए उनके सामने उनके तीन साथियों भाई दयाला जी, भाई सतीदास जी, भाई मतिदास जी की निर्ममता से हत्या की गई, लेकिन गुरु साहिब अटल रहे। उनका संकल्प अटल रहा। उन्होंने धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा। तब की अवस्था में गुरु साहिब ने अपना शीश धर्म की रक्षा को समर्पित कर दिया।"   प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनकी सरकार की ओर से सिख परंपरा के संरक्षण और उसको बढ़ावा देने की सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुगलों ने वीर साहेबजादों के साथ क्रूरता की सीमाएं पार कर दी थी। उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया था, लेकिन उन्होंने कर्तव्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। इन्हीं आदर्श के सम्मान के लिए हम हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के तौर पर मनाते हैं।   उन्होंने कहा, "हमारे गुरुओं की परंपरा, हमारे राष्ट्र के चरित्र, हमारी संस्कृति और हमारी मूल भावना का आधार है। मुझे संतोष है कि पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने इन पावन परंपराओं को, सिख परम्परा के हर उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में भी स्थापित किया है।”   उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गुरुओं के हर तीर्थ को आधुनिक रूप से जोड़ने में का प्रयास कर रही है। इसमें करतारपुर कॉरिडोर, हेमकुंड साइट में रोपवे और प्रोजेक्ट, आनंदपुर साहिब में विरासत-ई-खालसा संग्रहालय शामिल है। हमने गुरुजनों की गौरवशाली परंपरा को अपना आदर्श मानकर इन सारे कामों को पूरी श्रद्धा के साथ किया है।   प्रधानमंत्री मोदी ने उनके कैबिनेट सहयोगी हरदीप सिंह पुरी के परंपरा से सहेजे गए 'जोड़ा साहिब' को पटना साहिब सौंपने की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "मुझे इन पवित्र 'जोड़ा साहिब' के सामने अपना शीश नवाने का अवसर मिला। मैं इसे गुरुओं की विशेष कृपा मानता हूं कि उन्होंने मुझे इस सेवा का, इस समर्पण का और इस पवित्र धरोहर से जुड़ने का अवसर दिया।”  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

mumbai, Dharmendra

मुंबई ।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मंगलवार को अस्थियां लेने उनके पौत्र और सनी देओल के बेटे अभिनेता करण देओल पवन हंस श्मशान पहुंचे।      रिपोर्ट के अनुसार करण देओल को लाल कपड़े में लिपटा अस्थि कलश हाथ में लेकर कार में बैठे देखा गया। दादा के निधन का गहरा दुख उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।   उल्लेखनीय है कि 89 वर्ष की आयु में सोमवार को अभिनेता धर्मेंद्र इस दुनिया से रुख़सत हो गए। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर भारतीय फिल्म जगत के इस 'ही-मैन' का अंतिम संस्कार किया गया था। फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे और भावुक माहौल में अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।   धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी था। कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद जुहू स्थित उनके आवास पर डॉक्टरों और चार नर्सों की टीम की देखरेख में एक विशेष आईसीयू वॉर्ड बनाकर उपचार जारी रखा गया। फैंस लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे, लेकिन 24 नवंबर को यह खबर सामने आई कि अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 November 2025

new delhi , Jairam Ramesh ,attacks Centre

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार आ रही गिरावट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट पर कहा कि रुपया “फ्री फॉल” में है और 90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर के करीब पहुंच चुका है।   रमेश ने लिखा कि रुपये की यह स्थिति चिंताजनक है और आर्थिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रधानमंत्री मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2025

new delhi,  world does not help , Tibet crisis

लखनऊ । तिब्बती निर्वासित सरकार (केंद्रीय तिब्बती प्रशासन-सीटीए) के राष्ट्रपति पेम्पा त्सेरिंग ने अपने देश के अस्तित्व काे बचाने के लिए दुनिया से गुहार लगाई है। पेम्पा तिब्बत और तिब्बत के लोगों के अधिकारों, संस्कृति को चीनी पंजे से बचाने के लिए दुनियाभर में घूम-घूम कर समर्थन जुटा रहे हैं। इसी सिलसिले में वे इस समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास पर हैं। यहां उन्हाेंने ​विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट कर तिब्बत और वहां के लाेगाें की पीड़ा बताई हैं। उनका कहना है कि अगर दुनिया के लाेगाें ने आवाज नहीं उठाई ताे चीन खूबसूरत देश तिब्बत का मूल अस्तित्व खत्म कर देगा।    यहां राष्ट्रपति पेम्पा ने तिब्बत की वर्तमान स्थिति और समस्याओं—चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले वे यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय भी गए। वार्ता के दौरान अपने प्रवास के उद्देश्य के सवाल पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन-सीटीए के राष्ट्रपति पेम्पा त्सेरिंग ने कहा कि वे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों में जा रहे हैं। उनका सिर्फ एक ही मकसद है चीनी शिकंजे से तिब्बत को स्वतंत्र कराकर उसकी मूल संस्कृति और वहां के लोगों को मानवाधिकारों को बहाल करना है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया तिब्बत के दर्द को समझने लगी है। चीन किस प्रकार ​तिब्बत के अस्तित्व को खत्म कर रहा इस सवाल पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन-सीटीए के राष्ट्रपति पेम्पा त्सेरिंग ने कहा कि कम से कम आठ दशक से चीनी प्रशासन तिब्बत को अपने शिकंजे में लेकर उसका मूल अस्तित्व को खत्म करने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपना रहा है। सबसे दुखद बात यह है कि चीन प्रशासन ने तिब्बत के लोगों के मानवाधिकार पूरी तरह से खत्म कर दिए हैं। उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रतिबंधित कर दी है। धार्मिक स्थलों की गतिविधियां खत्म सी कर दी हैं। ऐसे में तिब्बत के लोग स्वतंत्र होकर अपने धार्मिक कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं। चीनी ने वहां तिब्बत की भाषा, धर्म, संस्कति और परंपराओं को पूरी तरह से लगभग खत्म कर दिया है।चीनी प्रशासन तिब्बत के युवा—छात्रों के प्रति कैसा व्यवहार कर रहा है? इस सवाल पर भावुक होते हुए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन-सीटीए के राष्ट्रपति त्सेरिंग ने कहा कि तिब्बत की भावी पीढ़ी को पूरी तरह से तिब्बत से अलग किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में अपने देश तिब्बत के लिए आवाज न उठा पाएं। तिब्बत के नौनिहालों, छात्रों और युवाओं को चीनी संस्कति में ढाल रहा है। उनके लिए अलग से स्कूल और हास्टल बनाए जा रहे हैं, जहां उनका तिब्बत की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है। युवाओं को चीनी सरकार के प्रति वफादार बनाया जा रहा है और उनके जीवन में चीनी कल्चर भरा जा रहा है।चीन तिब्बत में क्या विकास कर रहा है? इस सवाल पर राष्ट्रपति त्सेरिंग ने कहा कि चीन पूरी दुनिया को तिब्बत के विकास की बातें बता रहा है, लेकिन असलियत बहुत ही क्रूर और तिब्बत के लोगों के लिए दुखदाई है। चीन ने तिब्बत की जनसांख्यकीय और भौगोलिक स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया है। बड़े बडे डैम बना रहा है और ऐसे डैम जो पर्यावरण पारिस्थितिकीय के अनुरूप नहीं है और तिब्बत के पर्यावरण को प्रदूषित और नष्ट किया जा रहा है।दुनिया का तिब्बत के प्रति क्या नजरिया है? त्सेरिंग ने बताया कि दरअसल चीन ने पूरी दुनिया में अपने हिसाब से प्रोपेगंडा चला रखा है कि तिब्बत उसका है और इसलिए विकास कर रहा है, लेकिन सच यह नहीं है। सच ये है कि तिब्बत हमारा देश है और हमें मिलना चाहिए। दुनिया चीनी की साम्राज्यवादी नीतियों से भली प्रकार परिचित है कि चीनी तंत्र अपनी ताकत और रणनीतिक चाल से दुनिया के तमाम देशों को अपने जाल में फंसा रखा है।  इस लड़ाई में आप कैसा सहयोग चाहते हैं? इस पर राष्ट्रपति त्सेरिंग ने कहा है कि हमारा पूरा आंदोलन ​अहिंसा पर आधारित है। परम पूज्यनीय दलाईलामा के मार्गदर्शन में हम अपने प्यारे देश तिब्बत के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। भारत सहित दुनिया बिरादरी से चाहते हैं कि वे अहिंसावादी तरीके से समर्थन करें और चीन की विस्तारवादी नीतियों का खुलकर विरोध करें। तिब्बत के समर्थन में अपनी आवाज उठाएं।चीन सरकार का पड़ाेसी देशों के प्रति क्या रुख पाते हैं ? त्सेरिंग इस सवाल पर बहुत गंभीर हो गए। उन्होंने कहा कि चीन ने अपने सभी पड़ाेसी देशों को अपने जाल में फंसा रखा है। उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल तक के उदाहरण दिए कि कैसे चीन ने ऋण देकर अपने जाल में फंसाया फिर उनका शोषण कर रहा है। चीन पड़ाेसी देशों के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करके प्रशासनिक तंत्र में कब्जा करता है। उन्होंने हैरत भी जताई कि कई पड़ाेसी देश चीनी की विस्तारवादी नीतियों को जानते हुए अनजान बने हुए हैं।  तिब्बत की स्वायत्तता बनाए रखने में भारत की क्या भू​मिका है? उन्होंने कहा कि भारत सरकार और यहां के लोग तिब्बत के लिए बहुत कुछ हैं। इनके बिना इस आंदोलन की अब तक की यात्रा संभव नहीं थी। इसलिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन-सीटीए आभार भी जताता है। उन्होंने कहा कि तिब्बत प्रकरण में भारत अपनी विदेशी नीति के अनुरूप काम कर रहा है और कई मोर्चों पर हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत की मूल संस्कृति एक ही है और तिब्बत के अस्तित्व में भारत की बड़ी भूमिका है।भारत के लिए चीन कितना बड़ा खतरा है? इस पर उन्होंने कहा कि चीन अपने घरेलू मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है, लेकिन उसने दुनिया का ध्यान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित कर रखा है और खुद को निर्णायक भूमिका में देखने लगा है। भारत की सीमा में उसने कई विवादित ढांचे खडे किए हैं। सैन्य की दृष्टि से भी भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। गलवान घाटी और चीनी घुसपैठ यही बताते हैं, लेकिन भारत ने भी अपने बार्डर एरिया में विकास के काफी काम किए हैं और अपनी सैन्य क्षमता को भी काफी विकसित किया है। भारत काे इसे जारी रखना चाहिए।भारत—चीन व्यापार पर कुछ कहना चाहेंगे? भारत चीन व्यापार दोनों देशों की जरूरतों पर निर्भर करता है, लेकिन जहां तक मेरा विचार है तो भारत को खुद आत्मनिर्भरता बढ़ानी चाहिए क्योंकि अभी भी चीनी उत्पाद भारी मात्रा में भारत आ रहे हैं और इससे आर्थिक असंतुलन की स्थिति बनेगी। जो भारत के लिए उपयुक्त नहीं होगी। इसलिए यहां के उद्यमियों और सरकार को इस दिशा में ठोस प्रयास करने चाहिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2025

new delhi, Justice Surya Kant , Chief Justice of India

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्यायमूर्ति बीआर गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हुआ। न्यायमूर्ति सूर्यकांत 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 14 माह से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2025

peshawar, Suicide attack , Pakistan

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी और सबसे बड़े शहर पेशावर में आज सुबह लगभग 8ः10 बजे फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय के गेट पर एक आत्माघाती बम विस्फोट में तीन जवानों की जान चली गई और पांच घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के मुताबिक, यह हमला पेशावर के उत्तर-पश्चिम के सद्दार इलाके में हुआ। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि तीन आत्मघाती आतंकियों में से एक ने गेट पर धमाका किया, जबकि दो कंपाउंड में घुसने में कामयाब रहे, लेकिन गोली लगने से मारे गए।खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने कहा कि तीनों हमलावरों को ढेर कर दिया गया है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक, मृतकों और घायलों में फेडरल कांस्टेबुलरी के लोग और आम लोग दोनों शामिल हैं। घायलों की हालत स्थिर है। प्रवक्ता आसिम ने कहा कि धमाके में घायल नौ लोगों को उनके यहां लाया गया है।घायलों में तीन जवान और आम नागरिक शामिल हैं।डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर शहर के पुलिस अधिकारी डॉ. मियां सईद अहमद ने कहा, "शुरू में तीन आतंकवादियों ने मुख्यालय पर हमला करने की कोशिश की। एक हमलावर ने गेट पर खुद को उड़ा लिया, जबकि दो अन्य ने अंदर घुसने की कोशिश की। उन्हें मार गिराया गया। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।फेडरल कांस्टेबुलरी का नाम पहले सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स था। सरकार ने जुलाई में इसका नाम बदला था। फेडरल कांस्टेबुलरी का मुख्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यह मिलिट्री कैंटोनमेंट के पास है। यहां बैरक, अस्पताल और अधिकारियों के रहने के आवास हैं। यह हमला तब हुआ जब यहां आज मेन कंपाउंड में एक मीटिंग होनी थी। हाल के वर्षों में पेशावर में किसी बल पर दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। 2023 में पेशावर पुलिस लाइन्स में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में 84 लोग मारे गए थे।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बल की समय पर की गई कार्रवाई के लिए तारीफ की। उन्होंने घायलों के ठीक होने की दुआ भी की है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2025

new delhi, President, Prime Minister, actor Dharmendra

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। दशकों तक यादगार भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। उनकी हर भूमिका में जो आकर्षण और गहराई होती थी, उसने अनगिनत लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने धर्मेंद्र की सादगी और विनम्रता को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छह दशकों तक हर पीढ़ी के दिलों को छूने वाले धर्मेंद्र का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक साधारण परिवार से निकलकर धर्मेंद्र ने जो ऊंचाइयां हासिल कीं, वह बहुतों के लिए प्रेरणा हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने यह भी याद किया कि धर्मेंद्र बीकानेर से 14वीं लोकसभा के सांसद रह चुके थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय सिनेमा के महानतम दिग्गजों में से एक धर्मेंद्र के निधन से बहुत दुख हुआ। उनके सदाबहार प्रदर्शन, विनम्रता और चुंबकीय उपस्थिति ने फिल्म प्रेमियों और कलाकारों की पीढ़ियों को समान रूप से आकार दिया। भारत ने एक सच्चा प्रतीक खो दिया है जिसकी विरासत हमेशा कायम रहेगी। उनके परिवार, सहकर्मियों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। धर्मेंद्र को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था और उन्होंने अपनी सादगी तथा उत्कृष्ट अभिनय से दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और लगभग सात दशकों में उनका योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मेंद्र का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और क्लासिक्स की हर शैली में अमिट छाप छोड़ी। धर्मेंद्र की विरासत आने वाली पीढ़ियों को दिशा देती रहेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश ने सिनेमा के सच्चे दिग्गज को खो दिया है। धर्मेंद्र की सात दशकों की अभिनय यात्रा ने भारतीय संस्कृति और फिल्मों को गहराई से प्रभावित किया। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि धर्मेंद्र अपने खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव के कारण हमेशा लोगों के दिलों में विशेष जगह रखते थे। उन्होंने उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सिनेमा ने आज अपनी एक अमर पहचान, एक सादगीभरा व्यक्तित्व और पीढ़ियों के प्रिय कलाकार को खो दिया है। उनका योगदान केवल अभिनय तक सीमित नहीं था, उन्होंने भारतीय समाज की भावनाओं, संघर्षों और संवेदनाओं को परदे पर साकार रूप दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हर लड़का धर्मेंद्र जैसा नायक बनना चाहता था। धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के असली ‘ही-मैन’ थे और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। उल्लेखनीय है कि आज धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अभिनेता को हाल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन पहले ही डिस्चार्ज कर दिया था और उनका इलाज घर पर चल रहा था। इससे पूर्व 11 नवंबर को उनके निधन की अफवाह भी फैली थी, जिन्हें उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने खंडन किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 November 2025

guwahati, Guwahati Test,  South Africa

गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाटाही के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने लंच तक पहली पारी में 55 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल बावुमा 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।   इस टेस्ट में लंच से पहले चायकाल लिया गया था। यह बदलाव पूर्वोत्तर भारत में टेस्ट के समय को मैनेज करने और खेल को पूरा करने के लिए लिया गया है। यहां अंधेरा जल्दी हो जाता है। इस वजह से यह नियम बनाया गया।   अब तक हुए दो सत्रों के खेल में दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह के पहले सत्र में केवल एडेन मार्करम का विकेट गवांया। उन्होंने 38 रन बनाए। दूसरे सत्र में रेयान रिकेल्टन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 70 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।   इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11   भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।   दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2025

almoda, 161 gelatin sticks ,Almora

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के थाना सल्ट‌ क्षेत्र के एक स्कूल के समीप संदिग्ध विस्फोटक की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस‌ टीम ने घटनास्थल से 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। जिलेटिन की छड़ें सामान्यतया सड़क बनाने के दौरान पत्थर तोड़ने के काम में लाया जाता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 20 नवंबर की शाम को राजकीय उमावि डबरा के प्रधानाचार्य ने थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। वहां से कुल 161 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया और सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।   इस संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की छड़ें किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी इस संबंध में पुलिस टीम विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है। एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 November 2025

godhra, Four members , family died

गोधरा। गुजरात के गोधरा शहर में शुक्रवार सुबह बामरौली रोड स्थित गंगोत्री नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घर में आज ‘सगाई’ की खुशियों की तैयारी होनी थी।   इस हृदय विदारक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है जिनमें ‘वर्धमान ज्वेलर्स’ के मालिक और पिता कमलभाई दोषी (50), माता देवलबेन दोषी (45), बड़ा बेटा देव कमलभाई दोषी (24) और छोटा बेटा राज कमलभाई दोषी (22) शामिल है।   जानकारी के अनुसार घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में देर रात शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग गई। घर चारों तरफ से कांच से पूरी तरह बंद होने के कारण धुएं का बाहर निकलना मुश्किल था। धीरे-धीरे पूरा घर जहरीले धुएं से भर गया। गहरी नींद में सोए परिवार के चारों सदस्य समय रहते न तो जाग पाए और न ही बाहर निकल सके। धुएं में दम घुटने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। दोषी परिवार आज सुबह बड़े बेटे देव की सगाई के लिए वापी जाने की तैयारी में था। पूरे परिवार में इसे लेकर उत्साह था लेकिन तड़के हुई इस घटना से पूरा शहर शोक में डूब गया है। गोधरा के व्यापारी समुदाय के साथ-साथ पूरा गंगोत्री नगर क्षेत्र इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

new delhi, Shubman Gill, ruled out

नई दिल्ली। भारत के कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है।   कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल को गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया। बुधवार को वह टीम के साथ गुवाहाटी तो पहुंचे, लेकिन गुरुवार को बारसापारा स्टेडियम में हुए आउटडोर नेट सेशन में हिस्सा नहीं ले सके। अब वह आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे।   पंत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल की जगह कौन खेलेगा, इसका निर्णय लगभग हो चुका है और इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी।   पंत ने कहा, “मेरी जानकारी में गुरुवार को आया कि मुझे कप्तानी करनी है। शुभमन ठीक हो रहे हैं। वह खेलना चाहते थे, लेकिन शरीर ने साथ नहीं दिया।” इसके साथ ही उन्होंने गिल के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, “एक कप्तान के तौर पर आप चाहते हैं कि टीम का लीडर ऐसा हो जो कठिन हालात में भी टीम के लिए खेलने का जज्बा रखे। गिल ने यही दिखाया और इससे टीम को प्रेरणा मिलती है।” 26 वर्षीय गिल के बाहर होने के बाद अब ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बनेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

new delhi,  two-day rally, stock market

नई दिल्‍ली । शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को विराम लगा और शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 124 अंक टूटा।   बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 400.76 अंक यानी 0.47 फीसदी लुढ़कर 85,231.92 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स एक समय 444.84 अंक तक फिसल गया था। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 124.00 अंक यानी 0.47 अंक फिसल कर 26,068.15 के स्‍तर पर बंद हुआ है। पिछले दो सत्र में यह एक फीसदी यानी 282 अंक से अधिक चढ़कर 26,000 के पार पहुंच गया था। कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इटर्नल के शेयर में गिरावट आई। वहीं, लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और आईटीसी शामिल हैं। कारोबारियों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर गैर-कृषि वेतन आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया। इससे वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। एआई से संबंधित शेयरों में जरूरत से अधिक तेजी को लेकर चिंता ने भी वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। एशिया के अन्य शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 3.79 फीसदी, चीन के एसएसई कम्पोजिट में 2.45 फीसदी, जापान के निक्की में 225 2.40 फीसदी और हांगकांग के हैंगसेंग में 2.38 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर तक गिरावट का रुख था। उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 446.21 अंक उछल कर 85,632.68 के स्‍तर पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

dhaka, 5.7 magnitude earthquake ,hits Bangladesh

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास नरसिंदी जिले में शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मांपी गई।   अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नरसिंदी से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो ढाका से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी ।   मीडिया खबराें के मुताबिक, ढाका के पुराने शहर इलाके अरमानिटोला में एक आठ मंजिला इमारत की छत पर बनी ईंट की रेलिंग के ढहने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।   स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10, ताजुद्दीन मेडिकल कॉलेज में 72 और नरसिंदी जिला अस्पताल में 45 घायलाें काे भर्ती कराया गया हैं। कुछ गंभीर रूप से घायलों को ढाका रेफर किया गया है।   इस बीच पुलिस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर भागे और सड़कों पर चीखने-चिल्लाने लगें। भूकंप का असर ढाका के अलावा नरसिंदी, गाजीपुर, नारायंगंज और मुनशिगंज जिलों में भी महसूस किया गया। भूकंप के कारण ढाका में कई इमारतों में दरारें आ गईं, जबकि निर्माणाधीन भवनों की दीवारे गिरने से कई लोग घायल हुए।   डीडीएम के अनुसार जाहंगीरनगर विश्वविद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास में दरारें दिखाई दीं, लेकिन वहां कोई हादसा नहीं हुआ। बांग्लादेश माैसम विभाग के मुताबिक झटके 26 सेकंड तक महसूस किए गए।   भूकंप के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है और ढाका में चल रहे बांग्लादेश-आयरलैंड टेस्ट मैच को भी इस कारण कुछ देर के लिए रोका गया।   इस बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने नागरिकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जरूरत पड़ने पर हॉटलाइन और आधिकारिक चैनलों से मार्गदर्शन दिया जाएगा।”   उधर बांग्लादेश के पड़ाेसी भारत में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत के पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में इसका असर देखा गया। कोलकाता में सुबह 10:10 बजे के आसपास लोग घरों से बाहर निकल आए। हालाकि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

new delhi, Odisha police ,detain workers

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा के राधाबल्लभचक क्षेत्र के कई निवासियों को ओडिशा पुलिस ने बांग्लादेश का नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिया है। ये सभी लोग रोजगार के उद्देश्य से ओड़िशा के भद्रक क्षेत्र में कार्यरत थे।   सूत्रों के अनुसार, एस.आई.आर. की प्रक्रिया के दौन गुरुवार शाम ये श्रमिक बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे, तभी ओडिशा पुलिस ने उन्हें विदेशी नागरिक समझकर हिरासत में ले लिया। वर्षों से कोई फेरी का कार्य कर रहा था, तो कोई व्यापारिक काम से ओड़िशा में रह रहा था। स्थानीय पहचान होते हुए भी उन्हें संदेह के आधार पर रोक दिया गया। तब से इनके परिवार बेहद चिंतित हैं।   पूूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी यूनिस ऋषिन इस्माइल ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि यह प्रमाणित होता है कि वे हमारे जिले के निवासी हैं, तो आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।” हिरासत में लिए गए श्रमिकों ने वीडियो संदेश के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से उन्हें थाने से मुक्त कराने और सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। इस घटना ने पांशकुड़ा क्षेत्र में असमंजस, आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

new delhi, PM welcomes ,implementation

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं को लागू किए जाने का स्वागत करते हुए इसे स्वतंत्रता के बाद सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रमिक-केंद्रित सुधार करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये संहिताएं जहां एक ओर देश के मजदूरों को सशक्त बनाती हैं, वहीं अनुपालन को सरल बनाकर ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को बढ़ावा देती हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चारों श्रम संहिताएं सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम एवं समय पर वेतन भुगतान, सुरक्षित कार्यस्थलों और अवसरों की बेहतर उपलब्धता के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगी, विशेष रूप से नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए यह बड़े परिवर्तनकारी कदम साबित होंगे।उन्होंने कहा कि ये सुधार एक फ्यूचर-रेडी इको सिस्टम तैयार करेंगे, जो श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री के अनुसार, इन संहिताओं से रोजगार सृजन, उत्पादकता में वृद्धि तथा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर राष्ट्र की यात्रा और तेज होगी।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा, “आज हमारी सरकार ने चार श्रम संहिताओं को प्रभावी किया है। यह स्वतंत्रता के बाद सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम सुधारों में से एक है, जो हमारे श्रमिकों को सशक्त बनाता है और अनुपालन को सरल बनाता है।”   उन्होंने कहा, “ये कोड हमारे लोगों, खासकर नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी, कम से कम और समय पर वेतन, सुरक्षित काम की जगह और अच्छे मौकों के लिए एक मज़बूत नींव का काम करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, “इससे भविष्य के लिए तैयार इको सिस्टम बनेगा जो मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करेगा और भारत की आर्थिक ग्रोथ को मज़बूत करेगा। ये सुधार नौकरियां पैदा करेंगे, प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगे और विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को तेज़ करेंगे।”उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए चार श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से अधिसूचित कर दिया। इनके तहत पुराने 29 श्रम कानूनों का तर्कसंगत एकीकरण किया गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने और श्रम कानूनों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 29 मौजूदा कानूनों को मिलाकर चार संहिताएं लागू की गई हैं-  वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020।सरकार का मानना है कि इन संहिताओं के लागू होने से देश में श्रम क्षेत्र अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विकास-उन्मुख बनेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 November 2025

new delhi, Time limit ,Supreme Court

नई दिल्ली । विधानसभा से पारित विधेयकों पर राज्यपाल और राष्ट्रपति के लिए समय सीमा तय करने पर उच्चतम न्यायालय की पांच जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति के लिए बिल पर निर्णय के लिए समय-सीमा निश्चित नहीं की जा सकती। संविधान पीठ ने ये भी कहा कि उच्चतम न्यायालय अनुच्छेद 142 के तहत मिली शक्ति का इस्तेमाल कर राज्यपाल के पास लंबित विधेयकों को पारित घोषित नहीं कर सकता है। राज्यपाल किसी बिल को विचार के लिए अनिश्चित समय तक अपने पास नहीं रोक सकते। संविधान पीठ ने कहा अगर राज्य विधानसभा की ओर से पारित विधेयक पर फैसला लेने में राज्यपाल काफी देर करते हैं तो उच्चतम न्यायालय हस्तक्षेप कर सकता है, राज्यपाल को दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। संविधान पीठ ने कहा कि राज्यपाल किसी विधेयक पर सहमति दे सकते हैं या उसे रोक कर विधानसभा को लौटा सकते हैं या उसे राष्ट्रपति को रेफर कर सकते हैं। संविधान बेंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से राष्ट्रपति और राज्यपालों के समक्ष विधेयकों को प्रस्तुत करने पर संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत संवैधानिक विकल्पों पर भेजे गए रेफरेंस पर 11 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। संविधान पीठ ने इस मामले पर कुल 10 दिन सुनवाई की थी। संविधान पीठ ने 22 जुलाई को केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था। संविधान पीठ में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस एएस चंदुरकर और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल थे।   राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 143 (1) के तहत उच्चतम न्यायालय से इस मसले पर 14 संवैधानिक प्रश्नों पर राय मांगी थी। राष्ट्रपति को किसी भी कानूनी या संवैधानिक मसले पर उच्चतम न्यायालय की सलाह लेने का अधिकार है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

new delhi, All four accused, Red Fort blast

नई दिल्ली । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार काे लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार चारों आरोपितों को 10 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने आज इन सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में अब तक एनआईए ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है और सभी एनआईए की हिरासत में पहुंच गए हैं।   एनआईए ने पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, जम्मू-कश्मीर के डॉ. आदिल अहमद रतहर, लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद और जम्मू-कश्मीर के मुफ्ती इरफान वागे को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इससे पहले एनआईए ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था, जिसे भी 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा गया है।इसके पहले 16 नवंबर को गिरफ्तार किये गए आमिर रशीद अली को भी दस दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा गया था।   एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर, 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया। दानिश को पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था और पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि मॉड्यूल के अन्य लोग उसे प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के लिए ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) बनाना चाहते थे, जबकि उमर कई माह से उसका ब्रेनवॉश कर आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार कर रहा था।   एनआईए के मुताबिक उमर की यह कोशिश इस साल अप्रैल में उस समय नाकाम हो गई, जब दानिश ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और इस्लाम में आत्महत्या को गलत मानने का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया था। इससे पहले एनआईए ने आमिर रशीद अली को एनआईए ने 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। लालकिला पर ब्लास्ट के मामले में एनआईए की ओर से आमिर की पहली गिरफ्तारी थी। आमिर रशीद अली पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपित उमर को कार लाने में मदद की।   लाल किला के पास 10 नवंबर को आई-10 कार में ब्लास्ट हुआ था। ये कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी। इस ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हाे गई थी और 32 घायल हो गए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

patna, Nitish Kumar , Chief Minister

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।   आज नीतीश मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें जमुई विधानसभा सीट से जीतीं श्रेयसी सिंह भाजपा की ओर से युवा चेहरों में शामिल हैं। इसके अलावा रमा निषाद को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, जो इस बार अराई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आई है। ये दोनों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।   नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे: सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी, विजय प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन साहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लाखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश। अनुभवी और युवाओं से सजे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंगल पांडे, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार जैसे नेता पहले भी अलग-अलग विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं। दूसरी तरफ श्रेयसी सिंह, दीपक प्रकाश, लाखेद्र कुमार रोशन, रमा निषाद जैसे युवा चेहरे भी शामिल हैं।   शपथ ग्रहण समारोह में मैथिली ठाकुर, सांसद व गायक मनोज तिवारी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति देकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।   नई सूची में सभी प्रमुख वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश साफ दिखती है। दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा, महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज से आने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में पर्याप्त स्थान दिया गया है। श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और लेसी सिंह जैसी महिला नेताओं को शामिल करना राजग की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। साथ ही मोहम्मद जमा खान जैसे अल्पसंख्यक चेहरे का शामिल होना भाजपा-जदयू सरकार के सामाजिक संतुलन के प्रयास को रेखांकित करता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

jodhpur, An Air Force UAV, technical fault

जोधपुर । जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार को वायु सेना का रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) इंजन में खराबी आने के बाद रामगढ़ में नहरी इलाके के खेत में गिरा। सूचना के बाद पुलिस और वायु सेना, सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।   वायु सेना ने एक बयान में कहा कि रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर के पास सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। आरपीए को एक खाली मैदान में बरामद किया गया, जिससे ज़मीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ और आरपीए को भी कम से कम नुकसान हुआ।    दरअसल, रामगढ़ नहरी क्षेत्र के एक खेत में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय किसान ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भारतीय वायु सेना और सेना की टीम मौके पर पहुंची। वायु सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ड्रोन ने जमीन पर गिरने के बाद कई फीट तक स्लाइड करते हुए मिट्टी में खिंचाव बनाए। इसके आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पंख और पिछले हिस्से के फिन्स सुरक्षित है। ड्रोन किसी सर्विलांस, रिकॉर्डिंग या तकनीकी निगरानी मिशन में काम आने वाला मॉडल है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

new delhi,   stock market closed ,consecutive day

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज की तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपने 1 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। हालांकि ये दोनों सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई लेवल तक नहीं पहुंच सके। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, डिफेंस और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 476.42 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 475.74 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 68 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,353 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,865 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,307 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 181 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,837 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,277 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,560 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर बढ़त के साथ और 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए।   बीएसई का सेंसेक्स आज 284.45 अंक की मजबूती के साथ 85,470.92 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पहले घंटे में इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 2 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 615.23 अंक उछल कर 85,801.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया, सेंसेक्स का ये पिछले 52 हफ्ते का सर्वोच्च स्तर है। इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली के कारण बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, जिसकी वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 170 अंक फिसल कर 446.21 अंक की तेजी के साथ 85,632.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 79.45 अंक उछल कर 26,132.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद पहले घंटे के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 2 बजे के करीब ये सूचकांक 194 अंक की मजबूती के साथ पिछले 52 सप्ताह के सर्वोच्च स्तर 26,246.65 अंक तक पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद आखिरी 1 घंटे के कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव भी बना। इस बिकवाली की वजह से निफ्टी ऊपरी स्तर से 50 अंक से ज्यादा फिसल कर 139.50 अंक की बढ़त के साथ 26,192.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आयशर मोटर्स 3.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.29 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.21 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.99 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 1.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स 1.17 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.03 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 0.78 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.54 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

new delhi,Election Commission ,voter list revision

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 के ताजा आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक गुरुवार तक कुल 50 करोड़ 97 लाख 44 हजार 423 मतदाताओं में से 98.89 प्रतिशत यानी 50 करोड़ 40 लाख 90 हजार 682 मतदाताओं को फार्म वितरित कर दिए गए हैं। इसमें से 10 करोड़ 28 लाख 99 हजार 248 फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं।   राज्यवार स्थिति- अंडमान-निकोबार में 3 लाख 10 हजार 404 मतदाताओं में से 3 लाख 10 हजार 346 फार्म वितरित और 77 हजार 202 डिजिटाइज हुए। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से 2 करोड़ 10 लाख 15 हजार 986 फार्म वितरित और 43 लाख 73 हजार 830 डिजिटाइज किए गए। गोवा में 11 लाख 85 हजार 34 मतदाताओं में से 11 लाख 85 हजार 16 फार्म वितरित और 6 लाख 40 हजार 851 डिजिटाइज हुए। गुजरात में 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 मतदाताओं में से 5 करोड़ 6 लाख 48 हजार 159 फार्म वितरित और 1 करोड़ 37 लाख 43 हजार 348 डिजिटाइज किए गए। केरल में 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 मतदाताओं में से 2 करोड़ 70 लाख 31 हजार 145 फार्म वितरित और 9 लाख 43 हजार 129 डिजिटाइज हुए। लक्षद्वीप में 57 हजार 813 मतदाताओं में से 57 हजार 813 फार्म वितरित और 26 हजार 630 डिजिटाइज हुए। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाताओं में से 5 करोड़ 72 लाख 80 हजार 577 फार्म वितरित और 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 996 डिजिटाइज किए गए। पुदुचेरी में 10 लाख 21 हजार 578 मतदाताओं में से 9 लाख 68 हजार 528 फार्म वितरित और 3 लाख 34 हजार 424 डिजिटाइज हुए। राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 मतदाताओं में से 5 करोड़ 42 लाख 56 हजार 471 फार्म वितरित और 2 करोड़ 59 लाख 72 हजार 725 डिजिटाइज किए गए। तमिलनाडु में 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाताओं में से 6 करोड़ 11 लाख 61 हजार 947 फार्म वितरित और 1 करोड़ 41 लाख 0 हजार 251 डिजिटाइज हुए। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाताओं में से 15 करोड़ 37 लाख 48 हजार 977 फार्म वितरित और 94 लाख 88 हजार 529 डिजिटाइज किए गए। पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 मतदाताओं में से 7 करोड़ 64 लाख 25 हजार 717 फार्म वितरित और 1 करोड़ 57 लाख 78 हजार 333 डिजिटाइज हुए। इस अभियान में कुल 5 लाख 32 हजार 828 बूथ लेवल अधिकारी और 11 लाख 40 हजार 598 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए गए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 November 2025

new delhi, Institutions like , President

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जैसे उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान देश में आदर्श डिजिटल गांवों के निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। ये संस्थान सरल तकनीकी समाधान विकसित कर ग्रामीण क्षेत्रों तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित कर सकते हैं, लोगों को डिजिटल कौशल सिखा सकते हैं और उद्योगों के सहयोग से गांवों में बेहतर सुविधाओं के विकास को गति दे सकते हैं।राष्ट्रपति बुधवार को एनआईटी दिल्ली के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और इसके माध्यम से अनगिनत अवसरों के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक तेज इंटरनेट, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर नागरिक को समान अवसर मिल सके।राष्ट्रपति मुर्मु ने एनआईटी दिल्ली की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने कम समय में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने बताया कि एनआईटी दिल्ली आधुनिक बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक उत्कृष्टता, बहु-विषयक शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह संस्थान नवाचार, उद्योगों के साथ सहयोग और कौशल आधारित सीखने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि एनआईटी दिल्ली ने छात्रों और शिक्षकों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्ट-अप केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र नवीन विचारों को दिशा देने, संसाधन उपलब्ध कराने और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने में मदद कर रहा है। इसके अलावा, संस्थान में एक इनक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है, जो छात्रों के नवाचारों को व्यवहारिक व्यवसाय मॉडल में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे और छात्रों को सशक्त बनाएंगे।राष्ट्रपति ने कहा कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ समावेशी विकास, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी प्रगति भी शामिल है। उन्होंने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्किल इंडिया, सुगम्य भारत अभियान और उन्नत भारत अभियान जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनभागीदारी से भारत अपने लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेगा।छात्रों को लगातार सीखते रहने, शोध में अग्रसर रहने और नवाचार को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची प्रगति का पैमाना समाज पर सकारात्मक प्रभाव है। चाहे छात्र सतत ऊर्जा प्रणालियां विकसित करें, सुलभ तकनीक बनाएं या ग्रामीण व वंचित समुदायों के लिए समाधान तैयार करें, उनके कार्यों से असमानताओं में कमी लाने और लोगों के जीवन में आशा जगाने का प्रयास होना चाहिए। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईटी दिल्ली के विद्यार्थी अपने योगदान से संस्थान और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

new delhi, Red Fort blast case, Al Falah University

नई दिल्ली । दिल्ली के साकेत कोर्ट ने लालकिला बम विस्फोट से जुड़े मामले में अलफलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दिकी को 13 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। एडिशनल सेशंस जज शीतल चौधरी प्रधान ने 13 दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ईडी ने जावेद अहमद सिद्दिकी को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसे 18 नवंबर की रात करीब एक बजे काेर्ट में पेश किया गया। फरीदाबाद स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी लालकिला ब्लास्ट के बाद से ही जांच एजेंसियों के रडार पर है। लालकिला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार तीन डॉक्टरों का संबंध अलफलाह यूनिवर्सिटी से पाया गया जिसके बाद इस यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच शुरु की गई। ईडी ने जावेद को टेरर फंडिंग और मनीलांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को लालकिला ब्लास्ट के आरोपित और आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के सहयोगी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को 10 दिनों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत में भेजा था। एनआईए ने दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की। एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।   एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया। वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अलफलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया।   दानिश को पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था और पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि मॉड्यूल के अन्य लोग उसे प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के लिए ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) बनाना चाहते थे, जबकि उमर कई माह से उसका ब्रेनवॉश कर आत्मघाती हमलावर बनने के लिए तैयार कर रहा था। एनआईए के मुताबिक उमर की यह कोशिश इस साल अप्रैल में उस समय नाकाम हो गई जब दानिश ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति और इस्लाम में आत्महत्या को गलत मानने का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपित आमिर रशीद अली को 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा था। आमिर रशीद अली को एनआईए ने 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। लालकिला ब्लास्ट मामले में एनआईए की ओर से आमिर की पहली गिरफ्तारी थी। आमिर रशीद अली पर मुख्य आरोपित उमर को कार लाने में मदद करने का आरोप है।   उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को लालकिला के पास एक आई 10 कार में ब्लास्ट हुआ था। यह कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी। इस धमाके  में 13 लोगों की मौत हुई और 32 लोग घायल हो गए थे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

new delhi, Bullion market  , gold

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख बना है। सोना आज 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,650 रुपये से लेकर 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,340 रुपये से लेकर 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में आज सोने के भाव में 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,520 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,24,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

new delhi, ED arrests, Lalu family aide

नई दिल्‍ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में लालू प्रसाद के परिवार के कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह मामला गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ईडी ने गुरुग्राम में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद परिवार के करीबी सहयोगी माने जाने वाले रियल एस्टेट कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।   केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार कात्याल को गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए छह दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी की यह जांच मुख्य रूप से गुरुग्राम के सेक्टर 70 में स्थित 14 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में फ्लैटों की डिलीवरी न करने के आरोपों से संबंधित है। यह आवास परियोजना कत्याल की कंपनी एंगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड विकसित कर रही थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

ahamdabad, Terrorist lodged, Sabarmati Central Jail

अहमदाबाद। अहमदाबाद की नवनिर्मित साबरमती सेंट्रल जेल में सोमवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां आतंकवादी गतिविधियों के आरोपित अहमद मोहियुद्दीन सैयद पर तीन कैदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सैयद को आंख, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घटना हाई-सिक्योरिटी जेल में होने के कारण सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।हमले की सूचना मिलते ही एटीएस की इमरजेंसी एंट्रीजैसे ही घटना की जानकारी मिली, गुजरात एटीएस की टीम तुरंत जेल पहुंची। साथ ही राणीप पुलिस भी जेल परिसर में पहुंचकर फिरियाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। हमलावर कैदियों की पहचान की जा रही है।   जेल प्रशासन ने घायल सैयद को तुरंत अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे आंख,चेहरेऔर शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। सैयद फिलहाल तबीबी निगरानी में है।जेल की सुरक्षा पर सवालइस घटना ने फिर एक बार साबरमती जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जेल में पहले भी प्रतिबंधित वस्तुएं,मोबाइल फोन,सुरक्षा उल्लंघन जैसी घटनाएँ सामने आती रही हैं।पुलिस की दो संभावनाओं पर जांचराणीप पुलिस और एटीएस अब दो मुख्य एंगल से जांच कर रही है:1. क्या यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला है?2. या फिर जेल के भीतर किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा?जेल प्रशासन सख्त, जांच कई एंगल सेजेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

new delhi, Thippiri Tirupati alias Devji,   Naxalite

विजयवाड़ा । छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के 131 जवानों की हत्या का आरोपित माओवादी नक्सली थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी आज रामपचोदवरम वन क्षेत्र में हुई गोलीबारी में ढेर हो गया। आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) महेश चंद्र लड्डा ने इसकी पुष्टि की।एडीजी महेश चंद्र ने बताया कि आज तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण गोलीबारी में छह से सात माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी भी है। देवजी ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रिय रहा है। नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव नियुक्त किया था। देवजी के ऊपर बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों के 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। सरकार ने इस खूंखार नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 November 2025

new delhi, 42 Indian Umrah pilgrims ,feared dead

रियाद (सऊदी अरब)/नई दिल्ली। मक्का से मदीना जा रहे भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की बस भारतीय समयानुसार रविवार रात लगभग डेढ़ बजे एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें 11 महिलाएं और 10 बच्चों के शामिल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने संख्या की पुष्टि नहीं की है।गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास-मुफरीहाट के पास हुआ। सऊदी अरब के बचाव दल ने पुष्टि की है कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। किसी भी पीड़ित की पहचान करना बेहद मुश्किल है। एक व्यक्ति बचा लिया गया है। वह बुरी तरह झुलसा हुआ है।सऊदी नागरिक सुरक्षा और पुलिस दल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। भारतीय अधिकारी और उमराह एजेंसी के प्रतिनिधि पीड़ितों के परिवारों से समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के हैदराबाद शहर में तीर्थयात्रियों के रिश्तेदार चिंता से घिर गए हैं। वह ट्रैवल ऑपरेटरों और अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ पीड़ित हैदराबाद के भी हो सकते हैं। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

dhaka, Former Bangladesh Prime Minister, Sheikh Hasina

ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए साेमवार काे फांसी की सजा सुनाई।   यह फैसला गत वर्ष छात्र आंदोलनों पर हिंसक दमन के मामले के संबध में दिया गया है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।   हसीना पर यह मुकदमा उनकी गैर माैजूदगी में चला। वह पिछले साल अगस्त में सत्ताच्युत हाेने के बाद से भारत में रह रही हैं।   मीडिया खबराें के मुताबिक न्यायमूर्ति गोलाम मोर्तुजा मजुमदार ने अदालत में फैसला सुनाते हुए कहा, “आरोपी प्रधानमंत्री ने मानवता के खिलाफ अपराध किए।” इस मामले में आईसीटी ने हसीना सहित 19 अन्य लोगों को दोषी ठहराया, जिनमें पूर्व गृह मंत्री आसादुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस प्रमुख चौधरी मोहम्मद साकिब भी शामिल हैं।   अदालत ने हसीना के अलावा 15 अन्य को फांसी और चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह मुकदमा पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की कथित हिंसक कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें कम से कम 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे। देश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद हसीना पर कई आपराधिक आरोप लगे, जिनमें भ्रष्टाचार और हत्या के प्रयास भी शामिल हैं।   ढाका में फैसला सुनाए जाने के बाद सड़कों पर जश्न का माहौल रहा, जहां प्रदर्शनकारियों ने पटाखे फोड़े और नारे लगाए। पूर्व छात्र नेता नईम चिश्ती के मुताबिक , “यह न्याय की जीत है। हसीना का शासन तानाशाही का प्रतीक था।”   इस बीच हसीना की अवामी लीग पार्टी ने फैसले को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय अपील की चेतावनी दी है। पार्टी समर्थकों ने इसे “गैर कानूनी” बताते हुए विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है।   संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी मुकदमे की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, जबकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसे “ऐतिहासिक न्याय” करार दिया। 77 वर्षीय हसीना ने फैसले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके वकीलों ने इस मामले में अपील दायर करने की घोषणा की है।   उधर भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन सूत्राें के अनुसार, भारत हसीना को राजनीतिक शरण प्रदान करने पर विचार कर रहा है ।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

kolkata, Mamata Banerjee ,writes to the Prime Minister

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दार्जिलिंग पहाड़ों से जुड़े गोरखा मामलों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संवाददाता के कार्यालय को संचालन योग्य बनाने के निर्णय पर तीव्र आपत्ति जताई है।   मुख्यमंत्री इस कदम को एकतरफा, असंवैधानिक और राजनीतिक प्रेरित बताया। उन्होंने अपने पत्र में याद दिलाया कि उन्होंने 18 अक्टूबर को भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एक पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी को संवाददाता नियुक्त करने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया था। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने पत्र की जानकारी लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री को मामले की जांच करने को कहा था, इसके बावजूद गृह मंत्रालय ने 10 नवंबर के एक ज्ञापन के माध्यम से संवाददाता के कार्यालय को कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति दे दी।   ममता बनर्जी ने इसे चौंकाने वाला कदम बताते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार से बिना किसी परामर्श और सहमति के लिया गया है। उन्होंने लिखा कि यह एकतरफा और मनमाना कदम पूरी तरह असंवैधानिक है, अधिकार क्षेत्र से बाहर है और कानूनी वैधता से रहित है।   मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग उपखंड गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन अधिनियम 2011 के तहत संचालित होते हैं, जिसे पश्चिम बंगाल विधानसभा ने पारित किया था और जिसे राष्ट्रपति की स्वीकृति भी प्राप्त है। अधिनियम की धारा के अनुसार उपयुक्त सरकार स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल सरकार को ही माना गया है, इसलिए केंद्र सरकार द्वारा किसी संवाददाता की नियुक्ति का कोई औचित्य नहीं है।   उन्होंने केंद्र के फैसले को अल्ट्रा वायर्स, जबरदस्ती और दुर्भावनापूर्ण शक्ति प्रयोग करार दिया और कहा कि यह राज्यों और केंद्र के बीच संवैधानिक शक्तियों के संतुलन का उल्लंघन है। उनके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े संवैधानिक और प्रशासनिक विषयों में संवाददाता की नियुक्ति राज्य के अधिकार क्षेत्र में सीधे हस्तक्षेप है।    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद से दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक सुधारों और कल्याणकारी उपायों के कारण शांत और स्थिर बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र का यह नवीन हस्तक्षेप क्षेत्र की शांति को भंग करने का राजनीतिक उद्देश्यपूर्ण प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार इस एकतरफा और राजनीतिक रूप से प्रेरित हस्तक्षेप को सख्ती से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम देश की संघीय लोकतांत्रिक भावना को कमजोर करते हैं और पारस्परिक सम्मान की बुनियाद को नुकसान पहुंचाते हैं।    पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पुनः आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर इस असंवैधानिक और मनमाने आदेश को वापस लें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

patna, Three proposals approved, Nitish cabinet

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक हुई, जिसमें तीन प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया।   नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनसे नई सरकार के गठन होने तक राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार ने सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की। बैठक में मंत्रीमंडल को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ।   इससे पहले नीतीश कुमार की आज संपन्न आखिरी कैबिनेट बैठक में कुल तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल तीन प्रस्ताव पास हुए। पहले प्रस्ताव के तहत, मंत्रिमंडल ने 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की है। दूसरे प्रस्ताव में पूरे कार्यकाल के दौरान बिहार के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया। तीसरे प्रस्ताव में मंत्रिपरिषद ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिले भारी बहुमत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी और आभार व्यक्त किया।   सूत्रों के मुताबिक 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बतौर मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। उनके साथ-साथ 31 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में होगा और इस कार्यक्रम में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

inphal, RPF/PLA Major ,arrested in Manipur

इंफाल। मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने रविवार को आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू मेजर कोइजम इबोचौबा उर्फ इनाओ उर्फ सूमो उर्फ सोमो उर्फ पनसरेंग (45) को गिरफ्तार कर लिया। याइरिपोक मालोम ममंग लाइकाई निवासी और वर्तमान में इंफाल थाना क्षेत्र के सगोलबंद नेप्रा मेनजोर लाइकाई में किराये के घर में रह रहे इबोचौबा 2017 में साजिक तामपाक में चार असम राइफल्स जवानों पर हुए हमले के मामले में वांछित था।   पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के दौरान इबोचौबा ने काकचिंग जिले के खारुंगपट स्थित एक खेत में प्लास्टिक ड्रम के अंदर दबाकर रखे गए हथियारों का पता बताया। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां से एक एम-16 राइफल, आठ एसएलआर राइफल, एक .303 एलएमजी, दो .303 राइफल, अमोघ कार्बाइन के 190 कारतूस, एसएलआर के 30 कारतूस, एक डेटोनेटर, 32 एसएलआर मैगजीन, चार 7.62 एलएमजी मैगजीन, तीन .303 मैगजीन, छह .303 एलएमजी मैगजीन, तीन एम-16 मैगजीन, चार इंसास मैगजीन, तीन 2 इंच मोर्टार, दो आईईडी, एक रिमोट, दो इलेक्ट्रिक सर्किट, एक स्पिरिट ड्रम और एक मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) बरामद किया।   सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह बरामदगी क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा प्रहार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

kolkata, Another suspected terrorist ,Bengal

कोलकाता। दिल्ली के लाल किला मेट्रो के पास हुए भीषण विस्फोट मामले में अब मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पश्चिम बंगाल की नदिया जिला जेल में बंद सबीर अहमद का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि जेल में बंद रहते हुए वह किस तरह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।   कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई थी। भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार इस धमाके के पीछे आतंकी मॉड्यूल की सक्रिय भूमिका रही है। कई सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से यह नेटवर्क संचालित हो रहा था और इन समूहों का मुख्य संचालक शाहिन साहिद था। इस मामले में गिरफ्तार शाहिन से पूछताछ में पता चला कि इन्हीं समूहों में नदिया जिले के पलाशीपाड़ा निवासी जेल में बंद सबीर अहमद भी सक्रिय था और वह कथित तौर पर भारत विरोधी प्रचार और गतिविधियों के लिए अन्य सदस्यों को प्रोत्साहित करता था।एसटीएफ ने 12 नवम्बर की रात पलाशीपाड़ा थाना पुलिस की मदद से सबीर के भाई फैज़ल अहमद को बड़े नलदह इलाके से हिरासत में लिया था। पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं। इसी कार्रवाई के बाद सबीर के दिल्ली धमाके से संबंधों की खबर इलाके में फैल गई। हालांकि, सबीर के परिवार ने सभी आरोपों को नकार दिया है। स्थानीय निवासी मिथुन शेख ने कहा कि वे सबीर के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे।कृष्णनगर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उत्तम घोष ने बताया कि एसटीएफ कुछ दिन पहले सबीर के भाई को पूछताछ के लिए ले गई थी। हालांकि, आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां अब इस बात की तह में जा रही हैं कि जेल में रहते हुए सबीर कैसे सोशल ग्रुप्स के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हुआ और धमाके की साजिश में उसकी भूमिका कितनी गहरी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 November 2025

patna, JDU releases ,new poster

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।   जदयू के इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है " बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार"। कैप्शन में पार्टी ने टिप्पणी की "खुशहाल है बिहार... सुरक्षित है बिहार।"   खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय में जारी किया गया है, जब बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजग में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि जदयू दूसरे नंबर पर है, बावजूद इसके जदयू लगातार नीतीश कुमार को सुशासन का चेहरा और सर्वमान्य नेता बताती रही है। इसलिए इस पोस्टर को पार्टी का एक अप्रत्यक्ष दावा माना जा रहा है।   राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्टर जदयू की ओर से जनता और गठबंधन को यह संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी नीतीश कुमार के विकल्प पर विचार करने के मूड में नहीं है। पोस्टर देखने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल भी उठने लगा कि क्या इसके माध्यम से जदयू यह संकेत दे रही है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे?   दरअसल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से अबतक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नेतृत्व पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन जदयू के इस पोस्टर ने औपचारिक निर्णय से पहले ही चर्चाओं का दरवाज़ा खोल दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2025

lucknow, Heroines of Dalit society , Rajnath Singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वृन्दावन योजना में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।   इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दलित, आदिवासी वीरांगनाओं और पिछड़े समुदायों के असंख्य वीरों को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला। इन नायकों को न सिर्फ पढ़ाया जाना चाहिए था बल्कि उनको पूजा भी जाना चाहिए था। महाराजा बिजली पासी, महाराजा सतान पासी, महाराजा लाखन पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराजा छेटा पासी और महाराजा दालदेव, राजा गंगा बख्श रावत, झलकारीबाई, अवंतीबाई और महावीरी देवी, ये वह नाम हैं जो सोने के अक्षरों में अंकित होने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने इस वीर समुदाय के इतिहास पर रिसर्च नहीं की। पहले की सरकारों ने कभी भी पासी साम्राज्य के बारे में जानकारी एकत्र करने की कोशिश नहीं की। राजनाथ सिंह ने कहा कि वामपंथी इतिहासकारों ने अपनी सुविधानुसार इतिहास को लिखा, जिसमें दलित और पिछड़े समाज के नेताओं की वीरता और बलिदान को दरकिनार किया गया। पूर्व की सरकारों ने भी पासी और दलित समाज के नायकों को उचित स्थान नहीं दिया। यह हमारा दायित्व है कि हम उस विस्मृत इतिहास को पुनः सामने लाएँ, ताकि पासी समाज जैसे समुदायों का योगदान देश की चेतना में फिर से जीवित हो, क्योंकि राष्ट्र की असली ताकत तभी पूरी तरह प्रकट होती है जब हर वर्ग, हर समुदाय और हर बलिदान को उसका सम्मानजनक स्थान मिले। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब वर्ष 2000 में हमारी एनडीए की सरकार बनीं थी तब हमने राजा बिजली पासी की स्मृति में डाँक टिकट जारी करके उनको श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पासी समाज के वीरों एवं वीरांगनाओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। हमारी सरकार ने ऐसे गुमनाम नायकों को भी सामने लाने का कार्य किया है, जिनके योगदान से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करना और सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। रक्षा मंत्री ने कहा कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक भी बनाया गया है। ऐसा ही भव्य स्मारक महाराजा बिजली पासी का लखनऊ में बनने जा रहा है। इस निर्णय की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ी अपने इन वीरों के विषय में और अधिक जानकारी पा सकेगी। मुग़लों के इतिहास को बढ़ा चढ़ाकर बताने वाले इतिहासकारों ने इन नामों को सम्मान नहीं दिया। जिन्होंने अपने पराक्रम, त्याग और संघर्ष से आज़ादी के आंदोलन को मज़बूती दी, उन्हें इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया गया जबकि वे भी इस महान यात्रा के समान रूप से भागीदार और नायक थे।   राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी आंदोलन में मदारी पासी का योगदान कौन ही भूल सकता है। मदारी पासी ने अन्याय के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूँका। जब किसानों पर बहुत अधिक लगान लगाया गया तो मदारी पासी 'किसानों के मसीहा' बनकर उभरे। मैं मदारी पासी को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। पासी समुदाय ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया था। चाहें वो 1857 की आजादी की पहली लड़ाई हो या अवध किसान सभा आंदोलन, पासी समुदाय ने हमेशा मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है।   इस अवसर पर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण,लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर,एमएलसी रामचन्द्र प्रधान,एमएलसी मुकेश शर्मा और महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रमुख रूप से उ​पस्थित रहे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2025

kolkata, India beat South Africa, Kolkata Test

कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।   भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम रविवार को दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।   124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने एक रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। पहले यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए और फिर केएल राहुल भी मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 10 रन बनाए। लंच के बाद वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल ने संभल कर बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 30 रन के पार पहुंचाया। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच जुरेल के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। जुरेल 34 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए। पंत ने 2 रन बनाए।   भारतीय टीम का रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां विकेट गिरा। जडेजा 18 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे वाशिंगटन सुंदर भी 72 रन के कुल टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। टीम को अभी भी 40 से ज्यादा रन बनाने थे। ऐसे में अक्षर पटेल ने तेजी से रन बटोरे और पहले एक चौका और फिर दो छक्के लगाए। इसी दौरान एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अक्षर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में 4 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह गर्दन में चोट के कारण पूरे मैच से बाहर हो गए थे, जिस कारण भारतीय पारी 93 रन पर समाप्त हो गई।   दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।   दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 153 रन इससे पहले आज सुबह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। पहले सत्र में ही मेहमान टीम के शेष तीन विकेट गिर गए। कॉर्बिन बॉश 25 रन, सिमोन हार्मर 7 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और 55 रन बनाकर नाबाद रहे।   भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।   भारत ने पहली पारी में बनाए 189 रन भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे और 30 रनों की छोटी बढ़त हासिल की थी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 16, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने एक, मोहम्मद सिराज ने एक और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद एक रन बनाए। कप्तान गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।   दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट हासिल किया।   दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और पहली पारी में टीम 159 पर सिमट गई थी। उनके लिए एडन मार्करम ने 31 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 30 रन के पार नहीं जा सका और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखते हुए जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा।   भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2025

srinagar,  blast site near Nowgam ,police station

श्रीनगर। श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास के इलाके को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों और सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है। यहां दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए थे। इस विस्फोट की जांच चल रही है। सुरक्षाकर्मी और फोरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर जाँच कर रहे हैं।   शुक्रवार देर रात नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर दुर्घटनावश हुए इस विस्फोट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। इससे पास की इमारत को भारी नुकसान हुआ। घायलों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया है।   जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि घटना के बारे में कोई भी अटकलें लगाना अनावश्यक है क्योंकि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि अनिवार्य फोरेंसिक प्रक्रिया के दौरान एक अनजाने में विस्फोट हुआ था।   डीजीपी ने बताया कि जिन नौ लोगों की जान गई उनमें राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) का एक अधिकारी, तीन एफएसएल कर्मी, दो अपराध स्थल फोटोग्राफर मजिस्ट्रेट की टीम की सहायता कर रहे दो राजस्व अधिकारी और ऑपरेशन से जुड़ा एक दर्जी शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2025

new delhi,Sharp fall , domestic bullion market

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में जोरदार गिरावट नजर आ रही है। सोना आज 1,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,080 रुपये से लेकर 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,650 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो आज की गिरावट के बावजूद सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बनने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 3,060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी इस सप्ताह जबरदस्त तेजी आई है। इस सप्ताह के कारोबार में ये चमकीली धातु पिछले सप्ताह की तुलना में 16,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,230 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 November 2025

patna, Lalu Yadav

पटना। बिहार की राजनीतिक ने शनिवार उस समय नया मोड़ ले लिया, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने घोषणा की कि वह राजनीति और अपने परिवार दोनों से दूर जा रही हैं। उनकी यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनावों में राजद की करारी हार के तुरंत बाद आई है, जिससे आंतरिक असंतोष गहरा गया है और लंबे समय से चली आ रही गुटीय तनाव फिर से उभर आया है।   रोहिणी, जो अक्सर लालू की सबसे मुखर समर्थकों में से एक रही हैं, ने सार्वजनिक रूप से तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों (संजय यादव) पर पार्टी के पतन का कारण बनने का आरोप लगाया है। उनके इस कदम ने राजद में खलबली मचा दी है, जिससे नेतृत्व की विफलताओं और आंतरिक कुप्रबंधन पर तीखी बहस छिड़ गई है।   रोहणी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि "मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से दूरी बना रही हूं.. संजय यादव और रमीज़ ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था और मैं इसका दोष अपने ऊपर ले रही हूं।"   रोहिणी के इस संदेश ने राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया और यादव परिवार में बढ़ती दरार की अटकलों के बीच राजद के वरिष्ठ नेता इस कहानी को दबाने की कोशिश में जुट गए। हालांकि, रोहिणी ने सीधे तौर पर तेजस्वी का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन "करीबी सलाहकारों" का उनका जिक्र व्यापक रूप से तेजस्वी के लंबे समय से राजनीतिक रणनीतिकार रहे संजय यादव पर आरोप लगाने के रूप में देखा गया।   राजद के सूत्रों का कहना है कि चुनाव नतीजों के बाद से तेजस्वी के करीबी लोगों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि रोहिणी का यह गुस्सा परिवार के भीतर बढ़ती हताशा का अब तक का सबसे सार्वजनिक संकेत है। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 हाल के वर्षों में उसके सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक रहा है, जिसके बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।    आंतरिक आलोचकों का तर्क है कि तेजस्वी के चुनावी विकल्पों, सलाहकारों के एक छोटे समूह पर अत्यधिक निर्भरता और एक दोषपूर्ण आउटरीच रणनीति ने पारंपरिक मतदाताओं को अलग-थलग कर दिया। रोहिणी के बयान ने इन आलोचनाओं को और बढ़ा दिया है। उनकी यह टिप्पणी कि पार्टी की गिरावट "संजय यादव एंड कंपनी" के कारण हुई है, ने संगठन के उन लोगों को और मज़बूत कर दिया है, जो लंबे समय से तेजस्वी के राजनीतिक निर्णय पर सवाल उठाते रहे हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

jaipur, RSS chief Mohan Bhagwat ,visited Thakur Shri Radha Govind Devji.

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर यहां ठाकुर श्रीराधा गोविंद देवजी मंदिर के दर्शन करने राजभोग झांकी में पहुंचे। मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज ने डॉ. भागवत का चौखट पूजन करवाया। इसके बाद ठाकुर श्रीजी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप उन्हें शॉल, दुपट्टा, प्रसाद, ठाकुर श्रीजी की छवि एवं श्री गोविंद धाम शिव मंदिर का लघु स्वरूप भेंट किया गया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने मंदिर के इतिहास, परंपरा और महत्व की जानकारी भी उन्हें विस्तार से प्रदान की। उन्होंने डॉ. भागवत द्वारा किए जा रहे सनातन धर्म के विभिन्न सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा हिंदू राष्ट्र परिकल्पना के आवाहन का संदेश भी प्रकट किया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

new delhi, Accidental explosion, Nowgam police station

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात हुए एक दुर्घटनावश विस्फोट में नौ लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि घटना के कारणों की जांच जारी है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं।गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (जम्मू-कश्मीर डिवीजन) प्रशांत लोखंडे ने यहां नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट के संबंध में मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि नौगाम पुलिस स्टेशन ने हाल ही में एक पोस्टर से मिले सुरागों के आधार पर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इसी मामले से जुड़ी एफआईआर संख्या 162/2025 की जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों और रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था। बरामद विस्फोटकों को निर्धारित मानकों के अनुसार पुलिस स्टेशन परिसर के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था।लोखंडे ने बताया कि बरामद सामग्री को फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पिछले दो दिनों से लगातार जारी थी। बरामद विस्फोटकों की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में अत्यंत सावधानी के साथ संभाला जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार रात लगभग 11:20 बजे अचानक दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन की इमारत को गंभीर क्षति पहुंची है तथा आसपास की कई इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।संयुक्त सचिव ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारणों की कोई अन्य अटकलें अनावश्यक हैं। सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

patna, Five members , short circuit

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बीती देर रात लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्य जिंदा जल गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य बुरी तरह से झुलसे गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।   डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पांच लोगों की मौत की की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य बाहर भी नहीं निकल पाए। मृतकों में दो बच्चे, उनके माता-पिता और एक अन्य सदस्य शामिल हैं।   घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया।   डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जांच के बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा।   मुजफ्फरपुर शॉर्ट सर्किट में मृत लोगों की सूची 1.ललन कुमार (उम्र-35 वर्ष)-पिता गेना साह 2.सुशीला देवी (उम्र-60 वर्ष)-पति गेना साह 3.पूजा कुमारी (उम्र-30 वर्ष )-पति-ललन कुमार 4.सृष्टि कुमारी (उम्र-07 वर्ष)-पिता ललन कुमार 5.गोली (उम्र-02 वर्ष)-पिता ललन कुमार

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

kolkata, Al-Falah University ,MBBS student arrested

कोलकाता। दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार रात संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई।   गिरफ्तार छात्र का नाम निसार आलम है। उसका परिवार लंबे समय से पंजाब के लुधियाना में निवास कर रहा है, जबकि पैतृक घर दालखोला के कोनाल गांव में है। निसार आलम इस सप्ताह अपनी माता और बहन के साथ एक पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने दालखोला आया था।    जांच के क्रम में निसार आलम का मोबाइल टावर स्थान दालखोला में सक्रिय पाया गया। इसके आधार पर जांच दल शुक्रवार को दालखोला पहुंचा और उसी रात उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे इस्लामपुर थाना ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई, जिसके पश्चात उसे दार्जिलिंग ज़िले के सिलीगुड़ी भेज दिया गया।    शनिवार सुबह तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभियुक्त को साेमवार ही ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा सकता है।    कोनाल गांव के निवासियों ने बताया कि यद्यपि आलम का परिवार लुधियाना में बस चुका है, परंतु वे समय-समय पर अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव आते रहते थे।    एक निवासी ने कहा कि आलम अत्यन्त शांत और सभ्य स्वभाव का युवक था। उसके किसी आपराधिक अथवा अवैध गतिविधि में सम्मिलित होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।    हरियाणा के फ़रीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय हाल के दिनों में देशव्यापी चर्चा में है। दिल्ली में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु और अनेक घायल होने के बाद वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद जांच एजेंसियां परिसर में लगातार निरीक्षण कर रही हैं।    पिछले कुछ दिनों में जांच दल विश्वविद्यालय में कई दौर की पूछताछ कर चुका है और 52 चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की गई है। जांचकर्ता डॉक्टर मुज़म्मिल शकील, डॉक्टर शाहीन शाहीद और डॉक्टर उमर मोहम्मद से जुड़े तथ्यों को एकत्रित कर रहे हैं, जिन पर एक आतंकी मॉड्यूल संचालित करने का संदेह है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

kolkata, Kolkata Test,  India were bundled

कोलकाता। कोलकाता में जारी भारत–दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी बेहद फीकी रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यहां तक कि 40 रन का आंकड़ा भी कोई पार नहीं कर सका। केएल राहुल ने संघर्ष करते हुए 39 रन जोड़े और टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे।   उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 82 गेंदों पर 29 रन, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 27 रन और रवींद्र जडेजा ने 45 गेंदों पर 27 रन बनाए। लगातार अंतराल पर गिरते विकेटों के चलते टीम इंडिया सिर्फ 62.2 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।   कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिमरोन हार्मर ने 4, मार्को यानसन ने 3, केशव महाराज और कार्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।   दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवर में 159 रन बनाए थे। उसके जवाब में भारत 189 तक पहुंचा और इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त हासिल हुई।   दक्षिण अफ्रीका की पारी भी रही कमजोर   टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम 159 पर सिमट गई।   उनके लिए एडन मार्करम ने 31 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 30 रन के पार नहीं जा सका और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखते हुए जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा।   भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 November 2025

patna, Counting of votes  , preparations complete

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती कराने को लेकर तैयारियां सुनिश्चित कर ली हैं। बिहार में बीते 6 और 11 नवम्बर को संपन्न 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 67.13 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए हैं। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला कर चुके हैं। इंतजार अब परिणाम का है।   शुक्रवार को सुबह आठ बजे सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके उपरांत 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू कराने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतगणना केंद्र की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। आयोग ने सभी निर्वाची अधिकारियों, मतगणना पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वर एवं सहायकों को निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी मतगणना कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।   राज्य के किस जिले में कितने मतगणना केंद्र पटना जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। सबसे ज्यादा सीट वाले जिले में वोटों की गिनती के लिए सिर्फ एक ही सेंटर बनाया गया है। पटना के एएन कॉलेज में 14 विधानसभा सीटों की गिनती की जाएगी। एक से ज्यादा काउंटिंग सेंटरों में सहरसा, भागलपुर, वैशाली, ईस्ट चंपारण, सीवान और पूर्णिया जिले के नाम हैं। पूर्वी चंपारण जिले में विधानसभा की 12 सीटें हैं। इन सभी सीटों के लिए टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर मधुबन, सुगौली, नरकटिया, चिरैया, ढाका और रक्सौल की सीटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा केसरिया, हरसिद्धि, पिपरा, कल्याणपुर, मोतिहारी और गोविंदगंज की सीटों की मतगणना एमसएस कॉलेज, मोतिहारी में होगी। पश्चिमी चंपारण जिले की 9 विधानसभा सीटों में चनपटिया, बेतिया, सिकटा, बेतिया-वाल्मीकि नगर, बगहा, रामनगर, नौतन, लौरिया और नरकटियागंज के लिए बेतिया मार्केटिंग यार्ड में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सीतामढ़ी सीतामढ़ी की 8 विधानसभा सीटों की गिनती सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। यहां पर रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, रीगा, बथनाहा, सुरसंड, परिहार, बाजपट्टी और सीतामढ़ी की सीटों की काउंटिंग की जाएगी। शिवहर शिवहर जिले की बात करें तो शिवहर विधानसभा सीट के वोटिंग के लिए नगर भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मधुबनी जिले की 10 सीटों के लिए आरके कॉलेज में मतगणना केंद्र बना है। इस सेंटर पर फुलपरास, लौकहा, झंझारपुर, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, राजनगर और मधुबनी की सीटों की गिनती की जाएगी। सुपौल सुपौल के बीएसएस कॉलेज में 5 सीटों के लिए काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। इसमें निर्मली, छातापुर, त्रिवेणीगंज, सुपौल और पिपरा सीट के वोटों की गिनती की जाएगी। अररिया अररिया जिले की 6 विधानसभा सीटों में नरपतगंज, अररिया, जोकीहाट, रानीगंज, सिकटी और फारबिसगंज के लिए बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है। किशनगंज यहां की 4 सीटों ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन और बहादुरगंज विधानसभा सीट की काउंटिंग बाजार समिति किशनगंज में की जाएगी। पूर्णिया इस जिले की 7 विधानसभा सीटों में रुपौली, धमदाहा, बनमनखी और अमौर शामिल हैं। इन सीटों की मतगणना के लिए पूर्णिया कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा 3 सीटों में बैसी, पूर्णिया और कस्बा के लिए अलग बिहार बोर्ड रीजनल ऑफिस में केंद्र बनाया गया है। कटिहार बाजार समिति में कटिहार की 7 सीटों के लिए सेंटर बनाया गया है। इसमें बलरामपुर, कटिहार, प्राणपुर, कदवा, कोढ़ा, बरारी, और मनिहारी शामिल हैं। मधेपुरा इस जिले की 4 सीटों के लिए यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस मधेपुरा में मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर सिंहेश्वर, मधेपुरा, आलमनगर और बिहारीगंज की सीटों की वोटिंग होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सहरसा 4 विधानसभा सीटों महिषी और सोनबरसा के लिए सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सहरसा सीट के लिए जिले के बालक स्कूल में सेंटर बनाया गया है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर सीट के लिए अतिरिक्त जिला बालिका स्कूल में मतगणना केंद्र तैयार किया गया है। दरभंगा जिले की 10 सीटों के लिए बाजार समिति में केंद्र बनाया गया है। इसमें बेनीपुर, अलीनगर, कुशेश्वर, गौड़ाबौराम, दरभंगा ग्रामीण, जाले, केवटी, हायाघाट, दरभंगा और बहादुरपुर विधानसभा सीटों की गिनती होगी। मुजफ्फरपुर 11 विधानसभा सीटों के लिए मुजफ्फरपुर बाजार समिति में केंद्र बनाया गया। यहां कि बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज, गायघाट, औराई, मीनापुर और सकरा सीट की काउंटिंग होगी। गोपालगंज यहां कि 6 विधानसभा सीटों के लिए बैकुंठपुर, कुचायकोट, गोपालगंज, हथुआ, भोरे और बरौली के लिए गोपालगंज के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र तैयार किया गया है। सीवान डीएवी कॉलेज में दरौली, रघुनाथपुर, सीवान बड़हरिया और दरौंदा के लिए सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा एक और अतिरिक्त सेंटर डीएवी हाई स्कूल में बनाया गया है, जिसमें जीरादेई, महाराजगंझ और गोरियाकोठी सीट के लिए काउंटिंग की जाएगी। सारण छपरा बाजार समिति में सारण की 10 सीटों के लिए काउंटिंग की जाएगी। इसमें सोनपुर, गड़खा, छपरा, एकमा, मांझी, तरैया, बनियापुर, मढ़ौरा परसा और अमनौर सीट शामिल है। वैशाली इस जिले में दो सेंटर बनाए गए हैं। राघोपुर, पातेपुर और हाजीपुर सीट के वोटों की गिनती आईटीआई बालक हाजीपुर में होगी। इसके अलावा वैशाली, राजापाकड़, महुआ, महनार और लालगंज के लिए राजनारायणपुर कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। समस्तीपुर इस जिले में 10 सीटों के लिए एक सेंटर बनाया गया है। कल्याणपुर, समस्तीपुर, वारिसनगर, उजियारपुर, मोहिउद्दीन नगर, हसनपुर, रोसड़ा, विभूतिपुर, सरायरंजन और मोरवा के लिए समस्तीपुर कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। बेगुसराय बेगुसराय की 7 सीटों के लिए बाजार समिति में सेंटर बनाया गया है। इसमें बछवाड़ा। तेघड़ा, मटिहानी, बखरी, चेरिया बरियापुर, साहेबपुर कमाल और बेगुसराय विधानसभा सीट शामिल है। खगड़िया 4 विधानसभा सीटों में अलौली परबत्ता, बेलदौर और खगड़िया के लिए बाजार समिति खगड़िया में काउंटिंग सेंटर तैयार किया है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही है। भागलपुर इस जिले की 7 सीटों के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। इसमें गोपालपुर, सुल्तानगंज और बिहपुर के लिए आईटीआई बालिका भागलपुर, जबकि कहलगांव, भागलपुर, नाथनगर और पीरपैंती के लिए पॉलिटेक्निक भागलपुर में सेंटर बनाया गया है। बांका जिले की 5 सीटों के लिए पीबीएस कॉलेज में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। इसमें बांका, कटोरिया, बेलहर, अमरपुर और धौरेया विधानसभा सीट के वोटों की गिनती होगी। मुंगेर इस जिले की 3 विधानसभा सीटों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। लखीसराय इस जिले में 2 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से सूर्यगढ़ा और लखीसराय के लिए पॉलिटेक्निक में काउंटिंग सेंटर स्थापित किया गया है। शेखपुरा नवोदय विद्यालय में शेखपुरा और बरबीघा सीट के लिए मतगणना स्थल तैयार हुआ है। जिले की दोनों सीटों की काउंटिंग इसी केंद्र पर होगी। नालंदा नालंदा जिले की 7 विधानसभा सीटों में बिहारशरीफ, राजगिर, इस्लामपुर, हरनौत, नालंदा, अस्थावां और हिलसा के लिए मतगणना केंद्र नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ में बना है। सभी सीटों की काउंटिंग एक ही सेंटर पर की जाएगी। भोजपुरा यहां की 7 सीटों में बड़हरा, आरा, आगिआंव, तरारी, शाहुपर, जगदीशपुर और संदेश विधानसभा सीट के लिए बाजार समिति आरा में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। बक्सर इस जिले में 4 विधानसभा सीटों के लिए वेयरहाउस गोदाम बक्सर में केंद्र बनाया गया है। इसमें ब्रह्मपुर, राजपुर, डुमरांव और बक्सरकी सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। कैमूर कैमूर की 4 विधानसभा सीटों के लिए बाजार समिति मोहनिया में सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर मोहनिया, चैनपुर, रामगढ़ और भभुआ सीट के लिए काउंटिंग होगी। रोहतास रोहतास की 7 सीटों के लिए सासाराम बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसमें करगहर, दिनारा, नोखा, काराकाट, डेहरी, सासाराम और चेनारी विधानसभा सीटों की मतगणना होगी। अरवल अरवल और कुर्था दोनों सीटों के लिए फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके लिए आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही हैं। जहानाबाद इस जिले की 3 सीटों घोसी, जहानाबाद और मखदूमपुर के लिए एसएस कॉलेज जहानाबाद में मगतणना केंद्र बना है। औरंगाबाद 6 सीटों रफीगंज, औरंगाबाद, गोह, कुटुंबा, नबीनगर और ओबरा की काउंटिंग के लिए औरंगाबाद के एस सिन्हा कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। गया इस जिले में 10 सीटों के लिए दो काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसमें गुरुआ, टिकार, बेलागंज, वजीरगंज, गया टाउन की काउंटिंग गया कॉलेज में होगी। वहीं इमामगंज, अतरी, बाराचट्टी, बोध गया और शेरघाटी के लिए गया बाजार समिति में केंद्र बनाया गया है। नवादा नवादा में 5 सीटों के लिए कन्हाई लाल कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर हिसुआ, नवादा, वारिसलीगंज गोविंदपुर और रजौली सीट के मतों की गणना होगी। जमुई जमुई जिले की 4 सीटों के लिए केकेएम कॉलेज में सेंटर बनाया गया है। यहां पर झाझा, चकाई, जमुई और सिकंदरा विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

kolkata, Mukul Roy

कोलकाता । कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर उत्तर सीट से निर्वाचित विधायक मुकुल राय की विधायकी रद्द कर दी है। न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति शब्बर राशिदी की खंडपीठ ने गुरुवार को यह अहम फैसला सुनाया।    मुकुल राय वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे, लेकिन 2022 में वे पुनः तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस कदम के बाद उनके विधायक पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 10 के तहत, यदि कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि दल बदलता है तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी प्रावधान के तहत नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मुकुल राय की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।    हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने शुभेंदु अधिकारी की याचिका खारिज करते हुए मुकुल राय की विधायकी बरकरार रखी थी। इस निर्णय को चुनौती देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अब उच्च न्यायालय ने अध्यक्ष के निर्णय को पलटते हुए मुकुल राय की विधायकी को अमान्य करार दे दिया है।   फैसले के बाद शुभेंदु अधिकारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि यह न सिर्फ राज्य बल्कि संभवतः देश के इतिहास में भी पहली बार हुआ है जब इस तरह का निर्णय सामने आया है।    गौरतलब है कि, मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस के शुरुआती दिनों से ही पार्टी के रणनीतिकार माने जाते थे। उन्हें कभी पार्टी का ‘चाणक्य’ कहा जाता था। वर्ष 2017 के नवंबर में उन्होंने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और 2021 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे। तृणमूल ने उस चुनाव में अभिनेत्री कौशानी मुखोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।    इसके बाद सितंबर 2022 में मुकुल राय दोबारा तृणमूल कांग्रेस में लौट आए, जिसके बाद भाजपा ने उनके खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग उठाई थी। अंततः अब कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से मुकुल राय की विधायक सदस्यता समाप्त हो गई है। उनके खिलाफ याचिका नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हीं लगाई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

guwahati, 15 arrested, Assam

गुवाहाटी । दिल्ली धमाकों के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब तक राज्य भर में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि बुधवार काे की गई 6 गिरफ्तारियों के बाद रात भर चले अभियान में 9 और लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें बंगाईगांव से रफीजुल अली, हैलाकांदी से फरीद उद्दीन लश्कर, लखीमपुर से इनामुल इस्लाम और फिरुज अहमद उर्फ पापोन, बरपेटा से शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम और रकीबुल सुल्तान, होजाई से नसीम अकबर, कामरूप से तस्लीम अहमद और दक्षिण सालमारा से अब्दुर रोहीम मोल्ला उर्फ बैप्पी हुसैन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिंसा को महिमामंडित करने वालों के प्रति सरकार का रुख बिल्कुल सख्त है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगी।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

new delhi, Indian athlete, Kartik Kumar banned

नई दिल्ली । भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी कार्तिक कुमार को डोपिंग उल्लंघन के मामले में तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कई प्रतिबंधित एनाबॉलिक एजेंट्स के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सजा स्वीकार कर ली है। यह जानकारी यूएसएडीए (अमेरिकी एंटी-डोपिंग एजेंसी) ने गुरुवार को दी।   यूएसएडीए के अनुसार, एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने 27 फरवरी को अमेरिका में प्रशिक्षण के दौरान कार्तिक कुमार का प्रतियोगिता से बाहर (आउट-ऑफ-कम्पटीशन) यूरिन सैंपल लिया था। इस सैंपल में मेटेंडाइनोन और स्टैनोजोलोल सहित कई प्रतिबंधित पदार्थों के मेटाबोलाइट्स पाए गए। इनमें शामिल हैं —   17ए-मेथिल-एसबी-एंड्रोस्टेन-3ए,17बी-डायोल,   17बी-मेथिल-एसबी-एंड्रोस्ट-1-ईन-3ए,17ए-डायोल (एपिमीटेंडियोल),   17बी-हाइड्रॉक्सिमेथिल-17ए-मेथिल-18-नॉर-एंड्रोस्ट-1,4,13-ट्रायन-3-वन (एलटीएम),   तथा 4-क्लोरो-3ए-हाइड्रॉक्सी-एंड्रोस्ट-4-एन-17-वन (क्लोस्टेबोल मेटाबोलाइट)।   यूएसएडीए ने इसके बाद 19 मार्च को एक और सैंपल लिया, जो फिर से मेटेंडाइनोन मेटाबोलाइट्स के लिए पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, नियमों के अनुसार दोनों नमूनों को एक ही उल्लंघन माना गया क्योंकि पहले पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी कार्तिक को दूसरे सैंपल से पहले नहीं दी गई थी।   डोपिंग उल्लंघन के लिए आमतौर पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है, लेकिन यदि खिलाड़ी सूचना मिलने के 20 दिनों के भीतर आरोप स्वीकार कर लेता है, तो सजा एक साल घटाई जा सकती है। कार्तिक कुमार ने यह प्रावधान अपनाया, जिसके चलते उन्हें तीन साल का प्रतिबंध मिला।   उनकी अयोग्यता की अवधि 10 अप्रैल से शुरू हुई है। इसके साथ ही 27 फरवरी के बाद के सभी नतीजे, पदक, अंक और पुरस्कार भी रद्द कर दिए गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

kolkata, Tight security , special arrangements

कोलकाता । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विशेष रूप से ईडन गार्डन्स स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।   पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल से लेकर अभ्यास स्थलों तक आने-जाने के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मैच के सभी पांच दिनों तक सख्ती से लागू रहेगी। इसी बीच, कोलकाता पुलिस ने मैदान इलाके और ईडन गार्डन्स के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक के लिए विस्तृत यातायात परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) भी जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि मैच के दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक स्टेडियम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के मार्गों में भी बदलाव किया गया है ताकि यातायात सुचारु बना रहे। पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भीड़ की स्थिति और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर समय-समय पर संशोधित किए जा सकते हैं। ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

new delhi, Red Fort Metro station ,DMRC

नई दिल्‍ली । दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। दिल्‍ली के अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं। डीएमआरसी ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में बताया है, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।"   यह कदम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कड़ी सतर्कता और एहतियाती उपायों के बीच उठाया गया है।   दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जांच कर रही हैं, जिसके कारण स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस विस्फोट में अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन स्थित यह मेट्रो स्टेशन ऐतिहासिक लाल किला, जामा मस्जिद और व्यस्त चांदनी चौक क्षेत्र सहित कई प्रमुख स्थलों के लिए प्रमुख प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है। इसके अस्थायी रूप से बंद होने से पुरानी दिल्ली आने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 November 2025

patna, Rahul Gandhi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाकर राष्ट्रीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राजनीतिक विश्लेषक इसे केवल चुनाव आयोग या ईवीएम पर आरोप मानकर नहीं देखते। उनका मानना है कि यह कदम राहुल गांधी की पार्टी में पकड़ मजबूत करने और नेतृत्व (लीडरशिप) बचाने की रणनीति है।हार का बाहरी कारण, नेतृत्व का बचावराजनीतिक विश्लेषक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री मानते हैं कि राहुल गांधी लगातार हार के लिए बाहरी कारणों को दोषी ठहराकर यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस की हार उनकी व्यक्तिगत कमजोरी की वजह से नहीं, बल्कि बाहरी ताकतों और परिस्थितियों के चलते हुई।राहुल गांधी की हार का इतिहास और बहानेराहुल गांधी ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में हार के लिए पार्टी की कमजोरी को जिम्मेदार बताया था। 2019 में मोदी सरकार, ईडी, सीबीआई और आयकर को दोषी ठहराया। 2024 में ईवीएम को दोषी ठहराया। अब बिहार चुनाव में वोटिंग मशीन और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक एवं वरिष्ठ पत्रकार डा. आशीष वशिष्ठ कहते हैं कि यह रणनीति कांग्रेस में नेतृत्व पर उठने वाले सवालों से बचाव का हिस्सा है।बिहार हारने पर नेतृत्व पर उठेंगे सवाललोकसभा में 240 सीटों की मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस की उम्मीदें महाराष्ट्र और हरियाणा की हार से ध्वस्त हुई थीं। अगर बिहार भी हार गए तो राहुल गांधी के नेतृत्व पर फिर से सवाल उठेंगे। इसलिए उनका कहना जरूरी है कि वे हारते नहीं, उन्हें हराया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी की यह चाल कांग्रेस के अंदर संदेश है कि जो नेता चुनाव नहीं जीत सके, उनके खिलाफ पार्टी भीतर ही भीतर विकल्प तलाशती है।नेशनल लेवल पर राजनीतिक संकेतराहुल गांधी का बयान भाजपा और विपक्षी दलों के लिए भी संदेश बन गया है। यह साफ संकेत है कि राहुल गांधी अब अपनी हार का कारण साबित करने के बजाय वोटिंग मशीनों और चुनाव आयोग को दोषी ठहराकर चुनावी मानसिकता को मोड़ना चाहते हैं। बिहार चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस के भीतर लीडरशिप की गहमागहमी तेज होगी। राहुल गांधी की यह चाल फिलहाल उन्हें सुरक्षा कवच देती है, लेकिन असली परीक्षा तो भविष्य के चुनाव और पार्टी की रणनीति में होगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

new delhi, PM Modi , King of Bhutan

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भूटान की राजधानी थिम्फू में भूटान के चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंगे वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चौथे राजा को उनके 70वें जन्मदिवस की बधाई दी और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।   प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-भूटान मित्रता को मजबूत बनाने में चौथे राजा के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सलाह के लिए आभार व्यक्त किया। इस बातचीत में आपसी संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत और भूटान के लोगों के बीच गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया, जो दोनों देशों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं।   प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के राजा, चौथे राजा और भूटान के प्रधानमंत्री के साथ थिम्फू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में आयोजित ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी भाग लिया। यह आयोजन कालचक्र दीक्षा समारोह का हिस्सा था, जिसकी अध्यक्षता भूटान के मुख्य अभिषेकाचार्य जे खेनपो ने की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

new delhi, Navy Chief, leaves for US visit

नई दिल्ली । नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 12 से 17 नवंबर तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच स्थायी समुद्री साझीदारी को और मजबूत करना है, जो भारत-अमेरिका रक्षा साझीदारी का एक प्रमुख स्तंभ है।   इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख अमेरिकी युद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। नौसेना प्रमुख अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो और अमेरिका के प्रशांत बेड़े के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। ये बातचीत दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा, परिचालन-स्तरीय संबंधों को बढ़ाने और सूचना साझाकरण एवं समुद्री क्षेत्र जागरुकता के तंत्र को मजबूत करेगी।   इस यात्रा में अमेरिकी नौसेना के प्रमुख नौसैनिक संस्थानों और परिचालन कमानों के साथ बैठकें भी होंगी, जिनमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताओं, मिलान जैसे बहुपक्षीय ढांचों के अंतर्गत सहयोग और संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) पहलों पर चर्चाएं केंद्रित रहने की उम्मीद है।   भारतीय नौसेना प्रमुख की यह यात्रा एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में अमेरिकी नौसेना के साथ सहयोग को गहरा करने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।   एडमिरल त्रिपाठी की यात्रा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'मालाबार' के साथ मेल खाती है, जो प्रमुख रूप से हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय समुद्री ड्रिल है। इसका उद्देश्य चार साझीदार देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतर संचालनीय और समन्वय को मजबूत करना है। यह समुद्री अभ्यास 10 से 18 नवंबर तक पश्चिम प्रशांत प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया गया था। हालांकि, क्वाड एक सैन्य गठबंधन नहीं है, लेकिन यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

lucknow, My family , Brother Shoaib

लखनऊ । दिल्ली विस्फोट मामले में फरीदाबाद से पकड़ी गई महिला डाॅ. शाहीन और उसके भाई डाॅ.परवेज का नाम आने पर उनके परिजन सदमे में हैं। डाॅ शाहीन के भाई शोएब ने दावा किया है कि उसका और उसके परिवार का शाहीन से कोई वास्ता नहीं है। वे एजेंसियों की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। परवेज के घर में तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों के हाथ कुछ चीजें लगी हैं, जिससे उसके विदेशाें से संपर्क हाेने का बड़ा खुलासा एटीएस और जांच एजेंसियां कर सकती है।   दरअसल एटीएस की गिरफ्त में आई डाॅ. शाहीन के पिता सईद अंसारी से पूछताछ के बाद अब जांच एजेंसियों ने उसके भाई शोएब से भी कई घंटों पूछताछ की थी। घर में तलाशी और परिवार का मोबाइल चेक किया गया। आतंकी गतिविधियों में संलिप्त डाॅ. शाहीन का परिवार लखनऊ में रहता है। उसके घर पर यूपी एटीएस, जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्ष जांच एजेंसी लगातार डेरा डाले हुए है। पिता से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी कोई कई अहम जानकारी मिली थी। वहीं, उसके भाई शोएब के घर पर भी यूपी एटीएस ने छापा मारा था। शोएब ने पत्रकारों को बताया कि जांच एजेंसी मेर घर आई थी। सामान्य तरीके से परिवार और मुझसे पूछताछ की, जो भी जानकारी उनके पास थी, वो सब बता दिया है। वे और उनका परिवार जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं और करेंगे। दिल्ली विस्फोट में जो भी शामिल हैं, वे अपराधी हैं, लेकिन उनकी बहन और भाई का नाम आने पर उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वो लोग ऐसा कर सकते हैं।विदेश में रहने का दबाव बनाती थी शाहीन : पूर्व पति जफर हयातआतंकी गतिविधियों में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार शाहीन के पहले पति डाॅ. जफर हयात कानपुर के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। जफर हयात ने बताया कि वह शादी के कुछ साल बाद से विदेश में बसने की जिद्द करती थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि हमारा परिवार और सारे रिश्तेदार यहीं हैं। उन्होंने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते हमारा तलाक हो चुका है। दोनों बच्चे उनके पास ही रहते हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि शाहीन आतंकी संगठनों के सम्पर्क में है। कभी वो अपने बच्चों से भी बात नहीं करती थी।डाॅ. परवेज को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा डाॅ. शाहीन के भाई परवेज की तलाश में मंगलवार को एटीएस ने आईआईएम रोड के मुतक्कीपुर गांव की तकवा कालोनी में उसके  घर पर छापा मारा था। छह साल पहले ही उसने यह मकान बनवाया था। घर पर कोई नहीं मिला, लेकिन छानबीन के दौरान जांच टीम को इलेक्ट्रानिक उपकरण और कई अहम दस्तावेज मिले हैं। परवेज आतंकी गतिविधियों में शामिल व विदेशों में बैठे लोगों के संपर्क में था या नहीं यह जल्द ही खुलासा हो सकेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि डाॅ. शाहीन और परवेज के परिवार से पूछताछ के दौरान कुछ जानकारियां हासिल हुई हैं। परवेज के घर पर छापेमारी के दौरान मिले कुछ चीजों के बारे में उससे जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे वो मीडिया से साझा किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

new delhi, Police searching,Delhi blast case

नई दिल्ली । दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया है। पुलिस पूरी दिल्ली में एक संदिग्ध कार की तलाश में जुटी है, जो लाल रंग की ईको स्पोर्ट है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पांच टीमें इसकी तलाश में जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया कि संदिग्धों के पास आई-20 कार के अलावा एक और लाल रंग की कार थी। दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक लाल रंग की इको स्पोर्ट कार को लेकर अलर्ट आया था कि ये गाड़ी भी इनके साथ हो सकती है। पुलिस की जांच में आई-20 कार के साथ ये गाड़ी कही नहीं दिखी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली विस्फोट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी है। एनआईए ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई है, जिसका नेतृत्व एडीजी विजय सखारे करेंगे। सखारे के अलावा टीम में आईजी, 2 डीआईजी, 3 एसपी और अन्य अधिकारी होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

mumbai, Dharmendra discharged, hospital

मुंबई । कई दिनों के इलाज के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया, इस दौरान बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। परिवार ने फैसला किया है कि अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि अभिनेता को 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।   धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर जैसे ही सामने आई, उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। देशभर में उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। पंजाब के साहनेवाल से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र के लिए फगवाड़ा सहित कई जगहों पर मंदिरों और गुरुद्वारों में उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही थीं। अब जब अभिनेता घर लौट आए हैं, तो उनके प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।   परिवार का बयान धर्मेंद्र के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका आगे का इलाज घर पर जारी रहेगा। हम मीडिया और आम जनता से निवेदन करते हैं कि वे किसी भी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाएं। कृपया धर्मेंद्र जी और हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी के प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के प्रति आभारी हैं। धर्मेंद्र आप सभी से बहुत प्यार करते हैं, कृपया उनका सम्मान करें।"  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 November 2025

mumbai, Tamil actor, passes away

मुंबई । तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता अभिनय किंगर का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। करीब तीन महीने पहले अभिनय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी का जिक्र करते हुए सहायता मांगी थी। एक टीवी कलाकार ने उन्हें एक लाख रुपये की मदद भी दी थी।   कौन थे अभिनेता अभिनय? अभिनेता अभिनय का पूरा नाम अभिनय किंगर था। वह मलयालम फिल्म अभिनेत्री टीपी राधामणि और कनय्यालाल के बेटे थे। राधामणि अपनी पीढ़ी की मशहूर अदाकारा थीं और उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'उथरायणम' में अभिनय किया था। अभिनय ने अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए 2002 में कस्तूरी राजा निर्देशित फिल्म 'थुल्लुवथो इलमई' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ धनुष मुख्य भूमिका में थे।   फिल्मों और डबिंग की दुनिया में छोड़ी छाप अभिनय ने 'जंक्शन', 'सिंगारा चेन्नई' और 'पोनमेगलाई' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से पहचान बनाई। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और बाद में डबिंग कलाकार के रूप में भी खुद को स्थापित किया। उन्होंने थलापति विजय की 'थुप्पाकी' में विलेन बने विद्युत जामवाल को आवाज दी थी। इसके अलावा कार्थी की 'बैया' और सूर्या की 'अंजान' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने डबिंग की थी।   आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे अभिनय बीते कुछ वर्षों में अभिनय फिल्मों से दूर हो गए थे और आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील भी की थी। उनके निधन पर कई सितारों एवं फैंस ने गहरा दुख व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

new delhi,Urban cooperative banks , Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश के शहरी सहकारी बैंक अब आकांक्षी युवाओं, छोटे व्यापारियों और निम्न वर्ग के लोगों के सशक्तीकरण के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नैफकब और अन्य शहरी सहकारी संगठन एक ‘नैतिक दिशानिर्देश जारी करें, जिसके आधार पर प्रत्येक बैंक अपने वित्तीय ढांचे को पुनः डिज़ाइन कर सके।शाह यहां राष्ट्रीय शहरी सहकारी बैंक एवं ऋण समिति महासंघ (नैफकब) और सहकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘को-ऑप कुंभ 2025’ को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि शहरी सहकारी बैंक और ऋण समितियां हाल के वर्षों में नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ी हैं। उन्होंने अमूल और इफ्को को अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन द्वारा विश्व रैंकिंग में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। शाह ने कहा कि यह दर्शाता है कि सहकारिता की अवधारणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक और जीवंत है। अमूल ने देश में श्वेत क्रांति को गति दी है और आज प्रतिदिन तीन करोड़ लीटर दूध एकत्र कर रहा है। वहीं इफ्को ने हरित क्रांति में अहम योगदान देते हुए 93 लाख टन यूरिया और डीएपी का उत्पादन किया है, जिनके नैनो उत्पाद आज 40 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज ‘सहकार डिजी-पे’ और ‘सहकार डिजी-लोन’ ऐप्स लॉन्च किए गए हैं, जो देश की सबसे छोटी सहकारी संस्थाओं को डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जोड़ेंगे। शाह ने कहा, “भारत में डिजिटल पेमेंट का नया युग शुरू हो चुका है और अब सहकारी संस्थाओं को भी इससे जुड़कर आमजन तक वित्तीय सुविधा पहुंचानी होगी।”केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के लिए मॉडल बायलॉज तैयार किए हैं, जिन्हें सभी राज्यों ने अपनाया है। इससे निष्क्रिय समितियों को पुनर्जीवित करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने के लिए त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रोफेशनल्स तैयार करेगा। शाह ने लक्ष्य रखा कि दो लाख से अधिक आबादी वाले प्रत्येक नगर में पांच वर्षों के भीतर एक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक स्थापित किया जाए।अमित शाह ने बताया कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों का एनपीए अनुपात दो वर्षों में 2.8 से घटकर केवल 0.6 प्रतिशत रह गया है, जो इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है।  कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कर्नाटक के मंत्री डॉ. एचके पाटिल, नैफकब अध्यक्ष लक्ष्मी दास, सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

new delhi, Grand Alliance government ,Jairam Ramesh

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। सत्ता में आते ही बिहार के लिए महागठबंधन की पांच साल की बीस सूत्री गारंटी लागू की जाएगी, जिसमें हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये सहायता और दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।   कांग्रेस नेता रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि महागठबंधन की गारंटी में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, जीविका दीदियों को तीस हजार रुपये वेतन, वृद्धजनों को पंद्रह सौ रुपये पेंशन और दिव्यांगों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा किसानों को उपज पर समर्थन मूल्य की गारंटी, चौबीस घंटे मुफ्त बिजली और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी शामिल है। जयराम रमेश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आरक्षण सीमा पचास प्रतिशत से बढ़ाने वाले कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में भेजेगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारा में फंसे पैसों को वापस दिलाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। पत्रकारों के लिए रहने का हॉस्टल और मुफ्त इलाज तथा वकीलों को जीवन और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

guwahati, Assam Cabinet ,Polygamy Prohibition Bill

गुवाहाटी । राज्य मंत्रिमंडल ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी। इसे राज्य में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रही है। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में रविवार रात लोक सेवा भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिमंडल ने उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल में स्टेट ऑफ द आर्ट ज्यूडिशियल टाउनशिप के पहले चरण के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना की अनुमानित लागत 478.78 करोड़ रुपये होगी। हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स डेवलपमेंट (फेज-I) के अंतर्गत आधुनिक न्यायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। सभी भवन आपस में पुलों से जुड़े होंगे। यह परिसर क्षेत्र का प्रमुख न्यायिक केंद्र होगा। इस परियोजना के प्रमुख घटक हाई कोर्ट बिल्डिंग (जी+4), हाई कोर्ट बार बिल्डिंग (जी+6), तथा हाई कोर्ट ऑफिस बिल्डिंग (जी+6) हैं।   राज्य मंत्रिमंडल ने असम स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी 2025-30’ को भी मंजूरी दी। इसका उद्देश्य अगले पांच वर्ष में असम को देश के अग्रणी नवाचार और उद्यमिता केंद्रों में स्थापित करना है। इस नीति पर पांच वर्षों में 397 करोड़ रुपये का व्यय होगा। इस नीति के अंतर्गत विभिन्न आर्थिक सहायता प्रावधान किए गए हैं। मंत्रिमंडल ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक- 2025 को मंजूरी प्रदान की है। इसे बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने और इसे अपराध घोषित करने के उद्देश्य से लाया गया है (छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों को छोड़कर)। यह विधेयक ऐसे पुरुष या महिला को विवाह करने से रोकता है जिसकी जीवित पत्नी या पति हो, या जिसका विवाह विधिक रूप से विच्छेदित नहीं हुआ हो। साथ ही, इस विधेयक में बहुविवाह से पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने का भी प्रावधान रखा गया है ताकि उन्हें न्याय और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।   बैठक में कैरीयर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के अंतर्गत असम के स्वायत्त, प्रांतीयकृत और सरकारी महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के पदोन्नति की प्रभाव तिथि निर्धारित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने ‘चु-का-फा विश्वविद्यालय, असम’ की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए अविभाजित शिवसागर, विशेषकर चराइदेव जिले में एक शिक्षण, आवासीय और संबद्ध विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

patna,  kutcha house collapses, Danapur

पटना । बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में देररात हुए हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी में हुआ है। यहां एक कच्चे मकान के गिर जाने से गृहस्वामी समेत पांच लोगों के प्राण पखेरू उड़ गए। दानापुर बिहार की राजधानी से लगभग 14 किलोमीटर दूर है।ग्रामीणों के अनुसार, मकान के गिरने की आवाज सुनते ही सबसे पहले पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।यह हादसा बबलू खान (32) के परिवार के साथ हुआ। बबलू इंदिरा आवास योजना के तहत बने इस मकान में पत्नी रौशन खातून (30), पुत्र मोहम्मद चांद (10), पुत्री रुखशार (12) और चांदनी (2) के साथ रह रहे थे। हादसे के वक्त पांचों सो रहे थे। थाना अध्यक्ष विनोद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

srinagar, Following revelations ,Jammu Police

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने गिरफ्तार डॉक्टरों के खुलासे के बाद हरियाणा से विस्फोटक सामग्री का एक जखीरा और एक असॉल्ट राइफल बरामद किया है।   पुलिस सूत्रों के अनुसार एक समन्वित प्रयास से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग 300 किलोग्राम सामग्री, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया। यह ज़ब्ती हरियाणा के फरीदाबाद में की गई और गिरफ्तार डॉक्टरों से जुड़ी जांच से जुड़ी है।    इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी नेटवर्क से संबंध रखने के संदेह में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक डॉ. अदील अहमद राथर पुत्र अब्दुल मजीद राथर निवासी काजीगुंड, 24 अक्टूबर, 2024 तक अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत था। दूसरे डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल पर भी इसी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है और उन्हें उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।    पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपी) की कई धाराओं (13, 28, 38, 39) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 November 2025

patna,  Nepal-India border, elections in Bihar

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर नौ नवंबर की सुबह से 11 नवंबर तक भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह बंद रहेगी। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। इसे लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। मधुबनी जिले के जयनगर से नेपाल के जनकपुर तक चलने वाली ट्रेन का परिचालन भी इस दौरान बंद रहेगा। बिहार की सीमा नेपाल से 729 किलोमीटर तक फैली है। बिहार के सीमावर्ती जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगज शामिल हैं। यहां 11 नवंब को मतदान होना है। अररिया जिला में बिहार-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और एसएसबी जवान संयुक्त रूप से रात्रि को पहरा दे रहे हैं। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने इसकी पुष्टि की है। संयुक्त गश्त का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखना और क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। जिले में 90 से अधिक नाकों पर रात को विशेष नजर रखी जा रही है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 48 वीं बटालियन जयनगर ने चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार, नेपाल की ट्रेनों का परिचालन रविवार से मंगलवार तक बंद कराया जाए। चुनाव अवधि में नेपाल की ट्रेनों का परिचालन बंद कराने को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन के पत्र के आलोक में पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) द्वारा एक पत्र नेपाल के रेलवे अधीक्षक को दे दिया गया है। जयनगर (नेपाल) रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने बताया कि आज जयनगर जनकपुर बिजलपुरा के बीच अंतिम ट्रेन का परिचालन होगा। बुधवार से नेपाली ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक परिचालन बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से आठ नवंबर की सुबह से लेकर 11 नवंबर की शाम छह बजे तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

mumbai, Air India flight, delayed due to fault

नई दिल्‍ली/मुंबई । एयर इंडिया की मुंबई-लंदन उड़ान (AI129) शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब 7 घंटे देरी से उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को असुविधा हुई है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। एयरलाइंस की ये उड़ान, जो पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 6.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, अब दोपहर 1 बजे रवाना होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परेशान यात्रियों ने मुंबई-लंदन उड़ान के लिए बोर्डिंग सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई, जो सुबह 5:20 बजे के निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देरी से शुरू हुई। हालांकि, विमान में चढ़ने के बाद यात्रियों को विमान के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा। इससे पहले चालक दल ने घोषणा की कि तकनीकी समस्या का पता चला है। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इस बीच एयरलाइन ने जारी बयान में कहा, "एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या AI129, जो सुबह 6:30 बजे मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, देरी से चल रही है। ये फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। तकनीकी खराबी के कारण उड़ान अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया है।" उल्‍लेखनीय है क‍ि यह घटनाक्रम दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण में गड़बड़ी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होने के एक दिन बाद आया है। देश के सबसे व्यस्ततम आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी की खराबी के कारण 800 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। इसका असर सिर्फ़ मुंबई ही नहीं बल्कि जयपुर और लखनऊ जैसे कई उत्तर भारतीय शहरों में भी महसूस किया गया। हालांकि, शनिवार को कुछ देरी की खबरों के बावजूद विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

patna, RJD-Congress ,PM

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन और विशेष कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कसा। उन्होंने राजद पर अपराध और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)उम्मीदवारों के लिए समर्थन भी मांगा।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। राजद-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।   प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जंगलराज वालों के प्रचार के गाने सुने हैं आपने? छोटे बच्चे मंच से कह रहे हैं, हमें रंगदार बनना है। क्या बिहार के बच्चों को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर- इंजीनियर बनना चाहिए ? बिहार में स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए, हैंड्सअप कहने वाले नहीं चाहिए। राजद वालों के प्रचार गाने सुनकर आप कांप जाएंगे। हम बच्चों के हाथों में लैप टॉप दे रहे हैं। राजद वाले कट्टा-दुनाली दे रहे हैं।   पीएम मोदी ने कहा कि जहां राजद और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां भ्रष्टाचार हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।   प्रधानमंत्री ने कहा, " माँ सीता की भूमि पर आया हूं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे 6 साल पहले का वाकया याद आता है। 8 नवंबर 2019 को मैं यहां आया था। अगले दिन करतारपुर कॉरिडोर के लिए पंजाब के लिए निकलना था। उसी दिन राम मंदिर पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन में सीता माता से प्रार्थना कर रहा था कि फैसला राम मंदिर के पक्ष में आए। सीता मइया की धरती से मांगी प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। ऐसा ही हुआ उच्चत्म न्यायालय ने राम लला के पक्ष में ही फैसला दिया।"   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की बहुत चर्चा है। उनके खातों में हमने 10-10 हजार डाले। कल्पना कीजिए अगर महिलाओं के खाते ही नहीं खुलते, तो क्या उन्हें ये पैसे मिल पाते? मोदी ने खाते खुलवाए, नीतीश जी ने पैसे डाले। अगर जंगलराज होता, तो आपके हक का भी पैसा लूट लिया जाता। कांग्रेस के प्रधानमंत्री नामदार के पिता जी कहते थे कि दिल्ली से एक रुपये निकलता है, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे हो जाते हैं। ये कौन सा पंजा था, जो एक रुपये के घिस-घिसकर 15 पैसे कर देता था। आज अगर पटना से 1 रुपये निकलता है, तो पूरे 100 पैसे आपके खातों में पहुंचते हैं।   पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और राजद के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिन्दुस्तान और मेरी माताएं, जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

jammu, Security forces foiled , two terrorists

कुपवाड़ा । कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के केरन सेक्टर में सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।   एक्स पोस्ट में चिनार कॉर्प्स-भारतीय सेना ने लिखा कि चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इलाके की तलाशी जारी है।   आतंकवादियों की घुसपैठ की सुनियोजित कोशिश के बारे में एजेंसियों से विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी शुरू करने के बाद उनसे आमना-सामना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

new delhi, Centre issues, new deep

नई दिल्‍ली । भारत के विशाल समुद्री संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए केंद्र सरकार ने देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नए नियम अधिसूचित किए हैं।मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि इन नियमों का मुख्य उद्देश्य मछुआरों, सहकारी समितियों और छोटे मछुआरों को सशक्त बनाना है और विदेशी जहाजों को भारतीय जल में मछली पकड़ने से रोकना है। ये नियम गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के कार्य और तकनीकी रूप से उन्नत जहाजों के प्रबंधन के लिए मछुआरा सहकारी समितियों और मछली उत्पादक संगठनों (एफएफपीओ) को प्राथमिकता देते हैं।सरकार ने लघु मत्स्य पालन, मत्स्य सहकारी समितियों और एफएफपीओ को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ईईजेड नियम न केवल गहरे समुद्र में मछली पकड़ने में सुविधा प्रदान करेंगे, बल्कि मूल्य संवर्धन, पता लगाने की क्षमता और प्रमाणीकरण पर जोर देकर समुद्री खाद्य निर्यात को बढ़ाने में भी योगदान देंगे।मंत्रालय के मुताबिक भारत के समुद्री क्षेत्र की अप्रयुक्त क्षमता को उजागर करने की सरकार की प्रतिबद्धता से प्रेरित यह पहल बजट 2025-26 की उस घोषणा को पूरा करती है जिसमें अंडमान और निकोबार तथा लक्षद्वीप द्वीप समूह पर विशेष ध्यान देते हुए भारतीय ईईजेड और उच्च सागरों से स्थायी मत्स्य पालन के लिए एक सक्षम ढांचे की परिकल्पना की गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

varansi, Vande Bharat train, PM Modi

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर के देशों में आर्थिक विकास बुनियादी ढांचे में प्रगति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत बहुत तेज गति से इस रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। इस पर हर भारतीय को गर्व है।   प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बनारस (मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह भारतीय रेलवे को ट्रांसफार्म करने का अभियान है।   उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से तीर्थयात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ऐसी यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। यह भारतीय विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसी शहर का विकास स्वाभाविक रूप से तब शुरू होता है जब उसे बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है और बुनियादी ढांचा केवल भव्य पुलों और राजमार्गों से कहीं आगे तक फैला होता है। यह दृष्टिकोण क्षेत्रीय गतिशीलता, आर्थिक गतिविधि और समग्र विकास को बढ़ाने में नई शुरू की गई वंदे भारत ट्रेनों के महत्व को रेखांकित करता है।   उन्होंने कहा कि काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10- 11 साल पहले किसी एक गंभीर बीमारी का इलाज करना मुश्किल था। लोगों का केवल एक विकल्प बीएचयू ही होता था। लोगों को अस्पताल में पूरी-पूरी रात खड़े रहने के बाद भी बिस्तर नहीं मिल पाता था। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग परेशान थे। काशी के लोगों की सारी चिंताओं को दूर करते हुए महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पताल बनवाए गए हैं। इससे पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से गरीबों को लाभ मिल रहा है।   प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा की तरह अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में की। उन्होंने कहा, “हम देखनी कि देव दीपावली पर कितना अद्भुत आयोजन भल। आज का दिन बड़ा शुभ है। हम इस विकास पर्व के अवसर पर आप सबको शुभकामनाएं देते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चार वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बनारस से खजुराहो के लिए चलने वाली वंदेभारत को रवाना किया। इसके बाद लखनऊ- सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदेभारत एक्सप्रेस का भी वर्चुअल शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री का बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 November 2025

bhagalpur,   Grand Alliance government , Rahul Gandhi

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार चरम पर है। तमाम दलों के नेता रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।   भागलपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष बल दिया जाएगा। यह सरकार गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, किसान, मजदूर और युवाओं की होगी।   राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के नालांदा विश्वविद्यालय का प्राचीन गौरव लौटाया जाएगा। इसे विकसित किया जाएगा। यहां पूर्व की तरह विदेशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने आएंगे।   राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के बुनकरों और मखाना किसान के लिए बाजार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि उनको उनके उत्पाद का उचित कीमत मिल सके।   राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर से वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोट चोरी का प्लान पूरे देश में लागू करना चाहती है। इन्होंने हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में यही काम किया है। अब ये यही काम बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं।   भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके कई नेताओं ने गुरुवार को बिहार में वोट दिया, उन्हीं नेताओं ने दिल्ली चुनाव में भी वोट दिया था। एक तरफ भाजपा नेताओं को एक से ज्यादा वोट देने दिया जा रहा है, वहीं, दूसरी तरफ उनके वोट काटे जाते हैं, जो कांग्रेस या महागठबंधन को वोट देते हैं।   राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भी फर्जी वोटर लिस्ट आएगी और भाजपा के लोग फर्जी वोट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी, वो पोलिंग बूथ पर खड़ी होकर वोट चोरी रोकेगी।   राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान में हिंदुस्तान की जनता की आवाज है, लेकिन भाजपा के लोग अमीरों की मदद करने के लिए, जनता का धन लूटने के लिए और संविधान को कुचलने के लिए वोट चोरी करते हैं।   भागलपुर की जनता से उन्होंने कहा, मैं बस यही कहना चाहता हूं, भाजपा और चुनाव आयोग के लोग बिहार की जनता के बारे में नहीं जानते हैं।‌ बिहार की जनता यहां किसी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देगी।"   अंत में राहुल गांधी ने जनसभा में मौजूद लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान मंच पर भागलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा, कहलगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा, ललन यादव सहित अन्य महागठबंधन के नेता मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

new delhi, Vande Mataram, PM Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वंदे मातरम् केवल एक शब्द नहीं बल्कि यह एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक सपना और एक संकल्प है। यह गीत मां भारती के प्रति भक्ति और समर्पण की प्रतीक भावना है जो हमें अपने अतीत से जोड़ता है, वर्तमान में आत्मविश्वास भरता है और भविष्य के लिए साहस देता है।   प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने वंदे मातरम् पर विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का मूल भाव है भारत मां भारती भारत की शाश्वत संकल्पना। जब यह चेतना शब्दों और लय के रूप में प्रकट हुई तब वंदे मातरम् जैसी रचना सामने आई। गुलामी के दौर में यही उद्घोष भारत की स्वतंत्रता का संकल्प बन गया था। वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का स्वर बन गया जो हर क्रांतिकारी की जबान पर और हर भारतीय की भावना में रचा-बसा था।   प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् के 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को भी याद करते हुए कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी ने जब 1875 में इसे बंगदर्शन में प्रकाशित किया तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा बन जाएगा। 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने कांग्रेस अधिवेशन में इसे गाया जबकि 1905 में बंग भंग आंदोलन के दौरान यह विरोध का प्रमुख नारा बना। वंदे मातरम् ने न केवल अंग्रेजी शासन के खिलाफ जनता को एक किया बल्कि एक समृद्ध सुजलाम सुफलाम भारत का सपना भी जगाया।   प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा था और आज भी यह आजादी की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। बंकिम बाबू ने मां भारती को ज्ञान की देवी सरस्वती समृद्धि की देवी लक्ष्मी और शक्ति की देवी दुर्गा के रूप में चित्रित किया। यही भाव आज भारत को विज्ञान तकनीक रक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अग्रणी बना रहा है। जब भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा, जब हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ाने लगीं या विज्ञान से लेकर खेल तक नई ऊंचाइयां छूने लगीं तो हर भारतीय के दिल से एक ही स्वर निकला भारत माता की जय, वंदे मातरम्।   प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् केवल स्वतंत्रता का गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने इस अवसर पर सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अपना जीवन न्यौछावर किया।   समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।   यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत है। इसके तहत देशभर में सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ जन भागीदारी के अनेक आयोजन किए जायेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

bhagalpur,  jungle raj, Amit Shah

भागलपुर । जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के मड़वा स्थित मध्य विद्यालय मैदान में शुक्रवार को विशाल जनसभा को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 20 साल पहले का बिहार और अभी का बिहार में बहुत अंतर है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर काफी विकास किया है।   उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को 10 हजार रुपया एवं 125 यूनिट बिजली फ्री करवा दिया गया है। आने वाले समय में बिहार में उद्योग का प्रयास किया जाएगा। श्री शाह ने विपक्ष के महागठबंधन राहुल गांधी तेजस्वी यादव एवं लालू यादव पर करारा प्रहार किया।   उन्होंने कहा की फिर से जंगल राज नहीं चाहिए तो एनडीए के भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र भारी मतों से विजई बनाकर भेजने का कार्य करें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि आधे बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का सुपड़ा साफ हो गया है।   उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलराज भेस बदलकर फिर से बिहार में लाने का प्रयास किया जा रहा है। महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इनका ना कोई नेता है और ना नीति है। विपक्षी पार्टियां आमने-सामने ही चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा ‌कि लालू जी बीमार हैं, साथ में बेटा है। वह शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे रहे हैं। लालू का बेटा नारा लगा रहा है कि शहाबुद्दीन अमर रहे। भागलपुर वाले दंगों को नहीं भूले हैं। फिर से शहाबुद्दीन का समय वापस नहीं लाना है। ओसामा मैदान में है, अगर वो चुनाव जीतता है, शहाबुद्दीन के कल्चर वाले चुनाव जीतते हैं, तो भागलपुर में फिर से दंगे होंगे।   अमित शाह ने कहा कि भाजपा और एनडीए के पांच पांडव की तरह मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट होकर एनडीए चुनाव लड़ रहा है। मंच के संचालन प्रोफेसर गौतम कुमार कर रहे थे। मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बच्चियों को स्कूल ड्रेस नहीं था, साइकिल नहीं थे। आज शिक्षा में सुधार हुआ है नीतीश सरकार ने बच्चियों को पढ़ने के लिए काफी व्यवस्था किए हुए हैं। प्रत्येक महिला को स्वरोजगार करने के लिए एवं आत्मनिर्भर करने के लिए जो राशि दिया गया है वह राशि वापस नहीं करना है। मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष आदि लोग मौजूद थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

bhuj, Deputy Chief Minister, Khatiya meeting in Kutch

भुज  | गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती के गाँवों का सीमा निरीक्षण करने, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आवास सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत होने के अंतर्गत "सरकार आपके द्वार" के आदर्श वाक्य को क्रियान्वित करने के लिए कच्छ दौरे पर हैं।   इस यात्रा के दौरान गुरुवार रात्रि को उन्होंने कच्छ के लखपत तहसिल के कपूराशी गाँव में कपूराशी और कोरियानी ग्रामीणों से बातचीत की और खटिया बेठक में भाग लिया। कपूराशी गाँव में आयोजित खटिया बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण कच्छ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ये गाँव लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से कच्छ की स्थिति बदली है और लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक बदलाव आए हैं।   संघवी ने कहा कि सीमावर्ती गाँवों का विकास कैसे किया जाए, इस उद्देश्य से 30 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती गाँवों में बैठकें और चर्चाएँ आयोजित की हैं और नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए हैं। उन्होंने कपूराशी में ग्रामीणों के साथ रात्रि बैठक, प्रवास और बातचीत को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। सीमावर्ती गाँवों के नागरिकों की देशभक्ति की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों के सतर्क रवैये के कारण समय-समय पर सीमा पार से घुसपैठ को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कपूराशी सहित कच्छ के कई गाँवों ने 'सीमा प्रहरी' की भूमिका निभाई है।   संघवी ने ग्रामीणों से सीमा पार से घुसपैठ और सरकारी भूमि पर दबाव के बारे में प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया। क्योंकि अगर गाँव जागरूक रहे तो नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियाँ, सरकारी ज़मीन पर धार्मिक दबाव जैसी कई गतिविधियों को रोका जा सकता है। उपमुख्यमंत्री का कपूराशी गाँव में ढोल-नगाड़ों और पगड़ियों के साथ स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने कच्छी पगड़ियाँ पहनाकर उनका स्वागत किया।   उन्होंने गाँव के बुजुर्गों और युवाओं के साथ खुलकर बातचीत की और गाँव की समस्याओं, सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, "मुझे कपूराशी में इन सच्चे देशभक्तों के साथ होने पर गर्व है।"उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर कहीं भी सरकारी ज़मीन पर धार्मिक या अन्य किसी बात के बेजा दबाव डाला गया, तो उस पर बुलडोज़र चला दिया जाएगा।   इस अवसर पर सांसद विनोद चावड़ा, अबडासा विधायक प्रद्युम्नसिंह जडेजा, गुजरात सीआईडी ​​क्राइम के महानिदेशक के.एल.राव, कच्छ बॉर्डर रेंज के आईजी चिराग कोर्डिया, कच्छ कलेक्टर आनंद पटेल जैसे वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

new delhi, ATC glitch, Delhi

नई दिल्‍ली । राष्‍ट्रीय राजधानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल दिखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 100 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित हो गईं। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एटीसी में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआईए पर उड़ान में हो रही बाधा के लिए खेद जताया है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों में देरी पर जारी एक एडवाइजरी में बताया कि उनकी टीम डायल (दिल्ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड) सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।   एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे हवाई अड्डे और विमान में देरी और लंबा इंतज़ार हो रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं। हमारे केबिन क्रू और हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही अनुरोध किया गया है कि हवाई अड्डे पर जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

patna, NDA   government ,JP Nadda

पटना । बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए की संभावित जीत पर भरोसा जताया और विपक्ष पर तीखा हमला किया। नड्डा ने कहा कि हाई वोटिंग प्रतिशत और जनता की स्पष्ट चुनावी पसंद एनडीए की सरकार के लिए मजबूत संकेत हैं।   प्रो-इनकंबेंसी का वोटिंग पैटर्न   जेपी नड्डा ने गुरुवार को एक चैनल पर इंटरव्यू में कहा कि मैं पहले भी आश्वस्त था और पहले चरण के मतदान के बाद बिल्कुल आश्वस्त हूं कि एनडीए 160 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगा। बिहार में कहीं भी एंटी इनकंबेंसी का संकेत नहीं है। जनता विकास, स्थिरता और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान कर रही है।   उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी आशाओं और एस्पिरेशन को वोट के माध्यम से स्पष्ट किया है। लोग चाहते हैं कि बिहार में स्थिर सरकार बने, विकास हो और मोदीजी के आशीर्वाद का फायदा बिहार को मिले। यही कारण है कि हाई वोटिंग प्रतिशत देखा गया। यह स्पष्ट प्रो-इनकंबेंसी वोट है।   300 करोड़ रोजगार के वादों को बताया हास्यास्पद और लास्ट मिनट का प्रयास   नड्डा ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव के 300 करोड़ रोजगार के वादों को 'लास्ट मिनट का प्रयास' करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता इसे गंभीरता से नहीं ले रही। महागठबंधन के नेता समय-समय पर वादे करते हैं, लेकिन उनकी क्रेडिबिलिटी कमजोर हो चुकी है। जनता जानती है कि यह वादे हास्यास्पद हैं और इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।   एनडीए की जीत को कोई प्रभावित नहीं कर पाएगा   नड्डा ने भरोसा जताया कि चुनाव में कोई बागी या नाराज कैंडिडेट एनडीए की जीत को प्रभावित नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता स्पष्ट और सुदृढ़ वोटिंग कर रही है, जिससे एनडीए को स्थिरता और विकास के साथ बिहार सरकार बनाने का मौका मिलेगा।   उस समय स्टेट मशीनरी लॉ एंड ऑर्डर में लिप्त थी   नड्डा ने जंगलराज के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय स्टेट मशीनरी लॉ एंड ऑर्डर में लिप्त थी। मुकामा हत्याकांड, शिल्पी गौतम केस जैसे उदाहरण हैं, जहां राजद नेताओं का नाम सामने आया। उस समय केसों को दबाया गया और राज्य प्रशासन इन घटनाओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है। आज बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह लागू है। मुकामा हत्याकांड में दोषियों को गिरफ्तार किया गया। कोई भेदभाव नहीं, कोई समझौता नहीं। राज्य प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष है।   विकास और स्थिरता के पक्ष में बिहार, यही हमारी जीत की गारंटी   जेपी नड्डा ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में चुनाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है,लेकिन सभी वर्गों का वोट एनडीए को मिल रहा है। ओवैसी का असर सीमित है और एनडीए को समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ताकत और तैयारी के साथ चुनाव लड़ा है। पहले चरण के मतदान के बाद भी एनडीए की ताकत और समर्थन पहले जैसे मजबूत है। बिहार के लोग विकास और स्थिरता के पक्ष में हैं और यही हमारी जीत की गारंटी है।   राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत की संस्थाओं के खिलाफ समर्थन मांगा   भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विपक्षी नेताओं और राहुल गांधी के डीप स्टेट और वोट चोरी के आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और कानून को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता इसे समझ चुकी है। इन्होंने विदेश में जाकर भारत की संस्थाओं के खिलाफ समर्थन मांगा। यह बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।   एनडीए की रणनीति और भविष्य की तैयारी   नड्डा ने कहा कि एनडीए ने टिकटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में पूरी तैयारी की है। कुछ बागी या नाराज कैंडिडेट्स हो सकते हैं, लेकिन उनका असर हमारी जीत पर नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता स्पष्ट और सुदृढ़ वोटिंग कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए 160 प्लस सीटों के साथ जीत हासिल करेगा और सरकार विकास, रोजगार और स्थिरता के मुद्दों पर काम करेगी।   बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार बनेगी, एनडीए नेतृत्व पर जनता का भरोसा   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने विकास और स्थिरता के पक्ष में वोट किया है। हाई वोटिंग प्रतिशत ने स्पष्ट प्रो-इनकंबेंसी का संदेश दिया है। विपक्ष के वादे और क्रेडिबिलिटी कमजोर हैं। एलजेपी और वीआईपी का असर सीमित हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह लागू है। एनडीए को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन है। 160 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार पक्की है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी तैयारी और जनता का समर्थन सुनिश्चित कर रहा है कि बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार बने। जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि विकास और भरोसेमंद नेतृत्व ही उनकी प्राथमिकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 November 2025

patna, NDA ,Narendra Modi

अररिया  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में नौ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री ने लालू राबड़ी के 15 साल के शासनकाल जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठिए है। एनडीए सरकार एक एक घुसपैठियों का पहचान कर उसे देश से बाहर निकालने में लगी है तो कांग्रेस और राजद घुसपैठियों को बचाने के लिए तरह तरह की भ्रांतियां और झूठी बातों को फैला रहे हैं। उन्होंने घुसपैठिए के मामले में कहा कि राजद और कांग्रेस वालों को जब जब मौका मिला,घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए देश के नागरिकों के हक पर कब्जा कर रहे हैं।   पीएम ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल पर हमलावर होते हुए कहा कि 15 साल के उस जंगलराज वाले शासनकाल के आंकड़ा शून्य को याद कर लीजिए,जो उसका रिपोर्ट कार्ड है। 1990 से 2005 के शासनकाल में सरकार बनाने के नाम पर बिहार को लूटकर तबाह कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल के जंगलराज में एक्सप्रेस-वे शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में कोसी और गंगा पर पुल शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में टूरिस्ट सर्किल का विस्तार शून्य,15 साल के जंगलराज में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में मेडिकल कॉलेज शून्य,बिहार में 15 साल के जंगलराज में आईआईटी,आईआईएम,मिशन लॉ यूनिवर्सिटी की संस्था शून्य रही।   उन्होंने कहा कि एनडीए ने बहुत मुश्किल से जंगलराज से बिहार को बाहर निकाला है। आज बिहार में पटना में आईआईटी,बोधगया में आईआईएम,पटना में एम्स,दरभंगा में एम्स का निर्माण प्रगति पर,बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,भागलपुर में ट्रिपल आईआईटी,चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। गंगा पर चार पुल बनाए गए हैं । कोसी पर तीन नए पुल बनाए गए और तीन नए पुल बनाने का काम चल रहा है। बिहार में सात एक्सप्रेस-वे में एक का काम पूरा हो गया है। सीमांचल में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से इस इलाके की तस्वीर बदलने वाली है।एनडीए की सरकार नागरिकों की बेहतर जिंदगी को लेकर दृढ़ संकल्पित है।गरीबों को पक्का मकान,जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज,नल से जल,मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के मुद्रा लोन दिए जा रहे है।युवाओं को स्वरोजगार के लिए तीन लाख करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं।   कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नामदार को देश की आस्था से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस के नामदार छठी मईया की पूजा को ड्रामा बताते हैं और यह छठी मईया और आस्था का अपमान हुआ या नहीं। जो छठव्रती छठ पूजा के दौरान पानी तक नहीं पीते,उसे नौटंकी करार दे रहे हैं और ऐसे कांग्रेस के बयान पर राजद वालों के मुंह पर ताला लग जाता है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ का मजाक उड़ाने वाले राम मंदिर का विरोध करते हैं। प्रभु राम पर इसे विश्वास नहीं है।प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। लेकिन वे जानते हैं कि ये लोग ऐसा घुसपैठियों के दवाब और वोट की राजनीति के लिए ऐसा करते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान राम मंदिर के बगल में हो निषादराज,महर्षि वाल्मीकि,माता सबरी का मंदिर भी बनाया गया। प्रभु राम से गुस्सा है। निषादराज,महर्षि वाल्मीकि और माता सबरी से बैर दलित और अति पिछड़ों का अपमान है।   अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोसी मेची नदी को जोड़ा जा रहा है, जो बाढ़ की चुनौती को समाप्त करने के साथ ही किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। दलहन किसानों के लिए योजना बनाई गई है राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना मखाना की खेती को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह इलाका जुट की खेती के लिए जाना जाता है और सरकार ने जुट किसानों के लिए एसपी 56 सौ रूपये प्रति क्विंटल की है। जबकि पहले की सरकार में एक हजार रूपये प्रति क्विंटल होता था।  उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सबको पढ़ाई, सबको दवाई, सबकी कमाई और सबकी सुनवाई पर काम कर रही है।एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में दिए गए 10 हजार रुपये माता और बहनों को ताकत प्रदान करने का काम करेगी और सरकार बनने के बाद योजना का दायरा बढ़ाकर फिर से पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता और बहने उनकी ताकत है और वह समृद्धि बिहार बनाने का संकल्प ले रखी है। इससे पहले फारबिसगंज पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत मखाना के बने माला सुंदरनाथ धाम मंदिर की तस्वीर और शॉल ओढ़ाकर किया गया।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 November 2025

mumbai, Actor Harish Rai ,passes away

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' में चाचा का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता हरीश राय का निधन हो गया है। 63 वर्षीय हरीश राय लंबे समय से थायराइड कैंसर से जूझ रहे थे। बुधवार को उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत से मनोरंजन जगत में गहरा शोक छा गया है।   लंबी बीमारी से जूझ रहे थे हरीश राय रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता हरीश राय को कुछ समय पहले थायराइड कैंसर का पता चला था। इलाज के बावजूद बीमारी धीरे-धीरे उनके शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गई थी, खासकर पेट तक। कैंसर की गंभीरता के चलते उनका वजन तेजी से घटने लगा और उनका शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होता चला गया। परिवार और करीबी दोस्तों के मुताबिक, हरीश ने आखिरी वक्त तक हिम्मत नहीं हारी, लेकिन बीमारी ने अंततः उन्हें मात दे दी। हरीश राय के निधन की खबर फैलते ही पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके सहकर्मी और प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता के चाहने वालों ने उन्हें 'सादगी और समर्पण का प्रतीक' बताया।   कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक अभिनेता हरीश रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। कैंसर से पीड़ित उनके निधन से फिल्म जगत को गहरा सदमा पहुंचा है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"   यादगार फिल्मों की विरासत हरीश राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। 'राज बहादुर', 'संजू वेड्स गीता' और 'भूगत' जैसी फिल्मों में उनके दमदार किरदारों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'केजीएफ' सीरीज़ में यश के चाचा के रूप में मिली। फिल्म में उनका किरदार छोटा होने के बावजूद बेहद असरदार था, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।   एक सादगीभरा कलाकार, जो अमर रहेगा यादों में हरीश राय को उनके सहकर्मी एक मेहनती, अनुशासित और जमीन से जुड़े कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं। उनका जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग मानते हैं कि 'केजीएफ' में निभाए गए उनके किरदार की तरह ही, हरीश राय की यादें भी हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 November 2025

patna, 53.77 percent voting ,Bihar Assembly elections

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पहले चरण में बिहार के कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कराई जा रही है। चुनाव आयोग की ओर से दोपहर 3 बजे तक के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार कुल 53.77 प्रतिशत मतदाता अपने मदाधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।   बिहार में दोपहर 3 बजे तक बेगूसराय में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। बेगूसराय में 59.2 फीसदी मतदान हुआ है। इसके बाद मधेपुरा में 55.96 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, राजधानी पटना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। पटना में तीन बजे तक 48.69 फीसदी मतदान हुआ है।   बिहार में तीन बजे तक के जिलावार मतदान प्रतिशत इस प्रकार से हैं।   बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत भोजपुर -50.07 प्रतिशत बक्सर - 51.69 प्रतिशत दरभंगा - 51.75 प्रतिशत गोपालगंज - 58.17 प्रतिशत खगड़िया 54.77 प्रतिशत लखीसराय - 57.39 प्रतिशत मधेपुरा - 55.96 प्रतिशत पटना -52.17 प्रतिशत मुंगेर -58.40 प्रतिशत मुजफ्फरपुर- 58.40 प्रतिशत नालंदा -52.32 प्रतिशत सहरसा -55.22प्रतिशत समस्तीपुर -56.35 प्रतिशत सारण -54.6 प्रतिशत शेखपुरा -49.37 प्रतिशत सीवान - 50.93 प्रतिशत वैशाली 53.63 प्रतिशत

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 November 2025

patna, Make NDA win , Bihar

पश्चिम चम्पारण(बगहा) । बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के खैरा टोला मैदान में गुरूवार को भाजपा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी ,तो यहां रोजगार के अवसर बढेंगे । बिहार के विकास के लिए एनडीए को जिताईए।   गृह मंत्री शाह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बहुत काम किय उनमें, चारा घोटाला, ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला, होटल बिक्री घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, भर्ती घोटाला और एबी एक्सपोर्ट घोटाला किया है, यहां तक कि नरसंहार भी किए हैं। शाह ने कहा कि क्या घुसपैठियों को बिहार की मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए या नहीं? अभी हाल ही में, राहुल गांधी ने 'घुसपैठियों बचाओ' मार्च निकाला था। उनका कहना है कि घुसपैठियों को मतदाता सूची में बने रहना चाहिए। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं से नौकरियां छीनते हैं, गरीबों के राशन का हिस्सा हड़प लेते हैं और देश को असुरक्षित बनाते हैं ।   गृहमंत्री शाह ने कहा कि कट्टा बनाने वाली सरकार चाहिए या कट्टा लहराने वाली सरकार चाहिए। मोदी जी के द्वारा केन्द्र सरकार एवं नीतीश जी बिहार को विकसित राज्य बना रहे हैं, अब आतंकवाद से डरने की जरूरत नहीं है। अयोध्या में राम मन्दिर बना है ,अब सीतामढ़ी में मां जान की मंदिर साढ़े आठ सौ करोड़ से बनने जा रहा है। गरीब के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दिया जायेगा। बेतिया में इंजिनियरिंग कालेज की स्थापना की गई है,रामनगर में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली गई है। किसानों के खाते में अब किसान सम्मान निधी के रुप में नौ हजार रुपये दिया जायेगा। बन्द पडी सभी चीनी मिलों को सरकार बनने के बाद चालू किया जायेगा।   मौके पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आपके बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रहा है। सभा को नैनीताल के सांसद अजय भट्ट व निरंजन पंजी यार , वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार, केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो आप लोग अमन चैन से रहेगें।भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला , सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायिका भागीरथी देवी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 November 2025

kathua,   joint team , ED and DGGI raided

कठुआ । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह के आवास पर ईडी और डीजीजीआई की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई गुरूवार को सुबह से जारी है और इसे ईडी और डीजीजीआई की जम्मू यूनिट की टीम अंजाम दे रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स से जुड़ी कथित जांच के दायरे में हैं। इसी सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। वहीं कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और इस वक्त छापेमारी जारी है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब हो कि जितेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह पूर्व पीडीपी-कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अब उनके खिलाफ ईडी और डीजीजीआई की यह कार्रवाई हो रही है। यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है और इस छापेमारी के क्या परिणाम निकलते हैं। फिलहाल कठुआ में उनके निवास स्थान पर रेड जारी हैं

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 November 2025

bilaspur, 11 people died , train accident

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गतौरा स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन एक ट्रैक में खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें लोको पायलट इंजन का पूरा हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इस भयावह हादसे में मंगलवार की देर रात तक मृतकाें की संख्या 8 या 9 थी जाे अब तक बढ़कर 11 हाे गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।   सीपीआरओ विपुल कुमार ने बुधवार काे इसकी पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेस्क्यू टीम ने कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाला। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से भी काटा गया है। बोगी में फंसे सभी लोगों को निकाला गया। हादसे में बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। देर रात तक रेस्क्यू टीम का बचाव अभियान जारी रहा। जिसमें 3 लोगों के शव भी निकाले गए। रेलवे की तरफ से जांच की बात कही जा रही है।   उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे हुई यह दुर्घटना हुई।    10 घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रैक सुधारने में जुटी टीम   हादसे के बाद 10 घंटे से ज्यादा समय तक रेलवे, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी रही। इस दौरान एक-एक कर बोगी में फंसे मृतकों और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान रेलवे के सुरक्षा और टेक्निकल विभाग की टीम रेलवे ट्रैक को सुधारने में लगे रहे। शाम करीब सात बजे से ही रेलवे ने एक ट्रैक पर परिचालन शुरू कर दिया था। जबकि, मिडिल लाइन को भी देर रात चालू कर लिया गया। जिसके बाद भी क्रेन यान की मदद से बचाव कार्य चल रहा था।   मालगाड़ी को टक्कर मारने के बाद मेमू लोकल के इंजन और उससे लगा हुआ महिला आरक्षित बोगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । इस दौरान अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए बोगी और सीट को कटर से काटना पड़ा। रात करीब 10 बजे तक 8 शव निकाल लिए गए थे। जबकि, एक घायल ने रेलवे अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, तीन यात्री बोगी में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था। लिहाजा, देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रेन की बोगी को क्रेन की मदद से रेलवे साइड पर लाया गया, जिसके बाद क्रेन और कटर की मदद से ही बोगी की खिड़कियों और सीटों को अलग कर तीनाें शवाें काे भी बाहर निकाला गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

new delhi, Gold becomes cheaper, bullion market

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 650 रुपये से 830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। कीमत में आई उस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,450 रुपये से लेकर 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,240 रुपये से लेकर 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में आज भी सोना सबसे ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। हालांकि यहां सोने की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यहां सोना 1,020 रुपये से लेकर 1,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

new delhi, Rahul Gandhi , Haryana elections

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में ‘एच फाइल्स’ नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि हरियाणा में जो हुआ, वही अब बिहार में भी दोहराया जा सकता है।   यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हुई, जब गुरुवार बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी वोटर बनाए गए हैं और यह एक 'संगठित वोट चोरी' का मामला है। उन्होंने दावा किया कि यह फर्जीवाड़ा किसी स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि उच्च स्तर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल लगभग दो करोड़ वोटर हैं, जिनमें से हर आठवां मतदाता फर्जी है।   उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि हरियाणा में 25,41,144 वोट फर्जी हैं। इनमें 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 अमान्य पते, और 19,26,351 बल्क वोटर शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्म-6 (नाम जोड़ने) और फॉर्म-7 (नाम हटाने) का भी बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया, लेकिन चुनाव आयोग ने अब इन आंकड़ों तक पहुंच रोक दी है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि इतनी बड़ी वोट चोरी के बावजूद कांग्रेस पार्टी सिर्फ 22,779 वोटों के अंतर से हारी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम सुनियोजित तरीके से प्रभावित किए गए।   कांग्रेस नेता ने ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि उसी फोटो का इस्तेमाल अलग-अलग नामों से हरियाणा के कई बूथों पर 22 बार वोट डालने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल कभी ‘सीमा’, कभी ‘सरस्वती’ और कभी ‘स्वीटी’ के नाम से वोटर लिस्ट में दर्ज है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के दो बूथों पर एक ही महिला की फोटो 223 बार दोहराई गई। यह भी आरोप है कि शशांक गिरी नाम के व्यक्ति ने बूथ नंबर 431 और 508 में 14 बार वोट किया, जबकि रुद्राभिषेक जैन और नमन जैन नाम के दो भाइयों ने बूथ 130 और 131 में 18 बार मतदान किया।   राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग चाहे, तो एक साधारण प्रक्रिया चलाकर एक जैसे फोटो या पते वाले सभी नकली वोटरों को तुरंत पहचान सकता है, लेकिन वह ऐसा नहीं किया जा रहा है। राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया, जिसमें सैनी नतीजे आने से पहले यह कहते दिखे कि “बीजेपी एकतरफा सरकार बना रही है।” राहुल गांधी ने इस वीडियो को साजिश का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है।   राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलेट और फाइनल रिजल्ट में भारी अंतर था। जब हमने जांच की, तो सामने आया कि युवाओं का भविष्य चुरा लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यही पैटर्न बिहार में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कुछ मतदाताओं को मंच पर बुलाकर दावा किया कि उनके और उनके परिवारों के नाम वोटर लिस्ट से बिना वजह काट दिए गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अब जेन-जी और युवा ही सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र बचा सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

jammu, Army soldier injured , Kishtwar

किश्तवाड़ । किश्तवाड़ जिले के छत्रू सब-डिवीजन के अंतर्गत नायदगाम के कलाबन वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान बुधवार को सेना का एक जवान घायल हो गया है।   आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक जवान घायल हो गया और जवान को अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।   इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए एक खुफिया-आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क सैनिकों ने छत्रू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों को घेरा। जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी शुरू हुई है जो अभी जारी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

new delhi, 228 passengers stranded, Ulaanbaatar

नई दिल्‍ली । मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को बुधवार सुबह टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइंस के विमान से दिल्ली लाया गया। ये यात्री मंगोलिया की राजधानी में तब फंसे गए थे, जब सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित करके उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया था।   उलानबटार से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का राहत विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंचा।  राहत उड़ान AI183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटार के लिए उड़ान भरी थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उलानबटार (मंगोलिया) में फंसे AI174 के यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत उड़ान एहतियातन मार्ग परिवर्तन के बाद आज सुबह दिल्ली पहुंच गई है। प्रवक्‍ता ने एयर इंडिया की ओर से उलानबटार के स्थानीय अधिकारियों, मंगोलिया स्थित भारतीय दूतावास, डीजीसीए, भारत सरकार और यात्रियों और चालक दल की देखभाल सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित दिल्ली पहुंचाने में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है। एयरलाइंस के प्रवक्‍ता ने अपने यात्रियों को भी मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

patna, NDA is returning, Rajnath Singh

पटना/बांका । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि नीतीश की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में दुबारा सत्ता में आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी दलों पर निशाना भी साधा।   कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कें बेहतर हों। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी नहीं चाहता था कि बिहार में विकास हो।   राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के ऊपर सेना के राजनीतिकरण करने पर प्रहार किया और कहा कि सैनिक केवल एक धर्म का पालन करते हैं, जो "सैन्य धर्म" है। हमारी सेना को राजनीति में न घसीटें। जब भी इस देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपनी बहादुरी और पराक्रम का प्रदर्शन करके भारत का सिर ऊंचा किया है।   अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण होना चाहिए। हम (भाजपा) भी आरक्षण के समर्थक हैं। हमने गरीबों को आरक्षण दिया है।   राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति में विकास विरोधी सोच को खत्म कर दिया है। जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। आज यह चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।   राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है, जबकि राजद के नीचे से लेकर शीर्ष पर बैठे सभी नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद शासन के दौरान बिहार का स्वास्थ्य बजट मात्र 700 करोड़ रुपये था, जो अब राजग सरकार में बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि आज बिहार का बजट 3 लाख करोड़ से ऊपर का है, यह विकास की गाथा को लिख रहा है।   राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग कभी भी जाति, पंथ और धर्म के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करता। हम केवल विकास की बात करते हैं, जबकि महागठबंधन केवल लोगों को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का काम करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है, अगर आतंकी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ा जवाब देंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 November 2025

katihar, Prime Minister Narendra Modi, election roar

कटिहार । बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनसभाओं और रैलियों का सिलसिला जारी है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागठबंधन के नेता लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार को कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से राजग उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता राजनीति की पारखी है और जो कहा जाता है, उससे आगे की बात समझ जाती है। उन्होंने राजद-कांग्रेस के पोस्टर्स का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी तस्वीरें पोस्टर्स से या तो गायब हैं या छोटी सी लगी हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती।   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और राजद को पराजित करें।   प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिहार की बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपए पहुंच रहे हैं और अभी तक 1.40 करोड़ बहनों के खाते में पैसा आ चुका है।   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन की राजग सरकार का बहुत बड़ा फायदा है। फायदा ये है कि दिल्ली और पटना से निकला एक-एक रुपया आज सीधे आपके खाते में आता है। कोई चोर-लुटेरा लूट नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा, बिहार में काम करे, बिहार का नाम करे, ये हमारा संकल्प है। आपका राजग को दिया एक वोट इस काम को पूरा करेगा।   प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश के संसाधनों पर सिर्फ भारत के नागरिकों का हक है,न कि अन्य का। सारी सुविधाएं भारत के लोगों को मिलनी चाहिए, न कि घुसपैठियों को। उन्होंने कड़े रूख में कहा कि घुसपैठियों को संसाधन चुराने नहीं देंगे। दुर्भाग्य है कि राजद और कांग्रेस घुसपैठियों के पक्ष में खड़े होते रहते हैं।   प्रधामंत्री मोदी ने जनसभा में मौजूद सीमांचल के सभी राजग उम्मीदवारों को सम्यक रूप से विजय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार पलायन के बजाय प्रगति के रूप में जाना जायेगा और बिहार का युवा बिहार में ही कम करेगा। उन्होने बिहार के युवाओं से आह्वाहन किया कि सुशासन और विकसित बिहार तभी बनेगा, जब आपका एक-एक वोट राजग के साथियों को विजयी बनाने के लिए पड़ेगा।   प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शरुआत में कटिहार की पावन धरती को अंगीका भाषा में नमन किया और कटिहार के सपूत साहित्यकार अनूप लाल मंडल एवं अमर शहीद ध्रुव कुंडू का स्थानीय भाषा में अभिनन्दन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

new delhi ,India, Bahrain

नई दिल्ली । भारत और बहरीन ने द्विपक्षीय निवेश संधि के लिए चल रही वार्ता में हुई प्रगति का स्वागत किया है। दोनों पक्ष दोहरे कराधान बचाव समझौते (डीटीएए) पर वार्ता शुरू करने के लिए एक साझा समझ विकसित करने पर सहमत हुए हैं। भारत और बहरीन के बीच उच्च संयुक्त आयोग (एचजेसी) की आज पांचवीं बैठक नई दिल्ली में हुई। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्लातिफ बिन राशिद अलजयानी ने की। बैठक में उन्होंने रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार, निवेश, सीमा शुल्क, स्वास्थ्य, वित्तीय प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई पहलों पर चर्चा की। बैठक के बाद जारी वक्तव्य में दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की और सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए सशस्त्र आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की।भारतीय पक्ष ने 2026 से 2027 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सीट के लिए बहरीन पक्ष के चुने जाने पर उसे बधाई दी। दोनों पक्ष पारस्परिक लाभ के लिए बहुपक्षीय निकायों के चुनावों सहित बहुपक्षीय मंचों पर अपने पदों का समन्वय भी करेंगे। दोनों मंत्रियों ने दिसंबर 2024 में बहरीन में आयोजित चौथे एचजेसी के बाद से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने खुफिया जानकारी साझा करने, क्षमता निर्माण और साइबर सुरक्षा सहित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाकर आतंकवाद के खतरे से निपटने की भी प्रतिबद्धता जताई। दोनों पक्ष 2026 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी भी करेंगे। दोनों पक्षों ने व्यापार, आर्थिक और वाणिज्य के मोर्चे पर हुई प्रगति का स्वागत किया। द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि को देखते हुए, जो 1.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर (वित्त वर्ष 2024-25) तक पहुँच गया है, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, आधार धातुओं और रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों में व्यापार के और विकास और विविधीकरण की संभावना पर बल दिया। दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भविष्य में सहयोग बढ़ाने के प्रति आशा व्यक्त की। दोनों पक्ष दोहरे कराधान परिहार समझौते (डीटीएए) पर वार्ता शुरू करने के लिए एक साझा समझ विकसित करने पर सहमत हुए। इससे दोहरे कराधान को समाप्त करने, कर निश्चितता प्रदान करने और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

saharsa,Priyanka Gandhi, Sarita Paswan

सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के  सोनवर्षा राज की आधी आबादी को चुनाव की घोषणा से एक हफ्ते पूर्व 10 हजार रूपये देने वाली सरकार से पूछने की जरुरत है की इसके लिए उन्हें 20 वर्षो का इंतजार क्यों करना पडा। उक्त बातें रविवार को कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने उच्च विद्यालय सोनवर्षा के उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही।   निर्धारित समय से ढेढ घंटे विलंब से पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने 25 मिनट के सम्बोधन में एक बार भी राजद सुप्रिमों लालू यादव एवं तेजस्वी का नाम नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा की लोगों के मुल वोट के अधिकार जिससे सरकार बनती और बिगड़ती है उस मूल अधिकार का हनन राज्य और केन्द्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिहार में 65 लाख लोगो का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जिसका मतलब ही लोगों की नागरिकता छिनना है।   प्रियंका गांधी ने कहा की बिहार में 20 वर्षों से आपकी चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री चला रहे है। जब आपकी चुनी सरकार को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान नहीं दिया जा रहा है तो आपका सम्मान क्या होगा। उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार समस्याओं की जगह हर वक्त अतीत की बात करती है। ऐसे में उन्हें अपमान मंत्रालय का गठन करने का सलाह देते हुए कहा की हरएक समस्या के लिए केन्द्र सरकार मेरे परिवार के जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। अपमान मंत्रालय का गठन होने पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री राष्ट्र निर्माण पर अपना ध्यान केन्द्रीत कर सकेंगे।    इस दौरान प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा का विस्तार से जानकारी देते हुए सोनवर्षा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सरीता पासवान को वोट देने का अपील किया। इससे पूर्व उनका स्वागत मखाना के माला से किया गया। चुनावी सभा को पूर्णिया के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सासाराम के सांसद मनोज राम, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, पूर्व कबीना मंत्री अशोक सिंह, रविचरण यादव,सासाराम सांसद मनोज राम,  मो शाहनवाज ने किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

new delhi, Shivraj Singh Chouhan , Maharashtra

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री फल बीमा योजना के तहत किसानों को एक रुपये से 21 रुपये मिलने की खबर का केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने फसल बीमा क्लेम राशि में विसंगतियों पर अफसरों पर नाराजगी जताई और किसानों के हित में फसल बीमा कंपनियों एवं अफसरों को कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसल बीमा योजना कोई मजाक नहीं है। ये मजाक मैं नहीं चलने दूंगा।   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किसानों की परेशानियां दूर करने और क्लेम के बारे में उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार को दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक ली। शिवराज सिंह ने बैठक में महाराष्ट्र के कुछ किसानों को भी वर्चुअल जोड़कर गहराई से सीधे उनकी बात सुनी और अधिकारियों से इसके बारे में जवाब मांगा।   शिवराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि हम किसानों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने देंगे। 1 रुपये से 21 रुपये का फसल बीमा क्लेम मिलना किसानों के साथ मजाक है, सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच के आदेश दिए, साथ ही किसानों के हित में बीमा कंपनियों एवं अफसरों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को क्लेम जल्दी और एक साथ मिलना चाहिए तथा क्षति का आकलन सटीक प्रणाली से होना चाहिए। इसके लिए शिवराज सिंह ने योजना के प्रावधानों में आवश्यक होने पर बदलाफसव कर विसंगतियां दूर करने के निर्देश भी अफसरों को दिए।   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान सीहोर जिले के किसानों से मिली शिकायतों को लेकर काफी गंभीर नजर आए। इसके साथ ही महाराष्ट्र के किसानों को नाममात्र की क्लेम राशि मिलने की बातों को लेकर भी चिंतित थे, इसलिए वे सोमवार सुबह विमान से दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे कृषि भवन स्थित मंत्रालय पहुंचे और सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े सारे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही सभी बीमा कंपनियों के उच्चाधिकारियों को भी उन्होंने फौरन तलब किया। शिवराज सिंह ने इन सबकी बैठक लेकर कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी फसलों के प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने की स्थिति में सुरक्षा कवच के रूप में वरदान की तरह हैं, लेकिन साथ ही कुछ चीजें ऐसी हुई हैं जिससे इस महत्वपूर्ण योजना की बदनामी हुई है और मजाक भी उड़ता है तथा प्रोपेगंडा करने का मौका मिलता है।   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मिली शिकायतों पर इस तरह के सभी मामलों की फील्ड में जाकर पूरी जांच करने का आदेश प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सीईओ को दिया और कहा कि ये पड़ताल की जाएं, ताकि वास्तविकता सामने आए। उन्होंने कहा कि किसानों को क्लेम मिलने में देर नहीं लगना चाहिए। साथ ही शिवराज सिंह ने बीमा कंपनियों को भी निर्देश दिया कि नुकसान के सर्वे के समय उनका प्रतिनिधि भी जरूर उपस्थित रहना चाहिए, ताकि कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएं व किसान को वास्तविक क्लेम मिल सकें।   बैठक में यह बात उठने पर कि कुछ राज्य अपने हिस्से की सब्सिडी की राशि देरी से जमा करते हैं या महीनों से नहीं दे रहे हैं, शिवराज सिंह ने कहा कि सभी राज्यों से समन्वय कर राज्यांश राशि समय पर जमा करवाई जाएं, ताकि फसलों के नुकसान की स्थिति में पीड़ित किसानों को उनकी क्लेम राशि समय पर मिल सकें। ढिलाई बरत रहे राज्यों से 12 प्रतिशत ब्याज वसूला जाएं, जैसा कि केंद्र ने किसानों के हित में बड़ा प्रावधान किया है। शिवराज सिंह ने सवाल उठाया कि सब्सिडी देने में राज्यों की ढीलपोल की वजह से केंद्र सरकार क्यों बदनाम हों।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

patna, NDA  government , Amit Shah

पटना/शिवहर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवहर और सीतामढ़ी जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इन सभाओं के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।   जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, " मैं अभी यहीं से बिहार चुनाव का रिजल्ट बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बन रही है।"   अमित शाह ने कहा, " लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री, लेकिन मैं आज बिहार की धरती से कहता हूं न लालू जी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया जी का बेटा देश का प्रधानमंत्री। क्योंकि बिहार में नीतीश जी हैं और देश में मोदी जी हैं।"   अमित शाह ने कहा कि नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है और देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाई है। राजग की राजनीति सेवा और विकास की है, जबकि विपक्ष की राजनीति स्वार्थ और परिवार की।   अमित शाह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महाठगबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। इन लोगों को खुद नहीं मालूम कि कौन किस सीट से लड़ रहा है। जनता अब ऐसे बेमेल गठबंधनों को पहचान चुकी है, जो सिर्फ कुर्सी के लिए एक होते हैं और चुनाव खत्म होते ही एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं।   अमित शाह ने घोषणा की कि जिस दिन सीतामढ़ी में देवी सीता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। अयोध्या आने वाले लोग सीतामढ़ी भी जाएंगे और इससे बिहार के पर्यटन को बहुत लाभ होगा।   गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने अभी-अभी छठी मैया का अपमान किया है। राहुल गांधी, मोदी जी का अपमान करके आपने छठी मैया का अपमान किया है। जब भी आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान किया है, जनता ने आपको हराकर जवाब दिया है। इस बार, मोदी के साथ-साथ आपने छठी मैया का अपमान किया है। आने वाले चुनावों में सीतामढ़ी की जनता को यह याद रखना चाहिए।   अमित शाह ने दावा किया कि संयुक्त प्रगलिशील गठबंधन की सरकार के दौरान 10 वर्षों में बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि राजग सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में यह राशि बढ़कर 18 लाख 70 हजार करोड़ हो गई है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन 10 वर्षों के दौरान बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि मोदी सरकार के 10 वर्षों के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए हैं।   केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली वार्षिक राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये की जाएगी। दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के हवाई अड्डों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में अपग्रेड जल्द किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

jaipur,   speeding dumper hit , killing thirteen people

जयपुर । राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर एक कार को टक्कर मारने के बाद एक साथ कई लोगों को रौंद कर निकल गया, जिससे तेरह लोगों की मौत हो गई। डंपर के तीन अन्य गाड़ियों पर पलटने से कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।   जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया है कि हादसे में अभी तक तेरह लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव पचार के अनुसार हादसे के समय साेमवार दोपहर करीब एक बजे लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर सामान्य ट्रैफिक था। अचानक एक डंपर तेज गति से आया और कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ने दो अन्य कारों और एक पिकअप वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। डंपर के पलटने से आसपास खड़ी कई बाइकें भी दब गईं और राह चलते कई लाेग कुचल गए।   चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और जिला कलेक्टर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के लिए कहा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में यह आशंका जता रही है कि डंपर चालक शराब के नशे में था और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे डंपर को हटाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया कि जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 November 2025

navada,   NDA government,Narendra Modi

नवादा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती है तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेंगे ।उद्योग धंधों का जाल बिछाया जाएगा ।वे रविवार को नवादा के कुंती नगर के मैदान में आयोजित एक माहती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।   प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर उपस्थित सभी एनडीए प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल फिर से बिहार को जंगल राज की स्थिति में धकेलना चाहते हैं ।जिससे बिहारवासी सतर्क होकर एनडीए को वोट दें।   उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जन्मस्थली नवादा बताते हुए कहा कि आज बिहार उनके विकास को नहीं भूल सकता ।उन्होंने कहा कि कृषि एनडीए सरकार बनी तो बिहार में उद्योगों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है ।ऑपरेशन सिंदूर कर उन्होंने विरोधियों को घर में घुसकर मारा है । जिसका वादा हमने पहले भी किया था। मोदी पाल-पाल वादा निभाना जानता है।   उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने के लिए एक जुट होकर एनडीए को वोट दें ।ताकि जंगल राज की स्थापना बिहार में नहीं हो सके ।उन्होंने कहां की जंगल राज के समय बिहार में नरसंहारों का दौर चल रहा था ।आम आदमी घर से निकलने में भी डरते थे। लेकिन एनडीए सरकार ने सुशासन की स्थापना की है ।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , बाबू जगजीवन राम तथा सीताराम केसरी को अपमानित किया है ।लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुरखों को सदा सम्मानित किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया है । सेनाओं को वन रैंक वन पेंशन के तहत पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योगों तथा कुटीर उद्योगों का भी जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार मिल पाए ।उन्होंने कहा कि गांव की विकास के लिए सशक्त योजनाएं बनाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को 10-10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिए गए हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है।   उन्होंने कहा कि मोदी विकास का गारंटी देता है ।अगर मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकारी 11 वर्षों के भीतर छोटे किसानों के लिए भी केंद्रीय कृषि नीतियां बनाई ।जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि 6000 दिए गए हैं ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसानों को प्रतिमा 6000 खाते में आते हैं ।अगर इस बार एनडीए सरकार बनी तो बिहार सरकार सभी किसानों को 3000 अपने तरफ से देगी ।अब किसान सम्मन निधि के तहत किसानों को 9000 मिलेंगे ।   उन्होंने कहा कि बिहार सबसे बड़ा युवाओं का राज्य है।युवा शक्ति एकजुट होकर एनडीए की सरकार फिर से बनाएं ।ताकि बिहार में अमन चैन के साथ विकास हो पाए। इस अवसर पर मंच पर मंत्री रेणु देवी ,नवादा के सांसद विवेक ठाकुर आदि उपस्थित थे ।मोदी के भाषण के बीच ही हजारों लोगों ने मोदी- मोदी के नारे लगाए। जिससे मोदी अभीभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

haridwar,   aim of education, President

हरिद्वार । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  कार्यक्रम में 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।   रविवार को आयोजित इस दीक्षांत समाराेह में राष्ट्रपति मुर्मु ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में 64 प्रतिशत बेटियां हैं तथा पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से चार गुना अधिक है। यह उपलब्धि विकसित भारत के उस स्वरूप का परिचायक है, जिसमें महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय महर्षि पतंजलि की तप, साधना और ज्ञान परंपरा को आधुनिक समाज के लिए सुलभ बना रहा है। विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की भारत-केन्द्रित शिक्षा-दृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि इसमें विश्व बंधुत्व की भावना, वैदिक ज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय और वैश्विक चुनौतियों के समाधान संनिहित है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान-प्राप्ति नहीं है, बल्कि सदाचार, तपस्या, सरलता और कर्तव्यनिष्ठा जैसे जीवन-मूल्यों को आत्मसात करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी स्वाध्याय और तपस्या जैसे आदर्शों का पालन करते हुए स्वस्थ, संस्कारित और समरस समाज के निर्माण में योगदान देंगे।   समाराेह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने राष्ट्रपति के देवभूमि आगमन को गर्व का क्षण बताया। राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि योग, आयुर्वेद और अध्यात्म का प्राण-केंद्र है। उत्तराखंड की ऋषि-परंपरा आज भी हमें यह प्रेरणा देती है कि ज्ञान का सर्वोच्च उद्देश्य केवल आत्म-विकास नहीं, बल्कि विश्व-कल्याण है। राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने राष्ट्र, प्रदेश और समाज की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे तथा अपनी शिक्षा, प्रतिभा एवं प्रशिक्षण का उपयोग मानव-कल्याण के लिए करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने राष्ट्रपति मुर्मु को दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसिनल प्लांट्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ भेंट कीं।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु ने सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उनके व्यक्तित्व में मातृत्व की ममता, सेवा का संकल्प और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत संगम निहित है। यह हम सभी उत्तराखंडवासियों का सौभाग्य है कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें राष्ट्रपति का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।धामी ने कहा कि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का अतुलनीय कार्य कर रहा है। यहां विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जहाँ विद्यार्थी केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों की भी शिक्षा प्राप्त करते हैं। पतंजलि विश्वविद्यालय ने आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय से ऐसी शिक्षा पद्धति विकसित की है, जो योग, आयुर्वेद, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार अनेक नवाचार कर रही है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज’ की स्थापना की गई है। देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर के निर्माण के माध्यम से राज्य में वैज्ञानिक अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।   इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्याय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने पंतजलि के समाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों तथा विश्वविद्यालय की हासिल उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. कल्पना सैनी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।   राष्ट्रपति ने इन छात्र-छात्राओं को प्रदान किए मेडल 90 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय की टॉपर साध्वी देवपूजा, देवेन्द्र सिंह (स्वामी इन्द्रदेव) एमए संस्कृत व्याकरण 94 प्रतिशत, बीए संस्कृत व्याकरण 89 प्रतिशत, मानसी (साध्वी देववाणी) (ट्रिपल गोल्ड मेडलिस्ट - बीए संस्कृत व्याकरण, एमए संस्कृत व्याकरण तथा एमए योगा साइंस), अजय कुमार (स्वामी आर्षदेव) एमए दर्शन में 92 प्रतिशत, रीता कुमारी (साध्वी देवसुधा) एमए संस्कृत व्याकरण 90 प्रतिशत, शालू भदौरिया (साध्वी देवशीला) बीए दर्शन में 90 प्रतिशत, अंशिका बीए योगा साइंस 87 प्रतिशत, प्रीति पाठक, एमए साइकोलॉजी में 87 प्रतिशत, पूर्वा, एमएससी योगा साइंस 85 प्रतिशत और मैत्रेई, बीएस-सी योगा साइंस में 83 प्रतिशत पाने वाले विद्यार्थियाें काे मेडल प्रदान किए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

patna, JDU candidate , Anant Singh, arrested

पटना । बिहार में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बीते देर रात उनके दो सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ बेदना गांव से चुनाव आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम पूर्व विधायक को गिरफ्तार करके पटना ले आयी है। इस बीच मोकामा में तगड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।   पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और पटना के एसएसपी कार्तिकेय ने देर रात पत्रकार वार्ता के जरिए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने सबूतों और बयानों का हवाला देते हुए घटना से जुड़े एक हत्या के मामले की पुष्टि की। तीन गिरफ्तारियां हुई हैं और छापेमारी जारी है। सीआईडी ​​की एक टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में अंदरूनी और बाहरी घाव मिले हैं, हालांकि कोई गोली नहीं मिली है।   पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को, दो प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों के गुटों के बीच झड़प हुई थी। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक, 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था और यह एक गंभीर मामला है।   एसएसपी ने बताया कि यह पाया गया कि यह सब उम्मीदवार अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उचित जांच की जाएगी।"   इसी बीच दुलारचंद के भतीजे और जन सुराज से मोकामा सीट के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने इस बड़ी गिरफ्तारी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक 'अच्छा कदम' बताते हुए अपने परिवार के लिए राहत की खबर कहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

new delhi, India beat Australia , third T20

होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) । भारतीय टीम ने रविवार को होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी।   187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर में शुभमन गिल और आठवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए। गिल ने 12 गेंदों में 15 रन और सूर्यकुमार ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने मिलकर भारत के स्कोर को 10 ओवर तक 100 रन के पार ले गए। हालांकि अक्षर 111 के कुल स्कोर पर 17 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने 43 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। वॉशिंगटन ने 23 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जितेश ने 13 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए।   ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट ने एक-एक विकेट लिया।   इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती तीन ओवरों में ही दो झटके लगे। ट्रेविस हेड 6 रन और जोश इंग्लिस मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड ने पारी को संभाला और सातवें ओवर तक टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, नौवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे। मार्श 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अगली ही गेंद पर मिचेल ओवेन क्लीन बोल्ड हो गए।   टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट ने छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। शॉर्ट ने 15 गेंदों में 26 रन और जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे।   भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले, जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

new delhi, Gold prices, bullion markets across

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि, चांदी के भाव में आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। आज के कारोबार में सोना 260 रुपये से लेकर 290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,000 रुपये से लेकर 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।   इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,750 रुपये से लेकर 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बनने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज के उछाल के बावजूद साप्ताहिक आधार पर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आ गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,150 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

patna, Jungle Raj , Amit Shah

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही मोर्चों पर शब्दों की तलवारें तेज हो चुकी हैं। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर से लेकर नक्सलवाद, पलायन और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में खुलकर अपनी बात रखी। शाह ने तीखे लहजे में कहा कि जंगलराज चेहरे और भेष बदलकर लौटना चाहता है। बिहार की जनता सावधान रहे, गलती से भी अगर महा-ठगबंधन की सरकार आई तो राज्य फिर से उसी अंधेरे में चला जाएगा।   नीतीश ही एनडीए का चेहरा, कोई 'एकनाथ शिंदे' नहीं बनेगा   गृह मंत्री ने एनडीए के अंदर नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। इसमें कोई भ्रम नहीं है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री का निर्णय विधायक दल करता है, लेकिन एनडीए के भीतर कोई असमंजस नहीं है। शाह ने कहा कि कुछ लोग हर चुनाव में एकनाथ शिंदे खोजने लगते हैं, लेकिन बिहार में नीतीश जी का नेतृत्व अटूट है।   तेजस्वी का 10 लाख नौकरी का वादा छलावा, जंगलराज का डीएनए वही   तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे को अमित शाह ने अव्यावहारिक बताया और कहा कि इतना करने के लिए बिहार का बजट चार गुना बढ़ाना पड़ेगा। 12 लाख 50 हजार करोड़ रुपये कहां से आएंगे? जनता को समझना चाहिए कि ऐसे वादे सिर्फ छलावा हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 10,000 रुपये देने का वादा वोट खरीदने की कोशिश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का रोडमैप है। हमने 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा है, यह कोई चुनावी जुमला नहीं।   स्वरोजगार से ही रुकेगा पलायन   शाह ने पलायन को बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार अब स्वरोजगार मॉडल पर काम कर रही है। अगर बिहार का युवा अपने गांव में ही 25,000 रुपये महीने कमाने लगे तो वह न मुंबई जाएगा, न केरल। हमने हर पंचायत में लघु उद्योग और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का खाका तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बिजली, शौचालय, गैस और आवास जैसी सुविधाओं से नई नींव तैयार हो चुकी है। अब अगला कदम स्किल डेवलपमेंट और माइक्रो-उद्यमों का विस्तार है।   जंगलराज के दिन फिर न लौटें   तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री बोले- आज भी आरजेडी के कार्यकर्ता लालू यादव के पैर छूकर टिकट लेते हैं। चेहरा भले तेजस्वी का हो, नियंत्रण वहीं का है। 17 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, तेजस्वी सिर्फ पद पर थे। जंगलराज का डीएनए वही है, बस चेहरा बदला है।   प्रशांत किशोर की 1551वीं पार्टी, कोई चिंता नहीं   प्रशांत किशोर पर सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि हर किसी को अपनी पार्टी बनाने का अधिकार है। देश में 1550 पार्टियां हैं, अब 1551 हो गई। हम 160 सीटें जीतने जा रहे हैं, बाकी में जो बंटना है, बंट जाए। उन्होंने दावा किया कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।   नक्सलवाद 2026 तक खत्म कर देंगे   अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पहले यह 130 जिलों तक फैला था, अब सिर्फ 11 बचे हैं। तीन बड़े नक्सली बच गए हैं- हिडमा, गणपति और देवो जी। ये भी ज्यादा दिन नहीं बचेंगे। शाह ने स्पष्ट किया कि सरेंडर करने वालों को छह महीने का रिहैब, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।   भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को करेंगे बाहर   घुसपैठियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची से 35 लाख नाम हटे हैं जिनमें से कई घुसपैठियों के थे। घुसपैठ रोकना कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का मामला है। हमारे विरोधी वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। जबकि हम पहचान कर उन्हें बाहर निकालेंगे। भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है।   औद्योगिकीकरण पर भरोसा, बरौनी से आईटी पार्क तक   बिहार के औद्योगिकीकरण पर शाह ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी शुरू हो चुकी है। इथेनॉल उत्पादन में बिहार नंबर वन है और पीएम मित्रा पार्क जैसे प्रोजेक्ट राज्य को नई पहचान दे रहे हैं।   ड्रग कार्टेल पर भी चलेगा नक्सल जैसी कार्रवाई   शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ केंद्र सरकार नक्सल जैसी सख्त रणनीति पर काम कर रही है। अब फोकस कार्टेल तोड़ने पर है, ताकि यह नेटवर्क हमेशा के लिए खत्म हो।   'बीजेपी नेता नहीं बनाती, जनता बनाती है'   बिहार में भाजपा के 'पैन बिहार नेता' के सवाल पर शाह ने कहा कि हम नेता नहीं बनाते, कार्यकर्ता तैयार करते हैं। जनता ही तय करेगी अगली पीढ़ी का नेता कौन होगा। हर जाति-वर्ग से हमारे पास युवा नेतृत्व तैयार है।   लोकसंग्रह हमारा लक्ष्य, सत्ता नहीं   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए चुनाव सिर्फ सत्ता पाने का साधन नहीं, लोकसंग्रह और विचार विस्तार का अवसर है। बिहार की जनता ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है, इस बार भी चुनेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 November 2025

raipur,  Brahma Kumaris ,Modi

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्र को विकसित करने की यात्रा में ब्रह्मकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका बहुत अहम है। प्रधानमंत्री ब्रह्मकुमारी के नवा रायपुर के सेक्टर-20 में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारी संस्थान के भव्य शांति शिखर रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड’ के उद्घाटन और रजत महोत्सव समारोह काे संबोधित कर रहे थे।    इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रह्मकुमारी संस्थान से अपने संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि“सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की पहचान है”। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के शांति शिखर कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि तीनों राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “राज्यों के विकास में ही देश का विकास निहित है। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में जुटे हैं।” उन्होंने बताया कि उनका इस आध्यात्मिक आंदोलन से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है। मैंने ब्रह्मकुमारी संस्था को वटवृक्ष की तरह बढ़ते हुए देखा है। 2011 में अहमदाबाद में ‘फ्यूचर ऑफ पावर’ कार्यक्रम हो या 2012 में संस्था के 75 वर्ष का उत्सव, माउंट आबू और गुजरात के कार्यक्रमों में जाना मेरे जीवन का हिस्सा रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली आने के बाद भी उन्हें कई अवसरों पर ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ने का मौका मिला-चाहे वह आजादी के अमृत महोत्सव का अभियान हो या स्वच्छता अभियान। “जब भी मैं आपके बीच आया हूं, मैंने आपके प्रयासों को गहराई से महसूस किया है। मोदी ने कहा-यहां शब्द कम, सेवा ज्यादा है।“ उन्होंने संस्था से अपने व्यक्तिगत लगाव का भी उल्लेख किया और कहा, “इस संस्थान से मेरा अपनापन हमेशा रहा है। जानकी दीदी का स्नेह और राजयोगिनी दादी योगिनी जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन की विशेष स्मृतियों में शामिल हैं।”प्रधानमंत्री ने भावनात्मक रूप से कहा, “मैं यहां अतिथि नहीं, आपका ही एक सदस्य हूं।”मोदी ने देश-विदेश में जुड़े सभी ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की परंपरा में “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान” माना गया है। उनके अनुसार, सच्चा परिवर्तन तभी संभव है जब कथन और कर्म में एकता हो।कथन को आचरण में उतारा जाए। यही ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है। यहां हर बहन पहले कठोर तप और साधना में खुद को तपाती है। आपका पहला संबोधन ही ओम शांति है।“ओम शांति” के भाव को उन्होंने समझाते हुए कहा, “ओम का अर्थ है ब्रह्म और समस्त ब्रह्मांड, जबकि शांति का अर्थ है स्थिरता और सद्भाव की कामना।”     इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,मंत्रिमंडल के सदस्य ,ब्रम्हाकुमारी संस्थान के सदस्यगण और नागरिक उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

new delhi, Gold shines , bullion market

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज एक बार फिर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 1,670 रुपये से लेकर 1,820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,290 रुपये से लेकर 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,010 रुपये से लेकर 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,440 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।   इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,23,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,23,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।   देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,13,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

chennai, 9 devotees killed , Venkateswara Swamy temple

श्रीकाकुलम । श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस घटना के बारे में पूरी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। हादसे के समय 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े थे। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।  पुलिस प्रशासन के अनुसार आज एकादशी होने के कारण काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ के कारण मंदिर की रेलिंग टूट गई और श्रद्धालु नीचे गिर गए। बाद में भगदड़ मच गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय विधायक गौतु शीर्षा भी राहत कार्यों में जुटी है और जिले के बाहर से भी एंबुलेंस बुलाया गया है। इस मंदिर का निर्माण हरि मुकुंद पांडा परिवार ने तिरुमला में दर्शन न कर पाने के कारण दस साल पहले 12 एकड़ ज़मीन लगभग 20 करोड़ की लागत से किया था। यह काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर उत्तर आंध्र के छोटा तिरुपति के रूप में प्रसिद्ध है। चिन्न तिरुपति के रूप में प्रसिद्ध होने के बाद से यहां बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े हैं। मंदिर प्रशासन पर आरोप है कि एकादशी के अवसर पर मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों ने भक्तों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। लापरवाही और मंदिर कर्मचारियों की उदासीनता ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है।हालांकि, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में फिलहाल भारी तनाव है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित कर रही है। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही थी। इस बीच राज्य मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी ने इस भगदड़ की घटना के बारे में पूछताछ की।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने कहा कि श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। यह बेहद दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है। चंद्रबाबू ने कहा कि मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

new delhi, ASEAN hails India

नई दिल्ली ।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने​ मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ मुलाकात की। आसियान रक्षा मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रखने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका ​को सराहा और क्षेत्रीय स्तर पर भारत के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने ​पर जोर दिया।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक ​ने आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी विशेष रूप से 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के रक्षा और सुरक्षा घटकों को आगे बढ़ाने का एक रणनीतिक ​मौका दिया है। उन्होंने दो दूरदर्शी पहलों संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं पर आसियान-भारत पहल और आसियान-भारत रक्षा थिंक-टैंक संपर्क की घोषणा की।   एडीएमएम अध्यक्ष के रूप में मलेशिया के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया और भारत को एक महाशक्ति बताया। उन्होंने कहा कि साइबर और डिजिटल रक्षा के साथ-साथ रक्षा उद्योग एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत के साथ अपने संबंध को मजबूत करके आसियान को एक समुदाय के रूप में लाभ होगा। उन्होंने एक आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग और तकनीकी अनुसंधान प्रणाली स्थापित करने की भारत की क्षमता की सराहना की, जिससे आसियान के सदस्य देशों को लाभ हो सकता है।फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने एक महाशक्ति होने के नाते अंतर​राष्ट्रीय कानून और बहुपक्षवाद के प्रति भारत के सम्मान की सराहना की।​ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि पत्र का पालन करके भारत ने क्षेत्र के अन्य देशों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रिया ​देने वालों में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने आगामी भारत-आसियान समुद्री अभ्यास के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और फिलीपींस के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आगामी संयुक्त सहकारी गतिविधि पर जोर दिया।कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए भारत के उदय की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों, एचएमए और सैन्य चिकित्सा में प्रशिक्षण में इसके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।​ फिलीपींस और कंबोडिया के रक्षा मंत्रियों की इन भावनाओं को दोहराते हुए सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने इस बात पर ​जोर दिया कि आसियान को इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भारत की क्षमता और योग्यता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने भारत और आसियान के बीच युवा पीढ़ी के स्तर पर और अधिक संयुक्त गतिविधियों, अधिक नीतिगत संवादों, और अधिक संयुक्त अभ्यासों और संवादों का भी प्रस्ताव रखा, क्योंकि ये संवाद भविष्य के सहकार्य की नींव रखेंगे। थाईलैंड के रक्षा मंत्री ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि आसियान देशों को भारत के रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी प्रणाली से लाभ होगा। उन्होंने रक्षा उत्पादन में 'क्षेत्रीय आत्मनिर्भरता' का आह्वान किया।आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों ने इन पहलों का स्वागत किया और भारत-आसियान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मजबूत सहयोग की​उम्मीद जताई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

jabalpur,Shri Guru Tegh Bahadur , Dattatreya Hosabale

जबलपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को सिख परम्परा के नवम गुरु श्री गुरुतेगबहादुर की शहादत को लेकर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने उनके सर्वस्व जीवन के के ऊपर प्रकाश डाला। सरकार्यवाह ने बताया कि इस वर्ष सिख परम्परा के नवम गुरु श्री गुरुतेगबहादुर जी की शहादत के 350 वें प्रेरणादायी दिवस पर विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं सहित भारत के सम्पूर्ण समाज द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। संघर्ष के उस कालखंड में भारत का अधिकांश भू-भाग विदेशी शासक औरंगजेब के क्रूर अत्याचारों से त्रस्त था। सम्पूर्ण भारतवर्ष में अनादिकाल से चली आ रही धर्माधिष्ठित संस्कृति एवं आस्थाओं को नष्ट करने हेतु बलपूर्वक मतांतरण किया जा रहा था।उसी कालखंड में कश्मीर घाटी से समाज के प्रमुख जन एकत्र होकर पं.कृपाराम दत्त जी के नेतृत्व में श्री गुरुतेगबहादुर जी के पास मार्गदर्शन हेतु आए। श्री गुरुजी ने परिस्थिति की भीषणता को समझते हुए समाज की चेतना एवं संकल्प शक्ति को जगाने हेतु निज के देहोत्सर्ग का निश्चय किया और औरंगजेब की क्रूर सत्ता को चुनौती दी। धर्मांध कट्टरपंथी शासन ने उन्हें गिरफ्तार कर मुसलमान बनो या मृत्युदंड स्वीकार करने को कहा। गुरु तेगबहादुरजी ने अत्याचारी शासन के सामने सिर झुकाने के स्थान पर आत्मोत्सर्ग का मार्ग स्वीकार किया। श्री गुरुतेगबहादुर जी के संकल्प और आत्मबल को तोड़ने की कुचेष्टा में मुगल सल्तनत ने उनके शिष्यों, भाई दयाला (देग में गरम तेल में उबालकर),भाई सतीदास (रुई-तेल में लपेटकर जीवित जलाकर) तथा भाई मतिदास (आरे से चीर कर) की नृशंसतापूर्वक हत्या की।तदुपरांत श्री तेगबहादुरजी मार्गशीर्ष शुक्ल 5,संवत् 1732 (सन् 1675) को दिल्ली के चांदनी चौक में धर्म की रक्षा के लिए दिव्य ज्योति में लीन हो गए। उनकी शहादत ने समाज में धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्वार्पण एवं संघर्ष का वातावरण खड़ा कर दिया, जिसने मुगल सत्ता की नींव हिला दी। श्री गुरु तेगबहादुर जी का जीवन समाज में धार्मिक आस्था के दृढ़ीकरण हेतु, रूढ़ि-कुरीतियों से समाज को मुक्त कर समाज कल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने श्रेष्ठ जीवन के लिए हर्ष-शोक,स्तुति-निंदा, मान-अपमान, लोभ-मोह, काम-क्रोध से मुक्त जीवन जीने का उपदेश दिया। मुगलों के अत्याचारों से आतंकित समाज में उनके संदेश "भै कहु को देत नाहि, न भय मानत आनि" (ना किसी को डराना और न किसी से भय मानना) ने निर्भयता और धर्म रक्षा का भाव जागृत किया।सरकार्यवाह ने कहा कि भारतीय परंपरा के इस दैदीप्यमान नक्षत्र श्री गुरुतेगबहादुर जी की शिक्षाएं और उनके आत्मोत्सर्ग का महत्व जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी स्वयंसेवकों सहित सम्पूर्ण समाज से आवाह्न करता है कि उनके जीवन के आदर्शों और मार्गदर्शन का स्मरण करते हुए अपने-जीवन का निर्माण करें एवं इस वर्ष आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में श्रद्धापूर्वक भागीदारी करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

bhopal, Success is achieved , Navy Chief

भोपाल । नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने की कार्ययोजना बनाई है। इस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। देश के विकास में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत साधारण परिवार में पैदा हुआ और नौसेना अध्यक्ष के पद तक पहुंचा। आपकी पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति आपकी सफलता का प्रारंभिक बिन्दु है। सफलता की उड़ान आप कहाँ तक ले जा सकते हैं यह आप पर निर्भर है। देश के भविष्य के निर्माता, निदेशक और नायक युवा ही हैं।   एडमिरल त्रिपाठी शुक्रवार को अपने गृह नगर मध्य प्रदेश के सतना जिले के ग्राम महुडर में अपने अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, आज का दिन विन्ध्य क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का दिन रहा, जब उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिले के ग्राम महुडर में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। महुडर एडमिरल त्रिपाठी का गृहग्राम है। इस दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने अपने बचपन, गांव तथा सैनिक स्कूल से जुड़ी रोचक यादें साझा की। विन्ध्य के सपूतों ने आपरेशन सिंदूर में अप्रतिम वीरता दिखाकर देश का गौरव बढ़ायाः शुक्ल इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भावुक होते हुए कहा कि विन्ध्य की माटी के सपूत का उनके घर पर नागरिक अभिनंदन करना हम सबका गौरव बढ़ा रहा है। हमारे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि नौसेना अध्यक्ष त्रिपाठी और थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी विन्ध्य के सपूत हैं। दोनों ने सैनिक स्कूल रीवा से शिक्षा ग्रहण कर सेना में सर्वोच्च पद प्राप्त किया है। विन्ध्य के इन दोनों सपूतों ने आपरेशन सिंदूर में अप्रतिम साहस और वीरता दिखाकर विन्ध्य ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। आज इस परिसर में हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी और हृदय में गर्व का भाव है। ऐसा क्षण जीवन में विरले ही प्राप्त होता है। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अपने गांव ही नहीं पूरे देश का गौरव उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर त्रिपाठी ने नौसेना अध्यक्ष जैसा बड़ा पद प्राप्त करके हम सबको गौरव की अनुभूति कराई है। नौसेना अध्यक्ष की सरलता, सहजता, पराक्रम और अपनी माटी के प्रति प्रेम अनुकरणीय है। एडमिरल त्रिपाठी आज भी अपनी गांव की माटी से जुड़े हुए हैं। भगवान की विन्ध्य और महुडर की माटी पर विशेष कृपा है जहाँ एडमिरल त्रिपाठी जैसे व्यक्ति ने जन्म लिया है। गांव और सैनिक स्कूल से मिले संस्कारों ने मेरे जीवन को सही दिशा दीः एडमिरल त्रिपाठी समारोह में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि मैं गरीब परिवार का गांव का बेटा हूँ। मुझे गांव और सैनिक स्कूल से मिले संस्कारों ने ही जीवन को नई दिशा दी। मेरे चाचा जी श्री रामलखन शर्मा ने बचपन से ही शिक्षा और अच्छे कॅरियर के लिए प्रोत्साहित किया। सैनिक स्कूल में शिक्षा के दौरान मैंने अपने कॅरियर के संबंध में महत्वपूर्ण योजना बनाई। सैनिक स्कूल के अनुशासन और परिश्रम ने मेरी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। मैंने हमेशा अपने सम्पर्क और संबंधों को महत्व दिया। सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए मुझे इससे बहुत लाभ मिला। विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारे क्षेत्र की कई प्रतिभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अपने प्रतिभा के जौहर दिखा रही हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया।   समारोह में एडमिरल त्रिपाठी ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल महुडर के प्राचार्य को आईएनएस विक्रांत जलपोत प्रतिकृति भेंट की। त्रिपाठी ने स्कूल में दो मॉडल कक्षों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रदान की। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने गजमाला से एडमिरल त्रिपाठी का अभिनंदन किया। समारोह में एडमिरल त्रिपाठी की धर्मपत्नी शशि त्रिपाठी का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग में सफलता प्राप्त करने वाले शैलेश मिश्रा और प्रियांशु पाण्डेय को सम्मानित किया गया। समारोह में सैनिक स्कूल रीवा के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने नौसेना अध्यक्ष त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।   समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त सीसीएफ डॉ एसपीएस तिवारी ने एडमिरल त्रिपाठी का स्वागत करते हुए बचपन की स्मृतियों के रोचक संस्मरण सुनाए। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजय पाण्डेय, प्रकल्प सिंह तिवारी एवं सज्जन सिंह तिवारी ने भी एडमिरल त्रिपाठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में एकेएस यूनिवर्सिटी के संचालक एके सोनी ने अपने विश्वविद्यालय की पुस्तिका उप मुख्यमंत्री और एडमिरल त्रिपाठी को भेंट की। समारोह में पूर्व जनपद सदस्य संगीता सिंह तिवारी, सरपंच इन्द्रमनिया देवी, जनपद सदस्य आरती तिवारी, संतोष मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ला, शशिकांत सिंह तिवारी, महेन्द्र पाण्डेय, बद्रीविशाल तिवारी, रामनरेश निष्ठुर तथा बड़ी संख्या में

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 November 2025

gandhinagar, Parade of various states , Ekta Nagar, Gujarat

गांधीनगर। गुजरात के एकता नगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों, सुरक्षा बलों और बैंडों की परेड हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस  परेड की सलामी ली। इसमें नारी सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं ने विभिन्न बलों की कमान संभाली और अपने सशक्त नेतृत्व का प्रदर्शन किया।   इस परेड में विभिन्न बलों और बैंडों ने भाग लिया। इनमें सीमा सुरक्षा बल और BSF बैंड, आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस), सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और सीआईएसएफ बैंड, सीआरपीएफ बैंड, एसएसबी बैंड, दिल्ली पुलिस बैंड के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, त्रिपुरा आदि राज्यों की पुलिस टुकड़ियाँ, एनसीसी फुट कंटिंजेंट, माउंटेड कंटिंजेंट (कुत्ता एवं घुड़सवार दल), कैमल कंटिंजेंट और कैमल माउंटेड बैंड तथा क्लीनिंग मशीन कंटिंजेंट शामिल थे। इन दलों ने राष्ट्रीय एकता, शांति, अनुशासन और महिला सशक्तिकरण का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

patna, Bihar Assembly Elections,  National Democratic Alliance

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलस के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जितन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद तावड़े। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र को जारी किया।इसमें रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष जोर दिया गया है। गठबंधन ने अगले पाँच वर्षों में बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का वादा किया है।संकल्प पत्र जारी करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्कीलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता देंगे। साथ ही एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उधमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।उन्होंने बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख की सहायता दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। किसानों को हर वर्ष 9000 का लाभ दिया जाएगा। एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहू, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। बिहार मत्स्य मिशन की शुरुआत करके हर प्रखण्ड में चिलिङ्ग और प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे।उन्होंने घोषणा की कि साथ नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे। 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण करेंगे। अमृत भरत एक्सप्रेस व नामों रैपिड रेल सेवा का विस्तार करेंगे। 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी। न्यू पटना में ग्रीन फील्ड शहर, प्रमुख शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप।उन्होंने कहा कि माँ जानकी कि पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करेंगे। पटना के समीप ग्रीन फील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। दरभंगा, पूर्णिमा एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ान मिलेगी।विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत एक लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे। विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औधोगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा। प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैकचरिंग यूनिट व 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। अगले पाँच वर्षों में बिहार में एक न्यू एज इकोनोमी का निर्माण करेंगे जिसके अंतर्गत बिहार को एक वैश्विक बैक एंड हब और ग्लोबल वर्क प्लेस के रूप में स्थापित की जाएगी। 50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करेंगे।उन्होंने बताया कि मुफ़्त राशन 125 यूनिट मुफ़्त बिजली। 5 लाख तक मुफ़्त इलाज। 50 लाख नए पक्के मकान। सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाएंगे। सभी गरीब परिवारों के छात्रों को मुफ़्त गुणवक्ततापूर्ण शिक्षा, मिड डे मिल के साथ पौष्टिक नाश्ता व स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की सुविधा देंगे।मेड इन बिहार पर जोर दिया जाएगा। 5 मेगा फूड पार्क स्थापित करेंगे। कृषि निर्यात दोगुना करेंगे। 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करेंगे। बिहार को मखाना, मछली एवं अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। मिथिला मेगा टेक्सटाइल एवं डिजाइन पार्क व यंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाया जाएगा।डिफेंस कॉरीडोर, सेमीकंडक्टर उत्पादन पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी। 100 एमएसएमई पार्क, 50000 से अधिक कुटीर उद्योगों से वॉकल फोर लोकल को बढ़ावा देंगे।वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, 5000 करोड़ से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प करेंगे। बिहार को एआई हब बनाया जाएगा। विश्वस्तरीय मेडीसिटी का निर्माण कराया जाएगा। बिहार स्पोर्ट्स सिटी की स्थापना होगी।उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यायनरत सभी अनुसूचित जाती के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रुपये दिए जाएंगे।असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण। ऑटो टैक्सी ई रिक्शा चालकों को 4 लाख का निवान बीमा। गिग वर्कस ऑटो रिक्शा चालकों को कॉलेटरल फ्री वाहन ऋण न्यूनतम ब्याज पर दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि माँ जानकी मंदिर और विष्णुपद महाबोधि कॉरीडोर का निर्माण। रामायण, जैन, बौद्ध, गंगा सर्किट का विकास किया जाएगा। शारदा सिन्हा कला एवं संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।इसके साथ ही अगले पाँच वर्षों में बाढ़ मुक्त बिहार बनाने की योजना। फ्लड मेनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं फ्लड टू फॉर्चून मोडेल के अंतर्गत नदी जोड़ परियोजना, तटबंध, नहरों का शीघ्र निर्माण करके कृषि एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

patna,  RJD-Congress government, Yogi Adityanath

पटना/सिवान । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सिवान जिले के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मादवारों के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।   योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "अगर बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार बन गई, तो अपराधी फिर से सड़कों पर नाचेंगे और जनता भय के साये में जीने को मजबूर होगी।" राजद शासनकाल का जंगलराज आज भी बिहार की जनता नहीं भूली है। राजद के राज में अराजकता थी, परिवारवाद था और जनता भय के साये में जी रही थी।   योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 30 मिनट के ओजस्वी भाषण में कहा कि अगर कांग्रेस-राजद की सरकार बनी, तो सबसे पहले गरीबों का राशन बंद होगा, फिर नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन हड़प ली जाएगी। ये लोग विकास नहीं, बल्कि अपराधियों का तांडव करवाएंगे। अपराधी तो कांग्रेस-राजद के शागिर्द हैं।   राजग काम में विश्वास रखता है, दिखावे में नहीं   योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग सरकार केवल वादे नहीं करती, उन्हें निभाती भी है। उन्होंने कहा, "हमने कहा था कि अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनाएंगे, हमने बना दिया। अब माता सीता जी के मंदिर की बारी है"   उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा," हमने वादा किया था कि यूपी में दंगे-फसाद बंद करवाएंगे। आज साढ़े आठ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों पर बुलडोजर चला, उनकी संपत्तियां जब्त की गईं और उन्हीं पैसों से गरीबों के लिए मकान बनवाए गए। अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं होता, सब चंगा है।"   राजग की सरकार बनेगी, तो बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा   योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब विकास, सुरक्षा और स्थिरता चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में राजग की सरकार बनी, तो राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि राजग की सरकार ही गरीबों, किसानों, नौजवानों और माताओं-बहनों के सम्मान की सच्ची रक्षा कर सकती है। राजग सरकार विकास, सुशासन और युवाओं के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगी।   योगी आदित्यनाथ ने आए लोगों को बताया कि वे तीन दिनों में दूसरी बार सीवान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, " परसों मैं रघुनाथपुर आया था, क्योंकि वहां एक माफिया फिर से कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है। जनता अब ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में नहीं आने देगी। बिहार अब अपराधियों के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगा।" रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन ने राजद नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है।   सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि सिवान सहित पूरा बिहार अब विकास, सुरक्षा और सुशासन की ओर बढ़ रहा है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी।   जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह   सीवान में शुक्रवार को प्रतिकूल मौसम के बाद भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के उत्साह का प्रतीक था। हर वर्ग और समुदाय के लोग "अबकी बार, एनडीए सरकार" के नारे लगाते नजर आए। पूरा मैदान जोश और उत्साह से गूंज उठा।   जनसभा मंच पर सिवान विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दारौंदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, बड़हरिया विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल, जीरादेई विधानसभा से जदयू प्रत्याशी भीष्म प्रताप सिंह, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह ‘सिग्रीवाल’, सिवान लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजयलक्ष्मी देवी, सिवान के भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित राजग के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।   जनसभा में उपस्थित सभी नेताओं ने जनता से राजग के पक्ष में मतदान करने की अपील की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

new delhi, developed India,  Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संस्कृति, भाषा, भेदभाव मुक्त विकास और लोगों को कनेक्टिविटी के माध्यम से आपस में जोड़ने को भारत की एकता के चार प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हमें देश को तोड़ने के हर षड्यंत्र को ना काम करना होगा।   देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने घुसपैठ को देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि देश में पहली बार उनकी सरकार इससे निपटने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश 'डेमोग्राफिक मिशन' के माध्यम से इस चुनौती का सीधा सामना कर रहा है।   वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल ब्रिटिश सत्ता से संगठन और शासन की विरासत पाई, बल्कि गुलामी की मानसिकता भी अपनाई। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जिस वंदे मातरम् को ब्रिटिश शासन भी दबा नहीं सका, उसी के कुछ अंश कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर हटाकर समाज में विभाजन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्र की एकता और भावना के विरुद्ध था। मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस ने ऐसा कदम न उठाया होता तो भारत की तस्वीर आज अलग होती।   प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2014 के बाद उनकी सरकार ने नक्सलवाद और माओवादी आतंक पर निर्णायक प्रहार किया है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर मुख्यधारा से जुड़ा है और अब पूरी दुनिया भारत की शक्ति को पहचान रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दिखाया कि यदि कोई राष्ट्र पर नजर उठाएगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा।   उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों का विलय कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सपना साकार किया। परंतु उनके निधन के बाद तत्कालीन सरकारों ने राष्ट्रीय संप्रभुता को लेकर वैसी गंभीरता नहीं दिखाई। कश्मीर पर गलत निर्णयों और पूर्वोत्तर में उपजे संकटों ने देश को हिंसा और अशांति की ओर धकेला।   प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल पूरे कश्मीर का भारत में विलय चाहते थे, पर नेहरू ने उनकी यह इच्छा अधूरी छोड़ दी। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया और आतंकवाद को वहां पनाह मिली। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल के दृष्टिकोण को भुला दिया लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके आदर्शों को अपनाया है। आज देश उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एकता, अखंडता और आत्मगौरव के नए युग में प्रवेश कर रहा है।   राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियों ने भाग लिया। गुजरात पुलिस का घुड़सवार दल, असम पुलिस का मोटरसाइकिल डेयरडेविल शो और ऊंट पर सवार बीएसएफ बैंड विशेष आकर्षण रहे।   समारोह में शौर्य चक्र से सम्मानित पाँच सीआरपीएफ जवानों और सोलह बीएसएफ वीरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने नक्सल और आतंकवाद विरोधी अभियानों में बहादुरी दिखाई। इस वर्ष की परेड में विभिन्न राज्यों की दस झाँकियाँ ‘एकता में विविधता’ विषय पर प्रस्तुत की गईं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

siligudi, Union Finance Minister,Bhutan visit cancelled

सिलीगुड़ी । खराब मौसम के कारण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूटान यात्रा रद्द होने के बाद उन्होंने सिलीगुड़ी में रात्रि विश्राम किया और शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गई।    एक दिन पूर्व भूटान के पारो हवाई अड्डे पर उतरने में विफल रहने के बाद वित्त मंत्री के विमान की बागडोगरा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करवाई गई। सिलीगुड़ी के एक होटल में रात भर रुकने के बाद वित्त मंत्री शुक्रवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंची। जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वित्त मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गई।    सीतारमण की यह यात्रा पहले से निर्धारित थी और 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलनी थी। इस यात्रा के तहत वह भूटान के साथ भारत के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने वाली थीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

new delhi, Bullion market , downward trend

नई दिल्ली । सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज फिर गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में सोना 870 रुपये से लेकर 9400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच परस्पर व्यापार को लेकर बना तनाव कम होने के बाद डॉलर में आई मजबूती से सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना और चांदी की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये से लेकर 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,340 रुपये से लेकर 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,21,620 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।   इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,21,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।   देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,21,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 October 2025

patna, RJD-Congress alliance, Modi

पटना । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में गुरुवार को चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच शब्दों से की जा सकती है- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। मोदी ने कहा कि जहां कट्टा चलता है, वहां कानून ठहर नहीं सकता, जहां क्रूरता राज करती है, वहां जनता का विश्वास टूट जाता है। उन्होंने महागठबंधन पर बिहार को अराजकता और भ्रष्टाचार की राह पर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और विकास के रास्ते से उसे कोई नहीं भटका सकता।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि "कांग्रेस और राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या? क्या बिहार, क्या हिंदुस्तान, क्या मेरी माताएं जो निर्जला व्रत करती हैं, वो इसे सहन कर सकेंगी?"    उन्होंने कहा कि छठ देश-दुनिया में मनाया जाता है। इसके गीत सुन हम भावविभोर हो जाते हैं। छठ को यूनेस्काे की सूची में शामिल कराने का प्रयास सरकार की ओर से चल रहा है। छठ के गीतों के माध्यम से संस्कार की प्रक्रिया चलती है। उसको देशव्यापी रूप देने के लिए छठ के गीतों को विभिन्न भाषा में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इससे हर भाषा के लोगों को मौका मिलेगा। इन्हें जनता चुनेगी कि उन्हें कौन-कौन गीत पसंद आते हैं। सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन और लालू यादव के कार्यकाल को लेकर कहा कि जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम बंद हो गए थे क्योंकि राजद के नेता अपनी टोलियां लेकर अपने साथियों को लेकर शोरूम लुटवा लेते थे। अगर किसी ने नई गाड़ी खरीदी हो तब उसके पीछे राजद के गुंडे लग जाते थे। जब कोई अपनी पूंजी लगाता क्या, ऐसे हाल में लोग पलायन कर गए। जब वो दिन याद करते हैं तो लगता था, कितना भयानक दिन था।   उन्होंने कहा कि गाेलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है। चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब सुशासन होता है तो सब खिलते हैं, जंगलराज में दम घुटता है। आज पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। कोई नई बाइक खरीद रहा, स्कूटी खरीद रहा। एक आंकड़ा याद रखना, पिछले साल अक्टूबर-सितंबर में बिहार में 50 हजार मोटर बाइक बिकी थी, इस साल इन्हीं महीनों में डेढ़ लाख बिकी है। बिहार में तीन गुना अधिक खरीदारी हुई है। नई बाइक आई और हजारों रुपये बच गए। आज मखाना दुनिया भर में जा रहा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था, आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा।   उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि फिर एक बार बिहार में राजग गठबंधन की ही सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर आता हूं तो सबसे पहले यहां की मिठास ध्यान खींच लेती है। यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

amrawati, Cyclone

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चक्रवात 'मोंथा' के कारण राज्य को प्रारंभिक आकलन में 5,265 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मोंथा से कृषि क्षेत्र को 829 करोड़ रुपये और सड़क एवं भवन विभाग (आरएंडबी) को 2,079 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। चक्रवात से किसी की मौत नहीं हुई है। 120 मवेशी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के संबंध में इस बार नुकसान कम है। गुरुवार को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने उन्हें नुकसान का विवरण दिया। इसके बाद एक बयान में मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि चक्रवात मोंथा को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट था, इसलिए नुकसान कम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर परिवार और घर को जियोटैग करने में सक्षम थे। हमने चक्रवात के कारण बदलते हालात के अनुसार निर्णय लिए गए। पहले अगर बिजली गुल हो जाती थी, तो 10 घंटे तक नहीं आती थी। अब अगर बिजली गुल भी हो जाती है, तो 3 घंटे के भीतर बहाल हो जाती है। सभी ने पूरी लगन से काम किया। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बीच गिरे हुए पेड़ों को समय पर हटाया गया और काम को आसान बनाया गया।  उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को कोई नहीं रोक सकता। समय रहते कदम उठाकर नुकसान को कम किया जा सकता है।  चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कृष्णा ज़िले के अवनीगड्डा निर्वाचन क्षेत्र के कोडुर मंडल में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया। उन्होंने चक्रवात से फसल की क्षति पर लगाई गई एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  इसके बाद मीडिया से कहा कि शुरुआती उपायों से मोंथा से हुए नुकसान को काफी हद तक कम किया गया है। मुख्यमंत्री नायडू ने दूरदर्शिता के साथ काफ़ी एहतियात बरती है। उन्होंने कहा कि लोगों को सचेत करने के लिए संदेश भेजे गए हैं।   पवन ने कहा कि इस चक्रवात से 46 हज़ार हेक्टेयर की चावल और 14 हज़ार हेक्टेयर में बागवानी फ़सलों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्येक ज़िला कलेक्टर और सरकारी तंत्र ने अच्छा काम किया है। हम चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को मुफ़्त चावल उपलब्ध करा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री पवन ने कहा कि हमने पुनर्वास केंद्रों में सभी सुविधाएं दी हैं। घर जाते समय हम प्रत्येक परिवार को 3 हज़ार रुपये दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग को काफ़ी नुकसान हुआ है। गांवों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर करेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

new delhi, 46 lakh weddings,CAT

नई दिल्‍ली । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस शादी सीजन के दौरान देशभर में लगभग 46 लाख शादियां होने का अनुमान जताया है, जिनसे कुल 6.50 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होगा। कारोबारी संगठन कैट की अनुसंधान शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी (सीआरटीडीएस) के अध्‍ययन से यह बात सामने आई है।कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि कैट की अनुसंधान शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी (सीआरटीडीएस) ने शादियों को लेकर इस बार एक खास अनुमान लगाया है। इस अनुमान के मुताबिक आगामी शादी सीजन 1 नवंबर से 14 दिसंबर, 2025 के दौरान देशभर में लगभग 46 लाख शादियां होंगी, जिनसे कुल ₹6.50 लाख करोड़ का व्यापार होगा।प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि सीआरटीडीएस ने यह व्यापक अध्ययन 15 से 25 अक्टूबर 2025 के बीच देश के 75 प्रमुख शहरों में किया था। इस अध्ययन से पता चला कि भारत की “वेडिंग इकॉनमी” घरेलू व्यापार का एक मजबूत स्तंभ है, जो परंपरा, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का संगम है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” विजन के अनुरूप है।कैट की अनुसंधान शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्ययन के अनुसार:-देशभर में कुल शादियां :- 46 लाखअनुमानित व्यापार: 6.50 लाख करोड़ रुपयेदिल्ली में शादियां :- 4.8 लाखदिल्ली का योगदान :- 1.8 लाख करोड़ रुपयेतुलनात्मक रूप से 2024 में 48 लाख शादियों से 5.90 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। 2023 में 38 लाख शादियों से 4.74 लाख करोड़ रुपये और 2022 में 32 लाख शादियों से 3.75 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।कैट महामंत्री ने कहा कि इस वर्ष शादियों की संख्या लगभग पिछले वर्ष के बराबर है, लेकिन प्रति शादी खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसका कारण बढ़ती आय, कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि और त्योहारी सीजन में उपभोक्ता विश्वास का बढ़ना शामिल है। उन्‍होंने कहा कि अध्ययन में यह भी सामने आया कि अब शादी से जुड़े 70 फीसदी से अधिक सामान भारतीय निर्मित हैं, जैसे परिधान, आभूषण, सजावट सामग्री, बर्तन, कैटरिंग आइटम आदि।प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कैट के “वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स” अभियान ने चीनी लाइटिंग, कृत्रिम सजावट और गिफ्ट एक्सेसरी जैसे आयातित उत्पादों की मौजूदगी को काफी घटा दिया है। पारंपरिक कारीगरों, ज्वैलर्स और वस्त्र उत्पादकों को भारी ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे भारत की स्थानीय विनिर्माण क्षमता और हस्तकला को नया बल मिल रहा है।उन्‍होंने बताया कि 6.5 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित शादी खर्च में से वस्त्र एवं साड़ियां 10 फीसदी, आभूषण 15 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स 5 फीसदी, सूखे मेवे एवं मिठाई 5 फीसदी, किराना एवं सब्जियां 5 फीसदी, गिफ्ट आइटम 4 फीसदी, अन्य सामान 6 फीसदी हिस्सा लेंगे। वहीं, सेवाओं के क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट 5 फीसदी, कैटरिंग 10 फीसदी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी 2 फीसदी, यात्रा एवं आतिथ्य 3 फीसदी, पुष्प सजावट 4 फीसदी, म्यूजिकल ग्रुप्स 3 फीसदी, लाइट एंड साउंड 3 फीसदी तथा अन्य सेवाएं 3 फीसदी योगदान देंगी।क्षेत्रवार विश्लेषण में खंडेलवाल ने बताया कि नई दिल्ली में 4.8 लाख शादियों से 1.8 लाख रुपये करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है, जिसमें सबसे अधिक खर्च आभूषण, फैशन और वेन्यू पर होगा। राजस्थान और गुजरात में लक्ज़री एवं डेस्टिनेशन वेडिंग्स का चलन बढ़ रहा है। कैट महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में पारंपरिक सजावट और कैटरिंग पर भारी खर्च देखा जा रहा है। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में इवेंट मैनेजमेंट और बैंक्वेट सेवाओं की मांग बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों में हेरिटेज और मंदिर शादियों के कारण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।खंडेलवाल ने कहा कि शादी सीजन 2025 से 1 करोड़ से अधिक अस्थायी और अंशकालिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिससे डेकोरेटर, कैटरर, फ्लोरिस्ट, कलाकार, ट्रांसपोर्टर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लोग सीधे लाभान्वित होंगे। वस्त्र, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे एमएसएमई क्षेत्रों को भी मौसमी बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत की “सनातन अर्थव्यवस्था” और मजबूत होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

patna, Complaint filed , Rahul Gandhi

पटना । बिहार में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छठ महापर्व पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर ओझा ने दाखिल कर उनके खिलाफ केस चलाने और गिरफ्तार करने की मांग की है।    अधिवक्ता ओझा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मझौलिया हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी कुछ भी कर सकते हैं। चुनाव के बाद वह नजर नहीं आएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि छठ पर्व पर प्रधानमंत्री मोदी ड्रामा कर रहे हैं।  अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान को ठेस पहुंचाने और देश को अपमानित करने के उद्देश्य से ही कांग्रेस नेता ने इस तरह का बयान दिया है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 के तहत केस चलाने और गिरफ्तार करने की मांग की है।    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में सकरा के मझौलिया हाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ महापर्व को लेकर अमर्यादित बयान की थी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

mumbai, 19 people, rescued safely

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई के पवई इलाके में स्थित रा स्टुडियो में गुरुवार को बंधक बनाए गए 17 बच्चों सहित 19 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया और बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपित रोहित आर्या को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन पवई पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।   संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सत्यनारायण ने आज बताया कि रा स्टूडियो के अंदर करीब १९ लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें 17 बच्चे, एक वृद्ध और एक अन्य शामिल है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मानसिक रूप से बीमार लग रहा था और उसके पास बंदूक जैसा दिखने वाला एक हथियार था। लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और आरोपित रोहित आर्या के पास से एक एयरगन और केमिकल बरामद किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन पवई पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पवई पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जीवन सोनवणे ने बताया कि रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने कथित तौर पर दावा किया था कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और धमकी दी थी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह "सब जगह आग लगा देगा और खुद को और बच्चों को नुकसान पहुँचाएगा"। इसकी जानकरी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से बच्चों का सुरक्षित बचा लिया गया।   मुंबई फायर ब्रिगेड के स्टेशन ऑफिसर अभिजीत सोनवणे ने बताया कि विभाग को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस का फोन आया। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और हमने अपने हाइड्रोलिक उपकरणों से ग्रिल को काटा और पुलिस के लिए रास्ता बनाया। वे अंदर घुस गए और सभी को बचा लिया गया। सूत्रों ने बताया कि रोहित आर्या नागपुर के स्कूल में शिक्षक था और उसने सरकारी योजना के तहत स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत काम किया था। इस काम के लिए उसका खुद का करीब 70 लाख रुपये खर्च हुए थे और पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने इस काम के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किया था, लेकिन यह रुपये रोहित आर्या को नहीं मिला था। इसके लिए रोहित आर्य कई बार आंदोलन कर चुका था।   इस बाबत दीपक केसरकर ने कहा कि रोहित आर्या को अपना बकाया पैसा लेने के लिए सरकार से संपर्क करना चाहिए था। सरकार की ओर से मंजूर पैसा मिलने के लिए प्रयास करना चाहिए था, इस तरह बच्चों को बंधक बनाना उचित नहीं है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

patna,   Naxalism and corruption , Amit Shah

पटना । बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है।    अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का...आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया और बिहार में नए विकास की शुरुआत की।    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की चुनावी सभा में घोषणा करते हुए कहा कि लखीसराय मेडिकल कॉलेज का नाम श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने विजय सिन्हा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लखीसराय का विकास इन्हीं के नेतृत्व में हो रहा है।    अमित शाह ने कहा कि कल राहुल गांधी ने ने प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर उन्होंने छठी मैया का भी अपमान किया। जो लोग छठ पूजा मनाते हैं वे नाटक करते हैं। राहुल बाबा, आप छठी मैया के महत्व और आस्था को नहीं समझेंगे। आप पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया। जब 14 नवंबर को बक्से खुलेंगे, तो उनका (महागठबंधन) सफाया हो जाएगा।    गृह मंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक-एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है।    अमित शाह ने महागठबंधन के मेनिफेस्टो को झूठा बताया, इन लोगों के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं, इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो पा रहे हैं, ये झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है। कभी यह धरती विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की थी, जहां दुनिया भर से लोग पढ़ने आते थे। लेकिन बख्तियार खिलजी ने इस गौरवशाली विश्वविद्यालय को ध्वस्त कर दिया था।    अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से खड़ा किया, जो 12वीं सदी में तबाह हो गया था और नालंदा की शैक्षिक विरासत को नया जीवन दिया। उन्होंने गर्व से कहा कि आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अब अगर सौ बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, तो हमारी नालंदा विद्यापीठ को कोई मिटा नहीं सकता।    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी और तभी से हिलसा के सूर्य मंदिर में एक दीपक लगातार जल रहा है। करीब 550 साल पहले अयोध्या का राम मंदिर तोड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव ने 70 साल तक उसके पुनर्निर्माण में अड़ंगे डाले। उन्होंने कहा, “जब राम मंदिर बन सकता है तो सीता माता मंदिर क्यों नहीं? बिहार उनकी जन्मभूमि है।”   अमित शाह ने बताया कि पांच महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उन्होंने 850 करोड़ की लागत से सीता माता मंदिर के भूमि पूजन का कार्य किया था और दो वर्षों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 October 2025

new delhi, President Murmu ,created history

नई दिल्ली । भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को वायु सेना के एयरबेस अंबाला से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रचा दिया। उनके साथ ही वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक अन्य विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान बहर चुकी हैं।   राष्ट्रपति मुर्मु सुबह हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पहुंचीं, जहां एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को यहां पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह राफेल विमान में सवार हुईं और अंबाला के आसमान में उड़ान भरीं।   राष्ट्रपति को आसमान में ले जाने वाले विमान के पायलट ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी थे, जो भारतीय वायु सेना की नंबर 17 स्क्वाड्रन 'गोल्डन एयरो' के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) भी हैं। इससे पहले 8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति मुर्मु असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान भरी थीं। इसके साथ ही वह फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गयी हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ानें भरी थीं।   राष्ट्रपति के साथ ही भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी एक अन्य विमान में उड़ान भरकर अपनी फ्लाइंग क्षमता का प्रदर्शन किया। फ्रांसीसी एयरोस्पेस प्रमुख डसॉल्ट एविएशन में निर्मित राफेल फाइटर जेट को औपचारिक रूप से सितंबर, 2020 में अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। फ्रांस से 27 जुलाई, 2020 को आए पहले पांच राफेल विमानों को 17 स्क्वाड्रन, 'गोल्डन एरोज' में शामिल किया गया था। यह जेट वायु सेना की ताकत का एक अहम हिस्सा है। राफेल जेट का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में किया गया था, जिसने 7 मई को पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्रों में कई आतंकी बुनियादी ढांचों को नष्ट करके अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

hydrabad, 16 Telangana districts,Montha

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य में चक्रवात मोंथा का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। हैदराबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश से अचानक बाढ़ की संभावना व्यक्त की है। भारी बारिश के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने 127 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द करने के अलावा 14 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।    मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात मोंथा के प्रभाव से तेलंगाना के 16 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है। इनमें आदिलाबाद, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, कामारेड्डी, करीमनगर, सिद्दीपेट, वारंगल, जनगामा, यादाद्री भुवनगिरी, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, मेडक, मेडचल मलकाजगिरी और पेड्डापल्ली जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार वारंगल, हनुमाकोंडा और महबूबाबाद जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आदिलाबाद, निर्मल, जगतियाल, मंचेरियल, राजन्ना सिरसिला, पेद्दापल्ली, करीमनगर, सिद्दीपेट, जनगामा, यदाद्री भुवनगिरि, जयशंकर भूपालपल्ली और सूर्यापेट जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना के लिए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसके अलावा कुमुरम भीम आसिफाबाद, निज़ामाबाद, कामारेड्डी, मेडक, रंगारेड्डी, नलगोंडा, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम और खम्मम जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने 127 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द किया और 14 अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। मोंथा चक्रवात के चलते फलकनुमा, ईस्ट कोस्ट, गोदावरी, विशाखापत्तनम, नरसापुर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। बारिश के कारण कई ट्रेनों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। कोणार्क एक्सप्रेस को तेलंगाना के महबूबाबाद ज़िले के गुंड्रातिमादुगु में और गोलकुंडा एक्सप्रेस को दोर्नाकल में रोका गया है। साईनगर शिरडी एक्सप्रेस को आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले के कोंडापल्ली में रोका गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर 12 मालगाड़ियां रोकी गई हैं। राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। महबूबाबाद जिले में आज हुई बारिश के कारण बाढ़ का पानी रेल की पटरियों तक पहुँच गया है। इस वजह से दोर्नाकल रेलवे स्टेशन पर बाढ़ का पानी पटरियों के ऊपर से बह रहा है। पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। काजीपेट-विजयवाड़ा मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है।चक्रवात मोंथा के प्रभाव से हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इसके कारण हाईटेक सिटी, माधापुर, आईटी कॉरिडोर, रायदुर्गम और अन्य इलाकों में ट्रैफ़िक जाम की स्थिति बन रही है। हैदराबाद के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई ।   बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सिटी में तेज बारिश और आंधी ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

darbhanga, NDA government , Rajnath

दरभंगा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा बयानबाजी के बजाय ठोस कार्रवाई के जरिए पिछड़े वर्गों का सम्मान किया है। राजनाथ सिंह ने दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में कहा कि बिहार में विकास एवं सुशासन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि हम जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने भ्रष्टाचार और कुशासन के पिछले रिकॉर्ड के ज़रिए दुनिया भर में बिहार को बदनाम किया है। उन्होंने हर घर में एक सरकारी नौकरी देने के राजद के वादे पर भी तंज कसा और इसे अवास्तविक और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का राजद का वादा व्यावहारिक नहीं, बल्कि धोखे की राजनीति है। भाजपा नेता सिंह ने कहा कि 20 साल तक राज्य पर शासन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। जबकि यह दुख की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री (लालू यादव) के पूरे परिवार पर अनियमितताओं का आरोप है। उन्होंने राजद द्वारा वक्फ अधिनियम में संशोधनों को रद्द करने के वादे की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसा कर ही नहीं सकते, क्योंकि यह कानून संसद में पारित हो चुका है। सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। हम निष्पक्ष और स्वच्छ राजनीति करते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

new delhi, 23rd round , talks between Indian and Chinese

नई दिल्ली । लंबे इंतजार के बाद भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने भारतीय सीमा में मोल्दो-चुशुल सीमा मिलन बिंदु पर कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता के 23वें दौर की बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पश्चिमी क्षेत्र में तनाव प्रबंधन और स्थिरता बनाए रखने पर व्यापक चर्चा की। दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा पर सक्रिय मुद्दों पर गहन संवाद किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि भारत-चीन कोर कमांडर-स्तरीय बैठक का 23वां दौर 25 अक्टूबर को चुशुल-मोल्दो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित किया गया था। इससे पहले 19 अगस्त को हुई विशेष प्रतिनिधि वार्ता के 24वें दौर के बाद से पश्चिमी क्षेत्र में जनरल स्तर के तंत्र की यह पहली बैठक थी। वार्ता मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी हिस्से के प्रबंधन पर 'सक्रिय और गहन संवाद' किया और संवेदनशील क्षेत्रों में तनाव कम करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।   बयान में कहा गया है कि वार्ता में दोनों प्रतिनिधिमंडल सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से जुड़ाव जारी रखने पर सहमत हुए। दोनों देशों के अधिकारी सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संचार और बातचीत जारी रखने और चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और शांति की संयुक्त रूप से रक्षा करने पर सहमत हुए। बैठक का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में 2020 के सीमा गतिरोध के बाद से जारी तनाव को कम करना था, क्योंकि भारत और चीन के बीच 15/16 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष के बाद रिश्ते ज्यादा तल्ख़ हो गए थे। इस सीमा संघर्ष में दोनों पक्षों के सैनिकों की मौत हो गई थी। गलवान संघर्ष के बाद 2024 में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंध सुधारने की कवायद तेज हुई। इसी साल अगस्त की शुरुआत में भारत और चीन ने सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता करके द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही सीमा पर तनाव कम करने पर चर्चा करने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर सीमा प्रबंधन तंत्र का उपयोग करने पर सहमत हुए।   प्रधानमंत्री मोदी 2018 के बाद से अपनी पहली चीन यात्रा पर 30 अगस्त को चीन के तियानजिन पहुंचे और शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात में कहा कि हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों नेताओं ने व्यापक चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया, जो पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सीमा गतिरोध के बाद गंभीर तनाव में आ गए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

patna, Our dream , Rahul Gandhi

पटना/मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे उद्योग को खत्म कर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही है। कहा कि हमारा सपना है कि अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने। उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है। यही नहीं एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण बिहार में सही शिक्षा नहीं मिलती। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो जाती है। बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहेंगे।    लाेकसभा सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। हम आज भी देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है। आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे, और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।     राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है। यही सच्चाई है, आज मुझे जितने युवा मिलते हैं बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया। रोजगार के लिए क्या किया है। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं।    राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा की थी। बिहार में साथ-साथ घूमे थे, यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला। अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा, मैं इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं।    राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। यह भाजपा और राजग सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है। हमने तो सदन में पीएम मोदी से कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

new delhi, PM Modi , Japan Sanae Takaichi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बातचीत कर उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान के विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की।   प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि बातचीत में आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत-जापान के बीच मजबूत संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उल्लेखनीय है कि ताकाइची ने 21 अक्टूबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 October 2025

new delhi, Swati Maliwal , Punjab CM Mann

नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे गंभीर आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। सांसद मालीवाल ने पत्र में लिखा है कि भगवंत मान के पुराना परिचित बताने वाले जगमन समरा नामक व्यक्ति ने कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किए हैं। समरा ने दावा किया है कि उसके पास ऐसे कई अन्य वीडियो भी हैं जिनमें से एक में कथित रूप से श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र चित्रों का अपमान किया गया है। मालीवाल ने पत्र में लिखा है, “यदि इन दावों में एक प्रतिशत भी सच्चाई है तो यह बेहद गंभीर बेअदबी का मामला है, जो करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।” उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच करने के बजाय पंजाब पुलिस ने वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति पर ही एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। मालीवाल ने सवाल किया, “जब मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों ही पदों पर भगवंत मान स्वयं हैं, तो पंजाब पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?” मालीवाल ने मांग की है कि केजरीवाल सभी वीडियो तत्काल मंगवाएं और उनकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, जैसे सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा, “यदि वीडियो असली साबित होते हैं तो मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि वे एआई-जनित या फर्जी हैं, तो उन्हें फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।” मालीवाल ने पार्टी नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह विवाद पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा रहा है। लोग सच्चाई जानना चाहते हैं। ऐसे समय में मौन रहना न तो पंजाब की जनता के प्रति उचित है, न ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2025

jaipur, Three labourers died , Rajasthan

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर थाना इलाके में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन से छूने के बाद एक निजी बस में करंट दौड़ गया, जिससे बस में सवार 12 मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद बस में आग लग गई। झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है। शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि यह घटना टोडी गांव के पास हुई है, जहां एक निजी बस से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को लाया जा रहा था। इस दौरान बस हाईटेंशन लाइन को छू गई और करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार करीब 12 मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस के साथ ही वे खुद मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे मजदूरों को शाहपुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन मजदूरों की मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों की हालात भी चिंताजनक बनी हुई है। शाहपुरा एसडीएम संजीव खेदड़ ने बताया कि हादसे के बाद बस में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन के साथ ही दमकल को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाई गई। एसडीएम का कहना है कि इस हादसे में झुलसे दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा के उपजिला अस्पताल से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका समुचित उपचार किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2025

mumbai,

अमरावती । चक्रवाती तूफ़ान मोंथा तेज़ी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। शासन और प्रशासन ने इससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी दलों के नेताओं से राहत कार्यों में सरकार का सहयोग करने की अपील है।   चक्रवात मोंथा के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गठबंधन के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअली बैठक की और सभी से सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से अपने चुनाव क्षेत्र में उपलब्ध रहने का अनुरोध किया। उन्होंने गठबंधन कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे केंद्र से सहायता भी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की जान बचाना और नुकसान कम करना है! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय समय पर उनके संपर्क में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार राहत कार्य में अपनी पूरी सहयोग देगी। उन्होंने नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी को जनता का सहयोग करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा, "चक्रवाती तूफान के आज रात मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट पार करने की संभावना है। मोबाइल फोन के माध्यम से तुरंत संदेश भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों को फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने के उपायों के बारे में सूचित कर दिया है। अचानक आई बाढ़ को देखते हुए एनडीआरएफ और एसटीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। तूफ़ान के मद्देनज़र सरकारी तंत्र सतर्क है। अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ लोगों के साथ समन्वय तूफ़ान प्रभावित इलाकों में जरूरत के हिसाब से तुरंत राहत अभियान चलाने के लिए सभी तैयारियाँ कर ली हैं।   भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदला मोंथा इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मोंथा एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल गया है। तूफ़ान पिछले 6 घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ा है। यह वर्तमान में मछलीपट्टनम से 160 किलोमीटर, काकीनाडा से 240 किलोमीटर और विशाखापट्टनम से 320 किलोमीटर दूर स्थित है। विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान आज रात (मंगलवार) काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तट को पार कर सकता है। वर्तमान में चक्रवात के प्रभाव से विजयवाड़ा , विशाखापट्टनम, गुंटूर और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।   विजयवाड़ा में 41 पुनर्वास केंद्र स्थापित, लोगों को घरों में रहने की सलाह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने आज दोपहर को बताया कि इस दौरान 90-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि तूफान के प्रभाव से आज श्रीकाकुलम से नेल्लोर तक भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बहुत तेज़ बारिश की भी संभावना है। प्रखर जैन ने लोगों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी है।विजयवाड़ा नगर निगम के भीतर 41 पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। एनटीआर जिला कलेक्ट्रेट और विजयवाड़ा नगरपालिका मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।   अधिकारियों का अनुमान है कि आज शहर में राजधानी अमरावती में 16.2 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते विजयवाड़ा नगर निगम के अधिकारी सतर्क हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आपात स्थिति को छोड़कर अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने तीव्रता ज़्यादा होने पर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2025

new delhi,Gold prices, bullion market

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 2,150 रुपये से लेकर 2,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,270 रुपये से लेकर 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,990 रुपये से लेकर 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,420 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।   इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत और 22 कैरेट सोना 1,12,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2025

new delhi, Indo-Pacific Regional Dialogue , Navies begins

नई दिल्ली ।​ भारतीय नौसेना​ की मेजबानी में मंगलवार से मानेकशॉ सेंटर​ में इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग (आईपीआरडी)​ शुरू हुआ है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा।​ राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन (एनएमएफ) के साथ साझेदारी में​ हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत और विदेश से 42 वक्ता​ ​एक मंच पर आएंंगे।​ तीन दिनों तक चलने वाले संवाद​ में भविष्य की समुद्री चुनौतियों ​के समाधान ​तलाशे जाएंगे।   ​नौसेना के मुताबिक इस प्रमुख कार्यक्रम का विषय 'समग्र समुद्री सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देना: क्षेत्रीय क्षमता निर्माण और क्षमता-संवर्द्धन' है। यह कार्यक्रम एकीकृत समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के मुद्दों से निपटने के लिए भारत-प्रशांत और रणनीतिक नेताओं, नीति निर्माताओं, राजनयिकों और समुद्री विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा। अपने सातवें संस्करण तक आईपीआरडी का आयोजन भारतीय नौसेना का सर्वोच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन बन गया है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समुद्री विस्तार में शांति, सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की रणनीतिक पहुंच की प्रमुख अभिव्यक्ति के रूप में कार्य करता है। इसे पहली बार 2019 में 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्त किया था।   आईपीआरडी के मौजूदा संस्करण में भारत की समुद्री नीति महासागर पर आधारित स्थायी समाधानों पर जोर दिया जाना है। तीन दिनों तक चलने वाले संवाद में छह व्यावसायिक सत्र होंगे, जिसमें विशिष्ट विषयों पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन जलवायु परिवर्तन के सुरक्षा प्रभावों पर चर्चा होगी, जिसमें अफ्रीका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के वैश्विक दृष्टिकोण शामिल होंगे। दूसरे दिन अफ्रीका की एकीकृत समुद्री रणनीति 2050, हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग और नीली अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इंडोनेशिया और नैरोबी के विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टि शामिल होगी।   नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि सम्मेलन के तीसरे दिन लचीली समुद्री आपूर्ति शृंखलाओं, प्रशांत द्वीप समूह की भूमिका और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वियतनाम के प्रमुख शामिल होंगे। इसी दिन आईओएनएस, आईओआरए, आईओसी और एओआईपी जैसे क्षेत्रीय समूहों के बीच तालमेल पर दूरदर्शी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के संवाद में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, समुद्री संपर्क, सुरक्षा खतरों के प्रति कानूनी प्रतिक्रिया, बहु-क्षेत्रीय संचालन और दोहरे उपयोग वाली समुद्री प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण उभरते विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सबसे जरूरी प्राथमिकताओं को संबोधित करना है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 October 2025

chandigarh, Kangana Ranaut , Bathinda court

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करने के बाद अदालती कार्यवाही का सामना कर रही बालीवुड अभिनेत्री एवं हिमाचल की सांसद कंगना रानौत सोमवार को बठिंडा की अदालत में पेश हुई। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा था। कंगना के बठिंडा आने पर विरोध की आशंका के चलते अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बालीवुड अभिनेत्री कंगना से जुड़ा यह मामला किसान आंदोलन के समय में साल 2021 का है। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपये लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने 4 जनवरी, 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली। सोमवार को कोर्ट में पेशी पर महिला किसान महिंदर कौर के पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना की बातचीत हुई। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गलतफहमी हुई है। मैंने माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं। कंगना ने कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी। मेरा उससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

new delhi,    institutional habit, Nadda

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। यह आयोजन सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में किया गया, जो 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर देशभर में मनाया जा रहा है।नड्डा ने कहा कि शासन के प्रत्येक स्तर पर नैतिक मूल्यों को संस्थागत रूप देना और सतर्कता की संस्कृति विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘क्या करें और क्या न करें’ की एक सरल सूची तैयार की जानी चाहिए ताकि कोई व्यक्ति सद्भावना या सहानुभूति के चलते अनजाने में गलती न करे। साथ ही, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को नियमित प्रक्रिया बनाने पर भी उन्होंने बल दिया। नड्डा ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे संस्थागत आदत बनाना चाहिए ताकि शासन अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और ईमानदार बने।  उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस वर्ष अगस्त में सभी संगठनों को 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक तीन माह की निवारक सतर्कता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसमें लंबित शिकायतों का निस्तारण, लंबित मामलों का निपटारा, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, परिसंपत्ति प्रबंधन शामिल है।कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ दोहराई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

new delhi, Chief Minister Bhajan Lal , Prime Minister Modi

नई दिल्ली/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “आज नई दिल्ली में विकसित भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद तथा प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी का सानिध्य सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में #आपणो_अग्रणी_राजस्थान के विजन को साकार करते हुए हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।” गौरतलब है कि तीन महीनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को संसद भवन में प्रधानमंत्री से भेंट की थी। उस समय एक दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी प्रधानमंत्री से मिली थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा आए थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार को आगामी 15 दिसंबर को दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। राज्य सरकार 10 दिसंबर को पहला 'राजस्थानी प्रवासी दिवस' आयोजित करने जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

chennai, Red alert ,

भुवनेश्वर । बंगाल की खाड़ी में तेजी से प्रबल हो रहे चक्रवात ‘मोंथा’ के मद्देनज़र ओडिशा सरकार ने राज्य के आठ दक्षिणी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे 27 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। सरकार ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए 128 विशेष टीमें तैनात की हैं।   मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोंथा 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास भूमि से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोंथा शनिवार देर रात बंगाल की मध्य खाड़ी में बना था और फिलहाल गोपालपुर (ओडिशा) से लगभग 850 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व तथा काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) से करीब 680 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में लगभग 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में और अधिक तीव्र होने की संभावना है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव मलकानगिरी, नबरंगपुर, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी और कंधमाल जिलों पर पड़ सकता है। इन जिलों को अत्यधिक वर्षा, तेज हवाओं और स्थानीय बाढ़ की संभावना को देखते हुए रेड जोन घोषित किया गया है। पुजारी ने बताया कि सरकार ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए 128 विशेष टीमें तैनात की हैं। इनमें 24 ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की इकाइयां, 5 नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की टीमें और 99 अग्निशमन सेवा इकाइयां शामिल हैं। सभी टीमों को रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि मलकानगिरी में तीन ओड्राफ टीम, एक एनडीआरएफ इकाई और आठ अग्निशमन दल तैनात किए गए हैं, जबकि कोरापुट में तीन ओड्राफ, एक एनडीआरएफ और चौदह अग्निशमन टीमें अलर्ट रखी गई हैं। नबरंगपुर में दस और रायगड़ा में ग्यारह फायर सर्विस टीमें तैनात हैं। इसी तरह गजपति में सात, गंजाम में चौबीस, कंधमाल में बारह और कालाहांडी में तेरह अग्निशमन टीमें तैनात की गई हैं। दो एनडीआरएफ टीमें पहले ही मालकानगिरी और कोरापुट पहुंच चुकी हैं, जबकि अतिरिक्त टीमें रायगड़ा, गजपति और कंधमाल भेजी जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि सभी रेड जोन जिलों में कम से कम तीन ओड्राफ टीमें तैनात की गई हैं ताकि खोज और बचाव कार्यों को समय पर संचालित किया जा सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

bhagalpur, Four children  , Bihar.

भागलपुर । जिले के नवगाछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार को गंगा स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूब गए।   बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान एक बच्चा गहरा पानी में चला गया। जिसको बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई है। वहीं पूर्व मुखिया मनोहर कुमार मंडल और वर्तमान मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि सभी बच्चे दो साइकिल से अपने घर से स्नान करने के लिए नवटोलिया घाट पर आए थे। सभी बच्चे स्नान करने लगे। तभी एक बच्चा ज्यादा पानी मे जाने से डूबने लगा। बच्चे को बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे की भी मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा की पहचान नवटोलिया के मिथिलेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन बच्चे छठु सिंह टोला का बताया जा रहा है।   वहीं घटना की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तुरंत नवगाछिया और गोपालपुर से एम्बुलेंस को भेजा गया। लेकिन बच्चे लोग गंगा में ही अपना अंतिम सांसे ले चुकी थे। जब स्थानीय हॉस्पिटल में बच्चों को लाया गया तो डॉ द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।   सभी बच्चे 15 वर्षो के अंदर का ही बताया जा रहा है।‌ उधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

chennai,TVK leader Vijay , Karur accident

चेन्नई । तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय ने सोमवार को करूर भगदड़ के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यह भेंट चेन्नई के पास मामल्लापुरम स्थित एक निजी होटल में हुई, जहां 37 परिवारों के 200 से अधिक सदस्य शामिल हुए।   तमिलगा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता विजय ने करूर में हुए भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मल्लापुरम के एक निजी होटल में मुलाकात की। विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए 37 लोगों के 235 परिवारों से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनीं। विजय होटल के हर कमरे में जाते और वहां पहले से मौजूद पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलते हैं। मृतकों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विजय उनके परिवारों से मिले, उनसे बात की और उन्हें सांत्वना दी। मुलाकात के दौरान विजय ने परिवारों को यह आश्वासन दिया कि वह चिकित्सा और शिक्षा सहित सभी खर्च का वहन करेंगे।   मल्लापुरम में उक्त होटल में टीवीके की ओर से पीड़ितों के परिजनों के लिए 50 कमरे बुक किए गए थे। साथ ही पीड़ित परिवारों को करूर से ओमनी बसों में लाने की व्यवस्था भी टीवीके की ओर से ही की गयी थी। आठ मृतकों के परिवार विमान से चेन्नई पहुंचे थे।   इस बीच करूर भगदड़ में मारे गए मोहन के पिता कंदासामी अकेले मामल्लपुरम पहुंचे, जहां उन्हें होटल में प्रवेश न मिलने पर कुछ देर हंगामा हुआ। दरवाजे पर कुछ देर इंतजार करने के बाद, उन्होंने अपने बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया, जो वे अपने साथ लाए थे, उसके बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गयी।   दरअसल, विजय की पीड़ित परिवारों से यह मुलाकात ठीक एक महीने बाद हुई, जब 27 सितंबर को करूर में टीवीके की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।   टीवीके का दावा है कि यह नई व्यवस्था इसलिए की गई है, क्योंकि विजय को करूर में प्रभावित लोगों से मिलने के लिए अधिकारियों से अनुमति नहीं मिल पाई थी। टीवीके की ओर से यह भी कहा गया कि विजय ने पहले करूर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से स्थान बदलना पड़ा।   टीवीके की ओर से बताया गया है कि यह मुलाकात किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह विजय का व्यक्तिगत कदम है, जिससे कि वे अपने समर्थकों और उनके परिवारों का दुख बांट सकें। टीवीके ने दीपावली से पहले मृतकों के परिवारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 October 2025

new delhi, Chhath Mahaparva , PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में रविवार को छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक बताया।   प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है, जो भारत की सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि यदि अवसर मिले तो इस पर्व में जरूर भाग लें। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय समाज की एकता और समरसता का भी प्रतीक है।   'मन की बात' के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने त्योहारों, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की पहल, देसी नस्ल के कुत्तों को बढ़ावा, संस्कृत का पुनर्जागरण और राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ जैसे विषय शामिल किए। प्रधानमंत्री छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को विशेष बधाई दी और देशवासियों से पर्व में हिस्सा लेने का आग्रह किया।   हैदराबाद का स्वतंत्रता संग्राम और कोमरम भीम   हैदराबाद के स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने निजाम के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कोमरम भीम के बारे में बताया। 22 अक्टूबर को ही उनकी जन्म-जयंती मनाई गई थी।   उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के प्रारंभ में हैदराबाद में निज़ाम के अत्याचार के खिलाफ देशभक्तों का संघर्ष चरम पर था। गरीब और आदिवासी समुदायों पर अत्याचार और भारी कर लगाए जा रहे थे। उस समय कोमरम भीम ने सिद्दीकी नामक अधिकारी को चुनौती दी और निज़ाम के अत्याचार के खिलाफ कई वर्षों तक संघर्ष किया।   उन्होंने बताया कि उस दौर में जब निज़ाम के खिलाफ एक शब्द बोलना भी गुनाह था। उस नौजवान ने सिद्दीकी नाम के निज़ाम के एक अधिकारी को खुली चुनौती दे दी थी। निज़ाम ने सिद्दीकी को किसानों की फसलें जब्त करने के लिए भेजा था लेकिन अत्याचार के खिलाफ इस संघर्ष में उस नौजवान ने सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया। वे गिरफ़्तारी से बच निकलने में भी कामयाब रहे। निज़ाम की अत्याचारी पुलिस से बचते हुए वे सैकड़ों किलोमीटर दूर असम जा पहुंचे। कोमरम भीम ने 40 वर्ष की आयु में कई आदिवासी समाजों में अमिट छाप छोड़ी। निज़ाम की सत्ता के लिए वे बहुत बड़ी चुनौती बन गए थे। 1940 में निज़ाम के लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी।   उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि युवा उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयास करें।   स्वदेशी नस्ल के श्वानों को बढ़ावा देने पर जोर   प्रधानमंत्री ने आज सुरक्षा बलों में भारतीय नस्ल के श्वानों को अपनाने और प्रशिक्षित करने की सराहना की। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पहले उन्होंने देशवासियों और सुरक्षा बलों से भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने का आग्रह किया था। बीएसएफ और सीआरपीएफ ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के कुत्तों की संख्या बढ़ाई है। बीएसएफ का नेशनल ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर के टेकनपुर में है। यहां रामपुर हाउंड, मुधोल हाउंड और अन्य भारतीय नस्लों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन श्वानों के लिए प्रशिक्षण मैनुअल को भी संशोधित किया गया है ताकि उनकी विशेष क्षमताओं को उजागर किया जा सके।   प्रधानमंत्री ने कहा, “भारतीय नस्ल के श्वान अपने परिवेश और परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढल जाते हैं।”   उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के बेंगलुरु स्थित डॉग ब्रीडिंग और ट्रेनिंग स्कूल में मोंग्रेल्स, मुधोल हाउंड, कोम्बाई और पांडिकोना जैसी भारतीय नस्लों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पिछले वर्ष लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में मुधोल हाउंड रिया ने विदेशी नस्लों को पीछे छोड़कर पहला पुरस्कार जीता था।   उन्होंने बताया कि अब बीएसएफ ने अपने श्वानों को विदेशी नामों के बजाय भारतीय नाम देने की परंपरा शुरू की है। हमारे यहाँ के देशी श्वान ने अद्भुत साहस भी दिखाया है। पिछले वर्ष, छतीसगढ़ के माओवाद से प्रभावित रहे क्षेत्र में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक देसी श्वान ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था।   भारत का राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’   भारत का राष्ट्रगीत 7 नवंबर को ‘वन्देमातरम्’ 150 वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस विषय पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत मातृभूमि के प्रति भाव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार गाया। पीएम ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए #VandeMatram150 के तहत सुझाव भेजने का आग्रह किया।   उन्होंने कहा, “वन्देमातरम्’ भले ही 19वीं शताब्दी में लिखा गया था लेकिन इसकी भावना भारत की हजारों वर्ष पुरानी अमर चेतना से जुड़ी थी। वेदों ने जिस भाव को “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” कहकर भारतीय सभ्यता की नींव रखी थी। बंकिमचंद्र जी ने ‘वन्देमातरम्’ लिखकर मातृभूमि और उसकी संतानों के उसी रिश्ते को भाव विश्व में एक मंत्र के रूप में बांध दिया था।”   सरदार पटेल की जयंती और रन फॉर यूनिटी   प्रधानमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लेने का आग्रह किया। सरदार पटेल ने आधुनिक भारत के ब्यूरोक्रैटिक फ्रेमवर्क की नींव रखी और देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।   संस्कृत पुनर्जागरण और युवा पहल   प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा को नई प्राणवायु देने के लिए युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी सभ्यता की पहचान होती है और युवाओं के प्रयास से संस्कृत फिर से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए। जैसे यश सालुंड्के क्रिकेट कमेंट्री संस्कृत में करते हैं, जबकि कमला और जान्हवी अध्यात्म और संगीत पर सामग्री प्रस्तुत करती हैं। ‘संस्कृत छात्रोहम्’ चैनल शिक्षण और हास-परिहास के माध्यम से संस्कृत का प्रचार कर रहा है। भावेश भीमनाथनी श्लोक और आध्यात्मिक सिद्धांत साझा करते हैं।   अम्बिकापुर: प्लास्टिक कचरा और गार्बेज कैफे की पहल   मन की बात में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में प्लास्टिक कचरे को लेकर एक अनोखी पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे गार्बेज कैफे में प्लास्टिक कचरा लाने पर मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यदि कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लाता है तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और आधा किलो लाने पर नाश्ता। इस पहल से शहर की स्वच्छता में सुधार के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।   बेंगलुरु : झीलों और पर्यावरण संरक्षण का अभियान   एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा के झीलों को पुनर्जीवित करने और पेड़ लगाने के अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुँओं और 6 झीलों को पुनर्जीवित किया। इस मिशन में स्थानीय लोगों और कॉर्पोरेट्स को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री ने इसे देश में बदलाव और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल बताया।   गुजरात : मैंग्रोव प्लांटेशन और समुद्री जीवन   गुजरात के धोलेरा और कच्छ में मैंग्रोव प्लांटेशन का कार्य तेजी से जारी है। धोलेरा में पांच साल पहले शुरू हुए इस अभियान में अब 3,500 हेक्टेयर में मैंग्रोव फैल चुके हैं। इसके बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका सीधा असर समुद्री जीव-जंतुओं पर देखा जा रहा है, जैसे कि डॉल्फ़िन, केकड़े और प्रवासी पक्षी। कच्छ के कोरी क्रीक में मैंग्रोव लर्निंग सेंटर भी स्थापित किया गया है।   उन्होंने कहा, “पेड़-पौधों की, वृक्षों की यही तो खासियत होती है। जगह चाहे कोई भी हो, वो हर जीव मात्र की बेहतरी के लिए काम आते हैं। हमारे ग्रन्थों में कहा गया है –धन्या महीरूहा येभ्यो, निराशां यान्ति नार्थिनः।। अर्थात्, वो वृक्ष और वनस्पतियाँ धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं, पेड़ अवश्य लगाएं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अभियान को हमें और आगे बढ़ाना है।”   भारतीय कॉफी : विविधता   प्रधानमंत्री ने ओडिशा के कोरापुट में कॉफी की खेती बढ़ाने का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग कॉफी के प्रति अपने जुनून के कारण इस क्षेत्र में आए और सफल हो रहे हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में कॉफी की खेती हो रही है, जैसे कर्नाटक के चिकमंगलुरु, कुर्ग, हासन; तमिलनाडु के नीलगिरी और अन्नामलाई; केरल के त्रावणकोर और मालाबार। भारत की कॉफी वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हो रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2025

itanagar, ULFA (I) ,cadre arrested

इटानगर । अरुणाचल प्रदेश पुलिस और असम राइफल्स के एक संयुक्त अभियान में रविवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया।   गिरफ्तार किए गए उग्रवादी की पहचान अनुपम दोहोतिया उर्फ थाउसेन आसोम के रूप में हुई है, जो असम के तिनसुकिया जिले के बारेकुरी का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया है कि गिरफ्तार उल्फा (आई) कैडर बीते 17 अक्टूबर को असम के तिनसुकिया जिलांतर्गत काकोपाथर सेना शिविर पर हुए उल्फा (आई) के हालिया हमले में शामिल प्रमुख कैडरों में से एक है।   सुरक्षा बलों ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, जिसमें मुख्य रूप से एक एमक्यू राइफल, 151 राउंड ज़िंदा कारतूस, एक बोतल ग्रेनेड, एक राइफल ग्रेनेड शामिल है।   गिरफ्तार किए गए उग्रवादी से अभी नामसाई पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि इलाके में उग्रवादी संगठन के संभावित लिंक और भविष्य की योजनाओं का पता लगाया जा सके।   अधिकारियों ने इस अभियान को असम-अरुणाचल सीमा पर उग्रवादी गतिविधि को रोकने को लेकर चल रही कोशिशों में एक “रणनीतिक सफलता” बताया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2025

new delhi, Indian warship Sutlej , Mauritius

नई दिल्ली । आईएनएस सतलुज ने मॉरीशस हाइड्रोग्राफिक सेवा के साथ लगभग 35 हजार वर्ग समुद्री मील क्षेत्र में संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया। यह सर्वेक्षण भारत और मॉरीशस के बीच मौजूदा समझौता ज्ञापन के तहत राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में किया गया।   नौसेना के मुताबिक यह पहल समुद्री मानचित्रण, तटीय विनियमन, संसाधन प्रबंधन और दीर्घकालिक पर्यावरणीय नियोजन में महत्वपूर्ण योगदान देगी, जिससे मॉरीशस के ब्लू इकोनॉमी लक्ष्यों को बल मिलेगा। इसके अलावा आईएनएस सतलुज ने मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी और समुद्री डकैती-रोधी गश्त की, जिससे क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा मजबूत हुई। इस मिशन का सफल समापन दोनों देशों के बीच मैत्री के गहरे बंधन की पुष्टि करता है, जो महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण के अनुरूप है। जहा​ज पर आयोजित एक समारोह में आवास एवं भूमि मंत्री शकील अहमद यूसुफ अब्दुल रजाक मोहम्मद और मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूर्ण सर्वेक्षण का फेयर शीट औपचारिक रूप से मॉरीशस के अधिकारियों को सौंप दिया गया।​ यह तैनाती भारत और मॉरीशस के बीच 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक मिशन का प्रतीक है​, जो स्थायी समुद्री साझेदारी और सुरक्षित नौवहन, सतत महासागर प्रबंधन और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2025

mumbai, Aurangabad railway station ,Chhatrapati Sambhajinagar.

मुंबई । महाराष्ट्र में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम मिटाकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इस स्टेशन का कोड सीपीएसएन तय किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी मिली थी। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है।   मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म संकेतक, समय सारणी, टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नया नाम दिखाई देने लगेगा। इससे पहले मध्य रेलवे ने शनिवार को घोषणा की थी कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन होगा। रेलवे स्टेशन का नया कोड ‘ सीपीएसएन ’ तय किया गया है।   उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में औरंगाबाद का नाम बदलने की मंजूरी दी थी, लेकिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्रालयों की अनुमति और कई प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शनिवार को यह सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गईं और आज स्टेशन का नामकरण छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया।   हालांकि, राज्य सरकार के फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी। लेकिन दोनों जगह इन फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2025

new delhi, Gold becomes expensive, decline

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार छह दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद रविवार को सोना और चांदी की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज सोना 1,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी की कीमत में आज सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में आए इस उछाल की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,620 रुपये से लेकर 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,15,150 रुपये से लेकर 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर चांदी बिक रही है। साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बनने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 5,240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 4,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की तरह ही पूरे सप्ताह के कारोबार में चांदी के भाव में साप्ताहिक आधार पर 17,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी आ गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,770 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 October 2025

new delhi, Rahul Gandhi , government

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानी को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि हर साल त्योहारों के समय बिहार लौटने वाले लोगों को असुविधा और अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में क्षमता से दोगुने यात्री सफर कर रहे हैं और लोगों को दरवाजों और छतों तक लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के 12,000 स्पेशल ट्रेनों के दावे कहां हैं और क्यों हर साल स्थिति और खराब होती जा रही है। बिहार और पूर्वी भारत के लोग अगर अपने राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन पा रहे होते, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा नागरिकों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2025

benkak,Thailand

बैंकॉक (थाईलैंड)। थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का शुक्रवार रात 9ः21 बजे निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में आखिरी सांस ली। थाई रेडक्रॉस सोसाइटी और रॉयल हाउस होल्ड ब्यूरो ने उनके निधन की घोषणा की।बैंकॉक पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो के बयान में बताया गया कि वह सितंबर, 2019 से अस्वस्थ थीं। 17 अक्टूबर को उनके रक्तप्रवाह में संक्रमण हो गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई। राजा महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वजीराक्लाओचाओयुहुआ ने ब्यूरो को शाही परंपरा के अनुसार सर्वोच्च सम्मान के साथ राजमाता का शाही अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया है। उनकी अस्थियां बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस स्थित दुसित महा प्रसाद सिंहासन हॉल में रखी जाएंगी। राजा ने उनके निधन की तिथि से शाही परिवार और शाही दरबार के अधिकारियों के लिए एक वर्ष का शोक घोषित किया है।राजमाता सिरीकित का जन्म 12 अगस्त, 1932 को बैंकॉक में हुआ था। वो राजकुमार नक्खत्रा मंगला और एम.एल. बुआ कितियाकारा की पुत्री थीं। 28 अप्रैल 1950 को उनका विवाह राजा भूमिबोल अदुल्यादेज महान (राम चतुर्थ ) के साथ हुआ था। राजा ने 1946 से 2016 तक शासन किया। पांच मई, 1950 को राज्याभिषेक के दिन सिरीकित को महारानी घोषित किया गया। राजमाता सिरीकित अंतिम समय तक थाई लोगों के कल्याण, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक थाई कला एवं शिल्प के संरक्षण के लिए समर्पित रहीं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2025

lucknow, Chief Minister Adityanath, Jewar International Airport

गौतम बुद्ध नगर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधूरे काम पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद चर्चा है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से जुड़े अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, नेता आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा करीब 12 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की, उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कल गाजियाबाद में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु द्वारा एक अस्पताल के उद्घाटन के कार्यक्रम के अवसर पर भी मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2025

asam,Maoist accused ,IED blast

कोकराझार  । कोकराझार जिला के सालाकाटी पुलिस चौकी अंतर्गत नादांगगुरी में आज तड़के हुई मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक पुष्पराज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।   मारे गए माओवादी की पहचान उकिल हेम्ब्रम के रुप में की गयी है। पुलिस ने बीते 23 अक्टूबर को कोकराझार के सालाकाटी में रेलवे लाइन पर हुए आईईडी ब्लास्ट में उकिल हेम्ब्रम के शामिल होने की बात की है। पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है।   मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने घटना वाले दिन ही आईईडी विस्फोट से जुड़े आरोपित की पहचान का दावा किया था। उसे पकड़ने के लिए लगातार पुलिस का अभियान चल रहा था।   कोकराझार शहर के पास 23 अक्टूबर को अलीपुरद्वार डिवीजन पूर्वोत्तर सीमांत, रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्र में हुए आईईडी विस्फोट से ट्रैक को काफी नुकसान हुआ था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2025

imphal, 4 militants arrested, separate operations

इंफाल । राज्य के तीन जिलों में एक साथ चलाए गये पुलिस अभियानों के दौरान 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और पहचान के कागज़ात ज़ब्त किए गए हैं।   मणिपुर पुलिस की तरफ से शनिवार को दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को सबसे बड़ी गिरफ्तारी चुराचांदपुर जिले में हुई, जहां पुलिस ने 18 साल के हाओमिनथांग हाओकिप को पकड़ा, जो यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का सक्रिय सदस्य है। उसे ओल्ड गेलमौल स्थित उसके घर से पकड़ा गया। अधिकारियों को दो ज़िंदा राउंड से भरी पिस्तौल, मोबाइल फ़ोन और आधारकार्ड मिला। अधिकारियों के मुताबिक, हाओकिप चुराचांदपुर शहर में व्यापारियों और आम लोगों से जबरन वसूली के साथ दूूसरी गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त था।   काकचिंग जिले में पुलिस ने 23 साल के सलाम सुशील सिंह को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) के सक्रिय कैडर के तौर पर हुई है। यह गिरफ्तारी काकचिंग वैरी बामन परेंग इलाके में उसके घर से हुई। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से मोबाइल फोन, आधारकार्ड और पैन कार्ड ज़ब्त किया।   तीसरी गिरफ्तारी इंफाल वेस्ट जिले में हुई, जहां शमजेत्साबम संजीत सिंह (42), जिन्हें इनाओबी और नोंगशाबा के नाम से भी जाना जाता है, उसे पटसोई पुलिस स्टेशन के इलाके के संगैथेल माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। सिंह, जो रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) का सक्रिय सदस्य माना जाता है, उसके पास गिरफ्तारी के समय मोबाइल फोन मिला।   चौथी गिरफ्तारी मणिपुर पुलिस ने प्रीपाक (प्रो) के सक्रिय कैडर, मोइरंगथेम दीना मैतेई उर्फ न्गाकपा (32) के रूप में हुई। आरोपित को इंफाल पूर्व जिलांतर्गत को ब्रह्मपुर नहाबाम से गिरफ्तार किया गया।   ये गिरफ्तारियां राज्य में चल रहे उग्रवादी गतिविधि और गैर-कानूनी वसूली नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए चल रहे सुरक्षा अभियान के बीच हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 October 2025

patna, Jungle Raj , Amit Shah

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित किया, वहीं देंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वान में जनसभा को संबोधित किया।   सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने नामांकन के बाद पहली सभा सिवान में रखने कि इच्छा जताई थी। क्योंकि 20 सालों तक लालू-राबड़ी के शासनकाल में सिवान की भूमि ने जंगलराज को सहा है। शहाबुद्दीन के खौफ, अत्याचार और हत्याओं के दौर को सिवान ने झेला है। यहां की भूमि लहूलुहान हो गई, लेकिन सिवान वालों ने झुकना स्वीकार नहीं किया और लालू-राबड़ी शासन को समाप्त कर दिया।   शहाबुद्दीन के दौर में हुई हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को एकजुट होना है, क्योंकि एक बार फिर से लालू यादव ने शहाबुद्दीन के बेटे को रघुनाथपुर से टिकट देने का काम किया है। आप सभी को शहाबुद्दीन के बेटे को हराना है और सिवान को जंगलराज से बचाना है। उन्होंने कहा कि हम यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी मिलकर बिहार को विकास की पटरी पर दौड़ा रहे हैं।   अमित शाह ने सिवान जिले में सरकार के द्वारा सड़क, रेल, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और बिजली के लिए पावर ग्रिड निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव को बताना चाहिए की उन्होंने क्या कार्य किए। लालू यादव केवल अपने परिवार के लिए कार्य करते हैं, जबकि नीतीश सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री किया, पटना को मेट्रो दिया। जीविका दीदियों और आशाओं के मानदेय में वृद्धि की।   केंद्रीय गृह मंत्री ने सभा के दौरान महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में झगड़े पर भी तंज कसा और कहा कि अंत समय तक सीटों का बंटवारा नहीं सुलझा, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है।   उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने सभी से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? भगवान टेंट में थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की।   गृह मंत्री ने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाया जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। घुसपैठियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठिए देश विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं। हमारा संकल्प है एक-एक घुसपैठियों को बाहर भगाएंगे।   इस दौरान सिवान से उम्मीदवार मंगल पाण्डेय, जीरादेई से उम्मीदवार भीष्म प्रताप कुशवाहा, दुरौंधा से उम्मीदवार कर्णजीत सिंह, बरहड़िया से उम्मीदवार इंद्रदेव सिंह पटेल और हथुआ से उम्मीदवार रामसेवक सिंह आदि उपस्थित थे। साथ ही मंच पर सिवान सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व सांसद कविता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, नगर परिषद की पूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में राजग के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

new delhi, Udit Raj ,belongings were thrown

नई दिल्ली । पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के नेता उदित राज ने शुक्रवार को कहा कि उनके घर के सामान को आज अधिकारियों ने बाहर फेंक दिया। इस घटना को कांग्रेस ने शर्मनाक करार दिया है। उदित राज ने एक्स पोस्ट में कहा कि दिल्ली के पंडारा रोड स्थित आवास मेरी पत्नी सीमा राज के नाम से आवंटित है। उनकी पत्नी सेवानिवृत्त हो चुकी हैं और हमारा यहां ज्यादा समय तक रहने का कोई इरादा नहीं है, इसलिए हम एक निजी आवास की तलाश में हैं। पत्नी ने मंत्रालय को यहां रहने के लिए कुछ समय के लिए बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। वह पटियाला हाउस कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में गई हैं, जिन्होंने उनकी अपील स्वीकार कर ली है और निदेशालय को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले को 28 अक्तूबर को सूचीबद्ध किया गया है। इसके बाद भी आज मेरे घर से सामान बाहर फेंका गया। ये सरकार की ज्यादती और न्यायालय की अवमानना है। जब हम लोगों के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो देश के आम गरीबों, दलितों, पिछड़ों के साथ कितना अन्याय हो रहा होगा।कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि उदित राज दलितों के लिए आवाज उठाते आए हैं, उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ऐसे में सरकार की ये हरकत उनकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत है, जो दलितों की आवाज को रौंदने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

new delhi, Youth empowerment, PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए युवाओं के लिए एक बड़ी पहल ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ की घोषणा की। पोर्टल यूपीएससी की अंतिम सूची में पहुँचे चयनित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएँगे। निजी और सार्वजनिक दोनों संस्थान अब इस पोर्टल के माध्यम से इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों से जुड़ रहे हैं।प्रधानमंत्री ने आज विभिन्न मंत्रालयों एवं सरकारी संस्थानों में 51 हजार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की नियुक्तियाँ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के अवसर हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नियुक्त व्यक्ति निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे और भविष्य के भारत के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवा सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। रोज़गार मेले युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन गए हैं। हाल के दिनों में इन मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं हैं। सरकार ने 3.5 करोड़ युवाओं को रोज़गार प्रदान करने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मिशन जैसी पहल युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय करियर सेवा जैसे मंच उन्हें नए अवसरों से जोड़ रहे हैं। इस मंच के माध्यम से 7 करोड़ से अधिक रिक्तियों की जानकारी युवाओं के साथ साझा की जा चुकी है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत वर्तमान में दुनिया का सबसे युवा देश है और भारत के युवाओं की ताकत इसकी सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक है।”प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अवसर तैयार करने में विदेश नीति से जुड़े प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत के राजनयिक जुड़ाव और वैश्विक समझौता ज्ञापनों में युवाओं के प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोज़गार सृजन के प्रावधान तेज़ी से शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की हालिया यात्रा के दौरान दोनों देश एआई, फिनटेक और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि भारत और यूके के बीच कुछ महीने पहले हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता भी नए अवसर खोलेगा। इसी तरह, कई यूरोपीय देशों के साथ निवेश साझेदारी से हज़ारों नए रोज़गार पैदा होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरों में कटौती जैसे महत्वपूर्ण सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सुधारों का प्रभाव उपभोक्ता बचत से कहीं आगे जाता है। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार रोज़गार के अवसरों का भी विस्तार कर रहे हैं। रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होने पर माँग बढ़ती है। माँग बढ़ने से उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला में तेज़ी आती है और कारखानों में उत्पादन बढ़ने से नए रोज़गार पैदा होते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

ajmer, People of Bihar , Akhilesh Yadav

अजमेर । समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी और इंडी गठबंधन को एक मौका देगी। उन्होंने तेजस्वी यादव को इंडी गठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को किशनगढ़ मार्बल सिटी आए थे। चार्टर प्लेन से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव का यहां फूल माला से स्वागत किया गया।   मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बिहार की जनता इंडी गठबंधन को एक मौका जरूर देगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार नहीं झूठ का इंजन है।   उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी डबल इंजन सरकार है। कितना विकास हो रहा है जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सपा की सरकार तो 2027 में ही बन जाएगी। उल्लेखनीय है कि यादव किशनगढ़ मार्बल औद्योगिक क्षेत्र में आर के मार्बल के प्रतिष्ठान 90 डिग्री पर गए जहां देशी और विदेश मार्बल देखे। अखिलेश यादव के किशनगढ़ आगमन की सूचना पर किशनगढ़ एयरपोर्ट से लेकर मार्बल क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

jodhpur, Ladakh violence case, Judicial commission

जोधपुर। लद्दाख हिंसा मामले में गिरफ्तार समाजसेवी और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार वांगचुक इस समय जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं, जहां इस मामले की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।    आयोग ने शुक्रवार को जेल परिसर में सुनवाई की और सोनम वांगचुक के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि आयोग जल्द ही उनकी पत्नी के भी बयान दर्ज करेगा, जिन्होंने हाल ही में वांगचुक मामले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और लेह-लद्दाख सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष एमके हंजूरा कर रहे हैं। उनके साथ लेह जिला न्यायाधीश मनोज परिहार और कारगिल जिला न्यायाधीश स्पल जयेश अंगमों भी जांच प्रक्रिया में शामिल हैं। तीनों न्यायाधीश गुरुवार को जोधपुर पहुंचे और जेल प्रशासन के साथ सुरक्षा एवं प्रक्रिया संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।    जोधपुर सेंट्रल जेल और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि जांच कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। आयोग की यह जांच कार्रवाई संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि यह लेह-लद्दाख हिंसा की पृष्ठभूमि और सोनम वांगचुक की भूमिका पर कई अहम खुलासे कर सकती है।    गौरतलब है कि, वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद से ही लद्दाख और देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनकी रिहाई की मांग की थी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

new delhi, 20 people died , horrific road accident

कुरनूल। कुरनूल ज़िले के उल्लिंडकोंडा चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद आ रही कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार यात्री भी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे।12 यात्री बस से उतर गए और बाकी यात्री बस में ही रहे। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 3:30 बजे हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई।बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, बस चालक और सहायक दोनों ही बस की आग के चेपट से -बाल बाल बच निकले।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आपातकालीन द्वार तोड़कर 12 यात्रियों सुरक्षित बाहर निकले और उन्हें मामूली चोटें आईं, जिन्हें बचा लिया गया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल ले जाया गया।जिस इलाके में हादसा हुआ, वहां भारी बारिश हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हादसा उस समय हुआ जब कुछ ही देर में बस कुरनूल शहर पहुंचने वाली थी।बताया जा रहा है कि ज़्यादातर यात्री हैदराबाद शहर के थे। हादसे से समय हाइवे पर गुजर रहे दूसरे वाहन के यात्री हिंदूपुर के नवीन बस दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को अपनी कार से कुरनूल अस्पताल पहुंचाया ।इसी क्रम में पुट्टपर्थी से हैदराबाद आ रही हैमा रेड्डी बस में आग लगते देख रुक गईं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया।रामिरेड्डी, वेणुगोपाल रेड्डी, सत्यनारायण, श्रीलक्ष्मी, नवीन कुमार, अखिल, जश्मिता, अकीरा, रमेश, जयसूर्या और सुब्रमण्यम नाम के कुछ यात्री इस दुर्घटना में बच गए।20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है जिसकी जिला प्रशासन से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 October 2025

new delhi, Baba Kedar  , Omkareshwar

रुद्रप्रयाग । पाैराणिक रीति-रिवाजाें और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 08:30 बजे सेना के बैंड की भक्ति धुन और जयकाराें के बीच भगवान आशुताेष के द्वादश ज्याेर्तिलिंगाें में एक केदारनाथ धाम से बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डाेली ने शीतकाल के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।   इस माैके पर 10 हजार से अधिक शिवभक्ताें ने अपने आराध्य के दर्शन किए। डाेली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डाेली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए 25 अक्तूबर काे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हाे जाएगी। इसके बाद अगले छह माह तक शिवभक्त अपने आराध्य की पूजा-अर्चना और दर्शन यहीं पर कर सकेंगे।   गुरुवार काे केदारनाथ धाम में सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ की समाधि पूजा-अर्चना करते हुए अन्य परंपराओं का निर्वहन किया। इस माैके पर बाबा केदार के स्वयंभू लिंग का पुष्प-अक्षत और भस्म से श्रृंगार कर समाधि रूप दिया गया। साथ ही भाेग लगाया गया। मुख्य पुजारी ने अन्य परंपराओं काे निभाते हुए बाबा केदार की पूजा की।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन‌ के अनुरूप भव्य केदार पुरी का निर्माण हुआ और चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा।   बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम में कपाट बंद हाेने तक 17,68795 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। शीतकालीन यात्रा के लिए भी यात्रियाें काे प्रोत्साहित किया जायेगा और शीतकाल में केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।   बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद हाेने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली अपने धाम से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंच गई है। शुक्रवार काे डाेली रामपुर से रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और शनिवार 25 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ जी की पंच मुखी डोली गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हाे जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2025

asam , Bomb blast , railway track

कोकराझार  । कोकराझार जिला शहर के पास रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से काफी नुकसान हुआ है। यह विस्फोट अलीपुरद्वार डिवीजन पूर्वोत्तर सीमांत, रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्र में हुआ है।   पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आधिकारिक बयान में कहा कि आधीरात बाद करीब 1.00 बजे एक मालगाड़ी आप आजरा शुगर सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुजर रही थी। तभी ट्रेन मैनेजर ने जोरदार झटके की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन रोक दी गई। जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध बम ब्लास्ट की वजह से ट्रैक और स्लीपर को नुकसान हुआ है। राज्य पुलिस, आरपीएफ और इंटेलिजेंस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।   बयान में कहा गया कि सुबह 5.25 बजे ट्रैक ठीक कर दिया गया और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। इस घटना की वजह से करीब आठ ट्रेनें रुकी रहीं। सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। बम विस्फोट के पीछे किसका हाथ है, इसका पता नहीं चल सका है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2025

patna, Tejashwi Yadav , Mukesh Sahni

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा ऐलान हुआ। कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी दलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी काे उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।   पटना में आयोजित महागठबंधन की साझा पत्रकार वार्ता में बिहार कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की राजामंदी के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। तेजस्वी युवा नेता हैं और बिहार को नई दिशा देंगे।   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह समेत भाजपा के तमाम नेता बिहार आते हैं, लेकिन यह नहीं बता पाते कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है, बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।   अशोक गहलोत ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी की भूमिका पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने (मुकेश सहनी ने) मेहनत से अपनी समाज और राजजनीति में जगह बनाई है। वह महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।   कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा में जाएगा। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि एकजुटता के साथ हम सभी मिलकर देश को सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य कोई मुद्दा हों, जैसा कि सभी साथियों ने बताया कि छात्रों, युवाओं और किसानोंं की भी चिंता नौकरी और रोजगार की है। लोग इस बार बिहार में बदलाव चाहते हैं।   गहलोत ने कहा कि हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। लोकतंत्र (डेमोक्रेसी) एक मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं, आप लोग सब जानते हैं। भाजपा को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।   इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल करके तीन-चार नेता जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। जदयू को खत्म करने में लगे हैं चुनाव के बाद जदयू को भी खत्म कर देंगे। भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। अमित शाह ने कई बार बोला है कि विधायक दल की संख्या होगी वो तय करेगी। 20 साल से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में है। हमेशा मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित किया गया है, क्या कारण है कि इस बार नीतीश कुमार को चेहरा घोषित नहीं किए। नीतीश कुमार का यह आखिरी चुनाव है, अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है।   तेजस्वी यादव ने कहा, "हम गठबंध के सभी साथियों का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन: भरोसा जताया है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।   तेजस्वी ने कहा कि राजग की नकलची सरकार है। इसका कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने 'माई बहन योजना' लाया, तो राजग के लोगों ने 10 हजार रुपये का रिश्वत महिलाओं को दिया। बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें, तो जो 20 साल में नहीं हुआ, वह 20 महीने में करके दिखाएंगे। तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा, तो बिहार के सभी लोग मुख्यमंत्री बनेंगे। गैंस सिलेंडर 500 रुपये किया जाएगा।   इस दाैरान मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।   वाम दल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह लड़ाई देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने की है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार बदलाव की राह पर है और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है।   पत्रकार वार्ता में सभी सातों घटक दलों के नेता एक मंच पर मौजूद रहे और एक स्वर में कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2025

new delhi, Stock market , early trade

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। 30 सितंबर 2024 के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 85 हजार अंक के स्तर के ऊपर और निफ्टी 26 हजार अंक के ऊपर खुले। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 3.91 प्रतिशत से लेकर 1.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, आयशर मोटर्स, सिप्ला और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.03 प्रतिशत से लेकर 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,230 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,302 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 928 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान और 8 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज 727.81 अंक की तेजी के साथ 85,154.15 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 84,867.97 अंक तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 825.28 अंक की मजबूती के साथ 85,251.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 188.60 अंक उछल कर 26,057.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 65 अंक से ज्यादा टूट कर 25,991.70 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 226.25 अंक की बढ़त के साथ 26,094.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग में मंगलवार को सेंसेक्स 62.97 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,426.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 25.45 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,868.60 अंक के स्तर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का अंत किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2025

new delhi, Silver became cheaper , Bhai Dooj

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार मे चांदी के भाव में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज भाई दूज के दिन भी इस चमकीली धातु की कीमत में 4 हजार से 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी 4 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूटा है, तो चेन्नई में इसकी कीमत में 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज चांदी की कीमत गिर कर 1,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,60,000 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,59,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बावजूद 1,74,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 0.20 प्रतिशत गिर कर 48.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि लंदन के सिल्वर मार्केट में चांदी की सप्लाई बढ़ने से उसकी उपलब्धता का संकट खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में वैश्विक बाजार में चांदी के भाव में 9.15 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के कारोबारी जम कर मुनाफा वसूली कर रहे हैं। इस वजह से चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 October 2025

uttarkashi,   doors of Gangotri Dham,winter season

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के चारधाम कपाट बंद होने की शुरुआत आज उत्तरकशी जिले के गंगोत्री धाम से हो गई है । गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के मौके पर सुबह 11.26 मिनट पर बंद कर दिए गए। जिसके लिए पिछले दिनों से तैयारियां चल रही थीं।   बुधवार प्रातः मां गंगा के भोग मूर्ति का जलाभिषेक करने के बाद गंगाजी का श्रृंगार किया गया। उसके बाद श्री पंच मंदिर समिति के पूजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद मां गंगा को डोली में पारंपरिक तरीके से सजाया जाया गया। ठीक अभिजीत मुहूर्त 11:36 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए शीतकालीन कपाट बंद कर दिए। मां गंगा की विग्रह डोली भोगमूर्ति, आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। आज की रात को डोली मुखबा गांव से करीब दो किमी पहले मौजूद मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद गुरुवार दोपहर मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। मुखबा गांव में मां गंगा की भोगमूर्ति को मंदिर में विधि-विधान से शीतकाल छह माह के लिए स्थापित किया जाएगा। इसके बाद छह माह मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में ही होंगे। इस मौके पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2025

itanagar, One ULFA (I), militant killed

इटानगर । अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) का एक कैडर मारा गया है।   यह मुठभेड़ 21 अक्टूबर की रात को तब शुरू हुई जब असम राइफल्स के जवानों ने 6 माइल के पास लगभग सात उल्फा (आई) उग्रवादियों के एक ग्रुप से मुठभेड़ की।   गुवाहाटी स्थित सेना के पीआरओ ने बुधवार काे आधिकारिक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) कथित तौर पर असम में काकोपाथर आर्मी कैंप पर हाल ही में हुए हमले से जुड़ा था। मारे गए उग्रवादी की पहचान इवान आसोम के तौर पर हुई है, जिसे कोंटी आसोम और अभिकेश्वर मोरान के नाम से भी जाना जाता था।   मुठभेड़ के बाद, सैनिकों को मारे गए उग्रवादी के पास से एक एचके राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और एक बैग मिला। मुठभेड़ के दौरान उल्फा (आई) के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।    सुरक्षा कर्मी मुठभेड़ वाली जगह से भागे दूसरे मिलिटेंट की तलाश जारी रखे हुए हैं। जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी का इंतजार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2025

new delhi, Confused Tejashwi Yadav, mocking the electoral process

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए उन पर चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में चुनावी प्रक्रिया गतिमान है और महागठबंधन में आपस में छिड़ा घमासान है। घमासान इस सीमा तक है कि जो लोग मतदाता सूची सही न बना पाने का स्वांग रचकर भ्रम पैदा कर रहे थे, वो न अपने गठबंधन दलों की सूची फाइनल कर पाए हैं और न ही अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर पाए हैं। न साझा घोषणा-पत्र बना पाए हैं और न ही साझा सीएम क्या, डिप्टी सीएम का भी निर्धारण नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से विचलित और दिग्भ्रमित होकर तेजस्वी यादव अब वो सारी बातें करना शुरू कर दिए हैं जो न सिर्फ उनके दावों की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है, बल्कि ऐसा लगता है कि चुनावी प्रक्रिया का मखौल उड़ाती है। इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि पहले उन्होंने दावा किया था कि परिवार के हर सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, लेकिन मेरा मानना ​​है कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस वादे की बेतुकी बात समझ सकता है। बिहार की आबादी लगभग 13.5 करोड़ है। इस हिसाब से तो सिर्फ़ वेतन पर ही लगभग 29 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ़ 3.17 लाख करोड़ रुपये है। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि जब किसी नेता के पास उचित शिक्षा या समझ का अभाव होता है, तो वह किस तरह के अवास्तविक और भ्रामक बयान दे सकता है। मुझे लगता है कि इन्हीं मुद्दों से परेशान होकर तेजस्वी अब पूरी चुनावी प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाने वाले बयान देने लगे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2025

new delhi, Silver prices ,continue to fall

नई दिल्ली । दिवाली और धनतेरस के पहले सर्राफा बाजार में मजबूती का लगातार नया रिकार्ड बनाने के बाद अब चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बन गया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान चांदी के भाव में औसतन 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।  दिल्ली में आज चांदी की कीमत एक दिन में ही 8 हजार रुपये प्रति किलोग्राम टूट कर 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,63,900 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,62,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।   अगर चेन्नई और हैदराबाद की बात करें, तो यहां चांदी की कीमत 27 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। 15 अक्टूबर को हैदराबाद और चेन्नई में चांदी की कीमत जोरदार छलांग लगा कर 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।   बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में आई जोरदार तेजी के बाद अब जम कर मुनाफा वसूली शुरू हो गई है। इसके साथ ही लंदन के इंटरनेशनल सिल्वर मार्केट में पिछले दो सप्ताह से जारी चांदी की सप्लाई में आई कमी भी अब काफी हद तक नियंत्रित हो चुकी है। मुनाफा वसूली और सप्लाई की स्थिति नियंत्रित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में अभी तक करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में आई बड़ी गिरावट और घरेलू सर्राफा बाजार में त्योहारी सीजन के लिए होने वाली खरीदारी का दौर खत्म हो जाने की वजह से स्थानीय बाजारों में भी चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2025

new delhi,   Rishabh Tandon, passes away

नई दिल्ली । बॉलीवुड के अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन के बाद सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता और गायक ऋषभ टंडन का आज यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 35 वर्ष के थे। ऋषभ टंडन को उनके मंच नाम 'फकीर' से भी जाना जाता था। उनकी असामयिक मृत्यु से भारतीय फिल्म और संगीत जगत सदमे में है। ऋषभ के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऋषभ मुंबई से दीपावली मनाने अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे, जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऋषभ टंडन के असामयिक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरा आघात पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके पुराने वीडियो, गाने और यादें साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें 'आवाज़ का फकीर' कहकर श्रद्धांजलि दी है। ऋषभ टंडन के गानों में भक्ति और समर्पण की झलक मिलती थी। उनका सबसे लोकप्रिय गीत ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ ने उन्हें नई पहचान दी थी। इस गाने ने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों व्यूज़ हासिल किए और उन्हें पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया। इसके अलावा उनके अन्य हिट गानों में 'धू धू करके', 'फकीर की जुबानी' और 'ये आशिकी' शामिल हैं। उनकी आवाज़ में एक अनोखी गहराई और भावनाओं का समावेश था, जो उन्हें समकालीन गायकों से अलग बनाता था।भगवान शिव के परम भक्त थे ऋषभऋषभ टंडन न केवल एक कलाकार थे बल्कि भगवान शिव के परम भक्त भी थे। वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में कहते थे कि उनकी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत महादेव ही हैं। उनके गानों में भी शिव भक्ति की झलक साफ दिखाई देती थी। उन्होंने कहा था, "मेरे गानों में अगर शांति है, तो वह शिव की कृपा है।"सोशल मीडिया पर था बड़ा फैनबेस'फकीर' के नाम से लोकप्रिय ऋषभ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। उनके फैंस उनके लाइव सत्रों और आध्यात्मिक संगीत का बेसब्री से इंतजार करते थे। वह सोशल मीडिया पर अक्सर जीवन, प्रेम और अध्यात्म से जुड़ी बातें शेयर करते थे, जिसने उन्हें युवाओं में भी लोकप्रिय बना दिया था। संगीत जगत के कई बड़े कलाकारों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। कई म्यूजिक डायरेक्टर्स ने उन्हें एक सच्चा कलाकार बताया, जो व्यावसायिक सफलता से ज्यादा आत्मिक संगीत पर विश्वास करते थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 October 2025

dehradoon,  Governor offered prayers , Baba Kedar

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल ने पहले बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इसके बाद राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम  पहुंचकर बाबा बदरी विशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा की। राज्यपाल ने विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।राज्यपाल गुरमीत सिंह मंगलवार सुबह 8.45 केदारनाथ धाम पहुंचनेपर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने भगवान केदारनाथ का अभिषेक, पूजन-अर्चना किया और मानव कल्याण और राज्य की उन्नति की मनाैती मांगी। यहां राज्यपाल ने कहा कि केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की उपस्थिति का अनुभव होता है। इस पवित्र भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है। पूजन के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और बाबा के जयकारे लगाए। उन्हाेंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस माैके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति विजय थपलियाल, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र तिवारी, मंत्री अंकित प्रसाद सेमवाल आदि थे।इसके बाद राज्यपाल बाबा बद्रीविशाल के धाम पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने बाबा बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस मौके पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी से धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उन्हें मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने सिविक एमीनिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष जताया, और मास्टर प्लान के कार्यों की सराहना की।इस नमौके पर राज्यपाल ने कहा कि यहां जिस तरह का विकास हो रहा है वह हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहा है। इस दौरान राज्यपाल ने कार्यदायी संस्था को मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की फोटो सहित डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शेष नेत्र और बद्रीश झील दोनों लेक की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने और आस्था पथ पर जितना लाइट इत्यादि का कार्य है उसे मेंटेन रखने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने चार धाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की प्रशंसा की और यह भी कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति का एक अच्छा समन्वय देखने को मिला। साथ ही उन्होंने इस कार्य में लगे सभी मंदिर समिति के सदस्य, पंडा, पुरोहित, पुलिस फोर्स और प्रशासन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी।राज्यपाल ने सभी भारतीयों सहित विश्व के लोगों से बदरीनाथ धाम में दर्शन लाभ प्राप्त करने की बात कही। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाए, जिससे आने वाले तीर्थयात्रियों को सुगमता से भगवान बदरी विशाल के दर्शन लाभ मिल सकें।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

chandigarh, Terrorist plot ,foiled in Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी अपराधिक वारदात की योजना को विफल बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे में एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद किया है।   पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर खुफिया कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएआई के एक ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जिसने इन्हें यह खतरनाक हथियार मुहैया कराया था। इसके अलावा इनका संपर्क फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी था।   पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारे पर बरामद आरपीजी का इस्तेमाल एक निर्धारित आतंकी हमले में किया जाना था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच जारी है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

new delhi, Gold prices slipped ,  bullion market

नई दिल्ली । दिवाली के अगले दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में हुई इस कमी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,680 रुपये से लेकर 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज भी 1,19,790 रुपये से लेकर 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,71,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,830 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।   इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,30,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

new delhi, Delhi Chief Minister ,meets Prime Minister

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यहां प्रधानमंत्री आवास पर भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने बहुमूल्य समय और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री मोदी का सान्निध्य और उनका आशीर्वाद नई ऊर्जा और संकल्प के साथ दिल्ली की सेवा में और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

lucknow,   sacrifice of policemen,  Chief Minister

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में प्रदेश पुलिस के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी है, जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। उनकी स्मृतियां हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का अमर संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4,061.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है।   शहीदों के परिवारों के लिए संवेदनशील है प्रदेश सरकार   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान उत्तर प्रदेश के तीन बहादुर पुलिसकर्मियों एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह (जौनपुर) और आरक्षी सौरभ कुमार (गौतमबुद्ध नगर) ने अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 96 पुलिस कर्मियों (केंद्रीय बलों एवं अन्य राज्यों के मूल निवासी यूपी के पुलिसकर्मी सहित) को कुल 30.70 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।   पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाओं के लिए उठाए गए कई अहम कदम   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस बल के मनोबल, कार्यकुशलता और व्यावसायिक दक्षता को सशक्त करने के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति और मृत्यु के उपरांत 90 प्रतिशत जीपीएफ के 2,511 प्रकरणों का भुगतान किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश सामान्य भविष्य निधि नियमावली 1985 के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय संभाग के 108 पुलिस कार्मिकों को अग्रिम धनराशि स्वीकृत की गई। 234 पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को 51.10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई तथा 1.12 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान की गई।   स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी 519 मामलों में 11.85 करोड़ रुपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति दी गई, जबकि 170 कर्मियों को जीवन रक्षक निधि से 6.64 करोड़ रुपये अग्रिम दिए गए। 374 मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 11.86 करोड़ की बीमा धनराशि और 124 आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के ‘बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज’ से 67.76 करोड़ रुपये का भुगतान कराया गया।   कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार   मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के सम्मान में 34 कर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक, 11 को विशिष्ट सेवा पदक और 145 को सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। गृह मंत्रालय ने 763 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, जबकि 486 को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक तीन राजपत्रित अधिकारियों को प्रदान किए गए। पुलिस महानिदेशक द्वारा 90 राजपत्रित और 404 अराजपत्रित कर्मियों को सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं 35 प्लेटिनम, 115 गोल्ड और 789 सिल्वर प्रशंसा चिन्ह भी दिए गए।   भर्ती और प्रशिक्षण में यूपी पुलिस ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धियां   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस ने भर्ती और प्रशिक्षण में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से अब तक 2.09 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है, जिनमें 34,000 महिलाएं शामिल हैं। वर्तमान में 28,154 पदों पर भर्ती और 2,391 पर पदोन्नति प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 60, 244 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को हाइब्रिड मॉडल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें शारीरिक, कानूनी, तकनीकी, साइबर अपराध और एआई आधारित सिमुलेशन अभ्यास शामिल हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए पुलिस अन्य उपलब्धियां गिनाईं।   निष्ठा और ईमानदारी से करें कार्य   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस देश की सबसे बड़ी और सबसे अनुशासित पुलिस फोर्स है। यह हमारे सुरक्षा, विश्वास और व्यवस्था की रीढ़ है। मैं सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा करता हूँ कि वे जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की भावना से कार्य कर उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, संवेदनशील और आधुनिक राज्य बनाने का संकल्प निरंतर निभाएं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

new delhi, Prime Minister congratulates, Sanae Takaichi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। बधाई संदेश में उन्होंने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। हमारे गहरे होते संबंध पूरे हिंद-प्रशांत और इससे भी आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।”उल्लेखनीय है कि ताकाइची को आज 21 अक्टूबर को संसद के निचले सदन में 237 मतों से जापान का 104वाँ प्रधानमंत्री चुना गया। इससे पहले 4 अक्टूबर को शिंजिरो कोइज़ुमी पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद उन्हें एलडीपी नेता चुना गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 October 2025

new delhi,  first match, ODI series

नई दिल्ली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।   इस मैच से शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। ये मुकाबला इस रूप में भी खास होने जा रहा है कि काफी समय बाद दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर होगी। दोनों खिलाड़ी इस साल मार्च में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते दिखे थे और दोनों के शानदार खेल की बदौलत रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2025

doha,Pakistan and Afghanistan, agree on ceasefire

दोहा । कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई एक उच्चस्तरीय वार्ता में तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है। संघर्ष विराम के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि अगले चरण में दोहा और इस्लामाबाद में बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच सीमा पर पिछले एक पखवाड़े से चल रहा टकराव लगातार गंभीर रूप ले रहा था जिसमें दोनों तरफ से सैन्यकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों की भी मौत हुई।   कतर के विदेश मंत्रालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान के मुताबिक उसके और तुर्की की मध्यस्थता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दोहा में हुई उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देश तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। कतर ने उम्मीद जताई है कि यह समझौता पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को कम कर क्षेत्रीय स्थिरता स्थापित करेगा।   दोहा में हुई इस बातचीत में दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गल्फ न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ और खुफ़िया प्रमुख जनरल असीम मलिक ने हिस्सा लिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस बातचीत में शामिल हुआ जिसमें खुफिया प्रमुख अब्दुल हक वकीक भी शामिल हुए।   वार्ता से पहले पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान से सीमा पार आतंकवाद समाप्त करने और सीमा पर शांति और स्थिरता की बहाली के उपाय किए जाने पर यह बातचीत केंद्रित होगी। बयान में कतर की मध्यस्थता पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई गई कि ये चर्चाएँ क्षेत्र में शांति और स्थिरता हासिल करने में योगदान देंगी।   दोनों देशों के बीच पिछले करीब एक पखवाड़े से चला आ रहा टकराव उस समय भीषण रूप लेता जा रहा था जब संघर्ष विराम के बीच एक हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत हो गई। अफ़गानिस्तान सरकार का दावा था कि पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए आम लोगों को निशाना बनाया है। जबकि पाकिस्तान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2025

new delhi, Former Patiala Mayor, Congress

नई दिल्ली । पंजाब में पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा (बिट्टू) रविवार को कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया।   उल्लेखनीय है कि बिट्टू साल 2018 से 2021 तक पटियाला नगर निगम के मेयर रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी समर्थक के रूप में जाने जाते हैं। तीन बार काउंसलर रह चुके बिट्टू 2021 में कांग्रेस छोड़कर अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) में शामिल हुए थे। उनकी वापसी को कांग्रेस की पंजाब इकाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2025

new delhi, Heavy rush of passengers , Delhi railway stations

नई दिल्ली । दीपावली और छठ पर्व से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी के आनंद विहार, नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वाले यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह से ही प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण कई यात्री वेटिंग लिस्ट में सफर करने को मजबूर हैं।   रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व दिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण फुल है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से मिली तस्वीरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है, जहां यात्री अपने परिवारों के साथ ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिल सके।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2025

mumbai, Two people died, Karmabhoomi Express

मुंबई । महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास बीती रात मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया । इस घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की छानबीन नासिक रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सपकाले ने रविवार को बताया कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन युवकों के गिरने की जानकारी मिलते ही वे पुलिस उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। भुसावल जाने वाली पटरी पर किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच दो युवकों के शव और एक युवक गंभीर रूप से घायल पाया गया। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।   मृतकों और घायल युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दीपोत्सव के मद्देनजर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ होती है, इसलिए प्राथमिक अनुमान है कि दरवाजे के पास खड़े युवक भीड़ के कारण अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। यह पता लगाने के लिए जाँच चल रही है कि युवक त्योहार मनाने बिहार अपने गाँव जा रहे थे या विधानसभा चुनाव में मतदान करने जा रहे थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 October 2025

kolkata, Mamata opposes appointment , PM Modi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग, तराई और डुआर्स क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा मध्यस्थ (इंटरलोक्यूटर) नियुक्त करने के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की है।   मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार को बिना विश्वास में लिए केंद्र का यह कदम “आश्चर्यजनक और दुखद” है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग पर्वतीय इलाका, तराई और डुआर्स, जो गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, वहां की कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में राज्य को अंधेरे में रखकर किसी मध्यस्थ की नियुक्ति उचित नहीं है।    केंद्र सरकार ने हाल ही में देश के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह को इस पद पर नियुक्त किया है। उन्हें गोरखाओं की लंबे समय से चली आ रही मांगों और मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।   पंकज कुमार सिंह, जो राजस्थान कैडर के अधिकारी रहे हैं, सीमा सुरक्षा और कूटनीतिक वार्ताओं के विशेषज्ञ माने जाते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि इस नियुक्ति को लेकर न तो राज्य सरकार से कोई चर्चा की गई, न ही नवान्न (राज्य सचिवालय) को औपचारिक रूप से सूचित किया गया।    ममता ने अपने पत्र में कहा, “दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों में स्थायी समाधान एक त्रिपक्षीय मुद्दा है - केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन के बीच। ऐसे में राज्य की जानकारी के बिना किसी को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त करना संवैधानिक भावना के विपरीत है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2025

lucknow, BrahMos ,Yogi Adityanath

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 'भारत माता की जय' की जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला बैच रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से ब्रह्मोस लखनऊ में विकसित हुई है, जो देश की खुशहाली का माध्यम बनी है। जब व्यक्ति सुरक्षित रहता है, तभी चैन की नींद सोता है। लखनऊ में बनी मिसाइल पूरे देशवासियों की सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस के माध्यम से भारत अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम हो गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।   मुख्यमंत्री योगी ने 2018 के पहले इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए कहा कि लखनऊ में ही प्रधानमंत्री ने दो डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की घोषणा की थी, जिसमें से एक उत्तर प्रदेश को मिला। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट के 6 नोड्स में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। लखनऊ में ब्रह्मोस, झांसी में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और अमेठी में एके-203 जैसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अब तक 2,500 एकड़ से अधिक लैंड इन 6 नोड्स में उपलब्ध कराई गई है, जिससे 15,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियां मिली हैं।   योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस केंद्र में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग डिग्रीधारक युवा काम कर रहे हैं, जो देश की सुरक्षा और रोजगार दोनों की पूर्ति कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर दो ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित कर रही है, जिससे डिफेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लखनऊ की भूमि अब राष्ट्र रक्षा, उद्योग, रोजगार और विकास के चारों आयामों को एक साथ साध रही है। यही उत्तर प्रदेश के बदलते चेहरे और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डीजी ब्रह्मोस ने 40 करोड़ का जीएसटी चेक सौंपा है। हर वर्ष 100 ब्रह्मोस मिसाइल बनेंगी, जो बढ़कर 150 तक पहुंचेंगी, तो 150-200 करोड़ जीएसटी मिलेगा। यह 'आम के आम और गुठली के दाम' जैसा है। लखनऊ की लैंड अब सोना उगल रही है। यह देश की सुरक्षा की पूर्ति कर रही है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर डीआरडीओ को और लैंड उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।   योगी ने झांसी में 56,000 एकड़ के नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का जिक्र किया और कहा कि चित्रकूट में एक्सप्रेस-वे पर नोड विकसित हो रहा है।  उन्होंने मेक इन इंडिया को मेक फॉर द वर्ल्ड बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से ब्रह्मोस लखनऊ में विकसित हुआ है। यह देश की खुशहाली का माध्यम बना है।     फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन   कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने बूस्टर भवन का उद्घाटन भी किया, जो ब्रह्मोस प्रोजेक्ट की क्षमता विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही दोनों ने बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन भी देखा। इसी क्रम में एयरफ्रेम और एवियोनिक्स, वारहेड भवन में पीडीआई (प्री डिस्पैच इंस्पेक्शन) तथा ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में ही रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान स्टोरेज ट्रॉली प्रदर्शन और मोबाइल ऑटोनमस लॉन्चर का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीजी (ब्रह्मोस) डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक और जीएसटी बिल सौंपा।   इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अधिकारीगण मौजूद रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2025

new delhi, First freight train , reaches Kashmir

नई दिल्ली । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में माल ढुलाई के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज हुई है। गुजरात के खाराघोड़ा गुड्स शेड से 1,350 टन औद्योगिक नमक की पहली रेल खेप शुक्रवार को अनंतनाग गुड्स शेड (जम्मू-कश्मीर) पर सफलतापूर्वक पहुंची। 21 बीसीएन वैगनों में आई इस खेप के साथ कश्मीर घाटी में औद्योगिक नमक का रेल परिवहन शुरू हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह खेप टैनिंग उद्योग, साबुन निर्माण और ईंट भट्टों के लिए उपयोग की जाएगी। यह पहल विश्वसनीय और किफायती रेल परिवहन के माध्यम से घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है।रेल मार्ग से औद्योगिक नमक की आपूर्ति शुरू होने से घाटी में आवश्यक वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, परिवहन लागत और समय दोनों में कमी आएगी तथा सड़क मार्ग पर निर्भरता घटेगी। विशेष रूप से प्रतिकूल मौसम के दौरान, जब सड़क संपर्क प्रभावित होता है, यह व्यवस्था अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस खेप के आगमन से भविष्य में इस तरह की और भी माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गुजरात और जम्मू-कश्मीर के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में कश्मीर घाटी में रेलवे माल परिवहन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। हाल ही में घाटी से सेब की पहली खेप रेल मार्ग से दिल्ली और अन्य राज्यों तक भेजी गई, जबकि मारुति वाहनों सहित अन्य औद्योगिक सामान भी रेल मार्ग से घाटी में पहुंचाए जा रहे हैं।भारतीय रेलवे की ये पहलें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लॉजिस्टिक नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जिससे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आम लोगों को समान रूप से लाभ मिलेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2025

guwahati, BPF leader Charan Bodo, Sarma government

गुवाहाटी । असम की राजनीति में आज एक अहम बदलाव देखने को मिला, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) नेता चरण बोडो ने शनिवार को असम स्टेट कैबिनेट के विस्तार के बाद कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली।   शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ, जहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और बीपीएफ प्रमुख एवं बीटीसी के सीईएम हग्रामा मोहिलरी भी मौजूद थे।   चरण बोडो का कैबिनेट में शामिल होना, विपक्ष में सालों तक काम करने के बाद, रूलिंग एनडीए अलायंस में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की ऑफिशियल वापसी का प्रतीक है। इस कदम को अगले विधानसभा चुनाव से पहले एक रणनीति तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राज्य सरकार में बीपीएफ पार्टी का रोल मजबूत होगा।    कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएट और गौहाटी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट, बोडो को बीपीएफ के होनहार युवा नेता में से एक माना जाता है। वह पहली बार 2016 में माजबाट चुनाव क्षेत्र से चुने गए थे और 2021 में फिर से चुने गए। अब तक विपक्ष की बेंच से काम कर रहे थे।    दुर्गा दास बोडो सहित कई वरिष्ठ बीपीएफ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद, पार्टी ने 1979 में पैदा हुए तुलनात्मक रूप से कम उम्र के चरण बोडो को मंत्री पद के लिए चुना। यह फैसला पार्टी के नेतृत्व में संभावित पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देता है और शासन में युवाओं के प्रतिनिधित्व पर बीपीएफ के फोकस को दिखाता है।    ज्ञात हो कि बीटीसी चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ बीटीसी ने परिषद में अपनी सरकार बनाई है। बीटीसी चुनाव के बाद से ही बीपीएफ की एनडीए में पूरी तरह से वापसी दिखने लगी थी। अब देखना होगा कि बीटीसी की परिषद सरकार में भी भाजपा के पार्षदों को जगह मिल सकता है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 October 2025

gandhinagar,Harsh Sanghvi , Bhupendra government

गांधीनगर। गुजरात में शुक्रवार को भूपेंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल में छह पुराने और 19 नए विधायकों के साथ कुल 25  विधायकों को मंत्री बनाया गया है। हर्ष संघवी को प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। क्रिकेट खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा  को भी मंत्री बनाया गया है। इन 25 मंत्रियों में 19 नए चेहरों को शामिल किया गया है।    गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी 25 विधायकों को मंत्रि पद की शपथ दिलाई। हर्ष संघवी ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद जीतू वाघाणी, नरेश पटेल, अर्जुन मोढवाडिया, प्रद्युमन वाजा और रमन सोलंकी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ईश्वरसिंह पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया और डॉ. मनीषा वकील ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।   कांती अमृतिया, रमेश कटारा, दर्शनाबेन वाघेला, कौशिक वकेरिया, प्रवीण माली, जयराम गामित, त्रिकम छागा, संजय महीडा, कमलेश पटेल, पी.सी. बरंडा, स्वरूपजी ठाकोर और रिवाबा जाडेजा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। नए मंत्रियों ने हाथ में भगवद गीता लेकर शपथ ली। इसके अलावा पुरुषोत्तम सोलंकी, ऋषिकेश पटेल, कनु देसाई और कुवरजी बावलिया ने इस्तीफा स्वीकार नहीं होने के कारण शपथ नहीं ली, क्योंकि इनके  मंत्रालयों में कोई फेरबदल नहीं हुआ। इस तरह से इन चार और हर्ष संघवी, प्रफुल्ल पानसेरिया सहित कुल छह मंत्री पुराने मंत्रिमंडल से शामिल किए गए हैं।    नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 7 पाटीदार, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के मंत्री हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।   नए मंत्रिमंडल की सूची में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि करीब 10 पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आगामी चुनाव और संगठनात्मक रणनीति के तहत इन वरिष्ठ नेताओं को स्थान नहीं दिया गया है, जिनमें बलवंतसिंह राजपूत, राघवजी पटेल, बचुभाई खाबड, मूलु बेरा, कुबेर डिंडोर, मुकेश पटेल, भीखुसिंह परमार, कुवरजी हळपती, जगदीश विश्वकर्मा और भानुबेन बाबरिया शामिल हैं। हालांकि जगदीश विश्वकर्मा को पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

new delhi, Sri Lankan , Prime Minister Modi

नई दिल्ली। श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। डॉ. हरिनी अमरसूर्या का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा ऐतिहासिक और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायके को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीलंका की प्रधानमंत्री सुश्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उनके साथ शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, विकास सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण सहित कई व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा हुई। घनिष्ठ पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों की जनता और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

guwahati, Rahul Gandhi ,Zubin Garg

गुवाहाटी । असम के प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन के 28 दिन बाद शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेता और लाेकसभा सांसद राहुल गांधी असम पहुंचे। बोरझार हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह दोपहर 2 बजे सोनापुर के कमारकुची स्थित जुबिन गर्ग की समाधि स्थल पर पहुंचे।    वहां उन्होंने जुबिन गर्ग की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कलाकार को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जुबिन गर्ग की तस्वीर के सामने एक गामोछा भी अर्पित किया। साथ ही उन्होंने जुबिन गर्ग का पसंदीदा नाहर का एक पौधा भी पास में लगाया।   जानकारी के अनुसार उनका आज का यह असम दौरा केवल जुबिन गर्ग के लिए निर्धारित था। आज के इस दौरे में उनका किसी पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेना निर्धारित नहीं था।   वहीं सोनापुर में जुबिन गर्ग की श्रद्धांजलि समाप्त करने के बाद वह जुबिन गर्ग के काहिलीपार स्थित आवास के लिए रवाना हो गये। वहां वह जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग और परिवार से मिलने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।   इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

patna, NDA alliance, Amit Shah

पटना । बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच रैलियों और जनसभाओं का सिलसिला भी अब शुरु हो चुका है। तमाम दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को सारण जिले के तरैया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनक सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की।   जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है, उसमें हमेशा विजय ही विजय मिलती है। यदि लालू यादव के जंगलराज के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना है और पूरे बिहार के युवाओं को 20 साल पहले लालू-राबड़ी द्वारा बनाई गई स्थिति याद दिलानी है, तो इसके लिए सारण-छपरा से अधिक उचित स्थान कोई नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य की आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।   अमित शाह ने कहा कि हम बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ रहे हैं और देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इस बार हमें चार-चार दीपावली मनाने का मौका मिल रहा है। पहली दीपावली जब प्रभु श्री राम वनवास से अयोध्या लौटे थे। वह कुछ दिनों के बाद आने वाली है। दूसरी दीपावली समाप्त हो गई, जब बिहार की हर जीविका दीदी के अकाउंट में नीतीश जी और मोदी जी ने 10-10 हजार रुपये भेजे हैं। छठी मैया की पूजा और दीपावली के दिन बिहार के माता-बहनों के खाते खाली नहीं रहेगा। तीसरी दीपावली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सुधार के साथ जब 395 चीजों के दाम कम कर दिए गए और चौथी दीपावली 14 नवम्बर को बनेगी, जब रिकॉर्ड मतों के साथ बिहार में राजग की सरकार बनेगी और लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा।   गृह मंत्री ने कहा कि राजग की सरकार राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली दे रही है। वृद्धा पेंशन तीन गुना बढ़ाया गया है। अब बिहार में कहीं जाने में 5 घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगता। पहले बिहार में अपहरण और फिरौती की इंडस्ट्री चलती थी। अब बिहार में सड़क और उद्योग लगाने का काम राजग की सरकार कर रही है।   अमित शाह ने कहा कि 550 साल तक रामलला अपनी जन्मभूमि पर एक झोपड़ी में विराजमान थे। जब मंदिर बनाने की बात उठी, तो कांग्रेस और उनके साथी दलों ने विरोध किया। नरेन्द्र मोदी जी ने 2019 में राम मंदिर का भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण कराया। बिहार में भी सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है।   इससे पहले अमित शाह ने आज पटना के अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब 18 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट रवाना हो गए। यहां से वह छपरा के तरैया पहुंचे और इस जनसभा को संबोधित किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

chennai, Email threatening,bomb Vice President

चेन्नई । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के चेन्नई में मायलापुर इलाके में स्थित आवास को बम की धमकी के शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात ने पुलिस को एक ईमेल भेजकर धमकी दी है।इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बरते हुए उनके पूरे आवास की छानबीन की लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में स्कूलों, मशहूर हस्तियों और महत्वपूर्ण लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलना आम बात हो गई है। शुक्रवार को चेन्नई के एस्टेट पुलिस स्टेशन को एक ईमेल मिला। ईमेल में कहा गया कि शहर के मायलापुर इलाके में स्थित उपराष्ट्रपति के आवास पर बम रखा गया है। इसके तुरंत बाद उच्चाधिकारियों ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। कुछ ही देर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते के साथ पुलिस बल के साथ उनके आवास  पर पहुँच गये। पुलिस बल ने उनके पूरे आवास की सघन तलाशी ली लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।    वीआईपी सुरक्षा मानदंडों के अनुसार, अधिकारी पोएस गार्डन स्थित उनके वर्तमान आवास पर भी पहुँचे, लेकिन उनका अपार्टमेंट बंद था। इस लिए वहां तलाशी नहीं जा सकी। आसपास के इलाकों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारी इसे शरारत समझ कर लाैट गए। पुलिस इस धमकी वाले ईमेल के स्रोत की जांच  कर रही है।   उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इसी साल सितंबर खाह में पदभार ग्रहण किया है। पुलिस के अनुसार वे मायलापुर स्थित घर खाली कर चुके हैं। लगभग एक साल पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिली थी। वर्तमान में चेन्नई के प्रमुख पोएस गार्डन इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रहे हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

asam, Firing and grenade,army camp

तिनसुकिया । असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथार क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात हमलावरों ने सैन्य शिविर पर ग्रेनेड फेंकने के साथ अंधाधुंध गोलीबारी की।   सूत्रों के अनुसार, हमला रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब सेना के शिविर पर तीन अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूजीजीएल) दागे गए। इसके तुरंत बाद करीब आधे घंटे तक लगातार फायरिंग की आवाजें गूंजती रहीं। तेज धमाकों और गोलियों की आवाज़ से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर एक ट्रक में आए थे और हमला कर फरार हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं। हालांकि शिविर को हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और काकोपथार व आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल आम नागरिकों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।   प्रारंभिक जांच में इस हमले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) की भूमिका की आशंका जताई गई है। यह हमला पिछले कुछ महीनों में ऊपरी असम में हुआ सबसे बड़ा उग्रवादी हमला माना जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 October 2025

new delhi, State governments , Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सभी राज्य सरकारों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्य की राजधानी में भगोड़े अपराधियों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) स्थापित करें, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके। शाह ने कहा कि ऐसे प्रकोष्ठ की उपलब्धता नहीं होने से कई बार विदेशी न्यायालयों में भारत की ओर से पेश किए जाने वाले प्रत्यर्पण मामलों में मानवाधिकार और कारागार स्थितियों जैसे बहाने सामने आते हैं, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती है।   वे यहां गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के ‘भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण- चुनौतियां और रणनीतियां’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्य स्तर की विभिन्न जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।अमित शाह ने कहा कि भारत में अब एक संस्थागत और संगठित तंत्र की आवश्यकता है, जो भगोड़े अपराधियों की खोज, गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की दिशा में ठोस कार्य करे। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है। लेकिन हमें उन अपराधियों के खिलाफ भी उतनी ही सख्ती दिखानी होगी जो विदेशों में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।गृह मंत्री ने कहा कि भारत में लंबे समय से भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के मामले में संगठित प्रयास और स्पष्ट रोडमैप का अभाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाएं तो थीं लेकिन उनमें समन्वय और साझा दृष्टिकोण की कमी थी। अब यह सम्मेलन उस दिशा में नई शुरुआत है।शाह ने सभी राज्यों से कहा कि वे अपने यहां भगोड़े अपराधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कारागार प्रकोष्ठ बनाएं। विदेशी न्यायालयों में कई बार अपराधी यह दलील देते हैं कि भारतीय जेलों की स्थिति मानक के अनुरूप नहीं है। शाह ने कहा कि भले ही यह बहाना हो लेकिन इसे समाप्त करने के लिए हमें हर राज्य में ऐसा प्रकोष्ठ बनाना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करता हो। गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी होते ही उसका पासपोर्ट तुरंत ज़ब्त या रद्द कर देना चाहिए ताकि वह देश छोड़ कर भाग न सके। उन्होंने कहा कि यदि पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में ही यह व्यवस्था जोड़ दी जाए तो भगोड़ों को वापस लाने में बहुत मदद मिलेगी।अमित शाह ने कहा कि भगोड़ों का एक वैज्ञानिक डेटाबेस तैयार किया जाना चाहिए, जिसे सभी राज्य पुलिस बलों के साथ साझा किया जा सके। इस भंडार में यह विवरण होना चाहिए कि भगोड़ा किस अपराध में फरार हुआ, उसका नेटवर्क कहां-कहां है और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया किस चरण में रुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि नार्को, गैंगस्टर, वित्तीय और साइबर अपराधों के मामलों के लिए एक फोकस ग्रुप बनाया जाए, जिसे गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मार्गदर्शन में मल्टी एजेंसी सेंटर के माध्यम से संचालित किया जाए।गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 355 और 356 में “अनुपस्थिति में मुकदमा (ट्रायल इन एब्सेंशिया)” का जो प्रावधान किया गया है, उसका राज्यों को अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि कोई व्यक्ति भगोड़ा घोषित हो जाता है तो उसकी अनुपस्थिति में भी अदालत मुकदमे की सुनवाई कर सकती है। एक बार जब वह सजायाफ्ता घोषित होता है तो अंतरराष्ट्रीय कानूनों में उसके दर्जे में बड़ा परिवर्तन आता है, जिससे प्रत्यर्पण आसान हो जाता है।” अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) को और सशक्त बनाया है। पिछले चार वर्षों में दो अरब डॉलर की वसूली हुई है और 2014 से 2023 के बीच लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य की संपत्तियां ज़ब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि साल 2018 में लाए गए भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट) ने इस दिशा में सरकार को बड़ी कानूनी शक्ति दी है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि भारत की प्रत्यर्पण प्रणाली को मजबूत करने के लिए स्ट्रेटेजिक अप्रोच, ऑर्गनाइज्ड एग्जीक्यूशन और संचार के निर्बाध प्रवाह की दिशा में सुधार की आवश्यकता है। सीबीआई इस दिशा में नामित एजेंसी है और राज्यों को भी इसके सहयोग से अपने स्तर पर इकाइयां (यूनिट्स) स्थापित करनी चाहिए ताकि अपने-अपने राज्य से भागे भगोड़ों को वापस लाने के लिए प्रभावी तंत्र तैयार हो सके। अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत की कानून व्यवस्था इतनी सशक्त होगी कि अपराध और अपराधी की चाल चाहे कितनी भी तेज़ क्यों न हो, न्याय की पहुंच उससे अधिक तेज़ होगी।सम्मेलन में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने बताया कि इस वर्ष अब तक 35 भगोड़ों का प्रत्यर्पण भारत लाया जा चुका है, जबकि 338 प्रत्यर्पण प्रस्ताव विभिन्न देशों में लंबित हैं। जनवरी से सितंबर 2025 के बीच 189 नोटिस जारी किए गए, जिनमें 89 लाल कोने की सूचनाएं (रेड नोटिस) और 110 नीली सूचनाएं (ब्लू नोटिस) शामिल हैं- यह संख्या सीबीआई की स्थापना के बाद अब तक की सर्वाधिक है। सूद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने अब तक भारतीय भगोड़ों के खिलाफ कुल 957 लाल सूचनाएं जारी की हैं, जिनमें 231 सीबीआई, 130 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), 21 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), 12 नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) और शेष राज्य पुलिस बलों से संबंधित हैं। इनमें से 189 आर्थिक अपराध, 254 उग्रवाद, 55 मादक पदार्थों, 21 वसूली तथा अन्य बलात्कार, हत्या जैसे अपराधों से जुड़े हैं।   सूद ने कहा कि इंटरपोल को प्रस्ताव भेजने में जो समय पहले औसतन 14 महीने लगता था, वह अब घटकर तीन महीने रह गया है। उन्होंने बताया कि हमारे पास अब केवल आठ प्रस्ताव लंबित हैं और इनमें सबसे पुराना भी मात्र एक माह पुराना है। सीबीआई प्रमुख ने बताया कि जनवरी 2025 में शुरू हुए भारतपोल पोर्टल और ऑपरेशन त्रिशूल के परिणामस्वरूप भगोड़ों को खोजने और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में काफी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य पुलिस बल भी इसका अधिक उपयोग करें तो परिणाम और बेहतर होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2025

new delhi, India

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर संतुलित प्रतिक्रिया दी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा। मंत्रालय के बयान में खंडन और स्वीकार्यता दोनों नहीं है। इस बयान में उपभोक्ता हितों और ऊर्जा विविधीकरण पर ज़ोर दिया गया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के बयान के बाद प्रतिक्रिया जारी की है। इसमें उन्होंने कहा है कि भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियाँ पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं।उन्होंने कहा कि स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारी ऊर्जा स्रोतों का व्यापक आधार और बाज़ार की स्थितियों के अनुरूप विविधीकरण शामिल है। जहाँ तक अमेरिका का संबंध है, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दशक में इसमें लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस पर चर्चाएँ जारी हैं।उल्लेखनीय है कि 2022 में यूक्रेन संघर्ष शुरु होने के बाद से भारत रियायती दरों पर रूसी तेल आयात कर रहा है। इसे आधार बनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले दिनों भारतीय निर्यात पर टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की। भारत हमेशा कहता रहा है कि यूरोप और चीन भी रूस से अपनी ऊर्जा जरूरत का बड़ा आयात कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका भी कई जरुरतों के लिए स्वयं रूस पर निर्भर है।इसी बीच रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव का बयान आया है। उनका कहना है कि रूस और भारत रणनीतिक साझेदारी वैश्विक दवाब से प्रभावित नहीं हैं और यह विश्वास की मज़बूत नींव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारी तेल आपूर्ति भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक है। हमारे व्यापारिक संबंध बढ़ रहे हैं। वहीं, भारत सरकार सबसे पहले अपने देश के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रख रही है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत की उन्हें जानकारी नहीं है। भारत सरकार की नीतियाँ भारतीय लोगों के हितों को दर्शाती हैं और वे भारत-रूस संबंधों के विपरीत नहीं हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2025

jodhpur,Death toll ,Jaisalmer bus fire

जोधपुर । जैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आगजनी की हृदयविदारक दुर्घटना में गुरुवार को एक और घायल ने दम तोड दिया। हादसे में मृतकों की संख्या बढक़र अब 22 हो गई है। तेरह लोग अब भी अस्पताल में भर्ती है, जिनमें आठ लोग गंभीर रूप से है।जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।   इधर, जोधपुर में डीएनए परीक्षण एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने पर जिला प्रशासन ने शव उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक शव को पूर्ण सम्मान एवं संवेदनशीलता के साथ उनके पैतृक गांव या निवास स्थान तक पहुंचाया जाए। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक एम्बुलेंस के साथ एक सरकारी कर्मचारी एवं एक पुलिस कांस्टेबल को भेजा जा रहा है, ताकि मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो। प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस कठिन समय में प्रत्येक परिजन को हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह संपूर्ण प्रक्रिया संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से की जा रही है। जोधपुर और जैसलमेर दोनों जिलों की टीमें निरंतर संपर्क और समन्वय में हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग समय पर प्राप्त हो सके।   डीएनए परीक्षण के पश्चात नौ शव एम्स हॉस्पिटल में एवं नौ शव महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में रखे गए हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है। एम्स अस्पताल में जितेश चौहान, महेन्द्र (लवारण), खुशी (लवारण), इरफान खान (बम्बोरों की ढाणी), बरकत खान (बासनपीर), शाहरूख खान (चाम्पला), अयुब खान (बासनपीर), बसीरा (बासनपीर) जसु (कोटड़ी) के शव रखे गए है। महात्मा गांधी अस्पताल में स्वरूप (जोधपुर), गोपीलाल (लाठी), जोगराज सिंह (झलारिया), पार्वती (लवारण), दीक्षा (लवारण), शौर्य (लवारण), दीपक (जैसलमेर), राजेन्द्र सिंह चौहान (जैसलमेर) और हसीना (बम्बोरों की ढाणी) के शव रखे गए है।   एक शव पर दावा नहीं किया गया, एम्स में रखा :   कुल 19 शवों में से एक शव पर अभी तक किसी ने भी दावा नहीं किया है। जिस शव पर अभी तक दावा नहीं किया गया है वह एम्स अस्पताल में रखा हुआ है।   आठ शवों का आज हुआ डीएनए परीक्षण :   बुधवार को दस शवों का डीएनए परीक्षण हुआ था, शेष आठ लोगों का गुरुवार को डीएनए लिया गया और अज्ञात की मौत होने से उसका भी परीक्षण किया गया है।   आमजन से अपील :   जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को जैसलमेर बस हादसे में लापता व्यक्ति से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।   जोधपुर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :   जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर   0291-2650349, 2650350   महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर   09414159222   जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर   ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर   9460106451, 9636908033   जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर   9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2025

itanagar, Terrorists attack ,Assam Rifles

इटानगर । अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमावर्ती मनमाओ इलाके के हटमान गांव में मौजूद असम राइफल्स कैंप (कंपनी ऑपरेटिंग बेस, सीओबी) पर एनएससीएन-केवाई (ए) ग्रुप के संदिग्ध हथियारबंद उग्रवायों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो जवान राइफलमैन हरिशरण और राइफलमैन राहुल बोरा गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    घटना के संबंध में आधिकारिक सूत्र ने बताया कि यह आतंकी हमला गुरुवार सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। बताया कि घायल हरिशरण और राहुल बोरा को बेहतर इलाज के लिए आज सुबह 8:24 बजे असम के जोरहाट में एयर फोर्स हॉस्पिटल नंबर 5 में शिफ्ट किया गया। अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2025

new delhi, Protection of human rights, Kovind

नई दिल्ली । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि हमारे वेद, उपनिषद, पुराण और शास्त्रों में मानवता की एकता और प्रत्येक जीवन की पवित्रता की जो शिक्षाएं निहित हैं, वे आधुनिक मानवाधिकारों की अवधारणाओं से कहीं पहले से भारतीय सभ्यता का मार्गदर्शन करती रही हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल एक कानूनी दायित्व नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और नैतिक अनिवार्यता है, जो भारतीय जीवनशैली का अभिन्न अंग है।कोविंद ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस तथा जेल में बंद बंदियों के अधिकारों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म का पालन, करुणा के साथ आचरण और न्याय की स्थापना की प्रेरणा आज भी हमें मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति को केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं आंका जा सकता, बल्कि इस बात से मापा जाना चाहिए कि वह अपने सबसे कमजोर नागरिकों की गरिमा और कल्याण को किस प्रकार सुनिश्चित करता है। तेजी से हो रहे तकनीकी और पर्यावरणीय बदलाव मानवाधिकारों के लिए नई चुनौतियां उत्पन्न कर रहे हैं, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और जलवायु परिवर्तन के कारण विस्थापन झेल रहे लोगों के लिए।उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास को मानवीय गरिमा के साथ संतुलित करना आवश्यक है और जलवायु परिवर्तन अब केवल पर्यावरण की चिंता नहीं, बल्कि यह मानवाधिकारों से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है। भारत ने एक मजबूत संवैधानिक और संस्थागत ढांचा तैयार किया है, लेकिन सच्ची प्रगति करुणा और समावेशन पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था उन लाखों नागरिकों की आवाज बनकर उभरी है जो अपने अधिकारों की रक्षा की आशा रखते हैं। आयोग समाज के सबसे वंचित वर्गों को यह विश्वास दिलाता है कि उनकी शिकायतें सुनी जाएंगी, उनकी गरिमा का सम्मान होगा और उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। कोविंद ने कहा कि हिरासत में बंद व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अमानवीय व्यवहार हमारे संवैधानिक और नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने जेल प्रशासन से आग्रह किया कि सुधार गृहों को सुधार, पुनर्वास और आशा के केंद्र के रूप में देखा जाए तथा वहां लैंगिक-संवेदनशीलता और बच्चों के अनुकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम ने जानकारी दी कि आयोग ने 1993 से अब तक लगभग 24 लाख मामलों का निपटारा किया है और 8,924 मामलों में 263 करोड़ रुपये की आर्थिक राहत प्रदान की है। वर्ष 2024 में आयोग ने 73,849 शिकायतें दर्ज कीं, 108 मामलों में स्वतः संज्ञान लिया और 38,063 मामलों का निस्तारण किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 October 2025

new delhi, Conditional permission,  Delhi-NCR

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की सशर्त अनुमति दे दी है। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने दीपावली के मौके पर 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति दी है।   कोर्ट ने कहा है कि सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे तक और रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि पूर्ण प्रतिबंध की स्थिति में पटाखे तस्करी के जरिए लाए जाते हैं, इसलिए वे ग्रीन पटाखों’ की तुलना में ज़्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। हमें एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। इन्हें सीमित मात्रा में अनुमति देते हुए पर्यावरण से कोई समझौता नहीं करना चाहिए।   उच्चतम न्यायालय ने 10 अक्टूबर को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए इस बात के संकेत दिए थे कि दिवाली के मौके पर वो अस्थायी रुप से ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर लगी रोक हटा सकती है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को आश्वस्त किया था कि पटाखों के निर्माण की अनुमति केवल लाइसेंस धारक व्यापारियों को ही मिलेगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि इस मामले में सभी पक्षों से मशविरा कर एक संतुलित नीति बनाएं।   कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 6 मई को पटाखों पर रोक जारी रखते हुए यूपी, राजस्थान और हरियाणा को निर्देश दिया था कि वो दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगी रोक को लागू करें। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसके आदेश को लागू नहीं किया गया तो अवमानना की कार्रवाई शुरु की जाएगी।   इसके पहले 3 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूरी तरह से लगाए प्रतिबंध को सही ठहराया था। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि जब तक ये साबित नहीं हो जाता कि ग्रीन पटाखों से ना के बराबर प्रदूषण होता है, तब तक बैन के पुराने आदेश में बदलाव का कोई औचित्य नजर नहीं आता।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

new delhi, Bihar Assembly Elections, BJP releases second list

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम है, जिनको अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा मुख्यालय से महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दूसरी सूची में दो महिलाओं को टिकट दिया गया है जिसमें मैथिली ठाकुर और छपरा से छोटी कुमारी का नाम शामिल है। इसके बक्सर से आईपीएस रहे आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है। बाढ़ से सियाराम सिंह को टिकट मिला है। गोपालगंज से सुभाष सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।  उल्लेखनीय है कि 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अब तक कुल 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।    इनको यहां से बनाया उम्मीदवार अलीनगर - मैथिली ठाकुर हायाघाट - राम चंद्र प्रसाद मुजफ्फरपुर - रंजन कुमार गोपालगंज - सुभाष सिंह बनियापुर - केदार नाथ सिंह छपरा - छोटी कुमारी सोनपुर - विनय कुमार सिंह रोसड़ा - बीरेंद्र कुमार बाढ़ - डॉ. सियाराम सिंह अगिआंव (अजा) - महेश पासवान शाहपुर - राकेश ओझा बक्सर - आनंद मिश्रा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

new delhi, Upendra Kushwaha, Amit Shah

पटना/नई दिल्ली । बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।   दूसरी ओर सीट शेयरिंग से नाराज उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात हुई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी इस मौके पर मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली।   बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ मुद्दे को लेकर उलझन थी, जिसपर विचार विमर्श किया गया। अब हम उम्मीद करते हैं कि कोई कठिनाई नहीं होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में निश्चित रूप से बनेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

mumbai, Actor Pankaj Dheer,   passes away

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेता पंकज धीर, जिन्होंने दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को शोक में डाल दिया है।   रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। इसी साल मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि परिवार की ओर से उस समय उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था।   पंकज धीर के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "ये सच है कि पंकज अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने अपना बहुत ही अच्छा दोस्त खो दिया है। वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि उससे कहीं ज्यादा एक शानदार इंसान थे। मैं गहरे सदमे में हूं और शब्द नहीं हैं कि क्या कहूं। वह वाकई एक अद्भुत व्यक्ति थे।"   पंकज धीर ने अपने लंबे करियर में टीवी और फिल्मों दोनों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। 'महाभारत' में कर्ण के रूप में उनकी भावनात्मक और तीव्र अभिनय क्षमता ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने 'बॉर्डर', 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (हिंदी डब वर्जन में वॉइस), 'सन ऑफ सरदार' और 'कर्मयोग' जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं।   टीवी जगत में भी उनका योगदान अमिट रहा है। उन्होंने 'चंद्रकांता', 'बेताल पचीसी', 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'कयामत' और 'देवों के देव महादेव' जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। उनकी गहरी आवाज और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें एक अलग पहचान दी। पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेता बेटे निखिल धीर हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों 'रेडी', 'शूटआउट एट वडाला' और 'शेरशाह' में नजर आ चुके हैं।   उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंकज धीर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका योगदान भारतीय मनोरंजन इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

new delhi, Financial assistance, ex-servicemen

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की योजनाओं में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए वित्तीय सहायता में 100 फीसदी वृद्धि को मंजूरी दे दी है। विवाह अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति लाभार्थी कर दिया गया है। इसके अलावा गरीबी अनुदान को दोगुना कर दिया गया है।   रक्षा मंत्रालय के अनुसार गरीबी अनुदान को दोगुना करके प्रति लाभार्थी 4,000 रुपये से 8,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इसलिए अब उन 65 वर्ष से अधिक आयु के गैर-पेंशनभोगी पूर्व-सैनिकों और उनकी विधवाओं को आजीवन निरंतर सहायता मिलेगी, जिनकी कोई नियमित आय नहीं है। इसके अलावा दो आश्रित बच्चों (कक्षा 1 से स्नातक तक) या दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रही विधवाओं के लिए शिक्षा अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिमाह कर दिया गया है। विवाह अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति लाभार्थी कर दिया गया है। यह अनुदान पूर्व-सैनिकों की अधिकतम दो पुत्रियों और विधवा पुनर्विवाह के लिए मिलेगा।   मंत्रालय ने यह भी बताया कि संशोधित दरें अगले माह एक नवंबर से जमा किए गए आवेदनों पर लागू होंगी, जिसका वार्षिक वित्तीय भार लगभग 257 करोड़ रुपये एएफएफडीएफ से वहन किया जाएगा। इन योजनाओं का वित्तपोषण रक्षा मंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण कोष के माध्यम से किया जाता है, जो सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) का एक उपसमूह है। यह निर्णय गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिकों, विधवाओं और निम्न-आय वर्ग के आश्रितों के लिए सामाजिक सुरक्षा जाल को मजबूत करेगा, जो पूर्व सैनिकों की सेवा और बलिदान का सम्मान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

chandigarh, Haryana, Postmortem of IPS Y Puran Kumar

चंडीगढ़ । हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का बुधवार को नौवें दिन चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम हो गया। वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर की दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित आवास में अपने गनमैन की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से पूरन कुमार के पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ था। बदले हुए घटनाक्रम में वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने बुधवार की सुबह हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर कहा कि संघ शासित क्षेत्र पुलिस द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्कलंक जांच किए जाने के आश्वासन तथा हरियाणा सरकार द्वारा कानून के अनुसार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की प्रतिबद्धता के मद्देनजऱ, मैंने स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार, आईपीएस के पोस्टमॉर्टम की अनुमति प्रदान की है।न्याय के हित में और साक्ष्यों की दृष्टि से समय पर पोस्टमॉर्टम किए जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मैंने सहमति दी है कि यह प्रक्रिया विधि अनुसार गठित चिकित्सक मंडल द्वारा, एक बैलिस्टिक विशेषज्ञ की उपस्थिति में, मजिस्ट्रेट की देखरेख में तथा संपूर्ण वीडियोग्राफी के साथ की जाए, जिससे पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। मुझे न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है तथा मेरी हार्दिक अपेक्षा है कि जांच पूरी व्यावसायिकता, निष्पक्षता और समयबद्ध ढंग से की जाएगी ताकि सत्य कानून के अनुसार उजागर हो सके। न्याय की प्रक्रिया को शीघ्र एवं उचित दिशा में आगे बढ़ाने हेतु, मैं जांच दल को पूर्ण सहयोग प्रदान करती रहूंगी। इसके बाद चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव तथा आला पुलिस अधिकारी चंडीगढ़ पहुंचे। अमनीत पी कुमार की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा पूरन कुमार का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक-बैलिस्टिक एक्सपर्ट भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 October 2025

chandigarh, Rahul Gandhi , IPS Y Puran Kumar

चंडीगढ़ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और आत्महत्या करने वाले हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिले। पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों के साथ मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया।   हरियाणा के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने बीते 7 अक्टूबर को खुदकुशी कर ली। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम थे। इन सभी पर पूरन कुमार ने उत्पीड़न और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। आईपीएस वाई पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम लिखा था, जिसके बाद बीती रात उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।   लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे और वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार व उनकी बेटियों से मुलाक़ात की। उनके साथ हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, वरूण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कई नेता मौजूद थे। परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है। देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों में इस घटना से गलत संदेश जा रहा है कि वे कितने ही उच्च मानसिक क्षमता वाले, योग्य और कामयाब क्यों न हों, अगर वे दलित हैं, तो उन्हें दबाया जा सकता है। उन्हें कुचला जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधा संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों को जो आश्वासन दिया है, उसे पूरा की कीजिए। उन्होंने कहा कि सरकार अब तमाशा बंद करे। उन्होंने कहा कि परिवार पर जो दबाव है, उसे तुरंत हटाया जाए। राहुल ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को मरने के बाद सम्मान मिलना चाहिए। परिवार ने दो-टूक कहा है कि अगर सम्मान नहीं दिया, तो हम मानेंगे नहीं। परिवार की मांग को पूरी तरह से सही ठहराते हुए राहुल ने कहा कि यह एक परिवार की नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर दलित भाई-बहन के सम्मान की बात है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

new delhi, Google

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी टेक कंपनी गूगल की निवेश योजना को विकास के लिए उपयोगी और भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करने वाला बताया है। गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हब और गीगावॉट-स्केल डाटा सेंटर विकसित करने के लिए 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उद्योगपति गौतम अडानी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए इसे देश की डिजिटल प्रगति, युवाओं के लिए अवसर और एआई नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें विशाखापत्तनम जैसे गतिशील शहर में गूगल एआई हब के शुभारंभ से बेहद प्रसन्नता हुई है। यह बहुआयामी निवेश गीगावॉट-स्केल डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल करता है, जो विकसित भारत के उनके विजन से मेल खाता है। यह तकनीक को लोकतांत्रिक बनाएगा, सभी के लिए एआई सुनिश्चित करेगा और भारत को वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में स्थापित करेगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर लिखा कि गूगल द्वारा निवेश की घोषणा एक बड़ा अवसर है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण अब डिजिटल नेतृत्वकर्ता बन गया है और जल्द ही एआई और क्वांटम जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी होगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री लोकेश नारा की पहल की सराहना की।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गूगल का यह 15 अरब डॉलर का निवेश विश्वस्तरीय एआई हब और डाटा सेंटर के निर्माण में होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके विजन और तेजी से अमल की वजह से यह संभव हुआ है। एआई के इस युग में भारत को अग्रणी बनाए रखने के लिए युवाओं को री-स्किल और अप-स्किल करना बेहद जरूरी है। यह डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप्स, शोध और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी होगा।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि भारतीय युवाओं के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलेगी। उन्होंने भारत सरकार और गूगल की तेज कार्यशैली की सराहना की और कहा कि डेटा विकास का नया ईंधन है, जिसे एआई के साथ प्रभावी रूप से उपयोग करना होगा।उद्योगपति गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। अडानी समूह गूगल के साथ मिलकर विशाखापत्तनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डाटा सेंटर परिसर बना रहा है, जो विशेष रूप से एआई की मांगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह केंद्र डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क प्रशिक्षण और बड़े एआई मॉडल के निष्कर्षण के लिए आवश्यक कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करेगा और देश के स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स और वित्त जैसे क्षेत्रों में एआई समाधान को बढ़ावा देगा।उल्लेखनीय है कि गूगल अगले पांच वर्षों में विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर का एआई हब स्थापित करेगा। यह प्रोजेक्ट अडानीकॉननेक्स और एयरटेल के साथ साझेदारी में होगा, जिसमें क्लीन एनर्जी और सबसी केबल नेटवर्क का उपयोग होगा। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा कि इस डेटा सेंटर की शुरुआती क्षमता 1 गीगावाट होगी, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, इस निवेश से करीब 1.88 लाख नई नौकरियां सृजित होंगी। यह अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा एआई हब होगा और 12 देशों के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

patna, Bihar Assembly Elections, BJP releases first list

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार के नाम शामिल है।   पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अहम घटक दल के रूप में भाजपा इस बार जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। राजग में हुए सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।   भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीट और उम्मीदवारों की सूची बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम, परिहार से गायत्री देवी, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को टिकट दिया गया है।   भाजपा की ओर से राजनगर से सुजीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, नरपतगंज से देवंती यादव, फारबिसगंज से विद्या सागर केसरी, सिकटी से विजय कुमार मंडल, किशनगंज से स्वीटी सिंह, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा-बौराम से सुजीत कुमार सिंह और दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है।   इसी तरह से केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जिवेश कुमार मिश्रा, औराई से रमा निषाद, कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंडपुर से मिथिलेश तिवारी, सिवान से मंगल पांडेय, दरौंदा से कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखेंद्र कुमार रौशन, मेहिउद्दीननगर से राजेश कुमार सिंह, मछवारा से सुरेंद्र मेहता, तेघरा से रजनीश कुमार और बेगूसराय से कुंदन कुमार को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

new delhi, NSG, Amit Shah

गुरुग्राम । हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आठ एकड़ में बनने वाले ब्लैक कैट स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। गृहमंत्री ने इससे पहले वट वृक्ष का पौधा भी रौपा।   समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि चार दशक की लंबी यात्रा में एनएसजी के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को सुरक्षित किया है। सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन सूत्रों को लेकर साहस और राष्ट्र भक्ति को अपना गुण बनाकर एनएसजी ने चार दशकों से देश में आर्गेनाइज क्राइम और आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। मानेसर एनएसजी परिसर में कमांडों द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखकर हर नागरिक को संतोष हो जाना चाहिए कि हमारी सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है।   अमित शाह ने आगे कहा कि मानेसर स्थित एनएसजी सेंटर में आठ एकड़ भूमि में 141 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर बनेगा। यहां कमांडो आतंकवाद का सामना करने की ट्रेनिंग लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में केवल केंद्र सरकार आतंकवाद का सामना नहीं कर सकती, देश की सभी राज्य सरकारें और राज्य पुलिस के विशेष दस्ते, एनएसजी, सीआरपीएफ सभी मिलकर देश को सुरक्षित करेंगे। एनएसजी ने सर्वत्र, सर्वोत्तम और सुरक्षा इन तीन मंत्रों को जमीन पर उतारते हुए 1984 से ऑपरेशन अवश्वमेघ, ऑपरेशन व्रज शक्ति, ऑपरेशन अक्षरधाम जैसे कई ऑपरेशन करते हुए राष्ट्र को सुरक्षित किया है। पूरा देश एनएसजी की बहादुरी पर नाज करता है।   उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम एनएसजी के काम में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। एनएसजी के मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, जम्मू और अयोध्या में भी सेंटर बनने जा रहे हैं। इन जगहों पर कमांडों 365 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि अकस्मात होने वाले आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि पर बने हेडक्वाटर पर एनएसजी और देश भर के राज्य पुलिस के आतंकविरोधी दस्तों की ट्रेनिंग और फिटनेस होगी।   गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति देश ने अपनाई है। 2019 से लगातार एक के बाद एक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने एनआईए एक्ट में संशोधन किया, पीएमएलए और ईडी को आतंकी ग्रुपों की फंडिंग पर एक्टिव किया है। टेरर फंडिंग के साइंटिफिक इनवेस्टिगेशन का सिस्टम बनाया गया है। शाह ने कहा कि तीन आपराधिक कानूनों में पहली बार हमने टेरेरिज्म की व्याख्या करके अदालत में लूज पोज को भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मर्म स्थान पर आघात करने का काम किया गया है।   केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आतंकवादी कहीं पर भी छिपे हों, कितनी भी मजबूत तरीके से छिपने की व्यवस्था की गई हो। हमारे जवानों ने तीनों ऑपरेशन के माध्यम से तय कर दिया है कि दुनिया में आतंकवादियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिल सकती। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे जवानों ने आतंकियों के हेड क्वाटर को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन महादेव ने आतंकवादियों को समाप्त कर दिया। देश का विश्वास सुरक्षा बलों पर बढ़ा है।   उन्होंने कहा कि एनएसजी के जवानों ने चार दशक लंबी यात्रा में देश के 770 से ज्यादा महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की है। अकस्मात हमला होता है तो कैसे बचाया जाए, इसका डाटाबैंक बनाया गया है। अस्पताल, बहुत सारे धार्मिक स्थान, जलमार्ग, संसद की अच्छी तरह से प्लानिंग करके डेटा तैयार किया है। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में एनएसजी को हम आधुनिक तकनीक से लैस करने के साथ-साथ बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि चार दशक का एनएसजी का इतिहास आने वाले वर्षों तक एनएसजी दोहराती रहेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

new delhi,  stock market , decline

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी ऊपरी स्तर से करीब 250 अंक लुढ़क गया। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, इसके बावजूद शेयर बाजार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज तेजी का रुख बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 459.40 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 462.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.06 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,334 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,336 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,871 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 127 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,833 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 720 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 2,113 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में और 32 शेयर लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का सेंसेक्स आज 77.49 अंक की मजबूती के साथ 82,404.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 246.32 अंक की मजबूती के साथ 82,573.37 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 1 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 800 अंक फिसल कर 545.43 अंक की कमजोरी के साथ 81,781.62 अंक तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 250 अंक की रिकवरी करके 297.07 अंक की गिरावट के साथ 82,029.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 50.20 अंक उछल कर 25,277.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही ये सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट से 83 अंक की मजबूती के साथ 25,310.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक दोपहर 1 बजे के करीब ऊपरी स्तर से लगभग ढाई सौ अंक लुढ़क कर 166.80 अंक की गिरावट के साथ 25,060.55 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी निचले स्तर से करीब 85 अंक की रिकवरी करके 81.85 अंक की कमजोरी के साथ 25,145.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मैक्स हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, विप्रो 1.34 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.18 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.15 प्रतिशत और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.99 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.71 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.70 प्रतिशत, टीसीएस 1.56 प्रतिशत और टाटा मोटर्स 1.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

new delhi, Defence Minister, rules-based order

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था को बनाए रखने में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके उन्हें कमजोर कर रहे हैं। कुछ देश अपने नियम बनाकर अगली सदी पर हावी होना चाहते हैं। अपनी स्वतंत्रता के आरंभ से ही भारत अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने मिशन में संयुक्त राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़ा रहा है।   संयुक्त राष्ट्र में सैन्य योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में शुरू हुआ है, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। पहली बार भारतीय सेना की मेजबानी में हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिक भेजने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेने आये हैं। इनमें अल्जीरिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नाइजीरिया, पोलैंड, रवांडा, श्रीलंका, सेनेगल, तंजानिया, थाईलैंड, युगांडा, उरुग्वे और वियतनाम के प्रमुख भागीदारी कर रहे हैं।   उद्घाटन सत्र में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के लिए यह सिर्फ़ बातचीत का विषय नहीं है, क्योंकि हजारों भारतीय संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले शांति और विकास के लिए काम करते हैं। यह एक प्रमुख उदाहरण है, जो भारत के सिद्धांत और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत के लिए शांति स्थापना कभी भी एक विकल्प का कार्य नहीं रहा है, बल्कि एक आस्था का विषय रहा है। अपनी स्वतंत्रता के आरंभ से ही भारत अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने मिशन में संयुक्त राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़ा रहा है।   उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी की भूमि है, जहां शांति हमारे अहिंसा और सत्य के दर्शन में गहराई से निहित है। महात्मा गांधी के लिए शांति केवल युद्ध नहीं, बल्कि न्याय, सद्भाव और नैतिक शक्ति की एक सकारात्मक स्थिति थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हजारों भारतीय संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले शांति स्थापना के विचार के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि यह आस्था का विषय है, न कि केवल पसंद का कार्य। उन्होंने कहा कि यूएनटीसीसी प्रमुखों का सम्मेलन शांति और मानवीय गरिमा को बनाए रखने के प्रयासों की पुष्टि करता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के महत्व पर चर्चा की, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई तबाही के बाद बनाया गया था।   उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शांति, स्थिरता और मानवीय गरिमा को बनाए रखने के हमारे सामूहिक प्रयास की पुष्टि है, जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का आधार है। द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद संयुक्त राष्ट्र चार्टर का निर्माण एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रों ने महसूस किया कि विकास, वृद्धि और समृद्धि के लिए शांति आवश्यक है। भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर का संस्थापक हस्ताक्षरकर्ता था। यह भारत के अपने 'वसुधैव कुटुम्बकम' के दर्शन को दर्शाता है, जो हमें सिखाता है कि दुनिया एक परिवार है।   सम्मेलन में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि शांति स्थापना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक भारत ने संयुक्त राष्ट्र के कुल 71 शांति अभियानों में से 51 अभियानों में लगभग 3 लाख पुरुषों और महिलाओं को भेजा है। हमारे सैनिकों ने अदम्य संकल्प के साथ सेवा की है, साथ ही हमें अमूल्य अनुभव भी प्राप्त हुआ है, जिसे हम हमेशा सभी के साथ साझा करने के लिए तत्पर हैं। नई दिल्ली स्थित संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र ने शांति स्थापना कार्यों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिससे साझा समझ को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की मेजबानी में पहली बार इस सम्मेलन का आयोजन आपसी सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक शांति के मिशन को आगे बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प की भी पुष्टि है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 October 2025

new delhi, PM Modi ,expresses support

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रयासों को समर्थन देते हुए सोमवार को हमास की कैद से सभी इजरायली बंधकों को रिहा किए जाने का स्वागत किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने इस रिहाई को बंधकों के परिजनों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजेमिन नेतन्याहू के साहस, संकल्प और प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम दो साल से ज़्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आज़ादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रम्प के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।” उल्लेखनीय है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 से बंधक बनाए अंतिम 20 जीवित इजरायली नागरिकों को रिहा कर दिया है। वे अमेरिका की मध्यस्थता में किए गए युद्ध विराम के बीच दो साल की कैद के बाद रिहा हुए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

amrawati,   central government , Chandrababu Naidu

अमरावती ।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राजधानी अमरावती क्षेत्र के किसानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने याद किया कि उन्होंने किसानों की दुर्दशा देखी थी और विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने कहा कि राजधानी क्षेत्र का हर तरह से विकास किया जाएगा। आज सोमवार की सुबह अमरावती में सीआरडीए ( कैपिटल रिजाइन डेवलपमेंट ऑथोरिटी ) कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही।मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि,‘आज बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले, सीआरडीए भवन का उद्घाटन हुआ है। पहली बार लैंड पूलिंग के तहत ज़मीन देने का इतिहास अमरावती के किसानों का है। आने वाले दिनों में सरकारी और निजी इमारतें बनेंगी। जब राज्य का विभाजन हुआ था, तब कोई राजधानी नहीं थी। तत्कालीन केंद्र सरकार ने राजधानी कहाँ होगी, यह बताए बिना ही राज्य का विभाजन कर दिया। हमने उसी दिन राज्य के भविष्य के लिए दुनिया में कुछ अनोखा बनाने का फैसला किया। हमने तय किया कि विजयवाड़ा और गुंटूर के बीच राजधानी होना अच्छा रहेगा। हमने पहले ही एक अवधारणा तैयार कर ली थी।राजधानी निर्माण के लिए किसान स्वेच्छा से ज़मीन देने के लिए आगे आए हैं। विश्व इतिहास में इतनी बड़ी मात्रा में ज़मीन अधिग्रहण सिर्फ़ अमरावती में ही हुआ है। पहले जब हाई-टेक सिटी बन रही थी, तब मैंने उन्हें अपना विज़न बताया था, तो उन्होंने मेरा मज़ाक उड़ाया था। हमने हैदराबाद में 5,000 एकड़ में हवाई अड्डा बनाया। जब किसानों ने हवाई अड्डे के लिए ज़मीन मांगी, तो उन्होंने तुरंत दे दी। जिन लोगों ने वहाँ ज़मीन खरीदी है, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है," चंद्रबाबू ने कहा।चंद्रबाबू नायडू ने राजधानी के किसानों की समस्याओं के समाधान की ज़िम्मेदारी तीन अपने ही वरिष्ठ नेता को सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर, मंत्री नारायण और विधायक श्रवण कुमार को यह ज़िम्मेदारी सौंप रहे हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि किसी भी समस्या पर इन तीनों नेताओं से बात करें और उसका समाधान निकालें।मुख्यमंत्री ने नेताओं को किसानों के साथ लगातार बैठकें करने का भी आदेश दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

kolkata, Mamata Banerjee ,seeks compensation

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उत्तर बंगाल में आई बाढ़ के लिए पड़ोसी देश भूटान को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि भूटान से आने वाली पानी के कारण उत्तर बंगाल के कई जिलों में बाढ़ आई और व्यापक नुकसान हुआ है।    मुख्यमंत्री बनर्जी उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “भूटान से पानी आने के कारण हमें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हम चाहते हैं कि वे इसका मुआवजा दें।”   उन्होंने यह भी कहा कि वह लंबे समय से भारत-भूटान संयुक्त नदी आयोग के गठन की मांग कर रही हैं। ममता ने कहा कि हमारे दबाव के कारण इस माह की 16 तारीख को एक बैठक तय की गई है और हमारे अधिकारी उसमें भाग लेंगे। मैं यह भी मांग करती हूं कि इस आयोग में पश्चिम बंगाल को भी शामिल किया जाए।    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर आपदा प्रबंधन में राज्य को आर्थिक सहायता से वंचित रखने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अब तक राज्य को आपदा राहत के लिए आवश्यक धनराशि नहीं दी है।    ममता बनर्जी ने नागराकाटा के बामनडांगा क्षेत्र के राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिन घरों को बाढ़ ने पूरी तरह बहा दिया है, उनका सर्वेक्षण जलस्तर घटने के बाद कराया जाएगा और सरकार उन्हें पुनर्निर्मित कराएगी।    मुख्यमंत्री ने बताया कि गाठिया और डायना नदियों पर अस्थायी पुल बनाए गए हैं क्योंकि बाढ़ के दौरान पुराने पुल बह गए थे। उन्होंने शिविरों में मौजूद बाढ़ पीड़ितों से कहा कि जिनके महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, भूमि-पत्र आदि बाढ़ में नष्ट हो गए हैं, वे राहत शिविरों में अपना विवरण दर्ज कराएं ताकि सरकार जल्द से जल्द उनकी प्रतिलिपियां जारी कर सके।    गौरतलब है कि, 4 अक्टूबर को हुई भीषण वर्षा के बाद उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।    मुख्यमंत्री प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तर बंगाल की दूसरी यात्रा पर हैं। इससे पहले वह 5 अक्टूबर से चार दिनों तक राहत कार्यों की निगरानी के लिए वहीं पर थीं। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

new delhi, Tejashwi , court

नई दिल्ली । बिहार चुनाव के बीच आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले पार्टी पर हमला बताया है। इस पर पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी से पूछा कि वह बिहार बदलने का वादा करते हैं, लेकिन आईपीसी की धारा 420 उन पर लगी है। उसके साथ वह कैसे बिहार बदलेंगे? तेजस्वी ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम तो पहले ही कई दिनों से कह रहे थे कि अब चुनाव आया है तो इस तरह की चीजें होंगी। हम मुकदमे का सामना करेंगे। तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है। हमने हमेशा संघर्ष के पथ को चुना है। हम अच्छे मुसाफिर भी बनेंगे और मंजिल पर भी पहुंचेंगे। बिहार की जनता समझदार है। वह सब जानती है कि क्या हो रहा है। जिस व्यक्ति (लालू यादव) ने 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा रेलवे को दिया, हर बजट में किराया कम किया, ऐतिहासिक रेल मंत्री के रूप में जाने गए, तो बिहार के लोग जानते हैं, देश के लोग जानते हैं कि सच्चाई क्या है। जब तक भाजपा रहेगी और मेरी उम्र रहेगी, हम भाजपा से लड़ते रहेंगे। वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज अदालत ने राजद प्रमुख लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। आरोप गंभीर हैं। सरकारी संपत्तियों के आवंटन में भ्रष्टाचार, षडयंत्र, बेईमानी, और इसमें 420 भी शामिल है। इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव एक सक्षम अदालत द्वारा अपने खिलाफ तय किए गए 420 के आरोप के साथ बिहार को बदलने के लिए तैयार हैं। अगर उनकी यही छवि है और अदालत ने उन पर ये आरोप तय कर दिए हैं, तो वे कैसा बिहार बनाएंगे? मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुशासन, करप्शन और क्राइम का जो कुनबा है वह एक बार फिर कानून के हत्थे चढ़ा है। ये पूरा कुनबा गठबंधन करके राज्य में फिर से कुशासन लाने का सोच रहा हो तो उस पर जनता तो अपना फैसला सुनाएगी ही, कानून भी अपना काम कर रहा है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भ्रष्टाचार का यह सिलसिला बताता है कि सत्ता और अवसर जब लालू परिवार के हाथ में हों, तो गरीबों की जमीन से लेकर सरकारी संस्थान तक, कोई सुरक्षित नहीं रहता। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह एक पुराना मामला है और यह चौंकाने वाला है कि राजद नेताओं ने नौकरी के बदले ज़मीन ली। नौकरी के बदले ज़मीन मांगना भ्रष्टाचार का एक अनोखा रूप है। अगर आरोप साबित होते हैं तो यह बड़ी खबर होगी। उन्हें अपनी बेगुनाही बताने के लिए काफी समय मिला। फिर भी आरोप तय करने के लिए केस चलेगा। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि इसका बिहार चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम 100 फीसदी तेजस्वी यादव के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह साबित होता है कि लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान हुए सौदे में उनके परिवार को सीधा लाभ मिला। लालू पर आईपीसी की धारा 420, 120बी के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) व 13(1)(डी) के तहत आरोप तय किए गए हैं। जबकि राबड़ी और तेजस्वी पर आईपीसी की धारा 120बी और 420 के तहत ट्रायल चलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

new delhi, Domestic stock market, global pressure

नई दिल्ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। राहत की बात यही रही कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार ने आज निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी करने में सफलता हासिल की। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को सहारा देने की कोशिश भी की। हालांकि, वैश्विक दबाव की वजह से बाजार में इस हद तक दबाव बना हुआ था कि खरीदारों की कोई भी कोशिश बाजार को कभी भी मुनाफे की स्थिति में नहीं पहुंचा सकी। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान बैंकिंग और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में खरीदारी होती रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, आईटी, ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के बावजूद स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 462.49 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 462.08 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 41 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,459 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,668 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,622 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 169 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,821 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 914 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,907 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का सेंसेक्स आज 451.66 अंक की गिरावट के साथ 82,049.16 अंक के स्तर पर खुला।   कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में लगातार उतार चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,438.50 अंक तक पहुंचा। बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 82,043.14 अंक तक गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 173.77 अंक की कमजोरी के साथ 82,327.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 108.05 अंक टूट कर 25,177.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,267.30 अंक तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 25,152.30 अंक तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 58 अंक लुढ़क कर 25,227.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स 2.02 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.07 प्रतिशत और इंटरग्लोब एवियशन 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स 2.68 प्रतिशत, विप्रो 1.44 प्रतिशत, इंफोसिस 1.43 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.43 प्रतिशत और मैक्स हेल्थ केयर 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

new delhi, Supreme Court,orders CBI probe

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने 27 सितंबर को टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान करूर में हुई भगदड़ की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई जांच की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का भी आदेश दिया है। समिति में तमिलनाडु कैडर के दो आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जो तमिलनाडु के मूल निवासी नहीं होंगे। उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु पुलिस से सवाल पूछा कि करुर में जब एआईएडीएमके पार्टी को रैली की इजाजत नहीं दी गई, तो उसी ग्राउंड पर टीवीके पार्टी को रैली करने की इजाजत कैसे दी गई। कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश की आलोचना की, जिसमें तमिलनाडु पुलिस अधिकारियों की एसआईटी गठित करने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय की इस बात के लिए भी आलोचना की कि करुर हादसे के मामले पर उसका क्षेत्राधिकार नहीं होने के बावजूद उसने सुनवाई की।   उच्चतम न्यायालय ने कहा कि करुर मामले में क्षेत्राधिकार उच्च न्यायालय की मदुरै बेंच को है, ऐसे में मद्रास उच्च न्यायालय कैसे सुनवाई कर सकता है। मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश को टीवी के पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। इस भगदड़ में 41 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 October 2025

new delhi, West Indies, first innings

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। इस लिहाज से मेहमान टीम अभी भी भारत से 270 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की टीम को 319 रन बनाने थे, लेकिन फॉलऑन नहीं बचा सकी। अब भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया है।   रविवार सुबह वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरु किया। शुरुआत में ही वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने शाई होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। होप ने 57 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। कुलदीप ने इसके बाद दो विकेट और लिए। पहले 163 के स्कोर तेविन इमलाच को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिर 174 रन पर जस्टिन ग्रीव्स को चलता किया। तेविन ने 21 रन और जस्टिन ने 17 रन बनाए। वेस्टंडीज को 175 के स्कोर पर आठवां विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके।   लंच के ठीक बाद जसप्रीत बुमराह ने खेरी पियरे को आउट कर मेहमान टीम को नौंवा झटका दिया। पियरे ने 23 रन बनाए। कुलदीप यादन ने जेडन सील्स को आउट कर वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन समाप्त कर दी। इस विकेट के साथ कुलदीप ने अपने पांच विकेट भी पूरे किए।   भारत ने पहली पारी 518 रन पर की थी घोषित भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की उत्कृष्ट पारी खेली थी। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन, ध्रुव जुरेल 44 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 43 रन और केएल राहुल ने 38 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।   भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 October 2025

new delhi, BJP releases list , Rajya Sabha elections

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा शामिल हैं।   शत शर्मा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख हैं। वे तीसरी अधिसूचना के तहत राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे, जहाँ भाजपा को नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के सत्तारूढ़ गठबंधन पर संख्यात्मक रूप से बढ़त हासिल है। जिस सीट से शर्मा चुनाव लड़ेंगे, उस पर भाजपा के पास 28 वोट हैं, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास 24 वोट हैं। 24 अक्टूबर को इन सीटों पर चुनाव होने हैं l

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 October 2025

imphal, Three militants, arrested in Manipur

इंफाल । मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के तीन कैडरों को पिछले 24 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एवं अन्य एक अभियान में भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।    मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी एक बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के याइरीपोक थानांतर्गत याइरीपोक बाजार से केसीपी (अपुनबा) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान थौबल जिलांतर्गत याइरीपोक लीरोंगथेल माखा लीकाई निवासी खुमानथेम नाओचा (33) के रूप में की गयी है।   वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के बिष्णुपुर थानांतर्गत बिष्णुपुर वार्ड नंबर 6 से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कैडर मोइरंगथेम मोहन सिंह उर्फ परी (42) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एसएम कार्बाइन और एक मैगजीन, दो एके सीरिज के मैगजीन, 24 राउंड एके सीरिज के कारतूस, एक छद्म टी-शर्ट और एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद किया गया है।   इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थानांतर्गत ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से केसीपी (ताइबांगनबा) के एक सक्रिय कैडर, बिष्णुपुर जिले के चांदपुर मयाई लीकाई निवासी हेइसनम सनाथोई मैतेई उर्फ नानाओ (36) को गिरफ्तार किया। वह मोइरांग क्षेत्र में जनता से जबरन वसूली में शामिल था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फाेन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।   जबकि, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई थानांतर्गत खोंगाखुल और लोंगा कोइरेंग गांवों को जोड़ने वाले नगैरंगबाम लौकोन आईवीआर से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में एक .303 राइफल एक मैगजीन के साथ, एक संशोधित .303 राइफल एक मैगजीन के साथ, पांच पिस्तौल एक-एक मैगजीन के साथ, पांच हेलमेट, चार बीपी वेस्ट कम मैगजीन पाउच, आठ प्लेटें जिनके बीपी के रूप में इस्तेमाल होने का संदेह है, एक बाओफेंग हैंड हेल्ड सेट अपने चार्जर के साथ, 10 जोड़ी छलावरण पैंट और संबंधित छलावरण शर्ट और चार बैग शामिल हैं।    इस बीच सुरक्षा बल विभिन्न जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व जारी रखे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मणिपुर के विभिन्न जिलों में, पहाड़ी और घाटी दोनों में, कुल 115 नाके/चेकपॉइंट स्थापित किए गए थे, हालांकि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 October 2025

new delhi, Constitutional safeguards , BR Gavai

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि न्याय का सच्चा अर्थ, सबसे कमजोर व्यक्ति की रक्षा में है। कानून का शासन निष्पक्षता, गरिमा और समानता के साधन के रूप में कार्य करना चाहिए। अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन समानता की परिवर्तनकारी ताकत को दिखाता है। हाशिए पर पड़े समुदाय में जन्म लेने के बाद कैसे संवैधानिक सुरक्षा उपायों ने न केवल सुरक्षा बल्कि सम्मान, अवसर और मान्यता सुनिश्चित किए।   वियतनाम के हनोई में शनिवार को आयोजित ''ला एशिया'' सम्मेलन में “विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने में वकीलों और अदालतों की भूमिका” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने न्यायिक व्यवस्था में विविधता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए कड़े प्रयास का आह्वान किया। बार एंड बेंच में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि "मेरे लिए, एक निम्न-जाति के परिवार में जन्मे होने का मतलब था कि मैं अछूत पैदा नहीं हुआ था। संविधान ने मेरी गरिमा को किसी भी दूसरे नागरिक के समान मानते हुए न केवल सुरक्षा बल्कि सम्मान, अवसर और मान्यता भी सुनिश्चित की है।"    मुख्य न्यायाधीश गवई ने अपने जीवन पर गौतम बुद्ध, महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर और अपने पिता आरएस गवई के प्रभावों को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दिखाया कि कानून को पदानुक्रम के साधन से समानता के माध्यम में परिवर्तित किया जाना चाहिए और उनके पिता ने उनमें न्याय और करुणा के मूल्यों का संचार किया। उन्होंने कहा कि जब कानून गरिमा की रक्षा करता है तो यह किसी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकता है। उनके लिए विविधता और समावेशन का विचार अमूर्त स्वप्नलोक नहीं बल्कि यह लाखों नागरिकों की आकांक्षा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 October 2025

new delhi,   Central Government, Jairam Ramesh

नई दिल्ली । कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 2019 में सूचना का अधिकार अधिनियम में संशोधन कर इस कानून की मूल भावना को कमजोर किया है।   सूचना के अधिकार कानून को लागू हुए आज 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। कानून को 2005 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार लाई थी। इस अवसर पर आज कांग्रेस पार्टी ने प्रेसवार्ता की।   पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रेसवार्ता में कहा कि पहले यह कानून नागरिकों और मीडिया को सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जानकारी तक पहुंच देता था, लेकिन 2019 के संशोधनों ने इसकी ताकत को सीमित कर दिया और जवाबदेही पर असर डाला है।   रमेश ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के इतिहास में जब इसका मसौदा तैयार किया गया था, तब इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेजा गया। उस समय डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व की सरकार ने स्टैंडिंग कमेटी की सभी सिफारिशें मानते हुए कानून को सभी आवश्यक संशोधनों के साथ पारित किया। लेकिन, 2019 में मोदी सरकार ने स्टैंडिंग कमेटी द्वारा सुझाए गए संशोधनों को अस्वीकार कर दिया, जिससे अधिनियम को पहला बड़ा झटका लगा।   उन्होंने कहा कि पहले अगर किसी सरकारी विभाग से जानकारी नहीं मिलती थी, तो लोग सूचना का अधिकार का इस्तेमाल कर जानकारी प्राप्त कर सकते थे। लेकिन 2019 के संशोधनों के बाद कई महत्वपूर्ण मामलों में जानकारी तक पहुंच पर असर पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि करोड़ों लोगों के पास फर्जी राशन कार्ड हैं, जो सूचना का अधिकार में मांगी गई जानकारी में गलत साबित हुआ। नोटबंदी से चार घंटे पहले आरबीआई की केंद्रीय समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कहा गया कि नोटबंदी से काले धन पर कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा सूचना का अधिकार के जरिए सरकार से एनपीए डिफॉल्टर्स और बकाएदारों की सूची मांगी गई थी। साथ ही यह जानकारी मांगी गई कि देश में कितना काला धन वापस आया, जिसमें बताया गया कि कोई काला धन वापस नहीं आया। रमेश ने कहा कि इन संशोधनों ने जनता की सूचना तक पहुंच को सीमित कर दिया और अधिनियम के मूल उद्देश्य को कमजोर किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 October 2025

new delhi, India declared,  first innings

नई दिल्ली । भारत ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी।   दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 10वां टेस्ट शतक जड़ा और नाबाद 129 रन बनाए। यह गिल का बतौर कप्तान भारत में पहला टेस्ट शतक भी रहा। गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ छठे विकेट के लिए 102 रनों की अहम साझेदारी की। जुरेल ने 44 रनों की उपयोगी पारी खेली और फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए, उनके आउट होते ही गिल ने पारी घोषित कर दी। गिल 129 रन पर नाबाद लौटे। इस पारी के साथ उनका करियर औसत 43.47 और बतौर कप्तान औसत 84.81 तक पहुंच गया।   भारत के लिए एकमात्र निराशाजनक क्षण दिन की शुरुआत में आया, जब यशस्वी जायसवाल की शानदार 175 रनों की पारी रन आउट की वजह से थम गई। यह रन आउट शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी का नतीजा था।   पूरी पारी के दौरान वेस्टइंडीज का गेंदबाजी आक्रमण बेअसर नजर आया। केएल राहुल (38) इस पारी में भारत के सबसे कम स्कोरर रहे, जबकि 57 रन का शुरुआती ओपनिंग पार्टनरशिप सबसे छोटा स्टैंड रहा। जायसवाल और गिल के अलावा साई सुदर्शन ने भी 87 रन की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 3 और रॉस्टन चेज ने एक विकेट लिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

kolkata, CRPF jawan , IED blast

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा के घने जंगल में शुक्रवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल (जीडी) महेंद्र लश्कर का बलिदान हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। वह असम असम के निवासी थे। बटालियन में शोक की लहर फैल गई है।इस विस्फोट में घायल इंस्पेक्टर (जीडी) कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई (जीडी) रामकृष्ण गागराई राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल एएसआई रामकृष्ण गागराई झारखंड के खरसावां विधायक दशरथ गागराई के भाई हैं। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवान महेंद्र लश्कर का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है और माओवादियों की तलाश जारी है।यह विस्फोट शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ था। सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद क्षेत्र में मुठभेड़ भी हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में सारंडा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटनाएं बढ़ी हैं। आठ अगस्त को सीआरपीएफ की 209वीं कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए थे, जबकि 22 मार्च को एक सब-इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अप्रैल में भी झारखंड जगुआर का एक जवान आईईडी धमाके में शहीद हुआ था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

itanagar, 3.5 magnitude earthquake, Arunachal Pradesh

इटानगर । अरुणाचल प्रदेश में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया है। शनिवार सुबह 8:31:35 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गयी। अंतिम सूचना मिलने तक किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की खबर नहीं है।   राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने अपने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि शनिवार सुबह 8:31:35 बजे आए 3.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पूर्वी कामेंग जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर, 27.52° उत्तर अक्षांश और 92.85° पूर्व देशांतर पर स्थित था।   हालांकि, जिले के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।   उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से मध्यम तीव्रता के भूकंप आने की संभावना रहती है। इसलिए, विशेषज्ञों ने संबंधित नागरिकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

new delhi, Government , Akhilesh Yadav

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट 12 घंटे ब्लॉक रहा। इस पर समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। इन आरोपों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार की किसी भी भूमिका से इनकार किया। वैष्णव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस कार्रवाई में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। अखिलेश यादव के पेज को फेसबुक की नीति उल्लंघन, विशेष रूप से अपमानजनक भाषा के कारण हटाया गया था। वैष्णव ने कहा कि इस कार्रवाई में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। उनके आठ मिलियन फेसबुक फॉलोअर्स हैं। समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने मेटा को इसकी सूचना दी तो शनिवार को दिन में इसको बहाल कर दिया गया है। मेटा ने यह कार्रवाई उनके फेसबुक पर ‘हिंसक और अश्लील पोस्ट’ के कारण की थीं। मेटा की इस कार्रवाई पर सपा नेताओं ने सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने पेज सस्पेंशन को लेकर आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विरोधी आवाजों को दबाने का प्रयास किया है। अखिलेश का वेरिफाइड अकाउंट बिना सरकारी दबाव के सस्पेंड नहीं हो सकता।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

chennai, Major accident averted ,Chennai airport

चेन्नई  । तमिलनाडु में शुक्रवार देर रात उस वक्त एक बड़ा हवाई हादसा टल गया, जब मदुरई से चेन्नई आ रहे एक प्राइवेट एयरलाइन के विमान की विंडशील्ड उड़ान के दौरान ही चिटक गई। पायलट की सतर्कता और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की तत्परता से विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान में कुल 79 यात्री सवार थे। इंडिगो एयरलाइंस का एक छोटा एटीआर यात्री विमान मदुरई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लैंडिंग से कुछ देर पहले पायलट की नजर कॉकपिट के शीशे पर गई, जिसमें दरार दिखाई दी। स्थिति को गंभीर समझते हुए पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। सूचना मिलते ही एटीसी की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और विमान को सुरक्षित लैंड कराने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए। थोड़ी देर बाद विमान को चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे के समय विमान में मौजूद सभी 79 यात्री सुरक्षित हैं। विमान शुक्रवार रात 10.07 बजे मदुरै से चेन्नई के लिए रवाना हुआ, जिसमें 74 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे। जब विमान चेन्नई की ओर उड़ान भर रहा था, तब विंडशील्ड पर हल्की खरोंचें देखी गईं। पायलट यह देखकर चौंक गया और उसने तुरंत चेन्नई हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया। इसके बाद चेन्नई हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने विमान को चेन्नई में सुरक्षित रूप से उतरने का आदेश दिया। दिल्ली स्थित नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

kolkata, Death toll, floods and landslides

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। पिछले 24 घंटों में एक और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक मौतों की संख्या 39 थी।   जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के नागरा काटा क्षेत्र के बामुंडांगा स्थित तुडू चाय बागान के पास एक महिला का शव नदी में मिला। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।   इधर, पहाड़ी और तराई-डुआर्स क्षेत्रों में लोगों ने शिकायत की है कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण उनके कई जरूरी पहचान पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेज बह गए या नष्ट हो गए हैं। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है, ताकि प्रभावित लोगों को नए दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मिल सके।    जलपाईगुड़ी से सटे अलीपुरद्वार जिले में जिला पुलिस प्रशासन ने पहले ही कुछ मोबाइल शिविर शुरू कर दिए हैं। अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने शनिवार को बताया, वर्तमान स्थिति में लोगों के लिए थाने तक पहुंचना कठिन है। इसलिए हमने मोबाइल शिविर शुरू किए हैं, जहां लोग अपने दस्तावेजों के नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये शिविर तब तक जारी रहेंगे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते।    इस बीच, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों के जंगलों से सटे इलाकों में एक और खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ के बाद जंगलों में भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों की ओर आ सकते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 13 अक्टूबर को एक बार फिर उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी। इस बार उनका दौरा केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहेगा। इससे पहले इस सप्ताह उन्होंने उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों का निरीक्षण किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 October 2025

austrelia, Defence Minister Rajnath Singh ,Australian Air Force base

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) । भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। उनका रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स बेस पर जोरदार स्वागत किया गया। सिंह ने एक्स पर लिखा, '' कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस में आगमन पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षामंत्री पीटर खलील ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं अपने मित्र, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ शीघ्र ही द्विपक्षीय बैठक की आशा करता हूं।आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह की यह यात्रा ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर हो रही है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 2014 के बाद से किसी रक्षा मंत्री की यह पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। रक्षामंत्री की यात्रा का मुख्य आकर्षण उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय चर्चा होगी। वह सिडनी में एक व्‍यापारिक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें दोनों पक्षों के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे।वह ऑस्ट्रेलिया के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए नई और सार्थक पहलों की तलाश करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान, तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि समय के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों में विस्तार हुआ है और इसमें दोनों सेनाओं के बीच व्यापक संवाद, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय दौरे, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, समुद्री क्षेत्र में सहयोग, जहाजों के दौरे और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 2009 में रणनीतिक साझेदारी से बढ़ाकर 2020 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) कर दिया है। दोनों देशों के बीच गहरा रिश्ता है, जो साझा मूल्यों - बहुलवादी, वेस्टमिंस्टर-शैली के लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल परंपराओं, बढ़ती आर्थिक सहभागिता और उच्च-स्तरीय संवादों में निहित है। लंबे समय से चले आ रहे लोगों के बीच संबंध, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की उपस्थिति के साथ ही साथ मजबूत पर्यटन एवं खेल संबंधों ने दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी को और मजबूती प्रदान की है।रिचर्ड मार्लेस ने पिछली बार जून 2025 में भारत का दौरा किया था और अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस यात्रा के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी भेंट की थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

dehradoon,  16 lakh 56 thousand pilgrims , visited Kedarnath

देहरादून । उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा और माैसम की दुश्वारियाें के बीच केदारनाथ की यात्रा में इस वर्ष दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड बना है। इस साल अभी तक धाम में दर्शनार्थियाें की संख्या 16 लाख 56 हजार के पार हाे गई है। पिछले वर्ष केदारनाथ में 16 लाख 52 हजार 76 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये थे। इस वर्ष केदारनाथ के कपाट 23 अक्तूबर काे परंपरानुसार भैयादूज के पर्व पर बंद हाेने है, ऐसे में यात्रा के शेष 14 दिनाें में यात्रियाें की संख्या सत्रह लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। अक्टूबर माह के शुरू के आठ दिन में ही 59754 यात्रियों ने धाम में दर्शन किये हैं। इस वर्ष 2 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई थी। कपाट खुलने के दिन ही धाम में 30,154 शिव भक्ताें ने दर्शन किए थे, जाे केदारनाथ यात्रा के इतिहास में नया रिकार्ड था। पहले दिन से ही देश-विदेश से पहुंचने वाले यात्रियाें का उत्साह अपने चरम पर रहा। यात्रा में पैदल मार्ग से हवाई मार्ग तक यात्रियाें की भीड़ रही। मंदिर समिति काे भक्ताें की भीड़ काे देखते हुए मंदिर 22 घंटे तक खुला रखना पड़ा, जिसमें 16 घंटे से अधिक समय तक यात्रियाें काे दर्शनाें कराए गए। जून में माैसम की दुश्वारियाें और हेलीकाॅप्टर क्रैश हाेने के बाद भी पैदल यात्रा का उत्साह बना रहा। भले ही मई की तुलना में यात्री कम पहुंचे। बरसात में गाैरीकुंड हाईवे के कई जगहाें पर बार-बार बाधित हाेने से यात्रा काे कई दिन राेकना पड़ा। हालात यह रहे कि अगस्त माह में सिर्फ 31 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। मानसून की रफ्तार थमने और 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हाेते ही यात्रियाें की संख्या में भी इजाफा हाेने लगा। वहीं, इस सप्ताह बीते तीन दिनाें से केदारनाथ में बर्फबारी के बीच बाबा केदार के भक्ताें का उत्साह जाेराें पर है। केदारनाथ में माैजूद बीकेटीसी के सदस्य डाॅ. विनीत पाेस्ती ने बताया कि खराब माैसम के बाद भी धाम में यात्रियाें की अच्छी संख्या बनी हुई है।   केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हाेने में 14 दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीद है कि दर्शनार्थिथाें की संख्या साढ़े सत्रह लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्हाेंने बताया कि सभी यात्रियाें के भाेजन और रात्रि प्रवास का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में जुलाई-अगस्त में कुछ ही दिन खराब मौसम के कारण यात्रा बंद थी, लेकिन दर्शन करने वाले श्रद्धालु नियमित रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

new delhi, PM Modi ,welcomes agreement

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह समझौता इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे संघर्ष के बाद हुआ है।   प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि "हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।” उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर गाजा शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा करते हुए लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इज़राइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।”   उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा और इज़राइल एक मजबूत, टिकाऊ और चिरस्थायी शांति की ओर पहला कदम उठाते हुए एक सहमत रेखा पर अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। यह अरब और मुस्लिम जगत, इज़राइल, सभी आसपास के देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक महान दिन है और हम कतर, मिस्र और तुर्की के मध्यस्थों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना को संभव बनाने के लिए हमारे साथ काम किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

lucknow, SP remembers,  Mayawati

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि जब ये सत्ता में रहते हैं तो हमारे संत, महापुरुष और पीडीए याद नहीं आते। सत्ता से बाहर होने पर उनके नाम का गुणगान करते संगोष्ठी और कार्यक्रम करने लगते हैं।   बसपा प्रमुख ने गुरुवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इससे पहले उन्होंने कांशीराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।   बसपा प्रमुख ने कहा कि कांशीराम की पुण्यतिथि पर संगोष्ठ का ऐलान करने वाले इन समाजवादियों के दोहरे चरित्र से लोगों को सावधान रहना चाहिए। आज कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपा के लोग संगोष्ठी करना चाहते हैं। जब वे सत्ता में रहते है तो न कांशीराम याद आते हैं न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर। जब इनकी सरकार चली जाती है तो इन्हें पीडीए याद आ जाता है और हमारे संत-गुरुओं की संगोष्ठी करने लग जाते हैं।   मायातवी ने कहा कि सपा ने ना केवल कांशीराम जी के जीते-जी उनके पार्टी के साथ दग़ा करके उनके मूवमेन्ट को यूपी में कमज़ोर करने की लगातार कोशिशें कीं हैं। बल्कि बसपा सरकार में कासगंज को ज़िला मुख्यालय का दर्जा देकर कांशीराम नगर के नाम से बनाये गये नये ज़िला के नाम को भी जातिवादी सोच व राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया। इसके अलावा, कांशीराम के नाम से अन्य और भी जो कई विश्वविद्यालय, कालेज, अस्पताल व अन्य संस्थायें आदि बनाये गये उनमें से भी अधिकतर का नाम सपा सरकार के आने पर बदल दिए गए। इनकी घोर दलित विरोधी चाल, चरित्र व चेहरा नहीं तो और क्या है?   उन्होंने कहा कि समय-समय पर संकीर्ण राजनीति व वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर सपा व कांग्रेस का कांशीराम को स्मरण करना विशुद्व दिखावा व छलावे का प्रयास  है। इस प्रकार की गलत जातिवादी व संकीर्ण सोच वाली सपा, कांग्रेस आदि पार्टियों से लोग ज़रूर सजग व सावधान रहें।   मायावती ने मौजूदा भाजपा सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने महापुरूषों के स्मारक के रखरखाव के लिए खर्च किए। रैली स्थल को सरकार ने मरम्मत कराया है। इसके लिए हम यूपी सरकार का आभार प्रकट करते हैं।   रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए गदगद हुई बसपा प्रमुख ने कहा कि भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं। रैली में पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों से आए समर्थक भी शामिल हैं। इसके लिए जनता का भी आभार प्रकट किया और कहा कि यह दिहाड़ी पर नहीं बल्कि स्वयं चलकर आए है। बसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा की सत्ता में वापसी ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्प आय के लाेगाें का भलाई का एकमात्र रास्ता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

kolkata, Two arrested ,Bengal for attack

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नगरकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह इस हमले के मामले में की गई पहली कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अकमरल हक और गोविंद शर्मा के रूप में हुई है। एक आरोपित को नगरकाटा से जबकि दूसरे को जयगांव से पकड़ा गया है। दोनों पर सोमवार को हुए पथराव और हमले में शामिल होने का आरोप है।   जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर अहमद ने गुरुवार सुबह दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच पड़ताल चल रही है। सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोप है कि तृणमूल से जुड़े लोगों ने उन पर पथराव कर हमला कर दिया। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है।   भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बंगाल में टीएमसी का जंगलराज चरम पर है। हमारे वरिष्ठ आदिवासी नेता और दो बार के सांसद खगेन मुर्मू पर तब हमला किया गया जब वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जा रहे थे। यह घटना राज्य की भयावह कानून-व्यवस्था का उदाहरण है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे “निंदनीय” बताया और कहा कि “राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद दयनीय है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे पार्टी सहयोगियों—सांसद और विधायक—पर हमला यह दिखाता है कि कैसे टीएमसी सरकार जनता की सेवा करने वालों के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह हिंसा छोड़ राहत कार्यों पर ध्यान दे।”   इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती सांसद खगेन मुर्मू से मिलने पहुंचीं। मुर्मू मालदह उत्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और फिलहाल उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सारी जानकारी ली है। उनका शुगर लेवल बहुत अधिक है, इसे नियंत्रित करने की जरूरत है। मैंने उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं।”   इसी बीच, मंगलवार को भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव पर भी उनके कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ओरांव पर तब हमला किया जब वे बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। ओरांव को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, “मैं बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा था, तभी अचानक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुझे घेर लिया और हमला कर दिया। यह टीएमसी के शासन में लोकतंत्र की स्थिति है।”    हालांकि टीएमसी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। एक स्थानीय नेता ने कहा, “मनोज ओरांव ने पहले एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला किया था। उसी के विरोध में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा के आरोप निराधार हैं।” भाजपा ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए टीएमसी पर “आतंकी राजनीति” का आरोप लगाया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब भी भाजपा कार्यकर्ता उत्तर बंगाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आते हैं, टीएमसी हिंसा पर उतर आती है। ममता बनर्जी के शासन में जनता के साथ खड़ा होना भी अपराध बन गया है।” पार्टी ने इस पोस्ट के साथ घायल विधायक की तस्वीरें और क्षतिग्रस्त वाहनों के दृश्य भी साझा किए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

new delhi, Constant fluctuations, stock market

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल ऊपर नीचे होने लगी। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.69 प्रतिशत से लेकर 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, टाइटन कंपनी और एक्सिस बैंक के शेयर 1.36 प्रतिशत से लेकर 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,097 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,222 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 875 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज 126.34 अंक की मजबूती के साथ 81,900 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक गिरकर लाल निशान में 81,742.68 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स उछल कर 82,009.32 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि ये तेजी भी टिक नहीं सकी। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में दोबारा गिरावट आ गई।   बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 20.81 अंक की कमजोरी के साथ 81,752.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 28.15 अंक उछल कर 25,074.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 25,032.25 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से 15 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी निचले स्तर से रिकवरी करते हुए 25,120.35 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।   बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 8.75 अंक की गिरावट के साथ 25,037.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 153.09 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,773.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 62.15 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,046.15 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 October 2025

mumbai, Shilpa Shetty , fraud case

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से एक कथित 60 करोड़ की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से लंबी पूछताछ की है।   सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम ने शिल्पा से उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर बीती रात करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने शिल्पा से उस एड कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसके जरिए कथित रूप से यह वित्तीय गड़बड़ी की गई थी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने ईओडब्ल्यू को कई जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स सौंपे हैं, जिनकी अब जांच जारी है।   ईओडब्ल्यू से जुड़े सूत्र के मुताबिक शिल्पा और राज, दोनों उसी कंपनी के डायरेक्टर थे, जिसके माध्यम से यह पूरा लेन-देन हुआ था। एजेंसी इस कंपनी से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों और निवेश सौदों की बारीकी से जांच कर रही है। इससे पहले, व्यवसायी दीपक कोठारी ने दंपति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उसके साथ 60 करोड़ की धोखाधड़ी की। इसी शिकायत के आधार पर अगस्त महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ, ईओडब्ल्यू अब तक राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा कई वित्तीय दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी जारी है।   इस पूरे विवाद के बीच, शिल्पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान पूरी तरह जांच में सहयोग करने की बात कही है। वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि दोनों देश से बाहर न जा सकें। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले से जुड़ी कंपनी के बैंक रिकॉर्ड, निवेश दस्तावेज और लेन-देन की श्रृंखला की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में एजेंसी कुछ और प्रमुख गवाहों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2025

siligudi. Lok Sabha Speaker,BJP MP

सिलीगुड़ी । नागराकाटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले के मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को दी।   केंद्रीय मंत्री रिजिजू मंगलवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ सड़क मार्ग से मिरिक की ओर रुख किया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर बंगाल पहुंचे हैं, ताकि भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही का जायजा ले सकें और मृतकों के परिजनों तथा प्रभावित परिवारों से मिल सकें।   दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि रिजिजू का मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। वह रात को सिलीगुड़ी में रुकेंगे और बुधवार को बिजनबाड़ी जाकर वहां की स्थिति का निरीक्षण करेंगे।   गौरतलब है कि सोमवार को जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में राहत वितरण के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ था। इस दौरान खगेन मुर्मू के चेहरे पर ईंट लगने से चोट आई, जबकि शंकर घोष को भी धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश का सामना करना पड़ा।   घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को ही राज्य सरकार को नोटिस भेजकर रिपोर्ट मांगी है। यदि रिपोर्ट देने में देर की गई, तो विशेषाधिकार हनन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।   उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल सांसद और विधायक का नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। लिहाजा, यदि रिपोर्ट देने में देरी की गई, तो नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर बंगाली और अंग्रेजी में पोस्ट कर इस हमले की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार व सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उनके पोस्ट के दो घंटे बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी मंच पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर बंगाल की प्राकृतिक आपदा के बीच राजनीति कर रहे हैं।   संयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मंगलवार को मिरिक के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थिति का आकलन किया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2025

jaipur, 37 wagons , goods train derail

जयपुर । बीकानेर मंडल के गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब सात बजे पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के सैंतीस डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में जनहान‍ि होने के कोई समाचार नहीं है। गजनेर-कोलायत स्टेशनों के बीच इंदो का बाला गांव के पास ये हादसा हुआ है। सुबह सात बजे ये मालगाड़ी बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। इंदा का बाला गांव के ठीक पास ही पटरी से गाड़ी नीचे उतर गई। स्पीड में होने के कारण पटरी के कुछ डिब्बे तो दूर तक जा गिरे।   उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। डिब्बों को मौके से हटाकर इस मार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 37 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गाड़ी संख्या 14704 (लालगढ़-जैसलमेर) एवं गाड़ी संख्या 14703 (जैसलमेर-लालगढ) रेलसेवा मंगलवार को रद्द रहेगी।इसके अलावा गाडी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा 07.10.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन बीकानेर तक ही संचालित होगी अर्थात बीकानेर-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 08.10.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी अर्थात जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2025

siligudi, Union Minister Kiren Rijiju, arrives in Bengal

सिलीगुड़ी । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू उत्तर बंगाल में भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे है। वह मंगलवार दोपहर बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का पहाड़ और डुआर्स के विभिन्न इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम है।   बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार इलाकों का दौरा करेंगे। नुकसान का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने भाजपा सांसद और विधायक पर हुए हमले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला ने पहले ही राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत में कानून है, तो दादागिरी और गुंडाराज स्वीकार नहीं किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2025

new delhi, Gold and silver ,reach new peaks

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई है। आज के कारोबार में सोना 1,270 रुपये से लेकर 1,390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी के दाम भी 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गए हैं।   कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,20,780 रुपये से लेकर 1,20,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,10,710 रुपये से लेकर 1,10,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,56,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,20,930 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,10,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,20,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,10,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,20,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,10,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,20,780 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,10,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,20,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,10,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,20,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,10,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,10,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,20,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,10,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,20,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,10,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 October 2025

new delhi, Attempt to throw, Chief Justice

नई दिल्ली । आज एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर कुछ फेंकने की कोशिश की गई। चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में कुछ फेंकने वाला व्यक्ति वकील है। उसका नाम राकेश किशोर है और उसकी उम्र 71 साल है। वह चीफ जस्टिस गवई के उस बयान से आहत था, जिसमें उन्होंने ने भगवान विष्णु को लेकर टिप्पणी की थी। जब उसने चीफ जस्टिस की तरफ कुछ फेंकने की कोशिश की, तो कोर्ट रूम में मौजूद दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया। पुलिस जब उसे कोर्ट रूम से ले जा रही थी, तो उसने जोर से बोला "सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"   इस बीच, पूरे घटनाक्रम के दौरान जस्टिस गवई शांत बने रहे और कोर्ट में सुनवाई यथावत जारी रही. उन्होंने कहा कि इन चीजों से "मुझे फर्क नहीं पड़ता।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

new delhi, NITI Aayog , early trade deal

नई दिल्‍ली । नीति आयोग के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीति आयोग के सीईओ ने राजधानी नई दिल्‍ली में तिमाही आधार पर व्यापार विश्लेषण पर रिपोर्ट (ट्रेड वॉच क्वार्टरली) जारी करते हुए यह बात कही। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि अच्छी बात यह है कि दोनों पक्ष अभी भी एक व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले महीने बातचीत हुई थी, इसलिए मुझे लगता है कि दोनों पक्षों को उम्मीद है। सुब्रह्मण्यम ने ये भी कहा कि भारत को शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना चाहिए और विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए अपने बाजारों को खोलना चाहिए। सुब्रह्मण्यम ने वित्त वर्ष 2024-25 (जनवरी से मार्च) की चौथी तिमाही के लिए "ट्रेड वॉच त्रैमासिक" का नवीनतम संस्करण जारी किया। यह भारत के व्यापार प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन प्रस्तुत करता है, जिसमें वस्तुओं और सेवाओं के रुझान, वैश्विक मांग में बदलाव और निर्यात विविधीकरण की संभावनाओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उच्च मांग वाले वैश्विक बाजारों में विविधता लाने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया है।नीति आयोग सीईओ ने कहा कि अमेरिकी शुल्क का क्रिसमस तक कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा, हालांकि अगर दोनों देश व्यापार समझौते पर सहमत नहीं होते हैं, तो उसके बाद एक समस्या देखने को मिलेगी।   उल्‍लेखनीय है क‍ि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना करके 50 फीसदी कर दिया था। इसमें भारत के रूस से कच्चे तेल खरीदने के कारण लगाया गया 25 फीसदी का दंडात्मक शुल्क शामिल है। इसके बाद नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में तनाव आ गया। भारत ने अमेरिकी कार्रवाई को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

siliguri,Devastation in Darjeeling,  several places

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) । उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते 12 घंटे में 261 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिसके बाद कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई पर्यटक अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज हालात का जायजा लेने के लिए उत्तर बंगाल जाएंगी।   स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भीषण स्थिति पिछले 27 सालों में नहीं देखी गई। आखिरी बार ऐसी आपदा वर्ष 1998 में आई थी। मिरिक और सुखियापोखरी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई घर और सड़कें धंस गईं, जबकि कुछ पुल बह गए। मिरिक इलाके में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।   राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा बल, सेना और स्थानीय पुलिस राहत कार्यों में जुटे हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण कई बार बचाव अभियान बाधित हुआ। दुधिया, डामफेडर और दारागांव जैसे इलाकों में घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। यहां मौजूद कई होमस्टे और बीएसएफ का एक कैंप भी क्षतिग्रस्त हुआ है।   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह रविवार सुबह से नवान्न स्थित नियंत्रण कक्ष से हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया, “दुर्घटना किसी के हाथ में नहीं होती। हम दुखी हैं। मैंने उत्तर बंगाल के पांच जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है। सुबह से ही हालात की निगरानी कर रही हूं और सोमवार दोपहर तीन बजे तक उत्तर बंगाल पहुंच जाऊंगी।”   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जो स्थिति बनी है, उस पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी।” पर्यटक फंसे, सड़कें बंद भारी भूस्खलन और पुल टूटने से सिलिगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह ठप है। सिलिगुड़ी से सिक्किम और कलिम्पोंग जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 बंद है। कई जगहों से खबर है कि तीस्ता नदी का पानी सड़क पर बह रहा है। वैकल्पिक मार्ग 717 भी बंद है। इसी तरह सिलिगुड़ी से दार्जिलिंग जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 55 और रोहिणी रोड पर भी आवाजाही बंद है। दुधिया पुल टूटने से मिरिक का संपर्क लगभग कट गया है।   हालांकि, कुछ वैकल्पिक रास्ते जैसे पंखाबाड़ी रोड और दार्जिलिंग-मंगपु मार्ग पर आंशिक यातायात चालू है। प्रशासन ने मिरिक में फंसे पर्यटकों को नलपाटोंग-लोहागढ़ मार्ग से सिलिगुड़ी पहुंचाने की व्यवस्था की है। ममता बनर्जी ने फंसे पर्यटकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और जहां हैं वहीं रहें। उन्होंने कहा, “होटल संचालक किसी भी पर्यटक से अतिरिक्त किराया न वसूलें। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी को सुरक्षित वापस भेजा जाए।”   तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी दार्जिलिंग आपदा पर चिंता जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “मां दुर्गा के आशीर्वाद से हम इस संकट से उबरेंगे।” जीटीए प्रमुख और प्रजातांत्रिक मोर्चा नेता अनीत थापा ने बताया कि सिर्फ मिरिक इलाके में ही 15 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, इंजीनियर, बीडीओ, एसडीओ और जनप्रतिनिधि सभी राहत कार्यों में लगे हैं। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने केंद्र से राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं और वे लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। कैसे हुई तबाही शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पहाड़ों को हिला दिया। लगातार पानी गिरने से मिट्टी ढीली हुई और कई जगहों पर भूस्खलन हो गया। दुधिया, सौरेनी, डामफेडर और दिलाराम जैसे इलाकों में घर और सड़कें बह गईं। जलस्तर बढ़ने से तिस्ता और दुधिया नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने और सतर्क रहने की अपील की है। राहत शिविरों में भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

patna, Heavy rains, North Bihar

पटना । पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में हुई अतिवृष्टि से राज्य एक बार फिर से बाढ़ की चपेट में है।बिहार में बागमती, कोसी, कमला, बलान समेत कई अन्य नदियां उफान पर हैं, जिससे मोतिहारी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और सहरसा समेत कई जिलों में स्थिति विकट है।   अक्टूबर महीने में एक बार आसमान से आफत बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की जिंदगी मुश्किलों में घिर गई है। सबसे बुरा हाल बिहार का है,जहां बारिश से कई जिलों में हालात खराब हैं। बिहार में कोसी और कमला जैसी नदियां उफान पर हैं। गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं और लोग भारी मुसीबत झेल रहे हैं। नेपाल से सटे पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार समेत कई जिलों में बाढ़ के पानी ने लोगों के बीच दहशत है। सैंकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।   जल संशाधन विभाग से प्राप्त आकड़ों के मुताबिक बागमती, कोसी, कमला, बलान और गंडक समेत अधवारा समूह की नदियां उफान पर हैं। बाढ़ प्रभावित परिवार ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। सुपौल जिले के वीरपुर स्थित कोसी बराज के सभी 56 फाटकों को रविवार को खोल दिया गया था। कोसी बैराज से रविवार को 5.33 लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया, जो इस साल का सबसे ज़्यादा पानी है। वहीं आज सोमवार को 3,77,670 क्यूसेक पानी बराज से छोड़ा गया है। आज कोसी बराज पर पानी का डिस्चार्ज काफी तेजी से घट रहा है, लेकिन बराज से डिस्चार्ज हुआ पानी अब तटबंध के अंदर तबाही मचाने लगी है।   सुपौल सदर प्रखंड, किशनपुर, मरौना और सरायगढ़ प्रखंड के करीब ढाई दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। इससे करीब एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और उनमें बाढ़ से निपटने के लिए हायतौबा मची हुई है। तटबंध के अंदर से लोग पालयन कर पूर्वी कोसी तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। प्लास्टिक के नीचे तंबू बनाकर रहने को मजबूर हैं। माइकिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को सतर्क रहने के साथ हीं ऊंचे स्थल पर पहुंचने की अपील की जा रही है।   अररिया जिले में भी पानी के दवाब के बीच फारबिसगंज के पिपरा पंचायत स्थित परमान नदी का बांध टूटने से तीन वार्ड के सैकड़ों घर पानी में समा गये हैं। पीड़ितों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है। लोग सड़क पर उतर आए हैं और प्रशासन से राहत व सहायता की गुहार लगा रहे हैं । ग्रामीणों के अनुसार बांध अभी 10 से 15 मीटर टूटी है। देखरेख के अभाव में बांध के टूटने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। ग्रामीण बच्चों और सामान के साथ-साथ मवेशियों को भी ऊंचे स्थान पर ले जाना शुरू कर दिए हैं। फारबिसगंज के अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।   पूर्वी चंपारण में नेपाल की जान नदी के बाढ़ का पानी ढाका प्रखंड के कई गांवों में घुस जाने से स्थिति गंभीर होने लगी है। सड़कों पर पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी ढाका प्रखंड के हीरापुर, महगुआ, गुरहनवा, भवानीपुर, दोस्तियां, तेलहारा कला सहित कई गांवों में फैल गया है। गुरहनवा से हीरापुर, गुरहनवा से भवानीपुर, कुसमहवा से दोस्तियां जानेवाली सड़कों के ऊपर पानी बहने से आवागमन बाधित है। पानी से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आज ढाका प्रखंड क्षेत्र के अन्य कई नए इलाकों में पानी प्रवेश करने की आशंका है। देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे। लालबकेया नदी के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।   सुगौली प्रखंड के कई क्षेत्रों में सिकरहना नदी का पानी तेजी से फैलने लगा है। सुगौली थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बेलवतिया रघुनाथपुर मुख्य सड़क में धूनीअवाचाती व महवानी के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन पर करीब तीन फीट पानी का बहाव प्रारंभ हो गया है। साथ ही नगर पंचायत के सुगौली-विशुनपुरवा-पीपरपाती सड़क में कुरुमटोला के पास सुगौली बाजार अमीर खां टोला, नौवाडीह सड़क, बेलइठ सड़क पर भी करीब दो फीट पानी का बहाव हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सुगौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो, तीन, ग्यारह, बारह, सात, चौदह, पन्द्रह और अठारह में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है।   मधुबनी जिले के झंझारपुर से होकर गुजरने वाली कमला बलान नदी का जलस्तर इस साल के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस नदी का जलस्तर खतरे के निशान (लाल निशान 50.50 मीटर) से 190 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है और अभी भी इसमें लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में जलस्तर 52.40 मीटर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण झंझारपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग-57 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर बने सड़क पुल पर पानी का भारी दबाव है। पुल का गर्डर पानी में डूब गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही, तो बाढ़ का पानी कभी भी पुल के ऊपर से बहना शुरू हो सकता है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

new delhi, Development is possible , Gadkari

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका प्रशिक्षित, कुशल और प्रतिभाशाली युवा वर्ग है। यदि युवा शक्ति को संसाधनों और अवसरों से जोड़ा जाए तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को जल्दी हासिल कर सकता है। शिक्षा और नवाचार आधारित अनुसंधान से ही देश के विकास को गति मिल सकती है।गडकरी ने यहां आयोजित 20वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा किसी भी देश के भविष्य की नींव होती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में इसकी अहम भूमिका होगी। दुनिया में जो देश आज विकसित हैं, उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के बल पर ही अपनी ताकत बढ़ाई है। शिक्षा व्यवस्था को भविष्योन्मुखी बनाया जाए और इसे जिला एवं राज्य स्तर पर स्थानीय जरूरतों और संसाधनों के आधार पर अनुसंधान से जोड़ा जाए। अगर हमारे विश्वविद्यालय और संस्थान यह देखें कि उनके क्षेत्र की क्या आवश्यकताएं हैं और कौन-कौन से संसाधन उपलब्ध हैं, तो वे शिक्षा को स्थानीय विकास से जोड़ सकते हैं।गडकरी ने कहा कि भारत में पहले जहां प्रतिदिन केवल 2 किलोमीटर सड़क बनती थी, अब यह आंकड़ा 40 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया है। हम देश में बड़े पुल, सुरंगें और मेट्रो प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं, लेकिन टनल बोरिंग मशीन और टनल निर्माण की विशेषज्ञता अब भी हमारे पास नहीं है। उन्होंने स्वीडन, ज्यूरिख और जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां टनलिंग को लेकर विशेष संस्थान हैं, जबकि भारत में इस क्षेत्र में रिसर्च और उपकरण निर्माण की भारी कमी है।गडकरी ने कहा कि मलेशिया में हाल ही में एक नई निर्माण तकनीक विकसित की गई है, जो अवसंरचना क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो सकती है। इस तकनीक में किसी पुल या मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान सामान्यत: दो पिलर के बीच की दूरी जो अब तक 30 मीटर होती थी, उसे बढ़ाकर 120 मीटर तक किया जा सकता है। यह तकनीक स्टील फाइबर प्रीकास्ट संरचनाओं पर आधारित है, जिसमें दोनों तरफ पिलर खड़े किए जाते हैं और उनके बीच स्टील फाइबर का प्रीकास्ट स्लैब रखा जाता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे निर्माण लागत में लगभग 25 प्रतिशत तक की बचत होती है। जब चेन्नई मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा हो रही थी, तब मैंने इस तकनीक का ज़िक्र प्रधानमंत्री मोदी से किया और समझाया कि इससे परियोजना की लागत में 30 से 35 फीसदी तक की कमी लाई जा सकती है। अगर इस इस एक तकनीक के इस्तेमाल से चेन्नई मेट्रो परियोजना में किया जाएगा तो लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के शैक्षणिक संस्थानों में अभी भी ज्ञान, तकनीक और अनुसंधान को वह महत्व नहीं मिल रहा है जो मिलना चाहिए। शिक्षा को स्थानीय आवश्यकताओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाना होगा।केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास को तकनीकी अनुसंधान और स्किल आधारित शिक्षा से जोड़ना होगा, तभी देश तेज़ी से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों से अपील की कि वे केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और नवाचार को बढ़ावा दें, ताकि भारत आने वाले समय में न केवल तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, बल्कि वैश्विक नेतृत्व में भी अपनी भूमिका निभा सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

new delhi, Priyanka Gandhi ,expressed grief

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग से हुई 8 मरीजों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि जयपुर के अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने के कारण कई मरीजों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और इस घटना की त्वरित जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 October 2025

new delhi, PM Modi ,expressed grief

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।   प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट कहा कि “दार्जिलिंग में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुःख है। जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”   प्रधानमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों की स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।   उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके के मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में हुए भूस्खलन ने कई लोगों की जान ली। हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

kathmandu, Landslides and floods ,wreak havoc in Nepal

काठमांडू । पिछले दो दिनों के भीतर देश भर में विभिन्न आपदाओं के दौरान 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 अन्य बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल हो गए हैं।   सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि अकेले इलाम जिले में बाढ़ और भूस्खलन से 28 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों के लापता होने की सूचना है। इलाम जिले के सूर्योदय नगरपालिका में पांच, इलाम नगरपालिका में छह, देवमाई नगरपालिका में दो, फाक्फोक्थुम ग्रामीण पालिका में एक, मंगसेबुंग ग्रामीण नगर पालिका में तीन, मैजोगमाई ग्रामीण पालिका में आठ और संदकपुर ग्रामीण पालिका में तीन मौतें हुई हैं।   प्रवक्ता थापा के मुताबिक उदयपुर जिले में दो, रौतहट जिले में तीन, रसुवा में चार और काठमांडू में एक मौत हुई है। अलग-अलग घटनाओं में खोटांग, भोजपुर, रौतहट और मकवानपुर जिलों में बिजली गिरने से आठ लोग घायल हो गए। इस बीच, पांचथर जिले में एक और भूस्खलन के कारण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

new delhi, AAP has nominated, industrialist Rajinder Gupta

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आआपा) ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा रविवार को आआपा की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने की है।आआपा उम्मीदवार राजेंद्र गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्होंने हाल ही में दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्य आर्थिक नीति एवं नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उल्लेखनीय है पंजाब की यह सीट आआपा के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी। संजय अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। लेकिन लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 24 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन 16 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

indore, India  every era, Co-Sarkaryavah Arun Kumar

इंदौर । महानगर के ऐतिहासिक डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने जब मंच संभाला, तो उनका पहला प्रश्न ही समूचे विमर्श का सार बन गया, “राष्ट्र किसका है, यह प्रश्न ही कैसे पैदा हुआ?” यह प्रश्न मात्र विचारोत्तेजक नहीं, उस मानसिक विचलन का प्रतीक भी है जो स्‍वाधीनता के बाद धीरे-धीरे हमारे राष्ट्रीय विमर्श में प्रवेश कर गया, जब भारत की अस्मिता को टुकड़ों में बाँटने की कोशिशें तेज हुईं और यह सवाल खड़ा किया गया कि ‘राष्ट्र किसका है’। सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने यह बातें शनिवार को इंदौर में आयोजित संघ के आदरांजलि कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहीं।उनका उत्तर स्पष्ट था; यह राष्ट्र किसी ‘नए निर्माण’ का परिणाम नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सतत सभ्यतागत यात्रा का परिणाम है। यह न किसी एक शासन का दिया हुआ उपहार है, न किसी सत्ता के निर्णय का परिणाम। भारत वह भूमि है, जिसे इसके पूर्वजों ने अपने त्याग, तप, और बलिदान से गढ़ा है। यही भाव इस विचार का केंद्र है कि भारत उन लोगों का है, जिनके पूर्वजों ने हर कष्ट सहकर इसे बनाए रखा है।राष्ट्रभक्ति : केवल जय-जयकार नहीं, जीवन का समर्पणअरुण कुमार ने कहा कि “राष्ट्रभक्ति केवल जय-जयकार में नहीं, बल्कि हर पल राष्ट्र और समाज के लिए जीने में है”, आज के समय के लिए गहरी सीख है। जब देशभक्ति को नारों और प्रतीकों तक सीमित कर दिया गया है, तब यह विचार हमें आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। उन्‍होंने कहा, भारतीय परंपरा में राष्ट्र-भक्ति केवल भावनात्मक या राजनीतिक अवधारणा नहीं रही; यह आचार, आस्था और आचरण का विषय रही है। ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ का भाव इसी से उपजा है।संघ की दृष्टि में राष्ट्रभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की रचना और उसकी उन्नति में सक्रिय योगदान का नाम है। हर स्वयंसेवक का जीवन इसी सूत्र से संचालित होता है, “हम क्या पा सकते हैं” नहीं, बल्कि “हम क्या दे सकते हैं।”सनातन और चिरंतन राष्ट्र की अवधारणाअरुण कुमार ने अपने संबोधन में “सनातन” और “निरंतर” की बात की, जिसमें राष्ट्र की अवधारणा है।  उन्‍होंने बताया कि भारत कोई राजनीतिक सीमाओं से बंधा हुआ नया देश नहीं; यह सभ्यता की निरंतरता का जीवंत रूप है। डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना के समय कहा था, “हम संघ नहीं, समाज बनाने चले हैं।” यह वाक्य केवल संगठन का उद्देश्य नहीं, बल्कि उस व्यापक दृष्टि का परिचायक है जिसमें राष्ट्र को समाज की चेतना से जोड़ा गया।यह चेतना किसी एक युग या शासन से नहीं आई; यह उन असंख्य ऋषियों, सैनिकों, किसानों, माताओं और गृहिणियों की तपस्या से बनी, जिन्होंने कठिनतम परिस्थितियों में भी इस भूमि की अस्मिता को अक्षुण्ण रखा। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक, आक्रमणों की अनगिनत लहरों के बावजूद, भारत की आत्मा कभी पराजित नहीं हुई क्योंकि उसके भीतर का “राष्ट्र-तत्‍व” जीवित है ।गीत और संस्कृति : संघ का आत्मसंस्कारअरुण कुमार ने कहा कि संघ के किसी भी कार्यक्रम में गीतों के बिना वह आयोजन अधूरा रहता है। गीत हमारे लिए एक सांस्कृतिक औपचारिकता भर नहीं, यह तो सांस्कृतिक अनुशासन का प्रतीक है। संघ के गीतों में भारत की भूमि, उसके वीरों, उसकी माताओं और उसकी परंपरा के प्रति कृतज्ञता झलकती है। यह गीत केवल स्वर नहीं, बल्कि एक विचारधारा का संचार हैं जो स्वयंसेवक को यह स्मरण कराते हैं कि उसकी हर सांस राष्ट्र के लिए है। गीतों के माध्यम से संघ ने जो सांस्कृतिक पुनरुत्थान किया, वह आज के ‘सांस्कृतिक विस्मरण’ के दौर में एक प्रेरणा है। जब युवा वर्ग पश्चिमी प्रभावों के बीच अपनी जड़ों को खोजने का प्रयास कर रहा है, तब संघ की गीत परंपरा उसे अपनी पहचान से जोड़ती है।समाज-निर्माण, न कि केवल संगठनउन्होंने कहा कि संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य राजनीतिक शक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक पुनर्निर्माण है। यही कारण है कि डॉ. हेडगेवार ने कहा था, “संघ समाज की आत्मा में राष्ट्रभावना जगाने का कार्य करेगा।” आज जब संघ के कार्यकर्ता ग्राम विकास, शिक्षा, पर्यावरण, सेवा और स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं, तो यह उसी दृष्टि की निरंतरता है। उन्‍होंने कहा, अब तक संघ के जो भी कार्य हुए हैं, वे समाज के सहयोग से हुए हैं, वास्‍तव में “हमने कुछ नहीं किया, समाज ने किया है।” यह वाक्य संघ के मूल दर्शन का सार है कि राष्ट्र कोई सत्ता का तंत्र नहीं, बल्कि समाज की जीवंत चेतना है।आत्मचिंतन का शताब्दी वर्षउन्होंने कहा कि जब संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, तब यह केवल उत्सव का नहीं, आत्मचिंतन का भी क्षण है। उनका यहां कहना था कि “क्या हम समाज द्वारा मिले विश्वास और सम्मान के योग्य हैं?”, हर देशभक्त के लिए विचारणीय है। राष्ट्र सिर्फ गर्व करने की वस्तु नहीं; वह जिम्मेदारी का बोध कराता है। यदि समाज ने हमें प्रेम और विश्वास दिया है, तो उसे लौटाना हमारा नैतिक दायित्व है।भारत : तप, त्याग और निरंतरता की भूमिउन्‍होंने कहा, भारत की राष्ट्र-कल्पना केवल राजनीतिक सीमाओं पर आधारित नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता पर टिकी है। यहाँ “राष्ट्र” का अर्थ भूमि के टुकड़े से नहीं, बल्कि उस साझा चेतना से है जो व्यक्ति को समाज और समाज को सभ्यता से जोड़ती है। महर्षि अरविंद ने कहा था, “भारत एक जीवित शक्ति है, जो अपने आत्मा के माध्यम से संसार को मार्ग दिखाने के लिए उत्पन्न हुई है।” समाज में आत्मबल, संगठन और सेवा की भावना जागृत कर इसी भाव को संघ अपने कार्यों से जीता है।भारत उनका है जिन्होंने इसे संभालाअरुण कुमार ने कहा कि आज जब कुछ वर्ग भारत की एकता और उसकी सांस्कृतिक पहचान पर प्रश्न उठाते हैं, तब उनका यह कथन पुनः स्मरणीय है कि “यह नया राष्ट्र नहीं है, यह उन लोगों का राष्ट्र है जिन्होंने इसे बनाने, बनाए रखने, इसकी रक्षा और उन्नति में भूमिका निभाई है।” यह विचार केवल इतिहास का पुनर्पाठ नहीं, बल्कि भविष्य का दिशा-सूत्र भी है।भारत किसी एक धर्म, जाति या वर्ग का राष्ट्र नहीं, यह उन सभी का है जिन्होंने इसकी मिट्टी, जल, वायु और संस्कृति की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित किया। यह देश उन ऋषियों का है जिन्होंने ज्ञान दिया, उन सैनिकों का जिन्होंने सीमाएं सुरक्षित कीं, उन किसानों का जिन्होंने धरती को सींचा, और उन माताओं का जिन्होंने अपने पुत्रों को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। अतः भारत केवल भूमि का नाम नहीं; यह बलिदान, तपस्या और सेवा का संगम है और इसलिए ही भारत उन्हीं का है, जिनके पूर्वजों ने हर कष्ट सहकर इसे बनाए रखा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

bhopal, Two more children died,  Chhindwara

भोपाल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप के कारण किडनी फेल होने से बच्चों की मौत का सिलसिल अभी भी जारी है। मामले में शनिवार को दो और बच्चों की मौत हो गई है। छिंदवाड़ा जिले में एक माह में अब तक कुल 11 बच्चे खराब सिरप पीने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने बताया कि सिरप बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।   कलेक्टर ने बताया कि एफआईआर करने के लिए सभी जांच रिपोर्ट्स को दस्तावेज के रूप में एकत्र कर जमा किया गया है। छिंदवाड़ा एसपी से भी इस संबंध में बात हुई है। पुलिस इस मामले में पूरी जांच करेगी। जांच के बाद पता चल पाएगा कि मामले में किसकी, क्या भूमिका रही और कहां लापरवाही बरती गई? प्रारंभिक तौर पर दवा बनाने वाले पर एफआईआर की गई है क्योंकि इसमें तय मानकों से ज्यादा पदार्थ पाए गए हैं।   उन्होंने बताया कि अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 बच्चे परासिया के हैं, जबकि एक पांढुरना का है। बच्चों की मौत किडनी काम नहीं करने के कारण हुई है। किडनी का काम नहीं करना सभी रिपोर्ट में पहले ही आ चुका था। इस वजह से मौत का कारण पता चल चुका था। यही कारण रहा कि बच्चों के पोस्टमार्टम नहीं करवाए गए।   इधर, राज्य सरकार द्वारा शनिवार को कोल्ड्रिफ कफ सिरप के उपयोग और बिक्री पर पूरे प्रदेश में रोक लगाई गई है। कंपनी के अन्य उत्पादों पर रोक लगा दी गई है। यह सीरप श्रीसन कंपनी बनाती है, जिसका उत्पादन इकाई तमिल नाडु के कांचीपुरम में है। मध्य प्रदेश सरकार के कहने पर तमिलनाडु सरकार के औषधि प्रशासन विभाग ने कंपनी के उत्पादन इकाई से सिरप के सैंपल लेकर जांच की तो एसआर-13 बैच में हानिकारक केमिकल डायथिलीन ग्लायकल (डीईजी) पाया गया। इस रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश सरकार एक्शन में आई है। तमिलनाडु की रिपोर्ट पर सिरप प्रतिबंधित किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक बच्चों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।   गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले में सर्दी-जुकाम, बुखार के बाद बच्चों को पेशाब रुकने की समस्या हुई। किडनी फेल होने से उनकी मौत का सिलसिला शुरू हुआ। गत चार सितंबर को पहली मौत सामने आई थी, तब स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। पीड़ित बच्चों की किडनी की बायोप्सी में डीईजी मिलने के बाद मात्र छिंदवाड़ा में ही कफ सिरप को कलेक्टर के निर्देश पर प्रतिबंधित किया गया। एक सप्ताह पहले केंद्र व राज्य की टीम ने बच्चों को पिलाए गए कफ सिरप के अलग-अलग ब्रांड के 19 सैंपल लिए गए थे, अभी तक जिन नौ की रिपोर्ट आई है, उनमें कोल्ड्रिफ शामिल नहीं है। तमिलनाडु सरकार ने श्रीसन कंपनी द्वारा निर्मित चार अन्य ब्रांड के कफ सिरप के भी सैंपल लिए थे, पर उनमें डीइजी नहीं मिला।   मध्य प्रदेश के नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दिनेश मौर्य ने बताया कि तमिलनाडु की जांच रिपोर्ट में डाइथिलीन ग्लाइकाल (48.6 प्रतिशत) की मात्रा निर्धारित सीमा 0.1 प्रतिशत से अधिक मिली है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि औषधि प्रशासन की तरफ से 13 सैंपल लिए गए थे, जिनमें तीन अलग-अलग ब्रांड के सिरप की जांच रिपोर्ट आ गई है, पर किसी में डीईजी नहीं मिला है। छह सिरप के सैंपल सेंट्रल ड्रग स्ट्रैंडर्ड एवं कंट्रोल आर्गनाइजेशन की टीम ने लिए थे, उनकी जांच रिपोर्ट में भी डीईजी नहीं मिला है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

new delhi, Indian ship ,celebrates maritime traditions

नई दिल्ली । दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस 'सह्याद्रि' ने मलेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर ली है। केमामन बंदरगाह पर 02 अक्टूबर को पहुंचने पर रॉयल मलेशियाई नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों देशों के बीच स्थायी सांस्कृतिक संबंधों और साझा समुद्री परंपराओं का जश्न मनाया।   स्वदेशी रूप से डिजाइन, निर्मित और 2012 में कमीशन किया गया आईएनएस सह्याद्री शिवालिक श्रेणी के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट्स का तीसरा जहाज है। यह जहाज 'आत्मनिर्भर भारत' पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों के साथ-साथ परिचालन तैनाती का भी हिस्सा रहा है। आईएनएस सह्याद्रि की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है। इससे पहले जहाज ने 2016 में सद्भावना मिशन पर पोर्ट क्लैंग का दौरा किया था। बाद में 2019 में कोटा किनाबालु में समुद्र लक्ष्मण अभ्यास में भाग लिया था। ये यात्राएं दोनों देशों के बीच मजबूत और विकसित होते नौसैनिक संबंधों को रेखांकित करती हैं।   नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईएनएस सह्याद्रि की चल रही परिचालन तैनाती हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक जिम्मेदार समुद्री हितधारक और पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में की गई। केमामन बंदरगाह पर इस पोत के पहुंचने से भारत-मलेशिया के समुद्री सैन्य सहयोग और मजबूत हुए हैं। इसके अलावा दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा मिलने के साथ ही सर्वोत्तम नौसैनिक प्रथाओं का आदान-प्रदान हुआ है।   इस तीन दिवसीय यात्रा में पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने रॉयल मलेशियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें नौसेना क्षेत्र के उप कमांडर, प्रथम एडमिरल अब्द हलीम बिन कमरुद्दीन से भी मुलाकात शामिल थी। इस यात्रा में व्यावसायिक आदान-प्रदान, भारतीय नौसेना और आरएमएन अधिकारियों के बीच पारस्परिक दौरे, पारस्परिक प्रशिक्षण, दोनों नौसेनाओं के बीच खेल आयोजन और आईएनएस सह्याद्री के चालक दल के लिए शहर की मनोरंजक यात्राएं भी शामिल थीं। चालक दल ने एक योग सत्र और चैरिटी कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जो स्वास्थ्य, करुणा और भारत-मलेशिया मैत्री को मजबूत करने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।   कैप्टन मधवाल ने बताया कि भारत और मलेशिया के बीच समृद्ध और बहुआयामी संबंध हैं, जो सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंधों से आकार लेते हैं। भू-राजनीतिक समुद्री परिदृश्य में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निरंतर बढ़ते महत्व के साथ दोनों राष्ट्रों ने पारस्परिक हितों पर आधारित क्षेत्रीय साझेदारी बनाने के महत्व को तेजी से पहचाना है। भारत और मलेशिया के बीच नौसेना-से-नौसेना संपर्क द्विवार्षिक लीमा प्रदर्शनी और मिलान अभ्यासों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है। भारतीय नौसेना और आरएमएन जहाजों के बीच 2024 में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास 'समुद्र लक्ष्मण' इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करने के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 October 2025

new delhi, Priyanka Gandhi ,Wayanad

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थानीय लोगों के पुनर्वास को लेकर केंद्र सरकार से एक बार फिर अपील की है।वायनाड की सांसद प्रियंका ने एक्स पोस्ट में केंद्र की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए नाराजगी जताई और कहा कि वायनाड के लोगों ने एक विनाशकारी त्रासदी का सामना किया है, जिसके लिए करुणा, निष्पक्षता और तत्काल राहत की आवश्यकता थी। केरल सरकार ने भूस्खलन और आपदा के बाद क्षेत्र के पुनर्निमाण के लिए 2221 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने मात्र 260 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए, जो कि वास्तविक जरूरत का केवल एक छोटा हिस्सा है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घर, आजीविका और प्रियजनों को खो दिया, वे प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद सार्थक सहायता की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें केवल उपेक्षा का सामना करना पड़ा। राहत और पुनर्वास को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। मानवीय पीड़ा को राजनीतिक अवसर नहीं माना जा सकता और वायनाड के लोग न्याय, समर्थन और सम्मान के हकदार हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

new delhi, Modi praises Trump , efforts in Gaza

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में शांति स्थापना के प्रयासों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत मौजूदा मानवीय और कूटनीतिक प्रयासों की दिशा में एक अहम कदम हैं।प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में दीर्घकालिक और न्यायसंगत शांति स्थापित करने के लिए सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

patna, Election Commission , recognized parties

पटना । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु, चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।   बैठक के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल जनतंत्र की आधारशिला हैं, सभी दलों को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के हर पड़ाव पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ⁠आयोग ने कहा कि चुनाव के पर्व को सौहार्द से मनायें, मतदाताओं का सम्मान करें । आयोग ने आह्वान किया कि चुनाव की पारदर्शिता का अनुभव करें, हर बूथ पर राजनीतिक दल अपने पोलिंग एजेंट नामित करना न भूलें।   चुनाव आयोग ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिये विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के ऐतिहासिक, पारदर्शी और दृढ़ कदम उठाने के लिये धन्यवाद किया और चुनावी प्रक्रिया के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और विश्वास को दोहराया। राजनीतिक दलों ने मतदान केंद्र पर 1,200 मतदाताओं की अधिकतम संख्या निर्धारित करने के लिये आयोग का धन्यवाद किया। राजनीतिक दलों ने बिहार के मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की मांग की और चुनाव को कम से कम चरणों में कराने का सुझाव दिया है।   चुनाव आयोग की ओर से हाल ही में उठाए गए कई नए कदमों, जैसे पोस्टल वोटों की गिनती एवं फॉर्म 17सी संबंधी प्रावधानों की व्यापक सराहना की गई । सभी दलों ने चुनाव आयोग पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूर्णत: पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग में पूरा विश्वास जताया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

new delhi, Congress acted , US instructions

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्त गौरव भाटिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक साक्षात्कार में पी. चिदंबरम ने कहा था कि मुंबई में 26/11 हमले के बाद पूरी दुनिया नई दिल्ली पर दबाव बना रही थी कि युद्ध न किया जाए और विदेश मंत्रालय की सलाह के बाद सरकार ने कार्रवाई को टाल दिया। संप्रभुता का पहला सबक यही है कि बाहरी ताकतें हमारे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार में मंत्री रहे पी. चिदंबरम ने कहा कि मनमोहन सरकार ने निर्णय लिया कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद कोई आक्रमण या युद्ध नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दो-तीन दिन बाद अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, ओडालिजा राइज भारत आईं और उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि कृपया इस पर प्रतिक्रिया न दें और मनमोहन सिंह की सरकार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। मुंबई में हुए इस हमले में 175 लोगों की मौत हो गयी थी, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस शासन के दौरान 26/11 के हमले के बाद जब भारत कड़ी प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहा था, सोनिया गांधी वाशिंगटन से निर्देशों का इंतज़ार कर रही थीं। यह एक समझौतावादी और कमज़ोर कांग्रेस-यूपीए सरकार की विदेश नीति थी। आज चिदंबरम ख़ुद ये गंभीर खुलासे कर रहे हैं और मनीष तिवारी भी मानते हैं कि ये गहरी चिंता का विषय हैं।भाटिया ने पूछा कि राहुल गांधी कहाँ हैं? उनकी प्राथमिकताएँ क्या हैं? भारत के साथ खड़े होने के बजाय, उसके ख़िलाफ़ साज़िशें रचना? उन्होंने कहा कि जब देश आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा था, तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल दिन में तीन बार अपने सूट बदलने में व्यस्त थे। कांग्रेस सरकार के दौरान, उनकी प्राथमिकता यह नहीं थी कि भारत आतंकवाद का कड़ा जवाब कैसे दे, बल्कि यह थी कि इस पर एक फिल्म कैसे बनाई जाए। निर्देशक और निर्माता रेकी में व्यस्त थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

patna,   Election Commissioner,  two phases

पटना । चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना के होटल ताज में चल रही अहम बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। चुनाव आयोग से उन्होंने पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती किये जाने की मांग भी की।   प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि दियारा (नदी के बीच में बालू से अच्छादित क्षेत्र) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पूर्व में बूथ लूट की घटनाएं सामने आई हैं, वहां किसी भी परिस्थिति में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मतदान केंद्रों पर आने वाली बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।   भाजपा ने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि सभी मतदाताओं को मतदान से 24 घंटे पहले एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि वे चुनाव के प्रति सजग और तैयार रहें। पार्टी ने राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग भी की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाने चाहिए।   बैठक के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा जारी है"।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

jammu, Pakistani drone , Samba, Jammu and Kashmir

सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।   उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी दिखने वाली यह वस्तु शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से आती हुई देखी गई और रामगढ़ सेक्टर के नांगा गांव के ऊपर मंडराती रही। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों और पुलिस की टीमों को तुरंत इलाके की तलाशी लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया कि सीमा पार से नशीले पदार्थ या हथियार को हवाई मार्ग से न गिराया गया हो। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 October 2025

bangluru, BJP-JDS alliance, Deve Gowda

बैंगलोर । पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि कर्नाटक में आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जेडीएस गठबंधन बरकरार रहेगा।   राजधानी बेंगलुरु के जेपी भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि यह गठबंधन ज़िला, तालुका, बेंगलुरु महानगरीय क्षेत्र (जीबीए) और विधानसभा चुनावों में जारी रहेगा। भाजपा-जेडीएस गठबंधन को कोई डर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके रिश्ते 10 सालों से भी अधिक समय से अच्छे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कभी भी हल्की बातें नहीं की है।   देवेगौड़ा ने कहा कि वह राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार से मुआवज़ा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। ज़रूरत पड़ने पर व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलेंगे और राज्य को मुआवज़ा जारी करने के लिए उन्हें मनाएंगे।   केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे कुछ महीनों से राज्य का दौरा नहीं कर पाए थे। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों ने कहा है कि कोई समस्या नहीं है और कुमारस्वामी जल्द ही राज्य (कर्नाटक) का दौरा शुरू करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

new delhi, Putin praises ,Modi

सोची  । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस-भारत हमेशा एक-दूसरे की संवेदनशीलता को ध्यान रखते आए हैं।दोनों देशों के बीच कभी कोई समस्या या किसी तरह का तनाव नहीं रहा।उन्होंने अपनी सरकार को भारत के साथ व्यापार असंतुलन कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अमेरिकी दबावों के बावजूद भारत के रूस से तेल खरीद जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की।     रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर में प्रस्तावित अपने भारत दौरे से पहले महत्वपूर्ण बयान दिया है। गुरुवार शाम दक्षिण रूस के सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में भारत सहित 140 देशों के सुरक्षा और भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के वलदाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण अधिवेशन में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और भारत के बीच व्यापार असंतुलन कम करने की जरूरत है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व शैली की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अमेरिकी दबावों के बीच रूस से तेल आयात जारी रखकर अपनी संप्रभुता को मजबूत किया है।    रूसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों को सभी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए कुछ निश्चित दिशा में काम करने की जरूरत है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच लगभग 63 अरब डॉलर का व्यापार है जबकि बेलारूस में यह 50 अरब डॉलर है। साफ है कि यह दोनों देशों के संभावित अवसरों के अनुरूप नहीं है। हमें अपने अवसरों का लाभ उठाने के लिए सभी प्रकार की बाधाओं को हल करने की आवश्यकता है।   रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस, भारत से और अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयाँ खरीद सकता है।भारत से और अधिक कृषि उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। औषधीय उत्पादों और फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में हमारी ओर से कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने रूसी सरकार को भारतीय समकक्षों को सहयोग के सबसे बेहतर क्षेत्रों और व्यापार व अन्य क्षेत्रों में असंतुलन को कम करने के तरीकों पर विचार करने का निर्देश दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

ahamdabad, KL Rahul, brilliant century

अहमदाबाद । नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज़ के.एल. राहुल ने शानदार शतक जमाया। यह राहुल का भारत में दूसरा टेस्ट शतक है।   राहुल ने 190 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 65वें ओवर में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेज़ की गेंद पर एक रन लेकर तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।   भारत में उनका पिछला शतक नौ साल पहले चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जब वे 199 रन बनाकर दोहरे शतक से चूक गए थे।   राहुल को पारी की शुरुआत में किस्मत का साथ भी मिला। सुबह के पहले ओवर में 57 रन पर खेलते समय उन्होंने एक गेंद को किनारा लगाया, लेकिन गेंद विकेटकीपर और पहले स्लिप के बीच से निकल गई। स्लिप का स्थान सामान्य से कुछ चौड़ा होने के कारण वेस्टइंडीज़ को अहम मौका गंवाना पड़ा और राहुल ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया।   यह राहुल का कुल 11वां टेस्ट शतक है।   केएल राहुल 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ ध्रुव जुरैल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

new delhi, BJP upset over ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलंबिया में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि वह विदेशी धरती पर देश का बार बार अपमान कर रहे है और जानबूझ कर देश की खूबियाें काे नजरअंदाज करके लगातार भारत विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं।   पार्टी प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीते 24 से 36 घंटे में देश ने दो प्रकार के दृश्य देखे। एक, विगत 100 वर्षों से देश के लिए निरंतर समर्पित राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक उत्थान के लिए अपना प्रतिपल समर्पित करने वाले विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी पूर्ण होना और उस शताब्दी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एक ऐसा सिक्का जारी हुआ, जिसमें संभवत: स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी भारत की मुद्रा पर मां भारती का चित्र अंकित है। और इन्हीं 24 घंटे में देश ने दूसरा दृश्य देखा कि 140 साल पुरानी पार्टी एक ब्रिटिश ऑफिसर एओ ह्यूम के द्वारा स्थापित पार्टी, जिसके पहले 15 साल में अनेक ब्रिटिश सेक्रेटरी अध्यक्ष रहे और 100 साल से जिसका एक ही परिवार का उस पर वर्चस्व है। इसके बावजूद भी इस संगठन के पतन और सत्ता टूटने की बदहवासी में उनके खानदान के बरखुदार के द्वारा, जो आज भारत विरोधी शक्तियों के सरदार बनते प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने विदेश की धरती से एक और ऐसा बयान दिया है, जिसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। सवाल ये उठता है कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उन्हें ये क्यों नहीं दिखाई पड़ता है कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2024 में बकायदा रिसर्च की है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का डिजिटल ट्रासफॉर्मेशन कैसा हुआ, इस पर एक केस स्टडी की है। ये राहुल गांधी को क्यों नहीं दिखाई पड़ता। राहुल गांधी सहित इंडी गठबंधन को मोदियाबिंद हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा किया है, क्योंकि विदेशों में भारत की छवि खराब करने वाले बयानों का उनका लंबा इतिहास रहा है। 6 मार्च 2023 को लंदन के चैथम हाउस में उन्होंने सवाल किया था कि लोकतंत्र के रक्षक, अमेरिका और यूरोप, चुप क्यों हैं। क्या इससे बड़ा अपमान और हो सकता है? जब राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वे इस तथ्य को क्यों नज़रअंदाज़ कर देते हैं कि दिसंबर 2024 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने मोदी सरकार के तहत भारत के डिजिटल परिवर्तन पर एक केस स्टडी की थी। जबकि वे बेतुके बयान देते हैं, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की वही रिपोर्ट बताती है कि वैश्विक एआई कौशल प्रसार में भारत पहले स्थान पर है।   उन्होंने कहा कि ग्लोबल टाइम्स ने जनवरी 2023 में कहा कि भारत ने कुछ सालों में अपनी अर्थव्यवस्था में जिस तेजी से ढांचागत सुधार किया है उससे भारत बहुत शक्तिशाली बना है। विदेश में जाकर बोलने वाले राहुल गांधी जी को ये चीजें क्यों नजर नहीं आती है।    उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी में ऐसी कौन सी प्रतिभा है जिसके लिए उन्हें विदेश की यूनिवर्सिटीज बुलाती हैं, जबकि कांग्रेस में एक से एक बुद्धिमान लोग हैं, उन्हें नहीं बुलाया जाता। और एक बात है कि राहुल गांधी को भारत में किसी भी यूनिवर्सिटीज में नहीं बुलाया जाता है। फिर सवाल ये है कि भारत के बाहर ही उनको क्यों बुलाया जाता है। ये अपनेआप में यक्ष प्रश्न है।   उल्लेखनीय है कि कोलंबिया की ई आई ए विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने कहा है कि भारत पर सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हो रहा हमला है। भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको जगह मिलती है। लेकिन इस वक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चौतरफा हमला हो रहा है। राहुल ने कहा कि भारत चीन की तरह अपने लोगों को दबा कर नहीं चल सकता।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

katihar, Four youths died, Purnia, Bihar

कटिहार । बिहार में पूर्णिया जिले के जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, इनमें से 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।   स्थानीय कसबा थाना पुलिस के अनुसार मृतक और घायल युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा निवासी के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया में स्थित एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल भी मिला है।   कसबा थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक दशहरा मेला देखने कसबा आए हुए थे और माला देखकर लौटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।   ट्रेन हादसे के मृतकों की पहचान   जिगर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता राजेश ऋषि सिंटू कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता अनमोल ऋषि कुलदीप कुमार, उम्र 14 वर्ष पिता हरिनंदन ऋषि सुंदर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव ऋषि   पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवकों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

new delhi, Trade and energy , Sitharaman

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब विश्व की अर्थव्यवस्था संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रही है, तब भारत की बाहरी झटकों को झेलने की क्षमता मजबूत है। उन्होंने कहा कि देश को केवल वैश्विक अनिश्चितताओं से नहीं, बल्कि व्यापार एवं ऊर्जा असंतुलन से भी निपटना है।वित्‍त मंत्री ने यहां आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच टैरिफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया आकार दे रहे हैं, जबकि भारत 8 फीसदी सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि की आकांक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को भारत में अवसर दिखने लगे हैं; पूंजीगत व्यय के लिए सरकार की प्रतिबद्धता कायम है। भारत में निजी क्षेत्र के निवेश के लिए अवसर दिखने लगे हैं, खासकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं में रुचि बढ़ रही है।उन्होंने कहा, "विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें 8 फीसदी जीडीपी वृद्धि दर हासिल करनी होगी। वित्‍त मंत्री ने कहा कि 2047 तक आत्मनिर्भरता के जरिए विकसित भारत बनने का मतलब यह नहीं है कि हम एक बंद अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। हम अभूतपूर्व वैश्विक अस्थिरता के दौर में हैं। हालांकि, भारत में बाहरी झटकों को झेलने की मजबूत क्षमता है।" सीतारमण ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 8 फीसदी की विकास दर बनाए रखनी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चल रही वैश्विक उथल-पुथल का भारत की जीडीपी पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की विशेष सलाहकार एवं अंतररष्ट्रीय व्यापार और बहुपक्षीय सहयोग मारी एल्का पंगेस्टु और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के अध्यक्ष एवं कुलपति लैरी क्रेमर उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 October 2025

nagpur, India   crisis, Mohan Bhagwat

नागपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि देश की एकता का भाव सर्वसमावेशक है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, परंतु समाज, देश और संस्कृति के स्तर पर हम सब एक हैं।   डॉ. भागवत यहां के रेशिमबाग मैदान में संघ की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित विजयादशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रांत संघचालक दीपक तामशेट्टीवार और नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संघ प्रमुख ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में दुःख और आक्रोश की लहर थी, परंतु सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया और समाज की एकता से यह साबित हुआ कि भारत संकट के समय और भी अधिक संगठित होता है।   डॉ. भागवत ने कहा कि भारत की एकात्म दृष्टि ही विश्व को समस्याओं का शाश्वत समाधान दे सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य बदलते रहते हैं पर राष्ट्र सदा रहता है। हमें अपनी एकता के आधार को कभी नहीं भूलना चाहिए। वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए डॉ. भागवत ने आत्मनिर्भरता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया परस्पर निर्भरता से चलती है, लेकिन हमें मजबूरी नहीं, विकल्प के रूप में आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके लिए स्वदेशी और स्वावलंबन ही एकमात्र मार्ग है।   उन्होंने समाज में संघ कार्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति आस्था निरंतर बढ़ रही है। सामाजिक संस्थाएं और अनेक व्यक्ति सेवाकार्य में आगे आ रहे हैं। संघ प्रमुख ने शाखाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शाखाएं समाज में सद्गुण और सामूहिकता का वातावरण बनाती हैं। स्वयंसेवक शाखा के माध्यम से अपने आचरण में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, यही संघ की आत्मा है।   उल्लेखनीय है कि संघ अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस कारण संघ के स्वयंसेवकों के लिए यह विजयादशमी उत्सव विशेष महत्व रखता है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के ही दिन 27 सिंतबर 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना की थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

new delhi, Prime Minister Modi ,  Mallikarjun Kharge

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की ओर उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली।   गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने खरगे जी से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने खरगे के निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।   उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इसे लेकर बुधवार को कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने एक्स पोस्ट में लिखा, " मल्लिकार्जुन खरगे के लिए पेसमेकर प्रत्यारोपण प्रक्रिया आज सुबह सफलतापूर्वक पूरी हो गई। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी और उनकी हालत स्थिर है।" उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के 3 अक्टूबर से काम पर लौटने और अपने सभी नियोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

new delhi,  Khadi clothes , Amit Shah

नई दिल्ली । गांधी जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यहां के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया शोरूम पहुंचे। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदे और उनका ऑनलाइन भुगतान किया। इस मौके पर अमित शाह ने दिल्ली में खादी महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने बापू के खादी और स्वदेशी के विचारों को नमन करते हुए लोगों से सालाना 5000 रुपये की खादी वस्त्र खरीदने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मौजूद थे। अमित शाह ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हर परिवार को सालाना कम से कम 5000 रुपये की खादी खरीदनी चाहिए। चाहे वह चादर हो, तकिये के कवर हों, पर्दे हों या फिर तौलिए। जब ​​आप ये चीज़ें खरीदते हैं, तो आप किसी के लिए रोज़गार पैदा करते हैं और हज़ारों गरीबों के जीवन में उजाला लाते हैं। जब आप स्वदेशी को अपनाते हैं, तो आप 2047 तक भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़ जाते हैं। हज़ारों परिवारों ने अपने घरों में किसी भी विदेशी सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया है। लाखों दुकानदारों ने अपनी दुकानों में विदेशी सामान न बेचने का संकल्प लिया है। उन्होंने देश की जनता से इन दोनों अभियानों को सफल बनाने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि देश में लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया था। वर्ष 2003 में जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया। इसके साथ ही 2014 से आज तक खादी का कारोबार सैकड़ों गुना बढ़कर 1.7 अरब रुपये तक पहुंच गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

ahamdabad, Ahmedabad Test,  West Indies

अहमदाबाद । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज़ को पहली पारी में महज़ 162 रन पर समेट दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।   उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दिए और विंडीज टीम ने 40 रन पर चार विकेट खो दिए। सिराज ने तेग नारायण चंद्रपॉल (00), एलिक एथानाज (12) और ब्रैंडन किंग (13) को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने जॉन कैंपबेल (08) को अपना शिकार बनाया।   इसके बाद शाई होप (26) ने चेज के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 90 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कुलदीप यादव ने होप को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को 5वाँ झटका दिया। होप के आउट होने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई। लंच के बाद सिराज ने कप्तान रोस्टन चेज को 105 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद 144 के कुल स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने खैरी पियरे (11) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।   इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने दो शानदार यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (01) को बोल्ड कर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने 162 के कुल स्कोर पर जोमेल वारिकन (08) को ध्रुव जुरैल के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया।   भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

mirjapur,  last rites, classical music maestro

मीरजापुर । शास्त्रीय संगीत जगत के स्तंभ और पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरूवार सुबह मीरजापुर स्थित उनकी बेटी नम्रता के घर पर निधन हो गया। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंडित मिश्र का अंतिम संस्कार आज शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। पंडित मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को आजमगढ़ जिले के एक गांव में हुआ था। प्रारंभिक संगीत शिक्षा उन्हें अपने पिता से मिली। आगे चलकर बनारस में उन्होंने विधिवत संगीत की शिक्षा ली और किराना घराने के उस्ताद अब्दुल गनी खाँ से गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। संगीत साधना और अपनी विशिष्ट ठुमरी शैली से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।   संगीत यात्रा और योगदानपंडित छन्नूलाल मिश्र बनारस घराने की गायकी, विशेषकर ख्याल और पूरब अंग की ठुमरी के लिए विश्वविख्यात थे। उनकी प्रस्तुतियों की भावपूर्ण शैली ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। उन्हें पूरब अंग की ठुमरी का प्रमुख प्रतिपादक माना जाता है। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी लंबे समय तक अपनी कला का प्रदर्शन किया और कई संगीत एल्बम जारी किए।सम्मान और उपलब्धियांअपने जीवनकाल में पंडित मिश्र को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, नौशाद पुरस्कार और यश भारती जैसे सम्मान मिले। भारत सरकार ने उन्हें 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्मविभूषण से अलंकृत किया। वे संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप प्राप्त करने वाले दिग्गजों में भी शामिल रहे।निजी जीवन और विवादपंडित मिश्र वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन के प्रस्तावक रहे थे। हालांकि, बाद के वर्षों में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर वे सुर्खियों में रहे और अंततः काशी छोड़कर अपनी बेटी नम्रता के साथ मीरजापुर में रहने लगे थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

manila, Philippines earthquake ,kills 72 so far

मनीला । फिलीपींस में सिबू द्वीप के तट पर मंगलवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मृतकाें में ज्यादातर मध्य विसायास क्षेत्र के निवासी थे जहां भूकंप का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया। रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता वाला यह भूकंप देश में 2013 के बाद से आए सबसे भीषण भूकंपों में से एक है। इससे पहले बोहोल द्वीप पर 7.2 तीव्रता वाले भूकंप में 222 लोगाें की माैत हाे गई थी।यह भूकंप समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था जिसके कारण क्षेत्र में जानमाल के भारी नुकसान हुआ। इसके कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इनमें एक 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चर्च भी शामिल है जो स्थानीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता था।नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचाें के कारण राहत कार्यों में बाधा पहुंच रही है। टूटी हुई सड़कों और पुलों के कारण बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में असमर्थ हाे रहे हैं जिससे लोगों को खोजने और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे और झटकाे के आने की आशंका हैं।इस बीच स्थानीय सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और सेना को बचाव कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 October 2025

new delhi, BJP office , Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा के इस कार्यालय की पहचान इसकी भव्यता या सुविधाओं से नहीं बल्कि जनसुनवाई और जनसेवा से होनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय केवल एक इमारत नहीं बल्कि सेवा और संवेदना का केंद्र है। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता यहां तभी आएं जब वे किसी जरूरतमंद की उम्मीदें लेकर आएं। इस कार्यालय से लिए गए फैसले जितने संवेदनशील और सेवा भाव से प्रेरित होंगे, उतना ही दिल्ली के नागरिकों का हित सुनिश्चित होगा।”नवरात्रि के अवसर पर उद्घाटन को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर भाजपा के लिए नए सपनों और नए संकल्पों से भरा है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने 45 वर्षों की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज यह एक विशाल संगठन के रूप में देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा की जड़ें 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में स्थापित जनसंघ से जुड़ी हैं। दिल्ली जनसंघ को अपना पहला अध्यक्ष वैद्य गुरुदत्त के रूप में मिला था। समय-समय पर एलके आडवाणी, डॉ. भाई महावीर और हरदयाल देवगुण जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूत किया। वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद दिल्ली की कमान वीके मल्होत्रा के हाथों में रही।प्रधानमंत्री ने दिल्ली भाजपा के अतीत को याद करते हुए कहा कि मदनलाल खुराना, साहब सिंह वर्मा, केदारनाथ साहनी जैसे दिग्गज नेताओं ने पार्टी को दिल्ली में मजबूती दी। वहीं, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं ने अपना जीवन भाजपा और जनता की सेवा को समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का संबंध केवल एक राजनीतिक संगठन और एक शहर का रिश्ता नहीं है बल्कि यह संबंध सेवा, संस्कार और संघर्ष से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि बंटवारे के बाद जब लाखों शरणार्थी दिल्ली आए, तब जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्वास का कार्य संभाला।आपातकाल के दौर में संगठन के पदाधिकारियों ने सत्ता के दमन के खिलाफ संघर्ष किया और 1984 के सिख विरोधी दंगों के समय कार्यकर्ताओं ने हर संभव मदद कर पीड़ित परिवारों का साथ दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली भाजपा का यह त्याग और संघर्ष ही उसे जनता से जोड़े रखता है।उन्होंने कहा कि अतीत में जब भी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन हुए, उनका केंद्र दिल्ली रहा। उस दौर में जब पार्टी के पास सीमित संसाधन थे, तब भी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश से आए कार्यकर्ताओं को अपने घरों में ठहराकर संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने नए प्रदेश कार्यालय को केवल एक इमारत न बताते हुए उसे देवालय की संज्ञा दी। उन्होंने कहा, “हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं है। यह कार्यालय हमारी पार्टी को जमीन और जन-अपेक्षाओं से जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सरकार में है और यह कार्यालय उस चेतना को जागृत करता है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से जनता ने अपने बेहतर भविष्य की उम्मीदें पार्टी पर जताई हैं। झुग्गी-बस्तियों में नए मकान, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को आधुनिक बनाने, यमुना की सफाई और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली भाजपा संगठन और सरकार मिलकर काम करेंगे तो विकसित भारत और विकसित दिल्ली का सपना तेजी से पूरा होगा।मोदी ने भाजपा सरकारों के सुशासन मॉडल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को अपनाते हुए काम किया है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वातावरण बनाया है। उन्होंने कर सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि 2014 से पहले दो लाख रुपये से अधिक आय पर टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 12 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त है। इसी तरह जीएसटी से भी आम परिवारों की बचत में इजाफा हुआ है। इन सुधारों से हर साल देशवासियों को करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी का लाभ प्रत्येक सामान्य व्यक्ति तक पहुंचाएं और दुकानदारों व ग्राहकों को इसके प्रति जागरूक करें।प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमें ‘स्वदेश अपनाओ’ अभियान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देशभर में दुकानों पर “ये स्वदेश है” बोर्ड लगाने का अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली भारत की विविधता का प्रतिबिंब है। देश के सभी राज्यों के प्रमुख त्योहार दिल्ली में मनाए जाने चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि भारत एक परिवार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सिंगापुर में दीपावली पर रोशनी होती है या अन्य देशों में उनके प्रमुख नेता दीप जलाते हैं तो भारतीयों को गर्व होता है। इसी तरह भारत में भी अगर हर राज्य का त्योहार पूरे देश में मनाया जाए तो एकता की भावना और मजबूत होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

new delhi, Gold and silver , futures market

नई दिल्ली । सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत लगातार नई ऊंचाई पर पहुंचने का नया कीर्तिमान बना रही है। इसी तरह घरेलू वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1,15,939 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह अक्टूबर का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट भी 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। सोने की तरह ही वायदा बाजार में चांदी की कीमत भी सर्वोच्च शिखर पर पहुंची हुई है। दिसंबर की डिलीवरी वाला सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा हुआ नजर आया। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद और डॉलर की कीमत में ओवरऑल कमजोरी का रुख बनने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आने के पीछे तमाम देशों पर अमेरिकी टैरिफ के बोझ को भी एक बड़ी वजह माना जा सकता है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव, भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी अनिश्चितता, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस तेजी का असर भारत में भी सर्राफा बाजार और वायदा बाजार के कारोबार में साफ-साफ नजर आ रहा है। इसी तरह कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का कहना है कि अक्टूबर के महीने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ट्रेडर्स को इस बात की भी उम्मीद है कि दिसंबर के महीने में भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला ले सकता है। इसी संभावना की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। उनका कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह जिस तरह से दवा, ट्रक और फर्नीचर पर नए टैरिफ का ऐलान किया है, उससे इक्विटी मार्केट में उतार चढ़ाव होने की संभावना काफी अधिक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार नए टैरिफ की दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएंगी, जिसका असर दुनिया के कई देश पर पड़ेगा। इसी वजह से कई निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के रूप में सोना और चांदी में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी में और ढील मिलने की उम्मीद तथा जियो पोलिटिकल एवं ट्रेड रिलेटेड रिस्क के कारण भी आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। इसका असर भारत में भी सर्राफा बाजार में हाजिर खरीदी और वायदा बाजार में फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर पड़ना लगभग तय है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

patna, Bihar , Diwali and Chhath

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले केंद्र सरकार की ओर से बिहार को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी जा रही है। इसी क्रम में बिहारवासियों को सोमवार को भी दीपावली और छठ महापर्व से पहले सात नई ट्रेनों की सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों का शुभारंभ किया।   पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में वर्षों तक कुछ काम नहीं होता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है। सारी परियोजनाएं प्रधानमंत्री पूरे कर रहे हैं। पटना रेल कम रोड ब्रिज-28 किलोमीटर, मुंगेर रेल कम रोड ब्रिज-15 किलोमीटर तथा कोसी ब्रिज जो कि बहुत पुराना एक बड़ा सपना था, उसे भी प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया।   रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि बिहार में पहले जहां रेल परियोजनाओं के लिए मात्र 1000 करोड़ रुपये का बजट होता था, आज वहां पर 10,000 करोड़ रुपये का बजट है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए, बिहार के विकास के लिए एक बहुत बड़ी अवधारणा हमारे सामने रखी है।   उन्होंने कहा कि आज से बिहार में चार नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इनमें झाझा से दानापुर, पटना से बक्सर, नवादा से पटना और पटना से इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। वहीं मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली), छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा-अजमेर (मदार) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ हो चुका है।   मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली (हैदराबाद), दरभंगा से मदार (राजस्थान) और छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शामिल है। इस दौरान नालन्दा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, नवादा सांसद विवेक ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन आदि शामिल रहे।   बिहार को 3 अमृत भारत की सौगात मिली है। सभी ट्रेनों का शुभारंभ मंगलवार को होना है। हालांकि, नियमित परिचालन अक्टूबर से शुरु होगा। पहली अमृत भारत ट्रेन मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच चलेगी।   ट्रेन संख्या 15293 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन मुजफ्फरपुर से मंगलवार को 10.40 में खुलेगी। अगले दिन 23.50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 14 अक्टूबर से होगा। वापसी में 15294 चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक अमृत भारत गुरुवार को 4.05 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन 17.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसका नियमित परिचालन 16 अक्टूबर से होगा।   दरभंगा–मदार (राजस्थान) ट्रेन की बात करें, तो 19623 और 19624 मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का समय सारणी फिलहाल जारी नहीं हुई है। जल्द ही इस ट्रेन की समय सारणी जारी होगी।   तीसरी अमृत भारत ट्रेन छपरा–आनंद विहार (दिल्ली) है। ट्रेन संख्या 15133 व 15134 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलेगी। हालांकि, रेलवे द्वारा नियमित परिचालन को लेकर अबतक तिथि और समय सारणी की घोषणा नहीं की गई है।   तीन अमृत भारत ठेन के साथ आज बिहार को आज 4 नई पैसेंजर ट्रेनों की सौगात भी मिली है। पैसेंजर ट्रेन रविवार को छोड़ एक अक्टूबर से नियमित चलेंगी। जिसमें गाड़ी संख्या 53202 बक्सर-पटना पैसेंजर 6.30 में बक्सर से खुलने के बाद 9.10 में पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 53201 पटना-बक्सर पैसेंजर पटना जंक्शन से 17.45 में खुलकर 8.35 में बक्सर पहुंचेगी।   पटना जंक्शन से 75274 पटना-इस्लामपुर डीएमयू 9:45 में खुलेगी, जो 12 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। वापसी में 75273 इस्लामपुर-पटना डीएमयू इस्लामपुर से 12.30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 15.55 बजे पटना पहुंचेगी।   झाझा से 53203 झाझा-दानापुर पैसेंजर 4.0 बजे खुलने के बाद जमुई, लखीसराय, बड़हिया, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर होते हुए 9.0 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 53204 दानापुर-झाझा पैसेंजर दानापुर से 17.25 बजे खुलने के बाद पटना, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय और जमुई होते हुए 22.30 बजे झाझा पहुंचेगी।   75272 नवादा-पटना डीएमयू नवादा से 5:15 से खुलेगी और 9.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 75271 पटना-नवादा डीएमयू पटना से 16.15 में खुलेगी और 21.0 बजे नवादा पहुंचेगी। रेलवे के मुताबिक नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार से दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान के अलावा राज्य के भीतर भी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

new delhi, India refuses, accept Asia Cup trophy

नई दिल्ली । एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने के बावजूद भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।   सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड नौवीं बार अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद की प्रस्तुति समारोह (पोस्ट-मैच सेरेमनी) विवादों में घिर गया। पाकिस्तान टीम ने अंतिम गेंद फेंके जाने के बाद करीब एक घंटे तक प्रस्तुति समारोह में देरी की। इस बीच, मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल्स देने के लिए मौजूद थे।   प्रस्तुतकर्ता साइमन डूल ने घोषणा की थी कि नक़वी पाकिस्तान खिलाड़ियों को रनर-अप मेडल्स देंगे, लेकिन उनकी जगह बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को मेडल्स थमाए। नक़वी ने केवल रनर-अप चेक पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को सौंपा।   इसके बाद डूल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो मेडल्स और न ही ट्रॉफी लेने से सहमति जताई। इसके चलते समारोह अचानक समाप्त करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद केवल चैंपियंस बैनर के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।   गौरतलब है कि फाइनल से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान बोर्ड प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार करेगी। टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से पोस्ट-मैच हैंडशेक करने से परहेज़ किया था। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाक कप्तान सलमान को अभिवादन नहीं किया। फाइनल के बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी हैंडशेक करने से दूरी बनाए रखी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

mumbai, Tension in Maharashtra, Ahilyanagar

मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के कोटला गांव में सोमवार को धर्मगुरु का नाम पुणे-संभाजीनगर हाइवे पर लिखने से तनाव फैल गया है। इसका विरोध करते हुए एक विशेष समाज के लोगों ने पुणे-संभाजीनगर हाइवे पर मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया और हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिससे पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को शांति बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी इस तरह सामाजिक ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया था। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। कहीं यह सामाजिक ताना बाना बिगाडऩे की साजिश के तहत तो नहीं किया गया है। उन्होंने  कहा कि पुलिस घटना की तह तक जाएगी और लोगों को शांति बनाए रखना चाहिए। अहिल्यानगर के जिला पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घाडगे ने आज पत्रकारों को बताया कि एक शख्स ने आज सुबह हाइवे पर धर्मगुरु का नाम लिखकर रंगोली बनाया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसी घटना का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकाल कर पुणे-संभाजीनगर हाइवे जाम कर दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दिया, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की छानबीन कोतवाली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। घाडगे आम नागरिकों को शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अहिल्यानगर के कोटला गाँव में हाइवे पर धर्मगुरु का नाम लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इससे यहां एक समाज के लोग उग्र होकर सडक़ों पर उतर गए थे। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को बता रही थी, धर्मगुरु का नाम हाइवे पर लिखने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया, जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हाइवे से भगा दिया। इस घटना के बाद कोटला में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है। विधानपरिषद के सभापति डॉ. राम शिंदे ने आम नागरिकों को शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जिला एसपी से बात की और तत्काल शांति व्यवस्था स्थापित किए जाने का निर्देश दिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

chandigarh, Kangana Ranaut , Bathinda court

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा की जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री एवं हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रानौत को झटका देते हुए वीडियो कांफ्रैंसिंग से पेशी की याचिका को खारिज कर दिया है। कंगना रानौत का यह मामला किसान आंदोलन के समय का है। अब उन्हें निजी तौर पर कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।   यह मामला 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपये लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रिपोस्ट किया था। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपये में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपये में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’ महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी, 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान बठिंडा कोर्ट ने इस केस की सुनवाई 27 अक्टूबर तय की है। अदालत ने बठिंडा के एसएसपी को सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद जारी किए आदेश कंगना रानौत को रिसीव करवाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले कोर्ट ने कंगना को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी कंगना को राहत देने से इनकार कर दिया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 September 2025

new delhi, Mann Ki Baat,  ideological slavery

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी पर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में विशेष रूप से इसका उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना देश को वैचारिक गुलामी से बचने के लिए की गई थी। संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम की भावना से देश समाज पर आए किसी भी संकट से निपटने में अपनी भूमिका निभाते हैं।   'मन की बात' के 126वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ की “एक शताब्दी की ये यात्रा जितनी अद्भुत है, अभूतपूर्व है, उतनी ही प्रेरक है।” परम पूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' की स्थापना की। डॉक्टर साहब के जाने के बाद परम पूज्य गुरुजी ने राष्ट्र सेवा के इस महायज्ञ को आगे बढ़ाया।   उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुजी कहा करते थे- “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम" यानी, ये मेरा नहीं है, ये राष्ट्र का है।” इसमें स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पण का भाव रखने की प्रेरणा है। गुरुजी गोलवरकर जी के इस वाक्य ने लाखों स्वयंसेवकों को त्याग और सेवा की राह दिखाई है।   उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा आए संघ के स्वयंसेवक सबसे पहले वहाँ पहुँच जाते हैं। लाखों लाख स्वयंसेवकों के जीवन के हर कर्म, हर प्रयास में राष्ट्र प्रथम की यह भावना हमेशा सर्वोपरि रहती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

patna, Union Minister   Dharmendra Pradhan ,Chief Minister Nitish

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पर हुई इस 'शिष्टाचार भेंट' में प्रधान के साथ उनकी पार्टी के सहयोगी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।   इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे, जो मुख्यमंत्री नीतीश के सबसे करीबी सहयोगी में से एक हैं और पार्टी के प्रमुख भी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सीट में बंटवारे को लेकर गंभीर चर्चा हुई। हालांकि, इसकी अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। राजग में भाजपा, जदयू, हम, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) शामिल है। इन दलों की अपनी-अपनी सीटों को लेकर इच्छाएं पहले से ही सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी फॉर्मूले की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।   उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस सप्ताह की शुरुआत में भी भाजपा ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। बीते शुक्रवार से ही वे पटना में है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में आयोजित पार्टी नेताओं की एक बैठक में भाग लिया था। शनिवार को, प्रधान ने दीघा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी पटना में आता है और राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बड़ा माना जाता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

chandigarh, Punjab BSF seizes ,two drones and heroin

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को भारत-पाक सीमा पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तथा दो ड्रोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पंजाब के सीमावर्ती जिला अमृतसर तथा तरनतारन में की गई है।   बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार तरनतारन जिले में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने गांव नौशेरा ढल्ला के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था और संभवत: नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए प्रयोग होना था।   इसी तरह दूसरी घटना में अमृतसर बॉर्डर पर गश्त के दौरान सतर्क जवानों ने गांव धनोए कलां के नजदीक बॉर्डर फैंसिंग से आगे स्थित एक खेत में संदिग्ध गतिविधि देखी। तलाशी लेने पर वहां से एक डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन और हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया। पैकेट का कुल वजन 558 ग्राम बताया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ड्रोन तस्करी को लेकर बीएसएफ ने हाल के महीनों में कई बार सफलता हासिल की है। यह घटनाएं साबित करती हैं कि पाकिस्तानी तस्कर लगातार नए तरीके आजमा रहे हैं, लेकिन बीएसएफ की सतर्क निगाहों से कोई बच नहीं पाता।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

new delhi, Swami Chaitanyananda,  arrested from Agra

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया है। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।   दक्षिण पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। टीम आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और आज दिन में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को अदालत में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है।इस मामले में फरार चल रहे स्वामी के ट्रस्ट से संबंधित 18 बैंक अकाउंट और 28 फिक्स डिपॉजिट एकाउंट को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया। इनमें करीब आठ करोड़ रुपये थे। आरोपित के डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी बंद करवा दिए गए। दरअसल, दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक आश्रम के शाखा के निदेशक पर 15 से अधिक छात्राओं द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में स्वामी के खिलाफ संस्थान के एक प्रशासक से शिकायत मिली थी, जिसमें संस्थान में ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति योजना के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम करने वाली छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने आरोपितों द्वारा अपमानजनक भाषा, अश्लील व्हाट्सएप/एसएमएस संदेश और अवांछित शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि संकाय/प्रशासक के रूप में कार्यरत महिलाओं ने उन्हें आरोपितों की मांगों को पूरा करने के लिए उकसाया और दबाव डाला।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

mumbai, Torrential rains , various districts

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी हो रही मूसलाधार बारिश से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और अधिकांश इलाके पानी में डूब गए हैं। आपातकालीन प्रबंधन विभाग की सूचना के बाद संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने आज बताया कि मुंबई के आस पास और मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप जायकवाड़ी, सीना कोलेगांव, कोयना और गोसीखुर्द सहित प्रमुख बांधों से पानी छोडऩा शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीण सहित कई इलाके पानी से घिर गए हैं। जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जायकवाड़ी बांध से गोदावरी नदी में 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि सीना नदी पर बने बांधों से 60,000-75,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विदर्भ में, प्रशासन ने गोसीखुर्द बांध के 19 गेट खोल दिए, जिससे नदी किनारे के निवासियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है। नदियों का जलस्तर बढऩे से बाढ़ का पानी खेतों के साथ -घरों में भी घुस गया है और कई जगह ग्रामीण पानी में फंस गए हैं। इन सभी को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नौसेना की मदद से बचाया जा रहा है। मुंबई में आज रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे यात्रियों को गोरेगांव पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, विक्रोली-छेड़ा नगर और अमर महल-सायन के बीच पूर्वी एक्सप्रेस हाइवे और दादर में तिलक ब्रिज सहित प्रमुख मार्गों पर जाम का सामना करना पड़ा। अंधेरी सबवे, जो लगभग दो फीट पानी में डूबा हुआ था। सुबह के अधिकांश समय बंद रहा, लेकिन पानी कम होने के बाद इसे फिर से खोल दिया गया। पुलिस ने यात्रियों को जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। मलाड से दहिसर और टोल प्लाजा तक दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। आज सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों के साथ मराठवाड़ा और सोलापुर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और उन्हें भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

chennai, 38 killed , Vijay rally

चेन्नई । तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। "वेलिचम वेलियेरु" नामक इस रैली में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे 39 लोगों की जान चली गई। मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। 50 से अधिक लोग अब भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।   सरकार का राहत पैकेज और जांच आयोग   मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे "अपूरणीय क्षति" बताते हुए कहा, "38 लोगों की मौत की खबर ने हमारे दिलों को झकझोर दिया है। मैंने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में भर्ती सभी लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए।"   सीएम स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 01 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है, जो त्रासदी के कारणों और जिम्मेदारियों की पड़ताल करेगा।   राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।   विजय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भावुक पोस्ट कर कहा—“मेरा दिल टूट गया है, यह असहनीय पीड़ा है। करूर में अपने भाइयों और बहनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।” इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 27,000 से अधिक लाइक्स मिले।   हालांकि, सोशल मीडिया पर उनकी भूमिका पर बहस छिड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मंच से पानी की बोतलें फेंकने से भगदड़ और बढ़ी। साथ ही, घटना के तुरंत बाद उनका चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई लौट जाना, वो भी बिना पीड़ितों से मिले, भी उनकी आलोचना का विषय बना। इस दौरान एक्स पर #KarurStampede और #IStandWithVijay जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।   व्यवस्था पर उठे सवाल   रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोजकों ने करूर बस स्टैंड में रैली की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अपेक्षाकृत छोटे स्थल की इजाजत दी। भीड़ नियंत्रण और आपात व्यवस्था में बड़ी कमी साफ दिखाई दी। साहित्यकार वैरमुतु और विपक्षी नेताओं ने कहा कि इस तरह की आशंका पहले ही जताई जानी चाहिए थी और सरकार के साथ आयोजकों को भी जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए।   राजनीतिक असर और सबक   फरवरी 2024 में अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की शुरुआत करने वाले विजय के लिए यह हादसा एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी लोकप्रियता ने भारी भीड़ जुटाई, लेकिन जानमाल की कीमत पर। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह उनकी “व्यवस्था-विरोधी” छवि को कमजोर कर सकता है।   फिलहाल राज्य सरकार, विपक्ष और जनता सभी की नजरें जांच आयोग की रिपोर्ट पर हैं। यह त्रासदी एक गहरी चेतावनी है कि लोकतांत्रिक राजनीति में भीड़ जुटाने की होड़ इंसानी जिंदगियों से बड़ी नहीं हो सकती।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 September 2025

imphal, Two PLA cadres arrested , Manipur

इंफाल । मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गत 19 सितंबर को बंदूकधारियों ने इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे असम राइफल्स के जवानों को ले जा रहे एक 407 टाटा वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में दो जवान मौके पर ही बलिदान हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।   मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने शनिवार काे बताया कि गिरफ्तार किए गए पीएलए कैडरों की पहचान थौबल जिला के वांगबल हेरुथोंग लीकाई निवासी थोंग्राम सदानंद सिंह उर्फ नगाचिक उर्फ पुरकपा (18) और स्वयंभू लेफ्टिनेंट कॉर्पोरल चोंगथम महेश उर्फ मोमो उर्फ अमो सिंह (51) के रूप में हुई है, जो इंफाल पश्चिम जिले के केइशमपत लेइमाजम लेइकाई निवासी प्रतिबंधित संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में हुई है। 1990 से पीएलए से जुड़े अमो सिंह को गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन की सहायता से असम के गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया।   अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये गिरफ्तारियां इसी मामले के एक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई हैं। यह कार्रवाई हमले के पीछे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2025

new delhi,   open for tourists,  Gadkari

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में जंगल का केवल 20 प्रतिशत ही पर्यटकों के लिए खुला है और बाकी 80 प्रतिशत वन्य क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है। वन्य जीवन को नुकसान पहुंचाए बिना यदि जंगलों के और ज्यादा हिस्से को पर्यटकों के लिए खोला जाए तो स्थानीय आदिवासियों के विकास और उन्नति को और बढ़ावा मिलेगा।गडकरी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा कि नागपुर और आसपास के जंगलों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागपुर से जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघों की सुरक्षा के लिए विशेष संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें सड़क के नीचे मार्ग और ऊपर जंगल जैसी व्यवस्था शामिल है, ताकि वन्य जीवन और सड़क यातायात में संतुलन बना रहे।उन्होंने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र के जंगलों में पर्यटन के अवसरों का विस्तार किया गया है और इसमें स्थानीय आदिवासी युवाओं को रोजगार भी मिला है। पर्यटन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने और प्रदूषण व ध्वनि नियंत्रण के लिए सर्वोच्च न्यायालय की समिति द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र का लगभग 80 प्रतिशत वन्य क्षेत्र विदर्भ में स्थित है। उनके संसदीय क्षेत्र को “टाइगर कैपिटल” के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय रोजगार सृजन दोनों पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2025

odisha, India ,Prime Minister

झारसुगुड़ा (ओडिशा) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक मौजूद है।प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल टावरों को आज राष्ट्र को समर्पित किया जा रहा है। यह बीएसएनएल का नया अवतार है और दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का बड़ा कदम है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक गर्व का क्षण है कि जब दुनिया भर में 2जी, 3जी और 4जी तकनीक का विकास हो रहा था, तब देश पीछे रह गया था। उस समय हमने दूरसंचार क्षेत्र में भ्रष्टाचार और घोटालों के किस्से देखे थे लेकिन अब भारत ने संकल्प लिया और स्वदेशी तकनीक विकसित कर ली। आज यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर से लेकर जहाज निर्माण तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि देश में जहाज निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज स्वीकृत किया गया है। जहाज निर्माण से देश को व्यापार, तकनीकी और सुरक्षा—सभी क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी और संकट के समय आयात-निर्यात बाधित नहीं होगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा अब डबल इंजन सरकार की गति से प्रगति कर रहा है। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों के दौरान जनता ने विकसित ओडिशा का संकल्प लिया था, और अब राज्य तेज़ी से उस दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने झारसुगुड़ा से विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह दशक ओडिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रकृति ने इस राज्य को अनेक उपहार दिए हैं। यहां के लोगों की मेहनत और प्रतिभा राज्य को समृद्धि की ओर ले जाएगी।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। योजना का उद्देश्य विधवाओं, दिव्यांग व्यक्तियों और आपदाओं से प्रभावित परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “जब एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलता है तो सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी आसान हो जाता है। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं।”प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को घरेलू बजट चलाने में बड़ी राहत मिली है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसान को पहले ट्रैक्टर खरीदने पर 70 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब जीएसटी सुधार के बाद 40 हजार रुपये की सीधी बचत होगी। इसी प्रकार अन्य कृषि उपकरणों पर भी किसानों को राहत मिली है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले आमदनी पर टैक्स का बोझ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता था। कांग्रेस के समय दो लाख रुपये की वार्षिक आय पर टैक्स देना पड़ता था। आज 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह गरीब और मध्यमवर्ग की बड़ी राहत है।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी। उनकी सरकारें गरीबों की जेब काटकर अपनी तिजोरी भरने में लगी रहती थीं। आज भी जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां यही हाल है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम किए थे, तब कांग्रेस शासित राज्यों ने अलग से टैक्स लगाकर जनता को उसका फायदा नहीं मिलने दिया। इसी तरह सीमेंट की कीमतें घटाने पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना टैक्स लगा दिया। उन्होंने कहा, “जो फायदा भारत सरकार जनता को देना चाहती है, उसके बीच कांग्रेस की लुटेरी सरकार दीवार बन जाती है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को गालियां देने की आदत पड़ चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार जनता की सेवा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करती रहेगी।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को जागरूक रहना होगा, क्योंकि कांग्रेस और उसके सहयोगी अभी भी लूट की राजनीति से बाज नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ओडिशा और देश के लोग भाजपा सरकार के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ब्रह्मपुर से सूरत के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सूरत से ओडिशा का जुड़ाव विशेष महत्व रखता है, क्योंकि गुजरात में विशेषकर सूरत में सबसे बड़ा ओड़िया समुदाय बसता है। इस नई रेल सेवा से वहां रह रहे लाखों ओड़िया परिवारों को सुविधा मिलेगी।प्रधानमंत्री ने ओडिशा की कला और संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा का प्रेम और लगाव संस्कृति के प्रति विश्व प्रसिद्ध है। यह राज्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व में उन्हें मां समोली और मां रामोचंडी देवी की इस भूमि पर आने और जनता का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जनता को नमन करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2025

srinagar, Terrorists on launch pads ,BSF IG

श्रीनगर । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने शनिवार काे कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार हैं।   आईजी अशोक यादव ने श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्दियों की शुरुआत से पहले घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हमेशा बढ़ जाती हैं। बर्फबारी से पहले हमेशा घुसपैठ की कोशिशें होती हैं। अभी लगभग दो महीने बाकी हैं और नवंबर तक घुसपैठ की संभावना बनी रहती है, क्योंकि उन्हें पता है कि अगले छह महीनों तक उनके पास कम मौके होंगे। इसलिए वे हमेशा घुसपैठ की कोशिश करते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण घुसपैठ करना बहुत मुश्किल है।   उन्होंने कहा कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर घाटी में घुसपैठ करने के मौके की तलाश में इंतजार कर रहे हैं।बांदीपोरा और कुपवाड़ा सेक्टरों में हमारे एओआर (ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र) के सामने नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड्स पर आतंकवादी मौजूद हैं। वे घुसपैठ के मौके की तलाश में हैं, लेकिन सुरक्षा बहुत कड़ी है। कभी-कभी वे खराब मौसम का इंतज़ार करते हैं,लेकिन हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार और सतर्क हैं।   बीएसएफ के आईजी ने कहा कि सेना और बीएसएफ सतर्क है और उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरणों की मदद से नियंत्रण रेखा पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाए हुए हैं। सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया है। जिस सतर्कता के साथ हम अपना कर्तव्य निभाते हैं, नई कार्यप्रणाली और नए निगरानी उपकरणों के कारण हमारे एओआर में घुसपैठ करना बहुत मुश्किल है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 September 2025

kolkata, Home Minister Amit Shah, offered prayers

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न कराई।    अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूजा के दौरान उन्होंने देश और बंगाल की समृद्धि एवं शांति की कामना की। भाजपा नेताओं का मानना है कि नवरात्र के इस शुभ अवसर पर शाह का कालीघाट मंदिर पहुंचना न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है बल्कि यह बंगाल की सांस्कृतिक धारा को सम्मान देने का भी संदेश है।    मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय बलों के साथ स्थानीय पुलिस ने भी पूरे परिसर की घेराबंदी की। शाह के आगमन पर मंदिर के आस-पास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।    गौरतलब है कि, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बंगाल की जनता के बीच धार्मिक आस्था अपने चरम पर होती है। ऐसे समय में अमित शाह का मां काली के दरबार में आशीर्वाद लेना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, खासकर जब राज्य में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2025

patna,  Women Employment Scheme,  Prime Minister

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में उन्हें बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाई की खुशी तभी होती है जब उसकी बहन स्वस्थ, सुखी और आत्मनिर्भर हो। यही भावनाएं उन्हें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के हित में योजनाएं लाने के लिए प्रेरित करती हैं। आज आपके दो भाई- नरेन्द्र और नीतीश- दोनों मिलकर आपकी सेवा, आपकी समृद्धि और आपके स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी इसी का उदाहरण है। हर परिवार की एक महिला को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार इतना गहरा था कि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया भी पूरा लाभार्थी तक नहीं पहुंचता था। उन्होंने याद दिलाया, “एक पूर्व प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है तो केवल 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता है, बाकी 85 पैसा पंजा मार लेता है। लेकिन आज जो 10–10 हजार रुपये आपके खातों में भेजे गए हैं, उन्हें कोई लूट नहीं सकता।” उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में अराजकता, नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं को झेलनी पड़ी। मोदी ने कहा, “वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी थीं, पुल-पुलिया गायब थे। बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है और महिलाएं बेखौफ होकर घरों से निकल पा रही हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख लगते हैं और समाज में उसका सम्मान और बढ़ जाता है। मोदी ने कहा कि यदि 11 साल पहले जनधन योजना न चलाई गई होती और महिलाओं के बैंक खाते न खुले होते, तो आज इतने बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) संभव नहीं होता। उन्होंने कहा, “बैंक खाते को मोबाइल से जोड़ने की वजह से ही बिना किसी बिचौलिए के यह राशि सीधे आपके पास पहुंची है।” उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यवस्था अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के साथ जुड़कर और अधिक प्रभावी होगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार के ‘लखपति दीदी अभियान’ को भी नई मजबूती देगी। देश में तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। “अब तक दो करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव और समाज का चेहरा बदला है और परिवार का रुतबा भी बढ़ा है।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान भी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर नीति बनाती है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों को रसोई की घुटन से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब गैस कनेक्शन गांव में सपना होता था। महिलाएं खांस-खांस कर जीवन बिताती थीं। हमने उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंचाई और माताओं-बहनों का जीवन बचाया।” उन्होंने कहा कि बिहार को अब फिर कभी अंधेरे में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा “हमारी सरकार का संकल्प है कि अपने बच्चों को बर्बाद होने से बचाने का यही एकमात्र रास्ता है।” अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार नवरात्रि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर नारी शक्ति का आशीर्वाद ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। बिहार की महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया है और आज विकास के रास्ते पर वे सबसे आगे खड़ी हैं।   प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर 22 सितंबर से लागू जीएसटी दरों में कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ घर-परिवार को राहत मिलेगी बल्कि व्यापार और कारोबार को भी गति मिलेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2025

new delhi, President presents ,National Geoscience Awards

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धरती के गर्भ में विद्यमान खनिज पदार्थों ने मानव जीवन को आधार दिया है और हमारे व्यापार एवं उद्योग को आकार दिया है। पाषाण युग, कांस्य युग और लौह युग- मानव सभ्यता के विकास के प्रमुख चरणों के नाम खनिजों के नाम पर रखे गए हैं। लोहा और कोयला जैसे खनिज पदार्थों के बिना औद्योगीकरण अकल्पनीय होता। राष्ट्रपति ने कहा कि खनन आर्थिक विकास के लिए संसाधन प्रदान करता है और रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करता है। हालांकि, इस उद्योग के कई प्रतिकूल प्रभाव भी हैं, जिनमें स्थानीय निवासियों का विस्थापन, जंगल का उजड़ना, वायु एवं जल प्रदूषण जैसे कई दुष्प्रभाव भी होते हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए खनन प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। खदानों को बंद करते समय भी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय निवासियों और वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा देश तीन तरफ से महासागरों से घिरा हुआ है। इन महासागरों की गहराई में कई मूल्यवान खनिज तत्वों के भंडार हैं। भूवैज्ञानिक राष्ट्र के विकास के लिए इन संसाधनों के उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भूवैज्ञानिकों से ऐसी तकनीकें विकसित करने का आग्रह किया जो समुद्री जैव विविधता को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए राष्ट्र के लाभ के लिए समुद्र तल के नीचे के संसाधनों का दोहन कर सकें। राष्ट्रपति ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की भूमिका खनन तक सीमित नहीं है। उन्हें भू-पर्यावरणीय स्थिरता पर खनन के प्रभाव पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खनिज उत्पादों के मूल्यवर्धन और अपव्यय को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का विकास और उपयोग आवश्यक है। यह सतत खनिज विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि खान मंत्रालय स्थिरता और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है और खनन उद्योग में एआई, मशीन लर्निंग और ड्रोन-आधारित सर्वेक्षणों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने खदानों से निकलने वाले अवशेषों से मूल्यवान तत्वों की प्राप्ति के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) आधुनिक तकनीक की रीढ़ हैं। ये स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर रक्षा प्रणालियों और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों तक हर चीज़ को शक्ति प्रदान करते हैं। वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए भारत को इनके उत्पादन में आत्मनिर्भर होना होगा। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दुर्लभ मृदा तत्वों को इसलिए दुर्लभ नहीं माना जाता क्योंकि वे दुर्लभ हैं, बल्कि इसलिए कि उन्हें परिष्कृत करके उपयोगी बनाने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल है। उन्होंने कहा कि इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करना राष्ट्रीय हित में एक बड़ा योगदान होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2025

leh,After the violence ,  situation is gradually

लेह । लेह में हुई हिंसा के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। ज़िले भर में लगाए गए प्रतिबंधों में कुछ इलाकों में आंशिक रूप से ढील दी गई है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में कड़े प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। अगर स्थिति शांतिपूर्ण रही तो सोमवार से स्कूल और कॉलेज फिर से खुलने की उम्मीद है।   अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सामान्य जीवन बहाल करने के प्रयास जारी हैं और सभी इलाकों में विश्वास बहाल होने के बाद चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिए जायेंगे। पुलिस ने अब तक 50 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अशांति फैलाने में किसी बाहरी एजेंसी की कोई भूमिका थी। पूछताछ से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित हाथ था।   लेह में इस हफ़्ते की शुरुआत में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने सरकारी कार्यालयों पर हमला किया, वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ झड़प की। तब से स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी के साथ नियंत्रण में बनी हुई है।   इस बीच कारगिल में शुक्रवार को व्यावसायिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं और पिछले दिन पूर्ण बंद के बाद बाज़ार फिर से खुल गए। दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले जो ज़िले में सामान्य जीवन की वापसी का संकेत है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों या भड़काऊ सामग्री से प्रभावित न होने की अपील दोहराई है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्बाध संचालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2025

new delhi, MiG-21 fighter jet , Air Force

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ एयरबेस पर लड़ाकू विमान मिग-21 की वायु सेना के हवाई बेड़े से विदाई के समय भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब हम मिग-21 को उसकी ऑपरेशनल यात्रा से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है कि हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं, जिसे न केवल भारतीय वायु सेना के इतिहास में, बल्कि हमारी पूरी सैन्य विमानन की यात्रा में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस के सहयोग से तैयार मिग-21 ने भारतीय सैन्य विमानन यात्रा में कई गर्व के क्षण जोड़े हैं। मिग-21 का योगदान किसी एक घटना या एक युद्ध तक सीमित नहीं रहा। 1971 के युद्ध से लेकर कारगिल के युद्ध तक या फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक ऐसा कोई क्षण नहीं रहा, जब मिग-21 ने हमारी सेनाओं को जबरदस्त मजबूती न प्रदान की हो। उन्होंने कहा कि 1971 का युद्ध भला कौन भूल सकता है। मिग-21 ने पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान विपरीत परिस्थितियों में जिस दिन ढाका के गवर्नर हाउस पर हमला किया, उसी दिन उस युद्ध के परिणाम की रूपरेखा तय कर दी गई। इसके अलावा भी इसके लम्बे इतिहास में अनेक ऐसे मौके आए, जब मिग-21 ने अपनी निर्णायक क्षमता साबित की। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक भारतीय वायु सेना के वीरों ने भारत की सुरक्षा को मजबूती देने के लिए जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है, वह अपने आप में प्रेरणादायक है। वायु योद्धाओं की इस यात्रा में मिग-21 का भी बड़ा योगदान रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया के सैन्य विमानन के इतिहास में ऐसा कोई लड़ाकू विमान नहीं हुआ, जो इतनी बड़ी संख्या में निर्मित हुआ हो। दुनिया भर में मिग-21 के 11,500 से अधिक विमान बनाए गए और उनमें से लगभग 850 विमान भारतीय वायु सेना का हिस्सा रहे। यह संख्या अपने आप में इस लड़ाकू विमान की लोकप्रियता, विश्वसनीयता और उसकी बहुआयामी क्षमताओं की गवाही है। भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस विमान ने ऐतिहासिक मिशनों में हर बार तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। इसलिए यह क्षण हमारी सामूहिक यादों और हमारे राष्ट्रीय गर्व का भी है। यह मौका उस यात्रा को भी याद करने का है, जिसमें साहस, बलिदान और उत्कृष्टता की कहानी लिखी गई है। हमारी सभ्यता और हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि सम्मान सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि हर उस चीज को दिया जाना चाहिए, जिसने हमारे जीवन में कुछ न कुछ योगदान दिया हो। जब हम हर छोटी-बड़ी चीज को इतना सम्मान देते हैं तो मिग-21 हमारी शक्ति का प्रतीक रहा है इसलिए इसका सम्मान करना भला हम कैसे छोड़ सकते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम सबके लिए यह सिर्फ एक लड़ाकू विमान नहीं बल्कि एक परिवार के सदस्य जैसा है, जिसके साथ हमारा लगाव बहुत गहरा है। मिग-21 ने हमारे आत्मविश्वास को और हमारी रणनीति को मजबूत किया है और हमें वैश्विक मंच पर स्थापित करने में मदद की है। मिग-21 की एक खास बात यह है कि इसे तकनीकी रूप से हमेशा अपग्रेड रखा गया। मिग-21 को त्रिशूल, विक्रम, बादल और बाइसन जैसे नामों से भी जाना गया है। रिटायर होते समय भी इसका वर्तमान रूप उन्नत था। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की भी सराहना की जानी चाहिए, जिसने अपने उन्नत रडार, एवियोनिक्स से मिग-21 को लगातार अपडेट करने में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मिग-21 के बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि भारतीय वायु सेना 60 साल पुराने विमान उड़ा रही थी लेकिन आज इस विमान की विदाई के मौके पर स्पष्ट करना जरूरी है कि 1960 और 1970 के दशक में जो मिग-21 विमान हमारे पास आए थे, वे बहुत पहले ही सेवा से बाहर हो चुके हैं। जो मिग-21 विमान आज तक हम उड़ा रहे थे, वे अधिकतम 40 वर्ष पुराने हैं। 40 साल की समय सीमा ऐसे एयरक्राफ्ट के मानकों के हिसाब से बिल्कुल सामान्य है। रक्षा मंत्री ने कहा कि 1950 के दशक में जिस डिजाइन पर यह विमान बना था, वह उस समय की तकनीक के हिसाब से श्रेष्ठ था। समय के साथ इसमें बेहतर रडार सिस्टम जोड़ा गया। इसके अलावा इसमें अनेक मिसाइलें जोड़ी गईं और हवा से गिराए जाने वाले बम भी जोड़े गए। यही कारण है कि मिग-21 को इतने लंबे समय तक हमारी वायु सेना का भरोसा और सम्मान मिलता रहा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 September 2025

singroli,Poems centered , daughters won everyone

NTPC सिंगरौली में हाल ही में संपन्न हुए कविता पाठ कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने बेटियों, समाज और जीवन के पहलुओं पर अपने विचार साझा किए......इस कार्यक्रम में बेटियों पर केंद्रित कविताओं ने सबका दिल जीत लिया ..... कविताओं के माध्यम से जीवन, करुणा और सामाजिक मुद्दों की गई .....कार्यक्रम में लीलाधर मंडलोई और डॉ. ओमप्रकाश की कविताओं ने  श्रोताओं को भावपूर्ण संदेश दिए.....एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी कविताओं के माध्यम से जीवन, करुणा और सामाजिक मुद्दे पर बात की .....इस दौरान लीलाधर मंडलोई ने जीवन के विविध रंगों को संवेदनात्मक रूप में कविताओं में व्यक्त करने तरीका बताया..... वहीं डॉ. ओमप्रकाश ने करुणा, आत्म-स्वीकृति और स्त्री जीवन के विभिन्न आयामों को अपनी कविताओं में प्रस्तुत किया.....विदा होती बेटियाँ कविता में बेटियों की विदाई और भावनाओं को प्रभावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया है .....जबकि सुशांत कविता में युवा पीढ़ी के विस्थापन और दर्द को अभिव्यक्त किया गया है..... इस संग्रह में आजादी पर बढ़ते अंकुश, शब्दों के दुरुपयोग, अन्याय, विकास की क्रूरता, अकेलेपन और समाज में बदलती परिस्थितियों पर भी प्रकाश डाला गया.

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

srinagar, Voting , Rajya Sabha seats

श्रीनगर । चुनाव आयोग (ईसीआई) ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चार सीटों के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे के बीच मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5ः00 बजे होगी।   चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार आयोग इन सीटों के लिए 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि मीर मोहम्मद फैयाज, शमशेर सिंह, गुलाम नबी आज़ाद और नज़ीर अहमद लवे के फरवरी, 2021 में सेवानिवृत्ति के बाद से चारों सीटें रिक्त हैं।   चुनावों में देरी का कारण जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत पूर्ववर्ती राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर (विधानसभा सहित) और लद्दाख (विधानसभा रहित) में विभाजन के बाद वैध निर्वाचक मंडल का अभाव बताया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि चारों सीटें तीन अलग-अलग चुनावों के माध्यम से भरी जाएंगी। 10 फ़रवरी, 2021 को सेवानिवृत्त हुए सदस्यों के लिए एक-एक चुनाव और 15 फ़रवरी, 2021 को सेवानिवृत्त हुए दो सदस्यों के लिए एक संयुक्त चुनाव होगा।   चुनाव आयोग का यह निर्णय 1994 के दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले के अनुरूप है, जिसमें शुरुआत से ही अलग-अलग वर्गीकृत सीटों के लिए अलग-अलग चुनाव कराने की प्रथा को बरकरार रखा गया था। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामले विशेष अनुमति याचिका (सी) संख्या 17123/2015 (भारत निर्वाचन आयोग बनाम देवेश चंद्र ठाकुर एवं अन्य) के निर्णय के अधीन होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

new delhi, Big decision, cabinet meeting

नई दिल्‍ली । केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार को 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। यह बोनस दिवाली से पहले कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा। इसके लिए 1865 करोड़ 68 लाख रुपये के भुगतान को स्‍वीकृति दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर और झारखंड के तिलैया के बीच 104 किलोमीटर की रेल दोहरीकरण परियोजना को भी मंजूरी दी है।   केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10 लाख 91 हजार 146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865 करोड़ 68 लाख रुपये के भुगतान को स्‍वीकृति दी। रेलवे कर्मचारियों के बेहतर कामकाज को मान्‍यता देते हुए यह मंजूरी दी गई है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर और झारखंड के तिलैया के बीच 104 किलोमीटर की रेल दोहरीकरण परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस पर करीब 2,192 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के लिए लगभग छह हजार करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह बोनस रेलवे कर्मचारियों के 78 दिनों के वेतन के बराबर है। हर साल दुर्गा पूजा, दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 10 लाख 91 हजार अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा रहा है। पिछले साल सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए 2,029 करोड़ रुपये के बोनस को मंज़ूरी दी थी। इससे 11,72,240 कर्मचारियों को लाभ हुआ था। उन्‍होंने कहा कि रेलवे के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए रेल कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में पीएलबी भुगतान किया जाता है। प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर अधिकतम देय पीएलबी की राशि 17 हजार 951 रुपये है। यह राशि विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचाया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

new delhi, Congress Working Committee , Ravi Shankar

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पटना में आज हो रही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक दिवसीय बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिहार की याद 85 साल बाद आई है। यह शुद्ध रूप से राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक 85 साल बाद हो रही है। कांग्रेस को पटना और बिहार की सुध 85 साल के बाद आई है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू पहले राष्ट्रपति थे और पंडित नेहरू उन्हें राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को एकाएक बिहार में रुचि क्यों हो गई? तो पटना में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक इनके शुद्ध राजनीतिक लाभ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला मामले में कांग्रेस ने लालू यादव की गतिविधियों पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपये का था और लालू को इसमें दोषी ठहराया जा चुका है। इस धोखाधड़ी की जवाबदेही से कोई भी बच नहीं सका। इसके अलावा, लालू जी पर रेलवे घोटाले और ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में आरोप पत्र दायर किया गया है। यहां तक कि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी इन मामलों में आरोपित हैं।उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस ने कभी अपनी कथित संलिप्तता के बारे में कुछ कहा है? इसलिए, मेरा दृढ़ विश्वास है कि कांग्रेस ने लगातार लालू का समर्थन किया है, जिनकी सरकार बिहार में भय, लूट, अपहरण और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि देश में बेरोज़गारी चुनावी गड़बड़ी का नतीजा है। उनकी यह टिप्पणी हाल के चुनावों तक सीमित नहीं है, बल्कि 2014 के चुनावों का संदर्भ देती प्रतीत होती है। क्या ऐसे आरोप लगाकर राहुल गांधी अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं और देश के नागरिकों की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं?रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सितंबर 2014 से मई 2025 तक लगभग 7.91 करोड़ व्यक्तियों के भविष्य निधि अंशदान में कटौती की गई है। ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, यह दर्शाता है कि इस अवधि के दौरान लगभग 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

new delhi, AR Rahman, copyright infringement case

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान को राहत दी है। जस्टिस सी. हरिशंकर की अध्यक्षता वाली बेंच ने साल 2023 में आई फिल्म पोन्नियनसेलवन-2 के गाने- वीरा राजा वीरा- के संगीत के कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में एआर रहमन और प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टाकिज पर 2 करोड़ का अंतरिम जुर्माना लगाने के सिंगल बेंच के आदेश को निरस्त कर दिया है।दरअसल, 25 अप्रैल को उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच ने फिल्म पोन्नियनसेलवन-2 के गाने -वीरा राजा वीरा- के संगीत के कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में एआर रहमन और प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टाकिज पर दो करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया था। जस्टिस प्रतिभा सिंह की सिंगल बेंच ने ये आदेश जारी किया था।   सिंगल बेंच ने कहा था कि गीत -वीरा राजा वीरा- के सुर और ताल न केवल शिव स्तुति की तरह हैं बल्कि ये कुछ बदलावों के साथ शिव स्तुति ही लगता है। कोर्ट ने कहा था कि एआर रहमान और मद्रास टाकिज ने शुरु में इस गाने का क्रेडिट डागर बंधुओं को नहीं दिया था लेकिन बाद में फिल्म के ऑनलाइन संस्करण में क्रेडिट दिया।ध्रुपद संगीतकार उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ने सिंगल बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। याचिका में एआर रहमान के खिलाफ फिल्म पोन्नियनसेलवन 2 में बिना उनको श्रेय दिए उनके संगीत के उपयोग कर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप है। याचिका में कहा गया कि उनके पिता नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा जहीरुद्दीन डागर द्वारा तैयार किए गए संगीत पर उनका कॉपीराइट है। इस किस्म के गायन को डागर वाणी का नाम दिया गया है और ये ध्रुपद गायन का आधार है। याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता के पिता के पुराने गीतों में से एक शिव स्तुति है जिसे साल 1970 में गाया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

kolkata, Rain wreaks havoc, Kolkata

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सोमवार देर रात हुई भीषण बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी कोलकाता समेत आसपास के इलाकों में जलजमाव और करंट फैलने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।   राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से 8 मौतें सिर्फ कोलकाता में हुईं, जहां लोग पानी में डूबी नंगी तारों की चपेट में आकर करंट से झुलस गए। फिलहाल संख्या और बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए निजी बिजली आपूर्ति कंपनी सीईएससी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने ढांचा मजबूत करने पर ध्यान दिया होता, तो इन मौतों को रोका जा सकता था।   वहीं, सीईएससी प्रबंधन ने सफाई देते हुए बताया कि आठ में से अधिकांश घटनाएं घरों के भीतर खराब वायरिंग के कारण हुईं। दो हादसे करंट लगने से और एक सिग्नल कियोस्क में हुआ। कंपनी ने कहा कि आगे और सतर्कता बरती जाएगी।   विपक्ष का आरोप : प्रशासन ने चेतावनी को नजरअंदाज किया विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी लेकिन राज्य सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। इसी वजह से थोड़ी सी बारिश से कोलकाता डूब गया और कई लोगों की जान चली गई। लगातार बारिश से कोलकाता पूरी तरह थम गया है। बुधवार सुबह के समय भी शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न हैं, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सियालदह और दक्षिणी रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुईं। हवाई अड्डे पर 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 40 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई।   39 साल का रिकॉर्ड टूटा, छह घंटे में 300 मिलीमीटर तक बारिश मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता ने पिछले 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर में छह घंटे में 300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। गड़ियाहाट इलाके में 332 मिमी, जादवपुर पार्क में 285 मिमी और कालीघाट में 280 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर एक घंटे में दो मिमी और बारिश होती, तो इसे बादल फटने की श्रेणी में रखा जा सकता था।   पूजा पंडालों को नुकसान बारिश का असर दुर्गा पूजा तैयारियों पर भी पड़ा है। कई पंडाल जलमग्न हो गए और सजावट का काम ठप पड़ गया है। एक पूजा आयोजक ने बताया कि सोमवार शाम से ही पंडाल को सजाने का काम ठप था। मंगलवार सारा दिन पानी भरे होने की वजह से कोई काम नहीं हो सका और बुधवार को भी हालात सामान्य नहीं लग रहे हैं एसएसकेएम सहित कई बड़े अस्पतालों के बाहर पानी भर गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मेडिकल सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। दूसरी ओर, बिजली के खंभों से करंट फैलने का खतरा देखते हुए सीईएससी ने कई इलाकों की बिजली सप्लाई काट दी है। कोलकाता का अधिकतर इलाकों में मंगलवार रात भर लोग बिना बिजली के रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल और कोलकाता में भारी बारिश जारी रह सकती है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

new delhi, Biofuels   permanent solution, Gadkari

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली सहित देश के कई शहर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं, जिनमें वाहन सबसे बड़ा कारण हैं। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 40 प्रतिशत योगदान वाहनों का है और इस समस्या का स्थायी समाधान केवल वैकल्पिक ईंधन यानी जैव ईंधन ही है। गडकरी ने बुधवार को भारत जैव ऊर्जा एवं प्रौद्योगिकी एक्सपो के उद्घाटन समारोह में कहा कि जैव ईंधन नीति का आधार कच्चे तेल का प्रतिस्थापन, प्रदूषण मुक्त वातावरण और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वदेशी ऊर्जा का उपयोग तीन मिशनों पर टिका है। किसी भी समाज की मजबूती के लिए अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और पर्यावरण तीन स्तंभ होते हैं। आज पूरी दुनिया पारिस्थितिकी और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि को ऊर्जा और बिजली उत्पादन की ओर मोड़ना समय की मांग है, क्योंकि जीवाश्म ईंधन की तुलना में जैव ईंधन काफी सस्ता विकल्प है। भारत को इथेनॉल का अधिशेष उत्पादन निर्यात करने पर विचार करना चाहिए। हम पेट्रोलियम और वित्त मंत्रियों से इस पर चर्चा करेंगे। इथेनॉल का उत्पादन 70 प्रतिशत खाद्यान्न से हो रहा है, जो भी अधिशेष है। भारत को जैव ईंधन उत्पादन में अग्रणी बनना चाहिए।उन्होंने सोशल मीडिया पर ई-20 और इथेनॉल कार्यक्रम के खिलाफ चल रहे अभियानों को निहित स्वार्थों का सशुल्क प्रयास बताया और कहा कि लोग सच्चाई समझते हैं। हम दिल्ली में लोगों की जीवन प्रत्याशा 10 साल बढ़ाएंगे और इसके लिए जैव ईंधन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्योग जगत से वैकल्पिक ईंधन उत्पादन के प्रयासों को जारी रखने की अपील की और भरोसा जताया कि उद्योग की मदद से भारत ऊर्जा के आयातक से निर्यातक बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा।उन्होंने मक्के से इथेनॉल उत्पादन की अनुमति देने को एक सफलता की कहानी बताया और कहा कि इस कदम से मक्के का बाजार भाव 1,200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2,800 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 September 2025

new delhi, Swachhata Hi Seva Abhiyan, participated across the country

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू हुआ 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' पूरे देश में जनभागीदारी का बड़ा आंदोलन बन गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों और शहरों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता गतिविधियां चल रही हैं, जिनमें स्वैच्छिक श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरे के प्रबंधन और स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण शामिल है। इस अभियान के तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों की पहचान, रूपांतरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर ठोस बदलाव दिखाई दे सके।केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, देश में इस अभियान के तहत अब तक 11,09,151 स्वच्छता लक्षित इकाइयों (सीटीयू) की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 2,48,241 इकाइयों की सफाई की जा चुकी है। इस दौरान कुल 96,69,975 लोगों ने इन इकाइयों में भागीदारी की है और 4,35,076 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। देशभर में 2,53,884 सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई है, जिसमें 72,59,198 लोगों ने भाग लिया।त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरे देश में 13,597 इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किए गए और 4,710 स्थलों पर त्योहार बाद सफाई की गई। साथ ही 1,482 स्वच्छता रंगोली बनाई गईं, 7,193 स्वच्छता रैलियां निकाली गईं और 7,180 शिविर आयोजित किए गए। देश में 2,068 वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन, 11,753 स्वच्छता प्रतियोगिताएं और 2,285 खेल लीग्स आयोजित की गईं। अभियान के दौरान 6,356 फूड स्ट्रीट्स को स्वच्छ किया गया और 43,895 घर-घर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अलावा 4,726 एसबीएम एसेट्स का उपयोग हुआ, 2,505 आरआरआर केन्द्र स्थापित हुए और 7,949 एसयूपी ड्राइव्स चलाई गईं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 1,89,52,202 लोगों ने भागीदारी की है।इस अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के डल झील पर सफाई अभियान की शुरुआत की और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में दापोडी जीरो वेस्ट प्रोजेक्ट को सतत शहरी प्रशासन का आदर्श मॉडल बताया जा रहा है, जिसके तहत 428 घरों का कचरा संग्रह कर खाद बनाई जा रही है और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए और ‘सफाई एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शहरों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए गए। बिहार के बेतिया नगर निगम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 74 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। गोवा के पोंडा नगर परिषद ने सफाई कर्मियों को ग्लव्स वितरित किए और पीपीई किट के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। जम्मू-कश्मीर के थनमंडी नगर समिति ने भी सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।स्वच्छ हरित उत्सवों के तहत चंडीगढ़ में स्वयं सहायता समूहों ने वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी लगाई, तेलंगाना के कोरुटला में छात्राओं ने इको-फ्रेंडली बथुकम्मा पर्व मनाया और गुजरात के मोरबी में ‘ग्रीन नवरात्रि’ थीम पर रंगोली बनाई गई।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाई। इस पांच किलोमीटर की दौड़ में 5000 से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि इस महीने की 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ नाम से राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करोड़ों नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2025

gandhinagar, Amit Shah planted, Gandhinagar

गांधीनगर । गुजरात के गांधीनगर शहर में ग्रीनफील्ड का विस्तार बढ़ाने के लिए "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" के अंतर्गत गांधीनगर के सांसद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वावोल-उवारसद रोड पर वृक्षारोपण किया गया।   गांधीनगर महानगरपालिका के जन संपर्क विभाग ने बताया कि गांधीनगर के ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए गांधीनगर महानगरपालिका और इफको के संयुक्त उपक्रम से वावोल-उवारसद रोड पर स्थित श्री हरि 142 प्लॉट के पास लगभग 400 वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री ने वटवृक्ष का रोपण किया। साथ ही इफको द्वारा जिले के विभिन्न 11 ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण किया गया।   इस अवसर पर गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, विधायक अल्पेशभाई ठाकोर, डिप्टी मेयर नटवरजी ठाकोर, स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन गौरांग व्यास, शासक दल के नेता अनिलसिंह वाघेला, कलेक्टर मेहुल दवे, म्युनिसिपल कमिश्नर जे. एन. वाघेला, इफको के चेयरमैन दिलीपभाई संघाणी, डिप्टी चेयरमैन बलबीर सिंह, गुजकोमासोल के वाइस चेयरमैन बिपीनभाई पटेल, गांधीनगर शहर के प्रमुख आशीषभाई दवे तथा बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2025

sitapur, SP leader Azam Khan, released from Sitapur jail

सीतापुर । समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खा मंगलवार कों 23 माह बाद जेल से रिहा हाे गये हैं। अपने बेटाें के साथ जेल से बाहर निकलते वक्त आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और इसके बाद वे रामपुर के लिए रवाना हाे गये।    समाजवादी पार्टी के कद्दावर मुस्लिम नेता आजम खान के खिलाफ पिछले दिनों तीन धाराएं बढ़ाई गई थी। प्रयागराज उच्च न्यायालय से कई मामलों में जमानत मिलने के बाद से इन धाराओं में जमानत मिल जाने के बाद सोमवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था। मंगलवार काे अपने पिता आजम खान काे लेने के लिए उनके बेटे अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंच गये थे। आजम खां लगभग 23 माह से सीतापुर की जेल में बंद थे। आज सुबह 7 बजे ही उनकी रिहाई होनी थी। लेकिन सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि आजम खां के ऊपर चल रहे एक मामले में कोर्ट का जुर्माना नहीं अदा किया गया है। इस कारण रिहाई की प्रक्रिया में समय लग सकता है। सुबह दस बजे कोर्ट खुलने के बाद उनका संबंधित केस का जुर्माना भरा गया। जुर्माना भरने के बाद कोर्ट की ओर से सीतापुर जेल प्रशासन को सूचित किया गया तब आजम खां की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद संभव हो पाई।   जेल के बाहर समर्थकों का रहा जमावड़ा सपा नेता आजम की रिहाई की खबर सोमवार देर रात ही चारो ओर फैल गई थी। मंगलवार सुबह तक सीतापुर जेल के बाहर रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, कानपुर, आदि जनपदों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए थे। कई समर्थक व सपा नेता सोमवार की देर रात सीतापुर में विभिन्न होटलों में रुके थे। इसको लेकर सीतापुर पुलिस सतर्क रही पूरी रात विभिन्न जनपदों से आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाती रही।मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही दर्जनों वाहन जेल रोड पर बाहर कतारों में लगे थे। दुर्गा पूजा एवं बच्चों के स्कूल जाने का समय होने के कारण पुलिस ने शांति कायम रखने के लिए जेल के गेट के आसपास मौजूद सभी लोगों को वहां से खदेड़ा दिया। मंगलवार की सुबह से आजम की रिहाई तक काफी संख्या में पुलिस बल जेल के आसपास मौजूद रहा।एक सप्ताह पूर्व हाई कोर्ट से मिली थी राहतकई मामलों में आजम खांन को हाई कोर्ट से एक सप्ताह पूर्व राहत मिलने पर उनकी रिहाई की अटकले शुरू हो गई थी। आजम खान के खिलाफ एक सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अकेले रामपुर जनपद के 93 मामले हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2025

mumbai, Floods wreak havoc, Maharashtra

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में बताया कि महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से पिछले २४ घंटों में ८ लोगों की मौत हो गई है और १० लोग घायल हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित किसानों की मदद के लिए आज कैबिनेट की बैठक में २२१५ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह मदद की रकम आगामी एक सप्ताह के अंदर ३१.२४ लाख प्रभावित किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़, परभणि, संभाजीनगर, धाराशिव, लातुर आदि जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बीड़ और धाराशिव में बाढ़ की वजह से फंसे लोगों को हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने नौ सेना से अतिरिक्त हेलीकाप्टर की मांग की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में जरुरत पडऩे पर और भी मदद देने की तैयारी की है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें मदद दी जाएगी। साथ ही सभी मंत्रियों को कल से बाढग़्रस्त इलाकों में दौरा करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की स्थानीय स्तर पर मदद करने के लिए अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष औसत से १०२ फीसदी अधिक ९७५ मिमि बारिश दर्ज की गई है। अब भी बारिश हो रही है, इससे जलाशय लबालब भर गए हैं। इससे जलाशयों का पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। मूसलाधार बारिश और जलाशयों से हो रहे विसर्ग से बाढ़ की स्थिति बनी है, लेकिन सरकार इससे प्रभावित लोगों की हर स्तर पर मदद का प्रयास कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2025

new delhi, S&P maintains GDP ,forecast at 6.5%

नई दिल्‍ली । वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने इसका कारण अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग बताया है। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में अनुमान जताया है कि 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी पर स्थिर रहेगी। एसएंडपी का अनुमान है कि इस दौरान घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, जिसे मोटे तौर पर सौम्य मानसून, आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती तथा सरकारी निवेश में तेजी से मदद मिलेगी। एसएंडपी ने अपनी ताजा रिपोर्ट ‘एशिया-प्रशांत चौथी तिमाही 2025: बाह्य दबाव से वृद्धि में कमी’ में कहा कि एजेंसी ने मोटे तौर पर अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग का हवाला देते हुए वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर कायम रखा है।   रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ब्याज दरों (रेपो रेट) में 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद है, क्योंकि उसने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति यानी महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.2 फीसदी कर दिया है। उल्‍लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की (अप्रैल-जून) की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 September 2025

new delhi, Rahul Gandhi , flood-hit Punjab

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार के 16 सौ करोड़ रुपये के प्रारंभिक राहत पैकेज को नाकाफी बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य के लिए व्यापक पैकेज घोषित करने की अपील की है।राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर 10 मिनट 52 सेकंड की डाक्यूमेंट्री पोस्ट की। इसमें वह पंजाब में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हैं। राहुल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और सरकार ने प्रारंभिक राहत पैकेज के तौर पर सिर्फ 16 सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस भीषण बाढ़ में डटे रहने पर राज्य के लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें सहारा और मजबूती देने की अपील की।उन्होंने कहा कि बाढ़ में लाखों घर उजड़ गए। 4 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। बड़ी संख्या में मवेशी बह गए। इन सबके बावजूद राज्य के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और साहस दिखाया। यह लोग फिर उठ खड़े होंगे, बस उन्हें सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज की अपील की।वीडियो में वह राज्य के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोग उन्हें बता रहे हैं कि कैसे बाढ़-बारिश का आशियाना, उनके सपने छीन लिए। वीडियो में एक महिला रोते हुए उन्हें उसका घर गिर जाने, मवेशी बह जाने और बच्चों को खाना न खिला पाने की बात भी कह रही है। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी बाढ़ की रात कैसे त्रासदी आई और लोगों ने कैसे संकट को झेला, यह भी बता रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2025

kathua, Search operation, Dragaal village

कठुआ । कठुआ ज़िले के मल्हार इलाके के गाल गांव में दो संदिग्ध हथियारबंद आतंकवादी देखे जाने के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है।   अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। द्रगाल के आसपास के कई इलाकों में रुक-रुक कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सुरक्षा बलों को देने का आग्रह किया है।   एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो हथियारबंद आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आतंकवादियों को मार गिराना है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। संदिग्धों को भागने से रोकने के लिए सभी निकास द्वार सील कर दिए गए हैं। अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अभियान जारी रहने तक नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अंतिम रिपोर्ट आने तक ऑपरेशन अभी भी जारी है।   स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही बढ़ गई है और घने जंगलों और मल्हार के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। खोजी कुत्तों और निगरानी इकाइयों सहित विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है।    अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों की खबरों के कारण कठुआ सेक्टर में हाल के महीनों में कड़ी सतर्कता बरती गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आतंकवादियों को क्षेत्र के ऊबड़-खाबड़ इलाकों में शरण या भागने का रास्ता न मिले।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2025

itanagar, Arunachal Pradesh, Modi

ईटानगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की उपेक्षा के कारण अरुणाचल प्रदेश और पूरा नॉर्थ ईस्ट दशकों तक विकास से वंचित रहा। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को केवल वोट और सीटों की गणना के आधार पर देखा और इसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के बाद इस सोच को बदलते हुए पूर्वोत्तर को विकास की प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा। प्रधानमंत्री मोदी यहां 5025 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, “हमारे अरुणाचल प्रदेश में सूर्य की किरण सबसे पहले आती हैं, लेकिन विकास की किरण यहां पहुंचने में कई दशक लग गए। कांग्रेस के समय दिल्ली में बैठे लोग सोचते थे कि यहां सिर्फ दो लोकसभा सीटें हैं, तो ध्यान क्यों दिया जाए। यही कांग्रेस की सोच थी, जिसने नॉर्थ ईस्ट को बहुत पीछे धकेल दिया।” उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र वोट या सीटों की संख्या नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ है।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने सीमावर्ती और पिछड़े इलाकों को बदले नजरिए से देखा। जिन्हें कांग्रेस ने लास्ट विलेज और बैकवर्ड डिस्ट्रिक्ट कहा, उन्हें हमने फर्स्ट विलेज और अस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनाया। इसी बदली सोच का नतीजा है कि आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम सीमावर्ती इलाकों का जीवन आसान बना रहा है।प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा को तीन कारणों से विशेष बताया—नवरात्रि के अवसर पर हिमालय की गोद में पूजा का सौभाग्य, ‘नेक्स्टजेन जीएसटी सुधार’ और अरुणाचल को 5025 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर उन्हें हिमालय की गोद में स्थित इन पर्वतों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। इन पहाड़ों के बीच रहकर अपनी भक्ति अर्पित करना सचमुच दिव्य अनुभूति है।दूसरे कारण के रूप में उन्होंने जीएसटी सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज से पूरे देश में ‘नेक्स्टजेन जीएसटी सुधार’ लागू हो गए हैं और इसके साथ ही ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब जीएसटी को केवल दो स्लैब तक सीमित कर दिया गया है- 5  एवं 18 प्रतिशत। कई वस्तुएं टैक्स फ्री हो गई हैं और बाकी सामान भी सस्ते हो गए हैं। त्योहारों के इस मौसम में जनता-जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है।  तीसरा कारण उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं की शुरुआत को बताया। मोदी ने कहा कि आज राज्य को बिजली, संपर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवा जैसे कई क्षेत्रों में नई परियोजनाएं मिली हैं। यह भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ के दोहरे लाभ का सशक्त उदाहरण है।प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को भाजपा सरकार ‘अष्टलक्ष्मी’ मानती है और इसके विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार अधिक धन खर्च कर रही है। कांग्रेस की उपेक्षा से हुए नुकसान की भरपाई अब तेजी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत की समृद्धि का द्वार है और केंद्र सरकार इसे विकास का नया इंजन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश केवल उगते सूर्य की धरती ही नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति के उफान की भी धरती है। प्रधानमंत्री ने कहा, “जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है।”मोदी ने भावुकता के साथ कहा कि राजनीति में आने से पहले भी वह कई बार अरुणाचल आ चुके हैं और यहां की यादें उनके दिल में बसी हुई हैं। उन्होंने कहा, “तवांग मठ से लेकर नामसाई का स्वर्ण पगोडा तक, अरुणाचल शांति और संस्कृति का संगम है। मां भारती का गौरव है। मैं इस पुण्य भूमि को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।”प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले दस वर्षों में अरुणाचल प्रदेश को केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, जो कांग्रेस शासन की तुलना में 16 गुना अधिक है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस शासन में अरुणाचल प्रदेश को दस साल में सेंट्रल टैक्स में से केवल 6,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।”मोदी ने कहा कि उन्हें पता था कि दिल्ली में बैठकर पूर्वोत्तर का विकास नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को यहां लगातार भेजा, ताकि समस्याओं का समाधान जमीन पर जाकर किया जा सके। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2025

new delhi, New GST rates,big relief

नई दिल्‍ली । देश में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें आज से लागू हो गईं। नवरात्रि के पहले दिन से लागू इन दरों में मुख्य रूप से अब पांच फीसदी और 18 फीसदी की दो दो श्रेणी हैं। लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 फीसदी कर लगेगा। सिगरेट, तंबाकू और अन्य संबंधित वस्तुओं को छोड़कर नई कर दरें आज से प्रभावी हो गईं। इससे हर आयु वर्ग और हर समुदाय के लोगों को बड़ी राहत मिली है।रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों और वाहनों समेत करीब 400 वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने इस अवसर की पू्र्व संध्या पर पांच बजे देश के नाम संबोधन में कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे। कारोबारी सुगमता को बढ़ाएंगे और अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे। पिछले एक वर्ष में जीएसटी और आयकर में छूट के कारण देशवासियों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई। इससे बाजार में उपभोक्ता विश्वास और मांग में इजाफा हुआ है।देश में इससे पहले जीएसटी के चार स्लैब- पांच फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी लागू थे। कुछ महंगी चीजों पर अलग से सेस लगता था। सरकार ने 12 फीसदी वाले 99 फीसदी सामान को 5 फीसदी में और 28 फीसदी वाले 90 फीसदी आइटम को 18 फीसदी में शिफ्ट कर दिया है। इससे आम लोगों को हर महीने थोड़ी राहत मिलेगी। आज साबुन, पाउडर, कॉफी, डायपर, बिस्कुट, घी और तेल जैसी दैनिक जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो गईं। पनीर, मक्खन, नमकीन, जैम, कैच-अप, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी चीजों पर अब कम टैक्स लगेगा। पहले इन वस्‍तुओं पर 12 फीसदी या 18 फीसदी जीएसटी लगता था, अब इन्हें पांच फीसदी की स्लैब में रखा गया है। ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट्स और ज्यादातर दवाओं पर जीएसटी सिर्फ पांच फीसदी हो गया है। पहले ये 12 या 18 फीसदी की स्लैब में थे।सीमेंट पर जीएसटी की दर अब 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसी चीजों पर भी टैक्स कम हुआ है। पहले इन पर 28 फीसदी जीएसटी था। अब ये18 फीसदी के स्लैब में हैं। छोटी कारों पर अब 18 फीसदी और बड़ी गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। पहले एसयूवी और एमपीवी जैसी गाड़ियों पर 28 फीसदी टैक्स के साथ 22 फीसदी सेस भी लगता था। जीएसटी कटौती के बाद अब कुल टैक्स घटकर करीब 40 फीसदी हो गया है। सैलून, गा सेंटर, फिटनेस क्लब, हेल्थ स्पा जैसी सेवाओं पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, टैल्कम पाउडर, शेविंग क्रीम, आफ्टरशेव लोशन जैसी चीजों पर अब सिर्फ पांच फीसदी जीएसटी लगेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2025

new delhi, Union ministers , GST

नई दिल्ली । नवरात्रि के पहले दिन से देश भर में लागू हुई नई जीएसटी दरों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता को 'दिवाली उपहार' करार देते हुए 'बचत उत्सव' की संज्ञा दी, वहीं विपक्षी दलों ने इसे अपर्याप्त और राजनीति से प्रेरित बताया।    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जीएसटी पर कहा कि “मोदी सरकार का नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म का उपहार है। मोदी ने देशवासियों से जीएसटी रिफॉर्म का जो वादा किया था, वह आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस जीएसटी में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में ऐतिहासिक कमी की गई है। खाद्य एवं घरेलू सामान, होम बिल्डिंग व मैटेरियल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि, सेवाएं, खिलौने, स्पोर्ट्स व हैंडीक्राफ्ट्स, शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, बीमा जैसे क्षेत्रों में जीएसटी में अभूतपूर्व राहत से देशवासियों के जीवन में खुशियां आएंगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी।"   केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज नवरात्रि की शुरुआत हुई है। आज ऐतिहासिक दिवस इसलिए भी है कि आज जीएसटी सुधार लागू होने का पहला कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुआ है। अरुणाचल प्रदेश से कोई भी शुभ काम जब शुरू होता है तो वो तुरंत पूरे देश में फैल जाता है। जिससे सबको लाभ मिलेगा।"   केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने टैक्स स्लैब को 5 फीसदी और 18 फीसदी तक सीमित कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह ‘बचत उत्सव’ हर घर को लाभ देगा। हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।”केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मोदी सरकार ने सौगातों की बारिश की है। रोजमर्रा की चीजें, कृषि उपकरण और खाद्य पदार्थ सस्ते हुए हैं। यह बचत उत्सव जनता को पैसा बचाने और अन्य कार्यों में खर्च करने का अवसर देगा।”केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई जीएसटी दरें लागू होने पर कहा, "सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जो इतने साल से मांग चल रही थी कि जीएसटी रेट में सुधार किया जाए। उन्होंने इस मांग को स्वीकार किया। इस सुधार से लोगों को काफी राहत मिली है।"   केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “जीएसटी को दो स्लैब (5 फीसदी और 18 फीसदी) में लाकर कृषि उत्पाद, गाड़ियां और अन्य सामान सस्ते किए गए हैं। यह त्योहारी सीजन में ‘बचत उत्सव’ के रूप में अर्थव्यवस्था को गति देगा।”केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उत्साह जताते हुए कहा, “390 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी से जीडीपी में 0.8% की वृद्धि हो सकती है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।”   भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “यह सुधार विकसित भारत के सपने को साकार करने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम है।”   भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “जीएसटी दरों में 15-20 फीसदी की कमी से समाज के हर वर्ग को लाभ होगा। यह ‘बचत उत्सव’ अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जीएसटी दरों को 5% और शून्य तक लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी गई है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ संवाद से यह उत्साह पूरे देश में फैल रहा है।”भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “जीएसटी सुधार से दुकानदारों की परेशानी खत्म होगी और महंगाई पर नियंत्रण आएगा। 90 फीसदी खाद्य पदार्थों पर शून्य कर और अन्य पर 5 फीसदी कर ऐतिहासिक उपलब्धि है।”   भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “जीएसटी 2.0 से रोटी, कपड़ा और मकान सस्ते होंगे। यह किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए राहतकारी है। दो स्लैब से कर प्रणाली सरल होगी, जिससे बड़ी बचत होगी।”   दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जीएसटी सुधारों को ‘डेढ़वां अवतार’ करार देते हुए कहा, इन सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है। 8 साल पहले यह सुधार करना चाहिए था। यह ट्रंप के टैरिफ और वीजा मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले 8 सालों में जनता से 50 लाख करोड़ से अधिक जीएसटी वसूला गया। अब ‘बचत उत्सव’ का ढोंग रचकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जीएसटी लागू होने पर विपक्ष ने इसका विरोध किया था, क्योंकि यह व्यापारियों और ग्रोथ रेट को नुकसान पहुंचाएगा। 8 साल तक इसे जनता पर थोपा गया। अब इसे सुधार कहकर प्रचारित करना महज राजनीति है।”  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 September 2025

guwahati, Singer Zubeen Garg, body reaches

गुवाहाटी । असम के महान गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार को गुवाहाटी हवाई अड्डे से कहलीपारा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उमड़ पड़े। सड़कों के किनारे लोगों का हुजूम देखा गया। इलाके की सड़कें गमगीन और उदास चेहरों से भरी हुई थी और वे सभी अपने प्रिय गायक को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।   सिंगापुर से बीती रात जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली के हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद शव को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए आज सुबह रवाना किया गया।    गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही फूलों से सजे वाहन पर उनके पार्थिव शरीर को रखकर काहिलीपारा स्थित आवास की ओर रवाना किया गया।    इस दौरान सड़क किनारे प्रशंसक बैनर और फूल लिए दिखाई दिए। अधिकारियों ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए थे। बैरिकेड्स और निर्दिष्ट लेन बनाए गए और अंतिम यात्रा वाहन को कहलीपारा की ओर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने देने के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया। पार्थिव शरीर के निवास पर पहुंचने पर गर्ग के बीमार पिता सहित परिवार के सदस्यों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लगभग एक घंटे तक रखा गया। जिसके बाद पार्थिव शरीर को जनता के दर्शनार्थ सरुसजाई स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुवा खेल परिसर ले जाया गया।   ज्ञात हो कि जुबीन गर्ग के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2025

new delhi,   new GST rates , applicable

नई दिल्‍ली । देश में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को यानी 22 सितंबर से लागू होंगी। ग्राहकों को जीएसटी सुधारों का फायदा देने के लिए कंपनियां लगातार अपने-अपने उत्पादों की कीमतें घटा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन कंपनियों ने जीएसटी सुधारों का लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है। रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां तक होंगी सस्तीजीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों और वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाली जीएसटी दरों में मुख्य रूप से अब पांच और 18 फीसदी की दो कैटेगरी होंगी। हालांकि, लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 फीसदी कर लगाया जाएगा। तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 फीसदी से अधिक उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। सरकार का निर्देश है कि नई दरें लागू होने के बाद व्यापार और उद्योग जगत इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं।   टीवी के दाम 2,500 से 85 हजार रुपये तक घटेंगेजीएसटी दरों में कटौती के बाद टेलीविजन (टीवी) निर्माता कीमतों में 2,500 रुपये से 85 हजार रुपये तक की कमी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ मिल सकेगा। साथ ही टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।  टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं। 32 इंच से अधिक स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर जीएसटी शुल्क मौजूदा 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा। अमूल ने दूध समेत अपने 700 उत्पादों के दाम घटायेअमूल कंपनी ने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती की है।  इनमें घी, मक्खन, बेकरी एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं। 610 रुपये किलो वाला घी अब 40 रुपये सस्ता होगा। 100 ग्राम मक्खन 62 रुपये के बजाय 58 रुपये व 200 ग्राम पनीर 99 रुपये के बजाय 95 रुपये में मिलेगा। टेट्रा पैकेज्ड दूध दो से तीन रुपये सस्ता होगा। इससे पूर्व मदर डेयरी भी दाम में जीएसटी कटौती की घोषणा कर चुकी है।   सस्ती हो जाएंगी कारें, दोपहिया के दाम भी घटेंगेदेश की प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया सोमवार से अपनी कारों की कीमतें कम करने जा रही हैं। लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ दोपहिया वाहन कंपनियां 22 सितंबर से लागू नए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के साथ कीमतें कम करने जा रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने अपनी छोटी कारों की कीमतों में 8.5 फीसदी से अधिक की कटौती करने का भी फैसला किया है। रेल नीर भी अब सस्ता, एक रुपये कम होगी कीमतभारतीय रेलवे ने रेल नीर सस्ता कर दिया। अब एक लीटर की बोतल की कीमत 15 से घटकर 14 रुपये होगी। आधा लीटर की बोतल 10 के बजाय 9 रुपये में मिलेगी। रेलवे परिसरों या ट्रेनों में आईआरसीटीसी व अन्य ब्रांडों की पेयजल बोतलों के दाम भी 14 और 9 रुपये हो गए हैं। उपभोक्‍ता मंत्रालय ने शिकायतों के लिए पोर्टल पर विशेष सेक्शनसरकार ने संशोधित जीएसटी दरों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने और उनके निवारण के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के इनग्राम पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई है। इसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और अन्य उप-श्रेणियां हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2025

kolkata, Centenary year of RSS, West Bengal

पश्चिम बंगाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष विशेष कार्यक्रम के सूचीबद्ध तयनुसार आज 21 सितम्बर को पूरे पश्चिम बंगाल में एक साथ पथ संचलन कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। रविवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न नगरों और खंडों में निर्धारित समयानुसार पथ संचलन और स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण प्रारंभ हुआ। पथ संचलन कहीं सुबह तो कहीं शाम के समय किए जा रहे हैं।संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में वर्षभर चलने वाले विविध आयोजनों की सूची में पहला प्रमुख कार्यक्रम पथ संचलन रखा गया है। इसके माध्यम से अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभावना का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है।   गौरतलब है की समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघ ने पंच परिवर्तन की जरूरत बताई है जिसमें स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य शामिल है। इन्हीं पांच विषयों को ध्यान में रख उसी दिशा में बढ़ते हुए आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई है । पश्चिम बंगाल के हर नगर और हर खंड में आज स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण शुरू हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कतारबद्ध होकर घोषवाद्य की धुनों पर नगर भ्रमण के लिए निकले। जगह-जगह नागरिक पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। घोष, गीत और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहे ।प्रांत स्तर और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और विश्व स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लेने का समय है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2025

new delhi, On UN Peace Day, Congress President

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कहा कि भारत की विविधता और संवाद की परंपरा आज की अशांत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है।   यह दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है।   खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की सीख नफरत और हिंसा को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से युद्ध और असमानता के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।   कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने नेहरू का कथन याद करते हुए कहा कि शांति मन की वह स्थिति है जो आत्मा से आती है। खरगे ने कहा कि यह विचार इस साल के शांति दिवस के थीम शांतिपूर्ण विश्व के लिए कदम उठाओ से मेल खाता है, जो सबको एक करने का संदेश देता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2025

new delhi, Instead of uniting , Kanwal Sibal

नई दिल्ली । पूर्व विदेश सचिव कंवल सिंबल का कहना है कि विदेशी धौंस के खिलाफ एकजुट होने के बजाय विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रहा है। उनका कहना है कि भारत के खिलाफ ट्रम्प के विरोधी कदमों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराना हमारे प्रतिरोध को कमजोर करता है।   पूर्व विदेश का यह बयान ट्रंप प्रशासन की ओर से एच1बी वीजा की फीस बढ़ोतरी को लेकर आया है। एच1बी वीजा के ज्यादातर लाभार्थी भारतीय हैं। वह अमेरिकी कंपनियों में प्रोफेशनल की कमी दूर करते हैं। उनके इस बयान को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने साझा करते हुए कहा कि कंवल सिब्बल अत्यंत बुद्धिजीवी, पूरी तरह से संजीदा और विद्वान राजनयिक हैं, जो अपने तीखे और अत्यंत प्रासंगिक विचारों के लिए जाने जाते हैं। मैं उनका दर्द समझ सकता हूं, जिसने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष को यह बेहतरीन सलाह देने के लिए मजबूर किया। हमारे पास राजनीति करने के लिए पर्याप्त समय और स्थान है, लेकिन जब राष्ट्रीय हितों की बात आती है, तो हम सभी को भारत के लिए बोलना चाहिए।   कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रंप प्रशासन के फैसले पर मोदी सरकार पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। गले मिलना, खोखले नारे लगाना, संगीत कार्यक्रम आयोजित करना और लोगों से "मोदी-मोदी" का नारा लगवाना विदेश नीति नहीं है! विदेश नीति हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, भारत को सर्वोपरि रखने और समझदारी व संतुलन के साथ मित्रता निभाने के बारे में है। इसे केवल दिखावटी दिखावा नहीं माना जा सकता, जिससे हमारी दीर्घकालिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा हो।   इस पर पूर्व राजनयिक सिब्बल ने कहा था कि ट्रम्प अपने सहयोगियों समेत सभी के साथ अजीब व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, मेक्सिको को भी इसी तरह अपमानित किया है। उन्होंने पूछा कि क्या विपक्ष इस बात के खिलाफ है कि भारत अपनी विदेश नीति के बारे में अमेरिका के निर्देशों को मानने से इंकार कर रहा है? हमने पाकिस्तान के विपरीत, ट्रम्प की सद्भावना अर्जित करने के लिए उनके परिवार और निकट सहयोगियों के साथ कोई व्यापारिक सौदे नहीं किए हैं, जिस पर किसी भी स्थिति में भरोसा नहीं किया जा सकता। घरेलू राजनीति के लिए एक गंभीर बाहरी चुनौती का फायदा उठाने की कोशिश क्यों करें?

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 September 2025

new delhi, Cyber ​​attack , London

नई दिल्‍ली । एयर इंडिया एयरलाइंस ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर भारत से लंदन जाने वाले यात्रियों से हवाईअड्डों पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा करने का आग्रह किया है। एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर साइबर हमले से चेक-इन सिस्टम बाधित होने पर ये चेतावनी जारी की है।एयर इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी कर भारत से लंदन जाने वाले यात्रियों से हवाईअड्डों पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा करने का आग्रह किया है। एयरलाइंस की ओर से यह सलाह चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम सेवा प्रदाता पर हुए साइबर हमले के बाद दी गई है, जिससे हीथ्रो सहित प्रमुख यूरोपीय हवाईअड्डों पर परिचालन बाधित हुआ है।एयरलाइंस ने कहा है कि हीथ्रो में किसी तृतीय-पक्ष यात्री प्रणाली में व्यवधान के कारण चेक-इन प्रक्रिया में देरी हो सकती है। लंदन में हमारी ग्राउंड टीमें असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही हैं। ऐसे में आज लंदन से हमारे साथ उड़ान भरने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले अपना वेब चेक-इन पूरा कर लें ताकि एक सुगम अनुभव सुनिश्चित हो सके।एयर इंडिया की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब आज लंदन के हीथ्रो, ब्रुसेल्स और बर्लिन सहित प्रमुख यूरोपीय हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की खबरें आ रही है। चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम के लिए सेवा प्रदाता पर साइबर हमले के कारण परिचालन बाधित हुआ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

new delhi,Bomb threat , 4 schools in Delhi

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह फिर चार स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों में दहशत है।   सुबह-सुबह स्कूल प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल पढ़े तो आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंची और स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय के अलावा अन्य दो स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए है। दिल्ली दमकल विभाग को नजफगढ़ के स्कूल से सुबह साढ़े 6 बजे पहली कॉल मिली थी। जबकि दूसरी कॉल साढ़े छह बजे, तीसरी कॉल साढ़े बजे और चौथी कॉल पौने आठ बजे महरौली स्थित पब्लिक स्कूल को धमकी मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें, दमकल की टीमें, बम और डॉग स्कवायड की टीमें मौके पर पहुंची।   पुलिस अधिकारी के अनुसार यह पहली घटना नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली हो। इससे पहले कई स्कूलों को धमकी मिल चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

patna, President Draupadi Murmu, performed Pind Daan

पटना । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोक्ष की भूमि बिहार के गयाजी में शनिवार को विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान किया। उन्होंने विश्वविख्यात गयाधाम स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर की तीन प्रमुख पिंडवेदियों पर पिंडदान किया।   राष्ट्रपति अपने तय समयानुसार सुबह करीब 09 बजे गयाजी अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विशेष विमान से पहुंचीं। इसके बाद सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उनके साथ रहे। राष्ट्रपति की ओर से किए जाने वाले पिंडदान के लिए जिला प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर परिसर में ही विशेष व्यवस्था की थी।   एल्यूमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए थे। एक कक्ष में राष्ट्रपति ने अपने परिजनों के साथ पिंडदान किया। गयापाल पुरोहित राजेश लाल कटरियार के नेतृत्व में वैदिक क्रियाओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड करवाया गया। राष्ट्रपति पहली बार अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गया पहुंची थीं। वो दो घंटे गयाजी में रुकीं और संपूर्ण विधि-विधान के साथ पिंडदान किया।   इस दौरान विष्णुपद मंदिर और आस-पास का इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों के लिए कुछ देर तक आवागमन को बंद कर दिया गया था। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।   उल्लेखनीय है कि गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अपने 15वें दिन में है। 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित है। इस दिन वैतरणी सरोवर पर तर्पण और गौ-दान का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन वैतरणी वेदी पर स्नान और तर्पण करने से पिंडदानी के 21 कुलों का उद्धार होता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

guwahati, Assam government , Biswa Sarma

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की असामयिक मृत्यु की परिस्थितियों की औपचारिक जांच करेगी।    इस मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्यामकानु महंत और जुबीन के लंबे समय से प्रबंधक रहे सिद्धार्थ सरमा भी जांच के दायरे में आएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुखद क्षति के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।    इस प्रतिष्ठित गायक का सिंगापुर में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और उनका पार्थिव शरीर भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया गया है। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह 6-7 बजे के बीच गुवाहाटी पहुंचेगा। हालांकि यह आज रात पहले दिल्ली पहुंच सकता है, लेकिन परिवहन की औपचारिक व्यवस्था पूरी होने तक पार्थिव शरीर परिवार के पास ही रहेगा।   गुवाहाटी पहुंचने पर, जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर सबसे पहले काहिलीपारा स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, ताकि उनके परिवार को शोक मनाने के लिए निजी समय मिल सके। इसके बाद, पार्थिव शरीर को सरुसजाई ले जाया जाएगा, जहां जनता के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। सरुसजाई हेलीपैड से होकर भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सुगम होगा।    मुख्यमंत्री सरमा ने प्रशंसकों एवं नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस दौरान सहयोग करें और सार्वजनिक श्रद्धांजलि शुरू होने से पहले परिवार को निजी तौर पर शोक व्यक्त करने का अवसर दें। उन्होंने कहा, "पूरा राज्य जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देना चाहता है, लेकिन उनका परिवार उनके साथ मौन और गरिमापूर्ण जीवन के शुरुआती पल बिताने का हकदार है।"    अधिकारियों ने यह भी घोषणा की है कि शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी प्रकार के यातायात को निलंबित कर दिया जाएगा और सार्वजनिक गतिविधियां बंद रहेंगी।    असम सरकार, गायक के परिवार, सांस्कृतिक निकायों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में, राज्यव्यापी विदाई की तैयारियों की देखरेख कर रही है। असमिया संगीत और संस्कृति में उनके अद्वितीय योगदान के साथ, जुबीन गर्ग के जाने से एक खालीपन पैदा हो गया है जिसे असम और उसके बाहर के नागरिक भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ भरने की तैयारी कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

jammu, Army jawan  , Jammu and Kashmir

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचे इलाकों के सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और पुलिस के आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किए जाने के दौरान हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एक सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गया। यह जानकारी आज सुबह अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभियान जारी है। वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है।   अधिकारियों ने बताया कि सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह इलाके में सेओज धार वन क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका बलिदान हो गया।   अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया और शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि जंगल में दो से तीन आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल भेजा गया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

new delhi, Kharge calls Trump, blow to India

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा पर वार्षिक एक लाख डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) की फीस लगाने के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाराजगी जताई है।खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन के फोन के बाद मिले रिटर्न गिफ्ट्स से भारतीय बहुत दुखी हैं। उन्होंने इसे अबकी बार ट्रंप सरकार का जन्मदिन का तोहफा करार दिया।खरगे ने कहा कि एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा, क्योंकि 70 प्रतिशत से ज्यादा एच-1बी वीजा धारक भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत टैरिफ पहले ही लग चुका है, जिससे 10 क्षेत्रों में भारत को 2.17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा भारतीय आउटसोर्सिंग को निशाना बनाने वाला एचआईआरई अधिनियम, चाबहार बंदरगाह से छूट हटाना जो रणनीतिक हितों के लिए नुकसानदेह है तथा यूरोपीय संघ से भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आह्वान शामिल है।उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने 19 सितंबर को एक घोषणा जारी कर एच-1बी वीजा आवेदनों पर वार्षिक एक लाख डॉलर की अतिरिक्त फीस लगाने का ऐलान किया है। यह कदम अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जहां भारत सबसे बड़ा लाभार्थी है। 2025 की पहली छमाही में अमेजन को 12,000 से अधिक एच-1बी वीजा स्वीकृत हुए, जबकि माइक्रोसॉफ्ट और मेटा को 5,000 से अधिक मिले। अभी वीजा रजिस्ट्रेशन फीस 215 डॉलर और अन्य शुल्क कुल मिलाकर कुछ हजार डॉलर तक हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 September 2025

new delhi, Sikh delegation , Prime Minister

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में सिख संगत के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर दसवें सिख गुरु  गुरु गोबिंद सिंह और उनकी धर्मपत्नी माता साहिब कौर जी की पवित्र पादुकाएं ‘जोरें साहिब’ के संरक्षण और उनके उपयुक्त सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर अपनी सिफारिशें सौंपीं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल की पहल की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि सिख प्रतिनिधिमंडल के प्रतिष्ठित और कुशल सदस्यों का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई, जिन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के अत्यंत पवित्र और अमूल्य पवित्र 'जोरे साहिब' की सुरक्षा और उचित प्रदर्शन के संबंध में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कीं। 'जोरे साहिब' जैसे महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से पवित्र अवशेष, हमारे राष्ट्र के सांस्कृतिक लोकाचार के साथ-साथ गौरवशाली सिख इतिहास का भी उतना ही हिस्सा हैं। ये पवित्र अवशेष आने वाली पीढ़ियों को गुरु गोबिंद सिंह द्वारा दिखाए गए साहस, धार्मिकता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।   पुरी ने एक्स पर जानकारी दी कि पवित्र ‘जोरें साहिब’ में गुरु गोबिंद सिंह के दाहिने पैर की पादुका (11 इंच x 3.5 इंच) और माता साहिब कौर जी के बाएं पैर की पादुका (9 इंच x 3 इंच) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इन अवशेषों की सेवा का सौभाग्य तीन सौ वर्ष पूर्व स्वयं गुरु साहिब और माता जी से मिला था। उनके पूर्वज गुरु महाराज की प्रत्यक्ष सेवा में थे और उनकी निष्ठा से प्रसन्न होकर गुरु साहिब ने इन्हें परिवार में संजोकर रखने की अनुमति दी। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।पुरी ने बताया कि हाल ही में उनके चचेरे भाई सरदार जसमी्त सिंह पुरी, जो इन पवित्र अवशेषों के अंतिम संरक्षक थे, का निधन हो गया। इसके बाद परिवार ने निर्णय लिया कि इन अमूल्य अवशेषों को अधिकाधिक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए किसी उपयुक्त स्थान पर सुरक्षित रखा जाए।मंत्री ने कहा कि इस निर्णय के बाद संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से इन अवशेषों की बारीकी से जांच कराई गई। कार्बन परीक्षण द्वारा भी इनकी प्राचीनता और प्रामाणिकता की पुष्टि हुई है। इसके बाद विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई, जिसने ‘जोरें साहिब’ के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए विस्तृत सिफारिशें तैयार कीं और प्रधानमंत्री को सौंपीं। हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सिख परंपरा और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सिख समुदाय से जुड़े कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिनसे न केवल धार्मिक स्थलों का विकास हुआ, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पहुंच भी बेहतर हुई।   इस अवसर पर प्रसिद्ध सूफी गायिका हरशदीप कौर भी मौजूद थीं। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के मूल मंत्र का मधुर गायन किया। बाद में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे ‘इक ओंकार’ गाने का अनुरोध किया, जो उनके लिए जीवन का अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2025

new delhi, Election Commission,political parties

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी। राजनीतिक दल जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत होते हैं। इससे पार्टी और उससे जुड़े लोगों को कुछ विशेषाधिकार और लाभ मिलते हैं। हालांकि लगातार छह सालों तक चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में इन पार्टियों का पंजीकरण समाप्त किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। आयोग ने 359 अन्य राजनीति दलों की पहचान भी की है। इन्होंने चुनाव लड़ा है लेकिन पिछले तीन सालों की ऑडिट रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। साथ ही इन्होंने चुनाव खर्च रिपोर्ट भी दाखिल नहीं की है। आयोग ने 28 राज्यों में फैले इन दलों को सीईओ के माध्यम से नोटिस भेजा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2025

new delhi, People have sidelined , Revanth Reddy

नई दिल्ली/हैदराबाद  । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बिना नाम लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केसी राव की तुलना डाेलाल्ड ट्रंप से करते हुए कहा कि तेलंगाना की जनता ने उस ट्रंप को किनारे कर दिया है।  जो भी स्वशासित राज्य के रूप में प्रशासन चलाता है, वह ट्रंप बन सकता है।   तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली में आयोजित पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के 12वें वार्षिक सम्मेलन को संंबोधित कर  रहे थे। मुख्यमंत्री ने'विज़न तेलंगाना राइजिंग 2047' विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि शासन करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति बेहद ज़रूरी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की निंदा करते कहा कि तेलंगाना में एक ट्रंप हुआ करता था।  अगर रात में कोई विचार मन में आता है, तो अगले दिन आदेश देने से काम नहीं चलेगा। ट्रंप के लिए गए फैसले अमेरिका के लिए नुकसानदेह हैं। मैं हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड संस्थानों से बात करूँगा। जो संस्थान खुद को अमेरिकी नहीं कहते, उन्हें भारत आना चाहिए। हम तेलंगाना में उनका स्वागत करते हैं। हम सभी बुनियादी ढाँचे उपलब्ध कराएँगे। आइए और तेलंगाना में निवेश कीजिए।"मुख्यमंत्री ने 2047 तक तेलंगाना के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में बताया। उन्होंने राज्य के सतत विकास के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए 'तेलंगाना राइजिंग 2047' योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में एक करोड़ से ज़्यादा लोग रहते हैं। हम शहर में आरआरआर भी बना रहे हैं। हम मेट्रो, जो अभी 70 किलोमीटर लंबी है, को बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर रहे हैं। फ़िलहाल, मेट्रो में रोज़ाना 5 लाख लोग सफ़र करते हैं। हमारा लक्ष्य अगले पांच सालों में इस संख्या को बढ़ाकर 15 लाख करना है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गुजरात के साबरमती बीच की तर्ज पर मूसी बीच का विकास करेंगे। इसके लिए हमने मूसी रिवरफ्रंट कॉर्पोरेशन का गठन किया है। हम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को हैदराबाद से बाहर ले जा रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहे हैं। हम योजनाबद्ध विकास के लिए एक भविष्य का शहर बना रहे हैं। हम हवाई अड्डे से भविष्य के शहर तक कनेक्टिविटी स्थापित करेंगे। हमने केंद्र से हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच बुलेट ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। हम तेलंगाना के ग्रामीण इलाकों में कृषि उत्पादों को बढ़ावा देंगे। हमारी राज्य पुलिस नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में देश में नंबर वन है।रेवंथ रेड्डी ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2034 तक एक ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है। हमारा लक्ष्य देश की जीडीपी का 10 प्रतिशत तेलंगाना से लाना है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2025

new delhi, Singer Zubin Garg, passes away

नई दिल्ली । असम के लोकप्रिय गायक और अभिनेता ज़ुबिन गर्ग का सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। 52 वर्षीय ज़ुबिन गर्ग के अचानक चले जाने से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साेशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय गायक ज़ुबिन गर्ग के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वह संगीत जगत में अपने समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी प्रस्तुतियां हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय थीं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश ने एक जादुई आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार को खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ज़ुबिन गर्ग को असम की आवाज़ बताते हुए कहा कि उनके गीत और योगदान सदैव हर भारतीय के दिल में गूंजते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे असम और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि ज़ुबिन गर्ग एक पीढ़ी की धड़कन थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं और ज़ुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द असम लाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि ज़ुबिन गर्ग केवल गायक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर थे, जिनकी धुनों ने लोगों को जोड़ा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आवाज़ ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उन्होंने असमिया संगीत की दिशा बदल दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन्हें असम का सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध गायक, गीतकार, संगीतकार और करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाने वाले, ज़ुबीन गर्ग के सिंगापुर में एक दुर्घटना में असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। असम की आवाज़ के रूप में प्रशंसित, कई भारतीय भाषाओं में उन्होंने अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और बहुत ही कम उम्र में एक कल्चरल आइकन का दर्जा प्राप्त किया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनाें, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 September 2025

new delhi, Rahul

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि संविधान बचाना उनकी (नेता प्रतिपक्ष) जिम्मेदारी नहीं है, यह देश के संस्थानों का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग खुद एक संस्थान है लेकिन वह वोट चोरी में मदद कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब देश के लोग इस चोरी के खिलाफ उनके साथ आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय में उन्होंने एक महीने में दूसरी बार (पहले 7 अगस्त को) गुरुवार को कथित वोट चोरी के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करते हुए कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सारे नाम उन जगहों पर हटाए गए जहां 10 में से 8 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस पार्टी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। राहुल ने इस घटना को सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्वयं इस कथित वोट चोरी में संलिप्त है, जो एक स्वतंत्र संस्था होने के बावजूद अपनी भूमिका से भटक गया है। अब देश की जनता उनके साथ इस अन्याय के खिलाफ खड़ी हो रही है और चुनाव आयोग के लोग उन्हें गोपनीय जानकारी दे रहे हैं।उन्होंने कर्नाटक के दो मतदाता, बबिता और सूर्यकांत को मंच पर बुलाया। राहुल ने कहा कि बबिता का वोट काटा गया, जिसके लिए सूर्यकांत का नाम दुरुपयोग हुआ। हालांकि सूर्यकांत से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं। वह इससे अनजान थे। दोनों ने मंच पर खड़े होकर राहुल गांधी की बात पर सहमति जाहिर की।राहुल ने कहा कि आलंद में सूर्यकांत के नाम से महज 14 मिनट में 12 वोट हटाए गए। इसी तरह, नागराज नाम के व्यक्ति ने सुबह 4 बजे सिर्फ 36 सेकंड में दो वोट हटाए, जबकि गोदाबाई के नाम पर 12 वोट हटाए गए। राहुल ने इसे सॉफ्टवेयर आधारित सुनियोजित कार्रवाई करार दिया, जिसमें कर्नाटक से बाहर के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में पहले नंबर पर आने वाले व्यक्ति के नाम से यह प्रक्रिया शुरू की जाती है, जो एक व्यवस्थित षड्यंत्र को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि कर्नाटक पुलिस की सीआईडी इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने सीआईडी के 18 बार अनुरोध के बावजूद आवश्यक डेटा उपलब्ध नहीं कराया है।नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे इस मुद्दे पर एक बड़ा खुलासा करेंगे, जिसे उन्होंने 'वोट चोरी का हाइड्रोजन बम' बताया।राहुल ने आलंद में 6,018 वोट हटाने के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि यह सॉफ्टवेयर के जरिए की गई कार्रवाई का हिस्सा है। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजौरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया, जहां 6,850 वोट जोड़े गए, जो इसी पैटर्न का हिस्सा बताया।उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कांग्रेस समर्थकों को निशाना बनाकर की गई, खासकर उन बूथों पर जहां पार्टी का वोट बैंक मजबूत था। यह केवल कर्नाटक तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में ऐसी गड़बड़ियां हो रही हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

patna, NDA government , Amit Shah

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद डेहरी-ऑन-सोन में शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, बल्कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाना है।   अमित शाह ने कहा कि 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वो मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाएंगे। नीतीश की सरकार ने जो कुछ बिहार के लिए किया है। उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपकी आवाज राहुल गांधी तक जाना चाहिए। घुसपैठिये को वोट का अधिकार है क्या, घुसपैठियों को राशन मिलना चाहिए, उनको आय़ुष्मान कार्ड मिलना चाहिए, उनको वोट देने का अधिकार है क्या? अमित शाह के इन सवालों पर वहां मौजूद लोगों ने नहीं में जवाब दिया। ये आएंगे तो घुसपैठिये बढ़ाएंगे, राजग आएगा तो बिहार को बढ़ाएगा। दो तिहाई बहुमत से विजय करने का संकल्प लीजिए।   अमित शाह ने कहा कि राजग को इस बार शाहाबाद की 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करना है। उन्होंने बिहार का भविष्य नरेन्द्र मोदी से जोड़ने की अपील की। शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं और कार्यकर्ता ही नीचे से ऊपर तक पहुंचते हैं। भाजपा में एक बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। हम यहां पर जितनी मजबूती से संकल्प करेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी, राजग मजबूत होगा और राजग जितना मजबूत होगा बिहार भी उतना ही खुशहाल बनेगा।   गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार का विकास और समृद्धि राजग का लक्ष्य है। यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। यह चुनाव दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाने का है। 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता आज से संकल्पित होकर जाएं कि हम मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में मजबूत राजग सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार और मोदी जी की सरकार ने जो कुछ बिहार की जनता के लिए किया है उसे उसे घर-घर तक लेकर जाएंगे और लोगों को बताएंगे।   अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विश्व भर में एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 24 साल तक राज्य और देश के मुखिया के रूप में काम किया। मैं इस बात का गवाह हूं कि 24 सालों में एक भी छुट्टी उन्होंने नहीं ली। लगातार दिन रात काम किया है। यह बहुत बड़ी बात है। कुछ नेता छह माह में विदेश नहीं जाएं तो उन्हें रात में नींद नहीं आती है। आप समझ रहे हैं ना कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश को पहले रखा, देश के बाद पार्टी को रखा, पार्टी के बाद कार्यकर्ता को रखा, खुद या अपने परिवार के लिए कुछ नहीं सोचा।   अमित शाह ने कहा कि मोदी की सरकार में साल 2014 से 2024 में बिहार को 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपये मिला। नीतीश कुमार की राजग सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। दिव्यागों को पेंशन बढ़ाया। आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाया। रसोई, रात्रि प्रहरी और शारीरिक शिक्षकों को लाभ दिया। राजग की सरकार ने जो काम किए, लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं।   शाह ने लालू पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चारा घोटाला किया। लैंड फॉर जॉब स्कैम किया। जेल में घोटाला किया। इतने भ्रष्टाचार के आरोप जिसपर लगे हों वो कभी बिहार का भला कर सकता है क्या? एक और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी जी की सरकार है जिसपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। बिहार को नरेन्द्र मोदी के साथ जोड़ दीजिए। यहीं रास्ता है बिहार को पूर्ण विकसित करने का।   सभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी संबोधित कियाl मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, संतोष कुमार,विनोद तावड़े भी मौजूद थेl  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

dehradoon, Heavy rains, Chamoli, 10 people missing

देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। चमोली जिले के तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से 10 लोगो के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुंतरी लगा फाली तोक में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेजी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी में भी नुकसान की सूचना है। सड़क मार्ग जगह-जगह बंद हैं।   चमोली जिले के ग्राम कुंतरी लगा फाली तोक में कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ( 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह ( दोनों 10 वर्ष के), नरेन्द्र सिंह पुत्र ताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70), भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65) व देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65), तहसील घाट नंदानगर के गांव धुरमा में गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ( 75) और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह ( 38) लापता बताए जा रहे हैं। कुंतरी लगा फाली तोकमें छह भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है। प्रशासन ने सूची जारी करने साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को यह जानकारी दी है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मोटे पर राहत एवं बचाव में जुटे गई हैं।   देहरादून जिले में चार और शव मिले देहरादून जिले में सोमवार रात से बारिश लगातार जारी है। बुधवार देर रात राज्य आपदा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव टीमों को चार अज्ञात शव बरामद हुए हैं। सौडा में एक, गुलरघाटी में एक, विकासनगर में एक व एक अन्य शव बरामद हुआ है। मृतकों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। 17 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव लगातार कार्य कर रही हैं।   टिहरी में कई योजनाओं को नुकसान बारिश से टिहरी जिले में जौनपुर , नरेन्द्र नगर विकास खंड में बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। बारिश टिहरी जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 34, राज्य मार्ग संपर्क मार्गो को भारी नुकसान हुआ है। जगह पेयजल लाइन, पेयजल पंपिंग योजना और मछली के तालाब भी क्षतिग्रस्त हुए है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग, यमुनापुल - बड़कोट मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर - रानीपोखरी मोटर मार्ग व रायपुर - कुमालड़ा - कददुखाल मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।   बागेश्वर में वाहन दुर्घटना बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले में एक वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। आज सुबह घटना की सूचना टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

new delhi, Votes cannot be deleted , Election Commission

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज एक पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि बिना सुनवाई के और वह भी ऑनलाइन माध्यम से किसी का भी नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता। इस तरह का 2023 में प्रयास किया गया था जिस पर स्वयं आयोग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।  राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 6 हजार से अधिक लोगों के वोट कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए। चुनाव आयोग ने इस पर कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। कोई आम नागरिक किसी के भी वोट को ऑनलाइन नहीं हटा सकता। साथ ही प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना भी वोट को हटाया नहीं जा सकता। राहुल के पत्रकार वार्ता में दिए उदाहरण पर आयोग ने कहा कि 2023 में आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आयोग ने इस बात का उल्लेख किया है कि आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2023 में कांग्रेस नेता बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2018 में वहां भाजपा के सुभाध गुट्टेदार जीते थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

new delhi, Rahul Gandhi

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राहत राशि को नुकसान के मुकाबले नाकाफी बताया है।राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि बाढ़ से 4 लाख एकड़ धान की फसल बर्बाद हो चुकी है और 10 लाख से अधिक पशुओं की मौत हो गई है। लाखों लोग, खासकर हाशिये पर खड़े समुदायों से जुड़े लोग, बेघर हो गए हैं। हजारों एकड़ जमीन अब भी डूबी हुई है और गांव संपर्क से कटे हुए हैं।राहुल गांधी ने कहा कि उनके दौरे के दौरान उन्होंने लोगों की पीड़ा को नजदीक से देखा। संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों ने आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की है। लोग अपने घरों को अजनबियों के लिए खोल रहे हैं और अपनी सीमित संसाधनों से मदद कर रहे हैं।कांग्रेस नेता ने कहा कि बाढ़ से पंजाब को कम से कम 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इस संकट से निपटने के लिए केन्द्र सरकार को “बोल्डर रिस्पॉन्स” यानी कहीं अधिक ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार से नुकसान का त्वरित आकलन कराने और व्यापक राहत पैकेज देने की मांग की है।राहुल गांधी ने कहा कि “पंजाब फिर से उठ खड़ा होगा, लेकिन इस कठिन समय में हमें हर किसान, हर सैनिक और हर परिवार को भरोसा दिलाना होगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

new delhi, Diplomats ,name of mothers

नई दिल्ली । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में 72 से अधिक देशों के 75 राजदूतों, उच्चायुक्तों और मिशन प्रमुखों ने गुरुवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा पखवाड़ा के तहत दिल्ली के पीबीजी ग्राउंड में यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ये पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा आयोजन है। प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम की अपील हमें यह एहसास दिलाती है कि धरती को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर कई राजदूत और उच्चायुक्त अपनी मां को याद करके भावुक हो गए। सेवा पखवाड़ा के तहत 25 सितंबर को पूरे देश में 7.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। आज इंडिया से इसकी खुशबू पूरी दुनिया तक पहुंची है।मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का हरित क्षेत्र 25 फीसद बढ़ा है, जो अन्य सभी प्रदेशों में सबसे ज़्यादा है। एक पेड़ मां के नाम सिर्फ अभियान नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है। आपके द्वारा लगाया हुआ हर पेड़ मां के प्यार और संवेदना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 72 देशों के राजनयिकों ने अपनी मां के नाम पर दिल्ली की धरती पर पेड़ लगाया। यह दृश्य दिखाता है कि मां का रिश्ता न भाषा से बंधा है और न ही सीमा से। मां का नाम लिया जाए तो पूरी धरती एक हो जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा पखवाड़े के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मां और धरती मां दोनों के प्रति हमारी कृतज्ञता का भी प्रतीक है। दिल्ली सरकार इस वर्ष 70 लाख पेड़ लगाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाने का आग्रह किया।मंत्री सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम के संकल्प ने वैश्विक स्तर पर ख्याति हासिल की है। 72 से अधिक देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर पौधे लगाए। यह प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लीडरशिप का सबूत है और सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत दिल्ली तेजी से हरित राजधानी बनने की ओर बढ़ रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 September 2025

dhar, Women power, PM Modi

धार । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत के विकास की असली नींव बताते हुए देशभर की माताओं-बहनों से संकोच छोड़ कर स्वास्थ्य शिविरों में जाकर नि:शुल्क जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके उत्तम स्वास्थ्य से ज्यादा मूल्यवान कोई सरकारी तिजोरी नहीं है। प्रधानमंत्री बुधवार को मध्य प्रदेश के धार में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि मां स्वस्थ है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है और यदि मां बीमार हो जाए तो घर की पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई पहलें केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि उन बच्चों और भावी नागरिकों के लिए भी हैं, जो अभी पैदा होने वाले हैं। उन्होंने कहा, “यह सुनिश्चित करना कि बच्चे स्वस्थ पैदा हों, उनकी भविष्य की भलाई और समृद्धि की नींव रखता है। यह कार्य केवल एक पीढ़ी का नहीं बल्कि अनगिनत पीढ़ियों का आशीर्वाद है।” मोदी ने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए 2017 में शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पहली संतान पर पांच हजार रुपये और दूसरी बेटी के जन्म पर छह हजार रुपये सीधे लाभार्थी माताओं के बैंक खातों में जमा किए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को इस योजना का लाभ मिला है और लगभग 19 हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों तक पहुंचाए गए हैं।प्रधानमंत्री ने देशभर की माताओं-बहनों से संकोच छोड़कर स्वास्थ्य शिविरों में जाकर नि:शुल्क जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा, “इन शिविरों में कितनी भी महंगी जांच क्यों न हो, सब मुफ्त होंगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से ज्यादा मूल्यवान कोई सरकारी तिजोरी नहीं है। आयुष्मान कार्ड आपके लिए सुरक्षा कवच है। लाखों कैंप लगने वाले हैं और मैं अपने भाइयों से भी आग्रह करता हूं कि वे अपनी माताओं, बहनों और बेटियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत यात्रा के लिए भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान चार प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने ‘लखपति दीदी’, ‘बैंक सखी’, ‘ड्रोन दीदी’, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रा योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं गरीबों, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें हमारी नारी शक्ति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान देना, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता—यही विकसित भारत की ठोस नींव है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती का स्मरण किया और उन्हें कौशल निर्माण का देवता बताते हुए नमन किया। उन्होंने महाराजा भोज की वीरता और मां वाग्देवी की कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत हमें राष्ट्र रक्षा और आत्मबल का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के दिन धार की धरती से देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास होना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह पार्क भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देगा, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाएगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराएगा।प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारतीय बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का दुस्साहस किया था। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा, “हमारे वीर जवानों ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और पाकिस्तान को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया। यह नया भारत है, जो धमकियों से डरता नहीं बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है।” साथ ही हैदराबाद मुक्ति दिवस की ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति और भारतीय सेना के साहस से हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा, “कई दशकों तक इस गौरवशाली घटना को भुला दिया गया था लेकिन हमारी सरकार ने इसे ‘हैदराबाद लिबरेशन डे’ के रूप में अमर कर दिया है।” त्योहारों के मौसम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आप जो भी खरीदें, उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना होना चाहिए। उसमें हमारे देश की मिट्टी की महक होनी चाहिए। यही आत्मनिर्भर भारत का सही रास्ता है।”उन्होंने एक नया मंत्र देते हुए कहा कि हर दुकान पर एक बोर्ड लगना चाहिए- “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।” मोदी ने बताया कि 22 सितंबर से कम जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन से जब नई दरें लागू होंगी तो हमें स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर इसका लाभ उठाना चाहिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2025

new delhi,  "Maa Vande" ,biopic announced

एर्नाकुलम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उनकी एक और बायोपिक का ऐलान किया गया है। "माँ वंदे" नाम की इस फिल्म में दक्षिण फिल्मों के मशहूर अभिनेता उन्नी मुकुंदन नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाएंगे। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए टाइटल की घोषणा भी कर दी है।   अभिनेता मुकुंदन ने बुधवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं आगामी फिल्म माँ वंदे में नरेन्द्र मोदी की भूमिका निभाऊंगा। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं क्रांति कुमार द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म माँ वंदे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का किरदार निभा रहा हूं। अहमदाबाद में पले-बढ़े होने के कारण मैंने उन्हें बचपन में पहली बार अपने मुख्यमंत्री के रूप में जाना था। वर्षों बाद अप्रैल 2023 में मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वह एक ऐसा क्षण रहा, जिसने मुझ पर अमिट छाप छोड़ी।" उन्होंने लिखा," एक अभिनेता के रूप में इस भूमिका में कदम रखना मेरे लिए अत्यंत उत्साहजनक होने के साथ-साथ बेहद प्रेरणादायक भी है। उनका (नरेन्द्र मोदी) राजनीतिक सफर असाधारण रहा है, लेकिन इस फिल्म में हमारा उद्देश्य एक राजनेता से आगे बढ़कर उस व्यक्ति को तलाशना है, खासकर उनकी माँ के साथ उनके गहरे रिश्ते को, जिन्होंने उनके चरित्र और भावना को आकार दिया।"अभिनेता ने कहा, "उनके साथ मेरी बातचीत से उनके दो शब्द जीवन की कठिनाइयों के दौरान मेरे साथ रहे हैं। गुजराती में उन्होंने कहा था- "झुकवानु नहीं", जिसका अर्थ है "कभी झुकना नहीं"। वे शब्द तब से मेरे लिए शक्ति और संकल्प का स्रोत रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं पूरे देश के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मिलते हैं सिनेमा हॉल में।"मुकुंदन के मुताबिक, माँ वंदे के निर्देशन की कमान क्रांति कुमार सीएच ने संभाली है, जबकि वीर रेड्डी एम इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। बाहुबली, ईगा और कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले टैलेंटेड लैंसमैन (फोटोग्राफर) केके सेंथिल कुमार फिल्मिंग का काम संभालेंगे। यह फिल्म मोदी के शानदार सफर को दिखाने के लिए बनाई जा रही है, जिन्होंने देशभर में लाखों लोगों का दिल जीता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर राष्ट्र नेता बनने तक के उनके प्रेरणा देने वाले सफर को दिखाएगा। यह उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते को भी उजागर करेगी, जो उनके पूरे सफर में प्रेरणा की स्रोत रही हैं।'"माँ वंदे" का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें वह एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं। मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख पाएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में भी बनाया जाएगा। इस फिल्म में मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक सफर की घटनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पर पहले भी एक बायोपिक बनी थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने मुख्य किरदार निभाया था। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2025

imphal, Several militants,  arrested in Manipur

इंफाल । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित संगठनों के कई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में न केवल कई गिरफ्तारियां हुईं, बल्कि हथियारों, संगठनात्मक मुहरों, संदिग्ध दस्तावेज़ों और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।   पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन कैडर - थांगजम याइफाबा मैतेई (31), संज्रामबम लोहा मैतेई (29) (दोनों इंफाल ईस्ट) और टोंजम हेमोन सिंह (46) (तांगखाम मक्ला लैकाई) को इंफाल ईस्ट के खाबाम लामखाई बाजार और हाटा कांगजेइबुंग इलाकों से पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, संगठनात्मक सील, केसीपी लेटरहेड और नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बैंकों में दबाव बनाकर ऋण मंजूर कराने और वसूली में लगा हुआ था।    थौबल जिले के खांगाबोक जिला अस्पताल के पास से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ–कोइरेंग गुट) के दो कैडर गिरफ्तार किए गए। उनकी पहचान हुइद्रोम संगबा (40) (इंफाल ईस्ट) और निंगोम्बम बिर्बन मैतेई (43) (चुराचांदपुर) के रूप में हुई। उनके पास से एक सफेद बोलेरो वाहन, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम और दस्तावेज जब्त किए गए।   इसी तरह, बिष्णुपुर जिले के कैबुल लामजाओ थाना क्षेत्र से पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो कैडरों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सलाम ब्रोजेन मैतेई (41) और ओइनाम मणि सिंह (42) के रूप में हुई। उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए।   सबसे बड़ी सफलता थौबल के लिलोंग बाजार में मिली, जहां से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के तीन और उग्रवादी - मो. शागिर खान (28), थानशोक अवुंगशी शिमराय (37) और ओइनाम अमितकुमार सिंह (28) को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर नोंगपोक कैथेलमनबी इलाके से एक एम-16 राइफल, चार इंसास राइफल, चार एसएलआर, दो .303 राइफल, 382 कारतूस और 26 मैगजीन बरामद की गईं।    अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां और बरामदगी मणिपुर में भूमिगत संगठनों के लिए बड़ा झटका है, जो फिर से लामबंद होकर वसूली और दबाव की राजनीति करने की कोशिश कर रहे थे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2025

katra, Mata Vaishno Devi ,pilgrimage resumes

कटरा । जयकारों के बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। हाल ही में आए विनाशकारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक यात्रा स्थगित रही थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे।   माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने अनुकूल मौसम की स्थिति में आज सुबह यात्रा को फिर से खोलने की घोषणा की जिससे बड़ी संख्या में कटरा शहर में डेरा डाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कटरा शहर तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है।   यात्रा के आरंभ स्थल बाणगंगा दर्शनी द्वार पर सैकड़ों तीर्थयात्री तड़के ही एकत्रित हो गए और तीर्थयात्रा शुरू होने पर अपार खुशी और राहत व्यक्त की।   श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और मंदिर तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद पहाड़ी पर स्थित मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो गई। तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है। पारदर्शिता और पता लगाने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटी कार्ड आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य है।   तीर्थस्थल बोर्ड ने अस्थायी तौर पर यात्रा के निलंबन के दौरान श्रद्धालुओं के धैर्य के लिए आभार व्यक्त किया। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा का फिर से शुरू होना हमारी सामूहिक आस्था और दृढ़ता की पुष्टि है और बोर्ड इस पवित्र तीर्थस्थल की पवित्रता, सुरक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।   महाराष्ट्र से आए एक समूह की महिला तीर्थयात्री ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि यात्रा फिर से शुरू हो गई है। हम दो दिन पहले पुणे से आधार शिविर पहुँचे थे और इंतज़ार करना मुश्किल था लेकिन हमें यकीन था कि अपने गृहनगर लौटने से पहले हम दर्शन ज़रूर करेंगे।   तीर्थयात्रियों ने यात्रा के फिर से शुरू होने को बहुत खास दिन बताया और कहा कि तीर्थस्थल के दर्शन करना आशीर्वाद है और हम इसे संभव बनाने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। तीर्थस्थल बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और आधिकारिक संचार माध्यमों से अपडेट रहने का आग्रह किया है।   अब मार्ग सुरक्षित घोषित होने के साथ ही आने वाले दिनों, खासकर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले आगामी नवरात्रि के दौरान तीर्थयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।    तीर्थयात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी जब मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक बड़े भूस्खलन के कारण जनहानि हुई थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 September 2025

new delhi,   production target ,Shivraj

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’ में वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष 341.55 मिलियन टन का है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21.66 मिलियन टन (6.5 प्रतिशत) अधिक है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली व सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। निर्धारित लक्ष्य 341.55 मिलियन टन से यह 12.41 मिलियन टन अधिक है। रबी सम्मेलन के बारे में उन्होंने कहा कि इस साल सम्मेलन विषय एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम है। इस सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को गहन विचार-विमर्श करने का मंच उपलब्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले रबी सम्मेलन एक दिन का ही होता था, लेकिन इस बार और अधिक बारीकी से काम करने के उद्देश्य से सम्मेलन दो दिवसीय रखा गया। शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य एक साथ मिलकर काम करने के लिए एकत्रित हुए हैं। सम्मेलन के पहले दिन छह विषयों पर अलग-अलग समूहों में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा हुई, उनमें जलवायु सहनशीलता, गुणवत्तापूर्ण बीज-उर्वरक-कीटनाशक, बागवानी, प्राकृतिक खेती, प्रभावी प्रसार सेवाएं और कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका, केंद्र प्रायोजित योजनाओं का समन्वय, दलहन-तिलहन की उत्पादकता बढ़ाने और एकीकृत कृषि प्रणाली शामिल है। चौहान ने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन के साथ देश में फल और सब्जियों के उत्पादन में भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी बढ़ोतरी हुई है। आगे भी केंद्र और राज्य समन्वित प्रयास करते हुए कृषि के विकास और किसान कल्याण के लिए साथ काम करते रहेंगे। कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्यों की स्थिति को लेकर भी चर्चा की और कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कुछ राज्य विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं जिसमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड, हरियाणा असम शामिल हैं। इन राज्यों में मदद के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो राज्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर है, पूरी कोशिश है कि वहां किसानों को बीमा राशि का उचित और त्वरित लाभ मिल सके। शिवराज ने  कहा कि रबी फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। बुवाई के लक्ष्य के तहत 229 लाख मीट्रिक टन बीज की आवश्यकता है, हमारे पास इससे भी अधिक मात्रा में 250 लाख मीट्रिक टन के करीब बीज उपलब्ध है। इस साल वर्षा अच्छी मात्रा में हुई है, जिस कारण बुवाई के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। खाद की अतिरिक्त मांग की यह वजह भी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद और उर्वरक की पूरी आपूर्ति की जाएगी, राज्यों की मांग के आधार पर जितनी भी आवश्यकता होगी, खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। चौहान ने कहा कि 03 अक्टूबर से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की जाएगी। रबी फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पिछली बार की ही तरह इस बार भी चलाकर वैज्ञानिकों की दो हजार से अधिक टीमें गांव-गांव भेजी जाएंगी, जो किसानों को समुचित जानकारी देगी। इन टीमों में केंद्र और राज्यों के कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक रहेंगे, साथ ही कृषि विश्वविद्यालयों, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों का भी इनमें प्रतिनिधित्व होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘लैब टू लैंड’ जोड़ने के लिए एक बार फिर सब मिलकर कार्य करेंगे। शिवराज सिंह ने कहा क देश में धान और गेहूं का उत्पादन वैश्विक स्तर का है, वहीं दलहन और तिलहन में उत्पादन बढ़ाने के लिए अभी और प्रयास की आवश्यकता है। इस दिशा में आगे रोडमैप बनाकर काम किया जाएगा। प्रति हेक्टेयर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

dendoon, Devastation , flood in Karligadh

देहरादून । उत्तराखंड में सोमवार रात भारी बारिश के चलते देहरादून जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ के किनारे कई घरों मलबा समा गया। पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा को भी नुकसान पहुंचा है। यहां कई दुकानें बह गई। सौंग नदी उफान पर है और इससे खतरा बना हुआ है। रायपुर केशर वाला में सड़क का करीब 90 मीटर हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में सीमा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत एवं बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।   बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी है। सोमवार रात तेज बारिश के बाद देहरादून जिले आपदा की चपेट में है। रायपुर क्षेत्र में मालदेवता चौकी से आगे केशरवाला मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के कटाव से सड़क का लगभग सस्ता 80-90 मीटर हिस्सा बह गया है, जिस कारण मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।   देहरादून मसूरी मार्ग कुठाल गेट के पास व कई अन्य स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध है। देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में सीमा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए देहरादून से हरिद्वार की ओर आने व जाने वाले वाहनो को भानियावाला व नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया है। जिलाधिकारी सविनय बंसल ने रात को ही राहत एवं बचाव दलों को मौके पर रवाना कर दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके अलावा लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बारिश को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीम रात्रि से ही लगातार नदी, नालों के किनारे व संवेदनशील स्थानों में भ्रमण कर रही है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है और नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

imphal, Security forces,weapons in Manipur

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान इंफाल पूर्व जिले से एक सक्रिय उग्रवादी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान हथियार और गोल-बारूद भी बरामद किये गये हैं। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।   मणिपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 सितंबर को सागोलमंग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगबा मारू पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने चार लूटे गए हथियार और अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद की गई वस्तुओं में मैगज़ीन सहित एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, मैगज़ीन सहित एक 9 मिमी पिस्तौल, मैगज़ीन सहित दो .303 राइफलें, एक 12-बोर सिंगल बैरल की बंदूक, विभिन्न कैलिबर के ग्यारह ज़िंदा कारतूस तथा पांच अन्य ज़िंदा कारतूस शामिल हैं।   वहीं एक दिन पहले, 14 सितंबर को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ़ मणिपुर (एनआरएफएम) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। इसकी पहचान इंफाल पूर्व के केइराओ बित्रा अवांग लेइकाई निवासी निंगथौजम यंबा सिंह उर्फ बॉय उर्फ सनायंबा (44) के रूप में हुई है।   एक समन्वित अनुवर्ती कार्रवाई में, जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल उसके सनायंबा के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान नोंग्मीकापम नरेश मैतेई (38) और युमनाम तेजकुमार सिंह उर्फ बोबो (48) के रूप में हुई, दोनों इंफाल पूर्व जिले के सिंगजामेई वांगमा क्षेत्र लेइकाई के निवासी हैं।   उनके कब्जे से भी सुरक्षा बलों ने विभिन्न हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिसमें तीन राउंड से भरी एक मैगजीन वाली .32 पिस्तौल, चार मोबाइल फ़ोन और एक आधार कार्ड शामिल हैं।   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ़्तारियां और बरामदगी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में जबरन वसूली से संबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियारों की बरामदगी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लूटे गए हथियारों के स्रोत और गिरफ्तार व्यक्तियों के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

new delhi, Mauritius Prime Minister , Sonia and Rahul

नई दिल्ली । मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने आज अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।कांग्रेस के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री की देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सहयोग और मजबूत होगा। इससे भारत-मॉरीशस के मजबूत ऐतिहासिक बंधनों को और मजबूत करेगी।मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम 9 सितंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम, छह कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी था। उन्होंने 10 सितंबर को वहां व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।11 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने पहले एकांत में और फिर अपने-अपने शिष्टमंडलों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। यात्रा के अगले चरण में डॉ. रामगुलाम ने अयोध्या में राम मंदिर और तिरुपति में बालाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

new delhi,   stock market ,regained its shine

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट के मजबूत संकेत, अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की उम्मीद और रुपये की मजबूती के कारण घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तेजी का माहौल बना रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी देर में ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इसी तरह आईटी, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, फार्मास्यूटिकल, मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 462.96 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 460.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,309 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,508 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,606 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 195 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,777 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,787 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 990 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ और सिर्फ 2 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 66.37 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,852.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के झटके के कारण ये सूचकांक कुछ पल के लिए 5.80 अंक की कमजोरी के साथ 81,779.94 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 657.74 अंक की मजबूती के साथ 82,443.48 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 60 अंक से अधिक फिसल कर 594.95 अंक की मजबूती के साथ 82,380.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 4.40 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 25,073.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। हालांकि, बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का मामूली झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल में तेजी बनी रही। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 192.20 अंक उछल कर 25,261.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, अंत में दिन के सौदों के निपटारे के कारण हुई बिकवाली की वजह से निफ्टी ने ऊपरी स्तर से 20 अंक से अधिक टूट कर 169.90 अंक की तेजी के साथ 25,239.10 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया। आज दिन भर के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा 2.58 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 2.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.20 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.02 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 0.95 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 0.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत, नेस्ले 0.68 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

new delhi,   biofuel and green transport , Gadkari

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच सालों में भारत को बायोफ्यूल एवं हरित परिवहन में दुनिया में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक हवाई पॉड सिस्टम विकसित करने और मुंबई में जलमार्ग परिवहन के बारे में भी जानकारी दी।   गडकरी ने दिल्ली में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक हवाई पॉड सिस्टम विकसित किया जाएगा, जहां बुधवार को पांच वैश्विक कंपनियों के प्रेजेंटेशन होंगे। ये पॉड 18-25 यात्रियों वाले होंगे, जो हवा में 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे, हालांकि रुकावटों के कारण गति कम रहेगी। देशभर में 300 केबल कार प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जो ट्रैफिक मुक्ति का नया आयाम साबित होंगे।   उन्होंने मुंबई के लिए जलमार्गीय परिवहन पर कहा कि उनके प्रयासों से एयरपोर्ट पर जेटी का निर्माण हो चुका है और बीपीटी चेयरमैन के अध्ययन के बाद 5-6 हजार वॉटर टैक्सी चलाने का प्लान है। वेनिस शहर की तर्ज पर ये टैक्सी मुंबईवासियों को समुद्र मार्ग से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक 17 मिनट में पहुंचाएंगी। महाराष्ट्र सरकार ने कंपनी का चयन कर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चर्चा के बाद यह राज्य प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है।   उन्होंने कहा कि वह हाल में ही यूरोपीय देश चेकोस्लोवाकिया गए थे, वहां से प्रेरित होकर देश में भी फ्लैश-चार्जिंग इलेक्ट्रिक बसों पर फोकस किया जा रहा है। देश में जल्दी ही 135 सीटों वाली फ्लैश-चार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें जल्द उतारी जाएंगी, जो डीजल बसों से 30 प्रतिशत सस्ती होंगी। इन बसों में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं जैसे आरामदायक सीटें, फ्रंट टीवी स्क्रीन और मोबाइल या कार्ड से एंट्री होगी।   उन्होंने कहा कि हर स्टॉप पर मात्र 20-30 सेकंड में चार्ज हो जाने वाली ये बसें नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हो रही हैं। टाटा कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। धारवाड़ में इनका निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने मेट्रो की ऊंची लागत (550 करोड़ रुपये प्रति किमी) की तुलना में इन बसों की किफायती कीमत (केवल 2 करोड़ प्रति किमी) का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली से जयपुर जैसे रूट पर ये बसें ढाई घंटे में यात्रा पूरी कर सकेंगी, जिससे मेट्रो जैसी सुविधा सस्ते में उपलब्ध होगी।   उन्होंने हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में 450 किलोमीटर लंबे टनल प्रोजेक्ट्स पर काम तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि साथ ही डायवर्जन के लिए नए नियम बनाए गए हैं, ताकि अस्थायी समाधानों पर निर्भरता खत्म हो।   उन्होंने सड़क हादसों पर कहा कि सरकार इंजीनियरिंग सुधार, फ्लाईओवर निर्माण तथा ब्लैक स्पॉट्स सुधार पर ध्यान दे रही है। कारों में अब चार की जगह छह एयरबैग अनिवार्य हो गए हैं। हालांकि, मुख्य समस्या लोगों की लापरवाही जैसे बिना हेलमेट बाइक चलाना या सिग्नल तोड़ना है। इसके लिए हेलमेट को बाइक बिक्री के साथ जरूरी कर दिया गया है और जुर्माने सख्त किए गए हैं।   उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को अब पुलिस परेशान नहीं करेगी। नए नियम लागू हो चुके हैं। पहले डर के मारे लोग मदद से कतरा जाते थे। इंश्योरेंस प्रक्रिया में भी सुधार हो रहे हैं और 2030 तक दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी का लक्ष्य है। गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर कहा कि पेट्रोल टू-व्हीलर्स से 15 प्रतिशत अधिक ईवी बिक रहे हैं, जो प्रदूषण घटाने में मददगार साबित हो रहे हैं। जल्द ही ईवी और पारंपरिक वाहनों की कीमतें बराबर हो जाएंगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  16 September 2025

raipur, Chhattisgarh Education Minister, visit to Gujarat

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज साेमवार से गुजरात प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान वे शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शिक्षा मंत्री के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहीं से भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान का भ्रमण करेंगे। 16 सितम्बर को वे विजिटर ऑफ़ शिक्षा समीक्षा केंद्र और स्कूल का दौरा करेंगे तथा राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 17 सितम्बर को वे अहमदाबाद से रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करना और उन्हें छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में लागू करने की संभावनाओं पर विचार करना है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

new delhi, Women leadership, Om Birla

तिरुपति । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना एक विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कुछ जगहों पर स्कूल दूर होने के कारण लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लड़कियां तकनीक की मदद से शिक्षित हों। लाेकसभा अध्यक्ष बिरला ने ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की पैरवी भी की।   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आज इस  राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का दूसरा दिन है। आज के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल व सेवानिवृत न्यायमूर्ति अब्दुल नज़ीर मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और खेल जगत में आगे लाने के लिए दो दिवसीय विचार-विमर्श किया गया। हर महिला को सुरक्षित और आत्मनिर्भर होना चाहिए। पंचायत स्तर पर एक कंप्यूटर केंद्र सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं दुनियाभर में आईटी और आर्थिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। अगर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी, तो भारत आर्थिक रूप से विकसित होगा। राज्य सरकारों और इन समितियों को गांव की हर महिला को रोज़गार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। ऐसी योजनाएं होनी चाहिए जिनसे देश की अंतिम महिला को भी परिणाम मिलें।   ओम बिरला ने कहा कि पंचायत, नगरपालिका से लेकर संसद तक, सभी को महिलाओं की उन्नति के लिए काम करना चाहिए। ग्रामीण स्तर से महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सभी राज्यों में महिला समितियां बनाई जानी चाहिए। अगर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता हासिल नहीं करतीं, तो हम विकसित भारत के सपने को साकार नहीं कर सकते।समाज निर्माण की असली शिल्पकार हैं महिलाएं : राज्यपाल आंध्र प्रदेश के राज्यपाल व सेवानिवृत न्यायमूर्ति अब्दुल नज़ीर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ़ महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को विकास के पथ पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि सती प्रथा और बाल विवाह का उल्लेख पुराणों में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हमारे वेद और उपनिषद हमें महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितने भी बड़े कार्यक्रम क्यों न चलाए जाएँ, जहां उनका सम्मान नहीं किया जाता, उनका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सुख घर की महिलाओं की खुशी पर निर्भर करता है। यही बात राज्य और देश पर भी लागू होती है। मोल्ला रामायणम की रचना करने वाली कवयित्री मोल्ला का तेलुगु साहित्य में विशेष स्थान है। महिलाएं अक्सर अपने पिता, भाई और पति पर निर्भर रहती हैं क्योंकि उन्हें संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलता। राज्यपाल नज़ीर ने कहा कि पितृसत्तात्मक समाज में उन्हें दोयम दर्जे का दर्जा दिया जाता है, लेकिन महिलाएं ही समाज निर्माण की सही निर्माता हैं। भारत का संविधान सभी को समान दर्जा देता है। संविधान में लैंगिक समानता को प्राथमिकता दी गई है। महिलाएं राजनीति, रोज़गार और व्यवसाय के क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं और कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उच्चतम न्यायालय ने उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई फैसले दिए हैं। इन फैसलों ने न केवल अधिकारों की रक्षा की है, बल्कि समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। राज्यपाल ने कहा कि उनका सशक्तिकरण केवल शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। छत्तीसगढ़ में महिला विधायकों की संख्या सबसे ज़्यादा 14 प्रतिशत है। रवांडा में 30 प्रतिशत संसदीय सीटें आवंटित करने वाला क़ानून लागू होने के तुरंत बाद विकास हुआ।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

hazaribaag, Naxalite Sahdev Soren, carrying a bounty

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में ( बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र ) में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की है।अधिकारियों के अनुसार, मारे गए सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। हुआ है। सहदेव सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया । मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्च अभियान जारी है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

new delhi, Sitharaman ,NITI Aayog

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्‍ली में नीति आयोग की एक रिपोर्ट जारी की। इसके अलावा उन्‍होंने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे नियामक उपायों की आवश्‍यकता पर बल दिया, जो तकनीकी नवाचार, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दें, न कि उसे हतोत्साहित करें।   वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण के साथ केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। नीति आयोग की यह रिपोर्ट 'विकसित भारत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: त्वरित आर्थिक विकास का अवसर' विषय पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार अनुप्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एआई तेजी से प्रगति करने वाली, वास्तविक समय वाली, गतिशील चीज। इसलिए हम सभी को सचेत रहना होगा कि हम नैतिकता से पीछे न हटें, क्योंकि एआई की भी अपनी चुनौतियां हो सकती हैं।   रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान दर्शाते हैं कि जहां एक ओर एआई कई नई भूमिकाएं सृजित करेगा, वहीं दूसरी ओर विशेष रूप से लिपिकीय, नियमित और निम्न-कौशल वाले क्षेत्रों में कई मौजूदा नौकरियों को भी विस्थापित करेगा। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

new delhi, Wholesale inflation ,per cent in August

नई दिल्‍ली । खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर अगस्‍त में बढ़कर चार महीने के उच्‍च्‍तम स्‍तर 0.52 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले जुलाई में यह घटकर 25 महीने के निचले स्तर -0.58 फीसदी पर आ गई थी। अगस्‍त में थोक महंगाई खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर 0.52 फीसदी रही। इससे पहले जुलाई और जून में यह क्रमशः -0.58 फीसदी और -0.19 फीसदी रही। पिछले साल अगस्त में यह 1.25 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं, अन्य अधात्विक खनिज उत्पादों और अन्य परिवहन उपकरणों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के अनुसार अगस्त में खाद्य पदार्थों में अपस्फीति 3.06 फीसदी रही, जबकि जुलाई में 6.29 फीसदी की अपस्फीति थी। मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी गई। विनिर्मित उत्पादों के मामले में महंगाई अगस्त में 2.55 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले महीने जुलाई में यह 2.05 फीसदी थी। ईंधन और बिजली क्षेत्र में अगस्त में नकारात्मक मुद्रास्फीति या अपस्फीति 3.17 फीसदी रही, जबकि जुलाई में यह 2.43 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर अगस्‍त महीने में बढ़कर 2.07 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि, आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा में वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था। रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में औसत महंगाई दर 2.1 फीसदी, जबकि तीसरी तिमाही में 3.1 फीसदी और चौथी तिमाही में यह 4.4 फीसदी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

mumbai,  Karan Johar , High Court

नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के बाद अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर बिना उनकी अनुमति के उनके फोटो, आवाज और अन्य व्यक्तिगत प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं करने की मांग की है। इसके पहले उच्च न्यायालय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को उनके नाम, आवाज और तस्वीरों के साथ उनकी व्यक्तिगत चीजों के अनधिकृत रुप से इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया था।   उच्च न्यायालय ने अभिषेक बच्चन की याचिका पर सनवाई करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व से संबंधित किसी भी प्रतीक का इस्तेमाल उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन है और इससे उसकी गरिमा के साथ जीने के अधिकार भी प्रभावित होते हैं। उच्च न्यायालय ने संबंधित यूआरएल (वेबलिंक) को हटाने का निर्देश दिया था जो बिना अनुमति के अभिषेक बच्चन के व्यक्तित्व से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल कर रहे थे। अदालत ने कहा था कि एआई और डीपफेक जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर उनके नाम और छवि का गलत उपयोग कर न केवल आर्थिक रुप से नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा, गरिमा और सद्भावना को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।   इसके पहले उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के व्यक्तित्व से जुड़े प्रतीक और कंटेंट को बिना अनुमति इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी। ऐश्वर्या राय की याचिका में कहा गया था कि ऐश्वर्या नेशन वेल्थ नामक एक फर्म ऐश्वर्या राय की तस्वीर का इस्तेमाल अपने लेटरहेड में चेयरपर्सन के रुप में करती है, जबकि ऐश्वर्या राय को इसके बारे में पहले से कोई जानकारी भी नहीं है। ऐसा करना पूरे तरीके से फर्जीवाड़ा है। याचिका में उन वेबसाइट और ऐप का जिक्र किया गया था, जो उनके नाम का इस्तेमाल करते पाए गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

kolkata, Prime Minister Modi ,Commanders

कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोलकाता स्थित भारतीय थलसेना के ईस्टर्न कमांड मुख्यालय विजय दुर्ग (पूर्ववर्ती फोर्ट विलियम) में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। यह सम्मेलन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का पहला उच्चस्तरीय आयोजन है।   रक्षा अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर सीमापार आतंक ढांचे को ध्वस्त करने के लिए की गई एक दंडात्मक और लक्षित सैन्य कार्रवाई थी। इस अभियान ने त्रि-सेनाओं की सटीकता, पेशेवर क्षमता और सुनियोजित रणनीति का प्रदर्शन किया।   सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और थल, वायु और नौसेना प्रमुख भी शामिल हुए। इस मंच को सशस्त्र बलों का सर्वोच्च मंथन स्थल माना जाता है, जहां सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व सामरिक, संस्थागत और परिचालन प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करता है।   इस वर्ष सम्मेलन का विषय है – ‘सुधारों का वर्ष: भविष्य के लिए रूपांतरण’। 16वें संस्करण का मुख्य फोकस सशस्त्र बलों में सुधार, परिवर्तन, तकनीकी आधुनिकीकरण और बहु-क्षेत्रीय तैयारियों को सुदृढ़ करना है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह बैठक सेनाओं की गहरी एकीकरण प्रक्रिया और उच्चस्तरीय ऑपरेशनल तत्परता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।   प्रधानमंत्री मोदी कल शाम असम से कोलकाता पहुंचे और राजभवन में रात बिताने के बाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे विजय दुर्ग पहुंचे। वह दोपहर बाद बिहार के पूर्णिया रवाना होंगे। यह पिछले पांच महीनों में प्रधानमंत्री का चौथा बंगाल दौरा है और एक माह के भीतर दूसरा। संयुक्त कमांडरों का पिछला सम्मेलन वर्ष 2023 में भोपाल में आयोजित हुआ था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 September 2025

chennai, GST reform, Nirmala Sitharaman

चेन्नई । तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को व्यापार एवं उद्योग संघ की ओर से 'उभरते भारत के लिए कर सुधार' के नाम से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के लागू होने पर देश भर में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है और इसक सीधा प्रभाव भारत के एक सौ चालीस करोड़ नागरिकों पर पड़ेगा।   वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी का लाभ देश के हर नागरिक को रोजमर्रा की हर चीज में मिलेगा। इसका असर लोगों को सुबह की चाय से लेकर रात के खाने और सोने तक देखने को मिलेगा। जीएसटी में किए गए सुधारों से लोगों पर कर का बोझ कम होगा। अब 99 प्रतिशत सामानों पर जीएसटी की दरें 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। यह आम आदमी की जेब पर बोझ कम करने की दिशा में बड़ा कदम है।   उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान कराधान सुनिश्चित करने के लिए 2017 में जीएसटी लागू होने से पहले केवल 66 लाख व्यवसाय ही टैक्स प्रणाली में शामिल थे। लेकिन पिछले आठ वर्षों में यह संख्या बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है। यह सरकार की पारदर्शी और सरल टैक्स नीति का नतीजा है। जीएसटी सुधारों के तहत वस्तुओं और सेवाओं के वर्गीकरण को सरल बनाया गया है।   वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर की श्रेणियां स्पष्ट और सरल हों, जिससे व्यापारियों और कारोबारियों में कोई भ्रम न फैले। साथ ही जीएसटी सुधारों के कारण अब कई उत्पादों की इनपुट लागत कम होगी। इससे कुल उत्पादन खर्च घटेगा और उपभोक्ताओं को भी कीमतों में राहत मिलेगी।   सीतारमण ने कहा कि देश के हर राज्य में अलग-अलग त्योहार होते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीपावली से पहले जीएसटी सुधार लागू करने के निर्देश को ध्यान में रखते हुए, इन्हें पहले ही लागू करने का फैसला लिया गया है। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और इनका असर पूरे देश में महसूस किया जाएगा। यह सुधार न केवल टैक्स प्रणाली को सरल बनाएंगे, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ाएंगे और हर वर्ग को इसका फायदा मिलेगा।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की थी कि इसमें कुछ सुधार किए जाएंगे। इसके बाद चार स्तरीय जीएसटी कर प्रणाली को घटाकर दो स्तरीय कर दिया गया। इसके अनुसार, 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत जीएसटी दर की श्रेणी हटा दिए गए हैं। 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत कर प्रणाली जारी रहेगी।    वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी कर राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर लगाया गया है। इससे राज्यों को बहुत लाभ होगा। हालांकि, कुछ लोग इसके लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा करने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग भली-भांति जानते हैं कि केंद्र सरकार जनता की सरकार है।   उल्लेखनीय है कि शुरुआत में सभी वस्तुओं और सेवाओं को 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार कर दरों के अंतर्गत समेकित किया गया था। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2025

new delhi, Congress , raised questions

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार को लेकर एक बार फिर से केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि इस परियोजना में वन अधिकार अधिनियम, 2006 (एफआरए) के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है, जिससे पर्यावरण और आदिवासी समुदायों के अधिकारों का हनन हो सकता है। जयराम रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि 18 अगस्त 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने परियोजना के लिए वन अधिकारों के निपटान और सहमति के प्रमाण पत्र जारी किए थे, लेकिन सेवा निवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी मीना गुप्ता ने इसकी चुनौती कलकत्ता उच्च न्यायालय में दी है, जिसमें वन अधिकार अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। रमेश ने कहा कि 19 फरवरी 2025 को केंद्रीय आदिवासी कार्य मंत्रालय ने खुद को इस मामले से हटाने का अनुरोध किया था, जबकि 8 सितंबर 2025 को उसी मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है, जो इस मुद्दे पर अस्पष्टता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय मंजूरी को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चुनौती दी गई है, बावजूद इसके अंडमान और निकोबार द्वीप समन्वित विकास निगम ने पेड़ों की कटाई और परिवहन के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं। गलथिया बे को प्रमुख बंदरगाह घोषित करने और पर्यावरण मंत्री की अनदेखी का भी उन्होंने जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लेख लिखकर इस परियोजना पर आपत्ति जताई और आदिवासी विस्थापन तथा पारिस्थितिकीय नुकसान की आशंका व्यक्त की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2025

jammu, Mata Vaishno Devi Yatra , bad weather

जम्मू । माता वैष्णो देवी यात्रा खराब मौसम के कारण 19 दिनों के अंतराल के बाद आज से नहीं शुरू हो पाई और अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। भवन और ट्रैक पर लगातार बारिश के चलते यात्रा रोकने के बाद श्राइन बोर्ड ने भक्तों से आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने का अनुरोध है।   माता वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते में 26 अगस्त को अर्धकुंवारी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर तीर्थयात्री थे और कई अन्य घायल हो गए। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 26 अगस्त के भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता विभागीय जल शक्ति के अतिरिक्त मुख्य सचिव शलीन कबरा कर रहे हैं, जिसमें डिविजनल कमिश्नर और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भी शामिल हैं। यह कमेटी जांच के बाद एलजी सिन्हा को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपेगी।   श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने 13 सितंबर को 22 सितंबर से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रों के दौरान निर्बाध तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए आध्यात्मिक विकास केंद्र, कटरा में एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। सीईओ ने कहा कि नवरात्रि उत्सव नजदीक है और बोर्ड को पवित्र तीर्थस्थल और कटरा में आधार शिविर में भक्तों की एक महत्वपूर्ण आमद की उम्मीद है। इस प्रकार नवरात्र महोत्सव के दौरान सभी हितधारकों के बीच तालमेल पर जोर दिया गया। उन्होंने आने वाले दिनों में परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्रवाई करने का भी आह्वान किया।   श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने  खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी जी की यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से अनुकूल मौसम की स्थिति के अनुसार फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।इसी के मद्देनजर के मुताबिक भवन परिसर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई तथा रंग रोगन का कार्य तेजी से कराया गया। श्राइन बोर्ड का अधिकतर स्टाफ भी तैनात कर दिया गया। इसके बावजूद भवन और ट्रैक पर लगातार बारिश के चलते आज से यात्रा नहीं शुरू हो पाई और अगले आदेशों तक फिर स्थगित कर दी गई है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2025

palamu, Commander with a bounty , encounter with Naxalites

पलामू । पलामू जिले के मनातू और तरहसी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र काश और बंशी खुर्द जंगल के बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया, जिसका शव घटनास्थल से बरामद हुआ है। मुखदेव पर पांच लाख का इनाम घोषित था। एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है। जिस टीएसपीसी टीम के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, उसी के साथ 03 सितंबर की रात हुए मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान बलिदान हुए थे।   इससे पहले 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत को लेकर सर्च अभियान शुरू किया गया। सर्च अभियान में कोबरा, जगुआर और पलामू पुलिस को तैनात किया गया। सर्च अभियान के क्रम में मनातू के जंगलों में जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम घुसी, टीएसपीसी के उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की जिसमें इनामी कमांड मुखदेव मारा गया। मुठभेड़ स्थल से शव और इंसास राइफल बरामद किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 September 2025

varansi, India-Mauritius , PM Modi

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं बल्कि परिवार हैं। भारत और मॉरीशस दो राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं। काशी में आयोजित इस मुलाकात के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में भारत और मॉरीशस के बीच सात प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के साथ भारतीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और मॉरीशस ओशनोग्राफी संस्थान के बीच समझौता, भारत के कर्मयोगी भारत कार्यक्रम और मॉरीशस के लोकसेवा मंत्रालय के बीच साझेदारी, विद्युत क्षेत्र में सहयोग, लघु विकास परियोजनाओं के दूसरे चरण में भारतीय अनुदान सहायता, हाइड्रोग्राफी क्षेत्र में समझौता नवीनीकरण और अंतरिक्ष अनुसंधान और अनुप्रयोगों के लिए उपग्रहों और प्रक्षेपण यानों के लिए ट्रैकिंग एवं टेलीमेट्री स्टेशन स्थापित करने पर सहयोग शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा और शोध के लिए आईआईटी मद्रास व यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट व यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के बीच दो अलग समझौते हुए। साथ ही, तामारिन्ड फॉल्स में 17.5 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगाने की दिशा में एनटीपीसी और मॉरीशस की विद्युत इकाई के बीच समझौता आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “अनादिकाल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और संस्कार सदियों पहले मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवनधारा में रच-बस गए।”मोदी ने कहा कि मार्च में उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था, जहां दोनों देशों ने संबंधों को संवर्धित रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया। उन्होंने चागोस समझौते पर मॉरीशस को बधाई दी और कहा कि यह उसकी संप्रभुता की ऐतिहासिक जीत है।उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा मॉरीशस के उपनिवेशवाद-विरोधी रुख और उसकी संप्रभुता के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने मॉरीशस की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष आर्थिक पैकेज तैयार किया है, जिससे बुनियादी ढांचे को मजबूती, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड की शुरुआत हुई थी। अब दोनों देश स्थानीय करंसी में व्यापार की दिशा में आगे बढ़ेंगे।प्रधानमंत्री ने हिंद महासागर क्षेत्र को दोनों देशों की साझा प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भारत मॉरीशस के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की सुरक्षा और उसकी समुद्री क्षमता को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “भारत ने हमेशा इस क्षेत्र में प्रथम प्रत्युत्तरदाता और शुद्ध सुरक्षा प्रदाता के रूप में भूमिका निभाई है।”   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी और मॉरीशस का रिश्ता केवल कूटनीति या साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने इसे “आत्मिक मिलन” बताते हुए कहा कि जैसे गंगा का प्रवाह अनादि काल से अविरल रहा है, वैसे ही भारतीय संस्कृति का प्रवाह मॉरीशस को लगातार समृद्ध करता रहा है। वहीं, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम ने भारत के निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “भारत ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, अक्षय ऊर्जा, अवसंरचना और समुद्री सुरक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में उदार सहयोग किया है। यह विशेष आर्थिक पैकेज हमारे लिए शिक्षा, ऊर्जा, अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं में नई संभावनाएं खोलेगा। आयुर्वेदिक केन्द्र भी भारत के सहयोग से एक अद्वितीय पहल होगी।”  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2025

new delhi, Defence Minister, three armies

नई दिल्ली । पहली बार तीनों सेनाओं की महिला जल यात्रा 'समुद्र प्रदक्षिणा' गुरुवार को मुंबई से शुरू हुई, जिसमें 10 महिला अधिकारी अगले 9 महीनों में स्वदेशी नौकायन पोत त्रिवेणी पर सवार होकर लगभग 26 हजार समुद्री मील की यात्रा करेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस नौकायन अभियान को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से रवाना किया। राजनाथ सिंह ने इस यात्रा को नारी शक्ति, सशस्त्र बलों की एकता, आत्मनिर्भर भारत और भारत की सैन्य कूटनीति एवं वैश्विक दृष्टिकोण का ज्वलंत प्रतीक बताया है।   नारी शक्ति और विकसित भारत के विजन को स्मरण करते हुए रक्षा मंत्री ने साउथ ब्लॉक से अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के दौरान महिला अधिकारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनके दृढ़ संकल्प की लौ अंधकार को चीरती रहेगी। वे सुरक्षित घर लौटेंगी और दुनिया को दिखाएंगी कि भारतीय महिलाओं का पराक्रम किसी भी सीमा से परे है।   रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अगले नौ महीनों में 10 महिला अधिकारी स्वदेश निर्मित भारतीय सेना नौकायन पोत (आईएएसवी) त्रिवेणी पर सवार होकर पूर्वी मार्ग पर लगभग 26 हजार समुद्री मील की यात्रा करेंगी। वे भूमध्य रेखा को दो बार पार करेंगी और तीन महान अंतरीपों लीउविन, हॉर्न और गुड होप का चक्कर लगाएंगी। इस दौरान वे सभी प्रमुख महासागरों और दक्षिणी महासागर तथा ड्रेक पैसेज सहित कुछ सबसे खतरनाक जल क्षेत्रों को पार करेंगी। मई, 2026 में मुंबई लौटने से पहले यह दल चार अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों का भी दौरा करेगा।​   वर्चुअल फ्लैग-ऑफ के दौरान साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मौजूद थे। गेटवे ऑफ इंडिया पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।   लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के नेतृत्व में स्क्वाड्रन लीडर श्रद्धा पी राजू, मेजर करमजीत कौर, मेजर ओमिता दलवी, कैप्टन प्राजक्ता पी निकम, कैप्टन दौली बुटोला, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं, विंग कमांडर विभा सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अरुवी जयदेव और स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी शामिल हैं। टीम ने तीन साल का कठोर प्रशिक्षण लिया है, जिसकी शुरुआत क्लास बी जहाजों पर छोटे अपतटीय अभियानों से हुई और अक्टूबर, 2024 में अधिग्रहित क्लास ए नौका आईएएसवी त्रिवेणी तक आगे बढ़ी। उनकी तैयारी में भारत के पश्चिमी समुद्र तट के साथ इस साल की शुरुआत में मुंबई से सेशेल्स और वापस एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय अभियान शामिल था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2025

kolkata, Two tigresses died ,Alipore Zoo

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिनों की मौत से हड़कंप मच गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने दोनों की मौत का कारण उम्र संबंधी बीमारियां बताया है।   मंगलवार को 17 वर्षीय बाघिन पायल की मौत हुई, जिसे वर्ष 2016 में ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाया गया था। इसके अगले ही दिन बुधवार को 21 वर्षीय सफेद (एल्बिनो) बाघिन रूपा ने भी दम तोड़ दिया। रूपा का जन्म अलीपुर चिड़ियाघर में ही हुआ था।    एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बाघिनें लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और लगातार पशु चिकित्सकों की निगरानी में थीं। मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम और विसरा परीक्षण कराया गया है।    मुख्य वन्यजीव संरक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित कर दी है, जो इन लगातार हुई मौतों के कारणों की विस्तृत पड़ताल करेगी।   हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में दो बाघिनों की मौत निश्चित तौर पर संदिग्ध है। हो सकता है उम्र जनित कारणों से मौत हुई हो लेकिन जांच के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2025

new delhi, Prime Minister ,Mohan Bhagwat

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में रत 'पारसमणि' बताते हुए कहा कि डॉ भागवत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।  प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि मोहन भागवत जी ने “वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र से प्रेरित होकर समता, समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। उन्हाेंने कहा, “मैं मां भारती की सेवा में समर्पित मोहन भागवत जी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की पुनः कामना करता हूं। उन्हें जन्मदिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं।”    प्रधानमंत्री ने इस बधाई संदेश के साथ नमो एप का एक लिंक और सरसंघचालक के साथ मुलाकात की अपनी कुछ तस्वीरों काे भी साझा किया। उन्हाेंने अपने संदेश में कहा कि मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन जी का जीवन सतत प्रेरणादायी है और वे समाज को एकजुट कर राष्ट्र को वैभव संपन्न बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। मोदी ने प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। प्रधानमंत्री ने अपने इस विशेष संदेश की शुरुआत 11 सितंबर से जुड़ी तीन ऐतिहासिक स्मृतियों का उल्लेख कर की। उन्होंने कहा, "आज 11 सितंबर है। यह दिन अलग-अलग स्मृतियों से जुड़ा है। एक स्मृति 1893 की है, जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया और दूसरी स्मृति है 9/11 का आतंकी हमला, जब विश्व बंधुत्व को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई गई। आज के दिन की एक और विशेष बात है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व का 75वां जन्मदिवस है जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए समाज को संगठित करने, समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस साल जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, उसी वर्ष मोहन भागवत जी 75 वर्ष के हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे संघ परिवार और राष्ट्र के लिए विशेष महत्व रखता है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में मोहन भागवत के परिवार से अपने गहरे जुड़ाव का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि उन्हें मोहन जी के पिता, स्वर्गीय मधुकरराव भागवत के साथ निकटता से काम करने का सौभाग्य मिला था। मोदी ने अपनी पुस्तक ‘ज्योतिपुंज’ में मधुकरराव जी का विशेष उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मधुकरराव भागवत जीवनभर राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित रहे और उन्होंने अपने पुत्र मोहन जी को भी इसी दिशा में प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें पारसमणि बताते हुए कहा कि एक पारसमणि ने दूसरी पारसमणि गढ़ दी। प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से मोहन भागवत की जीवन यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत जी 1970 के दशक में प्रचारक बने और उस समय कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोप रखा था। इस कठिन दौर में उन्होंने आपातकाल-विरोधी आंदोलन को मजबूत किया और ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में संघ कार्य को गति दी। 1990 के दशक में वे अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख बने और बिहार के गांवों में वर्षों तक समाज को सशक्त करने में लगे रहे। वर्ष 2000 में वे सरकार्यवाह बने और अपनी कार्यशैली से हर कठिन परिस्थिति को सहजता से संभाला। 2009 में उन्हें संघ का छठा सरसंघचालक चुना गया और तब से वे ऊर्जावान नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। भागवत जी ने राष्ट्र प्रथम की मूल विचारधारा को हमेशा सर्वोपरि रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ की सौ साल की यात्रा में भागवत जी का कार्यकाल सर्वाधिक परिवर्तन का काल माना जाएगा। उनके नेतृत्व में गणवेश परिवर्तन, संघ शिक्षा वर्गों में बदलाव सहित कई अहम सुधार हुए। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप संघ कार्य को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने पर बल दिया।मोदी ने भागवत जी के कोविड-19 काल में किए गए प्रयासों को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में उन्होंने स्वयंसेवकों को सुरक्षित रहते हुए समाजसेवा करने की दिशा दी और तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों तक हरसंभव मदद पहुंचाई, चिकित्सा शिविर लगाए और समाज की सेवा की।प्रधानमंत्री ने कहा कि मोहन भागवत जी ने समाज कल्याण के लिए संघ की शक्ति का लगातार उपयोग किया है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ का मार्ग प्रशस्त किया जिसमें स्व-बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण जैसे सूत्रों पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये सूत्र हर भारतवासी को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि भागवत जी का युवाओं से सहज जुड़ाव है और वे उन्हें संघ कार्य से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वे संवादप्रिय, मृदुभाषी और संवेदनशील नेता हैं, जिनमें सुनने की अद्भुत क्षमता है। उनके नेतृत्व में संघ कार्य का निरंतर विस्तार हुआ है और संगठन ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मोदी ने कहा कि मोहन जी सदैव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के पक्षधर रहे हैं। वे भारत की विविधता का सम्मान करते हैं और विभिन्न परंपराओं के उत्सव में शामिल होते हैं। उन्होंने संगीत, गायन और पठन-पाठन में उनकी रुचि का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “वैसे बहुत कम लोगों को ये पता है कि मोहन भागवत जी अपनी व्यस्तता के बीच संगीत और गायन में भी रुचि रखते है। वे विभिन्न भारतीय वाद्ययंत्रों में भी निपुण हैं। पठन-पाठन में उनकी रुचि, उनके अनेक भाषणों और संवादों में साफ दिखाई देती है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि भागवत जी ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रीय अभियानों में संघ परिवार को ऊर्जा भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भर भारत पर भी बल दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विजयादशमी पर जब संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तो यह ऐतिहासिक संयोग होगा कि उसी दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होगी। उन्होंने कहा कि भारत और विश्वभर के लाखों स्वयंसेवकों के लिए यह गर्व की बात है कि इस समय संगठन का नेतृत्व मोहन भागवत जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी सरसंघचालक कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि एक युवा स्वयंसेवक से लेकर सरसंघचालक तक की उनकी जीवन यात्रा उनकी निष्ठा और वैचारिक दृढ़ता को दर्शाती है। विचार के प्रति पूर्ण समर्पण और व्यवस्थाओं में समयानुकूल परिवर्तन करते हुए उनके नेतृत्व में संघ कार्य का निरंतर विस्तार हो रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 September 2025

raibareily, Election Commission, Rahul Gandhi

रायबरेली । सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर करारा हमला करते हुए तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले   राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली में हैं।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसोर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तानाशाही पर उतारू हो गया है। वह अब किसी की नहीं सुन रहा है। वोट चोरी के सारे सबूत होने के बावजूद जांच करने को भी तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव परिणाम में दाल में कुछ काला है, पर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम देखने के बाद हमें वोट चोरी के ब्लैक एंड वाइट सबूत मिले।उन्होंने कहा कि चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। जनता से उनका हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।    इसके पहले राहुल गांधी के काफिले काे बटोही रिसोर्ट से एक पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं विरोध की वजह से राेक देना पड़ा था। कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली हर मां का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया,तब जाकर राहुल गांधी कार्य स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम शुरू हो सका।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 September 2025

patna, Indian border sealed,crisis in Nepal

पटना/अररिया/सीतामढ़ी । नेपाल में 'जेन जी' के प्रदर्शन के बाद उत्पन्न हुये राजनीतिक संकट के बाद नेपाली सेना ने कमान ले ली है। भारत-नेपाल सीमा जोगबनी से लेकर विराटनगर तक नेपाली सेना लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) कर रही है। अनिश्चितकाल के लिए तराई के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हैं।   बिहार में नेपाल से लगी सीमाई इलाके से लेकर विराटनगर, दुहबी, इटहरी, धरान, राजविराज, कप्तानगंज, दीवानगंज और रंगेली आदि स्थानों पर नेपाल सेना की गाड़ियां दौड़ रही हैं और माइकिंग कर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगे होने की सूचना देने के साथ ही घरों में रहने क् लिए कहा जा रहा है।   नेपाली सेना ने बुधवार सुबह सड़क पर वाहनों की साथ निकलते हुए बाजार में खुले दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करवाया। दुकानदारों और कारोबारियों को दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखने की हिदायत नेपाली सेना के द्वारा दी गई।   इधर, नेपाल के हालात को लेकर भारतीय सीमा को सील कर दिया गया। सीमा पर बड़ी संख्या में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को तैनात किया गया है। एसएसबी जवानों के द्वारा बॉर्डर पर सघन पेट्रोलिंग कराई जा रही है।   अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, एसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार और एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप अररिया से सटे अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों और आउट पोस्ट्स के पुलिस हाई अलर्ट पर रहते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रहे हैं।   बिहार में सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल के जलेश्वर जेल तोड़ने वाली घटना को लेकर सीतामढ़ी की जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि जेल ब्रेक की घटना के बाद एसएसबी, पुलिस और सभी जांच एजेंसियों के बीच बैठक हुई। नेपाल से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी सीमा पर सुरक्षाकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। नेपाल की ओर से लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया है। केवल एम्बुलेंस और नेपाल में फंसे भारतीयों के किसी तरह बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उनका पहचान पत्र देखकर उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।   नेपाल सेना के हाथ कमान मिलने के बाद सीमा पर स्थित ध्वस्त पुलिस चौकी और चेकपोस्ट आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर हर आने-जाने वाले लोगों की जांच और प्रवेश को लेकर आउट पोस्ट आदि को सेना के जवान मजदूरों के साथ व्यवस्थित करने में जुटे हैं। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी के जवान सभी हालातों पर नजर रखते हुए मुख्यालय को हर पल की जानकारी मुहैया करा रहे हैं।   एसएसबी 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार ने बताया कि एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है। सीमा पर जवान लगातार नजर बनाए हुए हैं।कहीं से भी नेपाली नागरिकों को प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। अत्यावश्यक सेवाओं के तहत जांच पड़ताल, पहचान पत्र और उनकी इंट्री को कलमबद्ध करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की उपद्रव से निबटने को लेकर एसएसबी जवानों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखने की बात कही।   अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार ने नेपाल के हालात को लेकर किसी भी भारतीय को परेशान नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। खुद उन्होंने एसपी के साथ खुले सीमा के साथ ही जोगबनी मुख्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने की बात कही। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकाले जाने के सवाल पर कहा कि नेपाल में भारतीय दूतावास के द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।   अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने भी जिले से सटी सीमा के पूरी तरह सुरक्षित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी और पुलिस जवान पूरी तरह से चौकन्ने हैं। इन सबके बीच भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक भारतीयों के नेपाल में प्रवेश नहीं करने की अपील की गयी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 September 2025

new delhi,   stock market , third consecutive day

नई दिल्ली । मजबूत ग्लोबल संकेतों और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बढ़ी उम्मीद की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज उत्साह का माहौल बना रहा। आज के कारोबार के दौरान दिन के पहले सत्र में लगातार खरीदारी होती रही। हालांकि दूसरे सत्र में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर में लगातार दूसरे दिन जमकर खरीदारी होती रही। इसके साथ ही बैंकिंग, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में भी लगातार खरीदारी होती रही। इसके अलावा एफएमसीजी, फार्मास्यूटिकल, एनर्जी, कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 456.49 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 453.84 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.65 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,282 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,409 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,717 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 156 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,779 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,655 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,124 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का सेंसेक्स आज 403.04 अंक की तेजी के साथ 81,504.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण 11 बजे के करीब ये सूचकांक 542.56 अंक की मजबूती के साथ 81,643.88 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 323.83 अंक की मजबूती के साथ 81,425.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 122.40 अंक उछल कर 24,991 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10:30 बजे तक ये सूचकांक 167.10 अंक की छलांग लगा कर 25,035.70 अंक तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बिकवाली के दबाव की वजह से शाम 3 बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक फिसल कर 24,915.05 अंक आ गया। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में हुई खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी निचले स्तर से करीब 60 अंक की रिकवरी करके 104.50 अंक की बढ़त के साथ 24,973.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 4.33 प्रतिशत, विप्रो 2.65 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 2.58 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.06 प्रतिशत और टीसीएस 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.67 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.48 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 1.35 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 September 2025

peris,   protests against , government in France too

पेरिस । नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के लगभग हर बड़े शहरों में लोग बुधवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कूड़ेदान में आग लगाई और कई जगहों पर पुलिस से भिड़ गए। इस विरोध प्रदर्शन के बीच सेबेस्टियन लेकोर्नू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ले ली। राष्ट्रपति मैक्रों ने दो दिन पहले ही लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया था।   गृहमंत्री बी. रेतेलो ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रेन शहर में एक बस को आग के हवाले कर दिया। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक बिजली लाइन को नुकसान पहुंचने के बाद रेल सेवाएं रोक दीं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जिनमें 6000 पेरिस में हैं। देशभर में अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। नैनटेस शहर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। मोंटपेलियर में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। टूलूज में रेलवे लाइन पर तोड़फोड़ की गयी।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन को 'ब्लॉक एवरीथिंग' नाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व एक वामपंथी समूह कर रहा है। हालांकि, आंदोलन का कोई चेहरा नहीं है। इसकी नींव कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर पड़ी थी। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके फ्रांस्वा बायरो की बजट नीतियों के विरोध में शुरू हुआ। बायरो ने सार्वजनिक खर्च में भारी कटौती की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था जनता के हित में नहीं है।   दो दिन पहले ही फ्रांस्वा संसद में विश्वास मत हार गए थे, जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली में हुए मतदान में 364 प्रतिनिधियों ने सरकार पर अपना अविश्वास जताया था, जबकि केवल 194 ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद मैक्रों ने लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था, जिन्होंने आज शपथ ली। विगत एक साल में लेकोर्नू फ्रांस के चौथे प्रधानमंत्री बने हैं। उल्लेखनीय है कि फ्रांस की संसद का कार्यकाल 2027 में खत्म होना था, लेकिन मैक्रों ने मध्यावधि चुनाव का ऐलान किया था। इसके बाद हुए नेशनल असेंबली के चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। वे एक अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 September 2025

new delhi, Voting underway ,vice presidential election

नई दिल्ली । संसद भवन में उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान किया जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया और राहुल गांधी समेत तमाम सांसदों ने संसद भवन पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे से वोटों की गिनती होगी।इस चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

new delhi, Video of pro-Pakistan, slogans being raised

शिमोगा । कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती नगर में ईद ए मिलाद के जुलूस के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न्यू टाउन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर  मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो को फोरेंसिक लैब भेज दिया है।   दरअसल, इस वायरल वीडियो में सोमवार रात ईद मिलाद के जुलूस के दौरान अंबेडकर सर्किल में कुछ युवकों ने "पाकिस्तान जिंदाबाद" जैसे नारे लगाते दिखते हैं। इस वीडियाे की सत्यता हमारा मीडिया ग्रुप नहीं करता है। इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद न्यू टाउन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।   इस संबंध में शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है।  इस मामले को गंभीरता से लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मामले की जाँच के लिए तीन निरीक्षकों के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपितों की पहचान की कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा कि जुलूस की आधिकारिक वीडियो रिकॉर्डिंग की भी समीक्षा की जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

new delhi, Prime Minister, Himachal

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा कर बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने मंडी और कुल्लू जिलों के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद कांगड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने दोपहर में कांगड़ा में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रस्तुति देखी। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ भी थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।   उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और आपदा मित्र टीमों के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव अभियानों की प्रगति का आकलन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज उपराष्ट्रपति पद के लिए चल रही मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। सबसे पहले मतदान कर वे हिमाचल के लिए रवाना हुए। बाद में वे पंजाब जायेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा के पूर्व सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में भारी वर्षा के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बड़े पैमाने पर नुकसान दर्ज किया गया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

jammu,   encounter with terrorists, Kulgam

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। रातभर हुई गोलीबारी में थोड़ी देर की शांति के बाद आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज सुबह फिर शुरू हो गया।   सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। माना जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी नागरिक है। अभियान में सेना का एक मेजर भी घायल हो गया।   अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान दो जवान जिनकी पहचान सब-इंस्पेक्टर प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई है और एक सेना मेजर गोलीबारी में घायल हो गए। गौड़ और सिंधु इलाज के दौरान बलिदान हो गए जबकि अधिकारी की हालत स्थिर बताई जा रही है।   सेना की कश्मीर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा कि वह देश के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर सब-इंस्पेक्टर प्रभात गौड़ और लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र सिंधु के सर्वाेच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।   इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी तो उन्हें गोलियों का सामना करना पड़ा। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय था जबकि दूसरा विदेशी आतंकवादी है जिसका कोड नाम रहमान भाई है।   पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुड्डर में मुठभेड़ स्थल का दौरा किया जहाँ उन्होंने सेना के नेतृत्व में संयुक्त अभियान की सराहना की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

new delhi, Kharge claimed victory o, Sudarshan Reddy

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज संसद भवन में उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।खरगे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि विपक्षी दलों के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के जीतने की पूरी संभावना है। सभी विपक्षी पार्टियां इसके लिए एकजुट होकर कोशिश कर रही हैं।आज संसद भवन में चल रहे उप राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है। मतदान सुबह 10 बजे नए संसद भवन में शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। उनके बाद कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी वोट डाले। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जी. किशन रेड्डी, रवनीत सिंह बिट्टू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, रामवीर बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा, और कमलजीत सहरावत ने मतदान किया। विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपना वोट डाला।इस चुनाव में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), और पंजाब की शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने वोटिंग में हिस्सा न लेने का फैसला किया। बीजद ने अपने सात राज्यसभा सांसदों जिनमें निरंजन बिशी, सुलता देव, मुजीबुल्ला खान, सुभाशीष खुंटिया, मानस रंजन मंगराज, सस्मित पात्रा, और देबाशीष सामंतराय के साथ मतदान से यह कहते हुए दूरी बनाई कि उनकी नीति एनडीए और विपक्षी गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए रखने की है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण केंद्र और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से सहायता न मिलने की शिकायत के साथ मतदान से अलग रहने का निर्णय लिया। उनकी एकमात्र सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इस फैसले का समर्थन किया।   बीआरएस ने तेलंगाना में यूरिया की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता का हवाला देते हुए बहिष्कार की घोषणा की। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने कहा कि पिछले 20 दिनों से हम यूरिया की कमी के बारे में चेतावनी दे रहे हैं लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तेलंगाना के 71 लाख किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हमने मतदान में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। बीआरएस के चार राज्यसभा सांसद दामोदर राव दिवाकोंडा रेड्डी, बी. पार्थसारधि रेड्डी, के.आर. सुरेश रेड्डी, और रवि चंद्र वड्डीराजू हैं, हालांकि लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है।उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य हैं, जिसमें लोकसभा के 543 और राज्यसभा के 245 सांसद शामिल हैं, जिनमें 12 मनोनीत सदस्य भी मतदान के पात्र हैं। वर्तमान में छह राज्यसभा सीटें और एक लोकसभा सीट रिक्त होने के कारण निर्वाचक मंडल की संख्या 781 था और बहुमत का आंकड़ा 391 था। बीजद, बीआरएस, और अकाली दल के बहिष्कार ने ये आंकड़े बदल गए है। बीजद, बीआरएस और अकाली दल के कुल 14 सांसदों के मतदान से दूरी बनाने से निर्वाचक मंडल की संख्या 781 से घटकर 767 रह गई। अब जीत के लिए 384 सांसदों का समर्थन जरूरी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

new delhi, Nepal lifts ban, social media

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में जेन जी आंदोलन के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। सोमवार आधीरात बाद लगभग एक बजे प्रतिबंधित अधिकांश सोशल मीडिया साइट्स फिर से चलने लगे। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने माना है कि सरकार नई पीढ़ी की भावना को समझाने में विफल रही। ओली ने कहा कि कल से किसी भी जेन जी के लिए सड़क पर आने की जरूरत नहीं है। इस बीच आंदोलन में मारे गए छात्रों की स्मृति में शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का शोक घोषित किया गया है।आंदोलन से डरी सरकार ने देररात सोशल मीडिया साइट्स को चलाने के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को मौखिक जानकारी दी। इसके कुछ देरबाद नेपाल में फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्स ऐप, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चलने लगे। हालांकि सरकार ने प्रतिबंध हटाने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। सरकार के प्रवक्ता, सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने कहा कि प्रतिबंध हटाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। बताया गया है कि मंत्रालय ने सभी आईएसपी को सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को हटाने का मौखिक निर्देश दिया।ओली ने आधीरात आंदोलनकारियों के नाम अपील जारी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया चलाने के लिए कल से किसी भी जेन जी को सड़क पर आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने माना कि सरकार नई पीढ़ी की भावना को समझने में विफल रही। ओली ने कहा प्रदर्शनकारियों के घुसपैठ के कारण भयावह स्थिति आई। उन्होंने काठमांडू सहित देशभर में प्रदर्शनकारियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया साइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध के कारणों को हम समझाने में विफल रहे।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी नीयत कभी भी सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने या उसे पूरी तरीके से बंद करने की नहीं थी। प्रधानमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। इस बीच एनएमए, एपीईएन, हिसान, नेशनल पैब्सन और पैब्सन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त बयान में प्रदर्शनकारी छात्रों की मौत पर शोक जताते हुए 09 और 10 सितंबर को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। इन संघठनों ने दो दिन के शोक की घोषणा की है। इस संयुक्त बयान पर एनएमए अध्यक्ष पवित्रा लिम्बू, एपीईएन अध्यक्ष बद्री दहल, एचआईएसएसएएन के कार्यवाहक अध्यक्ष युबराज शर्मा, राष्ट्रीय पैब्सन अध्यक्ष सुभाष न्यूपाने और पैब्सन के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद अधिकारी ने हस्ताक्षर किए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 September 2025

patna, Security beefed,  Bihar

पटना/अररिया/पू.चंपारण । नेपाल में सरकार के खिलाफ चल रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर बिहार के सीमवर्ती सात (07) जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और थानेदारों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।   नेपाल में सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पुलिस और जनता के बीच संघर्ष जारी है। पुलिस की ओर से की गयी फायरिंग में अबतक 16 लोगों की मौत भी हुई है। पड़ोसी देश में जारी संघर्ष के बीच बिहार के सीमावर्ती जिले पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।   दरअसल, नेपाल में इंटरनेट मीडिया और 26 प्रकार के एप बंद होने से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी के रिश्ते में खलल पड़ गया है। मैनाटांड़ के दो दर्जन से अधिक मजदूर नेपाल में रोजगार करने के लिए गए हैं, जिनका उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो रहा है। बिहार के दरभंगा जिले के बैदौली गांव के करीब 50 लोग जो सुनसरी जिला मुख्यालय के इनरवा में रहकर अपना व्यावसाय चलाते हैं। उनके परिजन भी उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं। इस बाबत बैदौली निवासी राजमोहन झा ने बातचीत में बताया कि उनकी दो बहनों की नेपाल में शादी है, जिससे उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।   नेपाल के चंरगाहा के इंटरनेट यूजर्स महेंद्र साह कलवार, ,पहलाद साह ,राघव साह का कहना है कि नेपाल सरकार ने बिना ठोस कारण बताए यह कदम उठाया है, जिससे उनका निजी और व्यावसायिक जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर विदेशों में काम करने वाले नेपाली प्रवासी और भारत से जुड़े लोग अधिक परेशान हैं। भारत से नेपाल फोन करने पर एक मिनट का खर्च 12 रुपये आता है। ऐसे में लगातार बात करना महंगा साबित हो रहा है। नेपाल के होटलों, टूर एंड ट्रेवल्स और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि भारतीय ग्राहकों तक पहुंच बनाने और संपर्क बनाए रखने में उन्हें दिक्कत हो रही है।   भारतीय सीमा से सटे नेपाल के विराटनगर, इटहरी, दुहबी,कप्तानगंज, दीवानगंज, राजविराज, धरान,बीरगंज आदि शहरों में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। जोगबनी सीमा पर भी युवाओं को द्वारा सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके कारण भारतीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा में लगे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवानों और थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन जेन जी के बैनरतले किया जा रहा है।   हजारों की संख्या में जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के विराटनगर में कोसी प्रदेश के राजधानी में प्रदेश सभा भवन के आगे सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बेरिकेट को युवाओं के समूह ने तोड़ दिया और उग्र प्रदर्शन किया। इससे पूर्व अस्पताल चौक पर पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद आंदोलनकारी गोलबंद होते हुए फिर से प्रदेश सभा परिसर के आगे जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। जोगबनी -विराटनगर रोड पर भी प्रदर्शनकारी दिनभर डटे रहे। महानगरपालिका के आगे पत्थरबाजी की पुष्टि मोरंग पुलिस कंट्रोल रूम ने भी की। नेपाल में स्थिति तनावपूर्ण रहने के कारण अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ सेना को सड़क पर उतार दिया गया है।   नेपाल में जारी आंदोलन को लेकर अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सीमा क्षेत्र के सभी थाना और आउट पोस्ट को हाई अलर्ट किया है। वहीं एसएसबी को भी अलर्ट मोड में रहते हुए नेपाल की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। मामले को लेकर अररिया एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि नेपाल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा से लगने वाले सभी थानों के थानाध्यक्षों को हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत के साथ सीमा क्षेत्र में गश्ती लगातार जारी रखने को कहा गया है। थानाध्यक्षों को सीमा सुरक्षा में लगे एसएसबी के साथ भी समन्वय बनाकर काम करने को निर्देशित किया गया है।   एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप ने नेपाल में जारी हिंसक आंदोलन को लेकर सीमा की सभी बाह्य चौकी को अलर्ट रहने को निर्देशित करने की बात कही गई है। नेपाल से हरेक आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी की साथ उनके समानों की सघन जांच करवाया जा रहा है।साथ ही खुली सीमा क्षेत्र में गश्ती को तेज किया गया है।   उल्लेखनीय हो कि नेपाल में यह विरोध प्रदर्शन नेपाल सरकार के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार ने उन प्लेटफॉर्म्स को बंद कर दिया है, जिन्होंने पंजीकरण के लिए दी गई समय-सीमा का पालन नहीं किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2025

jammu, One terrorist killed, Kulgam encounter

कुलगाम । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के गुड्डार इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए।एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुड्डार इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायल हुए एक जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मियों में से एक की हालत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था।   भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ श्रीनगर ने कुलगाम के गुड्डर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2025

chandigarh, Punjab demands , floods

चंडीगढ़। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उदारता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में कम से कम 25 हज़ार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की घोषणा करें। इसके अलावा केंद्र सरकार के पास पहले से बकाया 60 हज़ार करोड़ रुपये भी तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि निसंदेह प्रधानमंत्री बाढ़ आने के 25 दिन बाद पंजाब का दौरा करने वाले हैं, लेकिन इस संबंध में अब तक उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा।   पंजाब भवन में आज पत्रकारों से गोयल ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनज़र देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित पंजाब दौरे के लिए उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रारंभिक आकलनों के अनुसार लगभग 4 लाख एकड़ की फ़सलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि जल संसाधन विभाग के धुसी बांध कहीं नहीं टूटे, लेकिन पानी के ओवरफ्लो होने के कारण नुकसान वाले बांधों और अन्य नुकसान को ठीक करने के लिए पानी उतरने के बाद बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं, उनके लिए भी फंड की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के टूटने के कारण मंडी बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह स्कूलों और कॉलेजों की लगभग 3300 इमारतें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा बिजली के हज़ारों खंभे गिर गए व ट्रांसफॉर्मर पानी में डूब गए हैं, इन नुकसानों की भरपाई के लिए तुरंत फंड की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के साथ केंद्र सरकार द्वारा लगातार भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों को प्राकृतिक आपदाओं के समय तुरंत विशेष पैकेज की घोषणा की जाती है, लेकिन पंजाब के संबंध में केंद्र सरकार अब तक सिर्फ टीमों के जरिये रिपोर्टें ही हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए तो राहत सामग्री तुरंत भेज दी, लेकिन पंजाब के लिए अब तक केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों बाढ़ का जायज़ा लेने के लिए पंजाब दौरे के बाद बाढ़ के लिए माइनिंग को कारण बताने संबंधी दिए गए बेबुनियाद बयान से प्रदेश के जख्मों पर नमक ही छिड़का गया है। एक सवाल के जवाब में बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि पंजाब सरकार के पास इस समय आपदा प्रबंधन फंड में 13 हज़ार करोड़ रुपये हैं, लेकिन केंद्र सरकार की शर्तों के कारण प्रदेश सरकार को यह पैसा खर्च करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह आपदा प्रबंधन फंड संबंधी नियमों में ढील दे, ताकि प्रदेशवासियों का भला हो सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2025

new delhi, 6 trains cancelled , Haridwar-Motichur track

नई दिल्ली । हरिद्वार जंक्शन और मोतीचूर स्टेशन के बीच ट्रैक पर पत्थर गिरने के कारण उत्तर रेलवे ने सोमवार को 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि 13 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है।रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले एनटीईएस पोर्टल या 139 नंबर पर कॉल कर जानकारी अवश्य लें। रेलवे के बुलेटिन के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 22458 देहरादून–आनंद विहार टर्मिनल, रेलगाड़ी संख्या 54342 देहरादून–सहारनपुर, रेलगाड़ी संख्या 54482 ऋषिकेश–हरिद्वार, रेलगाड़ी संख्या 54483 हरिद्वार–ऋषिकेश, रेलगाड़ी संख्या 54341 सहारनपुर–देहरादून और रेलगाड़ी संख्या 22457 आनंद विहार टर्मिनल–देहरादून शामिल हैं।रेलगाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी सोमवार को सुबह 05:35 बजे की बजाय शाम 17:00 बजे चलाया जाएगा।   शॉर्ट-टर्मिनेट की गई ट्रेनें रेलगाड़ी संख्या 13009 हावड़ा–योगनगरी ऋषिकेश (06 सितंब) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14632 अमृतसर–देहरादून (07 सितंबर) ज्वालापुर में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर–ऋषिकेश (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14113 सुभेदारगंज–देहरादून (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 22660 योगनगरी ऋषिकेश–त्रिवेंद्रम (08.09.2025) वीरभद्र में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 12017 नई दिल्ली–देहरादून (08.09.2025) हरिद्वार में समाप्त और रेलगाड़ी संख्या 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त।शॉर्ट-ओरिजिनेट की गई ट्रेनेंरेलगाड़ी संख्या 14631 देहरादून–अमृतसर (08 सिंतबर) ज्वालापुर से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश–श्रीगंगानगर (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 14114 देहरादून–सुभेदारगंज (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 12018 देहरादून–नई दिल्ली (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश–साबरमती (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पर से पत्थर हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही परिचालन सामान्य किए जाने की संभावना है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 September 2025

ayodhya,   lunar eclipse,  Ram Mandir are closed

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयाेध्या में चन्द्र ग्रहण के चलते प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत सभी मठ-मंदिर के कपाट रविवार को दोपहर की आरती करने के बाद बंद कर दिए गए हैं,। चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार को प्रातः काल पुनः मंदिर के कपाट खुलेंगे और आरती, पूजा के बाद भक्ताें के दर्शन क्रम शुरू होगा। यह जानकारी श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट ने दी है। आज रविवार काे इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट भी बंद हो जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2025

jodhpur,   coordination meeting, Sangh

जोधपुर । जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आज आखिरी दिन है। विविध संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक का समापन सरसंघचालक मोहन भागवत के उद्बोधन से होगा।   बैठक में पंजाब में मतांतरण और नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। बंगाल में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीर चुनौती बताया गया। मणिपुर में शांति प्रयासों और जनजातीय क्षेत्रों में नक्सली प्रभाव कम होने को सकारात्मक संकेत माना गया। साथ ही, संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों और समाज परिवर्तन से जुड़े संघ की ओर से दिए गए पंच परिवर्तन विषयक योजनाओं पर विचार हुआ।   बैठक के बारे में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आज पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ और उससे जुड़े संगठन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। महिला सहभागिता, शिक्षा का भारतीयकरण, सामाजिक चुनौतियाँ और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे चर्चा के मुख्य बैठक के केंद्र में रहे।   महिला समन्वय के विषय पर उन्होंने बताया कि विविध संगठन महिलाओं को नेतृत्व और भागीदारी के अधिक अवसर दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशभर में 887 कार्यक्रम आयोजित हुए, जिन्हें विविध क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं ने आयोजित किया। बैठक में क्रीड़ा भारती ने खेल जगत की महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अध्ययन प्रस्तुत किया।   आंबेकर ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि देशभर मे शिक्षा से जुड़े हुए विभिन्न संगठन इसे जमीन पर उतरने के लिए सहयोग देने से जुड़े प्रयास कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2025

ranchi, Naxalite   killed,West Singhbhum

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया।   पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में नक्सली हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के कई मामले दर्ज हैं।   उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा, पिता गुड्डू हांसदा, निवासी ढोड़ी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है। वर्ष 2008 से सक्रिय यह नक्सली लंबे समय से झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बना हुआ था।   एसपी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी के बाद खोजी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चला रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चली। इसके बाद घटनास्थल की तलाशी में नक्सली कमांडर अमित हांसदा का शव बरामद किया गया। उसके पास से हथियार और नक्सली सामग्री भी मिली है।   एसपी ने बताया कि अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान भी शामिल थे। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, कई जिंदा कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में आगे की सभी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।   दरअसल, मारा गये नक्सली पर कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था। वह अब तक चाईबासा और आसपास के इलाकों में करीब 96 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा। इसके अलावा उसने 12 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या की और कई बार हथियार भी लूटे। वर्ष 2014 में चाईबासा जिला में बैंक घटना, सरायकेला जिला के फुकडू में पुलिसकर्मी की हत्या और हथियार लूट, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला और दो जवानों की हत्या जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही। वर्ष 2022 में झिरकाटां में हुए हमले और हथियार लूट का भी वह मास्टरमाइंड था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2025

new delhi, Yamuna water level, two meters

नई दिल्ली । दिल्ली में खतरे के निशान ऊपर बह रही यमुना का जलस्तर तीसरे दिन भी गिरावट जारी है। रविवार को दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 205.50 दर्ज किया गया है। एक समय 207.48 पर पहुंचे यमुना के जलस्तर में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को एक्स पर करते हुए जानकारी दी कि अब यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग सुलभ हो गया है। तीन दिन पहले जलभराव के कारण इस मार्ग को आवागमन के लिए रोक दिया गया था, जबकि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के अंदर मेट्रो बिना किसी रूकावट के चल रही थी। हालांकि यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है, जिससे उसे सटे इलाकों जलमग्न है। यमुना किनारे बसे लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था लगातार कर रहा है। दिल्ली सरकार ने भी राहत शिविरों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश पहले ही जारी कर चुका है। दिल्ली नगर निगम राहत शिविरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है। इसके साथ-साथ जिन घाटों पर पानी कम हो रहा है, वहां सफाई कर रहा है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जरूरी उपाय भी निगम द्वारा किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2025

lucknow,   central government,

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 'ट्रम्प टैरिफ' के बाद उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है।   बसपा प्रमुख मायावती रविवार को पार्टी के कार्यालय में बैठक की। जिसमें यूपी स्टेट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने शामिल होकर पार्टी की ओर से दिए गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी।  बैठक में भारत पर अमेरिका के लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ काे लेकर चर्चा हुई। 'ट्रम्प टैरिफ' से उभरी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि इससे सही से निपटने के लिए भारत सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। वरना देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समास्याएं और भी जटिल होकर देश के मान—सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी, जिससे बचना बहुज जरूरी है।   पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी समेत सभी राज्यों में विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों और संतों-महापुरुषों काे निरादार करने के मामले में कहा कि सभी सरकारों को संकीर्ण, जातिवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण राजनीति छोड़कर ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति सख्त कानूनी रवैया अपनाकर कानून का राज स्थापित करना चाहिए, ताकि लोग शांतिपूर्वक अपनी आजीविका कमा सकें और अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।   बसपा प्रमुख ने पार्टी जनों को देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी नई चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार साम, दाम, दंड, भेद आदि हर तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं ताकि दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने वाली पार्टी आगे न बढ़ सके।    मायावती ने अक्टूबर माह में कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित पार्टी उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगी। इसमें वे स्वयं शामिल हाेंगी। यूपी प्रदेश इकाई के अलावा, आल इंडिया लेवल पर पार्टी के पुनर्गठन के बाद राज्यस्तर पर होने वाला यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हाेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 September 2025

chandigarh, Bhagwant Mann,m electrolyte imbalance

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीायत में सुधार है लेकिन अभी वह अस्पताल में ही हैं। मुख्यमंत्री को शुक्रवार रात मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान 03 सितंबर को पंजाब दौरे पर थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में दावा किया कि भगवंत मान बिना कुछ खाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे।   इसके बाद 04 सितंबर को सीएम आवास पर ही उनका इलाज किया गया। 05 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई। इस बीच शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भगवंत मान से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना। पार्टी नेताओं ने भगवंत मान का इलाज कर रहे डाक्टरों से भी जानकारी ली।    इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान का इलेक्ट्रोलाइटस डिसबैलेंस हुआ था। जिस कारण उनका पल्स रेट 44 तक पहुंच गया था। तबीयत अधिक खराब होने के कारण शुक्रवार रात फोर्टिस में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उनकी हालत में सुधार दर्ज किया गया है। सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान अभी अस्पताल में ही रहेंगे। डाक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। उनके रूटीन टेस्ट हो रहे हैं। अगले एक से दो दिन के भीतर भगवंत मान फिर से पंजाब वासियों की सेवा में मौजूद रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2025

noida,   threatened, bomb Mumbai

नोएडा । मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।   04 सितंबर को मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बम ब्लास्ट की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 25 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।   पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अश्विनी कुमार सुप्रा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले पांच सालों से वह नोएडा में रह रहा था। अश्विनी खुद को ज्योतिषी बताता था, लेकिन उसकी करतूत ने उसके इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अश्विनी ने धमकी में कहा था कि कई गाड़ियों में बम रखे हैं। इनमें 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा। उसने खुद को पाकिस्तान के जिहादी संगठन 'लश्कर-ए-जिहादी' का सदस्य बताते हुए दावा किया कि 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं। उसने यह भी कहा कि 34 गाड़ियों में 34 'ह्यूमन बम' लगाए गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2025

new delhi, PM Modi , US President Trump

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर आज कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावना और दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन प्रशंसनीय है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।''इससे पहले प्रसारित एक खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताया। उन्होंने खुलकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के कुछ कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में कोई दरार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने के लिए हमेशा तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। बस इस वक्त जो वो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2025

patna, Amritsar temple ,grenade attack mastermind

पटना । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड खालिस्तानी सरणजीत उर्फ सनी को देर रात बिहार के गयाजी से गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहा सरणजीत अपनी पहचान छिपा कर इन दिनों बिहार में रह रहा था। एनआईए की टीम को इनपुट मिलने के बाद देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।   एनआईए की टीम को पिछले दिनों सरणजीत के बिहार में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शुक्रवार देर रात जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एनआईए की टीम ने छापेमारी कर सरणजीत को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के समय शेरघाटी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।   गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम सरणजीत को लेकर शनिवार सुबह गयाजी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सरणजीत को गिरफ्तार कर एनआईए की टीम उसे लेकर आज सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ में एनआईए उससे पूछताछ करेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2025

chandigarh,   Shivraj Chauhan, illegal mining

चंडीगढ़ । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में आई बाढ़ का मुख्य कारण अवैध खनन और सीमावर्ती क्षेत्रों में जलभराव के लिए खनन माफिया को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले सेना भी अपनी रिपोर्ट में अवैध खनन को बाढ़ का कारण बता चुकी है। साथ ही सेना ने कहा था कि सीमावर्ती क्षेत्रों में खनन के कारण भारत-पाक सीमा खतरे में है। यह मामला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में भी पहुंच चुका है।   पंजाब दौरे से लौटने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि पंजाब में बाढ़ की परिस्थितियां चिंताजनक हैं। पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। फसलें तबाह और बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। अब बाढ़ग्रस्त इलाकों के पुनर्निमाण के लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। वह प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। चौहान ने कहा कि संकट बड़ा है, लेकिन इस संकट से निकलने के लिए केंद्र सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही राज्य सरकार को भी पूरी गंभीरता के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जब पानी उतरेगा तो बीमारी फैलने का खतरा सामने होगा। मरे हुए पशुओं का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना होगा, जिससे बीमारी न फैले। खेतों में सिल्ट जमा हो गई है, उसे हटाने की योजना बनानी होगी, ताकि अगली फसल पर संकट न रहे। चौहान ने कहा कि पंजाब की फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियों के किनारों पर बांध मजबूत और ऊंचे किए गए थे, लेकिन अवैध खनन के कारण वे कमजोर हो गए और गांवों में पानी आ गया। अब उन संरचनाओं को मजबूत करना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से पंजाब को बचाया जा सके।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 September 2025

new delhi,   government answer , Pawan Khera

नई दिल्ली । कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर एथेनाल नीति और पेट्रोल डीजल की महंगी दरों को लेकर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में कुछ भी ठोस काम नहीं किया जिससे जनता महंगे पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने को मजबूर है।   गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता में भारतीय जानता पार्टी के नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को सस्ता पेट्रोल- डीजल देने का वादा जुमला निकल गया। खेड़ा ने कहा कि जून 2014 में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वादा किया था कि शहरी कचरे से एथेनाल बनाकर पेट्रोल 55 रुपए और डीजल 50 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।   उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में भी ऐलान किया गया था कि पांच बड़े प्लांट लगेंगे, जहां लकड़ी के बूरे और शहरी कचरे से एथेनाल तैयार किया जाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक एक भी लीटर एथेनाल इस तकनीक से नहीं बना।   उन्होंने दावा किया कि अब तक 627 करोड़ लीटर एथेनाल तैयार हुआ है, जिसमें 56 फीसदी हिस्सा गन्ने से और बाकी अनाज से बनाया गया, जबकि वेस्ट और लकड़ी का कोई उपयोग नहीं हुआ। एक लीटर एथेनॉल बनाने में करीब तीन हजार लीटर पानी खर्च होता है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है।   खेड़ा ने कहा कि एथेनाल से किसानों को वास्तविक फायदा कितना हुआ और अगरई20 मिश्रण सार्वजनिक नीति का हिस्सा है तो इसका लाभ किसी को क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि साल 2014 से 2025 के बीच पेट्रोल-डीजल पर उपकर यानी सेस के जरिए वसूले गए करीब 40 लाख करोड़ रुपये का हिसाब जनता को दिया जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

new delhi, Veteran spinner Amit Mishra, retires from professional cricket

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। करीब 25 साल लंबे करियर में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मिश्रा ने कहा कि यह फैसला बार-बार होने वाली चोटों और नई पीढ़ी को मौका देने की सोच के चलते लिया गया है।अपने करियर के दौरान अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए कई यादगार स्पेल फेंके। टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को परेशान किया। आईपीएल में भी वह सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार रहे और कई हैट्रिक अपने नाम कीं। मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया।रिटायरमेंट पर अमित मिश्रा ने कहा, “क्रिकेट के ये 25 साल मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहे। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट संघ, सपोर्ट स्टाफ, अपने साथियों और परिवार का दिल से आभारी हूं। खासकर उन फैन्स का धन्यवाद करता हूं, जिनका प्यार और समर्थन मुझे हर जगह मिला। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अनुभव दिए, जिन्हें मैं जीवनभर संजोकर रखूंगा।”संन्यास के बाद मिश्रा ने संकेत दिए कि वह क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। चाहे कोचिंग हो, कमेंट्री या युवा खिलाड़ियों को गाइड करना, वह हर तरह से क्रिकेट को वापस देना चाहते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी वह सक्रिय रहेंगे और फैन्स के साथ जुड़े रहेंगे। अमित मिश्रा की विरासत सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका अनुभव और समझ आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुमूल्य धरोहर साबित होगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

new delhi,

नई दिल्ली । विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की विवादों में फंसी फिल्म `द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन बंगाल में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है।   इस फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने अपने पत्र लिखा है कि `द बंगाल फाइल्स' की निर्माता होने के नाते मुझे गहरा दुख है कि बंगाल के मल्टीप्लेक्स चेन ने सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के चलते फ़िल्म की रिलीज़ से इनकार कर दिया है। उन्होंने निवेदन किया कि उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए और इस फ़िल्म की बंगाल में रिलीज़ सुनिश्चित की जाए।इस हालत पर भाजपा के आईं टी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को पत्र साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की सेंसरशिप खुलेआम हुई है। दी केरल स्टोरी भी थिएटर में रिलीज़ से रोका गया था, जबकि अदालत ने इसकी अनुमति दी थी — लेकिन ममता बनर्जी प्रशासन की ओर से हिंसा की धमकियों के चलते फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। हाल ही में जावेद अख्तर का एक कार्यक्रम भी कट्टरपंथी इस्लामी समूहों के दबाव के कारण रद्द कर दिया गया।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति अब हास्यास्पद स्तर तक पहुँच चुकी है। यह ऐसा है मानो बाघ की सवारी कर रही हों — न तो वे उससे उतर पा रही हैं और न ही उसे काबू में कर पा रही हैं, बिना इस डर के कि कहीं वही उन्हें न निगल जाए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

patna, Bihar bandh called, standstill

पटना । कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मातृशक्ति के बिहार बंद का असर दिख रहा है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा।   प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरी हैं। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम की हम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा कर रही हैं।   राजधानी पटना में भी बंद का असर दिख रहा है। इनकम टैक्स चौराहे पर विधायक संजीव चौरसिया और महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है। आरा में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मठिया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। बांका जिले में बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के विभिन्न स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराया। अमरपुर प्रखंड में राजग कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर बांस बल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमरपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं और बस स्टैंड पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया।   औरंगाबाद में भी बंद का असर दिखा। नवीनगर प्रखंड के टंडवा समेत कई जगहों पर दुकानें बंद रहीं। लोग सड़क जाम के कारण घंटों फंसे रहे। वहीं कटिहार में तो माहौल और गरम रहा। शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी चौक समेत कई स्थानों पर राजग कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, टायर जलाए और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा— “यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। इसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।” उनके साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल समेत दर्जनों नेताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।   कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्गों पर सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों तक फंसे रहे। भागलपुर जाने वाली बसें भी रास्ते बदल-बदलकर निकलने की कोशिश करती रहीं लेकिन बंद समर्थकों के सामने कोई रास्ता नहीं खुल पाया।   दरभंगा में भाजपा के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद के तहत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क पर उतर आईं और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। सपना भारती ने कहा कि, “जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगते, भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।” वहीं, जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।   बिहार बंद के तहत राजग कार्यकर्ता सीवान की सड़कों पर उतरे हैं। वाहनों का परिचालन बंद कराया जा रहा है। राजग कार्यकर्ता दुकानों को बंद रखने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। यहां ऑटो का भी परिचालन नहीं हो रहा है। सासाराम में भारतीय जनता पार्टी-राजग के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया। भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तथा ललन पासवान के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया गया है। इस दौरान गाड़ियों का कतार भी लग गया है। इन लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने के खिलाफ वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

chandigarh, Two teams ,Center started survey

चंडीगढ़ । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने अमृतसर पहुंचे।   उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें पांच जिलों, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोजपुर की बाढ़ रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब वासियों के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की दो टीमों ने आज से ही सर्वे शुरू किया है।   शिवराज ने बताया कि अब तक 1400 गांवों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह खुद इन गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां समझेंगे। साथ ही फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे। अमृतसर पहुंचने पर चौहान के साथ पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल ने मुलाकात करके पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ के संबंध में रिपोर्ट दी। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ समेत अन्य कई नेताओं ने भी शिवराज चौहान के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

new delhi, GST reform,  JP Nadda

नई दिल्ली । जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बुधवार को ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसके तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया। अब केवल दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। इसके साथ स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इसे सकारात्मक बताया है।   गुरुवार को एक्स पर साझा किए अपने संदेश में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार जन-प्रथम और स्वास्थ्य-सकारात्मक हैं। दवाओं, उपकरणों और डायग्नोस्टिक्स पर कम जीएसटी है। चश्मे सस्ते हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक है। यह सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्राथमिकता को दर्शाता है।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निरंतर विकास और प्रगति को गति देने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है।कई आवश्यक उत्पादों पर कर की कम दरें जीवनयापन को आसान बनाएँगी, परिवारों को लागत प्रबंधन में मदद करेंगी और विभिन्न क्षेत्रों को राहत प्रदान करेंगी। साथ ही, यह सुधार व्यापार करने में आसानी को मज़बूत करेगा और देशभर के छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 September 2025

jammu,Mata Vaishno Devi Yatra, suspended

जम्मू । त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को नौवें दिन भी स्थगित रही, क्योंकि आधार शिविर कटरा में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो जम्मू क्षेत्र में सबसे अधिक है।   दरअसल, 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास बारिश के कारण हुए एक बड़े भूस्खलन ने 34 तीर्थयात्रियों की जान ले ली थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। इसी के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई थी, तभी से तीर्थयात्रा स्थगित है, लेकिन मंदिर खुला है और इसके पुजारी दैनिक प्रार्थना और अनुष्ठान कर रहे हैं। यात्रा रद्द होने के कारण कटरा पहुंच चुके कुछ तीर्थयात्री दर्शनी ड्योढ़ी (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। दर्शनी ड्योढ़ी मंदिर के पहले दर्शन का प्रतिनिधित्व करती है।   लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों, खासकर शहर से होकर गुजरने वाली बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अधिकारियों ने कहा कि हालात सुधरने के बाद यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा और पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाला 12 किलोमीटर का दोहरा रास्ता साफ़ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

new delhi, Five maritime bills, passed in Monsoon Session

नई दिल्ली । केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के पांच प्रमुख बिल संसद के मानसून सत्र में पारित होने के बाद कानून के रूप में अधिसूचित हो गए हैं।   मंत्रालय ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि समुद्री माल परिवहन अधिनियम, 2025 (कैरिज ऑफ गुड्स बाय सी एक्ट 2025) भारत के समुद्री क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार है, जो नौवहन प्रक्रियाओं में स्पष्टता और सुरक्षा में आधुनिकता लाएगा। यह समुद्री नौवहन से जुड़े मालवाहकों की जिम्मेदारियों, देनदारियों और अधिकारों को परिभाषित करेगा, जिससे समुद्री व्यापार में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।एक अन्य पोस्ट के मुताबिक, लदान बिल अधिनियम, 2025 ( (बिल्स ऑफ लैडिंग एक्ट, 2025) पुराने 1856 के कानून को बदलकर लदान-पत्र को विश्वसनीय व्यापार दस्तावेज बनाएगा। यह माल ढुलाई के दावों और शिपमेंटर्स के अधिकारों की रक्षा करेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निश्चितता बढ़ेगी।अन्य पोस्ट में तटीय नौवहन अधिनियम, 2025 (कोस्टल शिपिंग एक्ट, 2025) तटीय व्यापार को आधुनिक बनाने का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह अधिनियम भारतीय जहाजों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा। यह राष्ट्रीय डेटाबेस और रणनीतिक योजना के जरिए पारदर्शिता भी लाएगा।मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 2025 के बारे में कहा गया कि शिपिंग ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाएगा। यह समुद्र में सुरक्षा, नाविकों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण देगा। यह भारतीय ध्वज के तहत निवेश, जहाज पुनर्चक्रण और व्यापार को आसान बनाएगा।भारतीय बंदरगाह अधिनियम, 2025 (इंडियन पोर्ट्स बिल, 2025) साल 1908 के पुराने कानून को बदलकर बंदरगाहों में एकीकृत नियोजन, पारदर्शी शासन और तेज विवाद समाधान को बढ़ावा देगा। यह बंदरगाहों को सतत विकास और रोजगार सृजन का केंद्र बनाएगा।मंत्रालय ने कहा कि ये बिलों से भारत का समुद्री क्षेत्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे। ये सुधार समुद्री अमृत काल विजन 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये कानून न केवल आर्थिक विकास को गति देंगे, बल्कि भारत की समुद्री विरासत को भी पुनर्जन्म देंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

chandigarh, Rain wreaked havoc  , six died

चंडीगढ़ । हरियाणा में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। हरियाणा में मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह बारिश के कारण मकान गिरने व अन्य घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों में छह स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।भिवानी में बारिश के बीच मकान गिरने से मलबे में दबकर तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।मृतकों की पहचान कलिंगा गांव निवासी अंशिका (15), दिशा (9) और भारती (7) के रूप में हुई है। ओमपाल (45), उसकी पत्नी अनिता (40) और बेटा ध्रुव (5) घायल हैं।हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह एक मकान की छत गिरने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर शाहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी की है। जहां एक घर में सात लोग सो रहे थे। हादसे से कुछ समय पहले एक व्यक्ति उठकर बाहर गया तो वह बच गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले संदीप (26) और कुलदीप (27) के रूप में हुई है। सभी काम करने के लिए शाहाबाद आए हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।प्रत्यक्षदर्शी विजय कलसी ने बताया कि अनाज मंडी रोड स्थित डेरे के पास 8 दिन पहले सभी लोग काम करने के लिए आए थे। जिस मकान में ये सभी लोग रहे थे, वह कच्चा था। बुधवार सुबह 7 बजे अचानक मकान की छत गिर गई। उस समय लोग सो रहे थे। कल्लू उठकर बाथरूम में चला गया तो वह बच गया। मलबे में दबने से संदीप और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले संदीप और कुलदीप की मौत हो चुकी थी। राजेंद्र, पप्पू, सुनील और राजू को दाखिल कर लिया गया।उधर यमुनानगर जिले में बुधवार सुबह एक मकान की छत ढह गई। हादसे में बैंदी गांव के मान सिंह (45) की मौत हो गई। उसकी पत्नी और तीन बच्चों को भी चोटें आई हैं। मान सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने मकान की नींव को कमजोर कर दिया था।हादसे की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद मान सिंह और उनके परिवार को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।पंचकूला में बुधवार की सुबह एक कार पर पेड़ गिरने से छह स्कूली बच्चे दब गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आनंद अत्री ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि पंचकूला के सेक्टर-चार स्थित सतलुत पब्लिक स्कूल में उसके भाई अनूप अत्री बच्चों को छोड़ने के लिए आए। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी स्कूल के बाहर खड़ी की तो अचानक भारी पेड़ गाड़ी पर गिर गया। हादसे के दौरान कार में अनूप अत्री और 6 बच्चे सवार थे। हादसे में आनंद अत्री के दो बच्चे और उनके भाई अनूप अत्री के दो बच्चे और उनकी बहन के दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

bangluru, Virat Kohli

बेंगलुर। स्थानीय चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 4 जून को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की जीत के जश्न के दाैरान भगदड़ की घटना के तीन माह बाद क्रिकेटर विराट काेहली ने एक भावुक संदेश साझा किया है। बुधवार काे आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्रिकेटर विराट काेहली ने पाेस्ट किया कि 4 जून हमारी फ्रैंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, लेकिन यह एक त्रासदी में बदल गया। मैं उन लोगों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उन प्रशंसकों के लिए भी जो घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि हम सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।   उल्लेखनीय है कि आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक आयाेजन किया गया था । इस दाैरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ एकत्र हाेने के दाैरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में आरसीबी, केएससीए और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। राज्य सरकार ने शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद समेत कुछ अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

new delhi, Claim that Congress leader, voter cards

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बाद उनकी पत्नी कोटा नीलिमा के भी दो अलग-अलग पते से वोटर कार्ड का दावा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।   बुधवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बिना पर्याप्त जाँच-पड़ताल के ईमानदार वोटरों को निशाना बनाकर उनकी छवि धूमिल कर दी- यहाँ तक कि उनकी पहचान बिना अनुमति उजागर करके उन्हें खतरे में डाल दिया। फिर भी, उन्होंने इस चौंकाने वाले खुलासे पर चुप्पी साध रखी है कि उनके एक करीबी सहयोगी के पास दो एपिक कार्ड हैं। क्या सिर्फ़ वही? बिल्कुल नहीं।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता कोटा नीलिमा, जो तेलंगाना के खैरताबाद (60) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहीं और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की पत्नी हैं, उनके पास भी दो सक्रिय एपिक कार्ड हैं- एक खैरताबाद में और दूसरा नई दिल्ली में पंजीकृत।उन्होंने विवरण देते हुए दावा किया कि 2023 शपथपत्र एवं मतदाता सूची के अनुसार  कोटा नीलिमा खैरताबाद विधानसभा से वोटर हैं। इसके साथ उनके पास नई दिल्ली में भी एक और एपिक है। उन्होंने कहा कि अब यह साफ़ हो गया है कि कांग्रेस नेताओं के पास एक से अधिक एपिक नंबर हैं और वे एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। जो लोग “वोट चोरी” में लिप्त हैं, वही आम नागरिकों को बदनाम कर रहे हैं और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को कमज़ोर कर रहे हैं।अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी अपने ही करीबी सहयोगियों और सार्वजनिक पद की आकांक्षा रखने वालों से जुड़ी इन आपराधिक गतिविधियों से खुद को अलग नहीं कर सकते। उन्हें इस पर बोलना ही होगा और चुनाव आयोग को इसकी जाँच करनी चाहिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

bijing,China

बीजिंग । दूसरे विश्वयुद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ मिली जीत की 80वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में चीन का विक्ट्री डे परेड बुधवार को थियानमेन चौक पर हुआ। इस बहाने चीन ने बड़ा सैन्य परेड का प्रदर्शन करते हुए दुनिया को लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और न्यू इलेक्ट्रानिक वारफेयर सहित आधुनिक हथियार दिखाए। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सहित मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव सहित 26 देशों के शीर्ष नेता मौजूद रहे।   ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस अवसर पर कहा कि चीन को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि उनका देश किसी धौंस जमानेवाले से डरता नहीं है और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने कहा कि यह एक नई यात्रा, नया युग है।   इस अवसर पर चीन ने अबतक का सबसे बड़ा सैन्य परेड करते हुए आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया। जिसमें जे 20 और जे 35 जैसे लड़ाकू विमान, डीएफ 31 एजी और डीएफ 41 बैलिस्टिक मिसाइलें, डीएफ-जेडएफ हाइपरसोनिक मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम, टैंक और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। परेड में 10 हजार से ज्यादा सैनिक शामिल हैं।   उल्लेखनीय है कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने अमेरिका के परमाणु हमले के बाद 15 अगस्त 1945 को समर्पण किया था जिसके बाद 2 सितंबर 1945 को चीन के खिलाफ भी हार स्वीकार कर ली। इसी उपलक्ष्य में चीन विक्ट्री डे परेड मनाता रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 September 2025

mumbai, Bombay High Court, vacate Azad Maidan

मुंबई । बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुंबई के आज़ाद मैदान में मनोज जारांगे पाटिल के मराठा आरक्षण को लेकर की  जा रही भूख हड़ताल के आंदोलन पर तीव्र नाराजगी जताते हुए आजाद मैदान को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार यह कार्रवाई करने में विफल रही तो न्यायालय को खुद कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस कार्रवाई की जानकारी दोपहर तीन बजे तक न्यायालय को देने का भी आदेश दिया है। इस आदेश के बाद मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान परिसर में कार्रवाई शुरु कर दी है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीश चंद्रशेखर शिंदे और न्यायाधीश आरती साठे की पीठ के समक्ष आजाद मैदान में चल रहे मनोज जारांगे के आंदोलन के विरोध में की गई याचिका की सुनवाई शुरु हुई। जारांगे की ओर से पेश वकील सतीश मानेशिंदे ने न्यायालय को बताया कि आजाद मैदान में अदालत के आदेश का पालन किया गया है और कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं है। इसके बाद न्यायालय ने कहा कि उन्होंने खुद अदालत में आते समय भीड़ देखी है। यह कल के आदेश की अवमानना है और अदालत अवमानना की कार्रवाई कर सकती है। लेकिन दोपहर तीन बजे तक आजाद मैदान परिसर पूरी तरह खाली करवाया जाना चाहिए, वर्ना वे खुद मौके पर उपस्थित रह कर यह कार्रवाई करवाएंगे। न्यायालय ने तीन बजे तक इस कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय के इस आदेश के बाद पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंडे तत्काल मौके पर पहुंचे और आजाद मैदान परिसर को खाली करवाने का काम शुरु कर दिया है। इस संबंध में मनोज जारंगे और आंदोलन के आयोजकों की कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। उल्लेखनीय है कि मुंबई के आजाद मैदान में मनोज जारांगे पाटिल के आंदोलन से मुंबई वासियों को हो रही तकलीफ के मुद्दे को लेकर एमी फाउंडेशन की ओर की गई याचिका की सुनवाई उच्च न्यायालय में चल रही है ।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

chandigarh, AAP MLA Harmeet Singh ,police custody

चंडीगढ़ । पंजाब में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस की हिरासत से फरार हो गए।पठानमाजरा व उनके साथियों ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की और एक पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पठानमाजरा को दुष्कर्म के एक पुराने केस के सिलसिले में हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर पटियाला लाया जा रहा था।   पठानमाजरा ने सोमवार को ही अपनी सरकार विरूद्ध आवाज उठाई थी। उन्होंने अपने क्षेत्र में जलभराव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला था। इसके कुछ समय बाद ही पंजाब सरकार ने सनौर हलके में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बदल दिया और कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। देर रात पठानमाजरा की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को वापस आने के आदेश जारी कर दिए गए।   मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें हरियाणा के करनाल से हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में केस दर्ज किया है। दिल्ली की टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।   पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने को लेकर भी वे सुर्खियों में रहे थे। हरमीत सिंह पठानमाजरा के एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में 01 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जीरकपुर निवासी महिला की शिकायत को आधार बनाया है। महिला का आरोप है कि उसकी 2013-14 में सोशल मीडिया पर पठानमाजरा से जान-पहचान हुई। 2021 में आनंद कारज करवाए। विधायक की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विधायक उन्हें अश्लील वीडियो भेज रहे हैं।   पठानमाजरा ने पहली पत्नी से बिना तलाक के उससे शादी कर ली और उसे गुमराह करते रहे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लगातार धमकी दे रहा है। 14 अगस्त 2022 को गुरप्रीत कौर ने फेसबुक पर विधायक से शादी की तस्वीरों को भी अपलोड कर दिया था। गुरप्रीत की शिकायत पर ही अब कार्रवाई करते हुए जीरकपुर पुलिस ने पठानमाजरा पर रेप का मामला दर्ज किया है। आआपा विधायक के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

new delhi, ‘Semicon India 2025, Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक फुलस्टेक डेवेलपर राष्ट्र बनेगा और डिज़ायन से लेकर निर्माण की हर प्रक्रिया में आत्मनिर्भरता हासिल करेगा।        प्रधानमंत्री ने मंगलवार को यशोभूमि, नई दिल्ली में ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में केवल बैकएंड वर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तेजी से एक फुल स्टैक नेशन बनने की ओर अग्रसर है। देश डिज़ाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं करेगा।   प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर भविष्य का निर्माण करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की नीतिगत स्थिरता और तकनीकी क्षमता ने देश को एक मजबूत साझीदार बनाया है। मोदी ने कहा कि देश में अब तेजी से काम हो रहा है। हमारा मानना है कि जितना कम 'पेपरवर्क' होगा, उतना ही जल्दी 'वैफर वर्क' शुरू हो सकेगा। सरकार प्रक्रियाओं को सरल बनाकर उद्योग जगत को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब दुनिया कहेगी—“डिजाइन इन इंडिया, मेड इन इंडिया, ट्रस्टेड बाइ वर्ल्ड।” (भारत में डिजाइन किया, भारत में निर्मित और विश्व का भरोसेमंद)।   प्रधानमंत्री ने तेल को ‘ब्लैक गोल्ड’ कहे जाने की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज चिप्स ‘डिजिटल डायमंड्स’ बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत इस क्षेत्र में अग्रणी बनने का संकल्प ले चुका है।   इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और चार परीक्षण चिप्स भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह इसरो सेमीकंडक्टर लैब द्वारा विकसित पहला पूर्णतः मेक-इन-इंडिया माइक्रोप्रोसेसर है। वर्तमान में पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण चल रहा है, जिनमें से एक की पायलट लाइन पूरी हो चुकी है।   वैष्णव ने कहा कि वैश्विक नीतिगत अस्थिरता और अनिश्चितताओं के बीच भारत स्थिरता और विकास का प्रकाशस्तंभ बनकर उभरा है। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे भारत आएं क्योंकि यहां की नीतियां स्थिर और दीर्घकालिक निवेश के लिए अनुकूल हैं।   कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया केवल आयोजन नहीं, बल्कि तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी और आज यह देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो रहा है।   प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह भी सम्मेलन में सीईओ राउंडटेबल में शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में एक मजबूत और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाना है। सम्मेलन में 20 हजार,750 से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। पहले भी 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में ऐसे सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

nagpur, Emergency landing , IndiGo flight

नागपुर  । महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह आपातकालीन स्थिति में वापस नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने इसकी पुष्टि की है।   नागपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट संख्या 6ई-812 ने जैसे ही उड़ान भरी तभी एक पक्षी विमान के अगले हिस्से से टकरा गया, जिससे इंजन में खराबी आ गई और विमान लड़खड़ाने लगा। इस विमान में कुल 272 यात्री सवार थे। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वापस  एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित बाहर निकाल उतार लिया गया है।   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेकऑफ के कुछ ही क्षणों बाद अचानक जोरदार आवाज हुई और विमान कुछ समय के लिए असंतुलित हो गया। इससे यात्रियों में हलचल मच गई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत रहने और सीट बेल्ट बांधे रखने की सलाह दी। सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ? एयरपोर्ट के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और निरीक्षण पूरा होने के बाद इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।" विमान को फिलहाल तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। डीजीसीए और इंडिगो की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

patna, Prime Minister ,Jeevika sisters of Bihar

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में हस्तानांतरण (ट्रांस्फर) किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम से जुड़े।    यह नई सहकारी संस्था बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम 'जीविका' से जुड़ी महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य होंगे। इसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल होगा, जिससे कि लेन-देन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हो सकेगी। इस पहल को केंद्र और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित किया जा रहा है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि हमारी सरकार बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को हर संभव अवसर देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। जीविका निधि सहकारी संघ बिहार की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगी और सामुदायिक नेतृत्व वाली उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगी।   नीतीश कुमार ने जताया आभार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहार की जीविका दीदियों ने आज एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आज जीविका से जुड़ी महिलाएं न केवल परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में भी बदलाव की बयार ला रही हैं। केंद्र सरकार का यह कदम महिलाओं को और सशक्त करेगा।   उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर हमेशा जोर दिया है। 2005 में हमारी सरकार बनने के बाद से महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गईं। 2006 में जीविका समूह का गठन किया गया और 2013 से पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

chennai, Next generation GST ,Finance Minister

चेन्नई । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार 'पूरी तरह' अर्थव्यवस्था को खुला और पारदर्शी बनाएंगे। इससे अनुपालन का बोझ और कम होगा और छोटे व्यवसायों को लाभ होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री आज तमिलनाडु स्थित सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। सीतारमण ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, 56 करोड़ से ज्‍यादा जन-धन खाते खोले गए हैं, जिनमें कुल जमा राशि 2.68 लाख करोड़ रुपये है। उन्‍होंने कहा कि इनमें से 67 फीसदी खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं, जिसमें 56 फीसदी खाते महिलाओं के पास हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंक खाता सिर्फ एक पासबुक नहीं है, बल्कि ये अवसरों का पासपोर्ट है, जो ऋण, बचत, बीमा और सम्मान तक पहुंच को सक्षम बनाता है। सीतारमण ने कहा कि भारत के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता में भारी सुधार दर्ज किया है, जिसके परिणामस्वरूप एनपीए में कमी आई है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य नियमों को सरल बनाना, अनुपालन लागत कम करना एवं स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और उद्यमियों के लिए एक अधिक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि कल और परसों होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक के साथ अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की योजनाबद्ध शुरुआत आने वाले महीनों में एक पूरी तरह से खुली और पारदर्शी अर्थव्यवस्था स्थापित करेगी और अनुपालन बोझ में और कमी लाएगी, जिससे छोटे व्यवसायों के लिए फलने-फूलना आसान हो जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 September 2025

new delhi,   Putin, Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और भारत-रूस साझेदारी की मजबूती की पुष्टि की। बैठक में मोदी ने पुतिन के समक्ष यूक्रेन संघर्ष को भी जल्द समाप्त करने की मांग उठाई।   विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए हाल में की गई पहलों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने तथा एक स्थायी शांति समाधान खोजने की आवश्यकता पर बल दिया।   मोदी और पुतिन ने दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया कि वह इस वर्ष के अंत में 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

patna, Rahul Gandhi

पटना । भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को पटना में समापन हो जायेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान कर गए हैं।   राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर आज सुबह उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता का भी राजेश राम ने स्वागत किया। 16 दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी। गांधी मैदान में बापू (महात्मा गांधी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की इच्छा उच्च न्यायालय के निकट आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च के समापन का है, लेकिन प्रशासन ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसका कारण उच्च न्यायालय का आदेश है।   अदालत के आदेश के अनुसार डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक मार्च के लिए अडिग है। वहां राहुल और तेजस्वी आदि की इच्छा नुक्कड़-सभा को संबोधित करने की भी है। महागठबंधन के स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी है। गांधी मैदान से लेकर आंबेडकर पार्क तक होर्डिंग-बैनर टांग दिए गए हैं।   दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। तीन दिन पहले कांग्रेस और भारतीय मजता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हो चुका है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में मार्च से अतिरिक्त तनाव की आशंका प्रबल है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी जारी किया है। गांधी मैदान के चारों ओर आटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

new delhi, Congress accused, PM Modi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने और अमेरिकी टैरिफ के चलते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में होने वाले नुकसान को लेकर आगाह किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अगल-अलग पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने चीन के साथ हालिया बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की स्थिति को “ड्रैगन के सामने हाथी का झुकना” करार दिया। रमेश ने कहा कि भारत वर्षों से चीन पर आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाता रहा है, लेकिन अब प्रधानमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि भारत और चीन दोनों आतंकवाद के शिकार हैं। यह बयान क्या भारत की पूर्ववर्ती सख्त कूटनीतिक लाइन से पीछे हटने का संकेत नहीं है?उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और पाकिस्तान की कथित साजिशों का कोई जिक्र नहीं किया, जबकि इस संबंध में खुद भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से गंभीर संकेत दिए हैं।एक अन्य पोस्ट में रमेश ने अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी वृद्धि दर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इन आंकड़ों में कई विरोधाभास हैं। शहरी खपत अब भी कमजोर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण मांग संरचनात्मक बाधाओं से घिरी हुई है। साथ ही नाममात्र वृद्धि दर जनवरी-मार्च की तुलना में कम रही है। उन्होंने कहा कि उपभोग, निवेश और व्यापार जैसे पारंपरिक कारक तिमाही वृद्धि दर के 1.8 प्रतिशत अंकों को स्पष्ट रूप से नहीं समझा पा रहे हैं, जो कि एक गंभीर सांख्यिकीय विसंगति है। कांग्रेस महासचिव रमेश कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में लाभ तो बढ़ा है, लेकिन बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ प्रभाव का भी उल्लेख किया, जो अभी तक जीडीपी में दिखाई नहीं दिया है क्योंकि निर्यातकों ने पहले से माल भेजकर अस्थायी बढ़त हासिल की। इसका वास्तविक प्रभाव आगामी तिमाही में स्पष्ट होगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

new delhi, India and Russia , Prime Minister

नई दिल्ली । चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस कठिन से कठिन परिस्थितियों में हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर चले हैं। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, वित्त और आर्थिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।   प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत-रूस संबंधों की गहराई और व्यापकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। यह करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने इस अवसर पर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से, यूक्रेन में जारी संघर्ष और उससे जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों पर भी गंभीर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से कहा, “यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के विषय में हम लगातार चर्चा करते रहे हैं। हाल में किए गए शांति के सभी प्रयासों का हम स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थाई शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।” मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने इन क्षेत्रों में निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आगे भी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों पक्षों ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की आवश्यकता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने अपने वार्ता के दौरान अपने शुरुआती वक्तव्य में कहा कि दिसंबर में भारत में होने वाले 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए भारत उत्सुक है। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मित्रता ने भारत-रूस संबंधों को नई दिशा दी है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत, रूस के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं दोनों नेताओं की बैठक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आईं। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक स्थल तक कार से यात्रा करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का लगभग दस मिनट तक इंतजार किया। उसके बाद दोनों नेता एक ही कार में यात्रा करते हुए आपसी मुद्दों पर चर्चा करते रहे। द्विपक्षीय बैठक स्थल पर पहुंचने के बाद भी दोनों नेताओं ने कार में लगभग 45 मिनट तक बातचीत जारी रखी। इसके बाद उनकी द्विपक्षीय बैठक हुई, जो एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक में भारत-रूस संबंधों को और बेहतर बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार में हुई मुलाकात की प्रधानमंत्री ने तस्वीर भी साझा की। उन्होंने एक्स पर कहा, “एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही में भाग लेने के बाद, राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल पर साथ-साथ गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।” वहीं शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गले मिलकर मित्रता का परिचय दिया। इस अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे। यह मुलाकात भारत-रूस संबंधों की मजबूती दर्शाती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

jammu, Amit Shah, visits flood-affected

जम्मू । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसके बाद राजभवन में बाढ़ राहत उपायों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।   गृह मंत्री अमित शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा के साथ बिक्रम चौक के पास तवी पुल और जम्मू हवाई अड्डे के पास मंगूचक का दौरा किया। उन्होंने पिछले सप्ताह जम्मू क्षेत्र में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। शाह बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं, जिसमें कटरा भी शामिल है, जहां 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन के कारण 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे। इसके अलावा किश्तवाड़ के चिसोती गांव का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ राहत उपायों पर समीक्षा बैठक की।   केंद्रीय गृह मंत्री भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए रविवार शाम जम्मू पहुंचे। जम्मू हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

new delhi, Central government

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय में चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर बेचने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका काे खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ई-20 पेट्रोल से गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।   याचिका में कहा गया था कि इथेनॉल युक्त पेट्रोल के अलावा, इथेनॉल फ्री पेट्रोल का ऑप्शन भी उपलब्ध होना चाहिए। याचिका में कहा गया था कि बिना इथेनॉल-मुक्त पेट्रोल का विकल्प दिए सिर्फ ई-20 पेट्रोल बेचने से लाखों वाहन मालिकों के मौलिक अधिकारों पर असर पड़ता है। यह उनके साथ गलत है, जिनके वाहन ई-20 के अनुकूल नहीं हैं। याचिका में कहा गया है कि ई-20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन पर असर पड़ रहा है। वाहनों का माइलेज भी कम हो गया है। याचिका में कहा गया था कि दुनिया के कई देशों में इथेनॉल वाले ईंधन दिए जाते हैं लेकिन उसके साथ-साथ बिना इथेनॉल वाले ईंधन भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन भारत में इथेनॉल वाले ईंधन का न तो विकल्प दिया जाता है और न ही पूरी सूचना।   सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह नीति बनाई है, जिसका लाभ खासतौर पर गन्ना किसानों को होगा। याचिकाकर्ता ने पुराने वाहनों के लिए E0 या E10 पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब देशभर में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) की नीति जारी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 September 2025

tokyo,Indian PM Modi , Japan in Tokyo

टोक्यो (जापान) । जापान की दो दिवसीय यात्रा के पूर्ण होने से कुछ समय पहले आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य-प्रांत सहयोग भारत-जापान मैत्री का महत्वपूर्ण स्तंभ है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर का फोटो और संक्षिप्त विवरण अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, '' आज सुबह टोक्यो में, जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। राज्य-प्रांत सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यही कारण है कि कल 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई। व्यापार, नवाचार, उद्यमिता आदि क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्र भी लाभकारी हो सकते हैं।''इससे पहले भारत और जापान के नेताओं ने शुक्रवार को आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ रक्षा, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। राजधानी टोक्यो में शिखर वार्ता के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने आने वाले दशक में भारत में जापानी निजी निवेश को लगभग 6.8 अरब डॉलर प्रति वर्ष तक बढ़ाने के लक्ष्य पर सहमति व्यक्त की।उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में श्रमिकों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान को बढ़ाकर पांच लाख करने पर भी सहमति जताई। दोनों सरकारों को उम्मीद है कि भारत का युवा कार्यबल जापान की बढ़ती उम्र और घटती आबादी के कारण श्रम की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

mumbai,  Amit Shah ,Lalbaug Ka Raja

मुंबई । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल में सपरिवार जाकर यहां प्रतिस्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का दर्शन किया। मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे।   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी चर्चा की। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।   अमित शाह सपरिवार लालबाग में स्थित मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के भी दर्शन किए। अमित शाह ने बांद्र्रा में राज्य के मंत्री आशीष शेलार और अंधेरी में विधायक मुरजी पटेल की ओर से प्रतिस्थापित गणपति के दर्शन भी किए।    उल्लेखनीय है कि अमित शाह गणेशोत्स के दौरान प्रति वर्ष मुंबई में आकर भगवान गणेश का दर्शन करते हैं। वे लालबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और दर्शन करते हैं। इस वर्ष अमित शाह के परिवार के साथ उनके पोते भी मौजूद थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

new delhi,   GST Council meeting, Congress

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार की घोषणा के बाद और आगामी 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले कांग्रेस ने जीएसटी स्लैब की संख्या घटाने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि जीएसटी स्लैब की संख्या चार से घटाकर दो की जानी चाहिए और एमएसएमई सेक्टर के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष शासित आठ राज्य कर्नाटक, केरल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड ने बड़े पैमाने पर उपभोग की वस्तुओं के लिए जीएसटी दरों में कटौती और स्लैब की संख्या कम करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इन आठ राज्यों ने जीएसटी दरों में कटौती और स्लैब की संख्या घटाने के प्रस्ताव का समर्थन के साथ कुछ मांगें भी रखी हैं। पहली मांग यह है कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि टैक्स दरों में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे। दूसरी मांग है कि राज्यों को आगामी पांच वर्षों तक मुआवजा दिया जाए, जिसमें 2024-25 को आधार वर्ष माना जाए, क्योंकि टैक्स कटौती से राज्यों की आमदनी पर असर पड़ सकता है। तीसरी मांग यह है कि लग्जरी और सिन गुड्स (वे उत्पाद जिनका उपयोग आमतौर पर स्वास्थ्य, समाज या नैतिक मूल्यों के लिहाज से हानिकारक माना जाता है) पर 40 फीसदी से अधिक अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए और उससे होने वाली पूरी आय राज्यों को दी जाए। वर्तमान में केंद्र सरकार ऐसे उपकरों से जो आय प्राप्त करती है, वह राज्यों के साथ साझा नहीं होती। कांग्रेस महासचिव रमेश ने कहा कि इन सुझावों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान द्वारा प्रकाशित शोध-पत्रों का भी समर्थन प्राप्त है। वह लंबे समय से एक बेहतर, सरल और पारदर्शी जीएसटी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं जिसे ‘जीएसटी 2.0’ कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि जीएसटी परिषद की आगामी बैठक केवल औपचारिकता न हो, बल्कि सभी राज्यों के हितों की रक्षा हो।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

mumbai, Superstar Allu Arjun

तेलुगु सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी और प्रतिष्ठित अल्लू परिवार की वरिष्ठ सदस्य अल्लू कनकरत्नम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 30 अगस्त की सुबह करीब 1:45 बजे हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।अल्लू अर्जुन तुरंत पहुंचे हैदराबादनिधन की खबर मिलते ही पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया। उस समय अल्लू अर्जुन काम के सिलसिले में मुंबई में मौजूद थे। जैसे ही उन्हें अपनी दादी के निधन की सूचना मिली, वे तुरंत फ्लाइट से हैदराबाद रवाना हो गए। हवाई अड्डे से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे बेहद गमगीन और टूटे हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनके दुख में शामिल हो रहे हैं।परिवार और फिल्म जगत में शोक की लहरअल्लू अर्जुन अपनी दादी के बेहद करीब थे और अक्सर परिवार के साथ बिताए पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। कनकरत्नम जी के निधन से न केवल अल्लू परिवार, बल्कि पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। साउथ भारतीय सिनेमा से जुड़े कलाकार और प्रशंसक बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस दुखद घड़ी में परिवार के दूसरे सदस्य और मेगास्टार चिरंजीवी के दामाद तथा सुपरस्टार राम चरण ने भी अपना शेड्यूल रोक दिया है। वे मैसूर में अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें अल्लू कनकरत्नम जी के निधन की खबर मिली, उन्होंने शूटिंग बीच में ही रद्द कर दी और परिवार के साथ खड़े होने के लिए तुरंत लौट आए।अंतिम संस्कार आजअल्लू कनकरत्नम जी का अंतिम संस्कार 30 अगस्त को हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों के भी वहां पहुंचने की संभावना है। अल्लू कनकरत्नम जी, अल्लू परिवार की वह स्तंभ थीं, जिन्होंने पीढ़ियों को जोड़कर रखा। उनका परिवार साउथ सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली फैमिली में गिना जाता है। उनके बेटे अल्लू अरविंद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर हैं और पोते अल्लू अर्जुन आज भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

bangluru, RCB announced,compensation

बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने उन प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिन्होंने 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में अपनों को खो दिया था। आरसीबी ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस संबंध में एक बयान जारी किया है।   दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम ने 3 जून को अहमदबाद के नरेन्द्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्‍स को 6 रन से मात देकर 18 साल के आईपीएल ट्रॉफी के इंतजार को खत्‍म किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस जीत का जश्‍न मनाया था। जश्न के दौरान स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।   आरसीबी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी बयान में कहा, "4 जून, 2025 वह दिन है जिसने हमारा दिल तोड़ दिया।" टीम ने लिखा कि हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजो का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में हमेशा रहेगी। कोई भी मदद उनके द्वारा छोड़ी गई खाली जगह को कभी नहीं भर सकती, लेकिन एक कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ आरसीबी उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये प्रदान करेगी। टीम ने कहा कि यह सहायता केवल वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल का संकल्प भी है।   बयान में कहा गया है कि टीम ने इस कदम को जारी रखने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत प्रशंसकों की स्मृति को सम्मानित करने के साथ हुई थी, जिसे "आरसीबी केयर्स" नामक एक विशेष अभियान के रूप में जारी रखा जाएगा और दीर्घकालिक सार्थक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

jammu, Landslide in Mahore , Reasi, seven people

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की माहोर तहसील के भद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है।   अधिकारियों के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह हुई जब भूस्खलन ने एक खड़ी ढलान पर स्थित घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।   अधिकारी ने बताया कि सात लोग मलबे में दबे हुए थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। मलबे में दबे सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान घर के मालिक नजीर अहमद पुत्र बहार दीन निवासी बद्दर, उनकी पत्नी वजीरा बेगम, बेटे बिलाल अहमद, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मुबारक और मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है। नजीर अहमद के सभी पांच बेटे नाबालिग थे।   जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और असुरक्षित इमारतों में रहने से बचने की अपील की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 August 2025

patna, Mohammad Rizvi ,arrested

पटना । बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने सिमरी थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया था।   प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी मोहम्मद रिजवी ऊर्फ रजा (20 वर्ष) पिता मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और गुरुवार देर रात छापेमारी कर मोहम्मद रिजवी को उसके गांव से गिरफ्त में लिया।   यह घटना बिठौली चौक पर कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान घटित हुई थी। इस आपत्तिजनक टिप्पनी पर दरभंगा भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने महागठबंधन के नेता मोहम्मद नौसाद, पिता मोहम्मद अरशद , गांव देवरा बंदौली थाना जाले के विरुद्ध सिमरी थाना में आवेदन दिया था।   दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई, जो इंडिया ब्लॉक रैली से संबंधित था, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी मृत माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की मंशा और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।   पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी कोई भी राजनीतिक संबद्धता हो।   इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माँ के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल अनुचित हैं, बल्कि राजनीतिक मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं।   कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कथित अपमानजनक टिप्पणी वाले वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी का इस टिप्पणी से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि उनकी मतदाता अधिकार यात्रा उस समय आगे बढ़ चुकी थी। पायलट ने कहा कि सभ्य और सौम्य राजनीति में ऐसी भाषा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, महात्मा गांधी की विचारधारा वाली पार्टी ऐसी टिप्पणियों का कभी समर्थन नहीं करती और न ही भविष्य में करेगी।   आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। सिन्हा ने कहा कि यदि राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें बिहार की पवित्र भूमि को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

guwahati, Rahul Gandhi ,Amit Shah

गुवाहाटी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने काे लेकर राहुल गांधी देश की जनता, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माताजी से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में इस प्रकार के अपशब्दों के प्रयोग से देश के सार्वजनिक जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देश की जनता कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी गुवाहाटी के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।    अमित शाह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के मंच पर जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया वह अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जिस माता ने नरेंद्र मोदी जैसे विश्व नेता का लालन-पालन किया, ऐसी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग को देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री के लिए जितने ही अपशब्दों का व्यवहार करेंगे कमल उतना ही और अधिक बड़ा होकर खिलता रहेगा।   गृह मंत्री शाह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी जैसे कांग्रेस नेताओं ने नरेन्द्र मोदी के लिए हमेशा ही अपशब्दों का व्यवहार किया है। जब से नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब से ही कांग्रेस के नेता उनके लिए मौत का सौदागर, राक्षस, वायरस, चोर, बेईमान से लेकर तमाम अपशब्दों का प्रयोग किया। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की ओछी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे उन्हें कभी इस देश में वोट नहीं मिलेगा।   गृह मंत्री ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे एक से बढ़कर एक कार्यों की चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किस प्रकार असम के मुख्यमंत्री राज्य तथा इसके जनता के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की उपलब्धियों की भी गृह मंत्री ने चर्चा की। इनके अलावा और भी कई पहलुओं पर उन्होंने प्रकाश डालें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

new delhi, CPSEs will play ,President

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (सीपीएसई) वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) केवल आर्थिक और वित्तीय योगदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संतुलित एवं समावेशी विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी हैं।राष्ट्रपति मुर्मु ने शुक्रवार को यहां एक समारोह में वर्ष 2022-23 के लिए स्कोप (स्टैंडिंग कांफ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज) इमिनेंस अवॉर्ड प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सार्वजनिक उपक्रमों के बहुआयामी योगदान का उत्सव हैं। किसी भी अच्छे उपक्रम की पहचान उसके सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय, तकनीकी और नैतिक सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन से होती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही सार्वजनिक क्षेत्र देश के औद्योगिकीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक उत्थान और क्षेत्रीय संतुलन के लिए एक सशक्त साधन रहा है। समय के साथ सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका और अपेक्षाएं बदली हैं, लेकिन बदलते परिवेश में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।राष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम विकास के उत्प्रेरक और राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि इन उपक्रमों ने सुशासन और पारदर्शिता के कई अच्छे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि सीपीएसई आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान स्वदेशी एयर डिफेंस कंट्रोल और रिपोर्टिंग सिस्टम ‘आकाशतीर’ की अद्वितीय क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी सफलता में सार्वजनिक क्षेत्र का योगदान गर्व की बात है।राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि, खनन, अन्वेषण, विनिर्माण, प्रसंस्करण, ऊर्जा उत्पादन और सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सार्वजनिक उपक्रमों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। पीएसयू हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए आत्मनिर्भर नवाचार और तकनीकी प्रगति के मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सार्वजनिक उपक्रम अपने निर्णय राष्ट्र निर्माण को समर्पित करेंगे, उनके कार्य नैतिकता पर आधारित होंगे और उनकी सोच सामाजिक सेवा एवं संवेदनशीलता से प्रेरित होगी।राष्ट्रपति ने स्कोप की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सतत विकास, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, सामाजिक उत्तरदायित्व और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को पहचान देकर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उल्लेखनीय है कि स्कोप इमिनेंस अवॉर्ड सार्वजनिक उपक्रमों की विशिष्ट उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

new delhi, Government committed ,Goyal

नई दिल्‍ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर घरेलू एवं वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए जल्द ही कई कदम उठाएगी। सरकार उद्योग जगत को एकतरफा कार्रवाई से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।मंत्री गोयल ने यहां भारत बिल्डकॉन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उद्योग जगत को कुछ देशों की एकतरफा कार्रवाइयों से उत्पन्न अनावश्यक तनाव या कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। गोयल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उन क्षेत्रों पर प्रकाश डालने का आग्रह किया, जहां वैकल्पिक बाजारों की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वाणिज्य मंत्रालय नए अवसरों के द्वार खोलने के लिए दुनिया भर के भागीदारों से संपर्क कर रहा है।वाणिज्‍य मंत्री ने जोर देकर कहा कि वैश्विक पहुंच के साथ-साथ घरेलू खपत को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में ऐसे उपाय सुझाए जाने की उम्मीद है, जो मांग को तेज़ी से बढ़ाएँगे और घरेलू विनिर्माण को मज़बूत बढ़ावा देंगे। गोयल ने कहा कि ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा और कतर भी भारत के साथ ऐसे समझौते पर बातचीत करने को इच्छुक है।गोयल ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन, आइसलैंड और यूके सहित विकसित देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के बढ़ते नेटवर्क पर प्रकाश डाला और यूरोपीय संघ एवं अन्य देशों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि ये समझौते निर्माण, इस्पात और संबद्ध क्षेत्रों जैसे भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खोलेंगे।उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं को भारत बिल्डकॉन 2026 को एक आत्मनिर्भर, उद्योग-प्रधान पहल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर सरकारी सहायता भी उपलब्ध हो। गौरतलब है कि 29 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत बिल्डकॉन को भवन एवं निर्माण सामग्री उद्योग के लिए भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

lucknow,  falling level of politics, Mayawati

लखनऊ । बिहार राज्य के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी स्व. मां काे लेकर कही गई अभद्र टिप्पणी काे लेकर नेताओं की खूब बयानबाजी हो रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी इस पर बिना किसी का   नाम लिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।   बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि देश में ख़ासकर राजनैतिक स्वार्थ के कारण राजनीति का गिरता हुआ स्तर अति-दुखद एवं चिन्तनीय है। इस संबंध में सभी पार्टियों की राजनीति, पार्टी के संविधान के हिसाब से विचार और सिद्धान्तों के आधार पर देश व करोड़ों गरीबों व आमजन के हित में होनी चाहिये, जो पिछले कुछ वर्षों से सही से देखने को नहीं मिल रहा है, जबकि इस दौरान देश के सामने विभिन्न प्रकार की आन्तरिक एवं बाहरी चुनौतियां काफी बढ़ी हैं। उन्हाेंने लिखा कि इतना ही नहीं बल्कि देश के उच्च सरकारी व ग़ैर-सरकारी संस्थाओं व विशेषकर राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों के बारे में जिस प्रकार की अभद्र, अशोभनीय, अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणी आदि सार्वजनिक तौर पर करके उनकी व देश की छवि को भी धूमिल करने के जो प्रयास किये जा रहे हैं, वह अति-दुखद व चिन्तनीय।उन्होंने लिखा कि खासकर चुनाव के समय यह प्रक्रिया और भी अधिक विषैली व हिंसक हो जाती है। इसी क्रम में अभी बिहार में भी जो कुछ देखने व सूनने को मिला है वह देश की चिन्ता को बढ़ाने वाला है। जबकि हमारी पार्टी बसपा शुरू से ही 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अम्बेडकरवादी सिद्धान्तों और नीति पर आयरन दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पार्टी व सरकार चलाने का साहस दिखाने वाली पार्टी होने के कारण किसी भी प्रकार की दूषित व ज़हरीली राजनीति के ख़िलाफ है। दूसरों से भी यही उम्मीद करती है कि वे देश व आमजन के हित में घिनौनी स्वार्थ की राजनीति करने से दूर रहें और एक-दूसरे को ज़बरदस्ती नीचा दिखाने की सस्ती राजनीति से देश का माहौल खराब ना करें तो बेहतर होगा।मायावती ने आगे लिखा है कि इस बारे में यह विशेष उल्लेखनीय है कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर का आदर्श कल्याणकारी भारतीय संविधान, भारत के करोड़ों लोगों के हित, सुरक्षा व उनके आत्म-सम्मान को सर्वोपरि मानते हुये, हर संवैधानिक संस्था को अपनी-अपनी निर्धारित सीमा में रहकर कार्य करने अर्थात उन सबके लिए चेक एण्ड बैलेन्स की गारण्टी सुनिश्चित की है। जिस पर सही से अमल करके ही हालात को बिगड़ने से ज़रूर बचाया जा सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

dehradoon, Devastation,Uttarakhand

देहरादून । उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस घटना के बाद कई लोगों के वहां फंसने एवं लापता होने की जानकारी है। प्रशासन लगातार रेस्क्यू आपरेशन चला रहा है। इस अभियान में अभी तक मलबे से चार शव बरामद बरामद किये जा चुके हैं। इनमें चमोली जिले के देवाल तहसील के मोपाटा गांव और बागेश्वर  जिले के पंचायत पौसारी गांव में दाे-दाे शव मिले हैं। चमाली के छेनागाड़ बाजार में बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे में दबे लोगों की तलाश चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में बादल फटने की से हुए नुकसान की जानकारी ली है और उन्होंने प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।   चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिले के देवाल तहसील के मोपाटा गांव में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि चमाेली जिले के देवाल तहसील के गांव  माेपाटा में बचाव दल ने मलबे में दबे दो लोगों के शव बरामद किए हैंं।    इसी तरह जनपद बागेश्वर में मध्य रात्रि तहसील कपकोट अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौसारी में अतिवृष्टि के कारण लगभग पांच से छह आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी बचाव दल ने दो लोगों के शव बरामद किए है। यहां से तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।   बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार काे अपने सरकारी आवास पर आपदा प्रबंधन की एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत व पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू किया जाए। उन्होंने बैठक के दाैरान ही वर्चुअली रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मानसून सीजन तक शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों को आपदा राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं अपेक्षित हों, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाये।बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते आदि मौजूद रहे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 August 2025

patna, Security beefed ,Rahul Gandhi

पूर्वी चंपारण । बिहार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियाें के घुसने की खुफिया इनपुट के बाद राहुल गांधी के रोड शो को स्थगित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बिहार में राहुल की चल रही वाेटर अधिकार यात्रा काे आतंकी निशाना बना सकते हैं। फिलहाल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्राें के साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।    मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की की खुफिया इनपुट के बाद लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के सुरक्षा प्रबंध काे चौकस कर दिया गया है। ये तीनों आतंकी राहुल गांधी की रैली या किसी अन्य सार्वजनिक सभा को निशाना बना सकते हैं। वहीं, उनके कार्यक्रम में रोड शो को स्थगित कर दिया है। इसके साथ उनकी सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को पुलिस की ओर से 50,000 का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है।    बिहार में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी गुरूवार काे सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया से पूर्वी चंपारण के फुलवरिया घाट होते पूर्वी चंपारण जिला में प्रवेश किये। यहां से वह ढाका चिरैया, लालबेगिया होते हुए जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचेगे। यात्रा के मार्गों पर भारी चौकसी बरती जा रही है। हर वाहन और व्यक्ति पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित किये गये है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। एसपी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान के लिए उनके स्केच को जारी करते हुए लोगों से इन चेहरों को पहचान करने और इस संदर्भ में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करने या 112 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे पुलिस अधीक्षक मोतिहारी से इन नंबरों पर 9031827100, 9431822988 (कॉल या व्हाट्सएप) संपर्क करने को कहा है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

patna, Three terrorists , Jaish-e-Mohammed

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को राज्य में पाकिस्तान स्थित संगठनों के आतंकवादियों के प्रवेश की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद राज्यव्यापी हाई अलर्ट जारी कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध सदस्य नेपाल सीमा पार करके बिहार में घुसे हैं।   बिहार पुलिस की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार, संदिग्धों की पहचान रावलपिंडी के हसनैन अली, उमरकोट के आदिल हुसैन और बहावलपुर के मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि वे अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे और पिछले सप्ताह बिहार में प्रवेश किया था।   बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ संदिग्धों के पासपोर्ट संबंधी विवरण साझा किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खुफिया इकाइयों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। बिहार में ऑपरेशन सिंदूर और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मई में भारत-नेपाल सीमा और सीमांचल जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।   बिहार में मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज जिलों सहित सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। बिहार नेपाल के साथ लगभग 729 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करता है। लंबे समय से घुसपैठ और सीमा पार से आवाजाही का प्रमुख केंद्र बन गया है। राज्य के सात ज़िले इस खुली सीमा पर स्थित हैं, जो निरंतर निगरानी और सुरक्षा प्रवर्तन के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

new delhi, MSME, Anurag Thakur

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को 11वें भारत अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई कार्यक्रम और एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आत्मनिर्भरता और 2047 तक एक विकसित भारत की ओर यात्रा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। अनुराग ठाकुर ने यहां के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि "सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो शहरी और ग्रामीण विकास को संतुलित करते हुए नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वालों में बदलते हैं। एमएसएमई अब व्यवसाय नहीं, आत्मनिर्भर भारत का डीएनए है और विकसित भारत लक्ष्य हासिल करने में एमएसएमई की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। वित्त वर्ष 2024 में भारत के निर्यात में एमएसएमई का योगदान 45.73 प्रतिशत रहा और वित्त वर्ष 2027 तक जीडीपी में उनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो जाएगी। जून 2025 तक उद्यम पोर्टल पर 6.44 करोड़ इकाइयां पंजीकृत होंगी और 26.77 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।उन्होंने युवा-नेतृत्व वाली उद्यमिता पर भी प्रकाश डाला और युवा भारतीयों को सरकारी योजनाओं और मार्गदर्शन द्वारा समर्थित उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। अनुराग ठाकुर ने महानगरों के अतिरिक्त टियर 2 और टियर 3 शहरों के युवाओं से इनक्यूबेशन सेंटरों, जीएम ओ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म (5 लाख करोड़ रुपये के जीएम वी को पार कर गया) और एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने को लिए रैंप जैसी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया, जिससे वित्त वर्ष 2025 में 9.95 लाख एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं। साथ ही उन्होंने स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए सरकारी समर्थन की पुष्टि करते हुए स्टार्टअप इंडिया, सीड फंड स्कीम (945 करोड़ रुपये स्वीकृत) और इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम जैसी पहलों पर प्रकाश डाला, जिससे सरकार पहली बार उद्यमियों के लिए जोखिम कम करने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में आगे आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का हवाला दिया, जिसके तहत प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 3,148 करोड़ रुपये वितरित किए गए और 2,10,000 नौकरियां पैदा हुईं।वैश्विक चुनौतियों का ज़िक्र कर उन्होंने अमेरिकी टैरिफ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े रुख़ को दोहराया और कहा कि हाल ही में 50 प्रतिशत टैरिफ़ बढ़ोतरी के बावजूद भारत किसी भी कीमत पर एमएसएमई, किसानों और मछुआरों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2019 में आरसीईपी में शामिल न होने के प्रधानमंत्री मोदी के फ़ैसले की सराहना की, जिससे बाज़ार में विदेशी वस्तुओं की बाढ़ आने से बचा जा सका और ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आगामी 20,000 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन पर प्रकाश डाला।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

chandigarh, BSF jawans , rescued hundreds of people

चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर डटे बीएसएफ के जवानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब का करीब 550 किलोमीटर का क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। जिसकी सुरक्षा के लिए बीएसएफ के जवान तैनात हैं। बीएसएफ के जवान पिछले दो दिनों से सीमावर्ती गांवों में बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों तथा पशुओं को बचाने में जुटे हुए हैं।   बीएसएफ की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सतलुज नदी में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संकट के बीच सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए कई गांवों में बाढग़्रस्त लोगों को सुरक्षित निकाला। बीएसएफ की राहत टीम ने बुधवार देर रात तक चले ऑपरेशन में फिरोजपुर जिले के धीरागढ़ा, निहाला लवेरा और सुल्तानवाला गांवों में ग्रामीणों को बाढ़ से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। गांवों में अचानक पानी भर जाने से लोग बेहद मुश्किल स्थिति में फंस गए थे। ऐसे समय में बीएसएफ जवान नावों और अन्य साधनों के जरिए मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। कई घंटों तक चले इस अभियान के दौरान बीएसएफ ने न केवल ग्रामीणों की जान बचाई, बल्कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। इस बीच बुधवार शाम बाढ़ का पानी नजदीकी आर्मी कैंप तक भी पहुंच गया। स्थिति गंभीर होते ही सेना की ओर से बीएसएफ को तत्काल मदद के लिए बुलाया गया। बीएसएफ की विशेष बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां फंसे छह जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। इतना ही नहीं, जवानों ने सेना के विशेष हथियारों और अहम सैन्य उपकरणों को भी सुरक्षित बाहर लाकर एक बड़ी क्षति को टाल दिया। गुरदासपुर में बीएसएफ बचाव दल ने मकोड़ा और चकमकोड़ा गाँवों में एक विशेष अभियान चलाया, जहाँ प्रशिक्षित बीएसएफ जल विंग कर्मियों ने नावों की मदद से 70 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। फिरोजपुर के कालूवाला गाँव में एक और बचाव अभियान चलाया गया, जहाँ बीएसएफ कर्मियों ने 14 ग्रामीणों को बाढग़्रस्त सतलुज नदी पार कराई। फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित गाँव महार जमशेर से एक बीमार वृद्ध व्यक्ति को बीएसएफ के जवानों ने सुरक्षित रूप से फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुँचाया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

mumbai, Death toll , Virar building collapse

मुंबई । पालघर जिले के विरार में हुए इमारत हादसे में गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर १७ हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दिए जाने की घोषणा की है। इस घटना में नौ लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में हो रहा है। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार बिल्डर को भी विरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विरार के विजय नगर में स्थित रमाबाई बिल्डिंग का हिस्सा मंगलवार की रात को पास ही स्थित चाल पर गिर गया था। इससे चाल पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही वसई-विरार नगर निगम की टीम और एनडीआरएफ की टीम मंगलवार रात से अब तक राहत और बचाव कार्य कर रही है। आज दोपहर में तलाशी मुहिम के दौरान इमारत के मलबे से दो और शव निकाले गए, जिससे इस घटना में मृतकों की संख्या १७ हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जब इमारत के एक हिस्से के 12 फ्लैट ढह गए, जिससे मलबे में रहने वाले और मेहमान दब गए। मृतकों में जिस बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह बच्ची और उसकी मां भी शामिल है। मौके पर अब भी तलाशी मुहिम जारी है। वीवीएमसी के सहायक आयुक्त गिलसन गोंसाल्वेस ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को चंदनसर समाज मंदिर में अस्थायी रूप से रखा गया है। उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएं दी जा रही हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

jammu, Infiltration attempt foiled  , two terrorists killed

बांदीपोरा । बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।   श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि घुसपैठ की कोशिशों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया।   सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए हैं। अभियान फिलहाल जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 August 2025

jammu, Announcement of compensation , Katra landslide

जम्मू । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कटरा में हुए भूस्खलन की घटना के 32 मृतकों के परिवारों को 9-9 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता से राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है। उपराज्यपाल ने आज कटरा स्थित एसएमवीडी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जाकर भूस्खलन में घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।   उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि श्राइन बोर्ड की नीति के अनुसार 5 लाख रुपये दिए जाते हैं और आपदा प्रबंधन विभाग भी मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये प्रदान करेगा। उपराज्यपाल ने कहा कि कटरा भूस्खलन की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कल दोपहर बादल फटने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अर्धकुंवारी के पास बादल फटने के कारण कई लोग पानी के बहाव में बह गए। उन्होंने कहा कि कई अनमोल जानें गईं और कई घायल हुए। उन्होंने कहा कि कई मृतकों की पहचान हो गई है और उनके शवों को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।   कटरा स्थित एसएमवीडी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जाकर भूस्खलन में घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों से सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने आपातकालीन सेवाकर्मियों, एसएमवीडीएसबी कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति कृतज्ञता जताई, जिनके अनुकरणीय प्रयासों से कई लोगों की जान बच गई। उपराज्यपाल सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। विभिन्न जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मैंने अधिकारियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने और अपने-अपने पदों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   उपराज्यपाल ने जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और बाढ़ की स्थिति तथा बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर बिजली, संचार और जल आपूर्ति बहाल की जाए। निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 5000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, मंडलायुक्त कार्यालय के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।   भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि जम्मू और पठानकोट क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से निपटने के लिए राहत एवं बचाव अभियानों में 13 बाढ़ राहत और बचाव टुकड़ियां तैनात की गई हैं। त्वरित और समन्वित प्रयासों का प्रदर्शन करते हुए ये टुकड़ियां जीवन बचाने के लिए खराब मौसम की स्थिति में भी अथक परिश्रम कर रही हैं। अर्धकुंवारी, कटरा में व्हाइट नाइट कोर की राहत टुकड़ी, श्राइन बोर्ड, जेकेपी और सीआरपीएफ के बचाव दलों के साथ मिलकर भूस्खलन पीड़ितों की सहायता कर रही है।   सेना ने कहा कि मानवीय सहायता को अधिकतम करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ गहन समन्वय किया जा रहा है। नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय में राहत एवं बचाव टुकड़ियों के प्रयासों से 12 बीएसएफ और 22 सीआरपीएफ कर्मियों सहित 635 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला गया है। भारतीय सेना इस संकट के समय में सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 August 2025

new delhi,  Hinduism is truth, love and belongingness

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि हिंदुत्व का सार सत्य, प्रेम और अपनापन है। समाज और जीवन में संतुलन ही धर्म है, जो किसी भी प्रकार के अतिवाद की ओर नहीं जाने देता। इसी संतुलन को भारत की परंपरा ने मध्यम मार्ग कहा है और यही आज की दुनिया की सबसे बड़ी आवश्यकता है।   डॉ. भागवत संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को यहां के विज्ञान भवन में ‘100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज’ विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य किसी के विरोध में नहीं है बल्कि निष्ठा और सज्जनों से मैत्री की भावना के साथ आगे बढ़ा है। संघ स्वयंसेवक सुविधा-भोगी नहीं होता, उसे न कोई प्रोत्साहन मिलता है, न ही लाभ, बल्कि समाज-कार्य में आनंद का अनुभव ही उसका प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का आधार शुद्ध सात्विक प्रेम है। यह मोह नहीं बल्कि समाज के प्रति श्रद्धा है। ऋषि-मुनियों ने हमें यह सिखाया कि अपने लिए नहीं, बल्कि सबके लिए जीना ही जीवन की सार्थकता है।   उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी संकीर्णता का नाम नहीं है, बल्कि यह सत्य, प्रेम और अपनापन है। यही भावना भारत को विश्व के लिए बड़े भाई के रूप में प्रस्तुत करती है, ताकि दुनिया जीवन की विद्या भारत से सीख सके। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि बीते ढाई-तीन सौ वर्षों में जड़वाद और उपभोक्तावादी विचारों ने जीवन की भद्रता को कम किया है। महात्मा गांधी ने जिन सात सामाजिक पापों की चेतावनी दी थी- काम बिना परिश्रम, आनंद बिना विवेक, ज्ञान बिना चरित्र, व्यापार बिना नैतिकता, विज्ञान बिना मानवता, धर्म बिना बलिदान और राजनीति बिना सिद्धांत—वे आज और बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण दुनिया में कट्टरपन, कलह और अशांति बढ़ी है। अब दुनिया को अपना नजरिया बदलना होगा। धर्म का अर्थ केवल पूजा, पंथ या कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह विविधता को स्वीकार करने और संतुलित जीवन जीने की सीख देता है। धर्म हमें बताता है कि हमें भी जीना है, समाज को भी, प्रकृति को भी। सभी की अपनी मर्यादा है और उसका सम्मान ही सच्चा धर्म है। यही मध्यम मार्ग है जो दुनिया को समन्वय और शांति की राह दिखा सकता है। डॉ. भागवत ने कहा कि संघ की 100 साल की यात्रा में उपेक्षा और विरोध के वातावरण में संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी निष्ठा के बलबूते स्वयं को दांव पर लगाकर संघ को इन सभी कालखंडों से पार किया। इस दौरान कई कटु अनुभव आए, विरोध हुआ इसके बाद भी संपूर्ण समाज के लिए उनके हृदय में शुद्ध सात्विक प्रेम ही रहा और आज भी है। यही संघ है, शुद्ध सात्विक प्रेम ही संघ कार्य का आधार है। उन्होंने कहा कि अब वह समय नहीं रहा और आज अनुकूलता है। समाज की मान्यता है। विरोध बहुत कम हो गया है और जो है उसकी भी धार बहुत कम हो गई है। उसका परिणाम नहीं होता है। ऐसे में भी स्वयंसेवक सोचता है कि अनुकूलता मिली है तो भी सुविधाभोगी नहीं होना है। संपूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करने के अपने लक्ष्य को पाने तक सतत चलते रहना है। इसका तरीका उन्होंने मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा चार शब्दों में बताया। सज्जनों से मैत्री करना, जो सज्जनता नहीं करते उनकी उपेक्षा करना, कोई अच्छा करता है तो आनंद जताना, दुर्जनों से घृणा नहीं बल्कि करुणा करना। उन्होंने कहा कि संघ में स्वयंसेवकों को मिलता कुछ भी नहीं है। संघ में इंसेंटिव नहीं है डिसइंसेंटिव बहुत सारे हैं। सरसंघचालक ने कहा कि लोग पूछते हैं कि संघ में आकर हमें क्या मिलेगा? उन्होंने कहा कि मैं तो सीधा जवाब देता हूं कि तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा, तुम्हारे पास जो है वो भी चला जाएगा। हिम्मत है तो करो, ये हिम्मत वालों का काम है। स्वयंसेवक कर रहे हैं और इसलिए करते हैं कि समाज की ऐसी निःस्वार्थ सेवा करने के कारण उनको जो जीवन में सार्थकता प्राप्त होती है। उसका उनको आनंद होता है। वो जानते हैं कि वह जो कर रहे हैं वो सभी के हित की बात है। उन्हें तर्क से समझाना नहीं पड़ता है। अपने जीवन की सार्थकता और पूरी दुनिया के हित के लिए हम ये काम कर रहे हैं ऐसी अनुभूति उनको इस पथ पर सतत परिश्रमशील रहने के लिए उनको प्रेरित करती है। क्योंकि ध्येय के लिए सभी स्वयंसेवक हैं। शुद्द सात्विक प्रेम का संबंध है, लेकिन वो मोह का संबंध नहीं है। ये व्यक्तिगत प्रेम नहीं है। एक ध्येय के पथिक हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 August 2025

indore, Modern warfare , Defence Minister

इंदौर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक समय में युद्ध की बढ़ती जटिलताओं और अप्रत्याशितता के पीछे प्रौद्योगिकी एवं आश्चर्य के सम्मिश्रण को मुख्य कारण बताते हुए नए नवाचारों तथा अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मौजूदा प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करने की भी आवश्यकता जताई है, ताकि समय के साथ आगे रहते हुए चला जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध अब भूमि, समुद्र और हवा तक सीमित नहीं रह गए हैं, अब वे अंतरिक्ष व साइबरस्पेस तक फैल गए हैं।    उन्होंने कहा कि उपग्रह प्रणालियां, उपग्रह-रोधी हथियार और अंतरिक्ष कमान केंद्र शक्ति के नए साधन हैं। आज हमें सिर्फ रक्षात्मक तैयारी की ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय रणनीति की भी आवश्यकता है। भविष्य के युद्ध मात्र हथियारों की लड़ाई से नहीं होंगे; बल्कि वे तकनीक, खुफिया जानकारी, अर्थव्यवस्था और कूटनीति का मिला-जुला रूप होंगे। इससे हमारा राष्ट्र प्रौद्योगिकी, रणनीति एवं अनुकूलनशीलता के त्रिकोण में निपुण होगा और वह समृद्ध वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा। यह इतिहास से सीखने और नया इतिहास लिखने का वक्त है; यह भविष्य का अनुमान लगाने तथा उसे आकार देने का समय है।    रक्षा मंत्री बुधवार को मध्य प्रदेश के डॉ. आंबेडकर नगर (महू) स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में युद्ध, संघर्ष और युद्ध लड़ने की कला पर आयोजित अपनी तरह के पहले त्रि-सेवा सम्मेलन रण संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब केवल सैनिकों की संख्या या हथियारों के भंडार का आंकड़ा ही पर्याप्त नहीं है, क्योंकि साइबर युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्राेन और उपग्रह आधारित निगरानी भी भविष्य के युद्धों को आकार दे रहे हैं। उन्होंने सटीक निर्देशित हथियारों, वास्तविक समय की खुफिया जानकारी और डेटा-संचालित सूचना को किसी भी युद्ध में सफलता की कुंजी बताया।   उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि जब तक हम एक नवाचार को पूरी तरह समझ पाते हैं, तब तक दूसरा उभर आता है - जो युद्ध की दिशा को पूरी तरह बदल देता है। उन्होंने कहा कि मानवरहित हवाई वाहन, हाइपरसोनिक मिसाइलें, साइबर हमले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित निर्णय प्रक्रिया ऐसे उपकरणों के उदाहरण हैं, जो आधुनिक समय के संघर्षों में अप्रत्याशित बदलाव ला रहे हैं। इस तथ्य की सबसे खास बात यह है कि अब इसका कोई स्थायी रूप नहीं रह गया है। यह सदैव बदलता रहता है और अपने साथ अनिश्चितता लेकर चलता है। यह अनिश्चितता ही है जो विरोधियों को उलझन में डाल देती है और अक्सर युद्ध के परिणाम में निर्णायक कारक बन जाती है।    रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज की दुनिया में जो भी देश युद्ध का मैदान तय करता है, वही युद्ध व उसके नियमों को नियंत्रित करता है और अन्य देशों के पास उन शर्तों पर प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जो उनकी पसंद की भी नहीं होती हैं। हमारा प्रयास युद्धक्षेत्र और युद्ध के नियमों को स्वयं परिभाषित करने का होना चाहिए और विरोधी को वहां लड़ने के लिए बाध्य करना चाहिए, ताकि बढ़त हमेशा अपने पास रहे। रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को एक आदर्श उदाहरण और प्रौद्योगिकी-संचालित युद्ध का एक अद्भुत प्रदर्शन बताया।   रक्षा मंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में पनाह लिए आतंकवादियों के खिलाफ दिखाई गई बहादुरी और आक्रामकता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐसी कार्रवाई है, जिसकी “शत्रु ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।” इस ऑपरेशन से बहुत कुछ सीखने को मिला है - चाहे वह आक्रामकता या रक्षात्मक तकनीक हो, परिचालन पद्धतियां हों, त्वरित और कुशल युद्ध प्रबंधन हो, सेनाओं का निर्बाध एकीकरण हो या फिर खुफिया एवं निगरानी के मामले हों, ये सभी भविष्य में किसी भी संघर्ष के लिए मूल्यवान मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकते हैं।    उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आज के युग में सूचना और साइबर युद्ध के महत्व पर प्रकाश डाला है। ऐसे में हमारी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हमारी सूचना व साइबर अवसंरचना भी पहले से और अधिक सशक्त बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हमारे बलों की एकजुटता और एकीकरण ने ऑपरेशन की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई है।   रक्षा मंत्री ने 2027 तक सेना के सभी जवानों को ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के सेना प्रशिक्षण कमान के निर्णय को स्वीकार करते हुए कहा कि यह संकल्प नि:संदेह एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। उन्होंने रुद्र ब्रिगेड, शक्तिबाण रेजिमेंट, दिव्यास्त्र बैटरी, ड्रोन प्लाटून तथा भैरव बटालियन के गठन की सेना की पहल की भी सराहना की और इस निर्णय को बदलते समय के अनुसार एक आवश्यक कदम बताया।   राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हमारे स्वदेशी प्लेटफॉर्म, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम, आकाश मिसाइल सिस्टम और स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि भारत की तकनीक व गुणवत्ता अब विश्वस्तरीय मानकों पर खरी उतर रही है। हम वो सारे उपकरण अपने देश में ही बना रहे हैं, जिन्हें हम पहले आयात करते थे। हमने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है और हम भारत में ही जेट इंजन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।   रक्षा मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.50 लाख करोड़ से अधिक के रिकॉर्ड रक्षा उत्पादन को आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति का प्रमाण बताया, जो 2014 में सिर्फ 46,425 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि भारत ने लगभग 24,000 करोड़ रुपये का सर्वकालिक उच्च निर्यात आंकड़ा पार किया है, जो 10 साल पहले 1,000 करोड़ रुपये से भी कम था। यह भारत की बदलती वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज, जब दुनिया मेक-इन-इंडिया लेबल देखती है, तो उसे हमारे स्वदेशी प्लेटफॉर्म और प्रणालियों की गुणवत्ता पर भरोसा एवं विश्वास होता है। उन्होंने इस दृष्टिकोण को साकार करने में निजी क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि "यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता अब केवल एक नारा नहीं रह गई है; यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का अटूट आधार है।   राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन को सरकार के आत्मरक्षा हेतु संकल्प के रूप में परिभाषित किया, जिसके तहत महत्वपूर्ण स्थानों को आधुनिक और स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकी के कवच से कवर किया जाएगा। उन्होंने डीआरडीओ द्वारा एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली एवं उच्च शक्ति वाले निर्देशित ऊर्जा हथियार के पहले सफल परीक्षण का विशेष उल्लेख किया और इन उपलब्धियों को पूरे राष्ट्र की सफलता बताया।   आईएनएस हिमगिरि और आईएनएस उदयगिरि के जलावतरण पर कहा कि बदलती दुनिया तथा विकसित होती प्रौद्योगिकी के अनुरूप सरकार भारतीय नौसेना को अधिक सशक्त व सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रणनीतिक स्थिति बनाए रखने के लिए नौसेना की सराहना की, जिससे अरब सागर में दुश्मन की गतिविधियां पूरी तरह सीमित हो गईं।   राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना को लंबी दूरी की मिसाइलों से लेकर अगली पीढ़ी के दृश्य सीमा से परे के हथियारों को शामिल करके लगातार सशक्त बनाया जा रहा है। ड्रोन के बढ़ते उपयोग को देखते हुए काउंटर मानवरहित हवाई प्रणाली ग्रिड को भी और उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने मौजूदा दौर में युद्ध की अप्रत्याशित प्रकृति को देखते हुए घरेलू रक्षा उद्योग को सशक्त बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राष्ट्र हर परिस्थिति के लिए तैयार रहे।    रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अब केवल सेनाओं का मामला नहीं बल्कि यह पूरे राष्ट्र के दृष्टिकोण का विषय है। उन्होंने कहा, उद्योग, शिक्षा, मीडिया, तकनीकी संस्थानों और असैन्य स्तर पर समाज की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्हाेंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वार्ता से निकले विचार और निष्कर्ष न केवल देश की रक्षा रणनीति को मजबूत करेंगे, बल्कि समग्र सुरक्षा ढांचे व विकास के मार्ग में दीर्घकालिक योगदान भी देंगे।   इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश, विदेशी रक्षा अताशे, विद्वान एवं विचारक, शिक्षाविद, रक्षा उद्योग जगत से जुड़े लोग तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 August 2025

new delhi, Despite differences, CDS

नई दिल्ली । आर्मी वॉर कॉलेज में सैन्य मामलों पर सेमिनार 'रण संवाद' में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के भाषण में थियेटर कमांड बनाने के मुद्दे पर तीनों सेनाओं में मतभेद की झलक दिखाई दी। फिर भी उन्होंने विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतिम निर्णय राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में ही होगा। उन्होंने कहा कि नौसेना हमेशा थिएटरीकरण योजना के साथ रही है, लेकिन वायु सेना का मानना ​​है कि उसे कई थिएटर कमांडों में विभाजित करना निरर्थक है और इससे महत्वपूर्ण प्रणालियां बाधित होंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध, युद्ध कौशल और युद्ध​ लड़ाई पर अपनी तरह के पहले त्रि-सेवा सेमिनार रण संवाद ​के आखिरी दिन आज अपना पूर्ण भाषण दिया। उन्होंने मौजूदा तकनीकों में महारत हासिल करते हुए नए नवाचारों और अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने ऑपरेशन​ सिंदूर को स्वदेशी प्लेटफार्मों, उपकरणों और हथियार प्रणालियों की सफलता का एक शानदार उदाहरण बताया।​ उन्होंने कहा कि यह मंच सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान ​के लिए नहीं है, बल्कि सुरक्षा, नीति-निर्माण और तीनों सेनाओं के विभिन्न पहलुओं को समझने का एक अवसर है। ​यहां होने वाली​ चर्चाएं हमें यह सोचने का अवसर देंगी कि हम भारत को कैसे और अधिक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकते हैं।   सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ​सेमिनार ​का समापन भाषण के साथ किया, जिसमें उन्होंने युद्ध, युद्ध कौशल और युद्ध कौशल पर सैन्य अभ्यासकर्ताओं के संवाद को संक्षेप में प्रस्तुत किया।​ उन्होंने युद्ध के उभरते क्षेत्रों की अनिवार्यताओं को स्पष्ट किया, जिसमें समुद्री अंतरिक्ष में विकास और एयरोस्पेस क्षेत्र के विस्तारित आयाम शामिल हैं, जो पारंपरिक हवाई क्षेत्र से लेकर निकट​ अंतरिक्ष, हाइपरसोनिक और निचली पृथ्वी की कक्षा तक फैले हुए हैं।​ उन्होंने साइबर युद्ध में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए आधुनिक संघर्ष की बदलती गतिशीलता के साथ अनुकूलन और अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।   उन्होंने पुष्टि की कि भारतीय थलसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु​ सेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की पूर्ति के लिए निकट समन्वय में कार्य करती रहेंगी।​ ​सेमिनार में सीडीएस​ ने कहा कि मुझे​ सेनाओं की 'संयुक्तता' के बारे में थोड़ी बात करने दीजिए​, क्योंकि मैंने वास्तव में तीनों सेनाओं के बीच 'संयुक्तता' को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा था। आज मैं खुशी और विश्वास के साथ कह सकता ​हूं कि हम अपने मतभेदों के बारे में बहुत ही अनुकूल वातावरण में बात कर सकते हैं।​ सीडीएस जनरल चौहान ने कहा​ कि अलग-अलग और वैकल्पिक दृष्टिकोणों वाले बिना तनाव बढ़ाए दूसरों को धैर्यपूर्वक ​सुनें।   सीडीएस जनरल चौहान ने कहा​ कि भले ही आप किसी बात से असहमत हों, फिर भी ​यहां सैकड़ों मुद्दे हो सकते हैं​, जिन पर हम चर्चा कर सकते हैं। तीनों सेनाओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, फिर भी हम उन मुद्दों पर ध्यान दे सकते हैं। मुझे लगता है कि यह बात बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि इसका कुछ असर ​यहां मौजूद पूर्व सैनिकों पर भी पड़ा होगा। दरअसल, उनमें अपने-अपने क्षेत्रों की रक्षा करने की और भी ज़्यादा इच्छा है।​ अगर आपको कोई असहमति महसूस हुई है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता ​हूं कि हम राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में इसका समाधान करेंगे।​ उन्होंने तीनों सेनाओं ​के पेशेवराना अंदाज और परस्पर जुड़ाव को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सराहना ​करते हुए कहा कि ये सिद्धांत उभरते युद्धक्षेत्र में योजनाकारों, कमांडरों और ऑपरेटरों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ के रूप में काम करेंगे।     सीडीएस जनरल चौहान की यह टिप्पणी भारतीय वायु​ सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ​की दिल्ली में एक संयुक्त योजना और समन्वय केंद्र की वकालत के बाद आई है, जिसमें सेना प्रमुखों और सीडीएस को शामिल किया गया हो, न कि थिएटरीकरण ​को। भारतीय वायु सेना​ का मानना ​​है कि वायु संपत्तियों को तीन या अधिक थिएटर कमांड में विभाजित करना निरर्थक है और इससे महत्वपूर्ण प्रणालियां बाधित होंगी।​ वायु सेना अपने अभियानों की योजना केंद्रीय रूप से बनाती है और परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर अपनी संपत्तियों को एक कमांड से दूसरी कमांड में आसानी से स्थानांतरित करती है।   नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने अपनी ओर से इस बात पर ज़ोर दिया कि थिएटरीकरण ही सभी 'संयुक्तता' का अंतिम लक्ष्य है।​ नौसेना हमेशा से थिएटरीकरण योजना के पक्ष में रही है, क्योंकि यह समुद्री थिएटर कमांड का नेतृत्व ​करके पूर्वी और पश्चिमी समुद्री सीमाओं की निगरानी करेगी।​ इस पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा​ कि कभी-कभी​ ऐसे प्रश्न होते हैं​, जिनका वास्तव में उत्तर नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा​ कि एकीकरण के स्तर को लेकर कुछ प्रश्न थे और आपको चीजों को तेज़ी से आगे बढ़ाने और इसे उच्च स्तर पर ले जाने की आवश्यकता है। निश्चिंत रहें कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।   सीडीएस जनरल चौहान ने विशेष बल और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांतों का विमोचन किया। कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। तीनों सेनाओं की सक्रिय भागीदारी से एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के डॉक्ट्रिन डायरेक्टरेट के तत्वावधान में तैयार किए गए ये सिद्धांत विशेष बल मिशनों और हवाई अभियानों के संचालन के लिए मार्गदर्शन, परिचालन अवधारणाओं और अंतर-संचालन ढांचे को निर्धारित करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 August 2025

patna, Rahul Gandhi,Muzaffarpur

पटना । बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा बुधवार को दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंची। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि स्टालिन ने बिहार की लोकतांत्रिक ताकत की सराहना की।   वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत दरभंगा के गंगवारा महावीर स्थान से हुई और सुबह 10:30 बजे मुजफ्फरपुर जिले के गया घाट प्रखंड अन्तर्गत जारंग स्थित शाही दरबार के पास पहुंची।   दोपहर 12 बजे मुजफ्फरपुर के जारंग हाई स्कूल में जन संवाद सभा में राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में वोट की चोरी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 भी चोरी की गई है। हम सभी जगहों के सबूत दिखाएंगे। संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है लेकिन चुनाव आयोग आज संविधान पर हमला कर रहा है। बिहार में 65 लाख लोगों के नाम काट दिए हैं। दलितों, पिछड़ों-अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों का वोट कट रहा है।   तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि बिहार का नाम आते ही लालू यादव याद आते हैं। करुणानिधि और लालू यादव घनिष्ठ मित्र रहे। कितने ही मुकदमे और विपरीत परिस्थितियां आयी, लेकिन भाजपा से डरे बिना डटे रहने के कारण ही लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेताओं में से एक हैं। उनके पदचिह्नाें पर पुत्र तेजस्वी यादव संघर्ष कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि पिछले एक महीने से पूरा भारत केवल बिहार को देख रहा है। यही बिहार की ताकत है। यही राहुल गांधी की ताकत है। जब भी देश में लोकतंत्र पर खतरा आया उसका बिगुल बिहार ने ही फूंका, यही इतिहास है। एमके स्टालिन ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने बिहार से ही लोकतंत्र और समाजवाद की आवाज बुलंद की और जनता को संगठित किया। वही कार्य मेरे प्रिय भाई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यहां कर रहे हैं। चुनाव आयोग को वो (भाजपा) रिमोट से चलने वाली कठपुतली बना चुके हैं। 65 लाख बिहार वासियों को मतदाता सूची से हटाना लोकतंत्र की हत्या है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 August 2025

ranchi, Interpol issued , terrorist Arshiyan

पूर्वी सिंहभूम । झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थित मानगो इलाके का रहने वाला सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर अब अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल हो चुका है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।   यह कार्रवाई भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर की गई है। अर्शियान पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस ) के लिए आत्मघाती ड्रोन और छोटी दूरी की मिसाइलों को डिजाइन करने का गंभीर आरोप है। ऐसा माना जा रहा है कि उसने आतंकवाद के क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप कर हथियारों की संरचना में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आतंकी संगठनों की मारक क्षमता कहीं ज्यादा बढ़ गई है।करीब 40 वर्षीय अर्शियान 2017 से तुर्की में रह रहा है। उसके अतीत की परतें जब खुलीं, तो यह सामने आया कि उसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2005 में वह बेंगलुरु गया और कुछ समय के लिए एक मदरसे में भी पढ़ाई की, लेकिन उस समय उसके चरमपंथी गतिविधियों से जुड़ाव का कोई प्रमाण नहीं मिला।2008 में अर्शियान सऊदी अरब के दम्मम पहुंचा, जहां उसे एक सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी मिली। वहीं उसकी मुलाकात चेचन मूल की बेल्जियम नागरिक अलीना हैदर से हुई, जिससे उसने विवाह किया और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन इसी दौरान उसका घर कथित रूप से भारत से जुड़े जिहाद समर्थकों का अड्डा बन गया।2012 से 2015 के बीच अर्शियान ने दम्मम में कई बैठकें कीं, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के लिए भारतीय युवाओं की भर्ती की रणनीति बनाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मौलवी अब्दुल रहमान अली खान के संपर्क में आया, जो ओडिशा सैन्य पुलिस के एक पूर्व अधिकारी का  पुत्र था।  2015 में अर्शियान ने अब्दुल रहमान को पाकिस्तान भेजने के लिए यूएई के रास्ते वित्तीय सहायता भी दी, जहां उसकी लश्कर के वरिष्ठ कमांडरों से मुलाकात हुई।    अर्शियान को अल-कायदा के लिए भी भारत से संभावित भर्ती की जिम्मेदारी दी गई थी। 2017 में उसके भाई सैयद मोहम्मद जीशान अली हैदर को सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया और दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।अब जबकि इंटरपोल ने अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को गति मिल सकती है। यह कदम वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से लड़ाई के प्रयासों में एक निर्णायक पहल माना जा रहा है।रेड कॉर्नर नोटिस वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की चेतावनी होती है, जो किसी आरोपित के देश से फरार होने के बाद दूसरे देशों की एजेंसियों को उसके खिलाफ सतर्क करती है। हालांकि, यह सीधे तौर पर गिरफ्तारी वारंट नहीं होता, लेकिन इससे आरोपित को अस्थायी तौर पर गिरफ्तार करने और प्रत्यर्पण की राह सुगम हो जाती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

shimla, Monsoon havoc, Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा तबाही पर्यटन नगरी मनाली में देखने को मिली, जहां ब्यास नदी के उफान पर आने से बाहंग बाजार में एक रेस्टोरेंट (शेर-ए-पंजाब) और तीन-चार दुकानें बह गईं। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।   मनाली डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीती रात ही रेस्टोरेंट और दुकानों को खाली करवा लिया गया था। बावजूद इसके संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। मनाली में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और जगह-जगह हालात बिगड़े हुए हैं।मनाली से कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे तीन ढंकार के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अभी वाहनों को रायसन के पास से लेफ्ट बैंक होकर मनाली भेजा जा रहा है। मनाली के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। इसी दौरान मनालसु नाले में बाढ़ आने से मनाली शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासन ने कहा है कि बहाली का कार्य तभी शुरू होगा, जब जलस्तर नीचे गिरेगा। मनाली शहर के पेयजल उपभोक्ताओं से पानी का सावधानी से उपयोग करने की अपील की गई है।इधर, मंडी जिले में भी तबाही देखने को मिली है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद है। पंडोह से औट के बीच कई स्थानों पर मलबा गिरने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। हणोगी के पास सैकड़ों लोगों ने फोरलेन की टनलों में शरण ले रखी है। मंदिर कमेटी, प्रशासन और दानी लोग फंसे हुए लोगों तक भोजन-पानी पहुंचा रहे हैं। मंडी के बालीचौकी क्षेत्र में दो और मकान गिर गए हैं। लाछ और बाता गांव में करीब 35 घर खतरे की जद में हैं, जबकि कई घरों में दरारें आ गई हैं।प्रदेशभर में लगातार हो रही भारी वर्षा से स्कूलों को भी बंद करना पड़ा है। आज मंगलवार को 9 जिलों शिमला, कांगड़ा, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया। लाहौल स्पीति जिले के लाहौल और उदयपुर उपमंडल में भी स्कूल बंद रखे गए हैं।कांगड़ा जिले में पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से महज एक फुट नीचे पहुंच गया है। बीती रात को जलस्तर 1388.65 फुट रिकॉर्ड किया गया। बांध का आउटफ्लो चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 75,000 क्यूसिक किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज के लिए चंबा और कांगड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।बारिश से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सैंकड़ों सड़कें बंद पड़ी हैं। मंडी में 288, चंबा में 214, कुल्लू में 131 और सिरमौर में 41 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। बिजली आपूर्ति और पेयजल योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी तादाद में बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं।इस मानसून सीजन में अब तक 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोग लापता और 360 लोग घायल हुए हैं। 3,186 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 693 पूरी तरह ढह गए। अकेले मंडी जिले में ही 1,500 मकान प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 470 दुकानें और 2,819 पशुशालाएं भी तबाह हो चुकी हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

bhagalpur,   two Pakistani women , voter list

भागलपुर । बिहार के भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान दो पाकिस्तानी महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए। गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि ये न केवल अवैध तरीके से मतदाता बने थे, बल्कि इनके पास आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद य।   इन महिलाओं ने कई बार मतदान भी किया था। भागलपुर जिला प्रशासन ने बीएलओ के माध्यम से फार्म 7 भरकर इन महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और मामले की गहन जांच का आदेश दिया है। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि यह किस प्रकार संभव हुआ कि विदेशी नागरिक भारतीय मतदाता सूची में शामिल हो गए।   इन पाकिस्तानी महिलाओं के पास आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज भी थे। इस बात की जांच की जा रही है कि उनके पास ये दस्तावेज कैसे पहुंचे और इस धोखाधड़ी के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।   जिला प्रशासन की जांच में पाया गया कि इमराना खानम उर्फ इमराना खातून पाकिस्तानी महिला है। पूरे देश में इस पर हंगामा मचा है, सवाल उठ रहे हैं कि कैसे कोई पाकिस्तानी भारत में वोट दे रही है, सरकारी नौकरी कर रही है। बीते सोमवार को भी स्पेशल ब्रांच और इशाकचक थाना की पुलिस उस स्कूल में इमराना को तलाशने पहुंची जहां वह पढ़ाती थी।   वहीं पत्रकारों को सोमवार को भागलपुर के इशाकचक में इमराना घर में मिलीं। बिस्तर पर लेटीं इमराना ने बताया कि बीमार हूं। इस कारण से स्कूल नहीं जा पा रही।    इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम के विद्यालय अवर निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।   सबसे बड़ी बात शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए 2006 में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम से इमराना के पति इबनुल हक को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। इबनुल का निधन 2018 में हो गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इमराना इबनुल की दूसरी पत्नी थीं। इमराना की कोई औलाद नहीं है।    वर्तमान में वह शाहकुंड में शिक्षक हैं। घर में पत्रकारों से बात करते हुए इमराना ने बताया कि आज मुझे स्कूल जाना था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल लीव के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने बताया कि वह हृदय रोग से ग्रसित है। आए दिन तबीयत खराब रहती है। पाकिस्तानी होने की बात खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह भारत में ही जन्मी हैं। जन्म कब हुआ यह ठीक से याद नहीं। माता-पिता के निधन के बाद भीखनपुर में ही रहने वाली उनकी खाला गोशिया खानम ने उनका पालन पोषण किया है। उन्होंने दावा किया कि मुझे पाकिस्तानी होने के विवाद में बूथ लेवल आफिसर फरजाना खातून ने घसीटा है। वह मेरी जमीन पर ही मेरे घर में 40 वर्षों से किराए पर रह रही हैं। पहले वह किराया देती थीं, लेकिन अब वह किराया भी नहीं देती हैं।   इमराना के विदेशी पासपोर्ट नंबर 981093/1956 के अनुसार उनका जन्म जनवरी 1956 में हुआ है। इसमें इस बात का जिक्र है कि इमराना खानम नाम की महिला 3 साल के वीजा पर पाकिस्तान से भारत आईं लेकिन, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में इमराना खातून की जन्मतिथि 2 मार्च 1966 अंकित है। सवाल है कि कोई महिला जन्म से पहले भारत पहुंच गई। अंदेशा है कि दूसरे पहचान पत्र बनाते हुए तारीख बदल दिया गया।   उधर, भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि पाकिस्तानी महिला प्रकरण की जांच को डीएसपी को आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

new delhi,   borders  encroachment , Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) की समीक्षा बैठक में सीमावर्ती जिलों में अवैध धार्मिक अतिक्रमण हटाने पर जोर देते हुए कहा कि सीमाएं कम से कम 30 किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण से मुक्त होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि ये अतिक्रमण एक सुनियोजित डिजाइन के तहत किए जा रहे हैं, जिन पर सख्ती से रोक लगाना आवश्यक है।अमित शाह ने यहां मंगलवार को गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित वीवीपी पर दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वीवीपी का लोगो भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-1 में प्रशासन कार्यक्रम तक सीमित रहा, लेकिन वीवीपी-2 में दृष्टिकोण बदलना होगा। उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे सीमावर्ती इलाकों में अवैध धार्मिक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कदम उठाएं। सीमा से कम से कम 30 किलोमीटर दायरे तक सभी अतिक्रमण समाप्त होने चाहिए। गुजरात का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने समुद्री और भू सीमा से बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाकर सराहनीय कार्य किया है।  गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंतिम गांव को “देश का पहला गांव” की उपाधि देकर सीमावर्ती इलाकों को देखने का दृष्टिकोण बदल दिया है। वीवीपी की परिकल्पना सीमांत गांवों से पलायन रोकना, हर नागरिक तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना और इन गांवों को देश और सीमा की सुरक्षा का उपकरण बनाना जैसे तीन बिंदुओं पर आधारित है।अमित शाह ने कहा कि आने वाले वर्षों में वीवीपी से जुड़े गांव देश और सीमाओं की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया जा रहा है तथा पर्यटन और रोजगार सृजन के नए अवसर खोले जा रहे हैं।गृहमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को केवल वीवीपी की सीमाओं में नहीं रुकना चाहिए, बल्कि इसे आगे बढ़ाकर और उपाय तलाशने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के सभी विभाग मिलकर सीमांत गांवों को सुरक्षा का उपकरण बनाएं।शाह ने कहा कि अगर होम-स्टे जैसी योजनाओं को हर सीमांत गांव तक ले जाया जाए और राज्यों के पर्यटन विभाग बुकिंग की उचित व्यवस्था करें, तो सीमावर्ती गांवों का कोई भी घर खाली नहीं रहेगा और हर परिवार को रोजगार मिलेगा। जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि नागरिक गांव न छोड़ें और आबादी में वृद्धि हो। अरुणाचल प्रदेश में वीवीपी लागू होने के बाद कई सीमावर्ती गांवों में आबादी बढ़ी है, जो सकारात्मक संदेश है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से स्पष्ट कहा था कि जनसांख्यिकीय बदलाव चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमांत जिलों के कलेक्टर इस मुद्दे को गंभीरता से देखें, क्योंकि डेमोग्राफिक बदलाव सीधे तौर पर देश की सुरक्षा को प्रभावित करता है और यह केवल भौगोलिक परिस्थिति नहीं बल्कि एक निश्चित डिजाइन के तहत हो रहा है। उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों और सीएपीएफ से भी इस पर सतर्क रहने की अपील की।गृहमंत्री ने कहा कि योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए कलेक्टर सीएपीएफ के साथ समन्वय करें। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश का उदाहरण दिया, जहां आईटीबीपी रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी, अंडे और अनाज आदि वाइब्रेंट गांवों से खरीद रही है। इसी तरह, डेयरी कोऑपरेटिव बनाकर सीएपीएफ और सेना की दूध की आपूर्ति गांवों से ही सुनिश्चित की जा सकती है। यह रोजगार सृजन का एक प्रभावी मॉडल बनेगा।अमित शाह ने कहा कि सीमांत गांवों में सड़क, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वीवीपी को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रशासन की स्पिरिट बनाना होगा। उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब बनाने, वृक्षारोपण और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की संभावना पर भी जोर दिया।गृहमंत्री ने कहा कि वीवीपी से सीमांत गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुरक्षित बनाया जा रहा है। इससे पलायन रुकेगा, रोजगार बढ़ेगा और देश की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सरकारी योजना की तरह नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी के रूप में लागू करें।कार्यशाला में गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार, गृह सचिव, सीमा प्रबंधन सचिव, वीवीपी के दोनों चरणों में शामिल राज्यों के मुख्य सचिव, सीमा की रक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के महानिदेशक और सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

ahamdabad,  electric vehicles, Prime Minister

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से कंपनी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत में निर्मित यह इलेक्ट्रिक कार यूरोप और जापान जैसे उन्नत बाजारों सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जब यह इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे, तो उस पर लिखा होगा ‘मेड इन इंडिया’।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ यात्रा में नया अध्याय जुड़ गया है। आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन 100 देशों को निर्यात किए जाएंगे और हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू हो रही है। यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को नया आयाम देने वाला है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों, जापान और सुजुकी कंपनी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज मारुति अपनी टीन एज (किशोरावस्था) में प्रवेश कर रही है। यह पंख फैलाने और सपनों की उड़ान भरने का कालखंड है। गुजरात में मारुति के इस नए चरण का मतलब है कि आने वाले दिनों में कंपनी नए पंख फैलाएगी और नई उमंग के साथ आगे बढ़ेगी। मोदी ने याद किया कि 2012 में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब हंसलपुर में मारुति सुजुकी को जमीन आवंटित की गई थी। उस समय भी विजन आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ का था। आज वही प्रयास देश के संकल्पों को साकार कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति है, जनसंख्या का लाभ है और विशाल कुशल कार्यबल है। यही वजह है कि भारत हर साझेदार के लिए विन-विन सिचुएशन प्रस्तुत करता है। आज जापानी कंपनी सुजुकी भारत में निर्माण कर रही है और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को निर्यात की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है और ग्लोबल कंपनियों के भरोसे को भी दर्शाता है।मोदी ने कहा कि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां अब मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं। लगातार चार साल से मारुति भारत की सबसे बड़ी कार निर्यातक है। अब इसी पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात की भी शुरुआत हो रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बैटरी है। कुछ साल पहले तक भारत पूरी तरह आयातित बैटरियों पर निर्भर था। इसी चुनौती को देखते हुए 2017 में टीडीएसजी बैटरी प्लांट की नींव रखी गई थी। अब इस संयंत्र में तीन जापानी कंपनियां मिलकर पहली बार भारत में बैटरी सेल और इलेक्ट्रोड का निर्माण कर रही हैं। इससे आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को नई ताकत मिलेगी और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार में गति आएगी।उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन केवल विकल्प नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान हैं। हाल ही में उनकी सिंगापुर यात्रा के दौरान उन्होंने पुराने वाहनों और एम्बुलेंस को हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने की संभावना रखी थी। मारुति सुजुकी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और छह माह में एक वर्किंग प्रोटोटाइप तैयार किया। प्रधानमंत्री ने स्वयं हाइब्रिड एम्बुलेंस का प्रोटोटाइप देखा और बताया कि लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की इस योजना में ई-एम्बुलेंस के लिए भी बजट निर्धारित है। इससे प्रदूषण घटेगा और पुराने वाहनों को नया विकल्प मिलेगा।मोदी ने जोर देकर कहा कि क्लीन एनर्जी और क्लीन मोबिलिटी ही भविष्य है। भारत ऐसे प्रयासों से विश्वसनीय केंद्र बन रहा है। आज पूरी दुनिया आपूर्ति शृंखला व्यवधान से जूझ रही है, लेकिन भारत ने पिछले दशक में जो नीतियां बनाई हैं, वे आज देश के लिए बेहद कारगर साबित हो रही हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सेवा का अवसर मिलने के बाद से ही मेक इन इंडिया अभियान को गति दी गई और वैश्विक व घरेलू कंपनियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में हर राज्य को आगे आकर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने सभी राज्यों को आमंत्रण दिया- आइए, रिफॉर्म्स की स्पर्धा करें, प्रो-डेवलपमेंट पॉलिसीज की स्पर्धा करें, गुड गवर्नेंस की स्पर्धा करें।उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की गति को और तेज करने में सभी को योगदान देना होगा। भारत जिन क्षेत्रों में अच्छा कर रहा है, उनमें और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है। इसी कारण मिशन मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य के उद्योगों, विशेषकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची, सुजुकी मोटर कॉर्प के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेउची और चेयरमैन आरसी भार्गव भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

new delhi, Government forgot , Jairam Ramesh

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर संसद के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन संसद सत्र में उनसे जुड़ा एक भी विधेयक पेश नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय लाए गए परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 के संशोधन पर भी आपत्ति जताई।जयराम रमेश में कहा कि बजट भाषण में वित्त मंत्री ने दो प्रमुख सुधारों की घोषणा की थी। पहला, परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 में संशोधन और दूसरा, परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन कर निजी कंपनियों को परमाणु संयंत्र स्थापित करने और उनका संचालन करने की अनुमति देना। उन्होंने कहा कि क्या यसरकार इन विधेयकों को तीन महीने बाद होने वाले शीतकालीन सत्र में पेश करेगी या इन्हें भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस प्रस्तावित विधेयक का क्या हुआ जो एक स्वतंत्र नियामक निकाय की स्थापना से संबंधित है। ऐसा निकाय जो परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का हिस्सा न हो और जो नियमन की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर सके।उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में निजी निवेश को बढ़ावा देना चाहती है, तो उसे इन विधायी कदमों को प्राथमिकता देनी चाहिए। नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 को अंतिम रूप देने में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समर्थन के साथ अरुण जेटली और सुषमा स्वराज की अहम भूमिका रही थी। प्रस्तावित संशोधन उन उपलब्धियों को कमजोर करने जैसा होगा।उल्लेखनीय है कि परमाणु क्षति के लिए बनाए गए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010 भारत में परमाणु दुर्घटना से होने वाली क्षति के लिए मुआवजे और दायित्व के लिए बनाया गया था। यह अधिनियम बहुत सख्त और नो-फॉल्ट दायित्व सिद्धांत पर आधारित है। इस अधिनियम के अनुसार, दुर्घटना होने पर संचालक (जैसे एनपीसीआईएल) को बिना गलती साबित किए अधिकतम 1,500 करोड़ रुपये तक का मुआवजा देना होगा। अगर नुकसान ज्यादा हो, तो सरकार और अंतरराष्ट्रीय कोष मदद करते हैं। आपूर्तिकर्ता भी दोषी उपकरण के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह कानून पीड़ितों को जल्दी मुआवजा दिलाने, परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने के लिए बनाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 August 2025

chandigarh, Terror plot foiled,  Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी माड्यूल को नाकाम करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तार करके चार हथगोले तथा एक आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र बटाला की पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी निशान सिंह उर्फ निशान जोड़िया के इशारे पर काम करता था। निशान सिंह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी हरविंद्र सिंह रिंदा के निर्देश पर काम कर रहा है। डीजीपी ने बताया कि बटाला के गांव बलपुरा से पुलिस ने चार हथगोले, दो किलोग्राम आरडीएक्स युक्त एक आईईडी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कई संचार उपकरण भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बीकेआई आतंकवादी निशान सिंह उर्फ ​​निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी, जोकि पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था। डीजीपी के अनुसार पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

new delhi, Delhi lawyers

नई दिल्ली । दिल्ली के पुलिस थानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये गवाही देने के अनुमति देने के दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) के नोटिफिकेशन के खिलाफ वकीलों की ओर से न्यायिक बहिष्कार आज भी जारी है। आज दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस वालों और सरकारी वकीलों को कोर्ट में प्रवेश करने से रोक दिया गया। दिल्ली के वकीलों की ओर से न्यायिक बहिष्कार का आज तीसरा दिन है।कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी नरवीर डबास बता रहे थे कि अगर पुलिस थानों में गवाही होने लगेगी तो न्याय दुर्लभ हो जाएगा। ये पक्षकार और वकील, दोनों में से किसी के हित में नहीं है।दिल्ली की निचली अदालतों के सभी बार एसोसिएशंस के संगठन कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस के आह्वान पर 22 अगस्त से वकील न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। अब वकीलों ने सड़कों पर प्रदर्शन करने और उप-राज्यपाल के दफ्तर का घेराव करने की योजना भी बना रहे हैं।दिल्ली के वकीलों की मांग का उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन और दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। 23 अगस्त को दोनों संगठनों ने उप-राज्यपाल के नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की। उच्चतम न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशंस ने अलग-अलग नोटिस जारी कर ये मांग की।इस हड़ताल का आह्वान दिल्ली की निचली अदालतों के सभी बार एसोसिएशंस के संगठन कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशंस ने किया है। कोआर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि दिल्ली के उप-राज्यपाल ने 13 अगस्त को एक नोटिफिकेशन जारी कर पुलिस थानों से पुलिसकर्मियों के बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दर्ज करने की अनुमति दी थी। इसके लिए कुछ स्थान तय किए गए हैं। उप-राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ कोआर्डिनेशन कमेटी ने 20 अगस्त को दिल्ली के उप-राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया था। कोआर्डिनेशन कमेटी के मुताबिक उप-राज्यपाल का नोटिफिकेशन केंद्रीय गृह सचिव के 15 जुलाई 2024 के सर्कुलर के विपरीत है। केंद्रीय गृह सचिव के सर्कुलर में पुलिस थानों में किसी भी किस्म की गवाही से इनकार किया गया था।कोआर्डिनेशन कमेटी ने 20 अगस्त को लिखे पत्र में कहा था कि उप-राज्यपाल के इस नोटिफिकेशन को 48 घंटों के अंदर वापस लिया जाए। लेकिन दो दिनों के बावजूद इस पत्र पर विचार नहीं किया गया। उसके बाद कोआर्डिनेशन कमेटी ने 21 अगस्त को आपात बैठक कर दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 22 और 23 अगस्त को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का फैसला किया था। जब उप-राज्यपाल और गृह मंत्रालय की ओर से कोई सकारात्मक उत्तर नहीं आया तो कोआर्डिनेशन कमेटी ने 25 अगस्त को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

mumbai, South actor,passed away

मुंबई । दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। 55 वर्षीय अभिनेता ने उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस शोक में डूब गए हैं। कन्नड़ सिनेमा के निर्देशक केएम चैतन्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात अभिनेता दिनेश मंगलुरु का उनके कुंदापुरा आवास पर निधन हुआ। इससे दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री शोक में है।  दिनेश मंगलुरु को बड़े पर्दे पर ‘केजीएफ’ में बॉम्बे डॉन के दमदार किरदार से खास पहचान मिली थी। यश अभिनीत इस फिल्म में उनका रोल छोटा जरूर था, लेकिन प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके बाद वह कन्नड़ सिनेमा के चर्चित चेहरों में शामिल हो गए। अपने लंबे करियर में दिनेश ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में 'उलिगेडावारु कंदंठे', 'राणा विक्रमा', 'अंबारी', 'सवारी', 'इंथी निन्ना प्रीतिया', 'आ दिनागलु', 'स्लम बाला', 'दुर्गा', 'स्माइल', 'अतिथि', 'प्रेमा', 'नागमंडला' और 'शुभम' शामिल हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स से उन्होंने हर किरदार में जान डाल दी और दर्शकों को प्रभावित किया।सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि दिनेश एक प्रतिभाशाली कला निर्देशक भी थे। उन्होंने 'नंबर 73' और 'शांतिनिवास' जैसी फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया और अपने क्रिएटिव विज़न से फिल्मों को खास पहचान दिलाई। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, सहयोगियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। दिनेश मंगलुरु का जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। पर्दे पर निभाए उनके यादगार किरदार और उनका जुनून हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

Bulandshahr, Nine killed, road accident in UP

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हाे गई है। हादसे में 30 लाेग घायल हुए हैं, जिनमें दस काे अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इनमें से दाे की हालत गंभीर हाेने पर आईसीयू में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलाें काे 50-50 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया ​कि एनएच 34 पर अलीगढ़ बार्डर के पास रनिया थाना क्षेत्र में देररात सवा दो बजे के आसपास एक सड़क दुर्घटना हुई है। कासगंज के सोरो थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से एक ट्रैक्टर ट्राॅली को डबल डेकर बनाकर 61 लोग राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जहारपीर के दर्शन करने जा रहे थे। तभी पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार देने से ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। उन्हाेंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स, पीआरवी और एम्बुलेंस पहुंची और घायलों काे रनिया, खुर्जा और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर आठ लोगों की माैत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल और 10 लोगों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। अन्य लोगों का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दाैरान एक अन्य व्यक्ति की माैत हाे गई।  उन्हाेंने बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगों की माैत हाे गई। अलीगढ़ और कैलाश अस्पताल से 20 घायलाें काे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। 10 लोगों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। इनमें से दो आईसीयू में भर्ती हैं। शवाें का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।   पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, रामबेटी पत्नी सोरन सिंह (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर, चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर, घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, मोक्षी (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, शिवांश पुत्र अजय (उम्र-6 वर्ष) निवासी मिलकिनिया, योगेश पुत्र रामप्रकाश (उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर व विनोद पुत्र सोरन सिंह (उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज और लेखराज के रूप में हुई है।   घटना के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि रनिया थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। ये सभी लोग कासगंज के रहने वाले हैं, जाे ट्रैक्टर ट्राॅली में बैठकर राजस्थान के एक धार्मिक स्थल काे जा रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जो लोग घायल हैं, उनका प्रशासन की देखरेख में बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान ​लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही साथ उन्होंने मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

kolkata, TMC MLA,during ED raid

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवनकृष्ण साहा के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान साहा ने एजेंसी से बचने की कोशिश की और घर के पीछे भागते हुए अपना मोबाइल फोन झाड़ियों के बीच नाले में फेंक दिया। बाद में इडी अधिकारियों ने नाले से उस मोबाइल काे बरामद कर लिया, लेकिन विधायक ने उसका पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया है।    सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने साहा से उनके पिछले 90 दिनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ की, लेकिन उनके जवाबों में कई विरोधाभास मिले। इस कारण एजेंसी ने उनसे लगातार पूछताछ जारी रखी है। बताया गया है कि उन्होंने कम से कम दो मोबाइल फोन का पासवर्ड साझा करने से मना कर दिया है।    सुबह जब ईडी की टीम साहा के मुर्शिदाबाद में अंदि गांव स्थित घर पहुंची, तो विधायक वहीं मौजूद थे। अधिकारियों को देखते ही वे घर के पिछले दरवाजे से भागने लगे। हालांकि, केंद्रीय बलों के जवानों ने उन्हें पकड़कर वापस घर के अंदर लाया। इसी दौरान उन्होंने फोन झाड़ियों में फेंक दिया, जो बाद में नाले से बरामद हुआ। अब उसकी तकनीकी जांच की जा रही है कि उसमें क्या अहम जानकारी मौजूद थी।   ईडी ने टीएमसी विधायक के ड्राइवर राजेश घोष से भी पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली। इसके अलावा, बीरभूम जिले के सांतिया में साहा की बुआ एवं वार्ड नंबर 9 की टीएमसी काउंसिलर माया साहा के घर तथा रघुनाथगंज में उनके ससुराल में भी छापेमारी की गई। साथ ही, महिषग्राम निवासी एक बैंक अधिकारी राजेश घोष के घर पर भी इडी की टीम ने तलाशी ली।   यह पहला मौका नहीं है जब विधायक ने सबूत मिटाने की कोशिश की हो। अप्रैल, 2023 में भी जब सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी की थी, तब उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन एक तालाब में फेंक दिए थे। घंटों मशक्कत के बाद उन मोबाइलों को तालाब से निकाला गया था। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और करीब 13 महीने जेल में रहने के बाद उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।   ईइडी की यह कार्रवाई शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर पहले से ही शिकंजा कसा जा चुका है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

shimla, Heavy rains, Himachal disrupt

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बंद पड़ी हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी वर्षा के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज प्रदेश के 8 जिलों कांगड़ा, चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लाहौल और उदयपुर उपमंडलों में भी आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आज भी भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और नदियों-नालों के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी है।कांगड़ा जिला में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं। लगातार बारिश से इंदौरा इलाका जलमग्न हो गया है। यहां बाजार व सरकारी दफ्तर जलमग्न हो गए हैं। नूरपुर और फतेहपुर समेत कई क्षेत्रों में खड्ड और नाले उफान पर हैं। जसूर की सब्ज़ी मंडी पानी में डूब गई है, जिससे दुकानदारों और लोगों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। दुकानों और घरों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन और ल्हासे गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं। सुलयाली-दुनेरा मार्ग भारी भूस्खलन के बाद बंद हुआ जिसे विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। नूरपुर कोर्ट रोड भी भूस्खलन से बंद पड़ा है, जिससे विद्युत खंभों को खतरा पैदा हो गया है। जिला में लगातार बारिश और फोरलेन निर्माण के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। नाले और खड्ड पुलों को छूकर बह रहे हैं, जिससे हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक जोखिम न उठाएं।उधर, भारी बारिश ने चंबा जिला में तबाही मचाई है। पिछले कल से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे सहित जिला की लगभग 82 मुख्य सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। करीब 410 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं और 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डलहौजी तहसील के करेनलु नाले में बादल फटने से तीन वाहन बह गए और एक सामुदायिक भवन क्षतिग्रस्त हो गया। जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पवित्र मणिमहेश यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया है। भरमौर के एडीएम कुलबीर राणा ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने और जोखिम न उठाने की अपील की है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार इस मॉनसून सीजन में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में अब तक 303 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 37 लोग अभी भी लापता बताए गए हैं। मंडी जिला में सबसे अधिक 51 लोगों की जान गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है और प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 August 2025

new delhi, Defence Minister ,India

नई दिल्ली ।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​रविवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान इसरो के पहले अंतरिक्ष उड़ान मिशन ​'गगनयान​' का हिस्सा बनने वाले ​वायु सेना के चारों ग्रुप कैप्टन​ को सम्मानित किया।​ रक्षा मंत्री ने चारों गगन यात्रियों को देश के रत्न और राष्ट्रीय आकांक्षाओं का अग्रदूत बताया।​ उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष को केवल अनुसंधान के क्षेत्र के रूप में नहीं बल्कि कल की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा और मानवता के भविष्य के रूप में देखता है।   रक्षा मंत्री​ ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन पीबी नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन और ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को सम्मानित करने ​के बाद अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती उपस्थिति पर प्रकाश डालते हुए​ कहा​ कि हम पृथ्वी की सतह से आगे अंतरिक्ष की नई सीमाओं की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम चंद्रमा से लेकर मंगल तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं और आज हमारा देश गगनयान जैसे मिशनों के लिए पूरी तरह तैयार है।​ रक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि को केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा​ कि भारत दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में गर्व से​ ऊंचा स्थान रखता है।   ​उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल प्रयोगशालाओं और प्रक्षेपण यान तक ही सीमित नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय आकांक्षाओं और वैश्विक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। चंद्रयान से लेकर मंगलयान तक हमने यह प्रदर्शित किया है कि सीमित संसाधनों के साथ भी असीमित इच्छाशक्ति सबसे चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को उल्लेखनीय उपलब्धियों में बदल सकती है। राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अंतरिक्ष यात्रा में पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंतरिक्ष खनन, गहन अंतरिक्ष अन्वेषण और ग्रहीय संसाधन मानव सभ्यता की दिशा को पुनर्परिभाषित करेंगे।   रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुकी है​, जहां अंतरिक्ष अब केवल सैन्य शक्ति या तकनीकी कौशल का प्रतीक नहीं, बल्कि मानव सभ्यता की सामूहिक यात्रा में एक नया पड़ाव है। उन्होंने कहा​ कि भारत ने हमेशा दुनिया को ​'वसुधैव कुटुम्बकम​' का संदेश दिया है और आज हमारे वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री इसी संदेश को नई​ ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।​ सफल अंतरिक्ष मिशन के लिए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के दृढ़ संकल्प और साहस पर उन्होंने कहा​ कि ढाई साल का प्रशिक्षण मात्र ढाई महीने में पूरा ​करना उनकी असाधारण उपलब्धि​, व्यक्तिगत समर्पण और भारतीय जनता की दृढ़ता का प्रतीक है।   रक्षा मंत्री ने कहा​ कि हालांकि​ शुभांशु भारतीय वायु सेना की वर्दी पहनते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में उनकी यात्रा केवल सशस्त्र बलों या भारत की ओर से नहीं, बल्कि समस्त मानवता के प्रतिनिधि के रूप में थी। इस ऐतिहासिक मिशन के माध्यम से नागरिक क्षेत्र में उनका योगदान इतिहास में सदैव अंकित रहेगा।​ अंतरिक्ष यात्रियों को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए राजनाथ सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उनकी​ यह असाधारण उपलब्धि केवल भारत का गौरव ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की प्रगति का प्रमाण है।   इस कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने एक्सिओम मिशन 4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के अपने असाधारण अनुभव को साझा किया। सम्मान समारोह के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और वायु​ सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2025

new delhi,  engine of democracy, disrupting proceedings

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का इंजन होता है, इसलिए विपक्ष द्वारा संसद तथा विधानसभाओं की कार्यवाही को बाधित करने की प्रवृत्ति चिंताजनक है।शाह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन कई दिनों तक सदन को न चलने देना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है और सार्थक बहस से ही जनकल्याणकारी कानून बनते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा और संसद केवल बहस का मंच नहीं, बल्कि विवेक और विचार का संगम है। सदन की कार्यवाही में पक्ष-विपक्ष दोनों को मिलकर जनता की आवाज बनना चाहिए। शाह ने उपस्थित सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा को सार्थक और परिणामोन्मुख बनाने का प्रयास करें। गृह मंत्री ने स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष रहे विट्ठल भाई पटेल के योगदान को भी विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और कई ऐसी परंपराएं स्थापित कीं जो आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं की आधारशिला हैं। शाह ने सुझाव दिया कि विट्ठल भाई पटेल के भाषणों और योगदान का संकलन देशभर की विधानसभाओं की लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए, ताकि नए पीढ़ी के जनप्रतिनिधि उनसे प्रेरणा ले सकें।गृह मंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा है। उन्होंने हस्तिनापुर की सभा का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में जनमत को महत्व देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष केवल सदन के संरक्षक ही नहीं बल्कि सेवक भी होते हैं और उनके विवेकपूर्ण निर्णय ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना सहित देशभर की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में विट्ठल भाई पटेल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।अमित शाह ने अंत में सभी विधायकों और सांसदों से विधानसभा व संसद की लाइब्रेरी का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि अध्ययन और विमर्श के माध्यम से ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2025

patna,  huge crowd gathered ,

पूर्णिया । कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 24 अगस्त को पूर्णिया में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों लोग इस यात्रा में शामिल हुए और इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई, जो लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी और फिर अररिया के लिए रवाना हुई। राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुलेट गाड़ी पर सवार होकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों वाहनों और पैदल चल रहे समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। जगह-जगह लोगों की भीड़ ने यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान पूर्णिया शहर पूरी तरह थम गया और कई इलाकों में घंटों जाम लगा रहा। करीब 5 किलोमीटर तक लंबी कतार में वाहन और पैदल लोग खड़े रहे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर पूर्णिया–महेशपुर–चौंदपुर मार्ग, गुड्डा चौक, जीरो माइल, बेलौरी चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग, कप्तान पुल, लाइन बाजार और रजनी चौक समेत कई मार्गों पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।राष्ट्रीय राजमार्ग 131A और पूर्णिया–अररिया मार्ग पर भी सुबह से दोपहर तक यातायात बंद रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को छूट दी गई थी।इस बीच राहुल गांधी ने पूर्णिया शहर में मोटरसाइकिल चलाकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा पथ पर चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता सजधज कर उनका स्वागत करते दिखे। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग स्थानों पर बल की तैनाती की और नागरिकों को किसी भी समस्या पर यातायात थाना प्रभारी (मोबाइल: 9031827677) और पुलिस वाहन नियंत्रक (मोबाइल: 9031827778) से संपर्क करने की अपील की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  24 August 2025

patna, 08 killed , truck-auto collision

पटना । राजधानी पटना में शनिवार सुबह 6 बजे शाहजहांपुर-दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 08 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के निवासी थे। मृतकों में पांच महिलाएं हैं।   घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों का खून सड़क पर फैल गया।   पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। जो पटना जिले फतुहा त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे।   मृतकों में संजू देवी (60) पति राजेंद्र प्रसाद, दीपिका पासवान (35) पति धनंजय पासवान, कुसुम देवी (48) पति चंद्रमौली पांडेय, चंदन कुमार (30) चालक,  कंचन पांडेय (34) पिता परशुराम पांडेय शामिल हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में बीरेंद्र राउत की पत्नी, शंभू राम की पत्नी और विकास राम की पत्नी की भी मौत हुई है।   टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। मृतकों में सभी 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंक लॉरी तेज रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसकी ऑटो से सीधी टक्कर हुई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

dehradoon, Heavy destruction, Tharali, Uttarakhand

देहरादून । उत्तराखंड में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार आधी रात को चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। मलबे में दबने से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।   मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरफ) की टीम आपदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई हैं।   इसके अतिरिक्त जोशीमठ से एक चिकित्सा दल को तैनात किया गया है। भारतीय सेना की इन्फैंट्री बटालियन की एक टुकड़ी भी सुबह रुद्रप्रयाग से रवाना हुई है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मलबे में दबने से युवती की मौत पर दुख जताया तथा लापता व्यक्ति के सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं।   मुख्यमंत्री ने नुकसान की ली जानकारी, जताया दुख   मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से टेलीफोन पर वार्ता कर बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षी की है।   इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ''जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।''

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

new delhi, India extends ban , Pakistani aircraft

नई दिल्‍ली । भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी एक बार फिर 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पड़ोसी देश ने भी अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों पर पाबंदी की अवधि को बढ़ा कर 24 सितंबर कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग नोटिस टू एयरमेन (नोटम) जारी किए हैं। 22 अगस्त को जारी नोटिस के मुताबिक भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइनों/संचालकों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, उसके लिए उपलब्ध नहीं होगा। हवाई क्षेत्र 23 सितंबर को 23.59 बजे (UTC) तक बंद रहेगा, जो 24 सितंबर को 0530 बजे (IST) तक होगा। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस और ऑपरेटरों द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, जिसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल थीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

patna, FIR lodged ,Tejashwi Yadav

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई गई है। यह प्राथमिकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो नेताओं द्वारा कराई गई है।   उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट जारी किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही उनकी फोटो का उपयोग भी किया गया है, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।   महाराष्ट्र में भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे की शिकायत पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धारा जैसे धारा 196(1)(ए)(बी), 356(2)(3), 352, 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गढ़चिरोली के भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि गयाजी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की सभा थी। उसी सभा की पृष्ठभूमि में तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्टून साझा किया।   गढ़चिरोली विधायक ने कहा कि पोस्ट में प्रधानमंत्री की गया जी रैली को "जुमलों की दुकान" बताया गया । साथ ही एक गाना भी पोस्ट किया गया है। तेजस्वी की पोस्ट में लाठीचार्ज जैसी बातें भी दर्शाई गई हैं। यह कहीं न कहीं हमारे संविधान के अनुरूप नहीं है। गढ़चिरोली का एक जागरूक नागरिक और विधायक होने के नाते मैंने आज (शनिवार को) थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हमारी मांग है कि इस मामले से जुड़ी हर बात की जांच की जाए और अगर उन्होंने कोई अपराध किया हो, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।   इस बबात तेजस्वी यादव ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में एफआईआर से कौन डरता है? 'जुमला' शब्द कहना भी अपराध हो गया है? सच बोलने से ये लोग घबराते हैं। लोगों को सच बोलने से तकलीफ होती है। हम किसी एफआईआर से नहीं डरते और हम सच बोलते हैं।   उल्लेखनीय है कि बीते 22 अगस्त को प्रधानमंत्री का बिहार दौरा था। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि आज गया में लगेगी झूठ और जुमलों की दुकान! प्रधानमंत्री जी गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे, लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी। 11 साल अपनी (केंद्र) और 20 वर्षों की राजग (बिहार) सरकार के सालों का हिसाब दो।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

bangluru, Congress MLA ,betting case

बेंगलुरु । कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस विधायक को अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के एक मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने बताया कि उसने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान 12 करोड़ रुपये नकद (विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए। विधायक को सिक्किम के गंगटोक में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बेंगलुरु की अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की। गिरफ्तारी उस समय हुई जब केसी वीरेंद्र अपने साथियों के साथ कसीनो का पट्टा लेने गंगटोक गए थे। एजेंसी ने बताया कि उनके भाई के.सी. नागराज और बेटे पृथ्वी एन. राज के घरों से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़ जब्त किए गए हैं। ईडी ने यह भी बताया कि जानकारी मिली है कि उनके एक और भाई, के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का धंधा चला रहे थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

new delhi, Talks with America, Jaishankar

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता अब भी जारी है और हमारी कुट्टी नहीं हुई है। हालांकि कुछ सीमा रेखा हैं जिन्हें पार नहीं किया जाना चाहिए। भारत के अपने राष्ट्रीय हित हैं जिनके आधार पर हम निर्णय लेते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने मोदी सरकार की स्पष्ट नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित, रणनीतिक स्वायत्तता और पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर किसी भी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करना वे ‘रेड लाइन’ हैं जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए। विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने शनिवार को एक समाचार पत्र से जुड़े कार्यक्रम में अमेरिका के साथ संबंधों को लेकर भारत के स्पष्ट रूख को रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका की परंपरागत नीतियों के इतर गैर-व्यापारिक मुद्दों पर भी व्यापार को बीच में ला रहे हैं। यह अटपटा है। वहीं सार्वजनिक तौर पर उनकी ओर से आ रहे बयान असलियत से अलग हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप का दुनिया के साथ, यहां तक कि अपने देश के साथ भी, व्यवहार करने का तरीका पारंपरिक तरीके से बिल्कुल अलग था। उदाहरण के लिए, व्यापार के लिए भी इस तरह से टैरिफ लगाना एक नया अनुभव है। गैर-व्यापारिक मुद्दों पर टैरिफ लगाना और भी असामान्य है। विदेश मंत्री ने अमेरिका के रूस के साथ तेल खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ प्रतिबंध लगाए जाने के विषय को महज दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि रूस से सबसे ज्यादा तेल चीन आयात कर रहा है और ऊर्जा सबसे ज्यादा यूरोप आयात कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता अब भी जारी है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी नहीं कहा कि व्यापार वार्ता समाप्त हो गई। हालांकि हमारी कुछ रेड लाइन हैं और यह हमारे राष्ट्रीय हितों से जुड़ी हैं। भारत अपने किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों से समझौता नहीं कर सकता। भारत रणनीतिक स्वायत्तता रखता है और हम अपने निर्णय स्वयं लेते हैं। वहीं पाकिस्तान के विषय में भारत में एक राष्ट्रीय स्तर पर एकमत है कि हम पड़ोसी के साथ अपने संबंधों को लेकर हम किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  23 August 2025

kocchi,Minorities and their institutions , Amit Shah

कोच्चि । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि देश के सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय और उनके संस्थान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। शुक्रवार काे केरल के कोच्चि में कंदाथिल परिवार की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने बिहार में कथित वोट चोरी और एसआईआर को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।    छत्तीसगढ़ में कथित धर्मांतरण में शामिल केरल की दो ईसाई ननों की गिरफ्तारी और बाद में मिली जमानत का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने देश के अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया कि वे ऐसी घटनाओं से आशंकित न हों। उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के साथ बताया कि एनडीए शासित देश के सभी राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग और उनके संस्थान पूरी तरह सुरक्षित हैं।    अमित शाह ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बाेला। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की नैतिकता कहां थी जब उक्त कानून काे संसद में पेश करने पर कड़ा विरोध कर रही थी। जबकि इसमें प्रावधान है कि भ्रष्टाचार और आधिकारिक पदों के दुरुपयोग के आरोप में 30 दिनों से अधिक समय तक गिरफ्तार और जेल में रहने पर शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को संवैधानिक पदों से हटाना अनिवार्य किया गया है।   गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर अब तक कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दलों की ओर से चुनाव आयोग में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में कथित तौर पर हुई वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की कांग्रेस की मंसा पूरी नहीं होगी। झूठा प्रचार चुनाव जीतने में कांग्रेस की मदद नहीं करेगा।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

chandigarh,  Jaswinder Bhalla, passed away

चंडीगढ़ । पंजाबी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65 वर्ष) का शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के निकट मोहाली में निधन हो गया। भल्ला बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में किया जाएगा। जसविंदर भल्ला पंजाबी कॉमेडी के उन कलाकारों में शुमार थे जिन्होंने अपना करियर दूरदर्शन के साप्ताहिक कार्यक्रमों से शुरू किया। जसविंदर भल्ला वर्ष 1989 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में बतौर लेक्चरर भर्ती हुए। कृषि विश्वविद्यालय में सेवाएं देने के साथ-साथ उन्होंने थिएटर की दुनिया मे भी अपनी पकड़ मजबूत की। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक दौर ऐसा भी आया जब फिल्मी हीरो के मुकाबले जसविंदर भल्ला की डिमांड अधिक रही। जसविंदर भल्ला सरकारी नौकरी से वर्ष 2020 में सेवानिवृत हुए।  उन्होंने वर्ष 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर चाचा चतरा के किरदार के रूप में एंट्री की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।पिछले करीब दो दशक में शायद ही कोई पंजाबी फिल्म ऐसी आई होगी जिसमें जसविंदर भल्ला नहीं दिखाई दिए। जसविंदर भल्ला की प्रमुख फिल्मों में जट्ट एंड जूलियट, कैरी ऑन जट्टा, गोलक बुगनी बैंक ते बटवा, बधाईयां जी बधाईयां, माही मेरा निक्का जिहा जैसी दर्जनों हिट फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2024 में जसविंदर भल्ला की -शिंदा शिंदा नो पापा- उनकी अंतिम फ़िल्म थी। वह अभी भी कई फिल्मों में काम कर रहे थे।   जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भल्ला के निधन से पंजाबी फिल्मों में एक युग का अंत हो गया है। जसविंदर भल्ला के साथ कई फिल्मों में मुख्य कलाकार के रूप में काम करने वाले पंजाबी फिल्म अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि भल्ला के निधन के बाद आज उनके पास शब्दों की कमी पड़ गई है। भल्ला के निधन आज हर पंजाब वासी गमगीन है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

new delhi,   add name, Bihar voter list

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे और इसके लिए फिजिकल जाकर फॉर्म भरना जरुरी नहीं है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने साफ किया कि वोटर लिस्ट के लिए निर्वाचन आयोग ने जिन 11 दस्तावेज का जिक्र किया है, उनमें से कोई एक या केवल आधार कार्ड से फॉर्म भरा जा सकता है। न्यायालय ने शुक्रवार काे इस मामले में बिहार के 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट को निर्देश दें कि वे संबंधित बूथ के लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने में मदद करें। इसके साथ ही न्यायालय ने बिहार के उन सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी इस मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया, जिन्होंने अभी तक याचिका दायर नहीं की है।सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि राजनीतिक दलों के 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट होने के बावजूद अब तक उनकी ओर से केवल दो आपत्तियां ही दर्ज की गई हैं। इस पर कुछ राजनीतिक दलों की ओर से कहा गया कि अधिकारी बूथ लेवल एजेंट की आपत्तियों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उसके बाद न्यायालय ने सभी बूथ लेवल अफसरों को निर्देश दिया कि वो बूथ लेवल एजेंट की आपत्तियों पर गौर करें। अगर उन्हें कोई आपत्ति दी जाती है, तो उसकी पावती भी दें।सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे, उनकी सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। सुनवाई के दौरान जब द्विवेदी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है और कोई राजनीतिक दल न्यायालय में नहीं आया है। इसका वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने विरोध किया। सिब्बल ने कहा कि वे बिहार के प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी के सांसद मनोज झा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआईएमएल लिबरेशन, सीपीआई, एनसीपी इत्यादि दलों की ओर से दायर संयुक्त याचिका के याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। द्विवेदी ने कहा कि अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है।सुनवाई के दौरान एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आधार कार्ड के अलावा निर्वाचन आयोग की ओर से कहे गए 11 दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज भी मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई लोग बाहर जाकर मजदूरी करते हैं और वे फॉर्म भरने में असमर्थ हैं। भूषण ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी सभी विधानसभाओं में मौजूद नहीं हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल आरजेडी के पास भी आधी विधानसभाओं में बूथ लेवल एजेंट हैं। तब न्यायालय ने कहा कि वो ये आदेश दे सकते हैं कि जिनका नाम छूट गया है वे आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन फॉर्म भर सकें।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

patna, Prime Minister , Bihar

गयाजी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गयाजी जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों में गया से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (13697/13698) और कोडरमा से वैशाली के बीच दौड़ने वाली नई फास्ट मेमू ट्रेन (03626) शामिल हैं। गया से दिल्ली के बीच फिलहाल महाबोधि एक्सप्रेस ही एक प्रमुख ट्रेन है। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से गया और आसपास के जिलों के लोगों को सीधी और तेज रेल सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसके शुरू होने से मगध क्षेत्र और दिल्ली के बीच का सफर और अधिक आरामदायक हो जाएगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह ट्रेन गया से हर रविवार और गुरुवार को तथा दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। गयाजी से यह शाम 4:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे गया पहुंचेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रमुख ठहरावों में अनुग्रह नारायण रोड, देहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज (सुबेदारगंज), कानपुर (गोविंदपुरी), टुंडला, गाजियाबाद और दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली से गयाजी आने वाली ट्रेन भी इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को अमृत भारत रेक से बनाया गया है जिसमें बेहतर रोशनी, मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट, आरामदायक सीटें और साफ-सुथरे कोच उपलब्ध कराए गए हैं। दूसरी बड़ी सौगात कोडरमा और वैशाली के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन (03626) की शुरुआत है। अभी तक गया से वैशाली तक सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को वैशाली जाने के लिए पहले पटना जाना पड़ता था और फिर वहां से ट्रेन बदलकर यात्रा करनी होती थी। इस नई सेवा से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। कोडरमा से यह ट्रेन रात 9:25 बजे चलेगी और गुरपा, गया, नालंदा, राजगीर, बख्तियारपुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटलिपुत्र, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए सुबह वैशाली पहुंचेगी। वापसी में भी यही ट्रेन रात को वैशाली से चलेगी और अगली सुबह कोडरमा पहुंचा देगी। यह फास्ट मेमू ट्रेन कुल 14 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटलिपुत्र, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, नालंदा, राजगीर, इमलैया, गया, गुरपा और कोडरमा शामिल हैं। यह ट्रेन विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नालंदा और राजगीर जैसे स्थल और शैक्षणिक केंद्र अब झारखंड से सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, उनमें बक्सर में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बनी 660 मेगावाट की बिजली परियोजना, लगभग 1,900 करोड़ रुपये से निर्मित एनएच-31 के बख्तियारपुर-मोकामा खंड का चार लेन में अपग्रेडेशन, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन और लगभग 1,260 करोड़ रुपये की लागत वाली शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लोगों को लगातार राहत देने का काम कर रही है। वर्ष 2018 में हर घर तक बिजली पहुंचाई गई थी और अब अगस्त से 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना लागू की गई है। नीतीश ने कहा कि इससे आम लोगों को सीधी राहत मिलेगी और राज्य की जनता को और सशक्त बनाने का काम होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

Yamunotri,  Drainage of artificial lake, Syanachatti accelerates

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी में मलबे से बनी कृत्रिम झील को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। पिछले एक घंटे में झील का जलस्तर लगभग दाे फीट कम हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को जल निकासी के लिए चैनलाइजेशन और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।    मुख्यमंत्री ने सुरक्षित स्थानों में ठहराए गए लोगों के साथ ही स्यानाचट्टी के निवासियों के लिए भोजन, रसोई गैस, दवाइयों के साथ ही पेट्रोल व डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि वर्तमान में नदी के एक हिस्से से पानी की निकासी हो रही है। दलदल होने के कारण चैनेलाइजेशन करना अभी संभव नहीं हो पाया है। राहत और बचाव दल अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।   उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर तथा सिंचाई विभाग की टीम राफ्ट के जरिए ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई हैं। वहीं, यमुना वैली के स्यानाचट्टी में मलबा आने से निर्मित झील को जल्द से जल्द खोलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी की टीमें मौके पर हैं। पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।    यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी के लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जल्द ही झील के पानी की निकासी कर दी जाएगी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

new delhi, Attempt to breach, Parliament security

नई दिल्ली । संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश हुई। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन की सीमा दीवार के पास शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ा। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राम (20) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह अपना नाम भी सही तरह से बता नहीं पा रहा है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।     उल्लेखनीय है कि इसके पहले 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया था। उस दौरान संसद की कार्यवाही के दौरान कुछ लड़के संसद भवन में घुस गए थे। सुरक्षा में इस बड़ी चूक को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को दी गई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस इस जिम्मेदारी को संभाल रही थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 August 2025

new delhi, Astronaut Shubhanshu Shukla, Rajnath Singh

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष स्टेशन पर ​पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से गुरुवार को मुलाकात की और इसे भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणादायक उपलब्धि भारत के युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रेरित करेगी, क्योंकि राष्ट्र गगनयान और अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की ओर अग्रसर है।   राजनाथ सिंह ने मुलाक़ात के बाद कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। हमने उनकी प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, कक्षा में उनके किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी 'गगनयान मिशन' के भविष्य पर चर्चा की। उनकी यात्रा भारत के युवा मन को प्रेरित करेगी। राष्ट्र को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण और मिशन सहायता में भारतीय वायु सेना और इसरो के तालमेल की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी प्रेरणादायक उपलब्धि भारत के युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रेरित करेगी, क्योंकि राष्ट्र गगनयान और अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन की ओर अग्रसर है।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिन पहले लोकसभा में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा के दौरान विपक्ष के आचरण की आलोचना​ करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक बताया​ था। रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष जैसे विषयों को दलीय राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए और विपक्ष इस चर्चा में भाग ले​कर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए रचनात्मक सुझाव दे सकता था।​ उन्होंने कहा कि यह चर्चा भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका पर थी, जो राष्ट्रीय उपलब्धि, देश के गौरव, स्वाभिमान और भविष्य में वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की संभावनाओं से जुड़ी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

new delhi, GOM approves ,slabs of GST

नई दिल्‍ली । माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब को मंजूरी दे दी है। लग्जरी समानों को 40 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इसे जीएसटी काउंसिल के पास भेजा गया है, जो इस पर फैसला लेगी। अभी जीएसटी के चार स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी हैं।   जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाने, बीमा पर कराधान और क्षतिपूर्ति उपकर से संबंधित मंत्री समूह की बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को जीओएम के संयोजक सम्राट चौधरी ने बताया कि हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रस्ताव में 12 फीसदी और 28 फीसदी के जीएसटी स्लैब को खत्म करने की बात है। उन्‍होंने कहा कि सभी ने केंद्र के प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिए। हालांकि, कुछ राज्यों ने कुछ आपत्तियां भी जताईं। इसे जीएसटी काउंसिल के पास भेजा गया है, जो इस पर फैसला लेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आए प्रस्ताव पर सभी लोगों ने अपनी बात रखी है। जीओएम ने 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स को समाप्त करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। मंत्री समूह दो दिन से केंद्र सरकार के ‘अगली पीढ़ी’ के जीएसटी सुधारों पर विचार कर रहा है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छह सदस्यीय मंत्री समूह (जीओएम) के संयोजक हैं। जीओएम के अन्य सदस्यों में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

new delhi, Vice Presidential Election, Indi Alliance

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन किया था। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होना है। 21 अगस्त यानी आज नामांकन का आखिरी दिन है। वर्तमान में राजग का संख्यात्मक रूप से पलड़ा भारी है। दोनों सदनों की संयुक्त क्षमता 788 है, जिसमें एक लोकसभा और पांच राज्यसभा की सीटें रिक्त हैं। यानी दोनों सदनों की प्रभावी संख्या 782 है। राजग की स्थिति फिलहाल अच्छी है। वर्तमान में लोकसभा में 542 सदस्य हैं जिनमें 293 राजग के हैं। राज्यसभा की प्रभावी संख्या 240 है, जिसमें 129 सदस्य राजग के हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

new delhi, Ajinkya Rahane ,captaincy of Mumbai

नई दिल्ली । वरिष्ठ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। रहाणे ने कहा कि वह अब भी गर्व के साथ मुंबई के लिए खेलते रहेंगे लेकिन नए सीजन में टीम को एक नया कप्तान मिलना चाहिए।   रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मुंबई टीम की कप्तानी करना और खिताब जीतना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले मुझे लगता है कि अब नए कप्तान को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बतौर खिलाड़ी मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलता रहूंगा और टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करूंगा।”   सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति पहले ही नए कप्तान की तलाश में थी और रहाणे ने इसे सहजता से स्वीकार कर लिया।   रहाणे की अगुवाई में मुंबई ने 2023-24 सीजन में आठ साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए 42वां रणजी खिताब जीता था। हालांकि, टीम पिछले सीजन सेमीफाइनल में विदर्भ से हारकर खिताब बचाने में नाकाम रही।   कप्तान के तौर पर रहाणे का रिकॉर्ड अच्छा रहा, लेकिन उनका बल्ला निरंतरता नहीं दिखा पाया। 2023-24 सीजन में उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 214 रन बनाए, जो उनके करियर का सबसे खराब रणजी प्रदर्शन रहा। अगले सीजन में उन्होंने 467 रन बनाए, लेकिन उनका औसत 35.92 ही रहा।   अब कप्तानी छोड़ने के बाद रहाणे पर बतौर बल्लेबाज अपनी जगह बनाए रखने का दबाव रहेगा, क्योंकि कई युवा खिलाड़ी चयन के लिए तैयार हैं। चयन समिति की अगुवाई कर रहे संजय पाटिल को अब नया कप्तान तय करना होगा।   श्रेयस अय्यर के अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने की संभावना है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में उन्हें दलीप ट्रॉफी में वेस्ट ज़ोन की कप्तानी सौंपी गई थी। वहीं, उपकप्तान शम्स मुलानी और सिद्धेश लाड भी विकल्प हो सकते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

new delhi, Rajya Sabha, proceedings adjourned indefinitely

नई दिल्ली । राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उपराष्ट्रपति एवं सभापति की अनुपस्थिति में उपसभापति ने इसकी घोषणा की। इस सत्र में 15 विधेयकों को पारित किया या लौटाया गया। उपसभापति हरिवंश ने इस सत्र में बहुमूल्य संसदीय समय के नुकसान पर चिंता जताई और ‘गंभीर आत्ममंथन’ की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस सत्र में सदन मात्र 41 घंटे 15 मिनट तक ही चल सका और इसकी उत्पादकता केवल 38.88 प्रतिशत रही। सदस्यों को कुल 285 प्रश्न, 285 ज़ीरो आवर प्रस्तुतियां और 285 विशेष उल्लेख उठाने का अवसर मिला था, लेकिन इनमें से केवल 14 प्रश्न, 7 ज़ीरो आवर प्रस्तुतियां और 61 विशेष उल्लेख ही लिए जा सके। इसके अतिरिक्त पाहलगाम में हुए आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। यह चर्चा दो दिन तक चली और इसमें 64 सदस्यों ने भाग लिया। इस पर गृह मंत्री ने विस्तृत उत्तर दिया।उपसभापति ने अफसोस व्यक्त किया कि सत्र बार-बार के व्यवधान और स्थगन से प्रभावित रहा, जिससे बहुमूल्य संसदीय समय का नुकसान हुआ और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं हो सकी। सार्थक और व्यवधान रहित बहस की भरसक कोशिशों के बावजूद सदन की कार्यप्रणाली अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने सत्र के दौरान भारत–अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार पर वक्तव्य दिया। सत्र के दौरान तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हुआ, जिनको सदन ने भावभीनी विदाई दी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

chandigarh, Babbar Khalsa terrorist ,arrested in Punjab

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा के इशारे पर काम करने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार करके हैंड ग्रेनेड तथा अन्य हथियार बरामद किए हैं।   पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए अमृतसर के पंडोरी निवासी मलकीत सिंह के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीजीपी के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर धर्मा संधू से सीधा संबंध है, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 August 2025

new delhi, Bill related, online gaming

नई दिल्ली । लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसे विनियमित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 को आज ध्वनिमत से पारित कर दिया। केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सदन में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नकारात्मक पक्ष पर चिंता जताई और कहा कि मोदी सरकार राजस्व से ज्यादा समाज कल्याण को महत्व देती है। इस कारण से विधेयक में ‘मनी गेम’ को प्रतिबंधित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच विधेयक पेश किया। विधेयक को पेश किए जाने के बाद शाम को हंगामे के बीच ही इसे बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। विधेयक को महत्वपूर्ण मानते हुए कुछ सदस्यों ने चर्चा की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने भी सभी को पर्याप्त समय देने का आश्वासन दिया। हालांकि सदस्यों के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो पायी।विधेयक को चर्चा के लिए पेश करते हुए वैष्णव ने इसके महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधेयक के तीन हिस्से हैं और यह ई-स्पोर्ट्स, सोशल गेम्स और मनी गेम्स से जुड़े हैं। सरकार एक तरफ पहले दो पक्षों को बढ़ावा दे रही है और दूसरी ओर तीसरे पक्ष को प्रतिबंधित कर रही है। मनी गेम्स के समाजिक नुकसान के पक्ष को रखते हुए वैष्णव ने कहा कि लोग इसमें धन गंवा रहे हैं, बुरी आदतों का शिकार हो रहे हैं और कुछ परिस्थिति में आत्महत्या भी कर रहे हैं। अकेले कर्नाटक राज्य से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट में मनी गेम्स से 31 महीनों में 32 आत्महत्याओं की जानकारी दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इन मनी गेम्स को एक नए मानसिक विकार माना है। उन्होंने कहा, “जब भी समाज या मध्यम वर्गीय परिवारों के बारे में और उद्योग के एक क्षेत्र व सरकारी राजस्व के बारे में चिंता करनी होती है, इन दोनों के बीच में मोदी सरकार ने हमेशा मध्यमवर्गीय परिवार को और समाज के लाभ को ही चुना है। इस बिल में भी समाज के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। समाज को बुराई से बचाने के लिए यह बिल लाया गया है।” विधेयक के उद्देश्यों के अनुसार यह ई-स्पोर्ट्स, शैक्षिक गेम्स और सामाजिक गेमिंग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचाने के उद्देश्य से लाया गया है। विधेयक के माध्यम से सरकार एक राष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना करेगी, जो गेम्स की श्रेणीकरण, पंजीकरण, शिकायत निवारण और नियामक दिशा-निर्देश जारी करने जैसे कार्य करेगी।सरकार का कहना है कि इस विधेयक के माध्यम से युवाओं और परिवारों को वित्तीय और मानसिक संकट से बचाया जाएगा तथा डिजिटल क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। यह विधेयक देश को जिम्मेदार गेमिंग नीतियों और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करेगा। विधेयक में क्या है खास-विधेयक के प्रमुख प्रावधानों के अनुसार ई-स्पोर्ट्स को वैध खेल की मान्यता दी गई है। युवा मामलों और खेल मंत्रालय इसके लिए दिशानिर्देश तय करेगा। प्रशिक्षण केंद्र, शोध संस्थान और प्रौद्योगिकी मंच स्थापित किए जाएंगे। साथ ही प्रोत्साहन योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे ताकि ई-स्पोर्ट्स को राष्ट्रीय खेल नीति में समाहित किया जा सके। विधेयक में सामाजिक और शैक्षिक खेलों के लिए केंद्र सरकार को मान्यता, वर्गीकरण और पंजीकरण की शक्ति दी गई है। ऐसे खेलों के विकास और प्रसार के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इन खेलों को सांस्कृतिक और शैक्षिक मूल्यों से जोड़कर कौशल विकास और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। विधेयक में ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रावधान है। इसमें कौशल-आधारित, भाग्य-आधारित या मिश्रित सभी प्रकार के धन-आधारित खेल शामिल हैं। ऐसे खेलों का प्रचार, विज्ञापन और उनसे जुड़ी वित्तीय लेन-देन गतिविधियों को गैरकानूनी घोषित किया गया है। बैंक और भुगतान प्रणाली को भी इनसे जुड़े लेन-देन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। विधेयक के कानून बनने के बाद केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण स्थापित करेगी। यह प्राधिकरण खेलों का पंजीकरण, श्रेणीकरण और शिकायतों का निवारण करेगा। साथ ही यह यह तय करेगा कि कोई खेल मनी गेम की श्रेणी में आता है या नहीं। प्राधिकरण दिशा-निर्देश और आचार संहिताएं भी जारी करेगा। विधेयक के तहत अपराध और दंड का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। ऑनलाइन मनी गेमिंग की पेशकश करने पर तीन साल तक की कैद और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। विज्ञापन करने वालों पर दो साल की कैद और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना निर्धारित है। बार-बार अपराध करने वालों के लिए सजा और अधिक कठोर होगी। विधेयक में सरकार को जांच और प्रवर्तन शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। अधिकृत अधिकारी अपराध से जुड़े डिजिटल या भौतिक संपत्ति की जब्ती कर सकते हैं और गंभीर मामलों में बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi, ruling party , Kharge

नई दिल्ली । इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक कर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, डीएमके सांसद त्रिची शिवा, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई समेत कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता उपस्थित थे।   इस अवसर पर खरगे ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सत्ता पक्ष ने विपक्ष के साथ भेदभाव किया है। संसद में बहुमत के बल पर सरकार जनविरोधी कानून पारित करती रही है, जबकि यह सरकार अल्पमत में है। संसद के मानसून सत्र में देश ने देखा कि कैसे बिना विपक्ष की भागीदारी के विधेयकों को जल्दबाजी और मनमानी से पारित किया गया। विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया गया और उन्हें मनमाने तरीके से निलंबित कर दिया गया।   उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है, जिसकी गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना अनिवार्य है। डॉ. एस. राधाकृष्णन जैसे महान व्यक्तित्वों ने इस पद की गरिमा को स्थापित किया था और राज्यसभा में एक स्वस्थ परंपरा को जन्म दिया था। आज वही परंपराएं टूटती दिख रही हैं और विपक्ष को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में विपक्षी दलों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि वे एक ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित करेंगे, जिनका पूरा जीवन संविधान, लोकतंत्र और न्यायिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा हो।   राहुल गांधी ने भी इस मौके पर रेड्डी के अनुभव और सोच की सराहना करते हुए कहा कि वे एक ऐसे न्यायाधीश हैं, जिनके पास दशकों का कानूनी अनुभव है और वे संविधान के सच्चे उपासक हैं। रेड्डी ने तेलंगाना में सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, विशेषकर जातिगत जनगणना पर आधारित योजनाओं के निर्माण में। न्यायमूर्ति रेड्डी एक वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध और बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो सभी दलों में सम्मानित हैं।   इसके बाद खरगे ने अपने एक्स पोस्ट के ज़रिए रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का विपक्ष का उम्मीदवार चुने जाने का कारण बताते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक संवैधानिक पद के लिए नहीं बल्कि देश की आत्मा और लोकतंत्र की दिशा तय करने वाला चुनाव है। रेड्डी भारतीय न्यायशास्त्र के प्रमुख स्तंभ रहे हैं और उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता के पक्ष में कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं, जो भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi, NDA candidate, CP Radhakrishnan

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे। राधाकृष्णन की तरफ से 4 सेट का नामांकन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पहले सेट के प्रस्तावक रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi,  Rekha Gupta,attacked

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। यह हमला मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस राज निवास मार्ग स्थित जन सेवा केंद्र में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपित मुख्यमंत्री को जनसुनवाई के दौरान शिकायत देने के बहाने उनके पास पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान आज  एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास आया, कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़ कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वे मुख्यमंत्री से मिलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूत महिला हैं। मुख्यमंत्री के सिर पर हल्की चोट है।  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनता से मुख्यमंत्री का निडर जुड़ाव और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता विपक्ष को स्पष्ट रूप से बेचैन करती है, जो इस तरह के शर्मनाक हथकंडे अपना रहा है। मैं उनकी शक्ति, सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi,Bomb threat , 4 schools

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह द्वारका स्थित स्कूल के अलावा तीन अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और दमकल विभाग कर्मियों ने इन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुुरु किया। खबर लिखे जाने तक स्कूलों में सर्च ऑपरेशन जारी है।   वहीं, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सभी मेल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगा रही है।   दमकल विभाग के अनुसार पहली कॉल बुधवार सुबह 7.40 बजे दक्षिण जिले के मालवीय नगर इलाके स्थित एसकेवी स्कूल काे बम से उड़ाने की धमकी मिली। दूसरी काॅल मध्य जिले के प्रसाद नगर इलाका स्थित आंध्रा स्कूल को सुबह 7.42 बजे मिली। मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।   इधर, पुलिस इन दो मामलों की मामले की जांच कर ही रही थी कि सुबह 8.20 बजे द्वारका स्थित राहुल मॉडल पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस यहां जांच कर ही रही थी कि चौथी कॉल 8.54 बजे पुलिस को द्वारका इलाका स्थित मैक्स पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की खबर मिली। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi, Online Games Promotion , Lok Sabha

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसे विनियमित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 लोकसभा में पेश किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पेश किए गए इस विधेयक के दौरान विपक्षी दलों ने सदन में जोरदार हंगामा किया।विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा, जिसके कारण सदन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस पर पीठासीन अधिकारी पीसी मोहन को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।   यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स, शैक्षिक गेम्स और सामाजिक गेमिंग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचाने के उद्देश्य से लाया गया है। विधेयक के माध्यम से सरकार एक राष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना करेगी, जो गेम्स की श्रेणीकरण, पंजीकरण, शिकायत निवारण और नियामक दिशा-निर्देश जारी करने जैसे कार्य करेगी।   सरकार ने कहा है कि इस विधेयक के माध्यम से युवाओं और परिवारों को वित्तीय और मानसिक संकट से बचाया जाएगा तथा डिजिटल क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, लेकिन इसके साथ-साथ तकनीक के दुरुपयोग के खतरे भी बढ़े हैं। यह विधेयक उन खतरों से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विधेयक देश को जिम्मेदार गेमिंग नीतियों और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करेगा।   विधेयक में क्या है खास-  प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ई-स्पोर्ट्स को औपचारिक मान्यता दी जाएगी और इसके लिए प्रशिक्षण अकादमियों और तकनीकी प्लेटफॉर्म्स की स्थापना की जाएगी। ऐसे गेम्स को पंजीकृत किया जाएगा जो कौशल विकास, सांस्कृतिक मूल्यों और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देते हों। ऑनलाइन सट्टा, जुआ, फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर, रम्मी और अन्य पैसों वाले खेलों के संचालन, विज्ञापन और लेन-देन पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। पुनरावृत्ति पर सजा और जुर्माना और कड़ा होगा। कंपनियों और उनके अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा, जब तक कि वे पर्याप्त सतर्कता साबित न कर सकें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  20 August 2025

new delhi, Centre allows ,duty-free import

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दे दी है। सरकार ने यह कदम कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रमुख कच्चे माल कपास की बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले का भाजपा सांसद एवं कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्‍ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने स्‍वागत किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से 18 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार कपास पर शुल्क छूट 19 अगस्त से प्रभावी होगी, जो 30 सितंबर तक लागू रहेगी।  सरकार ने यह अनुमति कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रमुख कच्चे माल की उपलब्धता में सुधार के लिए दी है। कपास पर अब तक 11 फीसदी आयात शुल्क के साथ-साथ कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) भी लगता था। सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "सरकार ने कपास पर आयात शुल्क को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला स्वागत योग्य कदम है। इससे देश के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि इस फैसले से रॉ कॉटन सस्ती आने से हमारे कपड़े की उत्पादन लागत कम होगी और निर्यात बढ़ेगा। उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ भारत का शेयर भी बढ़ेगा।" सरकार ने कपास आयात शुल्क में राहत ऐसे समय में दी है, जब कपड़ा क्षेत्र सहित भारतीय निर्यातकों को अमेरिका में 50 फीसदी की भारी शुल्क दर का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी टैरिफ में मौजूदा 25 फीसदी शुल्क तथा अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क शामिल है, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगा। ये शुल्क भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद पर दंड के रूप में लगाया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

jammu, Death toll in Kishtwar , rises to 64

किश्तवाड़ । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने की घटना के बाद से चल रहे बचाव और तलाशी अभियान में मंगलवार को एक और महिला का शव बरामद हुआ है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। व्यापक बचाव और राहत अभियान आज छठे दिन भी जारी है।   अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ तेज़ हुए तलाशी अभियान के बीच आज सुबह बचावकर्मियों ने सड़ी-गली लाश देखी और उसे बरामद कर लिया। खोजी कुत्तों ने एक ढहे हुए घर के मलबे के नीचे से एक अन्य पीड़ित के शरीर के निचले हिस्से को भी बरामद करने में मदद की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह उस व्यक्ति के शव का हिस्सा है, जिसे त्रासदी के पहले दिन बरामद किया गया था।बचाव दल कई स्थानों पर खासकर लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थल के पास मुख्य प्रभावित स्थान पर मलबे में 'जिंदगी' की तलाश कर रहे हैं।   अधिकारियों के मुताबिक एक और शव मिलने के साथ 14 अगस्त को मचैल माता मंदिर जाने वाले आखिरी गांव चशोती में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। मृतकों में तीन सीआईएसएफ कर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 167 लोगों को बचाया गया है, जबकि सोमवार को सूची में नए सिरे से संशोधन के बाद लापता लोगों की संख्या घटकर 39 रह गई है।   एसडीआरएफ के पुलिस उपाधीक्षक मसूफ अहमद मिर्जा ने कहा कि बचाव और राहत अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। इलाके की जांच के लिए एक टीम नीचे की ओर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि बादल फटने का प्रभाव क्षेत्र बहुत बड़ा है, इसलिए इसमें समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ऊपर की ओर एक बड़े क्षेत्र को साफ कर दिया है और अब हम नीचे की ओर भी एक टीम भेज रहे हैं।   सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बल की पांच राहत टुकड़ियां बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं और अतिरिक्त चिकित्सा टीमों को तैनात करके प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। सेना के इंजीनियरों ने रविवार को चशोती नाले पर एक बेली ब्रिज का निर्माण किया, जिससे मचैल माता मंदिर के लिए आवश्यक संपर्क स्थापित हो गया। सेना ने बचाव और राहत अभियान को तेज़ करने के प्रयासों के तहत कुछ ऑल-टेरेन वाहन भी तैनात किए हैं।   पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सीआईएसएफ, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। बचावकर्मी एक दर्जन से ज़्यादा अर्थ-मूवर और अन्य भारी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि एनडीआरएफ ने बचाव अभियान में तेज़ी लाने के लिए डॉग स्क्वॉड सहित अपने संसाधन जुटाए हैं। बचावकर्मियों ने पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से ज़्यादा नियंत्रित विस्फोट करके खोज में बाधा डाल रहे विशालकाय पत्थरों को उड़ा दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

mumbai, 12 people died , rains in Maharashtra

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन बुरी तरह  प्रभावित हुआ है वहीं विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों घर गिर गए हैं और ५ लाख एकड़ जमीन पर फसल बर्बाद हो गई है। मुंबई में मीठी नदी में बाढ़ आ जाने से जहां कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, वहीं रेलवे पटरियों पर जलभराव होने से मुंबई की लाइफ लाइन लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है। सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी तरह बारिश की वजह से दृश्यमानता (विजिबिलटी)कम होने से हवाई सेवा पर असर पड़ा है। राज्य के आपातकालीन विभाग के मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर है। बरसात से विभिन्न घटनाओं में अब तक १२ लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों जानवर मर गए हैं। लोकल ट्रेनों के साथ सड़क यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। बारिश के  कारण जगह जगह बसें फंस गई है। हवाएं सेवाओं में भी देरी हो रही है। मुंबई में मीठी नदी के आस पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई है।   मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नांदेड़, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग , नासिक, सातारा, रायगढ़ आदि जिलों में भी नदियों का जलस्तर बढ़ा है, इन जिलों में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं। मुंबई में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही समुद्र में ज्वार आया हुआ है। इससे मुंबई शहर का पानी समुद्र में नहीं जा पा रहा है। इससे अचानक मीठी नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। इससे कुर्ला, पवई, बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स आदि इलाकों में पहले मजले तक पानी पहुंच गया है। क्रांति नगर पूरा मीठी नदी की बाढ़ से घिर गया है। यहां एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने अब तक २२५ लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचा दिया है। यहां राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है।   यही नही भारी बारिश से अंधेरी सबवे, मिलन सबवे, मालाड सबवे भर गया है , जिससे इन इन सबवे को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश से पालघर जिले के वसई में मीठागार नामक इलाके में १४५ परिवार पानी में घिर गए हैं, इसी तरह नालासोपारा और विरार में भी सैकड़ों इमारतों के आस पास बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। इसी तरह ठाणे जिले के मुंब्रा, भिवंडी, मीरा भाईंदर आदि इलाकों में जलभराव हो गया है, इससे नागरिकों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

new delhi, Opposition Indy Alliance, Parliament premises,

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद सिंह समेत कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा है, जो कि उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकता और उसे निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। चुनाव आयोग को विपक्ष को डराने के बजाय तथ्यों की जांच करनी चाहिए। यह सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि वोट के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है, जो सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

mumbai,

मुंबई । मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी 18 अगस्त को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है।   अच्युत पोतदार उन कलाकारों में से रहे, जिन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज और नैसर्गिक अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'आक्रोश' से की थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि मराठी सिनेमा में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। करीब चार दशकों लंबे करियर में अच्युत पोतदार ने 125 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिकाएं भले ही कभी-कभी सहायक पात्रों में रही हों, लेकिन उनके अभिनय की सच्चाई और सहजता हर किरदार को यादगार बना देती थी।   आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने प्रोफेसर की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वे 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'रंगीला', 'परिणीता', 'वास्तव', 'फेरारी की सवारी', 'दबंग 2' और 'भूतनाथ' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आए। हर फिल्म में उन्होंने अपने अलग अंदाज से योगदान दिया और यह साबित किया कि वे किसी भी किरदार में ढल जाने की क्षमता रखते हैं। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे और वहां भी अपने मजबूत अभिनय से पहचान बनाई। अच्युत पोतदार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सह-कलाकारों, निर्देशकों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

new delhi, Team India announced , Asia Cup 2025

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप 2024 के नायक जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव की एक साल से अधिक समय बाद टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह उस टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। हालांकि, चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह लंबे समय से सफेद गेंद क्रिकेट से दूर रहे हैं।सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। गिल की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। इस पर कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “जब गिल ने पिछली बार टी20 खेला था तो वह उपकप्तान थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हम खुश हैं कि वह वापस आए हैं।”टीम चयन को लेकर सूर्यकुमार ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम को बैटिंग के साथ बॉलिंग विकल्प भी देते हैं। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन के कारण कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना ही था। हालांकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है, बल्कि उन्हें स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।भारत की एशिया कप 2025 टी20 टीमसूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।स्टैंडबाय खिलाड़ी- प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  19 August 2025

new delhi, Madhya Pradesh , Mohan Yadav

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सोमवार को संसद भवन कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।   प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश में वंदे मेट्रो ट्रेन के कोचों को बनाने की फैक्टरी स्थापित हो चुकी है और भोपाल में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू होने वाली है। साथ ही एक प्रदेश में किसान सम्मेलन होने वाला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण दिया है।   मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने यह जानकारी साेमवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पर भी दी। उन्होंने लिखा कि सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

guwahati, Earthquake , Assam

गुवाहाटी । असम के नगांव जिले में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भारतीय सिस्मोलॉजी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 बजकर 09 मिनट 33 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नगांव जिले में जमीन के अंदर 35 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.28 उत्तरी अक्षांश तथा 92.71 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

kolkata, New FIR filed , Vivek Agnihotri

कोलकाता। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी गोपाल मुखर्जी उर्फ गोपाल पाठा के पोते संतना मुखर्जी ने फिल्म में उनके दादा के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए नई एफआईआर दर्ज कराई है।   सोमवार को संतना मुखर्जी ने कहा है कि फिल्म में उनके दादा को 'कसाई' के रूप में दिखाया गया है, जो ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार से बिना अनुमति लिए ही गोपाल मुखर्जी का चरित्र फिल्म में शामिल किया गया। संतना मुखर्जी ने स्पष्ट किया कि उनके दादा अनुशीलन समिति के सदस्य थे, कुश्ती में पारंगत थे और 1946 के दंगों के दौरान मुस्लिम लीग की हिंसा से लोगों की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे। हालांकि, वे बकरा मांस की दो दुकानों के मालिक भी थे, लेकिन उन्हें 'कसाई' कहना गलत है।    इससे पहले, फिल्म के खिलाफ जुलाई में मुर्शिदाबाद जिले और कोलकाता के लेक टाउन थाने में भी एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप था कि फिल्म में ऐसे संवेदनशील दृश्य हो सकते हैं, जो राज्य की सांप्रदायिक सद्भावना को प्रभावित कर सकते हैं।    विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने 31 जुलाई को इन एफआईआर को रद्द करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ में याचिका दायर की थी। 4 अगस्त को न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की पीठ ने इन एफआईआर पर अंतरिम रोक लगा दी थी।    'द बंगाल फाइल्स' को विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स' ट्रिलॉजी का तीसरा भाग माना जा रहा है। इससे पहले 2019 में 'द ताशकंद फाइल्स' और 2022 में विवादित 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो चुकी हैं। ममता बनर्जी सरकार पर पहले भी फिल्मों पर रोक लगाने के आरोप लगते रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

new delhi,   Lok Sabha,   Rajya Sabha

नई दिल्ली । राज्यसभा में सोमवार को भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है। विधेयक बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को सुदृढ़ करने, एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देने, व्यापार को सुगम बनाने और भारत के समुद्र तट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।   सदन में बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगाम किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने "वोट चोरी" के आरोप लगाए और कहा कि भारत का चुनाव आयोग विपक्षी दलों को "धमका" रहा है। पीठासीन सभापति सस्मित पात्रा ने कहा कि यह मुद्दा बताए गए कार्य से संबंधित नहीं है। इस पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन अभी विधेयक पर चर्चा हो रही है। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के व्यवहार के कारण 69 घंटे बर्बाद हो गए हैं। देश इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को देख रहा है। विपक्ष को बहस नहीं, बल्कि "अराजकतावाद, अवरोधवाद" पसंद है। इस बीच विपक्ष ने अपना विरोध जारी रखा। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया ।   "माफिया" शब्द पर डीएमके ने जताई आपत्ति विधेयक पर चर्चा के दौरान तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर एआईएडीएमके सांसद थंबीदुरई की टिप्पणी से सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। एआईएडीएमके सांसद थंबीदुरई ने भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि डीएमके के सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। डीएमके सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। राज्य के बंदरगाहों से जब्त किए गए नशीले पदार्थों में "डीएमके के लोग" शामिल हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने डीएमके सरकार पर बंदरगाहों के "दुरुपयोग" का आरोप लगाया और कहा कि "डीएमके माफिया" ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। इस बीच डीएमके सभी सांसद सदन में आ गए और हंगामा करने लगे। पीठासीन सस्मित पात्रा ने "माफिया" शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई और इसे असंसदीय बताया। डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया और थंबीदुरई की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार पर चर्चा इस मामले के संदर्भ में अप्रासंगिक थी। इसे सदन की कार्यवाही से निकाल देना चाहिए। इस पर पीठासीन सभापति पात्रा ने कहा कि इस पर निर्णय उपसभापति लेंगे। हालांकि, थंबीदुरई ने कहा कि उनकी टिप्पणी बंदरगाहों के संचालन से संबंधित है और इसलिए उनकी टिप्पणियां प्रासंगिक हैं। कांग्रेस के पास नीति नहीं थी पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहा कि प्रस्तावित कानून बंदरगाहों के संचालन के लिए अनुशासन, स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्र और राज्य सरकारें इस क्षेत्र में मिलकर काम कर सकें। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन इसके लिए उनके पास नीति नहीं थी। कांग्रेस ने इस मंत्रालय पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए केवल एक ही कानून वो बना पाए। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ग्यारह वर्षों में ग्यारह कानून पेश किए, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 2004 से 2014 के बीच केवल एक कानून पेश किया। उन्होंने तर्क दिया, "यदि नीतियां पर्यावरण के अनुकूल और जनहितैषी हों, तभी सुधार संभव है।" सोनोवाल ने कहा कि यह विधेयक देश में बंदरगाहों और नौवहन को सशक्त बनाएगा। उन्होंने प्रस्तावित कानून के पांच महत्वपूर्ण प्रावधानों को गिनवाया। जिसमें अर्थात् एकीकरण - दीर्घकालिक योजना और डेटा-आधारित निर्णय लेने में सुविधा प्रदान करना, "तेज़, पारदर्शी" समाधान प्रदान करने के लिए एक विवाद समाधान तंत्र की शुरुआत, कुशल डेटा विनिमय और संग्रह को सक्षम करने के लिए डिजिटल एकीकरण शामिल है।   क्या है भारतीय पत्तन विधेयक यह विधेयक भारत के बंदरगाहों से जुड़े कानूनों को एक साथ जोड़ने, बंदरगाह के विकास को सुव्यवस्थित करने, व्यापार करने में आसानी बढ़ाने और देश के समुद्री तटों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के मकसद से लाया गया है। इस विधेयक में प्रमुख बंदरगाहों के अलावा अन्य बंदरगाहों के लिए राज्य समुद्री बोर्ड बनाने का प्रावधान है। साथ ही, बंदरगाह क्षेत्र के विकास के लिए समुद्रीय राज्य विकास परिषद बनाने का भी प्रावधान है। विधेयक में यह भी प्रावधान है कि बंदरगाहों पर प्रदूषण, आपदा, आपात स्थिति, सुरक्षा, नेविगेशन और डाटा प्रबंधन को लेकर बेहतर व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, भारत की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पालन, बंदरगाहों का संरक्षण और बंदरगाहों से जुड़े विवादों के समाधान के लिए विवाद निवारण तंत्र भी बनाने का भी प्रावधान है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

new delhi, Rupee strengthened, against dollar

नई दिल्ली । भारत की क्रेडिट रेटिंग बढ़ने, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने और देश में आर्थिक सुधारों की गति तेज होने की संभावना का असर आज भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने सकारात्मक माहौल और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की लिवाली के कारण रुपया आज डॉलर की तुलना में मजबूत होकर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 21 पैसे उछल कर 87.35 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय मुद्रा 87.56 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.46 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद के लिए रुपया मामूली फिसलन के साथ 87.48 के स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बने सकारात्मक माहौल के कारण रुपया 24 पैसे की तेजी के साथ 87.32 के स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 21 पैसे की उछाल के साथ 87.35 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया। फौरेक्स मार्केट के एक्सपर्ट और टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव का मानना है कि एसएंडपी द्वारा भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार करने की वजह से विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसकी वजह से देश में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म दोनों तरह के विदेशी निवेश में तेजी आने की संभावना बन गई है। इसका असर आज स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों की लिवाली के रूप में भी नजर आया, जिसके कारण मुद्रा बाजार में डॉलर की आवक भी बढ़ गई। इसके साथ कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट ने भी आज रुपये को सपोर्ट दिया। यही वजह है कि आज पूरे दिन रुपया अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया। मुद्रा बाजार में आज रुपये ने डॉलर की तुलना में मजबूत प्रदर्शन करने के साथ ही अन्य दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूती दिखाई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 88 पैसे की तेजी के साथ 118.32 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 30 पैसे की उछाल के साथ 101.99 के स्तर तक पहुंच गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

new delhi, 32 schools ,bomb threats

नई दिल्ली । दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के 32 स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी मिली। इनमें से अधिकतर कॉल द्वारका स्थित स्कूलों को मिली हैै। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच के बाद पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस धमकी को फर्जी बताया। अधिकारियों ने बताया कि ये धमकियां सोमवार तड़के ईमेल के जरिए दिल्ली के विभिन्न स्कूलों को भेजी गईं। स्कूल परिसर की गहन जांच की और धमकियों को झूठा बताया, क्योंकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दमकल विभाग के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7.25 से लेकर दाेपहर 12.25 बजे तक दमकल कंट्रोल रूम को दिल्ली के 32 स्कूलों में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सभी मामलों में दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा बम और डॉग स्क्वाड के साथ ही अन्य जांच एजेंसी मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सभी स्कूलों की घंटों जांच करने के बाद सभी कॉल को फर्जी करार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चाणक्यपुरी और दिल्ली के अन्य स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल ४० से ज्यादा स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियां मिलीं थीं। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रहे हैं। इसके साथ ही हमने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इससे पहले दिसंबर महीने में पिछले साल 2024 में भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में सभी फर्जी साबित हुए थे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 August 2025

new delhi,  Election Commission, ,Chief Election Commissioner

नई दिल्ली । विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे तमाम आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को  एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल समान हैं, कोई पक्ष या विपक्ष नहीं। उन्होंने दोहराया कि चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और मिथ्या आरोपों से आयोग न तो डरता है और न ही मतदाता प्रभावित होते हैं।   दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया बिहार में शुरू की गई। राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं की वास्तविक आवाज राष्ट्रीय व राज्य स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रही या फिर जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मतदाता की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों के इस्तेमाल की शिकायत भी मिली है, लेकिन आयोग मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न होंगे।   उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग के साथ पंजीकरण के माध्यम से होता है। फिर चुनाव आयोग एक ही राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? चुनाव आयोग के लिए सभी समान हैं। चाहे कोई भी किसी भी राजनीतिक दल का हो, चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। अब तक 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंटों ने एक ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की है। जब हर बूथ पर यह ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की जा रही थी, तब सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने अपने हस्ताक्षरों से इसे सत्यापित किया है। मतदाताओं ने कुल 28,370 दावे प्रस्तुत किए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

jammu, Death toll in Kathua , reaches seven

कठुआ । जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के जंगलोट इलाके में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात भारी बारिश के बाद बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मृतकों में एक किशोर, चार बच्चे और दो महिलाएं हैं।अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान रेणु देवी (39) पत्नी परवीन सिंह, राधिका (9) बेटी परवीन सिंह, सुरमु दीन (30) बेटा बशीर अहमद, फानू (6) बेटा सुरमु दीन, शेदु (5) बेटा सुरमु दीन, ताहू (2) बेटा हबीब दीन और जुल्फान (15) बेटी बशीर अहमद के रूप में हुई है। सभी मृतक कठुआ तहसील के जंगलोट के बागरा गांव के निवासी थे।   भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर, कठुआ में विनाशकारी बादल फटने के बाद फंसे हुए परिवारों को बचा रही है। सैनिक नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर जीवन बचाने, राहत पहुंचाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

new delhi,PM Modi inaugurated, capital

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो अहम राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।   इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एलजी वीके सक्सेना, केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा और हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी राधा कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए दिल्ली को मिली तमाम सौगातों के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के अग्रणी बनने के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वदेशी तकनीक के उन्नत विकास का श्रेय भी पीएम मोदी को दिया।   पहली राजमार्ग परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली का हिस्सा है। यह राजमार्ग 10.1 किलोमीटर लंबा है और इसे बनाने में करीब 5,360 करोड़ रुपये लगे हैं। यह राजमार्ग यशोभूमि, मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आने वाला बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका बस डिपो से जुड़ता है। इसका एक हिस्सा शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 तक और दूसरा हिस्सा द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक बना है। इसका हरियाणा वाला हिस्सा मार्च 2024 में पहले ही शुरू हो चुका है।दूसरी राजमार्ग परियोजना शहरी विस्तार सड़क-II (यूईआर-II) है, जो अलीपुर से ढिंचाऊ कलां तक जाती है। यह राजमार्ग 33 किलोमीटर लंबा है और इसे बनाने में करीब 5,580 करोड़ रुपये लगे हैं। यह सड़क दिल्ली को बहादुरगढ़ और सोनीपत से जोड़ती है। इससे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और माल ढोने वाले ट्रक आसानी से आ-जा सकेंगे। इससे सफर तेज और आसान हो जाएगा। इससे दिल्ली के भीतरी और बाहरी रिंग रोड पर, मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। यह परियोजना माल की आवाजाही को तेज और आसान बनाएगी और एनसीआर क्षेत्र में जीवन को सुगम बनाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

gurugram, Firing , Elvish Yadav

गुरुग्राम । यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। सुबह-सुबह अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। एल्विश यादव भी उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे।   पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है।   एल्विश के घर पर सुबह तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई है।   बता दें कि एल्विश यादव हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के नजदीकी हैं। पिछले दिनों राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। इस केस को फाजिलपुरिया केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

gurugram,Blood donation,J.P. Nadda

गुरुग्राम। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि रक्तदान न केवल मानव जीवन को बचाने का कार्य है, बल्कि यह एक प्रकार की राष्ट्र सेवा भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को केवल एक दान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह मानवता को समर्पित एक नया जीवनदान है। ये बातें श्री नड्डा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम के बहोड़ा कला स्थित ब्रह्मकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित विशाल रक्तदान अभियान 2025 का शुभारंभ के दौरान कही।उल्लेखनी है कि यह अभियान समाज सेवा प्रभाग और ब्रह्मकुमारी के दिल्ली जोन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है और इसमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्त विज्ञान सोसाइटी का सहयोग शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक लाख से अधिक ब्लड डोनेशन यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है, तो वह केवल रक्त नहीं दे रहा होता, बल्कि किसी के जीवन को बचाने और समाज में मानवता की ज्योति जलाने का महान कार्य कर रहा होता है। केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए कहा कि मानव शरीर हर तीन महीने में नया रक्त का निर्माण करता है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी जरूरतमंद की मदद कर सकता है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने ई-रक्तकोष तैयार किया है, जिसमें रक्त से संबंधित सभी जानकारियों का एक महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर रक्त को आसानी से और शीघ्रता से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सर्वोच्च कार्य है।ब्रह्मकुमारी संतोष दीदी ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। किसी के जीवन की बुझती हुई ज्योति को पुनः प्रज्वलित करना ही मानव जीवन का सबसे पुनीत कार्य है।” उन्होंने कहा कि यह निस्वार्थ भाव से किया गया ऐसा दान है, जिससे न केवल जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, बल्कि दाता को भी आत्मिक संतोष और जीवन की सच्ची सार्थकता का अनुभव होता है।कार्यक्रम में विधायक बिमला चौधरी, सोशल सर्विस विंग की चैयरपर्सन राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी संतोष एवं ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशक ब्रह्मकुमारी आशा, तथा सोशल सर्विस विंग के उप चैयरपर्सन ब्रहमकुमार प्रेम सिंह एवं सोशल सर्विस विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके अवतार सहित ब्रह्मकुमारी संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ प्रताप मिड्ढा बीके गिरीश, बीके प्रकाश, बीके पूनम, बीके विधात्री, बीके सरिता, बीके बीरेंद्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

patna, Congress

नई दिल्ली । बिहार में कांग्रेस पार्टी की 'वोट अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।   कांग्रेस की यह 'मतदाता अधिकार रैली' बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनर्रीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित की गई है। रैली की शुरुआत सासाराम के सुआरा हवाई पट्टी (बियाडा मैदान) से हुई है, जहां कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 'इंडी' गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।    यह यात्रा में रैली सासाराम से शुरू होकर शाम 4 बजे डेहरी ऑन सोन के अंबेडकर चौक पहुंचेगी, जहां से काराकाट होते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। तय मार्ग में थाना चौक, पाली रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, बैरन, नबीनगर और औरंगाबाद शामिल हैं। राहुल गांधी शाम 7 बजे औरंगाबाद के रमेश चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।यह यात्रा एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगी। पटना की जनसभा में ‘इंडी’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे। इस दौरान यात्रा राज्य के औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जिलों से होकर गुजरेगी।   कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 August 2025

bangluru, Explosion in Bangalore, one boy died

बैंगलोर । बेंगलुरु में स्वतंत्रता दिवस के दिन अदुगोडी थाना क्षेत्र स्थित एक घर में विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लाेग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 13 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने घोषणा की क‍ि मृतक लड़के के परिवार को 5 लाख, घायलों को एक लाख का मुआवजा और इलाज की सुवि‍धा उपलब्‍ध कराएगी।    शहर के चिन्नय्यानपाल्या स्थित श्रीराम कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार को हुए विस्फोट में मुबारक (8 साल) की मौत हो गई। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजय गांधी और विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय महिला सरसम्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। विस्फोट की तीव्रता से लगभग 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए।    घटना के संबंध में बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार ने बताया कि यह विस्फोट अदुगोडी थाना क्षेत्र में हुआ और इसकी तीव्रता के कारण 13 घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि, कुल 5 अस्पताल घायलों का इलाज कर रहे हैं। विस्फोट की वास्तविक प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है और पूरी जांच के बाद ही विस्फोट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।    वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत का खर्च वहन करेगी, मृतक लड़के के परिवार को 5 लाख का मुआवजा, घायलों का पूरा इलाज और घायलों को एक लाख का मुआवजा देगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 August 2025

new delhi, Prime Minister

नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लॉन्च करने का ऐलान करके देश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री के ऐलान के मुताबिक इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी करने वाली युवाओं को सरकार की ओर से 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ये योजना आज से ही लागू हो रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना से देश के 3.50 करोड़ से अधिक युवाओं को फायदा होगा। इसके लिए 1 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।   प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 15 अगस्त के दिन हम देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं। इसके तहत जो युवा निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, जो कंपनी ज्यादा रोजगार के अवसर बनाएंगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी।   इस संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना अलग-अलग सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करेगी। इसमें भी सबसे अधिक फोकस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर होगा। इस योजना को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं के बारे में जानकारी दी गई है। दूसरे भाग में नौकरी देने वाली कंपनियों यानी नियोक्ता के संबंध में बताया गया है। निजी क्षेत्र में नौकरी के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पहली बार पंजीकृत होने वाले युवाओं को दो किस्तों में अधिकतम 15,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना के तहत पहली किस्त 6 महीने की नौकरी पूरी होने के बाद दी जाएगी, जबकि दूसरी किस्त कर्मचारियों द्वारा 12 महीने की नौकरी पूरी कर लेने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोगाम) को पूरा कर लेने के बाद दी जाएगी‌। हालांकि वित्तीय सहायता वाली इस योजना का फायदा उन कर्मचारियों को ही मिलेगा, जिनका वेतन अधिकतम 1 लाख रुपये होगा। इससे अधिक वेतन वाले कर्मचारियों को इस योजना का फायदा नहीं मिल सकेगा। इस योजना के जरिए सरकार युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी लाभ देगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करने वाली कंपनियों को प्राथमिकता मिलेगी। इसके तहत कंपनियों को 2 साल तक हर महीने हर कर्मचारी के लिए 3,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। हालांकि कंपनियों को कर्मचारियों की नौकरी के एवज में तभी भुगतान किया जाएगा, जब कर्मचारी कम से कम 6 महीने तक नौकरी करता रहे। योजना के प्रावधानों में ये भी स्पष्ट किया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ये इंसेंटिव 2 साल की अवधि पूरा होने के बाद तीसरे और चौथे साल में भी जारी रहेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 August 2025

  new delhi, Kharge accused , voter list

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करा रहा है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर एक संदेश में कहा कि भारतीय लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष चुनाव है, जैसा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 15 जून 1949 को संविधान सभा में स्पष्ट किया था। खरगे ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' के नाम पर विरोधी दल के वोट काटे जा रहे हैं। कई जीवित व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया है। बिहार में 65 लाख वोट कटने पर सत्ताधारी दल को कोई आपत्ति नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि इस प्रक्रिया का लाभ किसे पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह बताने से इनकार किया कि किन लोगों के और किस आधार पर वोट काटे जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही आयोग ने मतदाता सूची सार्वजनिक की। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने आंकड़ों के साथ साबित किया है कि किस प्रकार से एक लोकसभा सीट पर गड़बड़ी कर जीत हासिल की गई। अब ऐसे ही प्रमाण कई अन्य सीटों पर भी सामने आ रहे हैं, जहां अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त थी, लेकिन एक क्षेत्र में भाजपा की बढ़त से कांग्रेस प्रत्याशी हार गए। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी आशंका जताई और कहा कि पार्टी इस पर बारीकी से अध्ययन कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जांच करें। यह देखें कि किनके नाम काटे गए हैं, मृत घोषित किए गए हैं, स्थानांतरित किए गए हैं या एक ही पहचान पत्र को कई स्थानों पर जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले अतिरिक्त सूची भेजी जाती है, जिसकी जांच का समय उम्मीदवारों के पास नहीं होता। खरगे ने कहा कि यह केवल चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 August 2025

chandigarh, BSF tightened ,noose on Pakistan

चंडीगढ़ । पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की शांति भंग करने का प्रयास किया।  पाकिस्तान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में हथियार गिराए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की इन हरकतों पर नकेल कस दी है।    बीएसएफ ने बुधवार की रात पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सक्रियता दिखाते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया और अपना पहला ऑपरेशन पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के हजारा गांव के पास सतलुज नदी किनारे पर किया। खुफिया सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति रात के अंधेरे में सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर सकता है।   बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि इसी आधार पर जवानों ने ‘रिवर एम्बुश’ बिछाया और इलाके की चौकसी तेज कर दी। बीएसएफ की तरफ से घेराबंदी की गई और संदिग्ध को दबोच लिया गया। शुरुआती पूछताछ में उसके संभावित पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। दूसरा ऑपरेशन अमृतसर जिले के निस्सोके गांव के खेतों में चलाया गया । बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए एक खेप गिराने की तैयारी है। जवानों ने खेतों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। थोड़ी देर बाद घास के बीच छिपा एक क्वाडकॉप्टर बरामद हुआ।   उन्हाेंने बताया कि उयह सिर्फ एक ड्रोन नहीं था—इसके पेलोड में 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 100 जिंदा कारतूस और 4 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 4.135 किलो) थे। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अब सीमा पर चुनौती ‘दोहरी’ है—एक तरफ पुराने जमाने की घुसपैठ के रास्ते, दूसरी तरफ आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल। ड्रोन ज्यादातर रात में उड़ाए जाते हैं, जीपीएस और ऑटो-पायलट मोड पर ताकि ऑपरेटर को खुद भारतीय सीमा में आने की जरूरत न पड़े।   बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे लिए अब जमीन और आसमान, दोनों पर बराबर नजऱ रखना ज़रूरी हो गया है। यही वजह है कि हम हाई-टेक सेंसर, नाइट विजऩ और लोकल इंटेलिजेंस के साथ लगातार तालमेल बनाए रखते हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 August 2025

handwada, Three associates ,terrorists arrested

हंदवाड़ा । हंदवाड़ा के हाजिन क्रालगुंड इलाके से गुरूवार को सुरक्षाबलों ने आतंकवादियाें के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार व गोलीबारूद भी बरामद हुआ है।   अधिकारियों ने गुरुवार काे बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियाें के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियाें के सहयोगियों की पहचान मोहम्मद इकबाल पंडित पुत्र शरीफ दीन पंडित निवासी बनपोरा लंगेट, सज्जाद अहमद शाह पुत्र बशीर अहमद शाह निवासी चेकपारिन और इश्फाक अहमद मलिक पुत्र शब्बीर अहमद मलिक निवासी क्रालगुंड के रूप में हुई है। उन्हाेंने बताया कि तीनाें के कब्जे से एक पिस्तौल, दाे कारतूस, 20 एके-47 राइफल के कारतूस और 20 पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

new delhi, Wholesale inflation rate , July

नई दिल्‍ली । खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर भी जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्‍तर -0.58 फीसदी पर आ गई है। पिछले महीने जून में ये -0.13 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 2.10 फीसदी पर थी। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक जुलाई में थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की वस्‍तुओं की कीमतें घटने से -0.58 फीसदी रही है। थोक महंगाई की नकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मूल धातुओं के निर्माण आदि की कीमतों में गिरावट की वजह से आई है। आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खाद्य वस्तुओं के महंगाई में 6.29 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि जून में 3.75 फीसदी की गिरावट आई थी। जुलाई महीने में सब्जियों के दाम में 28.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जून महीने में यह 22.65 फीसदी थी। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई जुलाई महीने में बढ़कर 2.05 फीसदी रही, जबकि पिछले महीने जून में यह 1.97 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन और बिजली क्षेत्र में जुलाई में नकारात्मक महंगाई या अपस्फीति 2.43 फीसदी रही, जबकि जून में यह 2.65 फीसदी थी।   जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 8 साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आ गई है। ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के लक्ष्य से नीचे है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की महंगाई का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

jammu, Cloudburst , Machail Mata Yatra route

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई मकानों को नुकसान हो गया है। लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ मार्ग कट गए हैं। बचाव अभियान जारी है। इस घटना को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा से फोन पर बात की। उसके बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की।   गुरुवार को मीडिया सेंटर में मीडिया से घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चोसिटी क्षेत्र में भीषण बादल फटा है, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है। प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है, बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। मेरे कार्यालय को नियमित अपडेट मिल रहे हैं, हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन चिकित्सा उपचार के लिए हेली-रेस्क्यू की भी व्यवस्था करेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

new delhi,  success of Operation

नई दिल्ली । इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता का खास जश्न मनाया जाएगा। फूलों की सजावट भी इसी ऑपरेशन के आधार पर होगी। आमंत्रण पत्रों पर भी ऑपरेशन सिंदूर का लोगो अंकित होगा। आयोजन स्थल पर पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। शाम को पहली बार पूरे भारत में 140 से अधिक प्रमुख स्थानों पर सशस्त्र बलों के बैंड देशभक्ति की धुनों से देश को सराबोर करेंगे।   रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल किला पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। रक्षा सचिव इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी पीएम को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी प्रधानमंत्री को सलामी देगी। इसके बाद प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दस्ते में 96 जवान शामिल होंगे, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 24-24 जवान होंगे।   भारतीय वायु सेना इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का समन्वय कर रही है। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान अतिरिक्त डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के हाथ में होगी। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनका स्वागत करेंगे।   दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर स्थित मंच तक ले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। इसी समय 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के वीर तोपची 21 तोपों की सलामी देंगे। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस औपचारिक बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी और गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में सहायक प्रशिक्षक) अनुतोष सरकार होंगे। ध्वजारोहण के बाद 128 कर्मी तिरंगे को 'राष्ट्रीय सलामी' देंगे। राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे। विंग कमांडर तरुण डागर इस अंतर-सेवा रक्षक और पुलिस रक्षक दल की कमान संभालेंगे।   राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल में थल सेना की टुकड़ी की कमान मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर वीवी शरवन संभालेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल के हाथ में होगी। 'राष्ट्रीय सलामी' देने के दौरान एक जेसीओ और 25 अन्य रैंकों वाला वायु सेना बैंड राष्ट्रगान बजाएगा। बैंड का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर एम डेका करेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब 11 अग्निवीर वायु संगीतकार भी राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर एक राष्ट्रीय ध्वज लिए और दूसरा 'ऑपरेशन सिंदूर' को दर्शाने वाला ध्वज लेकर आयोजन स्थल पर फूलों की वर्षा करेंगे। इन हेलीकॉप्टरों के कैप्टन विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

mumbai, Shilpa Shetty ,60 crore fraud

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। अब मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है। यह धोखाधड़ी शिल्पा और राज की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक सौदे के दौरान हुई थी। कोठारी की शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। व्यापारी कोठारी का आरोप है कि व्यापार निवेश के नाम पर लिया गया उनका पैसा निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह धनराशि 2015 से 2023 के बीच बिजनेस विस्तार के नाम पर दी थी। शिकायत के मुताबिक, राजेश आर्या नाम के व्यक्ति ने दीपक कोठारी की मुलाकात शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से करवाई थी। उस समय राज और शिल्पा बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे, जो एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म था। आरोप है कि दोनों ने 75 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिस पर 12 प्रतिशत ब्याज चुकाना था। ब्याज से बचने के लिए उन्होंने कथित रूप से हेरफेर कर इस राशि को लोन की बजाय कंपनी में निवेश के रूप में दिखाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनसे हर महीने रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादे के बावजूद भुगतान नहीं किया। इस लेन-देन में शिल्पा गवाह के रूप में मौजूद थीं, हालांकि सितंबर 2016 में उन्होंने अचानक कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी के मुताबिक, बाद में उन्हें शिल्पा और राज के पहले के कथित कारनामों की जानकारी मिली, साथ ही यह भी पता चला कि उनकी कंपनी पर पहले से ही दिवालियापन का मामला चल रहा था।कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके सहयोगी ने एक सुनियोजित साजिश के तहत लोगों को धोखे में फंसाया। लगभग 60.48 करोड़ की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीसी की धारा 403, 406 और 34 के तहत शिल्पा और राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। गौरतलब है कि शिल्पा और राज इससे पहले भी कई बार विवादों में सुर्खियां बटोर चुके हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

new delhi, Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जान को खतरा बताने वाले उनके वकील मिलिंद डी पवार ने जग हंसाई के बाद आज काेर्ट से अपना बयान वापस ले लेंगे। पुणे की कोर्ट में वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में पवार ने राहुल गांधी की जान को खतरा बताते हुए एक याचिका (परसिस) दाखिल की थी।इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब खुद वकील ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बयान उन्होंने राहुल गांधी से बिना किसी निर्देश और सलाह के दाखिल किया था। राहुल गांधी ने इस परसिस को लेकर नाराजगी जताई और इसकी सामग्री से साफ असहमति जताई है। मिलिंद पवार ने अपने बयान में कहा कि वे इस परसिस को गुरुवार को औपचारिक रूप से वापस लेने लेंगे।उल्लेखनीय है कि वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार को पुणे की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने राहुल गांधी के वकील द्वारा दायर एक याचिका को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 August 2025

new delhi, Inauguration, flats for MPs

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे सांसदों के ईज ऑफ लिविंग में सुधार और सरकारी खर्च में कमी की दिशा में अहम कदम बताया। इस परिसर के चार टावर हैं। इसके नाम देश की प्रमुख नदियों कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली पर रखे गए हैं।   प्रधानमंत्री ने इसके लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में कर्तव्य पथ पर केंद्रीय सचिवालय ‘कर्तव्य भवन’ का लोकार्पण हुआ था और अब सांसदों के लिए यह नया आवास परिसर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टॉवर के नाम नदियों के नाम रखने की परंपरा देश की एकता को मजबूत करती है।   प्रधानमंत्री ने बताया कि नए आवास पुराने सांसद भवनों की जर्जर स्थिति से मुक्ति देंगे। पहले सांसदों को बार-बार आवास संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब वे इन समस्याओं से मुक्त होकर जनता की समस्याओं के समाधान में अधिक समय और ऊर्जा लगा सकेंगे।   उन्होंने कहा कि पहली बार सांसद बनने वालों को दिल्ली में आवास आवंटन में आने वाली कठिनाइयों को भी यह परियोजना दूर करेगी। इन बहुमंजिला इमारतों में 180 से अधिक सांसद एक साथ रह सकेंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले कई मंत्रालय किराए की इमारतों में चलते थे, जिन पर हर साल करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च होते थे। सांसद आवास की कमी भी सरकारी खर्च बढ़ाती थी।   प्रधानमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 तक लोकसभा सांसदों के लिए एक भी नया आवास नहीं बना था, जबकि 2014 के बाद इसे मिशन मोड में लिया गया। अब तक इन फ्लैटों समेत लगभग 350 सांसद आवास बनाए जा चुके हैं, जिससे जनता का पैसा बच रहा है। उन्होंने इस निर्माण में जुड़े इंजीनियरों और श्रमिकों की मेहनत की सराहना की।   उन्होंने कहा कि इन आवासों में सतत विकास के मानकों का पालन किया गया है और यह परिसर स्वच्छता व एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री ने सांसदों से परिसर में स्वच्छता प्रतियोगिता और विभिन्न राज्यों के त्योहारों के सामूहिक आयोजन की अपील की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2025

uttarkashi, Harshil is in danger , Bhagirathi river

उत्तरकाशी । भागीरथी नदी में करीब तीन किलोमीटर लंबी झील बनने से अब हर्षिल भी खतरे की जद में है। यह झील लगातार विस्तार ले रही है। जिलाधिकारी ने सोमवार को इस झील का निरीक्षण किया और अधिकारियों को झील के पानी के नियंत्रित निकासी के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने हर्षिल और धराली पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।   दरअसल, धराली में 5 अगस्त को जल प्रलय जैसी स्थिति में हर्षिल में भी हजारों टन मलबा आर्मी कैंप को अपने साथ बहा ले गया। इसके बाद से सेना के कई जवान लापता हैं। भागीरथी में आए इस मलबे से हर्षिल के पास नदी को एक झील में तब्दील कर दिया है। यहां करीब तीन किलोमीटर लंबी झील बनने से अब हर्षिल भी खतरे में है। भागीरथी नदी में झील का स्वरूप बनने से न केवल गंगोत्री नेशनल हाईवे का एक हिस्सा पानी में डूब गया है, बल्कि, यहां मौजूद आर्मी का हेलीपैड भी पानी में समा गया है।   इस झील के संभावित खतरे की संवेदनशीलता काे समझते हुए आज सुबह जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वन विभाग की टीम के साथ हर्षिल के पास बनी झील का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि झील से पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो रही है, लेकिन बाढ़ के साथ आंशिक झील के किनारे पर आए पेड़ से पानी अवरूद्ध होने की संभावना है, जिसे तुरंत हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिए हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आज सुबह धराली हर्षिल पहुंचकर चल रहे राहत बचाव अभियान का जायजा लिया।   इसके साथ ही जिलाधिकारी आर्य ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये और आपदा प्रभावित लोगों को सभी प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। धराली हर्षिल आपदा के बाद से जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही रसद सामग्री वितरण आदि कार्यों को तीव्र गति के साथ किया जा रहा है।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2025

new delhi, Air India flight, Thiruvananthapuram to Delhi

नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान (संख्या एआई2455) की रविवार को चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। सफर के दौरान खराब मौसम के बीच तकनीकी समस्या का शक होने पर चालक दल ने विमान को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान ने रात करीब 8 बजे तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंचा। विमान में कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल सहित कुछ अन्य सांसद और यात्री सवार थे, जो चालक दल की समझदारी के कारण बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। वेणुगोपाल ने हवाई सफर की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने और डीजीसीए से इस घटना की जांच की मांग की है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2025

new delhi,  political fight,  Rahul Gandhi

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में इस विरोध को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई बताया।23 सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी पुलिस वैन में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि हम बात नहीं कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है।  उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि आज जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, इंडी गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया। वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं- यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। एकजुट विपक्ष और देश का हर मतदाता मांग करता है। साफ-सुथरी वोटर लिस्ट और ये हक हम हर हाल में लेकर रहेंगे।उल्लेखनीय है कि इस मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक सहित कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। करीब के एक घंटे के प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने 'वोट चोरी रोको' और 'एसआईआर खत्म करो' जैसे नारे लगाए। कई नेताओं ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी, जिस पर एसआईआर और वोट चोरी लिखा हुआ था और उस पर लाल रंग का क्रॉस का निशान बना हुआ था।पुलिस ने इस विरोध मार्च को रोकने के लिए पहले से ही संसद भवन से कुछ दूरी पर आरबीआई गेट के पास बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही सांसद बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसके विरोध में अखिलेश यादव, आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव बैरिकेड फांद गए। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और विरोध तेज होते ही पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में लाखों नाम हटाए जा रहे हैं और यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2025

fatehpur, Hindu organizations ,hoisted saffron flag

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को आबूनगर रेडाइया स्थित दाे साै वर्ष पुराने ऐतिहासिक मकबरा की इमारत को ठाकुरजी का मंदिर बताते हुए हिन्दू संगठनाें के युवकाें ने वहां भगवा झंडा फहरा दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां बनी मजाराें में ताेड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। इसके बाद से यहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर हैं।   विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा नेताओं के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र हाेकर मकबरा इलाके में घुस गए। यह भारी भीड़ पुलिस प्रशासन की तीन किलोमीटर के दायरे में तीन जगह लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते मकबरा स्थल तक पहुंच गए। भगवा झंडे लिए इन युवकाें ने जमकर हंगामा किया और मकबरे पर भगवा झंडा लगा दिया। युवकाें ने वहां बनी मजारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।   बताया गया कि इस हरकत काे लेकर मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया ताे मारपीट और पथराव शुरू हाे गया। इस पर पुलिस ने हिंदू संगठनों के लाेगाें काे बाहर कर मकबरे पर लगा भगवा झंडा उतार कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया। माैके पर दोनों पक्षों के लाेगाें ने जमकर नारेबाजी की। जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस माैजूद हैं। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में अभी काेई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 August 2025

bangluru, Prime Minister flagged off , new Vande Bharat trains

बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर नई बेंगलुरु-बेलगाम 'वंदे भारत' ट्रेन सहित तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।  प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन की मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने ट्रेन और मेट्रो से यात्रा करने वाले छात्रों से बातचीत भी की।   प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन लंबी दूर की वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर और अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत सेवाओं को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे छात्रों से बातचीत की।   इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी केएसआर रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग से रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पहुंचे और मेट्रो स्टेशन पर क्यूआर कोड स्कैन कर अपना टिकट लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बैंगलोर मेट्रो फेज़-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके बाद 19.15 किलोमीटर लंबे, 16 स्टेशनों और 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत वाले इस रूट पर प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी स्टेशन तक यात्रा की।  इस यात्रा के दौरान मोदी ने मेट्रो में यात्रा कर रहे छात्रों से बातचीत भी की। मेट्राे में सफर के दाैरान प्रधानमंत्री मोदी ने साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी माैजूद थे।   रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री को पीले रंग की लाइन के मेट्रो स्टेशन के बारे में जानकारी दी। इससे पहले सड़क मार्ग से रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले रास्ते में प्रधानमंत्री के वाहन पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मादी के कार्यक्रम में राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2025

new delhi, CBI busted ,cyber fraud gang

नई दिल्ली । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को नासिक के इगतपुरी में चल रहे एक बड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सबीआई ने गिरोह से जुड़े 5 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। छामेमारी के दौरान ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान और नकदी भी बरामद की गयी है।    सीबीआई ने जिस ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, वह रेनफॉरेस्ट रिज़ॉर्ट में किराए के एक परिसर से अवैध कॉल सेंटर चला रहा था, जहां से अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के लोगों को फोन कर ठगा जाता था। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई के छह लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों व बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर खुद को अमेज़न सपोर्ट सर्विसेज का कर्मचारी बताकर फिशिंग और झूठी कॉल्स के जरिए विदेशी नागरिकों से पैसों की ठगी की है।   सीबीआई के मुताबिक कॉल सेंटर में 62 कर्मचारी लाइव कॉल पर विदेशी नागरिकों को धोखा दे रहे थे। मौके पर ही पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम विशाल यादव, शेबाज़, दुर्गेश, अभय राज उर्फ राजा और समीर उर्फ कालिया उर्फ सोहेल हैं। इनसे पूछताछ जारी है और बाकी लोगों की तलाश हो रही है।   सीबीआई की कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर में करीब 60 लोग काम कर रहे थे, जिनमें कॉल करने वाले (डायलर), जानकारी जांचने वाले (वेरिफायर) और सौदा पक्का करने वाले (क्लोजर) शामिल थे। ठगी से मिले पैसे गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टोकरेंसी के रूप में लिए जाते थे, ताकि उनका पता किसी को न चल सके।   सीबीआई की छापेमारी में 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन, कई डिजिटल सबूत, 1.20 करोड़ रुपये नकद, 500 ग्राम सोना और करीब एक करोड़ रुपये की सात लक्ज़री कारें बरामद की गयी हैं। जांच में 5000 यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी (लगभग 5 लाख रुपये) और 2000 कनाडाई डॉलर के गिफ्ट वाउचर (लगभग 1.26 लाख रुपये) के लेनदेन का भी पता चला।   सीबीआई का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से विदेशों में बैठे लोगों को निशाना बना रहा था और हाई-टेक तरीके से ठगी कर रहा था। आगे की जांच में इस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों, बैंकिंग लेन-देन और नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। ---------------

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2025

haridwar, IIT Roorkee ,discovers drug

हरिद्वार । आईआईटी रुड़की ने घातक एंटीबायोटिक प्रतिरोध से लड़ने के लिए दवा की खोज की है। संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक नई दवा कंपाउंड 3बी, विकसित की है जो दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ शक्तिशाली एंटीबायोटिक की प्रभावशीलता को बहाल कर सकती है।   जैव अभियांत्रिकी विभाग की प्रोफेसर रंजना पठानिया के नेतृत्व में, आईआईटी रुड़की के डॉ. मंगल सिंह व परवेज़ बख्त तथा नॉर्वेजियन प्रोफेसर एनेट बायर व उनकी टीम ने एक नया अणु तैयार किया है, जो एंटीबायोटिक मेरोपेनम के साथ मिलकर क्लेबसिएला न्यूमोनिया जनित संक्रमण का इलाज करता है। क्लेबसिएला न्यूमोनिया एक सुपरबग है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष प्राथमिकता वाले खतरों में सूचीबद्ध किया गया है। प्रमुख अन्वेषक प्रोफेसर रंजना पठानिया ने कहा कि यह सफलता दुनिया की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक, रोगाणुरोधी प्रतिरोध के लिए एक विश्वसनीय समाधान प्रदान करती है। खोजा गया अणु β-लैक्टामेज़ जीवाणु एंजाइमों को जीवन रक्षक एंटीबायोटिक दवाओं को विघटित करने से रोकता है। यौगिक 3b अत्यधिक विशिष्ट तथा मानव कोशिकाओं के लिए सुरक्षित है। परीक्षण के दौरान इससे फेफड़ों में जीवाणु संक्रमण उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है।आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि बढ़ते एंटीबायोटिक प्रतिरोध के मद्देनजर, इस तरह के शोध प्रभावी और सुलभ उपचारों के लिए आशा प्रदान करते हैं। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ मेडिसिनल केमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ है और उम्मीद है कि यह सुपरबग्स पर लक्षित भविष्य की दवा विकास गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2025

new delhi, Political leadership,Army Chief

नई दिल्ली । सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन 'सिंदूर' ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है, क्योंकि पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के दौरान सरकार ने हमें पूरी छूट दी थी। पहली बार हमने राजनीतिक स्पष्टता देखी। किसी भी तरह की पाबंदी न होने से सेना कमांडरों को खुद फैसले लेकर अपने विवेक के अनुसार काम करने में मदद मिली।   थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने यह टिप्पणी आईआईटी मद्रास में 4 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान की थी, जिसकी अधिकृत जानकारी सेना ने रविवार को दी है।ऑपरेशन पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी कहते हैं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था।हमले के दूसरे दिन यानी 23 अप्रैल को हम सब बैठे। यह पहली बार था, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'बस बहुत हो गया।' तीनों सेना प्रमुख इस बात पर बिल्कुल स्पष्ट थे कि कुछ तो करना ही होगा। सरकार की ओर से पूरी छूट दी गई थी कि आप तय करें कि क्या करना है। इस तरह का आत्मविश्वास, राजनीतिक दिशा और राजनीतिक स्पष्टता हमने पहली बार देखी।   उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व की स्पष्टता के चलते हमारे सेना कमांडर-इन-चीफ को जमीन पर रहकर अपनी बुद्धि के अनुसार काम करने में मदद मिली। 25 अप्रैल को हमने उत्तरी कमान का दौरा किया, जहां हमने सोचा, योजना बनाई, संकल्पना की और नष्ट किए गए 9 में से 7 लक्ष्यों पर हमले को अंजाम दिया और बहुत सारे आतंकवादी मारे गए। इसके बाद 29 अप्रैल को हम पहली बार प्रधानमंत्री से मिले। यह महत्वपूर्ण है कि ऑपरेशन 'सिंदूर' ने पूरे देश को एक साथ जोड़ा। यह कुछ ऐसा है, जिसने पूरे देश को प्रेरित किया। यही कारण है कि पूरा देश कह रहा था कि आपने इसे क्यों रोक दिया? यह प्रश्न पूछा जा रहा था और इसका पर्याप्त उत्तर दिया गया है।   आईआईटी मद्रास में संबोधन के दौरान थल सेनाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन 'सिंदूर' में हमने शतरंज खेला। हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और हम क्या करने वाले हैं। इसे ग्रेजोन कहते हैं, जिसका मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। हम जो कर रहे हैं, वह पारंपरिक ऑपरेशन से बस थोड़ा कम है। हम शतरंज की चालें चल रहे थे और वह (दुश्मन) भी शतरंज की चालें चल रहा था। कहीं हम उन्हें शह और मात दे रहे थे, तो कहीं हम अपनी जान गंवाने के जोखिम पर भी वार कर रहे थे, लेकिन ज़िंदगी का असली मतलब यही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  10 August 2025

nagpur,   assembly elections, Sharad Pawar

नागपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनके दल को 160 सीटें जिताने की पेशकश करते हुए दो लोग उनसे मिलने आए थे। पवार ने यहां के प्रेस क्लब में पत्रकारों से कहा, "महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले दिल्ली में मुझसे 2 व्यक्ति मिलने आए थे। उन दोनों ने कहा था कि वे महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 160 सीटें जिताने की गारंटी दे सकते हैं। यह सुनकर मैं खुद भी हैरान रह गया। हालांकि उन्होंने दावा किया, फिर भी मेरे मन में चुनाव आयोग को लेकर कोई शक नहीं था, लेकिन ऑफर लेकर ऐसे लोग आते रहते हैं, इसलिए मैंने उन्हें नजरअंदाज किया।" पवार ने बताया की, "मैंने उन दोनों व्यक्तियों की राहुल गांधी से मुलाकात करवा दी। उन्होंने राहुल गांधी से जो भी कहना था, कह दिया। बाद में राहुल गांधी और मैंने ऐसा तय किया कि इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, यह हमारा रास्ता नहीं है। हमें जनता के सामने जाना चाहिए और जनता का समर्थन कैसे हासिल किया जाए, इस पर ध्यान देना चाहिए।" पवार ने कहा, "दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैं भी मौजूद था। मैं कल से देख रहा हूं कि यह चर्चा चल रही है कि उद्धव ठाकरे मौजूद थे, लेकिन वे कहां बैठे थे? इस पर राजनीतिक बहस हो रही है। राहुल गांधी का जो प्रजेंटेशन था, वह देखने के लिए हम सामने नहीं बैठे। जैसे कोई फिल्म देखने जाएं तो पहली पंक्ति में नहीं बैठते, वैसे ही हम भी पीछे बैठे थे। मैं खुद भी पीछे ही बैठा था। इसका मतलब बस इतना ही था कि हम स्क्रीन के करीब नहीं बैठते, थोड़ी दूरी बनाकर बैठते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उद्धव ठाकरे कहां बैठे थे, इस बात को लेकर राजनीति हो रही है।" इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर शरद पवार ने कहा, "राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच होनी चाहिए। हमें इस पर भाजपा नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से जवाब चाहिए।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2025

dehradoon, Uttarkashi Dharali disaster, Uttarakhand Chief Minister

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। राज्य सरकार ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए सचिव (राजस्व) की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। शासन स्तर पर राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को त्वरित और प्रभावशाली रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।उन्हाेंने कहा है कि उत्तरकाशी जनपद के ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन के लिए 5 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आपदा में मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके।मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित ग्राम वासियों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार, एवं स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी। यह समिति धराली गांव के भविष्य के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी, जिससे स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जा सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2025

new delhi,Election Commission ,political parties

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि सूची से नाम हटाना चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की आयोग की व्यापक और सतत कार्यनीति का हिस्सा है। इससे अब देश में 6 राष्ट्रीय, 67 राज्य स्तरीय और 2520 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रह गए हैं। आयोग के मुताबिक पंजीकृत राजनीतक दलों को छह सालों में कम से कम एक बार चुनाव लड़ना और किसी भी प्रकार के बदलाव से जुड़ा विवरण आयोग के पास अपडेट कराना अनिवार्य है। जून में आयोग ने अपने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनिमय 1951 के तहत बनी शर्तों का अनुपालन कराने के लिए 345 ऐसे दलों की जांच का काम सौंपा था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि 345 में से 334 ने शर्तों का पालन नहीं किया। बाकी मामलों को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2025

bangluru, Air Force Chief spoke ,Operation

बेंगलुरु ।​ भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने​ ऑपरेशन सिंदूर​ के बारे में शनिवार को बड़ा खुलासा किया है कि हमने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को 300 किलोमीटर दूर से हमला करके मार गिराया था।​ भारतीय वायु सेना ने जैकबाबाद​ और भोलारी एयरबेस पर हम​ला करके पाकिस्तान की हवाई ताकत को कमजोर कर दिया था।​ ​भारत की ओर से यह सतह से हवा में मार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा हमला ​था।   ​एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन ​'सिंदूर​' के परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा​ कि हमारे पास कम से कम ​पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।​ हम मुरीद और चकलाला जैसे कम से कम दो कमांड और कंट्रोल सेंटर ​नष्ट करने में कामयाब रहे। ​यहां कम से कम छह रडार​ नष्ट हुए, जिनमें से कुछ बड़े और कुछ छोटे हैं।​ इसके अलावा एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल​ (अवाक्स) या इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT)​ को भारत ने अपनी ही सीमा के अन्दर रहकर 300 किमी. की दूरी से मार गिराया।​ पाकिस्तान का जैकबाबाद हवाई अड्डा उन प्रमुख हवाई अड्डों में से एक है​, जिन पर हमला हुआ था। ​यहां पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 फाइटिंग अमेरिकी फाल्कन बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमानों का एक हैंगर ​भी है​, जिसका आधा हिस्सा नष्ट हो गया ​और अंदर कुछ ​विमानों के क्षतिग्रस्त ​होने की पुष्टि हुई है।   वायु ​सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन ​'सिंदूर' के दौरान भारत की ओर से यह वास्तव में सतह से हवा में मार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा हमला ​था, जिसके बारे में ​अब हम ​खुलकर बात कर सकते हैं।​ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुरीदके​ में लश्कर मुख्यालय पर हमले के पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हुए एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ​ने बताया कि यह उनके वरिष्ठ​ सैन्य नेतृत्व का आवासीय क्षेत्र है। यह उनका कार्यालय भवन था, जहां वे बैठकें करने के लिए एकत्र होते थे। वायुसेना प्रमुख ​ने बहावलपुर ​में जैश मुख्यालय​ पर हमले के पहले और बाद की तस्वीरें​ दिखाते हुए बताया कि हमारे हमले में यहां लगभग कोई भी अवशेष नहीं बचा है​, जबकि आस-पास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं।​ हमला करने से पहले हमारे पास न केवल उपग्रह चित्र थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से ​मिली तस्वीरें ​भी थीं, जिनके माध्यम से हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सके।   वायु सेना प्रमुख ने कहा​ कि पाकिस्तान का कोई भी विमान ​हमारे आकाश​ मिसाइल डिफेंस सिस्टम और ​यहां तक कि​ मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की सीमा के आस-पास भी नहीं आ सका। उनके सभी विमानों को ​हमारी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल​ ने निशाना बनाया​, क्योंकि वे दूर रहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर भी वे कई बार हमारी सीमा में थे और यही हमारे लिए अवसर था। ​जहां तक हमारे आक्रमण का सवाल है, ​तो उस रात हमारे पास कोई रोक-टोक नहीं थी और हमने तय किया कि हम पैन फ्रंट पर हमला करेंगे, हम अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे। एक बार फिर हमारा उद्देश्य किसी एक खास हवाई क्षेत्र पर हमला करके उसे तबाह करना नहीं था​, बल्कि उन्हें यह एहसास दिलाना था कि देखो, हम तुम पर अंदर तक, अपनी इच्छानुसार, ​जहां चाहें, हमला कर सकते हैं। ​   एयर चीफ मार्शल​ एपी सिंह ने ​कहा कि ऑपरेशन के दौरान हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने शानदार काम किया है। एस-400 प्रणाली​ एक गेम-चेंजर रही है​, जिसे हमने हाल ही में​ रूस खरीदा था। ​इसकी रेंज ने वास्तव में​ पाकिस्तान​ के हथियारों ​को हमारे हथियारों से दूर रखा है, जैसे कि उनके पास जो लंबी दूरी के ग्लाइड बम हैं, ​लेकिन वे उनमें से किसी का भी उपयोग नहीं कर पाए हैं​, क्योंकि वे ​हमारी इस प्रणाली को भेदने में सक्षम नहीं ​थे।​चीफ मार्शल एपी सिंह​ ने सरगोधा​ एयरबेस के बारे में कहा कि हम अपनी वायु​ सेना में ऐसे ही दिनों का सपना देखते हुए बड़े हुए हैं​ कि किसी दिन हमें ​वहां जाने का मौका मिलेगा। संयोग से मुझे रिटायर होने से ठीक पहले यह मौका मिल गया​, तो हमने ​वहां हवाई अड्डे पर हमला ​करके अपना सपना पूरा कर लिया। ​ ​   बालाकोट एयर स्ट्राइक को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बालाकोट में हम अंदर से कुछ भी हासिल नहीं कर सके थे, इसलिए दुर्भाग्य से अपने ही लोगों को यह बताना मुश्किल हो गया था कि हम क्या हासिल कर पाए हैं। हमारे पास अंदर क्या हुआ था, इसकी खुफिया जानकारी थी, हमारे पास मानवीय खुफिया जानकारी थी, जिससे हमें अंदर की बहुत स्पष्ट तस्वीर मिलती थी कि कितना बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत सारे आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन हम अपने लोगों को यह विश्वास नहीं दिला सके कि हमने क्या हासिल किया।ऑपरेशन 'सिंदूर' की उपलब्धियों पर इसलिए बहुत खुशी है कि इस बार हम बालाकोट के उस भूत से निपटने में और हम दुनिया को यह बताने में सक्षम रहे कि हमारी ताकत क्या है और हमने हासिल क्या किया है।   वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन ​'सिंदूर​' को रोकने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा​ कि यह एक हाई-टेक युद्ध था। 80 से 90 घंटे के युद्ध में हम इतना नुकसान​ पहुंचाने में कामयाब रहे कि उन्हें साफ पता चल गया कि अगर वे इसे जारी रखेंगे, तो उन्हें इसकी और भी ज़्यादा क़ीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए वे आगे आए और हमारे डीजीएमओ को संदेश भेजा कि वे बात करना चाहते हैं। हमारी तरफ से इसे स्वीकार कर लिया गया।​ उन्होंने कहा कि हमें सफलता​ मिलने के पीछे का प्रमुख कारण राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना था। ​   उन्होंने कहा कि ऑपरेशन से पहले हमें बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। हम पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए​, अगर कोई बाधाएं थीं, तो वे स्वनिर्मित थीं, इसलिए हमने तय किया कि कितना आगे बढ़ना है​, हमें योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने की पूरी आजादी थी। हमारे हमले सोच-समझकर किए गए थे​, क्योंकि हम इसे लेकर परिपक्व होना चाहते थे। तीनों सेनाओं के बीच समन्वय था​, क्योंकि चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (सीडीएस​) के पद ने वास्तव में ​फर्क डाला। वह हमें एक साथ लाने के लिए मौजूद थे।​ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी सभी एजेंसियों को एक साथ लाने में बड़ी भूमिका निभाई। ​

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2025

mumbai,   training aircraft crashes , Baramati airport

मुंबई । महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर शनिवार को सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन प्रशिक्षु पायलट ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को किसी तरह कंट्रोल कर लिया, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल रेड बर्ड कंपनी के दुर्घटनाग्रस्त विमान की मरम्मत का काम जारी है। बारामती एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि आज सुबह प्रशिक्षु पायलट विवेक यादव प्रशिक्षण विमान की लैंडिंग कर रहे थे। जब अचानक लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और आगे का पहिया निकल गया। इसके बाद विवेक यादव ने आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन इस दुर्घटना में विमान क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी। एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारी तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े । इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत विमान को एक तरफ ले जाकर उसकी मरम्मत शुरू कर दी। विमान का अगला पंखा क्षतिग्रस्त हो गया और पहिये के पास के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में रेड बर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 August 2025

sultanpur, Rahul Gandhi

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई शुक्रवार काे टल गयी है। कोर्ट ने अगली तिथि 22 अगस्त तय की है।विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि साक्षी के नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि वादी मुकदमा भाजपा नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय का कहना है कि गवाह मौजूद था, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। विशेष अदालत ने अब 22 अगस्त को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।उल्लेखनीय है कि कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का परिवाद कोर्ट में दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की थी, इससे वह काफी आहत हुए। कोर्ट में पांच साल लंबी प्रक्रिया चली, राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए तो दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने वारंट जारी कर उन्हें तलब किया था। तब फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया। विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपए के दो मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसके बाद राहुल गांधी को कोर्ट ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। दर्जन भर तारीख पड़ने के बाद बीते 26 जुलाई को राहुल कोर्ट में पहुंचे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया, कहा था मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है।वर्ष 2025 के शुरुआत में दाे जनवरी को जिरह पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने 10 जनवरी व 22 जनवरी की तारीख नियत की थी, लेकिन इन दोनों ही तिथियों पर अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई पुनः टल गई थी। 30 जनवरी को तिथि नियत हुई तो राहुल के अधिवक्ता काशी शुक्ला के अस्वस्थ होने के चलते जिरह नहीं हो सकी थी। 11 फरवरी को कोर्ट में जिरह पूर्ण करने के लिए सुनवाई की तिथि नियत की गई थी। जिसमें राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने परिवादी से जिरह किया, जिरह पूर्ण होने के बाद अगले गवाह से जिरह के लिए तीन बार से तिथि ही नियत हो रही है। अप्रैल और मई जुलाई मे भी माह में सुनवाई के लिए कोर्ट की तारीख लगी रही।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

new delhi, Rahul Gandhi ,false narrative, BJP

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए इसे झूठा नेरेटिव करार दिया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला है।   शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बम की बात कर रहे थे। ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता कोर्ट को भी ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते।   यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी एक करोड़ बता रहे हैं, तो 60 प्रतिशत का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 प्रतिशत माइनस करके समझा जाए।   केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं।हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र संस्था जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

kolkata, Shubhendu Adhikari

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस) के लिए जनसंपर्क रणनीति बनाने वाली एजेंसी ‘आई-पैक’ अब राज्य सरकार के प्रशासनिक कामकाज में भी हस्तक्षेप कर रही है।    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जो कथित तौर पर आई-पैक के प्रतिनिधि आवेश सिंह ने राज्य सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक और अतिरिक्त सचिव को भेजा था। इस ई-मेल में राज्य सरकार की एक परियोजना ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ से जुड़े प्रमुख डिजाइन संसाधनों के ड्राइव लिंक दिए गए थे। अधिकारी का दावा है कि यह सीधा प्रशासनिक दखल है। हालांकि इस स्क्रीनशॉट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।    शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले बांग्लादेशी मुस्लिम प्रवासियों को बसाने की अनुमति दे चुकी हैं और अब उन्होंने आई-पैक के लोगों को राज्य सरकार की प्रशासनिक सीमाएं लांघने की छूट दे दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक निजी कंपनी का कर्मचारी किस तरह एक डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी को, जो निदेशक स्तर के पद पर है, निर्देश दे सकता है।    अधिकारी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और पश्चिम बंगाल सिविल सेवा के अधिकारियों से पूछा कि क्या वे इस मामले पर चुप रहेंगे, जबकि एक निजी राजनीतिक परामर्श देने वाली कंपनी के लोग बिना किसी औपचारिक, नैतिक या कानूनी संबंध के सरकारी अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।    उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह कानूनी है कि राज्य सरकार रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों में एक कॉर्पोरेट राजनीतिक फर्म को शामिल करे, जबकि वही फर्म सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार और संगठन को भी संभाल रही है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह न केवल अवैध दखल है बल्कि संभवतः एक बड़ा वित्तीय घोटाला भी है।    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इस ‘अशुद्ध गठजोड़’ को खत्म करने के लिए कानूनी कदम उठाएंगे। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

Barabanki,  tree fell  moving roadways bus , five died

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में शुक्रवार काे चलती राडेवज बस पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की हैं।   प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की एक बस सवारियाें काे लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख स्थित राजा बाजार के पास बस पहुंचते ही एक विशालकाय पेड़ अचानक बस पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीख-पुकार मच गया। स्थानीय लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दाैरान जैदपुर और सतरिख थाना की पुलिस पहुंच गई। सभी काे बाहर निकाला और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में एक चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कर सूचना पाकर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने की काेशिश कर रही है। मरने वालों में कुछ टीचर बताए जा रहे हैं।   मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिले में हुई  दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकाें के शाेक संतप्त परिजनाें के प्रति अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियाें काे माैके पर पहुंचकर घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

new delhi, Trade diplomacy ,Jayant Chaudhary

नई दिल्‍ली । केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और व्यापार कूटनीति, नीतिगत संप्रभुता की कीमत पर नहीं हो सकती है।केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यहां फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित 16वें वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए अमेरिका के भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय उद्योग द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन और एकजुटता के प्रति संवेदनशील है।जयंत चौधरी ने कहा, "वर्तमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर प्रतीत होती है। निश्चित रूप से हमें उद्योग जगत से पूर्ण समर्थन की आवश्यकता है। उन्‍होंने कहा कि यह एक प्रकार की बातचीत है, आप इसे एक प्रकार की लड़ाई कह सकते हैं, जिसमें भारत सरकार वर्तमान में लगी हुई है, लेकिन हमने निर्णय लिया है कि व्यापार कूटनीति नीतिगत संप्रभुता की कीमत पर नहीं हो सकती।"उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ़ लगाने का ऐलान किया था, जो 7 अगस्त से प्रभावी हो गया। इसके बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया, जिससे कुल शुल्क 50 फीसदी हो गया। भारत पर लगाया गया ये टैरिफ़ दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे ज्‍यादा टैरिफ़ में से एक है। ये अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

new delhi, Work in both houses, Parliament was disrupted

नई दिल्ली । संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के चलते कामकाज बाधित रहा। आज दोनों सदनों में भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। लोकसभा में सदन के पूर्व सदस्य सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। लोकसभा में कार्यवाही पहले सुबह 12 बजे और बाद में 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। 3 बजे कार्यवाही दोबारा शुरु होने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विधेयक 2025 को सदन की अनुमति से वापस ले लिया। इस दौरान एक बार फिर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से कामकाज को सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार का दिन प्राइवेट मेंबर का होता है और विपक्ष उन्हें भी समय नहीं देना चाहता। इसके बाद कृष्णा प्रसाद तिन्नटी ने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते एक बार स्थगन के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 August 2025

new delhi, Election Commission ,Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता सूची में गड़बड़ी के दावे पर साक्ष्य सहित शपथ-पत्र मांगा है। उनसे कहा गया है कि वे लगाए गए अपने आरापों को प्रमाणित करें।कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज राहुल गांधी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कल (8 अगस्त) दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहा है।पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूचियां जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं का पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार पारदर्शी रूप से तैयार की गई हैं। कांग्रेस को ड्राफ्ट सूची नवंबर 2024 और अंतिम सूची जनवरी 2025 में उपलब्ध कराई गई थी। कांग्रेस ने इस मसौदा सूची पर पहली और दूसरी अपील दायर नहीं की।पत्र में उल्लेख किया गया है कि राहुल गांधी ने अपनी पत्रकार वार्ता में अवैध नामों की मौजूदगी और योग्य मतदाताओं के नाम गायब होने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर उनसे कहा गया है कि संबद्ध व्यक्ति का नाम, भाग संख्या और क्रमांक के साथ घोषणा-पत्र भरकर भेजें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

new delhi, Supreme Court, dismissed the petition

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच पैनल की रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती क्योंकि वो आंतरिक जांच पैनल के समक्ष पेश हो चुके हैं और अब जांच पैनल के अधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। कोर्ट ने 30 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा से कहा कि आपका आचरण विश्वसनीय नहीं है। कोर्ट ने पूछा कि आप आंतरिक जांच पैनल के सामने पेश क्यों हुए थे। आपने उसे चुनौती क्यों नहीं दी। आपको आंतरिक जांच पैनल की रिपोर्ट को पहले चुनौती देनी चाहिए थी।उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि जस्टिस वर्मा रिपोर्ट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजने का भी विरोध कर रहे हैं, राष्ट्रपति ही जजों को नियुक्त करते हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि राष्ट्रपति संवैधानिक प्रमुख हैं तो उन्हें जानकारी देने का विरोध क्यों किया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के सवालों पर जस्टिस वर्मा के वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि वह राष्ट्रपति को जानकारी देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन घर से मिले पैसे जस्टिस वर्मा के थे, ऐसा क्यों मान लिया गया। इसकी तो जांच होनी चाहिए थी कि पैसे किसके थे।याचिका में जस्टिस वर्मा ने आंतरिक जांच पैनल की रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की थी। याचिका में तत्कालीन चीफ संजीव खन्ना द्वारा संसद से उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का आग्रह करने की सिफारिश को भी रद्द करने की मांग की गई थी।   14 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकदी मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय ने एक जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया था। राष्ट्रपति ने जस्टिस वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालयसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ट्रांसफर कर दिया था।उच्चतम न्यायालय ने 22 मार्च को इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन का आदेश दिया था। इस जांच कमेटी में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालयके चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालयके जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

new delhi, Trump

नई दिल्‍ली । अमेरिका के भारतीय आयातों पर घोषित शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ गुरुवार से लागू हो गया है। भारत से भेजे जाने वाले कई उत्‍पादों पर 25 फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ लगाया गया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इससे अमेरिका भेजे जाने वाले वस्तुओं पर कुल शुल्‍क 50 फीसदी तक हो जाएगा। पहले भारतीय सामानों पर करीब 10 फीसदी का टैरिफ लगता था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नए टैरिफ लागू होने से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। अमेरिका यह फैसला इसलिए ले रहा है, क्योंकि भारत ने रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। ट्रंप ने एशिया में भारत पर ही सबसे ज्‍यादा शुल्क लगाया है। यह सब ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिकी दल प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की बातचीत के लिए 25 अगस्त को भारत आने वाला है। आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की टैरिफ नीति ना सिर्फ वैश्विक व्यापार पर असर डालेगी, बल्कि भारत, चीन, वियतनाम और अन्य देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है। राष्‍ट्रपति ट्रंप का तर्क यह है कि अमेरिकी कंपनियों को सस्ते आयात से नुकसान हो रहा है और इससे अमेरिका में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। अमेरिका ने फर्स्ट नीति को बढ़ावा देने के लिए विदेशी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाया है। अमेरिका का दावा है कि इससे अमेरिकी कंपनियां मजबूती से उभरेंगी और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कौन-कौन से सेक्टर होंगे इससे प्रभावित ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के कारण भारत से निर्यात होने वाले कई सेक्‍टर प्रभ‍ावित होंगे। इनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, समुद्री प्रोडक्ट, खासकर झींगा, चमड़ा और जूते एनिमल प्रोडक्ट, कैमिकल और मशीनरी है। ये सारे सेक्टर भारत की मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई इकॉनॉमी का अहम हिस्सा हैं। इससे अमेरिका में इनकी बिक्री मुश्किल हो सकती है, क्योंकि टैक्स बढ़ने से ये सभी सामान वहां महंगे हो जाएंगे। भारत को कितना हो सकता है नुकसानवित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 86 अरब डॉलर से ज्यादा का सामान निर्यात किया था। अब नए टैरिफ का असर इस एक्सपोर्ट के करीब दो-तिहाई हिस्से पर पड़ने की संभावना है। हालांकि दवा, ऊर्जा उत्पादों (कच्चा तेल, परिष्कृत ईंधन, प्राकृतिक गैस, कोयला और बिजली) महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रॉनिक्स की एक विस्तृत श्रृंखला पर यह शुल्क लागू नहीं होंगे। निर्यातकों के अनुसार इस कदम से अमेरिका को भारत के 86 अरब डॉलर के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा। भारत के व्यापार पर यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

jammu, CRPF vehicle  , three soldiers died

जम्मू। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया। इस कारण तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।   अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10ः30 बजे कदवा इलाके में हुई, जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक और जवान ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। उधमपुर उपायुक्त सलोनी राय व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

dehradoon, Army speeds , Dharali

देहरादून । उत्तराखंड के जिले उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान जिला प्रशासन के समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से बचाव व राहत अभियान चला रहे हैं। आपदा क्षेत्र में 225 से अधिक सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने अब  तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया है।    सेना ने यहां एक बयान जारी कर गुरुवार काे बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान तेज़ कर दिया है। सेना के जवान अन्य लाेगाें के साथ मिलकर वहां फंसे लोगों को बचाने, राहत पहुंचाने और संपर्क बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कई जगह भूस्खलनों और सड़कों के टूटने के कारण यह क्षेत्र अभी भी कटा हुआ है। भटवाड़ी, लिंचीगाड, हरसिल के पास गंगरानी और धराली में क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। हर्षिल व नेलांग में सैना के हेलीपैड चालू है। नेलांग गंगोत्री से सड़क मार्ग से जुड़ा है, जिससे पर्यटकों की सुविधाजनक आवाजाही संभव हो रही है। धराली में सिविल हेलीपैड भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। सेना ने जानकारी दी कि यहां पर 225 से ज़्यादा सैनिक तैनात हैं, जिनमें इंजीनियर, चिकित्सा दल और बचाव विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा तेखला में एक रीको रडार टीम तैनात है। आगे की तैनाती के लिए एक और रीको रडार शामिल किया जा रहा है। खोज एवं बचाव में दो कुत्ते भी तैनात किए गये हैं।   आज अब तक बचाव और राहतसेना के बयान के अनुूसार अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया गया है। सेना ने तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि है, जबकि 50 से ज़्यादा नागरिकों के साथ ही एक जेसीओ और 8 जवान लापता हैं। यहां से निकाले गए नाै सैन्य कर्मियों और तीन नागरिकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। गंभीर घायल तीन नागरिकों को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया और आठ नागरिकों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंगोत्री में फंसे लगभग 180-200 पर्यटकों को भारतीय सेना और आईटीबीपी भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।मध्य कमान के सेना कमांडर और यूबी क्षेत्र के जीओसी अभियानों की निगरानी कर रहे हैं।अर्धसैनिक बलों व चिकित्सक को हर्षित पहुंचाएंगे हेलीकाॅप्टरचिनूक हेलीकॉप्टरों के माध्यम से अर्धसैनिक बलों और चिकित्सा दलों को हर्षिल पहुंचाने और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से एनडीआरएफ कर्मियों और चिकित्सकों को नेलांग की तैयारी चल रही है। वापसी की उड़ानों में पर्यटकों को नेलांग हेलीपैड से निकाला जाएगा। उत्तरकाशी और टेकला से आगे सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

new delhi, Kharge asked, government questions

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और जो भी देश हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को मनमाने ढंग से दंडित करता है, वह भारत की मजबूती को नहीं समझता। सातवें बेड़े की धमकियों से लेकर परमाणु परीक्षणों के प्रतिबंधों तक, हमने अमेरिका के साथ अपने संबंधों को आत्मसम्मान और गरिमा के साथ निभाया है। खरगे ने आरोप लगाया कि अमेरिका की धमकियों की वजह से मोदी सरकार की कूटनीति लड़खड़ा रही है।खरगे ने कहा कि ट्रंप के 'पारस्परिक टैरिफ' योजना की जानकारी होने के बावजूद भारत सरकार ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई, कृषि, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न एवं आभूषण, दवा, जैविक उत्पाद, पेट्रोलियम और वस्त्र जैसे क्षेत्रों को राहत देने की कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत का अमेरिका को निर्यात 2024 में लगभग 7.51 लाख करोड़ रुपये रहा, ऐसे में 50 फीसदी टैरिफ लागू होने से करीब 3.75 लाख करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक बोझ देश पर पड़ेगा, जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे उद्योगों और किसानों पर होगा।उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर बतौर जुर्माना लगाया गया है। इस टैरिफ से छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़ कर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो जाएगा। ट्रंप का यह अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू हो जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 August 2025

new delhi, Kartavya Bhavan , Prime Minister Modi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कर्तव्य भवन को राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसे जन सेवा के प्रति सरकार के अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन न केवल नीतियों और योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन में मदद करेगा, बल्कि राष्ट्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कई पोस्ट किये। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन जन-जन की सेवा के प्रति हमारे अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। यह ना केवल हमारी नीतियों और योजनाओं को लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मददगार बनने वाला है, बल्कि इससे देश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बने इस भवन को राष्ट्र को समर्पित कर बहुत ही गौरवान्वित हूं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसे गढ़ने वाले हमारे श्रमयोगियों की अथक मेहनत और संकल्प-शक्ति का आज देश साक्षी बना है। उनसे संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्तव्य भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसके लिए हमारा देश संकल्पबद्ध है। आज इसके प्रांगण में एक पौधा लगाने का भी सुअवसर मिला।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

dehradoon, Relief and rescue , Dharali, Uttarakhand

देहरादून । उत्तरकाशी जिले के धराली के खीरगाढ़ में मंगलवार को बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अपर सचिव आनंद स्वरूप ने आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को 20 करोड़ की धनराशि जारी की है। उधर, राज्य में लगातार चौथे दिन बुधवार को बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मैदानी जिले जलभराव की स्थिति के साथ पर्वतीय इलाकों में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।   धराली में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारीउत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली के खीरगाढ़ में कल बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीम राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयों और ठहरने की व्यवस्था की गई है। 14वीं राजपूताना रायफल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन के नेतृत्व में लगभग 150 सैनिक प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं, एसडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर हैं और लगभग 70 से 80 लोगों को गंगोत्री में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दल की अन्य टीमें उन्नत उपकरण और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल के लिये निकल चुकी हैं। क्षेत्र में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से कईं स्थानों पर रास्ते बाधित हो गए हैं, जिसके चलते घटनास्थल पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहत कार्यों को सुदृढ़ बनाने के लिए दो आईजी, तीन एसपी, 11 डिप्टी एसपी और लगभग 300 पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पीएसी और भारतीय रिजर्व बटालियन की विशेष टुकड़ियां भी राहत कार्यों में लगी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग और बी.आर.ओ बाधित सड़कों को खोलने पर जुटा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली प्रभावित क्षेत्र में आपदा पीड़ितों के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून आपदा परिचालन केंद्र से धराली की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राहत एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करने, प्रभावितों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में आपात सेवाओं को छोड़ कर सभी शैक्षणिक और अन्य संस्थान बंद रखने, संचार और बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा होटल-होमस्टे में आवास, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तीन टीमें उत्तरकाशी रवाना की गई हैं। हर्षिल पीएचसी, भटवाड़ी पीएचसी, जिला अस्पताल उत्तरकाशी, एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर है और सभी चिकित्सकों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना से एम.आई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर, साथ ही यूकाडा के हेलीकॉप्टर मांगे गए हैं। मौसम अनुकूल होते ही हवाई मदद शुरू की जाएगी।   केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बंद रुद्रप्रयाग जिले में सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री मार्ग भी बंद है। गंगोत्री मार्ग बंद होने राहत व बचाव टीमों को धराली पहुंचने में दिक्कत हो रही है।   राज्य में मौसम का आरेंज व यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी और उधमसिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

mumbai, RBI kept repo rate , 5.50 percent

मुंबई/नई दिल्‍ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अनुमान को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा है। वहीं, खुदरा महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को यहां मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 4 से 6 अगस्त तक चली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इसकी घोषणा की। संजय मल्होत्रा ने कहा, ‘‘एमपीसी ने नीतिगत दर रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है।’’ इसका मतलब है आरबीआई आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा। संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि आरबीआई ने चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। वहीं, चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगााई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया गया है, जबकि पहले रिजर्व बैंक ने इसके 3.7 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय बैंक इस साल फरवरी से अब तक रेपो रेट में एक फीसदी तक की कटौती कर चुका है। इस साल जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती की गई थी। वहीं, फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की थी। आज के फैसले के बाद रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

haldwani, Kailash Mansarovar Yatra, stopped

हल्द्वानी । कुमाऊं मंडल में बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर अगले 24 घंटे में कुमाऊं के छह जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।   कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को स्थिति सामान्य होने तक रोका गया है। यात्रा का चौथा दल धारचूला तक तो सुरक्षित पहुंच गया है, लेकिन धारचूला से लिपुलेख के बीच लगातार भूस्खलन के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को वहीं पर रोक दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि यात्रा दल को जल्द ही बूंदी या गुंजी सुरक्षित पहुंचाया जा सके।   बारिश का सबसे अधिक असर कुमाऊं की जीवनरेखा मानी जानें वाली सड़कों पर पड़ा है। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि पूरे मंडल में 71 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नैनीताल जनपद में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। बाजपुर में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।   इसी बीच पिथौरागढ़ जिले के क्वीटी गांव में भारी बारिश के चलते 8 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एनएच, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार मौके पर कार्यरत हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

patna,  major rivers including Ganga, Bihar

पटना । बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।   लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर स्तर 62.09 मीटर (01-08-1948) से 1.24 मीटर नीचे है। इसी तरह पटना जिले के दानापुर में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 51.92 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 51.2 मीटर से 0.72 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.61 मीटर (15-08-2021) से 0.69 मीटर नीचे है।   पटना जिले के ही दीघाघाट में गंगा नदी आज सुबह 6 बजे 51.1 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो अपने खतरे के स्तर 50.45 मीटर से 0.65 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.52 मीटर (23-08-1975) से 1.42 मीटर नीचे है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 49.87 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसमें वृद्धि 10.0 मिमी/घंटा की प्रवृत्ति है, जो इसके खतरे के स्तर 48.6 मीटर से 1.27 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 50.52 मीटर (21-08-2016) से 0.65 मीटर नीचे है।   पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 42.74 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 41.76 मीटर से 0.98 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 43.52 मीटर (16-08-2021) से 0.78 मीटर नीचे है। भोजपुर जिले के मौजमपुर में गंगा नदी आज सुबह 06:00 बजे 54.67 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 54.496 मीटर से 0.17 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 55.5 मीटर (23-09-2019) से 0.83 मीटर नीचे है।   भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 31.78 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 31.09 मीटर से 0.69 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 32.87 मीटर (17-09-2003) से 1.09 मीटर नीचे है। जिले के एकचारी में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 32.59 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 32.23 मीटर से 0.36 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 33.36 मीटर (01-10-2019) से 0.77 मीटर नीचे है।   समस्तीपुर जिले के मोहउद्दीन नगर में गंगा बेसिन में बाया नदी आज सुबह 06:00 बजे 43.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 43.47 मीटर से 0.07 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 44.97 मीटर (24-04-2021) से 1.43 मीटर नीचे है। खगड़िया जिले के खगड़िया में गंगा बेसिन में बूढ़ी गंडक नदी आज सुबह 6:00 बजे 37.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 36.58 मीटर से 0.96 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 39.22 मीटर (16-08-1976) से 1.68 मीटर नीचे है। वैशाली जिले के लालगंज में गंगा बेसिन में गंडक नदी आज सुबह 06:00 बजे 51.2 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 50.5 मीटर से 0.70 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 52.12 मीटर (02-10-2024) से 0.92 मीटर नीचे है।   बिहार में गंगा और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर लेकर विभागिय मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जल संसाधन विभाग और बिहार सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सजग और सतर्क है। यदि कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न भी होती है, तो आपदा राहत कार्यों के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। तटबंधों की सतत् निगरानी, आवश्यक मरम्मति कार्य, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

new delhi, Discussion on SIR, Kharge

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने का आरोप लगाया है। प्रवासी मजदूरों के वोट भी सूची से हटाए जा रहे हैं, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने यहां के विजय चौक पर इंडी गठबंधन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष दल एसआईआर पर लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। अगर सरकार इस गंभीर विषय पर भी चर्चा से बचती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा बेहद जरूरी है क्योंकि यह सीधे नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा हुआ मामला है। सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लोकसभा के स्पीकर, राज्यसभा के सभापति और सरकार से इस विषय पर बहस की मांग कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।खरगे ने कहा कि 21 जुलाई 2023 को राज्यसभा के तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि सदन में धरती पर हो रही हर बात पर चर्चा हो सकती है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा नहीं हो सकती, जो चिंताजनक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 August 2025

uttarkashi, Heavy destruction , Dharali village

उत्तरकाशी । जिले के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक खीरगंगा में बाढ़ आने से बड़ी तबाही हुई है। इलाके के 20 से अधिक हाेटल और हाेम स्टे तबाह हाे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सेना, एसडीआर, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित गांव की ओर रवाना हाे गए हैं।  जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर और गंगोत्री धाम से महज 20 किलोमीटर पहले स्थित हर्षिल क्षेत्र के गांव धराली में बादल फटने के बाद अचानक खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आ गई। गंगा पार मुखवा गांव के लोगों ने तबाही आते देखकर चीख-पुकार मचाकर लोगों को आगाह किया। बताया जा रहा है कि विनाशकारी बाढ़ से इलाके के 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार 10 से 12 लाेग मलबे में दबे हो सकते हैं। स्थानीय राजेश पंवारका कहना है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा, जिस कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।   घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, एसडीआर, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने  पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल भी मौके के लिए रवाना हो गये हैं। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।सेना की ओर से बताया गया कि दिन में हर्सिल के निकट खीरगाड़ क्षेत्र के धराली गांव में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे आबादी की ओर अचानक मलबा और पानी आ गया। आईबेक्स ब्रिगेड के जवान स्थिति का आकलन करने और बचाव अभियान चलाने के लिए प्रभावित स्थल पर पहुंच गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत अभियान शुरू होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

shimla, Rahul Gandhi  ,Shanta Kumar

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांताकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी विपक्षी नेता को उच्चतम न्यायालय से इतनी कठोर फटकार कभी नहीं पड़ी, जितनी राहुल गांधी को पड़ी है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की यह टिप्पणी, यदि वे सच्चे भारतीय होते तो सेना के बारे में ऐसी बातें न कहते, देश की सेना के प्रति अपमानजनक बयान पर एक स्पष्ट और कड़ा संदेश है।शांता कुमार ने मंगलवार काे यहां एक बयान जारी कर कहा कि सेना देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर जान की बाजी लगाती है और राष्ट्रध्वज में लिपटकर शहीद होती है। ऐसे में सेना के बारे में अपमानजनक बातें करना निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कांग्रेस नेता को फटकारों का "नया रिकॉर्डधारी" बताते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठे बयान देकर खुद की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्व. अरुण जेटली के बारे में भी उन्होंने गलतबयानी की, जो बाद में बेनकाब हो गई।बिहार चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी शांताकुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आयोग स्वयं स्पष्ट कर चुका है कि केवल मृतकों और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम ही हटाए गए हैं, इसके बावजूद राहुल गांधी यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 'सबूतों का परमाणु बम' है। शांता कुमार ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर उनके पास वास्तव में सबूत हैं, तो वह परमाणु बम जल्दी फोड़ें। कहीं ऐसा न हो कि वह बम उन्हीं की जेब में फट जाए।   शांता कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी और महात्मा गांधी एवं नेहरू जैसे नेताओं की विरासत को संभालने वाली कांग्रेस अब ऐसे नेतृत्व के हाथों में है, जो व्यर्थ की बयानबाज़ी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कांग्रेस का राजनीतिक अंतिम संस्कार कर देने पर आमादा है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

rohtak, Dera Sacha Sauda, chief Ram Rahim

रोहतक । साध्वी यौन शोषण मामले मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम जिला कारागार से बाहर निकला।   मंगलवार सुबह करीब 7 बजे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जिला कारागार सुनारिया से 40 दिन की पेरोल पर बाहर निकला। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहे।   इसी साल 9 अप्रैल को राम रहीम 21 दिनों की पेरोल पर बाहर आया था और वह 14वीं बार जेल से बाहर आ चुका है। जेल अधीक्षक सत्यवान का कहना है कि जेल नियमों के तहत राम रहीम को पैरोल दी गई।   राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। इस बार डेरा प्रमुख अपना जन्मदिन बनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। पैराेल नियमाें के अनुसार उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। फिर भी वह वर्चुअली अपने अनुयाइयों को संबोधित कर सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

new delhi,  Satyapal Malik ,dies in Delhi

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को यहां के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और 11 मई से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मलिक के जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान ही केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 और 35ए को समाप्त किया था। यह महज संयोग ही है कि उन्होंने 5 अगस्त को अंतिम सांस ली।   डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ने एक बयान में बताया कि सत्यपाल मलिक ने दोपहर 1.12 बजे आखंरी सांस ली। उनको गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण (यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) और किडनी फेल्यर की जटिलताओं के कारण गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। मधुमेह, गुर्दे की बीमारी, उच्च रक्तचाप, रुग्ण मोटापा तथा ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया सहित अन्य दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय जूझ रहे थे। उन्हें 11 मई को दोपहर 12:04 बजे गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण के साथ अस्पताल भर्ती कराया गया था और बाद में मूत्रमार्ग संक्रमण, अस्पताल में अधिग्रहित निमोनिया और बहु-अंग विकार के कारण उन्हें सेप्टिक शॉक हो गया। उन्हें क्रोनिक किडनी रोग के कारण डिसेमिनेटेड इंट्रावास्कुलर कोएगुलेशन और तीव्र किडनी क्षति भी हो गई, जिसके लिए उन्हें कई हेमोडायलिसिस सत्रों की आवश्यकता पड़ी।   सत्यपाल मलिक अक्टूबर 2017 से अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे। वह 21 मार्च से 28 मई 2018 तक ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल भी रहे। उन्होंने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक अविभाजित जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने का फैसला लिया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। यह महज संयोग की बात है कि आज ही इस फैसले की छठी वर्षगांठ है और इसी दिन सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली।   सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर के बाद गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वे मेघालय के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले में सुरक्षा चूक और किरू हाइड्रोपावर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर बात की थी, जिसके कारण वह विवादों में भी रहे। वह बाद में भाजपा के प्रमुख आलोचक हो गए थे।   सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसवाड़ा गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ कॉलेज से विज्ञान स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने 1968-69 में मेरठ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की। 1974-77 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और 1980 से 1989 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 1989 से 1991 तक वह जनता दल के सदस्य के रूप में नौवीं लोकसभा में अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

new delhi, Gautam Adani , Adani Ports

नई दिल्‍ली । देश के दिग्‍गज उद्योगपति गौतम अडाणी ने 5 अगस्त से अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय पद से भी हट गए हैं।  अडाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि बोर्ड ने 5 अगस्त से गौतम एस. अडाणी को कार्यकारी अध्यक्ष से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुनः नामित करने को मंज़ूरी दे दी है। इसके परिणामस्वरूप वे कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मचारी नहीं रहेंगे। कंपनी ने कहा कि मनीष केजरीवाल को तीन साल के शुरुआती कार्यकाल के लिए अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। केजरीवाल एक निजी इक्विटी फर्म के संस्थापक और प्रबंध भागीदार हैं। अडाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही का मुनाफा 3,310.60 करोड़ रुपयेअडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.54 फीसदी बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में 3,107.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

new delhi,Amit Shah ,Home Minister

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वे अब देश के सर्वाधिक लंबे समय तक गृहमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं।   अमित शाह ने इस पद पर 2,258 दिन (6 साल 65 दिन) पूरे कर लिए हैं, जिससे उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के 2,256 दिन (6 साल 64 दिन) के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है। आडवाणी इस पद पर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक रहे। तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।   संसद भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री के रूप में अमित शाह के योगदान की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने देश के सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहने पर अमित शाह को बधाई दी।   उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने 30 मई 2019 को गृहमंत्री पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह गृह मंत्री बनाए गए थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जब भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया था और वर्तमान में भी वह इस पद पर कार्यरत हैं। 10 जून 2024 को अमित शाह दूसरी बार गृहमंत्री बने।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 August 2025

new delhi, Repco Bank , Amit Shah

नई दिल्ली । रेप्को बैंक ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इस अवसर पर शाह ने बैंक की सराहना करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस बैंक ने दक्षता, समर्पण और व्यावसायिकता का एक ऐसा उदाहरण स्थापित किया है जो सहकारी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।रेप्को बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 140 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया है और 30 प्रतिशत का लाभांश दिया, जो सहकारी समिति के इतिहास में सर्वाधिक है। गृह मंत्री ने बैंक की टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर रेप्को बैंक के अध्यक्ष ई. संथानम, निदेशक एवं रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष सी. थंगराजू और प्रबंध निदेशक ओ.एम. गोकुल ने केन्द्रीय मंत्री को लाभांश चेक सौंपा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और सचिव, सीमा प्रबंधन डॉ. राजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।रेप्को बैंक, भारत सरकार का एक उद्यम है, जिसमें भारत सरकार की 50.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। यह बैंक पिछले तीन दशकों से लगातार लाभ कमा रहा है और नियमित रूप से लाभांश घोषित करता आ रहा है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

asam, Rahul Gandhi , Dr. Himanta Biswa Sarma

तामुलपुर (असम) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए उन्हें "भारत विरोधी" बताया और आरोप लगाया कि उनकी सोच भारतीय मूल्यों की बजाय पाकिस्तान और बांग्लादेश की मानसिकता से मेल खाती है।   मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के तामुलपुर में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "राहुल गांधी भारत के हिंदुओं और मुसलमानों के साथ नहीं हैं। वह भारत के साथ नहीं हैं।"   यह बयान उस वक्त आया जब भाजपा ‘बीजेपी फार प्रोग्रेसिव बीटीआर’ नामक अभियान के तहत बीटीआर क्षेत्र के चारों जिलों - कोकराझाड़, बाक्सा, चिरांग और उदालगुड़ी में सघन जनसंपर्क कर रही है। इस चुनावी अभियान की अगुवाई स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया कर रहे हैं।    मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सीएए और बेदखली अभियान का विरोध कर अतिक्रमणकारियों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी की सख्त बेदखली नीति को विशेष रूप से अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।   उदालगुड़ी जिले में मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्हें नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच जैसे संगठनों और हास्य कलाकार बुलबुल शर्मा का समर्थन भी मिला, जिन्होंने भाजपा की स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया।   भाजपा ने आगामी 7, 12 और 13 अगस्त को बीटीआर की 12 परिषद सीटों में बैठकें तय की हैं। इसके अलावा, धुबड़ी और ग्वालपाड़ा में भी चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।    भाजपा इन चुनावों को कानून-व्यवस्था और मूलनिवासियों के अधिकारों को लेकर जनमत संग्रह के तौर पर देख रही है और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी नीति को चुनावी मुद्दा बना रही है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

ranchi,   Shibu Soren, passed away

रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बिमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी दी।    मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।''   शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

shimla, Heavy rain alert,Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे सामान्य जनजीवन पर खासा असर पड़ा। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मंडी, कांगड़ा, शिमला व सोलन जिलों के कई स्थलों में भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। मंडी जिले के कम से कम छह स्थानों पर भूस्खलन का ‘हाई’ खतरा है, जबकि बाकी जगहों पर ‘मॉडरेट’ और कांगड़ा जिले के बालदुन नूरपुर में ‘लो’ खतरा दर्ज हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार, मंडी जिले के कोटरोपी, सन्धोल, घोड़ा फार्म-शलगी नॉर्थ कैंपस, ग्रिफॉन पीक-1, ग्रिफॉन पीक-5 और ग्रिफॉन पीक-10 पर ‘हाई’ खतरे की चेतावनी है, जबकि बाकी स्थानों जैसे शिमला जिला के जतोग, सोलन जिला के डगशाई और कांगड़ा जिला के धर्मशाला आदि में ‘मॉडरेट’ खतरा बताया गया है। मंडी के गोधा फार्म-2 की निगरानी प्रणाली काम नहीं कर रही है और विश्‍वकर्मा मंदिर मंडी में सिस्टम न होने के कारण मौसम डेटा के आधार पर ‘हाई’ खतरे की संभावना जताई गई है।भूस्खलन से 265 सड़कें बंद, मंडी में सर्वाधिक 155 सड़कें प्रभावितप्रदेश में सोमवार शाम तक एक नेशनल हाईवे समेत 265 सड़कें भूस्खलन और भारी बारिश के कारण बंद रहीं। अकेले मंडी में 155 सड़कें प्रभावित हुईं। कुल्लू जिले में एनएच-305 समेत 67 सड़कें और कांगड़ा में 23 सड़कें बंद रहीं। बिजली और पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। मंडी में 22 ट्रांसफार्मर और 86 पेयजल योजनाएं ठप हो गईं, जबकि कांगड़ा में 120 और हमीरपुर में 27 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं।छह जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारीमौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। 6 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में, 7 अगस्त को शिमला और सिरमौर में तथा 8 अगस्त को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। 9 व 10 अगस्त को मौसम खराब बना रहेगा लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।सोलन के कसौली में सबसे ज्यादा वर्षाबीते 24 घंटों में सोलन जिले के कसौली में सर्वाधिक 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर के नैना देवी और जोगेंद्रनगर में 60-60, मनाली में 50, हमीरपुर के मैहरे में 40, कांगड़ा के गुलेर में 30, मंडी के पंडोह व करसोग और शिमला के सराहन में 30-30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।भारी बारिश से अब तक 192 मौतें, 464 घर पूरी तरह ध्वस्तराज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में अब तक प्रदेश भर में 192 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मंडी में 42, कांगड़ा में 30, शिमला, कुल्लू और चंबा में 18-18, सोलन में 13, हमीरपुर में 12, ऊना व किन्नौर में 11-11, बिलासपुर में 8, लाहौल-स्पीति में 6 और सिरमौर में 5 मौतें दर्ज की गई हैं।भारी वर्षा व भूस्खलन से 1692 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 464 पूरी तरह से ढह चुके हैं। मंडी जिले में 1089 घरों को नुकसान पहुंचा है और इनमें से 391 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा 298 दुकानें और 1524 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं।अब तक 28 बार फटे बादल, 54 बार आया फ्लैश फ्लडइस सीजन में अब तक 54 बार फ्लैश फ्लड, 28 बार बादल फटने और 48 बार भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। अकेले मंडी जिले में 12 भूस्खलन, 11 फ्लैश फ्लड और 16 बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। प्रदेश भर में अब तक कुल 1753 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 888 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 618 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

new delhi, Adani Group, Beijing Weilian

नई दिल्‍ली । अडानी समूह ने सोमवार को ब्लूमबर्ग की प्रकाशित उस रिपोर्ट को भ्रामक बताया है, जिसमें यह दावा किया गया था कि समूह भारत में बैटरी निर्माण को बढ़ावा देने की रणनीतिक साझेदारी के लिए चीन की कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है। अडाणी समूह के प्रवक्ता ने बताया कि ब्लूमबर्ग की 4 अगस्त को प्रकाशित रिपोर्ट में समूह और चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के बीच साझेदारी को लेकर दावा किया गया है। बयान के मुताबिक ये रिपोर्ट पूरी तरह से बेबुनियाद, भ्रामक और तथ्यों से परे है। अडाणी समूह भारत में बैटरी निर्माण के लिए बीवाईडी के साथ किसी भी प्रकार की साझेदारी की संभावनाएं नहीं तलाश रहा है। इसी तरह बीजिंग वेलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ भी हमारा कोई संवाद या साझेदारी की योजना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि अडानी समूह भारत में बैटरी बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज बीवाईडी कंपनी के साथ गठजोड़ की संभावना तलाश रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

new delhi, Chain snatched ,Poland Embassy

नई दिल्ली । नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी स्थित पोलैंड एम्बेसी के नजदीक स्कूटी सवार बदमाश कांग्रेस की महिला सांसद सुधा रामकृष्णन की सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब वह तमिलनाडु की एक अन्य महिला सांसद के साथ सुबह की सैर पर निकली थीं। गवाहों के अनुसार, संदिग्ध स्कूटी चालक ने सांसद के निकट आकर धीमी गति कर वारदात को अंजाम दिया। चेन छीिनने के बाद सांसद ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास मौजूद लोग असहाय बने रहे। उसी समय इलाके में गश्त कर रही दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) ने स्थिति को भांपा और घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित सांसद से थाने में शिकायत देने को कहा, लेकिन तमिलनाडु हाउस द्वारा पीसीआर कॉल किए जाने के बाद संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई। कांग्रेस सांसद सुधा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दिशा-निर्देशों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद सुधा रामकृष्णन ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सुबह करीब छह बजे वह तमिलनाडु की एक अन्य महिला राज्यसभा सांसद के साथ टहल रही थी, तभी एक स्कूटी सवार हेलमेटधारी व्यक्ति हमारे पास आया और मेरी चेन छीन ली। घटना सुबह लगभग 6:15-6:20 बजे पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास घटी। उन्होंने लिखा कि जैसे ही आरोपी ने गर्दन से चेन खींची, उनकी गर्दन पर चोट लग गई। वह घटना में गिरते-गिरते बची। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाद मैं चाणक्यपुरी थाने गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। साथ ही, मैंने इस घटना की जानकारी गृह मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से दी है। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 August 2025

new delhi, Prime Minister Modi, met President Murmu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।   राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।"   मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है।      

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

varansi, Ganga above danger mark, situation is bad

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार देर शाम से यह खतरे के निशान 71.262 मीटर को पार कर चुका है। रविवार सुबह 08 बजे गंगा का जलस्तर 71.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, जलस्तर में औसतन तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में 69 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा के उफान के चलते सहायक नदी वरुणा भी रौद्र रूप में आ गई है, जिससे वाराणसी के तटवर्ती इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। कई मोहल्लों और गांवों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन ठहर-सा गया है। प्रभावित इलाकों के लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं और पलायन कर रहे हैं।   मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह में संकटबाढ़ के चलते मोक्षतीर्थ मणिकर्णिका घाट की गलियों तक पानी पहुंच गया है। सतुआ बाबा आश्रम के गेट तक जलभराव हो चुका है, जिससे शव के अंतिम संस्कार के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। शवदाह प्रक्रिया में 4 से 5 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, हरिश्चंद्र घाट की गलियों में ही शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है, क्योंकि घाट पर जगह की कमी हो गई है। घाट के आसपास के कई मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार तक पानीश्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार की सीढ़ियों तक गंगा का पानी पहुंच चुका है। यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस का कार्यालय पूरी तरह डूब गया है। वहीं, अस्सी घाट की सीढ़ियों को पार करते हुए गंगा का पानी गलियों में प्रवेश कर चुका है। नियमित होने वाली सायंकालीन गंगा आरती अब घाट पर न होकर गलियों में की जा रही है। वाराणसी के 26 गांव और 21 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसागंगा और वरुणा नदियों की बाढ़ से तहसील सदर के रामपुर ढाब और शहर के 21 मोहल्ले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इनमें सलारपुर, सरैया, नक्खी घाट, दानियालपुर, कोनिया, ढेलवरिया, नगवां, सिकरौल, तपोवन, डोमरी आदि शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 26 गांवों में जनजीवन और खेती-बाड़ी पूरी तरह प्रभावित है।   प्रदेश सरकार के निर्देश पर वाराणसी जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, जल पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं।   उधर,केंद्रीय जल आयोग ने आशंका जताई है कि वर्ष 1978 की भीषण बाढ़ का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में हो रही भारी वर्षा तथा चंबल, बेतवा, केन नदियों के बांधों से छोड़े गए पानी के कारण स्थिति और विकट हो चली है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

patna, Election Commission, issued notice to Tejashwi

पटना । बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव काे दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग का दावा है कि दो में से एक एपिक नंबर अस्तित्वहीन है।आयोग ने तेजस्वी से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।    तेजस्वी यादव ने दावा किया था है कि बिहार की मतदाता सूची के प्रारूप में उनका नाम नहीं है। तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो एपिक नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्डस में नहीं है। चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया और एपिक नंबर RAB2916120 का विवरण मांगा है, ताकि इसकी जांच की जा सके। आयोग ने इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उनसे तय समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है।   चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा है कि आपकी ओर आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होने की बात बताई गई। लेकिन जांच में पाया गया कि आपका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है, जिसका एपिक नंबर RAB0456228 है।दरअसल, तेजस्वी यादव के नाम पर दो एपिक नंबर RAB2916120 और RAB0456228 दर्ज हैं। इनमें से पहला एपिक नंबर वर्ष 2015 की मतदाता सूची और 2020 के नामांकन पत्र में मौजूद था, जबकि दूसरा एपिक नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है।    निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आयोग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा एपिक नंबर कभी आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या नहीं। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि, आयोग ने उनके इस दावे को भ्रामक और असत्य करार देते हुए खारिज कर दिया था। आयोग ने स्पष्ट किया था कि 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम मौजूद है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

new delhi,   third day,  England

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता।   तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए नाइटवॉचमैन के तौर पर खेलने गए आकाश दीप ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने तीसरे दिन सुबह के सेशन में करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की और 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। आकाश की इस शानदार बल्लेबाजी के लिए कोच सितांशु कोटक से क्या सलाह मिली थी, इसका राज भी खुल गया है।   आकाशदीप को लेकर बीसीसीआई ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि जब वो होटल में मुझे लिफ्ट में मिला तो मैंने कहा कि आकाश अगर तुझे गेंद पाले में मिले तो मार देना। डिफेंस नहीं करना, क्योंकि पिछली दो बार से तुम डिफेंस के चक्कर में आउट हो रहे हो।   वीडियो में कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमने उसे केवल एक चीज बोली थी कि जो गेंद रडार में हो तो रन बनाने को देखना। गिल ने वीडियो के अंत में कहा कि उसके 66 रन हमारे शतक से कम नहीं है। वीडियो में आकाशदीप ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि अर्धशतक तो मेरे लिए महत्वपूर्ण है ही, लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मैंने दो घंटे सुबह के सेशन बल्लेबाजी की। आकाश ने कहा कि मेरा माइंडसेट ऐसा था कि मुझे आउट नहीं होना। चाहे गेंद मेरे शरीर पर लगे, मुझे बस खेलना है।   रोमांचक मोड़ पर अंतिम टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है। तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में 13.5 ओवर का ही खेल हो सका। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका देते हुए जैक क्रॉली (14 रन) को चलता किया। बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

bhuwneshwar, Naxalites blow, railway track

भुवनेश्वर । रविवार को एक विध्वंसक घटना में संदिग्ध नक्सलियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। माओवादियों द्वारा मनाए जा रहे ‘शहीद सप्ताह’ (28 जुलाई से 3 अगस्त) के अंतिम दिन यह घटना हुई । यह घटना झारखंड के करमपाड़ा और ओडिशा के रेंजेडा स्टेशन के बीच सरंडा वन क्षेत्र में हुई, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बिमलगढ़ रेलवे सेक्शन के अंतर्गत तड़के हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के बाद प्रभावित खंड पर रेल संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उधर ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जैगुआर्स की संयुक्त टीमों ने सरंडा वन क्षेत्र में व्यापक सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर अन्य संभावित विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है।करमपाड़ा (झारखंड) और रेंजेडा (ओडिशा) स्टेशन दोनों ही सीमा क्षेत्र में स्थित हैं और माओवादियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

odisha, New twist ,minor Lakdi

भुवनेश्वर । ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा में आग से बुरी तरह से झुलसी नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में पहले कहा जा रहा था कि लड़की को अज्ञात बदमाशों ने जलाया था, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनकी बेटी ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की है।   लड़की का पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था। शनिवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी बेटी ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। वह मानसिक तनाव के कारण खुद को खत्म कर बैठी। वह जिस आघात से गुजरी, वह सहनीय नहीं था।  उन्होंने जनता और राजनीतिक दलों से इस दुखद घटना का राजनीतिकरण न करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा सरकार ने मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। मेरी विनती है कि कृपया इस मामले को राजनीति से न जोड़ें और मेरी बेटी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।    वहीं इस मामले को लेकर ओडिशा पुलिस ने भी कहा है कि उसकी जांच में इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है। ओडिशा पुलिस ने एक्स पर जारी आधिकारिक बयान में कहा कि बलंगा घटना में पीड़ित लड़की की मौत की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की गई है और यह अब अपने अंतिम चरण में है। पुलिस ने आगे स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही अपील की कि जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अपुष्ट खबर पर प्रतिक्रिया देने से बचें और संवेदनशीलता बनाए रखें।   ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लड़की की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीड़िता की मृत्यु की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के प्रयासों के बावजूद, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मैं उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और ईश्वर से उसके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।   उल्लेखनीय है कि घटना बलंगा के बयाबर गांव की है। आरोप था कि 19 जुलाई को 16 वर्षीय लड़की पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। आग की वजह से नाबालिग के शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा जल गया था। पहले उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती किया गया था और फिर 20 जुलाई को उन्नत चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। कई सर्जरी और गहन उपचार के बावजूद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। शनिवार शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 August 2025

varansi, Prime Minister , adopting Swadeshi

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।   प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 51वीं बार पहुंचे और 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सावन का महीना हो, काशी जैसा पावन स्थान हो और किसानों से मिलने का सौभाग्य मिले, इससे बड़ा क्या हो सकता है। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है   प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह पूरा हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के आशीर्वाद से संभव हुई। प्रधानमंत्री ने देश के दुश्मनों और आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत पर वार करने वालों को पाताल में भी जगह नहीं मिलेगी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से परेशान हैं। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या, कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और समय आने पर दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। उन्होंने बताया कि तस्वीरें देखी होंगी कि कैसे भारतीय ड्रोन और मिसाइलों ने सटीक वार करके आतंक के हेडक्वार्टर को खंडहर बना दिया। आज भी पाकिस्तान के कई सारे एयरबेस आईसीयू में हैं।   स्वदेशी अपनाने का किया आग्रह   प्रधानमंत्री ने देशवासियों और व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसीलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। हमारी सरकार देश के सर्वोत्तम हित में हर संभव प्रयास कर रही है। जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए। हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।   प्रधानमंत्री ने स्वदेशी को किसी भी भारतीय के पसीने और मेहनत से बने उत्‍पाद के रूप में परिभाषित किया और देशवासियों से "वोकल फॉर लोकल" के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से "मेक इन इंडिया" उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह ज़िम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी और दुकानदार से केवल स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी।   भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत दुनिया ने देखी। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइलों और ड्रोनों ने 'आत्मनिर्भर भारत' की ताकत साबित की है। खासकर ब्रह्मोस मिसाइलों ने। ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण अब लखनऊ में किया जाएगा। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। कई प्रमुख रक्षा कंपनियां यूपी डिफेंस कॉरिडोर में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत में निर्मित हथियार जल्द ही हमारी सेनाओं की ताकत बनेंगे। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं।   किसानों को 20वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक देशभर के किसानों को लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि काशी के किसानों को इस योजना के तहत 900 करोड़ रुपये की सम्मान राशि मिली है।   तीन लाख ‘लखपति दीदी’ बनाएंगे, बैंकिंग व्यवस्था की गांवों तक पहुंच होगी   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में अब तक 55 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और अब केवाईसी अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा (समाजवादी पार्टी) वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे। उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखा। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए बैंक अभियान चलाये।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

varansi, Prime Minister Modi , situation in Varanasi

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की विकट स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। शनिवार को सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा में महज तीन घंटे के लिए आए प्रधानमंत्री ने वाराणसी कमिश्नर एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी अकेले में ली।   प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, शिविरों में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता तत्काल और सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए।   वाराणसी में गंगा नदी शुक्रवार शाम चेतावनी बिंदु (70.262 मीटर) को पार कर खतरे के निशान (71.262 मीटर) की ओर बढ़ रही है। शनिवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.87 मीटर दर्ज किया गया, जो हर घंटे औसतन तीन सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है।   केन्द्रीय जल आयोग ने संभावना जताई है कि इस वर्ष 1978 की विनाशकारी बाढ़ का रिकॉर्ड टूट सकता है। गंगा में लगातार उफान और पलट प्रवाह से सहायक नदी वरुणा भी रौद्र रूप में आ गई है। दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बाढ़ के पानी से घिरे मोहल्लों में जनजीवन ठप हो गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने हालात पर कड़ी नजर रखी है। शासन के निर्देश पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

new delhi, mass movement, JP Nadda

नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज कहा कि अंगदान जीवन का कीमती उपहार है और यह एक परोपकारी, समतावादी और अनिवार्य रूप से नैतिक कार्य है, लेकिन लोगों में जागरुकता की कमी के कारण आज अंग प्रत्यारोपण के लिए जरुरतमंद लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक आदमी आठ लोगों के जीवन को बचा सकता है। इसलिए इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।   जेपी नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय अंबेडकर सेंटर में राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन द्वारा आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर 'अंगदान- जीवन संजीवनी अभियान' को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता बढ़ रही है। हर साल हजारों लोगों को अंग प्रत्यारोपण के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अंगदान करने वालों और अंग प्रत्यारोपण कराने वालों की संख्या में भारी अंतर दिखाई देता है। अंगदान करने में आज भी लोग काफी पीछे हैं। इसका कारण लोगों में इसको लेकर जागरुकता का अभाव है। इसके साथ समाज में व्याप्त धारणाएं भी हैं। आज का दिन और यह समारोह हर अंगदान करने वाले व्यक्ति के महान कार्य को सम्मानित करने और लोगों में जागरुकता फैलाने का है।   उन्होंने बताया कि 2023 में आधार कार्ड पर आधारित राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की वेबसाइट लॉन्च होने के बाद करीब 3 लाख से अधिक लोगों ने अंग दान करने के लिए शपथ ली है। यह दर्शाता है कि लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। भारत में साल 2024 में 18900 प्रत्यारोपण किए गए। यह एक साल में किए गए प्रत्यारोपण की सबसे अधिक संख्या है। साल 2013 में देश में 5000 ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके साथ भारत अंग प्रत्यारोपण में वैशिवक स्तर पर तीसरा देश बन गया है और दिल के प्रत्यारोपण में सबसे आगे हैं। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि लाइफ स्टाइल से बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके कारण अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता भी बढ़ रही है। इस मौके पर नड्डा ने सभी लोगों को अंगदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कई अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इसके साथ उन राज्यों को भी सम्मानित किया गया जो अंगदान के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

shimla, Heavy rains , Himachal have disrupted

शिमला । हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ऊना जिले में स्वां नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऊना शहर में कई जगहों पर दुकानों और घरों में बरसाती पानी घुस गया है और सड़कें जलभराव के कारण बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, प्रशिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 2 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।पौंग डैम से भी छोड़ा जा सकता है पानी, अलर्ट पर टीमेंकांगड़ा जिले के पौंग डैम में जलस्तर 1365 फीट तक पहुंच गया है। इससे किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन ने इंदौरा और पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बचाव और राहत के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैयार रखने, स्थानीय युवक मंडलों को सतर्क रहने और मछुआरों तथा गोताखोरों की टीमों को किश्तियों सहित तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।मनाली से केलंग और रोहतांग जाने वाली सड़कें अवरुद्धकुल्लू जिला की विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मनाली-केलंग सड़क अटल टनल के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है।वहीं मनाली-रोहतांग-केलंग मार्ग भी बंता मोड़ के पास भूस्खलन से बंद है।दोनों मार्गों को बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।कुल्लू में फ्लैश फ्लड, मलाणा पावर प्रोजेक्ट का कॉफर डैम टूटाकुल्लू जिले की पार्वती घाटी में अचानक आई बाढ़ से शुक्रवार शाम मलाणा-1 जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाया गया कॉफर डैम आंशिक रूप से टूट गया। इस घटना में एक हाइड्रा मशीन, एक डंपर, एक रॉक ब्रेकर और एक कैंपर या कार पानी में बह गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के क्षेत्रों में खतरा और भी बढ़ गया है। कुछ अस्थायी पुलों के बह जाने और कई सड़कों के टूटने की खबर भी सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।लाहौल-स्पीति में भी फ्लैश फ्लड, सड़कें बंदलाहौल-स्पीति जिले के जिस्पा के पास ग्रेफ कैंप के नजदीक फ्लैश फ्लड की वजह से केलांग-दारचा-सारचू-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली में जुटा हुआ है। इस घटना में भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में डर का माहौल है।कई जिलों में बारिश जारी, मौसम विभाग का येलो अलर्टचंबा, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और मंडी जिलों में भी बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक प्रदेश में कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज 2 अगस्त को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा की चेतावनी है, 3 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में, 4 अगस्त को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में और 5 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में अलर्ट रहेगा।सड़कें, बिजली और पानी की योजनाएं प्रभावितलगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे प्रदेश में शुक्रवार देर शाम तक लगभग 283 सड़कें बंद थीं, जिनमें मंडी और लाहौल-स्पीति के एक-एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा 314 बिजली ट्रांसफार्मर और 221 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।मानसून सीजन में 176 मौतें, 36 लापताराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 176 लोगों की मौत हो चुकी है, 281 लोग घायल हुए हैं और 36 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मंडी जिले में (35) हुई हैं, इसके बाद कांगड़ा (28), कुल्लू (18), चंबा (17), शिमला (15), सोलन (12), हमीरपुर, किन्नौर और ऊना (11-11), बिलासपुर (8), लाहौल-स्पीति (6) और सिरमौर (4) में हुई हैं।मॉनसून में 28 बार फटा बादल, 46 जगह आया फ्लैश फ्लडअब तक बादल फटने की 28, फ्लैश फ्लड की 47 और भूस्खलन की 42 घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश से 1526 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 443 पूरी तरह ढह गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में हुआ, जहां 1073 घर प्रभावित हुए और 386 घर पूरी तरह तबाह हो गए। प्रदेश को अब तक मानसून से करीब 1678 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

new delhi, Arun Jaitley , Rahul Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि तीन कृषि कानूनों पर विरोध के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उनको धमकाया था। वहीं, अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने राहुल गांधी पर अपने पिता को लेकर गलतबयानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के निधन के एक वर्ष बाद कृषि कानूनों को पेश किया गया था।     राहुल गांधी ने यहां के विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन में कहा कि अरुण जेटली ने उनसे कहा था कि अगर वह सरकार का विरोध करते रहे और कृषि कानूनों पर लड़ते रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर उनका (राहुल) जवाब था कि कांग्रेस कायरों की पार्टी नहीं है और वह कभी झुकी नहीं, न अंग्रेजों के सामने और न अब झुकेगी।   उन्होंने संविधान की प्रति दिखाते हुए उसे केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि यह किताब 3,000 से 5,000 साल पुरानी सोच को दर्शाती है, जिसमें बुद्ध और अन्य महान संतों की वाणी है। उन्होंने संविधान पर हो रहे कथित हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक कानूनी किताब नहीं, बल्कि भारत की जीवनशैली और पहचान है, जिस पर हमला करने की किसी को हिम्मत नहीं होनी चाहिए।   नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने हाल ही में उन्हें चेताया था कि वे आग से खेल रहे हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें आग से खेलने से डर नहीं लगता क्योंकि उनका परिवार उन्हें यही सिखाता आया है। उन्होंने कहा कि कायरों से डरना सबसे बड़ी कायरता है और कांग्रेस ने कभी डर को स्वीकार नहीं किया।   वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने एक्स पोस्ट में कहा, "मैं राहुल गांधी को याद दिला दूं कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था और कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी को भी विरोधी विचार के लिए धमकाना नहीं था। वह एक कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे।"     रोहन जेटली ने कहा कि अगर कभी ऐसी स्थिति आती भी, जैसा कि राजनीति में अक्सर होता है, तो वह सभी के लिए एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने के लिए स्वतंत्र और खुली चर्चा का आह्वान करते थे। वह बस ऐसे ही थे और आज भी उनकी यही विरासत है। मैं राहुल गांधी को उन लोगों के बारे में बोलते समय सचेत रहना चाहिए, जो अब हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने मनोहर पर्रिकर जी के साथ भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का राजनीतिकरण किया, जो उतना ही घटिया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

mumbai, young man received,message from Pakistan

मुंबई । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर को उड़ाने का मैसेज बीड जिले के एक युवक को सीधे पाकिस्तान से आया था। इस मामले में युवक ने शिरुर कासर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस मामले की छानबीन शिरुर कासर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कथित तौर पर पाकिस्तान से इस मैसेज में शिकायतकर्ता युवक को मंदिर उड़ाने के लिए एक लाख रुपये की पेशकश की गई है और संदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि साजिश में शामिल होने के लिए 50 और लोगों की आवश्यकता है। इस पूरे मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैसेज की ऑडियो क्लिप में संदिग्ध ने कहा है कि "बताओ, हमारा साथ दो, अपना मुंह खोलो, तुह्मे रकम चाहिए। अयोध्या के मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाना है। इस काम के लिए हमें पचास आदमी चाहिए, आरडीएक्स पहुंच जाएगा। जो काम करेगा उसे एक-एक लाख मिलेंगे। अगर नहीं कर पाए तो कोई और नंबर दे सकते हो।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता युवक को विश्वास दिलाने के लिए संदिग्ध ने कराची में स्थित एक स्थान का लोकेशन भी भेजा है। इस मैसेज वाले अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और की गहन छानबीन की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  2 August 2025

new delhi,  Air India flight ,faces technical snag

नई दिल्‍ली । एयर इंडिया का बोइंग 787-9 विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान गुरुवार को उड़ान नहीं भर सका। एयर इंडिया के इस उड़ान संख्या एआई-2017 को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने जारी एक बयान में बताया कि दिल्‍ली से लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई-2017 को तकनीकी खामी के कारण वापस लौट आई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया। इसके बाद एहतियाती जांच के लिए इस विमान को वापस ले जाया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को जल्द से जल्द लंदन ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान तैनात किया जा रहा है। हमारा ग्राउंड स्टाफ इस अप्रत्याशित देरी के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों की हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2025

bhopal,   being acquitted , Malegaon blast case

भोपाल । महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में हुए बम विस्फोट मामले में आरोपित भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एनआईए की विशेष अदालत से बरी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से इस केस में आरोपित बनाया गया। इससे उनका जीवन बर्बाद हो गया। उन्हें अपने ही देश में आतंकवादी बना दिया गया। इधर, मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने एनआईए कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया है।   दरअसल, मालेगांव बम विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट ने आरोपित साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपितों को बरी किया है। विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने इस मामले का फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल संदेह के आधार पर मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। समाज के खिलाफ एक गंभीर घटना हुई है, लेकिन अदालत केवल नैतिक आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकती। फैसला सुनाते समय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौजूद रही।   उन्होंने फैसला आने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने शुरू से ही कहा है कि जिन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाता है, उसके पीछे कोई आधार होना चाहिए। मुझे जांच के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। प्रताड़ित किया गया। इससे मेरा पूरा जीवन बर्बाद हो गया। मैं एक साधु का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझे फंसा दिया गया और मुझ पर आरोप लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वेच्छा से हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। मैं जीवित हूं, क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत भगवा को बदनाम किया। आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और जो दोषी हैं उन्हें भगवान सजा देंगे। हालांकि, जिन्होंने भारत और भगवा को बदनाम किया, वे आपके द्वारा गलत साबित नहीं हुए हैं।   इधर, एनआईए कोर्ट का फैसला आने के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी । मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने सदन में बताया कि मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है और इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि हिंदू आतंकवाद नाम की कोई बात नहीं है। वहीं, मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा का कार्यकर्ता है और न्यायालय पर भरोसा करता है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। हमारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर तथाकथित सरकारों द्वारा झूठे मुकदमे लगाए थे। कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई।   वहीं, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि न्यायालय के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। प्रज्ञा सिंह हमारी सनातन की एक रक्षक हैं और कहीं ना कहीं ईश्वर की कृपा से जो फैसला आया है, वह सनातन के पक्ष में आया है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। प्रज्ञा सिंह ने जो कष्ट सहे उन पर आज न्याय मिला। इंदौर से भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि कांग्रेस को साध्वी का श्राप लगा है।   पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती ने मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपियों के बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस अधिकारी के माध्यम से पता चला कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। मैं उनसे मिलने गई थी जब कोई और नहीं जाता था। जब मैं उनसे मिली तो मैं रोई, जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया, वह किसी भी महिला के लिए सहन करना बहुत मुश्किल है। मैं पूछना चाहती हूं कि पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, वामपंथी, समाजवादी और कांग्रेस के नेताओं को क्या सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने 'भगवा आतंक' शब्द को स्थापित करने की कोशिश की? उनके खिलाफ असाधारण कार्रवाई की जानी चाहिए।   इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है, जो सभी को स्वीकार होगा। सच है या झूठ है। कोर्ट ने तो फैसला दे दिया। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ब्लास्ट केस में अपील की थी। इस मामले में भी महाराष्ट्र सरकार को अपील करनी चाहिए। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है, उसमें भगवा कहना गलत है। मेरी निजी सोच है कि जो लोग गोडसे का समर्थन करते हैं, कम से कम लोकतंत्र में उनके लिए हमारे दिल में कोई जगह नहीं है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  31 July 2025

new delhi, Azam Khan

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को दो मामलों में राहत दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोनों मामलों में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही जारी रखने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने अब्दुल्ला आजम की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 23 जुलाई को अब्दुल्ला आजम की याचिका खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया था। अब्दुल्ला आजम के खिलाफ एक मामला फर्जी पासपोर्ट से जुड़ा हुआ है और दूसरा दो पैन कार्ड बनवाने से। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई 2019 को एक अब्दुल्लाह के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि 10 जनवरी 2018 को अब्दुल्ला को पासपोर्ट जारी किया गया था। पासपोर्ट में अब्दुल्ला की जन्म तिथि 30 सितंबर, 1990 है, जबकि शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 01 जनवरी 1993 है। सक्सेना ने अब्दुल्ला के खिलाफ 06 दिसंबर 2019 को एक एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अब्दुल्ला ने 2017 के अपने चुनावी हलफनामे में गलत पैन नंबर की जानकारी दी थी। आरोप लगाया गया था कि आजम खान ने अब्दुल्ला आजम के लिए दो पैन कार्ड बनवा लिए थे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

new delhi,   Congress

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और पाकिस्तान के प्रति नरम नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सारे आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है और पाकिस्तान कांग्रेस की भूल है। गृहमंत्री अमित शाह ने कल से लोकसभा में जारी पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में आज भाग लिया। उन्होंने ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले पर एनआईए जांच, पूरे घटनाक्रम और आंतकवाद के खिलाफ भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति से अवगत कराया। उन्होंने कांग्रेस सरकारों के दौरान कथित तौर पर की गयी ऐतिहासिक गलतियों का भी उल्लेख किया और तुष्टीकरण के मुद्दे पर पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश के विभाजन को स्वीकार किया। पीओके को हासिल किए बिना 1948 में संघर्ष विराम और 1971 में मिली बड़ी जीत के बावजूद पीओके नहीं लेना पार्टी की बड़ी भूल रही। अगर ऐसा न किया होता ‘तो न रहता बांस न बजती बांसूरी।’ उन्होंने कहा, “पाकिस्तान कांग्रेस की भूल है। अगर उन्होंने बंटवारा स्वीकार नहीं किया होता, तो आज पाकिस्तान नहीं होता।” शाह ने विपक्ष के पहलगाम हमले के बाद निर्णायक बढ़त हासिल करने के बावजूद भी आगे कार्रवाई नहीं करने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आतंक के खिलाफ कार्रवाई था न कि युद्ध लड़ना। युद्ध का अपना परिणाम होता है। इसी सदंर्भ में उन्होंने कांग्रेस नेताओं को 1971 के युद्ध की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “1971 में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, 15 हजार वर्ग किलोमीटर पाकिस्तानी क्षेत्र भारत के नियंत्रण में था, लेकिन पीओके वापस नहीं लिया गया।” शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी के समय में लाये गए आतंकवाद निरोधक अधिनियम, 2002 (पोटा) को संप्रग सरकार की पहली कैबिनेट में हटाए जाने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। शाह ने बटला हाउस की घटना की भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश छोड़कर भागे आंतकियों के नाम गिनाए। उन्होंने कहा, “मुझे याद है एक सुबह नाश्ते के दौरान, मैंने टीवी पर सलमान खुर्शीद को रोते हुए देखा। वह सोनिया गांधी के आवास से बाहर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी बटला हाउस की घटना पर रो रही थीं। उन्हें बटला हाउस के आतंकवादियों के बजाय शहीद मोहन शर्मा के लिए रोना चाहिए था।” शाह ने अपने भाषण की शुरुआत ऑपरेशन महादेव से की और कहा कि सारे सबूत बताते हैं कि इसमें मारे गए आतंकी सुलेमान, फैजल और अफगान पहलगाम हमले में शामिल थे। उन्होंने सदन को पूरे ऑपरेशन के बारे में बताया और कहा कि सारी जांच के बाद पुष्टि हो गयी है कि आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमने हमले में शामिल आतंकियों और उनके आकाओं दोनों का सफाया किया है। एनआईए जांच का ब्यौरा देते हुए शाह ने बताया कि हमले के बाद 1005 लोगों से पूछताछ की गई। दो लोगों को आतंकियों को ठहरने में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया। सदन में शाह ने एक कांग्रेस नेता के आतंकियों के पाकिस्तान से आने पर सबूत मांगने पर कड़ी आपत्ती जताई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व गृहमंत्री अपने बयान से आतंकवादियों को क्लीन चीट दे रहे हैं। वे आतंकियों के पाकिस्तानी होने का सबूत मांग रहे हैं कल को वे पाकिस्तान पर हमला क्यों किया इसपर सवाल खड़े करेंगे। शाह ने विपक्ष के प्रधानमंत्री मोदी के बिहार में एक चुनावी भाषण देने पर सवाल खड़े किए जाने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम जिस चश्मे से देखते हैं हमारी दृष्टि भी वैसी होती है। प्रधानमंत्री ने देश के नेता होने के नाते अपना फर्ज निभाया और जनता की भावनाओं के अनुरुप बयान दिया। यह चुनावी भाषण नहीं थी। इसी का परिणाम है कि हमने पाकिस्तान को इसबार 100 किमी अंदर जाकर मारा है। विपक्ष की ओर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी में शांति पर सवाल खड़े करने पर शाह ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर की स्थिति आज पूरी तरह बदल गई है। आतंकियों का पूरा इकोसिस्टम खत्म किया जा रहा है। आतंकियों को पहले महिमामंडित किया जाता था। आए दिन हड़ताल और पत्थरबाजी होती थी। पिछले कुछ सालों में यह पूरी तरह समाप्त हो गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

srinagar, NIA begins probe, Srinagar encounter

श्रीनगर । पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड समेत दो आतंकवादियों के श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की जांच एनआईए की एक टीम ने मंगलवार को शुरू की है। एनआईए की टीम मंगलवार तड़के तीनों आतंकवादियों के शवों की पहचान करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पहुंची।   अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के दोबारा एक्टिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन 'महादेव' शुरू किया था। सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ को उसके दो साथियों के साथ दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके के मुलनार में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। कार्रवाई में मारे गए अन्य दो आतंकवादियों की पहचान जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई। जिब्रान कथित तौर पर पिछले साल अक्टूबर में गगनगीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे।   अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकवादियों के शव सोमवार देर रात मुठभेड़ स्थल से पीसीआर में लाए गए। एनआईए की टीम दो-तीन लोगों के समूहों में गवाहों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान शाह भी शामिल है। सोमवार को मुठभेड़ स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद से इलाके में आतंकवादियों के एक और समूह की मौजूदगी का पता चलने पर ऑपरेशन जारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

new delhi,  terrorism, Akhilesh Yadav

नई दिल्ली । लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सरकार ने ऐसे समय जब देश की सेनाएं बढ़त में थीं तो सीजफायर क्यों किया गया? इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर एक्स पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि सीमाएं हमेशा शांत रहें। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया कि लापरवाही बहुत से लोगों की जान ले सकती है। जिस दिन पहलगाम हमला हुआ, उस समय हर नागरिक ने सुरक्षाकर्मियों की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए। जम्मू-कश्मीर में लोग सरकार के आश्वासन पर पर्यटन करने गए थे। उन्होंने खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के समय खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी किसकी है? इससे पहले पुलवामा हमले में भी खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी नहीं तय की गई।अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर को सरकार की विफलता बताते हुए ट्रंप की भूमिका को लेकर भी केंद्र से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सरकार की विफलता का प्रतीक है। इससे बड़ी विफलता सरकार की और कुछ नहीं हो सकती। इस अपरेशन के दौरान विदेशी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इससे देश की संप्रभुता को धक्का लगा, लेकिन एक बार भी इसका खंडन नहीं किया गया। देश की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलाम हमले पर दुनिया के किसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया। यह हमारी विदेश नीति का संकटकाल है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

shimla, Cloudburst again wreaks havoc , Himachal Pradesh

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर तबाही मचाई है। साेमवार बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश के बीच मंडी जिले में भारी बाढ़ और मलबा आने से हालात सबसे ज्यादा खराब हुए हैं। मंडी शहर के जेल रोड और हॉस्पिटल रोड इलाके में बादल फ्टने के कारण अचानक नाले में उफान आने से बाढ़ का पानी और मलबा घरों में घुस गया। इस घटना में दाे लोगों की मौत हो गई व एक लापता है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। कई लोगों को समय रहते पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दाे लोगों की मौत की  और एक के लापता हाेने की पुष्ठि की है। उन्होंने कहा है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं।   मंडी के जेल रोड़ वार्ड की पूर्व पाषर्द कृष्णा के बेटे और पोते की मलबे में दबने से मौत हो गई । उनके शव बरामद हाे गए हैं, जबकि बहू लापता है, वहीं पर एक व्यक्ति की टांग टूट गई है। इसके अलावा कई घरों में मलबा घुस जाने से करीब पंद्रह लोगों को मलबे से निकाला गया। एक मकान में भारी मात्रा में मलबा घुस जाने से कमरे में दो लोग फंस गये थे, जिन्हें लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी अनुसार देर रात भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों की निचली मंजिलों में पानी और मलबा भर गया, जिससे लोग फंस गए थे।   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, नगर निगम के महापौर विरेंद्र भटट, स्थानीय पार्षद राजा, सुमन ठाकुर ,कमिशनर रोहित राठौर, एडीएम डा. मदन कुमार ने मौके पर पहुंच का राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस बारिश से अभी और कितना नुक्सान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।   इधर, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) और मंडी-पठानकोट हाईवे (NH-154) पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। दोनों मार्ग बंद हैं और कई वाहन फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।मौसम विभाग ने मंडी सहित पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे राहत कार्यों में और कठिनाइयां बढ़ गई हैं।गौरतलब है कि मंडी जिला इससे पहले भी 30 जून की रात बादल फटने की एक दर्जन घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सबसे ज्यादा तबाही सराज क्षेत्र में हुई थी।प्रदेश में 20 जून को मानसून आने के बाद से अब तक भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 164 लोगों की मौत हो चुकी है, 269 लोग घायल हुए हैं और 35 लोग अभी भी लापता हैं। अकेले मंडी में अब तक 32 लोगों की जान गई और 27 लोग लापता हैं। कांगड़ा में 24, कुल्लू और चंबा में 17-17, शिमला में 13, सोलन और ऊना में 11-11, किन्नौर में 11, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 8, लाहौल-स्पीति में 6 और सिरमौर में 4 लोगों की मौत हुई है।भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 1320 घरों को नुकसान पहुंचा, जिनमें 418 पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां 986 मकान प्रभावित हुए और इनमें से 376 पूरी तरह गिर गए। इसके अलावा करीब 21,500 पोल्ट्री पक्षी और 1402 मवेशियों की मौत भी हो चुकी है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, अब तक करीब 1523 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 780 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 499 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। प्रदेश में अब तक 42 बार फ्लैश फ्लड, 25 बार बादल फटने और 32 बार भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

new delhi,  population decline, China announced

पिछले तीन साल से जनसंख्या में गिरावट का सामना कर रहे चीन ने सोमवार को दंपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रव्यापी शिशु देखभाल नकद सब्सिडी नीति की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि यह बच्चों के पालन-पोषण करने वाले परिवारों पर वित्तीय दबाव कम कर देश की जन्मदर को बढ़ावा देने के उद्देश्य लाई गई है।    ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन की सरकार तीन वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को प्रति वर्ष 3,600 युआन (502 डॉलर) का नकद भुगतान करेगी। यह सब्सिडी बच्चे के तीन साल का होने तक दी जाएगी। 1 जनवरी, 2025 से पहले जन्मे और अभी भी तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह सब्सिडी पात्र महीनों की संख्या के आधार पर आनुपातिक रूप से दी जाएगी।   चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रव्यापी बाल देखभाल सब्सिडी प्रणाली लागू करना एक नई नीति है जो लाखों परिवारों को प्रभावित करती है। इस नीति से हर साल शिशुओं और छोटे बच्चों वाले 2 करोड़ से ज़्यादा परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।   एनएचसी के अनुसार, सभी स्थानीय निकाय बाल देखभाल सब्सिडी प्रणाली के लिए विस्तृत कार्यान्वयन योजनाएँ बनाने में लगे हुए हैं और इसके क्रियान्वयन की तैयारी कर रहे हैं। अगले माह अगस्त के अंत में देशभर में बाल देखभाल सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू होने की उम्मीद है।   उल्लेखनीय है कि पिछले तीन साल से देश की जनसंख्या में लगातार गिरावट आ रही है और संयुक्त राष्ट्र जनसांख्यिकी मॉडल का अनुमान है कि इस गिरावट के जारी रहने पर यह आज की 1.4 बिलियन से घटकर 2100 तक 800 मिलियन हो जाएगी। पिछले वर्ष चीन में 9.54 मिलियन बच्चे पैदा हुए, जो 2016 की तुलना में आधी संख्या है। खास बात यह है कि साल 2016 में चीन ने तीन दशकों से लागू अपनी एक-बच्चा नीति खत्म की थी। हाल के वर्षों में पाया गया है कि चीन में विवाह दरों में भी भारी गिरावट आई है और ज्यादातर युवा दंपति बच्चों के पालन-पोषण पर होने वाले भारी-भरकम खर्च और करिअर संबंधी चिंताओं के चलते बच्चे पैदा करने से कतराते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 July 2025

new delhi, Army

नई दिल्ली । ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में लश्कर के तीन शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकवादी पहलगाम नरसंहार ​में शामिल थे। कुछ और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है, ऑपरेशन जारी है।   भारतीय सेना की चिनार कोर ने आधिकारिक बयान में बताया है कि ऑपरेशन महादेव के तहत दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकवादी पहलगाम नरसंहार के मुख्य आरोपी थे। कुछ और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है, ऑपरेशन जारी है।   सूत्रों का कहना है कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आतंकवादी 'हाशिम मूसा' उर्फ 'सुलेमान' भारतीय सेना के विशेष बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना के विशेष बलों का पूर्व सैनिक है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

shimla, Shanta Kumar slammed , Bihar election controversy

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन को लेकर छिड़े विवाद पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विपक्ष बिहार में वोट चोरी के नाम पर आंदोलन खड़ा कर रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। शांताकुमार ने साेमवार काे एक बयान में कहा कि कि चुनाव आयोग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बिहार की मतदाता सूची में कुल 7 करोड़ 89 लाख मतदाता दर्ज हैं। चुनाव आयोग के घर-घर सर्वेक्षण में पाया गया कि 36 लाख मतदाता घर पर नहीं मिले और उनका कोई पता नहीं चला, 22 लाख मतदाता मृत पाए गए, 7 लाख नाम ऐसे थे जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे।शांताकुमार ने कहा कि नियमों के अनुसार ये कुल 65 लाख फर्जी वोट मान्य नहीं हैं। ऐसे में विपक्ष का आंदोलन दरअसल इन फर्जी मतदाताओं को सूची में बनाए रखने की साजिश है। ये वही पार्टियां हैं जिन्होंने ये फर्जी वोट बनवाए और अब जब इन्हें हटाया जा रहा है, तो वे चिल्ला रही हैं।शांता कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुले मंच से सवाल पूछते हुए कहा कि जो व्यक्ति मर चुका है, या जो घर पर ही नहीं है, क्या उसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए? मैं सार्वजनिक रूप से इस प्रश्न का उत्तर चाहता हूं।”भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि देश का यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कुछ राजनीतिक दल फर्जी वोटों के सहारे चुनाव जीतने का षड्यंत्र करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि 65 लाख फर्जी वोट डलवाए जाते, तो चुनाव परिणाम किसी भी दिशा में पलट सकते थे। यह साफ दर्शाता है कि कुछ दलों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र को धोखातंत्र बना दिया है।”शांता कुमार ने इस सर्वेक्षण के लिए चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकार का सर्वेक्षण पूरे देश में किया जाना चाहिए ताकि मतदाता सूचियों को पूरी तरह निष्पक्ष और साफ बनाया जा सके।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

kolkata, Residential certificate,

कोलकाता । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक "रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट" वायरल हुआ है। इसमें एक कुत्ते की तस्वीर है, जिसमें उसका नाम "डॉग बाबू" है। सर्टिफिकेट में पिता का नाम "कुत्ता बाबू" और मां का नाम "कुतिया देवी" लिखा है। इसी घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।    सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि आम लोगों के नाम हटाकर अब कुत्तों के नाम पर रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग इस तरह के दस्तावेज एसआईआर प्रक्रिया में स्वीकार कर रहा है।    उन्हाेंने आराेप लगाया कि इसका उद्देश्य फर्जी वोटर आईडी बनाकर भाजपा को चुनावी लाभ देना है, यह बिल्कुल स्पष्ट है। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।    बता दें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उसी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक "रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट" वायरल हुआ है, जिसमें एक कुत्ते की तस्वीर है और उसका नाम है "डॉग बाबू"। हैरानी की बात यह है कि इस सर्टिफिकेट में उसके पिता का नाम लिखा है "कुत्ता बाबू" और मां का नाम "कुतिया देवी"। सरकारी दस्तावेज़ के अनुसार, 'डॉग बाबू' पटना के कौलीचक के वार्ड नंबर 15 का स्थायी निवासी है। सर्टिफिकेट पर बिहार सरकार की आधिकारिक मुहर भी लगी है।   इस घटना के बाद बिहार के कई राजनीतिक दल के नेताओं ने चुनाव आयाेग की आलोचना की है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

new delhi, Opposition running away, Rijiju

नई दिल्ली । सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।   संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के साथ आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बावजूद अचानक से नयी शर्तें लेकर सदन में हंगामा करना धोखा है। विपक्ष ने आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति से पलटी मारी है।   श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में रक्षा मंत्री चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष को रक्षा मंत्री की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि कोई भी पार्टी पाकिस्तान की भाषा ना बोले और सेना का मनोबल नहीं तोड़े।   उल्लेखनीय है कि लोकसभा में 12 बजे आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होनी थी। जैसे ही अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद चर्चा की शुरुआत की घोषणा की तो विपक्ष के सदस्यों ने मांग उठायी कि सरकार इस चर्चा के बाद बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा कराने का आश्वासन दे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने इस पर कार्यवाही एक बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

imphal, Five militants ,banned organizations arrested

इंफाल । मणिपुर में उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और थौबल जिलों में कार्रवाई करते हुए पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं और इन पर वसूली, धमकाने व अपहरण जैसे मामलों में संलिप्त होने का आरोप है।    इंफाल ईस्ट जिले के हुइद्रोम गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा सिटी मैतेई) से जुड़े फीजम जोइचंद्र मैतेई (35) और ओइनम नित्रंजीत सिंह (21) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनके सहयोगी सोरम अबुंगचा मैतेई (39) को काइरंग मानिंग लाइकै से गिरफ्तार किया गया। तीनों के पास से एक वेस्पा स्कूटर, दो मोबाइल फोन, तीन पहचान पत्र और 700 रुपये नकद जब्त किए गए।   वहीं, थौबल जिले के तेंथा खुन्नू बाजार से एक अन्य अभियान में केवाईकेएल-सोरेपा गुट के सदस्य हिदंगमयुम किशनकुमार शर्मा (27) को पकड़ा गया। उस पर धमकी देने, पैसे मांगने और अपहरण की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।   इसी क्रम में इंफाल ईस्ट के एशिंगथेम्बी मापन इलाके से प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) संगठन से जुड़े युमनाम कोको सिंह (23) को उसके घर से हिरासत में लिया गया।   पांचों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है, ताकि इनके नेटवर्क और गतिविधियों की और जानकारी जुटाई जा सके। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

new delhi,NDA MPs protest , Dimple Yadav

नई दिल्ली । अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)की सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। राजग के घटक दलों की सभी महिला सांसदों ने इस टिप्पणी की निंदा की है। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजग सांसदों ने डिंपल यादव के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को लेकर एक टिप्पणी की थी। मौलाना रशीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मौलाना यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मस्जिद में हुई बैठक में सपा की तरफ से दो महिलाएं बैठी हैं। एक इकरा हसन हैं जो सर ढक कर बैठी हैं। इसी के बाद मौलाना ने डिंपल यादव के पहनावे पर कमेंट किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 July 2025

haridwar,6 people died , Mansa Devi Marg

हरिद्वार । हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में 6 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।   कमिश्रनर आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और 12 घायलों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।   पुलिस और प्रशासनिक टीमों के साथ एसडीआरएफ की तीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।   हादसे के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और डीएम मयूर दीक्षित घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और बाद में अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति भी देखी।    बताया जाता है कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह अचानक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरातफरी मची जो लगातार बढ़ती गई। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

new delhi,  Prime Minister enumerated,

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश और देशवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में मिली सफलताओं और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने विज्ञान, खेल, संस्कृति, और इतिहास में भारतीयों की उपलब्धियों को अपने कार्यक्रम में शामिल किया।   रेडियो पर प्रसारित 'मन की बात' की 124वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में देश में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, जिन पर हर भारतवासी गर्व महसूस करता है। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी ने पूरे देश को खुशी से भर दिया। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कैसे अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देश में एक नया माहौल बनाया था। यह घटना बच्चों में स्पेस साइंस के प्रति नई जिज्ञासा उत्पन्न करने में सहायक बनी है।   प्रधानमंत्री ने बच्चों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे इंस्पायर मानक अभियान का भी जिक्र किया। इस अभियान के तहत हर स्कूल से पांच बच्चों का चयन किया जाता है, जो नए विचार लेकर आते हैं। इस पहल में अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं, और चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या 50 से बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। यह दर्शाता है कि देश में स्पेस क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को कितना बढ़ावा मिल रहा है।   अगले महीने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सुझाव मांगे कि वे इसे कैसे मनाना चाहेंगे। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जब भारतीय छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय रसायन ओलंपियाड में मेडल जीते। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी जैसे छात्रों ने भारत का नाम रोशन किया। गणित के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी पहचान को मजबूत किया है, जहां ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।   प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अगले महीने मुंबई में एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड होने जा रहा है, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के छात्र भाग लेने आएंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाड दोनों के लिए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने यूनेस्को में 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिए जाने की खबर पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इन किलों के ऐतिहासिक महत्व और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी दी। सल्हेर का किला, शिवनेरी, खानदेरी और प्रतापगढ़ जैसे किलों की गाथाओं को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हर किला एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को जानें।   प्रधानमंत्री ने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुई थीं, जैसे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि और गाँधी जी के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करें और उनसे प्रेरणा लें। प्रधानमंत्री ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की अपील की, जिससे देशवासी उन लोगों को याद कर सकें, जिन्होंने विभाजन की पीड़ा सही।   उन्होंने विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जिक्र किया, जिन्होंने केवल 18 वर्ष की आयु में देश के लिए अपनी जान दी। उन्होंने कहा, “बिहार का मुजफ्फरपुर शहर में 11 अगस्त 1908 को सिर्फ 18 साल की उम्र में बोस ने वो साहस दिखाया, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। तब अखबारों ने भी लिखा था –खुदीराम बोस जब फांसी के फंदे की ओर बढ़े, तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी।” प्रधानमंत्री ने पांडुलिपियों के रूप में सहेजे गये ज्ञान को भारत की असली ताकत बताया और कहा कि भारत की संस्कृति का आधार हमारे त्योहार और परंपराएं हैं। मणि मारन जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों ने तमिल पांडुलिपियों को पढ़ाने के लिए कक्षाएँ शुरू कीं, जिससे नई पीढ़ी इस अनमोल धरोहर से जुड़ सके। 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत इन पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा, जिससे ये ज्ञान विश्वभर के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगा।   उन्होंने 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं। महाराष्ट्र के पैठण गाँव की कविता धवले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह सरकार की मदद से अब तीन गुना ज्यादा कमा रही हैं। उन्होंने उड़ीसा के मयूरभंज की आदिवासी महिलाओं की सफलता की कहानी भी साझा की, जिन्होंने संथाली साड़ी को पुनर्जीवित किया है और अब हजारों रुपये कमा रही हैं। प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पारंपरिक गीतों का उपयोग करने वाले एक समूह का उदाहरण सामने रखा। राधाकृष्ण संकीर्तन मंडली ने लोगों को जंगलों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया है। प्रमिला प्रधान की पहल ने यह साबित किया है कि हमारी लोक परंपराएँ आज भी समाज को दिशा देने की शक्ति रखती हैं।   उन्होंने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलाइजेशन की दिशा में सरकार की पहलों की जानकारी दी। मणि मारण का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे उन्होंने तमिल पांडुलिपियों को पढ़ाने का कार्य शुरू किया। इसके माध्यम से नए शोधकर्ताओं ने पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली पर अध्ययन शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के गुमला जिले में मछली पालन के माध्यम से बदलाव लाने वाले एक युवक का उदाहरण प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश साहू ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मछली पालन शुरू किया और अपने जैसे कई साथियों को भी प्रेरित किया। आज बासिया ब्लॉक में 150 से ज्यादा परिवार मछली पालन से जुड़े हुए हैं।   प्रधानमंत्री ने 'वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स' में भारत की सफलता को साझा किया, जहां देश ने 600 से अधिक मेडल जीते। उन्होंने 'खेलो भारत नीति 2025' की सराहना की, जिसका उद्देश्य भारत को खेलों में सुपर पावर बनाना है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन की सफलता की कहानियों सुनाई। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में यह मिशन एक जन आंदोलन बन चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण ने इस भावना को और बढ़ाया है। उन्होंने विभिन्न शहरों में स्वच्छता के उपक्रमों की चर्चा की, जैसे उत्तराखंड में कीर्तिनगर का उदाहरण, जहाँ लोग पहाड़ों में वेस्ट मैनेजमेंट की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।   प्रधानमंत्री ने भोपाल की महिलाओं की टीम 'सकारात्मक सोच' का उदाहरण दिया । यह महिलाएं सिर्फ सफाई नहीं करती, बल्कि समाज में सकारात्मकता फैलाने का कार्य भी करती हैं। उन्होंने गोवा के पणजी शहर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ कचरे को 16 श्रेणियों में बांटा जाता है और इसका नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। सावन की फुहारों के बीच प्रधानमंत्री ने सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं दी और कहा कि ये पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

new delhi, Prime Minister, offers prayers

गंगईकोंडा चोलपुरम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को अरियालुर जिले में यूनेस्को धरोहर स्थल गंगईकोंडा चोलपुरम स्थित बृहदेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिची हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा गंगईकोंडा चोलपुरम पहुंचे। यहां मंदिर के पास ही अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। यहां आने के बाद प्रधानमंत्री ने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश तथा देशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। प्रधानमंत्री ने पूरे मंदिर परिसर का दौरा किया।    प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बृहदेश्वर के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मुझे मिला। मैंने 140 करोड़ देशवासियों की भलाई और भारत की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है। मेरी कामना है कि सभी को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले।   प्रधानमंत्री का मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से ‘पूर्ण कुंभम’ के साथ स्वागत किया। वेष्टि (धोती), सफेद कमीज और गले में अंगवस्त्र पहने प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतरी गलियारे की परिक्रमा की।   प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ओधुवर द्वारा पवित्र भजनों (थेवरम) का पाठ और प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा द्वारा एक आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।   प्रधानमंत्री ने यहां राजेंद्र चोल प्रथम की स्मृति में एक स्मारक सिक्का जारी किया, साथ ही उन्होंने थेवरम गीतों की एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मंदिर कार्यक्रम में भाग लेने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिची शहर में एक रोड शो भी किया। उन्होंने एक निजी होटल से त्रिची हवाई अड्डे तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय की। रास्ते में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।     प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दूसरे दिन चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती में भाग लिया, जिन्होंने 1,000 साल पहले गंगा और दक्षिण पूर्व एशिया, आधुनिक (केडा) मलेशिया में एक सैन्य समुद्री अभियान चलाया था, जिसके कारण उन्हें गंगईकोंडान और केदारंकोंडन की उपाधियां मिलीं।   उल्लेखनीय है कि यह उत्सव राजेंद्र चोल की दक्षिण पूर्व एशिया की समुद्री यात्रा के 1,000 वर्ष पूरे होने तथा गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण की शुरुआत की भी याद में आयोजित किया गया। यह मंदिर चोल वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण माना जाता है। आदि तिरुवथिरई महोत्सव 23 जुलाई को शुरू हुआ था और 27 जुलाई यानी आज रविवार को इसका समापन हो रहा है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

gamdhinagar, Heavy rains , Control Room

गांधीनगर । गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल राज्य में व्यापक वर्षा की स्थिति को देखते हुए आज अचानक  स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम के दौरे पर पहुंचे और बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।  मुख्यमंत्री पटेल ने सुरेन्द्रनगर, पाटण, अरवल्ली, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा और खेड़ा के जिला कलेक्टरों के साथ टेलिफोन पर बातचीत की और उनके जिलों में बरसात के कारण उत्पन्न हालात की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट मोड पर रहते हुए वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और पूरे प्रशासनिक अमले को सतर्क रहते हुए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के साथ संपर्क में बनाए रखने के साथ जिले की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

new delhi,  guns and bullets,  Rajnath Singh

नई दिल्ली ।​ ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​रविवार को कहा कि मौजूदा दौर में युद्ध केवल बंदूकों और गोलियों से नहीं जीते जाते, बल्कि ​विभिन्न ​रणनीतियों से जीते जाते हैं।​ ऑपरेशन ​'सिंदूर' की सफलता के पीछे विभिन्न एजेंसियों​ की भूमिका के बारे में​ उन्होंने कहा कि इस दौरान रसद प्रबंधन करके हमारी सेनाओं ​को जुटाने से लेकर उनके प्रशिक्षण के साजो-सामान को समय और स्थान पर सलाह ​दी गई।​ रसद​ प्रबंधन को केवल सामान​ पहुंचाने की प्रक्रिया के रूप में नहीं, बल्कि इसे एक रणनीतिक महत्व के रूप में देखा जाना चाहिए। चाहे हम सीमा पर लड़ रहे सैनिकों की बात करें या आपदा प्रबंधन में जुटे कर्मियों की, अगर आपसी ​तालमेल नहीं होगा, अगर संसाधन​ का सही ​इस्तेमाल नहीं होगा, तो मजबूत से मजबूत इरादे भी कमजोर पड़ जाएंगे।   ​रक्षा मंत्री वडोदरा (गुजरात) में गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में अभूतपूर्व बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। इस बदलाव की बुनियाद में एक समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण के साथ महत्वपूर्ण नीतिगत सुधार और मिशन-मोड परियोजनाएं चल रही हैं। इसका प्रभाव केवल भौतिक कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक उत्पादकता में वृद्धि हुई है, लॉजिस्टिक लागत में कमी आई है और सेवा वितरण भी बेहतर हुआ है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक युगांतकारी परिवर्तन देखा है। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत रेलवे, सड़क, बंदरगाह, जलमार्ग, हवाई अड्डे, जन परिवहन और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विकास के सात शक्तिशाली स्तंभ समूह भारत की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत नींव दे रहे हैं।   उन्होंने यह गति शक्ति विश्वविद्यालय​ के बारे में कहा कि यह सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं,​ बल्कि यह अपने आप में एक विचार है, एक गति है, एक मिशन है। यह भारत को तेज, संगठित और समन्वित रूप से आगे बढ़ाने की राष्ट्रीय आकांक्षा को मूर्त रूप दे रहा है। यह विश्वविद्यालय अपने नाम की तरह ही ‘गति’ और ‘शक्ति’ दोनों का सजीव उदाहरण है। आज देश में यदि कोई उत्पाद उत्तर पूर्व में तैयार होता है और वह समय पर दिल्ली या मुंबई के बाजार तक पहुंचता है, तो यह रसद प्रणाली की दक्षता का ही प्रमाण है।​ यह संस्थान शुद्ध रूप से व्यावहारिक ज्ञान​ पर ​जोर देता है। ​यहां केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि वास्तविक समस्याओं के समाधान सिखाए जाते हैं। यही विशेषता इसे देश के अन्य विश्वविद्यालयों से अलग बनाती है।   रक्षा मंत्री​ ने दीक्षांत समारोह​ में शामिल छात्रों से कहा कि यह केवल आपके डिग्री लेने का क्षण नहीं है,​ बल्कि यह एक संकल्प लेने का भी क्षण है कि आप देश को अधिक सुरक्षित और अधिक सक्षम​ बनाने की इस यात्रा में अपनी भूमिका निभाएंगे। गति शक्ति विश्वविद्यालय से निकलने वाले आप सभी विद्यार्थी देश की रीढ़ को मजबूत करेंगे। आप अपनी गति से देश को शक्ति प्रदान करेंगे ऐसी मेरी कामना है। ​यहां से निकलने वाले छात्र​ अपने ज्ञान को केवल नौकरी की सीमा में मत​ बांधें। आप​ समस्या समाधानकर्ता​ बनिए। भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है, उसके लिए हमें स्मार्ट लॉजिस्टिक सिस्टम की भी जरूरत है। ​

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

patna, Nitish Kumar , Bihar Safai Karamchari Commission

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।   नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।   उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्यवाही करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  27 July 2025

lucknow, After retirement, Agniveers

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो सैनिक अग्निवीर के रूप में देश की सेनाओं में अपना योगदान दे रहे हैं, जब वह सेवानिवृत्त होंगे, तो हम ऐसे सैनिकों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं।   कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर लखनऊ स्थित कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया। पहाड़ियों पर घुसपैठ की सूचना मिली। सेना ने सरकार को जानकारी दी। इसके बाद हमला करने पर गलतफहमी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्रवाई की। आज के ही दिन कारगिल विजय की घोषणा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।   मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में आने के बाद परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम करते हैं। जब भी हम ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के चंगुल में फंसते हैं, हमे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। हमारे पास योद्धाओं, वैभव और बुद्धि की कमी नहीं है लेकिन उस दौरान कुछ लोगों ने अपने हित के लिए देश को बांटने का काम किया, जिससे देश गुलाम हुआ। आज भी कुछ राजनीतिक दल बांटने का काम कर रहे हैं। उस दौरान भी विभाजन हमारी कमजोरी था। फिर से हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता है। हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कारगिल विजय दिवस का संदेश भी यही है।    मुख्यमंत्री योगी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि आपने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से भारत के शौर्य और पराक्रम को भी देखा होगा। भारतीय सेना को पूरे पाकिस्तान को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे। पाकिस्तान के आतंकी कैंप को तहस-नहस कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पुलवामा में दुस्साहस करने वालों को कीमत चुकाने की बात कही थी। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा। भारत एक मोर्चे पर कई देशों से लड़ रहा था। इसके बावजूद भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान की एक नहीं चली। फिर अंत में पाकिस्तान को समर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा।    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी भी मिलती है। इसके अलावा 2017 से हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि शहीद होने वाले जवान की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए जिस गांव, नगर, कस्बे का वह जवान होगा, वहां पर एक भव्य स्मारक, इंस्टीट्यूट या किसी मार्ग का नामकरण उस जवान के नाम पर करेंगे। सरकार ने तय किया है कि अग्नि वीर के रूप में जो जवान देश की सेनाओं में योगदान दे रहे हैं, उन्हे उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है।   कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री योगी और मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, रायफल मैन सुनील जंग और मेजर रितेश शर्मा के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

jaipur, Financial assistance , school accident

जयपुर । राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार को हुए स्‍कूल हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए राज्‍य सरकार की ओर से 10-10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। ऐसे परिजनों को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए थे। जान गंवाने वाले बच्चों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।   शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस हृदयविदारक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही एक परिजन को संविदा के आधार पर रोजगार देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित नए विद्यालय भवन में बनने वाले कक्षों का नाम दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर रखा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि पीपलोदी गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है। इधर, शनिवार सुबह पीपलोदी और चांदपुरा भीलान गांव के तीन श्मशान में सात बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। पिपलोदी गांव में बच्चों की एक साथ शवयात्रा निकली। भाई-बहन (कान्हा और मीना) का शव एक ही अर्थी पर ले जाया गया। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ भी शनिवार सुबह पिपलोदी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों और बच्चों से बात की।   शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार मृतकों की शिनाख्त कान्हा (7) पुत्र छोटूलाल, कुंदन(10) पुत्र बीरम, हरीश(11) पुत्र बाबूलाल, प्रियंका(12) पुत्री मांगीलाल,पायल (13) पुत्री लक्ष्मण, मीना(10) पुत्री छोटूलाल और कार्तिक(8) पुत्र हरकचंद के रुप में हुई। वहीं हादसे घायल बच्‍चों की उम्र 6 से 13 वर्ष के बीच है।   पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शनिवार सुबह करीब 05 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सभी शवों को गांव के लिए रवाना किया गया। इन शवों के पहुंचते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया।   उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 7 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

gumla, Encounter, police and militants

गुमला । झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।    नक्सल विरोधी इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर के जवान भी शामिल रहे।  इस संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके-47 और दो इंसास राइफल शामिल हैं।   गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए। उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है। मुठभेड़ में मारे गये एक उग्रवादी की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

balrampur, Conversion case,Bulldozer runs

बलरामपुर । उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण का मास्टर माइंड और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के गिरोह के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रशासन ने छांगुर के भतीजे सबरोज के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।   उपजिलाधिकारी सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि यह मकान गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा माफी में सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। शनिवार काे पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में 300 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बने एक कमरे, किचन और बरामदे वाले इस अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इस दाैरान राजस्व निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव, लेखपाल शैलेन्द्र पाठक, रत्न भूषण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर सटीक नाप-जोख कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।   अतिक्रमण हटाने के लिए सबराेज काे नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय सीमा में उसकी ओर से कोई कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। राजस्व विभाग की पैमाइश में यह पुष्टि हुई कि मकान का हिस्सा नवीन परती भूमि में आता है। कार्रवाई से पहले ही सबरोज की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इस कार्रवाई के बाद छांगुर गिरोह में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संपत्तियों की गहन जांच करने जा रहा है। इससे पहले गिरोह की प्रमुख सहयोगी नसरीन की लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की कोठी को भी ध्वस्त किया जा चुका है।   धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण या अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा कस सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

mumbai, Mumbai airport ,bomb threat

मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की शुक्रवार रात की मिली झूठी धमकी से एयरपोर्ट परिसर में खलबली मच गई। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता रातभर एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्प की छानबीन की लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक के बाद एक तीन धमकी भरे कॉल आए। तीनों कॉल अलग-अलग नंबरों से किए गए थे, जिनमें कॉलर ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है और कुछ ही देर में जोरदार धमाका होने वाला है।   इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने पूरे टर्मिनल की घेराबंदी कर दी और कई घंटों तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच की गई, यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी गई लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। तलाशी अभियान खत्म होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सुबह साफ कर दिया कि यह धमकी झूठी थी, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया गया है।   जांच में पता चला है कि तीनों कॉल एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे। दूसरे कॉल में धमाका शाम 6.15 बजे होने की बात कही गई थी। फिलहाल साइबर सेल की मदद से कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

mumbai, ED raids ,Anil Ambani

मुंबई । महाराष्ट्र के उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित कंपनियों और कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। यह छापेमारी यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। एसबीआई ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को फ्रॉड घोषित किया है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ईडी को शुरुआती जांच में पता चला है कि यस बैंक ने 2017 से 2019 के बीच अनिल अंबानी की कंपनी को लगभग 3,000 करोड़ रुपये के लोन दिए थे। आरोप है कि ये लोन शेल कंपनियों और ग्रुप की दूसरी कंपनियों को दिए गए। बाद में यह पैसा कहीं और ट्रांसफर कर दिया गया। जांचकर्ताओं को मिले सबूतों से यह पता चलता है कि यस बैंक के अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी, इनमें बैंक के प्रमोटर भी शामिल हैं। रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा है कि ईडी की छापेमारी समूह की अन्य कंपनियों से जुड़े पुराने मामलों से संबंधित है। इस छापेमारी का उनकी कंपनियों या जांच के दायरे में आने वाले मामलों से कोई संबंध नहीं है। ये शिकायतें सार्वजनिक संस्थानों के साथ लोन हेराफेरी, रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित है। हालांकि ईडी की टीम गुरुवार को सुबह से अनिल अंबानी की मुंबई में स्थित कंपनियों और कार्यालयों पर रेड कर रही हैं, लेकिन ईडी ने अनिल अंबानी के आवास पर छापेमारी नहीं की है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 July 2025

rajasthan,   portion of the roof ,Jhalawar, Rajasthan

झालावाड़ । राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत के एक हिस्से की छत ढह गई। हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक बच्चे घायल हैं। मलबे में दबे बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मनोहरथाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।   मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री दोपहर बाद घटनास्‍थल का दौरा करेंगे और प्रभावित बच्‍चों और परिजनों से मुलाकात करेंगे।   शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे में पांच छात्रों की मौत की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता है जो बच्चे घायल हैं उनका सही से इलाज हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। दिलावर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा के अनुसार अस्पताल में घायल बच्चों को लाया गया था, जिनमें से कई की हालत नाजुक थी।   मृतकों में पायल (14) पुत्री लक्ष्मण, प्रियंका (14) पुत्री मांगीलाल, कार्तिक (8) पुत्र हरकचंद, हरीश (8) पुत्र बाबूलाल और मीना रेदास शामिल हैं। हादसे के दौरान स्कूल की दो कक्षाओं में कुल 71 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 35 उसी कमरे में थे जिसकी छत गिरी। हादसे में गंभीर रुप से घायल नौ छात्रों कुंदन (12) पुत्र वीरम, मिनी (13) पुत्र छोटूलाल, वीरम (8) पुत्र तेजमल, मिथुन (11) पुत्र मुकेश, आरती (9) पुत्री हरकचंद, विशाल (9) पुत्र जगदीश, अनुराधा (7) पिता लक्ष्मण राजू (10) पुत्र दीवान, शाहीना (8) पुत्र जगदीश को झालावाड़ रेफर किया गया है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है।   धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से बात कर बचाव कार्यों का जायजा लिया। राहत और बचाव कार्य जारी है एवं घायल बच्चों के उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।   ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। हादसे के समय दोनों शिक्षक स्कूल भवन के बाहर थे। बारिश के दौरान कक्षा की छत गिरने से मलबे में दबे बच्चों को तुरंत बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई थी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

mumbai, Many rivers, Maharashtra

मुंबई । मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। इससे इन जिलों में जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है और लोगों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही है।   मौसम विभाग ने मुंबई के लिए शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और दिन भर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायगढ़ और गोंदिया जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिससे इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और नागरिकों को आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। मुंबई के कांदिवली, बोरीवली, मलाड, अंधेरी, जुईनगर, बेलापुर और वाशी इलाकों में आज तड़के से तेज बारिश हो रही है। जिससे मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और सुबह काम पर जाने वाले श्रमिकों को परेशान होना पड़ा है, लेकिन मुंबई में परिवहन व्यवस्था और लोकल ट्रेन सेवाएँ फिलहाल सुचारू रूप से चल रही हैं। साथ ही कल्याण से बदलापुर इलाके में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। अगर बारिश की तीव्रता इसी तरह जारी रही तो पूरे इलाके में सडक़ों पर जलभराव होने की संभावना है। मुंबई नगर निगम द्वारा घोषित ज्वार-भाटा कार्यक्रम के अनुसार 24 से 27 जुलाई के बीच समुद्र में उच्च ज्वार आएगा। आज दोपहर 12.40 बजे समुद्र में 4.66 मीटर ऊँची लहरें उठने की संभावना है। 26 जुलाई को सबसे ऊँची लहर 4.67 मीटर ऊँची पहुँचने की संभावना है। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से इस दौरान समुद्र तट पर जाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने विदर्भ में आज पूरे दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गढ़चिरौली, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नागपुर, वर्धा और अमरावती जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटों में विदर्भ में भारी बारिश की संभावना के चलते नागरिकों से प्रशासन के अलर्ट निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। गोंदिया जिले में कल रात से भारी बारिश हो रही है। कई नदियाँ और नाले उफान पर हैं। गोरेगांव तहसील के बाबई गाँव के नाले पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण दोनों गाँवों का संपर्क टूट गया है। वैनगंगा नदी पर बने धापेवाड़ा बैराज के 7 गेट खोल दिए गए हैं, जबकि पुजारीटोला और कालीसराड बाँधों से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।   गढ़चिरौली में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण भामरागढ़ के पास पर्लकोटा नदी के पुल पर पानी भर जाने से तहसील के सौ से ज़्यादा गाँवों का संपर्क टूट गया है। आज तहसीलदार ने मुलचेरा तहसील के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कल हुई भारी बारिश के कारण अलापल्ली के 17 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया था। रात में भी भारी बारिश हुई। वैनगंगा नदी ख़तरनाक स्तर पर बह रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि छोटी नदियाँ और नाले उफान पर हैं। रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में भारी बारिश के कारण नदियाँ उफान पर हैं, जिससे बाढ़ आने की संभावना है। मालशेज घाट में बारिश और कोहरे के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के कारण नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

new delhi, Kamal Haasan , Rajya Sabha

नई दिल्ली । अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन सहित तमिलनाडु के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। तीन अन्य सदस्यों में पी.विल्सन, एसआर शिवलिंगम और रजति सलमा शामिल हैं। कमल हासन ने तमिल भाषा में शपथ ली।70 वर्षीय हासन 12 जून को डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।। हासन ने 2017 में भ्रष्टाचार से लड़ने, ग्रामीण विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी पार्टी की स्थापना की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को लगभग 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा की वनाथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे। कमल हासन के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, बल्कि सत्तारूढ़ डीएमक को अपना समर्थन दिया था।शपथ ग्रहण के बाद बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करने वाले विपक्ष के स्थगन नोटिस अस्वीकार किए जाने के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि उन्हें नियम 267 के तहत 28 नोटिस मिले हैं, जिनमें एसआईआर, अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित भेदभाव और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग की गयी है।दोपहर तक के स्थगन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रश्नकाल के दौरान बोलने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का विरोध जारी रहा। लगातार विरोध के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

imphal, 4 arrested , Manipur

इम्फाल । मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।   यह ऑपरेशन 24 जुलाई को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टी. खुल्लेन गांव में चलाया गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टी खुल्लेन के एस. पौबिनाह तेनामेई (31), पीएफ अदाफ्रो (34) और एस बोइबिना (29) के रूप में हुई है, जबकि चौथे आरोपित लुंगदिनिबोउ थियुमेई (52) का संबंध तमेंगलोंग जिले के खुंदोंग खुंखैबा गांव से है।   छापेमारी के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 273 साबुनदानी में पैक करीब 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। साथ ही 99,09,850 रुपये की बेहिसाबी नकदी, सात मोबाइल फोन और दो वाहन- एक डीआई पिकअप और एक हुंडई क्रेटा कार भी बरामद की गई।   प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नशीले पदार्थ कहां से आए और इन्हें कहां भेजा जाना था। यह कार्रवाई पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

new delhi,   aim of SIR,Kharge

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल खड़े किए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसके माध्यम से वोटर लिस्ट को बदलकर लोगों के वोटों का अधिकार छीनना चाहती है। खरगे ने यहां के ताल कटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित भागीदारी न्याय सम्मेलन में आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनकी पार्टी की मांग है कि देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा ख़त्म होनी चाहिए।सम्मेलन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी भाग लिया। जातिगत जनगणना को लेकर खरगे ने राहुल के पक्ष की सराहना की और कहा कि हमें उनका साथ देना चाहिए। राहुल पिछड़ों और वंचितों का साथ देते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के ओबीसी होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह ‘अपर कास्ट’ थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने समुदाय को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करा दिया। इसके बाद से वे स्वयं को पिछड़े वर्ग से और सताया हुआ बताते हैं लेकिन वे सब को सता रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात का उल्लेख किया कि चुनाव आयोग मतदाता सूची को अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण को बिहार के बाद पूरे देश में लागू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों को खत्म करने का एक तरीका है। सरकार पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को वोट का अधिकार देने के लिए तैयार नहीं है। अब भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट को बदलकर लोगों का वोटो का अधिकार छीनना चाहती है।कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर देशवासियों से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ नौकरी, विदेश से काला धन लाने, किसानों को एमएसपी देने और पिछड़ों की आमदनी बढ़ाने से जुड़े उन्होंने झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों पिछड़ों और अनुसूचित जाति तथा महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावे को भी दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं।वहीं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी ने सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी ने मांग रखी कि पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान और गिनती हो। कांग्रेस के दबाव के कारण सरकार ने मजबूर होकर जातिगत जनगणना कराने का फैसला लिया। जातिगत जनगणना कराने को लेकर हमारा उद्देश्य है कि लोगों को पता चले कि देश में उनकी कितनी भागीदारी है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

new delhi, Narendra Modi, broke the record

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने लगातार 4078 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकार्ड कायम किया है। मोदी अब स्वतंत्र भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो कार्यकालों में मिलाकर 4077 दिन तक देश का नेतृत्व किया था।     उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा सोमनाथ की धरती से बाबा विश्वनाथ तक की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी राजनीतिक विरासत और न किसी परिवार की बैसाखी के एक ऐसा इतिहास रचा, जो युगों-युगों में कभी विरला ही घटित होता है। अब तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 4,610 दिन और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन (अभी जारी) कुल 8,688 दिन तक लगातार संवैधानिक पदों पर सेवा देने का गौरव!   उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शुक्रवार काे लिखा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, यह देश की 140 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और प्रेम की उन पर अमिट मुहर है। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में यह उदाहरण 'अद्वितीय' है। महिला सशक्तिकरण और ग़रीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण उनमें देशवासियों के अटूट भरोसे के साथ वे दुनिया के 27 देशों के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किए गए हैं।   उन्होंने लिखा कि श्रावण मास में महादेव से प्रार्थना है कि वे हमारे प्रधानमंत्री को सदैव ऊर्जावान, करुणामयी और यशस्वी बनाए रखें, ताकि भारत निरंतर विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होता रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 July 2025

patna, Firing on police,gangster Chandan Mishra,

पटना । गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारों को दबोचने गई पुलिस और पटना स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर मंगलवार तड़के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर-हाथ में गोली लगी है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।भोजपुर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी बलवन्त कुमार सिंह और रविरंजन सिंह को हाथ और पैर में गोली लगी है। एक अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। घायल अपराधियों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मुठभेड़ चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े संगठित गिरोह की तलाश के दौरान हुई है। कुछ आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

new delhi,  voter list in Bihar , Priyanka Gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसको तत्काल रोके जाने की मांग की है।   प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह से गलत है और इससे मतदाताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने भी एसआईआर पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह देशभर के मतदाताओं का वोट लूटने की साजिश है। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में जोर-शोर से उठाएगी और यह सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़ा सवाल है।   इससे पहले, आज एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख विपक्षी नेता उपस्थित थे। सभी नेता अपने हाथों में एसआईआर के विरोध के पोस्टर लिये हुए थे, जिन पर एसआईआर विरोधी नारे लिखे हुए थे।   चुनाव आयोग बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए एसआईआर करा रहा है। इस प्रक्रिया में अब तक 90.67 प्रतिशत मतदाताओं ने फॉर्म भर दिए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट सूची जारी होगी और 30 सितंबर तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

new delhi, Vice President ,resignation accepted

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपने पद से दिया गया इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी भूमिका को रेखांकित किया है।   गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत अधिसूचना जारी कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।   प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पोस्ट में कहा, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही उपराष्ट्रपति का इस्तीफा सबके लिए आश्चर्य की तरह था। उनके इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

new delhi,   cooperative society , Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने 15 फरवरी 2023 को देश में सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और इसकी पहुंच हर गांव और पंचायत तक सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों में देशभर के सभी गांवों और पंचायतों में दो लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियां (एम-पीएसीएस), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य है।   अमित शाह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि यह योजना केंद्र सरकार की मौजूदा योजनाओं जैसे डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (डीआईडीएफ), राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी), पीएम मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) आदि के समन्वय से लागू की जा रही है। इसमें राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) और राज्य सरकारों की भूमिका अहम है। राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस का हवाला देते हुए शाह ने बताया कि 30 जून 2025 तक देशभर में 22,606 नयी पीएसीएस, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां पहले ही पंजीकृत की जा चुकी हैं। इस योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए 19 सितंबर 2024 को सहकारिता मंत्रालय द्वारा नाबार्ड, एनडीडीबी और एनएफडीबी के समन्वय में एक मार्गदर्शिका (एसओपी - मार्गदर्शिका) जारी की गयी है। इसमें सभी संबंधित पक्षों की भूमिकाएं, लक्ष्यों और समयसीमा को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।   मार्गदर्शिका के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कुल 4,188 पीएसीएस, 9,149 डेयरी और 200 मत्स्य सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य है लेकिन राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के मुताबिक, 30 जून 2025 तक राज्य में केवल 891 डेयरी सहकारी समितियां (जिनमें से 5 कृष्णा जिले में हैं) और 2 मत्स्य सहकारी समितियां ही पंजीकृत की जा सकी हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

chandigarh, Threat to bomb, Amritsar airport

चंडीगढ़ । पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मंगलवार को हवाई अड्‌डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे नौ ई-मेल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पास आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पुलिस से इन घटनाओं के बारे में रिपोर्ट लेंगे।   सोमवार रात गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने के संबंध में एक ई-मेल भेजी गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि इस ई-मेल का पैटर्न भी वैसा ही है, जैसा स्वर्ण मंदिर को भेजी गई धमकियों का था। इससे साफ है कि यह वही ग्रुप है, जो पहले स्वर्ण मंदिर को धमकी भेज रहा था। ई-मेल मिलने के बाद मंगलवार की सुबह से अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।   अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है और तकनीकी विश्लेषण में समय लग सकता है। फिलहाल शुभम दुबे नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर ली जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

faridabad, Earthquake , Haryana

फरीदाबाद । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस माह में कुछ दिनों से राज्य में लगातार भू-गर्भीय हलचल हो रही है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में आज भूकंप से जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक जिले में 16 जुलाई की रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। धरती के नीचे इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।11 जुलाई को झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। भूकंप के झटके झज्जर के अलावा जिले के बेरी, बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक और जींद तक महसूस किए गए थे।झज्जर में 10 जुलाई को भी सुबह दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 9 बजकर 4 मिनट और दूसरा 9 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  22 July 2025

new delhi,   government , Rahul Gandhi

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। "ऑपरेशन सिंदूर" और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित सीजफायर वाले दावे को लेकर विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा है, जिसके चलते दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। इसे लेकर सदन की कार्यवाही को भी स्थगित करना पड़ा। इस मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया और अपनी नाराजगी जाहिर की।   सदन से बाहर पत्रकाराें से वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद में केवल सरकार के मंत्रियों को बोलने दिया जा रहा है, जबकि विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि मैं नेता विपक्ष हूं, मेरा संवैधानिक हक है कि मैं सदन में बोलूं, मगर मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। यह सरकार की एक नई रणनीति है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा कि बार-बार चेयर की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन वास्तव में चर्चा तभी होगी, जब विपक्ष को बाेलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय परंपराएं यह कहती हैं कि अगर सरकार पक्ष के नेता बोल सकते हैं, तो विपक्ष को भी समान अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सिर्फ दो शब्द कहना चाहते थे, मगर विपक्ष की इसकी अनुमति नहीं है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2025

new delhi, Ruckus in Rajya Sabha , Pahalgam attack

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरन कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दुखद और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले ने निर्दोष लोगों की जान ले ली और हमारी सामूहिक अंतरात्मा को गहरा आघात पहुंचाया। इसके जवाब में हमारा राष्ट्र एकजुट होकर सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के पीछे एकजुट हुआ। हमारे सशस्त्र बलों के दृढ़ साहस और हमारे लोगों की अटूट एकजुटता ने हमारे गणतंत्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता की सशक्त रूप से पुष्टि की। इसके साथ उन्होंने 12 जून को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की दुखद दुर्घटना में मारे गए 240 लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सदनकी कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए धनखड़ ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी। धनखड़ ने नियम 267 के तहत विपक्षी सदस्यों के 18 नोटिस पर चर्चा कराने की मांग को खारिज कर दिया। इसके साथ ही शमिक भट्टाचार्य ने भी नियम 167 के तहत ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग का नोटिस दिया। राज्यसभा में शून्य काल की शुरुआत में विपक्ष के नेता मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। आज तक आतंकवादियों को पकड़ा नहीं किया गया है। सभी दलों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया। सरकार को हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। उपराज्यपाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी जवाब देना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम चर्चा करेंगे और हर तरीके से करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के सभी तथ्यों को देश के सामने रखा जाएगा। इस पर विपक्षी सदस्य जमकर हंगामा करने लगे जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2025

new delhi, Prime Minister Modi, victory celebration

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसे राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण में भिन्न हों, लेकिन देशहित में एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि संसद से एक सकारात्मक संदेश जाना चाहिए जो जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करे और राष्ट्र को आगे ले जाए।   प्रधानमंत्री मोदी ने देश की हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के सामने एक नई शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराया, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा कि यह समय है इन उपलब्धियों का गुणगान करने का, ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।   प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सेनाओं ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक विजय हासिल की है। इस अभियान ने न सिर्फ आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, बल्कि भारत के स्वदेशी सैन्य उपकरणों की ताकत भी दुनिया को दिखा दी। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया रक्षा उत्पादों से अब वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ रही है।   प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल की घटनाओं के संदर्भ में कहा कि सुरक्षा बलों की सजगता और सरकार की नीति के चलते वहां शांति बहाल हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तेजी से बदलाव हो रहा है और कई जिले अब उग्रवाद के चंगुल से मुक्त हो चुके हैं। संविधान की जीत हो रही है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूती से हुई प्रस्तुति की सराहना की। विशेष रूप से उन भारतीय प्रतिनिधिमंडलों की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पाकिस्तान को बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति आज दृढ़ता और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ रही है।   उन्होंने आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई दर मात्र दो प्रतिशत तक सिमट चुकी है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने यूपीआई को भारत की फिनटेक क्रांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत अब विश्व में सबसे अधिक फिनटेक नवाचार करने वाला देश बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 90 करोड़ भारतीय सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं और भारत को ट्रेकोमा जैसी बीमारी से मुक्त घोषित किया गया है।   प्रधानमंत्री ने संसद के इस मानसून सत्र को एक नई प्रेरणा का स्रोत बताते हुए आशा जताई कि यह सत्र विजय, विकास और विश्वास के भाव से ओतप्रोत रहेगा। यह सत्र न सिर्फ देश की सुरक्षा और समृद्धि को बल देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आएगा।   अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दलहित में भले मत न मिले, लेकिन देशहित में मन जरूर मिले।” उन्होंने संसद के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस सत्र को राष्ट्रहित में एकता और सकारात्मकता के साथ सफल बनाएं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2025

mumbai, Heavy rains, waterlogging

मुंबई। मुंबई में सोमवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके फलस्वरुप पूर्वी उपनगरों के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी और पश्चिम उप नगर के अंधेरी, बांद्रा, बोरीवली,दहिसर इसके साथ ही दक्षिण मुंबई के दादर, किंगसर्कल, लालबाग आदि इलाकों में जलभराव से लोकल ट्रेन और सड़क यातायात बाधित हो गया है। मुंबई नगर निगमकम निचले इलाकों में जमा पानी को पंपिंग के सहयोग से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।   मौसम विभाग ने आज मुंबई सहित कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को तड़के से ही मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण घाटकोपर रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले कर्मचारियों को दो से तीन फीट पानी से होकर यात्रा करनी पड़ रही है। मुंबई के पूर्वी उपनगरों के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। साकीनाका मेट्रो क्षेत्र की सडक़ें जलमग्न हो गई हैं। वाहन चालकों को पानी से होकर रास्ता खोजने में मुश्किल हो रही है।   इस बीच, पश्चिम रेलवे की फास्ट लोकल ट्रेन 10-12 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई में आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे पानी में डूब गया है। सबवे में दो से तीन फीट पानी भर जाने के कारण अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। बोरीवली से बांद्रा जाने वाले रास्ते पर सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव और मलाड के बीच भीषण जाम लग गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2025

jammu, One killed , landslide on Vaishno Devi

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें 10 लाेग घायल हो गए और एक यात्री की माैत हाे गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।    अधिकारियों ने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक बुकिंग कार्यालय और एक ऊपरी लोहे का ढांचा ढह गया। यह घटना सुबह करीब 8.30 बजे बाणगंगा के पास हुई। भूस्खलन के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आई । माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव और मलबा हटाने का व्यापक अभियान जारी है। बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए एक अर्थमूवर भी भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में चेन्नई निवासी उप्पन (70), उनकी पत्नी राधा (66) और हरियाणा निवासी राजिंदर भल्ला (70) को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उत्तर प्रदेश निवासी लीला रायकवार (56) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में इलाज चल रहा है। घायलों में चेन्नई निवासी उप्पन (उम्र 70) की मौत हो गई है।   जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा श्राइन बोर्ड को घायल श्रद्धालुओं को सर्वाेत्तम संभव चिकित्सा सेवा और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के सुरेश कुमार (66) और दो स्थानीय लोगों निखिल ठाकुर (26) और विक्की शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  21 July 2025

new delhi, Prime Minister  , West Bengal

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘विकास से सशक्तिकरण’, ‘रोजगार से आत्मनिर्भरता’ और ‘संवेदनशीलता से सुशासन’ को भारत के विकास का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में विकसित भारत के संकल्प की चर्चा हो रही है। इस दिशा में भारत में हो रहे बुनियादी बदलाव एक मजबूत आधार बना रहे हैं।प्रधानमंत्री ने आज दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 54 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर भारत की श्रमशक्ति का बड़ा केंद्र है और इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को बल मिलेगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में बीपीसीएल की 1,950 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसके तहत घरों और व्यवसायों को पीएनजी और सीएनजी की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में गैस कनेक्टिविटी पर बहुत काम हुआ है। पिछले दशक में, हर घर तक एलपीजी पहुँची है और दुनिया ने इसकी सराहना की है। हमने वन नेशन, वन गैस विजन पर काम किया और प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना बनाई। इसके तहत पश्चिम बंगाल सहित भारत के छह पूर्वी राज्यों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है।प्रधानमंत्री ने दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत 1,190 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 1,457 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली एफजीडी को भी राष्ट्र को समर्पित किया। रेल क्षेत्र में पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण और तोपसी व पांडबेश्वर में 380 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आरओबी का भी उद्घाटन किया गया।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

new delhi, CPM and RSS,Rahul Gandhi

कोट्टायम। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और मार्कसवादी कमयुनिस्ट पार्टी ( माकपा) पर जनता के प्रति भावनाहीनता का आरोप लगाया है। केरल के पुथुपल्ली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की याद में आयोजित स्मृति सभा के दौरान कांग्रेस सांसद ने ये आरोप लगाए हैं।    कोट्टायम के पुथुपल्ली में आयोजित ओमन चांडी स्मृति संगमम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस और माकपा पर जनता के प्रति कोई भावना न रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग विचारधारा से तो लड़ते हैं, लेकिन जनता के प्रति संवेदना का इनमें अभाव है।    राहुल गांधी ने कहा , "मेरी संघ और माकपा से वैचारिक लड़ाई है, लेकिन मेरी सबसे बड़ी शिकायत ये है कि ये लोगों के बारे में नहीं सोचते। उनके मन में जनता के लिए कोई भावना नहीं है। मेरी यही सबसे बड़ी शिकायत यह है कि अगर आप राजनीति में हैं तो लोग क्या सोचते हैं, उसे महसूस करें। उनकी बात सुनें और उन तक पहुंचने की कोशिश करें। लेकिन भारतीय राजनीति की त्रासदी है कि आज बहुत कम लोग हैं, जो असल में दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हैं।"   राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा, " मेरे लिए ओमान चांडी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, वे केरल की राजनीति की एक अभिव्यक्ति हैं। यहां की राजनीति में ऐसे लोगों को आगे लाने की परंपरा रही है। मेरी आकांक्षा ओमान चांडी जैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे लाने की है। मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही ओमान चांडी के संपर्क में आया था और मुझे कहना होगा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"   इससे पहले राहुल गांधी ने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा आयोजित ओमान चांडी स्मृति सभा और केपीसीसी की धर्मार्थ गतिविधियों की शुरुआत की। उस अवसर पर उन्होंने ओमान चांडी फाउंडेशन द्वारा निर्मित 12 घरों की चाबियां भी सौंपी। सभा में यूडीएफ नेताओं और समुदाय व सांस्कृतिक क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।   राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ए.के. एंटनी से भी मुलाकात की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

jaipur, Seven coaches, goods train derailed

जयपुर । राजस्थान के डीडवाना जिले में गच्छीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मालगाड़ी मेड़ता रोड से फुलेरा जा रही थी।   इस हादसे के बाद दो ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। इसके अलावा सात ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। घटना की रेलवे अधिकारियों को तुरंत जानकारी देकर जोधपुर से एक टीम मौके पर बुलाई गई है। मेड़ता रोड जंक्शन से भी एक स्पेशल ट्रेन से इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द रेल यातायात को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। उत्‍तर पश्चिम रेलवे के वरिष्‍ठ जनसम्‍पर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल के मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखण्ड के मध्य गच्छीपुरा स्टेशन पर एक मालगाडी के सात डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेने प्रभावित हुई हैंं। प्रभावित ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।उन्‍होंने बताया क‍ि हादसे के कारण गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़ -जयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी  संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा, गाड़ी संख्या 18573 विशाखपट्टणम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, गाड़ी  संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

mumbai, Famous Tamil film director, passed away

साउथ फिल्मों से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का 18 जुलाई को निधन हो गया। 68 वर्षीय वेलु प्रभाकरन पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वेलु प्रभाकरन को उनके बेबाक अंदाज और साहसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।   वेलु प्रभाकरन के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जुलाई को पोरुर श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रभाकरन ने अपने करियर की शुरुआत छायाकार (कैमरामैन) के रूप में की थी। बाद में उन्होंने निर्देशन की ओर रुख किया और 1989 में आई फिल्म 'नालया मणिथन' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। अपने करियर में प्रभाकरन ने कई चर्चित और साहसिक विषयों पर फिल्में बनाईं। उन्हें 'गैंग्स ऑफ मद्रास', 'कड़ावर', 'पिज्जा 3', 'रेड', 'कधल कढ़ाई' और ‘वेपन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने तमिल सिनेमा को अलग पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रचनात्मकता और अलग सोच हमेशा याद की जाएगी।   वेलु प्रभाकरन की पहली शादी अभिनेत्री जयदेवी से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद 60 वर्ष की उम्र में प्रभाकरन ने अभिनेत्री शर्ली दास से दूसरी शादी रचाई। दिलचस्प बात यह है कि शर्ली ने प्रभाकरन की फिल्म 'कधल कढ़ाई' में अभिनय भी किया था। उनकी यह शादी भी खूब चर्चाओं में रही थी। प्रभाकरन की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह बेहद साहसी और दूसरों से अलग रही।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

patna,  Bihar before 2005, Nitish Kumar

पटना । बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि पहले क्या हाल था, आप सभी जानते हैं। 2005 से पहले यहां कोई काम नहीं होता था।   मुख्यमंत्री नीतीश ने आज प्रधानमंत्री की मोतिहारी जनसभा में अपने संबोधन में कहा कि जब नवम्बर 2005 में भाजपा और जदयू की सरकार बनी, तब से लेकर 20 साल से हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से लोगों के हित में बिहार में बहुत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी और 29 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। अब अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। नीतीश ने कहा कि पहले वे लोग (लालू-राबड़ी) कुछ भी पैसा नहीं लगाते थे। हमलोग धीरे-धीरे विकास के लिए पैसा बढ़ाते गए। हम सब काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बहुत काम किया गया है। सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत काम हुआ है। पुल-पुलिया, सात निश्चय, हर घर बिजली, शौचालय, टोलों को पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया गया है।   उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इसका प्रस्ताव आज ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर हमने आपस में बात कर ली है। यहां से जाते ही शाम में प्रस्ताव पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कमी देख रहे, उसका समाधान कर रहे हैं। 50 हजार करोड़ की 430 योजनाओं की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ने बजट में आर्थिक सहायता दी। पर्यटन, बाढ़ के लिए पैसा दिए हैं। मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट स्थापना, कोसी परियोजना जैसे काम कराए हैं।   इससे पहले सभा में मौजूद सभी लोगों को नीतीश कुमार ने एक्सरसाइज करवा दिया। नीतीश ने कहा- ऐ खड़ा हो, सब खड़ा हो। फिर सभा में मौजूद सभी लोगों को खड़ा करवाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कराया। इसके बाद मंच पर बैठे प्रधानमंत्री भी अपनी कुर्सी से उठ गए और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

lucknow, Changur  , Ghazwa-e-Hind mission

बलरामपुर/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र के निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। छानबीन के दौरान जांच एजेंसियों के हाथ जो सबूत लगे हैं, उससे यह साफ है कि छांगुर लम्बे समय से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ने छांगुर के खिलाफ जांच एजेंसियों के कार्रवाई करने की पुष्टि की है।     छांगुर ‘गजवा-ए-हिंद जैसी खतरनाक विचारा से प्रेरिक होकर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए धर्मांतरण का काम करने लगा। इस काम के लिए उसने एक बड़ा नेटवर्क बनाया, जिसमें बहुत सारे मुस्लिम लोगाें काे जाेड़कर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण का कार्य करने लगा। भारत में उसका काम अच्छा चलने पर अब वह नेपाल में अपना पांव पसराने लगा था। उसने नेपाल सीमा से सटे कुछ गांवों के युवाओं पर उसकी नजर थी। हालांकि छांगुर को लेकर अभी तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है? इस पर अभी तक काेई अधिकारिक बयान नहीं आया हैं, लेकिन कार्रवाइयां यह बता रही हैं कि छांगुर का मकसद बहुत बड़ा था। जांच टीम के हाथ लगी डायरियाें के पन्ने अब उसके कारनामाें के राज खोलेंगी।   छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ लगे अहम सुराग- अवैध धर्मांतरण के मामले में अब ईडी टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर गुरुवार को ईडी की 20 टीमों ने लखनऊ, बलरामपुर और मुंबई में 15 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उतरौला के मधपुर गांव में बने छांगुर के ठिकाने पर ईडी की टीम ने विदेशी फंडिंग और हवाला से पैसों की लेन देन की पड़ताल की। मधपुर कोठी के लिए नीतू को जमीन बेचने वाले इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां, विक्रेता संतोष, भाई दुर्गेश त्रिगुनायक से भी पूछताछ की गई। छांगुर गिरोह से जुड़े सीजेएम कोर्ट में लिपिक राजेश उपाध्याय के लखनऊ आवास पर ईडी टीम ने छापा मारा। राजेश की पत्नी संगीता ने टीम को बताया कि वह छांगुर की संपत्ति में साझेदार है। पूर्व प्रधान ने बताया कि नीतू को 28 बिस्वा जमीन बेची थी। अन्य लोगों ने पांच बीघा 13 बिस्वा जमीन उन्हें बेची थी, जिसका हिसाब ईडी ने लिया है।   नेपाल सीमा से सटे गांवों में बना रहा था अपनी पैठ- अवैध धर्मांतरण और फंडिंग को लेकर छानबीन कर रही जांच टीम के हाथ कई सबूत लगे हैं। इसमें एक यह बात सामने निकल कर आयी है कि नेपाल सीमा से सटे गांवों में छांगुर धर्मांतरण के अड्डे खोलने और इस्लामिक मूवमेंट फैलाने की साजिश रच रहा था। उसने 46 गांवों के युवाओं को टारगेट कर एक बड़ी टीम बना ली थी। वह टेरर कैंप बनाना चहता था, जो लोगों को तैयार कर सके। इस काम के लिए उसके पास करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना थी। इसके लिए उसके पास विदेशों से भी पैसे आने लगे थे।कई राज्यों में है नेटवर्क का दायरा- छांगुर का नेटवर्क केवल यूपी के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखता था, ताकि उसकी गतिविधियां गुप्त रहें। उसके नेटवर्क में कई रसूखदार लोग, डॉक्टर और अन्य पेशेवर शामिल थे, जो इस अवैध गतिविधि को बढ़ावा दे रहे थे। कोठी में बनाया था गुप्त ट्रेनिंग सेंटर-छांगुर के आलीशान कोठी में तहखाना की तरह कमरे बनाए गए थे। यहां पर अवैध धर्मांतरण और अन्य चीजों की ट्रेनिंग दी जाती थी। वह दुबई से धर्मगुरूओं को बुलवाकर विशेष प्रशिक्षण दिलवाता था और शरिया कानून के बारे में लोगों को बताया जाता था। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि छांगुर के खिलाफ जांच एजेंसी अपने स्तर पर कार्रवाइयां कर रही हैं। उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  18 July 2025

mumbai, 7 people died, Nashik, Maharashtra

मुंबई । नासिक जिले के डिंडोरी में वनी-नासिक रोड पर बीती रात एक कार और बाइक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इस घटना में घायल दो लोगों का इलाज नासिक के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन डिंडोरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।पुलिस के अनुसार बुधवार को नासिक के डिंडोरी में रहने वाले सात लोग अपने बेटे का जन्मदिन मनाने कार से नासिक शहर गए थे। देर रात बेटे का जन्मदिन मनाकर घर लौटते समय उनकी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। कार पलटकर गहरे नाले में गिर गई। इससे कार में ही दम घुटने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही डिंडोरी पुलिस मौके पर पहुंची और आज सुबह कार को नाले से निकालकर सभी शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में मृतकों की पहचान देवीदास पंडित गंगुर्डे (28), मनीषा देवीदास गंगुर्डे (23), उत्तम एकनाथ जाधव (42), अलका उत्तम जाधव (३८), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45), अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40) और भावेश देवीदास गंगुर्डे (02) के रुप में की गई है जबकि इस घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक मंगेश यशवंत कुरघाडे (25) और अजय जगन्नाथ गोंड (18) को तत्काल नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2025

asam, Illegal occupants ,Goalpara reserve forest

ग्वालपाड़ा (असम) । असम के ग्वालपाड़ा जिलांतर्गत कृष्णाई स्थित पैकन आरक्षित वन में अवैध कब्जेदारों की भीड़ ने गुरुवार को पुलिस और वन रक्षकों पर हमला कर दिया। इससे पुलिस और उनके बीच संघर्ष हो गया इस पर बेकाबू लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फयारिंग करनी पडी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।   आज प्रशासन और सुरक्षा कर्मी कृष्णाई स्थित पैकन आरक्षित वन में अवैध कब्जेदारों को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा खाली कराने के लिए पहुंची  थी। इसको लेकर इन कब्जेदारों ने प्रशासन और पुलिस टीम का विरोध किया और उनमें पर हमला कर दिया। इसको देखते हुए पुलिस को उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया लेकिन, जब स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस कर्मियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई झड़प के दौरान शकूर हुसैन नामक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अवैध कब्ज़ेदार और पुलिस कर्मी घायल हो गए। इनमें कुतुबुद्दीन शेख नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।   प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई से नाराज उग्र अवैध कब्ज़ेदार पुरुष और महिलाओं के फेंके गए पत्थरों और लाठियों के हमले में कई पुलिसकर्मी और वन रक्षक घायल हो गए हैं। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं। वहां की स्थिति उत्तेजक है लेकिन नियंत्रण में बतायी गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर किये गये कब्जा को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में निचले असम के धुबड़ी जिले में भी हजारों बीघा जमीन को प्रशासन ने खाली कराया था। जिसके बाद ग्वालपाड़ा के कृष्णाई इलाके में अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी इन लोगों ने अपना अवैध कब्जे को नहीं हटाया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2025

new delhi, Big blow Netanyahu, party leaves coalition

तेल अवीव । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब उनकी प्रमुख गठबंधन सहयोगी पार्टी 'शास' ने सरकार से अलग होने की घोषणा कर दी। इस कदम के बाद नेतन्याहू की सरकार संसद में अल्पमत में आ गई है, वो भी ऐसे समय में जब देश पहले से ही कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।शास पार्टी, जो कि इजराइली राजनीति में लंबे समय से “किंगमेकर” की भूमिका निभाती आई है, ने सरकार द्वारा अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी समुदाय के लिए सैन्य सेवा से छूट देने वाले कानून को लागू न करने पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफे का फैसला किया।पार्टी के मंत्री माइकल मालकीएली ने कहा, “वर्तमान स्थिति में सरकार में बने रहना और उसका हिस्सा होना असंभव है।”हालांकि, शास ने यह भी स्पष्ट किया कि वह नेतन्याहू की सरकार को बाहर से अस्थिर नहीं करेगी और कुछ विधेयकों पर उसका समर्थन जारी रख सकती है, जिससे नेतन्याहू को एक अस्थायी राहत मिल सकती है। इस्तीफे लागू होने के बाद नेतन्याहू की गठबंधन सरकार के पास अब केवल 50 सीटें बचेंगी, जबकि इजराइली संसद (क्नेसेट) में कुल 120 सीटें हैं।इससे पहले मंगलवार को एक अन्य अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टी यूनाइटेड टोरा जूडाइज़्म (यूटीजे) ने भी गठबंधन छोड़ दिया था। दोनों ही दल सैन्य भर्ती छूट से जुड़े विवाद पर नाराज थे। शास पार्टी के इस्तीफों को लागू होने में 48 घंटे लगेंगे, जो नेतन्याहू को अपने गठबंधन को फिर से साधने का समय देगा। इसके अलावा, संसद अब ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जा रही है, जिससे अगले कुछ महीनों तक कोई अहम विधायी गतिविधि नहीं होगी। यह नेतन्याहू को पीछे हटे दलों को मनाने का मौका भी दे सकती है।दरअसल, इजराइल में अधिकांश यहूदी नागरिकों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। लेकिन अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी समुदाय के पुरुषों को दशकों पहले एक विशेष व्यवस्था के तहत इससे छूट दी गई थी, जिससे आज हजारों लोगों को इससे छूट मिल रही है। अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स समुदाय का तर्क है कि धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन भी देश की सेवा का एक रूप है। वहीं अधिकांश नागरिक इसे अन्यायपूर्ण मानते हैं, खासकर जब युद्ध के दौरान सैन्य जरूरतें बढ़ी हैं और सैकड़ों सैनिक मारे गए हैं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2025

new delhi, ED raids , Bengaluru

नई दिल्‍ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये के जमा घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की है। यह छापे मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बेंगलुरु और उसके आसपास के 15 से ज्‍यादा ठिकानों पर मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सुश्रुति सौहार्द बैंक, श्रुति सौहार्द बैंक और श्री लक्ष्मी सौहार्द बैंक से जुड़े 100 करोड़ रुपये के कथित जमा घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं। ये छापे बैंक के प्रवर्तकों, एन. श्रीनिवास मूर्ति और उनके परिवार के सदस्यों पर मारे गए हैं, जिन पर जमा राशि पर उच्च ब्याज दरों का लालच देकर 15,000 से ज्‍यादा जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।   ईडी के मुताबिक जमा राशि सुरक्षित होने के बाद धन को प्रवर्तकों के करीबी सहयोगियों को असुरक्षित ऋणों के जरिए हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद फिर इस धन का शोधन करके संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया, जो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का स्पष्ट उल्लंघन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रमोटरों से जुड़ी 20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया है। इनमें से ज्‍यादातर ऋण गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बन गए। इस मामले में अपराध से प्राप्त आय (पीओसी) 100 करोड़ रुपये से अधिक है। भविष्य में इन्हें धन शोधन विरोधी कानून के तहत जब्त किया जा सकता है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2025

new delhi, Centre extends tenure , NTPC CMD Gurdeep

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल बढ़ाकर जुलाई, 2026 तक कर दिया गया है।   मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सीएमडी के रूप में पुनः नियुक्त करने के विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बारे में गुरुवार को एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सीएमडी गुरदीप सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वे 31 जुलाई, 2026 तक बिजली कंपनी एनटीपीसी का नेतृत्व करेंगे। एनटीपीसी, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक इकाई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  17 July 2025

chandigarh, World

चंडीगढ़ । विश्व के उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह नहीं रहे। सड़क हादसे में घायल सिंह ने बीती रात पंजाब के जालंधर में निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वो 114 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को फौजा सिंह के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह कुछ वर्षों से जालंधर के निकट ब्यास पिंड में अपने बेटे के साथ रह रहे थे।फौजा सिंह को टर्बन टॉरनेडो के नाम से जाना जाता था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि सोमवार शाम फौजा सिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। तभी एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गए।परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां बीती रात उनका निधन हो गया। आदमपुर थाना प्रभारी हरदेव सिंह के अनुसार फौजा सिंह के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी के बारे में पता नहीं चल सका है।कौन थे फौजा सिंहफौजा सिंह का जन्म 01 अप्रैल, 1911 को पंजाब के जालंधर जिले के ब्यास पिंड में हुआ था। फौजा सिंह उस समय चर्चा में आए जब 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैराथन में दौड़ना शुरू किया। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने टर्बन टॉरनेडो का टैग हासिल किया। वर्ष 2004 में उन्होंने 93 साल की उम्र में लंदन में मैराथन पूरी की। 2011 में 100 साल की उम्र में उन्होंने टोरंटो में मैराथन पूरी की। फौजा सिंह को अब तक विश्व का सबसे उम्रदराज मैराथन धावक माना जाता था। वर्ष 1990 में विदेश में शिफ्ट हुए फौजा सिंह के पास इंग्लैंड की नागरिकता थी। उन्होंने 100 साल की उम्र में कुल आठ रिकॉर्ड बनाए और वर्ष 2013 में 102 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

new delhi, Indian nurse Nimisha , Yemen postponed

नई दिल्ली । यमन में हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाली केरल की निमिषा प्रिया की फाँसी को स्थगित कर दिया गया है। उसे कल यानी 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार भारत सरकार इस जटिल मामले से शुरू से ही सक्रिय रूप से जुड़ी रही है और निमिषा प्रिया के परिवार को व्यापक सहायता प्रदान कर रही है। हाल के हफ्तों में भारतीय अधिकारियों ने परिवार को विरोधी पक्ष के साथ पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तक पहुँचने के लिए अतिरिक्त समय पर बातचीत करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि स्थिति की नाजुक प्रकृति के बावजूद भारतीय राजनयिकों ने स्थानीय जेल अधिकारियों और अभियोजक कार्यालय के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा है। इसने फांसी टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निमिषा प्रिया को 2017 में एक यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या के लिए वहां मौत की सजा सुनाई गई थी। वह 2008 में नर्स के रूप में काम करने के लिए यमन आई थीं और बाद में 2015 में उसने अपना क्लिनिक खोला। यमनी कानून के अनुसार स्थानीय साथी की आवश्यकता के मद्देनजर उन्होंने महदी के साथ सहयोग किया, लेकिन उनके रिश्ते बिगड़ गए। प्रिया का आरोप है कि महदी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और खुद को उनका पति बताया। जानकारी के अनुसार 2017 में उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, लेकिन ओवरडोज़ के कारण उनकी मौत हो गई। उन्हें 2018 में इसके लिए दोषी ठहराया गया, 2020 में मौत की सजा सुनाई गई और 2023 में यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने उनकी सजा को बरकरार रखा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

lucknow, Rahul Gandhi , Indian Army

लखनऊ । लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। वे भारतीय सेना पर दिए गए टिप्पणी को लेकर कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पेश हुए थे। उनके अधिवक्ता की ओर से राहुल गांधी के सरेंडर के बाद जमानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने राहुल गांधी को 20-20 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर जमानत दे दी है। अधिवक्ता और कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त बिग्रेडियर और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर  राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। परिवाद में श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना को लेकर एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रही है, लेकिन इस बारे में कोई नहीं पूछ रहा है। पूर्व निदेशक का मानना था कि राहुल के इस बयान से सैनिकों और उनके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत पर विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने 11 फरवरी 2025 को सुनवाई के बाद राहुल गांधी को मानहानि के आरोप में तलब किया था। कोर्ट में दायर याचिका को निरस्त करने की मांग को लेकर राहुल गांधी इलाहाबाद हाई कोर्ट गये, लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद राहुल लखनऊ की कोर्ट में पेश हुए।   दरअसल, लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पिछली पांच तारीखों से राहुल गांधी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते उन्हें समन जारी किया था। राहुल के वकील ने मंगलवार की पेशी से छूट भी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। राहुल विशेष न्यायाधीश आलोक वर्मा के कोर्ट में पेश हुए अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

mumbai, Bombay Stock Exchange ,gets bomb threat

मुंबई । दक्षिण मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के ई-मेल पर मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात शख्स ने दी। इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज परिसर की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को मिले धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया था कि बीएसई टावर की इमारत में चार आरडीएक्स आईईडी बम लगाए गए हैं और ये दोपहर 3 बजे फटेंगे। यह धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले शख्स ने अपना नाम 'कॉमरेड पिनाराई विजयन' बताया था। धमकी मिलने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस इकाइयां घटनास्थल पर पहुंची और परिसर का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

new delhi, Indian astronaut, Shumbhashu Shukla

कैलिफोर्निया। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला के धरती पर लौटने का इंतजार खत्म हुआ। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु शुक्ला अपने तीन साथियों के साथ सकुशल लौट आए। उनका स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर उतरा।   करीब 23 घंटे के सफर के बाद स्पेसक्राफ्ट आज दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा। चारों अंतरिक्ष यात्री एक दिन पहले शाम 4:45 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से पृथ्वी के लिए रवाना हुए थे। अब धरती पर लौटने के बाद पूरी टीम को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। शुभांशु शुक्ला के साथ लौटने वाले अतरिक्ष यात्रियों में कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल हैं।   सभी अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे आईएसएस पहुंचे थे। एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे ये रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभांशु की वापसी पर सोशल मीडिया पर कहा, ''मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं। शुभांशु ने अपने समर्पण, साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन- गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

mumbai,  Dheeraj Kumar ,passes away

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्हाेंने मंगलवार सुबह 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। धीरज के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।   जानकारी के अनुसार अभिनेता और निर्माता धीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने की गई थी। धीरज पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें एक दिन पहले ही निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।  परिवार ने इस दौरान लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की थी और साथ ही आग्रह किया था कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए। जिंदगी और मौत की इस जंग में अंततः धीरज कुमार हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस संबंध में अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर कर रहे हैं। धीरज कुमार की यह असमय विदाई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। धीरज कुमार का फिल्मी करियर धीरज कुमार के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने वर्ष 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। इस दौर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं। 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974) जैसी क्लासिक फिल्म में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी, जिसमें वह मनोज कुमार और जीनत अमान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आए थे। इसके अलावा धीरज कुमार ने 'स्वामी', 'क्रांति' और 'हीरा पन्ना' जैसी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी बतौर लीड एक्टर काम किया और अपने अभिनय के दम पर वहां भी लोकप्रियता हासिल की। अपने लंबे करियर में उन्होंने फिल्म जगत के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की और अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।   फिल्मों के साथ-साथ धीरज कुमार ने छोटे पर्दे पर भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई लिमिटेड के ज़रिए कई यादगार और लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज़ का निर्माण किया। खासतौर पर पौराणिक और भक्ति आधारित धारावाहिकों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके बैनर के तहत 'ओम नमः शिवाय', 'श्री गणेश', 'जय संतोषी मां' और 'जप तप व्रत' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक बनाए गए, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किए गए और लंबे समय तक टीवी पर प्रसारित होते रहे। धीरज कुमार का यह योगदान भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक अहम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  15 July 2025

new delhi, Entry of AI ,working of Parliament

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र में लोकसभा के कामकाज में आर्टिफीशियल इन्टेलीजेंस(एआई) आधारित डिजीटलीकरण का अगला चरण लागू किया जाएगा, जिसमें दो नई भाषाओं में अनुवाद की सेवा और सांसदों की उपस्थिति डिजीटली दर्ज करना शामिल है। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने आज बताया कि इस सत्र से लोकसभा में सांसदों को हाजिरी लगाने के लिए रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के अलावा में सदन में उनके लिए आवंटित सीट पर मल्टीमीडिया माध्यम से बायोमेट्रिक ढंग से (अंगूठे या उंगली के निशान से) अथवा पिन नंबर दर्ज करके हाजिरी लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले समय में रजिस्टर पर हस्ताक्षर की परंपरा को बंद करके केवल डिजीटल माध्यम से हाजिरी लगाने का प्रक्रिया अपनायी जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि लोकसभा में इस समय 17 भाषाओं में अनुवाद की सेवा उपलब्ध है। सांसदों को सदन में जिस भाषा में बोलना होता है, उसके बारे में एक निश्चित अवधि पहले टेबल ऑफिस को नोटिस दिया जाता रहा है। अब नोटिस की जरूरत नहीं होगी। पहले क्षेत्रीय भाषा में दिये गये उद्बोधन का अंग्रेज़ी में और फिर अंग्रेज़ी से हिन्दी या अन्य भाषाओं में अनुवाद होता था। लेकिन अब आर्टिफीशियल इन्टेलीजेंस के माध्यम से किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में सीधे अनुवाद की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र से सिंधी समेत दो भाषाओं को और जोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में संसद के दोनों सदनों में रिपोर्टर बैठे होते हैं जो आशुलिपि के माध्यम से सांसद के हूबहू वक्तव्य को दर्ज करते हैं। अब एआई की मदद से सांसदों के वक्तव्य को तकनीक के सहारे दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा के मानेसर में आयोजित कार्यक्रम और आदिवासी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में उनकी बातचीत को एआई टूल के माध्यम से प्रतिलेख तैयार किया गया था जो बहुत कामयाब एवं त्रुटिरहित रहा। इस सत्र में इस प्रयोग को रिपोर्टरों के समानान्तर किया जाएगा और यदि यह सफल रहा तो भविष्य में इसे पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। इस तरह से सांसदों के वक्तव्यों का प्रतिलेख अविलंब उपलब्ध हो सकेगा जो मौजूदा व्यवस्था में उपलब्ध कराने में घंटों लग जाते हैं। इससे मीडिया में रिपोर्टिंग भी आसान और त्वरित हो सकेगी। वर्तमान में संसद के डिजीटलीकरण में आवश्यक दस्तावेज, प्रश्नों के उत्तर, विधेयक की प्रतियां, विभिन्न समितियों की रिपोर्ट आदि सांसदों को अब डिजीटल प्रारूप में उन्हें उपलब्ध कराये गये आईपैड पर भेजे जाते हैं। अनेक संसदीय प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया जा चुका है। अनेक सांसद विभिन्न अवसरों पर चर्चा में भाग लेने के लिए अपने नोट्स आईपैड पर ले कर आते हैं। संसद के पुस्तकालय को भी डिजीटल स्वरूप दिया जा चुका है और सांसद किसी भी सामग्री को ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

new delhi, Retail inflation, 2.10 per cent in June

नई दिल्ली । थोक महंगाई के बाद खुदरा महंगाई दर में भारी गिरावट आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जून महीने में घटकर 77 महीने के निचले स्तर 2.10 फीसदी पर आ गई है। मई में यह 2.82 फीसदी और जून, 2024 में 5.08 फीसदी के स्तर पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को जारी आंकड़ों के आधार पर बताया कि सब्जियों, दालों, मांस और दूध सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से सीपीआई पर आधारित खुदरा महंगाई दर जून महीने में घटकर 2.10 फीसदी पर आ गई, जो 77 महीने का निचला स्तर है। मई में यह 2.82 फीसदी और अप्रैल में 3.16 फीसदी रही थी, जबकि जून, 2024 में यह 5.08 फीसदी के स्तर पर थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक मई की तुलना में जून में खुदरा महंगाई दर में 72 आधार अंकों की गिरावट है। यह जनवरी, 2019 के बाद सालाना आधार पर सबसे कम महंगाई दर है। इससे पहले जनवरी, 2019 में खुदरा महंगाई दर 1.97 फीसदी की सबसे न्यूनतम दर दर्ज की गई थी। एनएसओ ने कहा कि जून महीने में खुदरा महंगाई दर में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, दालों और उत्पादों, मांस और मछली, अनाज और अन्य उत्पादों, चीनी और मिष्ठान्न, दूध और उत्पादों और मसालों की कीमतों में नरमी के कारण कारण है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 4 से 6 जून तक हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान चार फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया था। आरबीआई ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए महंगाई दर के अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

bhopal, Madhya Pradesh, Texmas in Dubai

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अपने दुबई दौरे के दूसरे दिन टेक्सटाइल मर्चेंट्स ग्रुप (टेक्समास) के मुख्यालय का दौरा किया और दुबई के प्रमुख कपड़ा व्यापारियों से मुलाकात कर उद्योग एवं निवेश से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की। इस उच्चस्तरीय संवाद का उद्देश्य भारत-यूएई समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत कपड़ा क्षेत्र में व्यापार, नवाचार और निवेश के अवसरों को सशक्त बनाना है। टेक्समास की स्थापना 1990 में दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संरक्षण में हुई थी। यह दुबई के टेक्सटाइल री-एक्सपोर्ट हब के रूप में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। कंपनी के चेयरमैन नासिर अखून, वाइस चेयरमैन विनोद नागदा और अन्य भारतीय मूल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों पक्षों ने सीईपीए के तहत द्विपक्षीय व्यापार को गति देने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री यादव ने टेक्समास के प्रतिनिधियों को बताया कि मध्य प्रदेश देश के प्रमुख वस्त्र उत्पादन राज्यों में से एक है। यहां “पीएम मित्रा पार्क (धार)” जैसे अत्याधुनिक टेक्सटाइल क्लस्टर वैश्विक निवेशकों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2025 के तहत भूमि, पूंजीगत अनुदान, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति और श्रम सुविधा जैसे प्रावधानों से अवगत कराया। टेक्समास द्वारा अपनाए जा रहे ई-कॉमर्स, आरएफआईडी इन्वेंट्री और डिजिटल लॉजिस्टिक्स समाधानों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस क्षेत्र में तकनीकी सहयोग हेतु यूएई कंपनियों को आमंत्रित किया। बैठक में टेक्समास द्वारा यूई/यूएस मानकों के अनुरूप हरित वस्त्र उत्पादन और लॉजिस्टिक्स में ग्रीन इनिशिएटिव्स पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश हरित टेक्सटाइल और जैविक कॉटन जैसे क्षेत्रों में तेजी से उभर रहा है। मध्य प्रदेश आईटूयूटू (इंडिया, इज़राइल, यूएई, यूएसए) के फोकस क्षेत्रों—क्लीन टेक, फूड लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक नवाचार में निवेश के लिए तैयार है। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट्स के लिए टेक्समास जैसी संस्थाओं को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार नई पीढ़ी के टेक्सटाइल उद्यमियों को प्रशिक्षण, लाइसेंसिंग मार्गदर्शन और पूंजीगत समर्थन देने के लिए एक विशेष स्टार्टअप पॉलिसी लागू कर रही है। उन्होंने टेक्समास से युवा उद्यमियों के साथ जुड़ने और B2B संवाद आयोजित करने का आग्रह किया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

gandhinagar, Prime Minister

गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर को वैश्विक स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए गुजरात सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी कदम उठाए जा रहे हैं। अब वडनगर को गुजरात का पहला "स्लम फ्री" शहर बनाने की परियोजना शुरू की गई है, जिससे शहर की ऐतिहासिक पहचान बनी रहेगी और साथ ही आधुनिक विकास भी होगा।   निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे:   -वडनगर शहर के कुल 300 से अधिक परिवारों को नए मकानों में पुनर्वासित किया जाएगा। -विकास कार्य के लिए 15 से अधिक क्षेत्रों से लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन मुक्त कराई जाएगी। -पुनर्वास के लिए पालिका द्वारा भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी गई है और अब मानसून के बाद तेजी से कार्य शुरू किया जाएगा।   लाभ किसे और क्या मिलेगा?   -प्रत्येक झुग्गीवासी को 50 वर्ग मीटर का प्लॉट और पक्का मकान प्रदान किया जाएगा। -तब तक राज्य सरकार भाड़े की राशि देगी। -नए क्षेत्रों में पूर्ण सुविधाओं के साथ आवास, सड़क, पानी, कम्युनिटी हॉल आदि का निर्माण किया जाएगा।   राजनीतिक और प्रशासनिक ढांचा:   इस विकास योजना के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जिसमें मेहसाणा के कलेक्टर अध्यक्ष के रूप में और प्रादेशिक आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। पालिका, नगर नियोजन अधिकारी और चीफ ऑफिसर को भी समिति में शामिल किया गया है।   जमीन मुक्त कराने वाले स्थान:   1. सोमनाथ मंदिर के सामने (4717.09 वर्ग मीटर)   2. निकट के देवपूजक वास (1943.46 वर्ग मीटर)   इनके साथ कुल 15 क्षेत्रों में लगभग 45,722 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई जाएगी।   दो वर्षों में वडनगर का बदलेगा चेहरा   इस विकास योजना के तहत अगले दो वर्षों में वडनगर का कायाकल्प देखने को मिलेगा। परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के साथ वडनगर अब केवल एक ऐतिहासिक नगरी नहीं रहेगा, बल्कि गुजरात का एक मॉडल हेरिटेज और टूरिज्म सिटी के रूप में पहचान बनाएगा।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

new delhi, Gadkari befitting reply , Siddaramaiah

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 11 एवं 12 जुलाई को कार्यक्रम का दो निमंत्रण पत्र भेजा गया था। एक पत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए और दूसरा आभासी रूप से शामिल होने के लिए था।गडकरी ने एक्स पर 11 एवं 12 जुलाई को भेजे गए निमंत्रण पत्रों को साझा किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 11 जुलाई 2025 को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए एक आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया था। कार्यक्रम संबंधी किसी भी संभावित चुनौती को ध्यान में रखते हुए 12 जुलाई को एक और पत्र भेजा गया जिसमें उनसे आभासी उपस्थिति का अनुरोध किया गया था।शिवमोगा के नेहरू मैदान में सोमवार को आयोजित समारोह में गडकरी ने सिगंदूर पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भेजा गया। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने गडकरी को फोन किया था और उनसे कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया था। गडकरी ने कहा था कि वे इसे स्थगित कर देंगे, लेकिन अब स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में वे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि उनको इस कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला था। हम हमेशा रेलवे की परियोजनाओं में सहयोग करते हैं। वे हमें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन यहां प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है। विरोध स्वरूप हममें से किसी ने भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

new delhi, No technical fault,Air India CEO

नई दिल्ली । अहमदाबाद हादसे के बारे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट पर एयर इंडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी है। टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई है। कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में कहा है कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सुझाव दिया गया है। विल्सन ने आगे कहा कि विमान के ईंधन की गुणवत्ता में कोई समस्या नहीं थी और टेक-ऑफ रोल में कोई असामान्यता नहीं थी। उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस संदेश में कहा कि पायलटों ने उड़ान से पूर्व ब्रेथलाइजर परीक्षण पास कर लिया था। उनकी चिकित्सा जांच के दौरान कोई भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई थी। विल्सन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करते रहेंगे।   दरअसल, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान पर शनिवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  14 July 2025

lucknow,Projects like Brahmos,Rajnath Singh

लखनऊ । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज कानून, निवेश और उद्योग के नए मानक गढ़ रहा है। ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं न सिर्फ रक्षा क्षेत्र को मज़बूती दे रही हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार भी ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। निवेश बढ़ रहा है। उद्योग-धंधे फल-फूल रहे हैं। बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज—ये सब विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया था। यह फैसिलिटी रक्षा क्षेत्र में हमारे देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।   रक्षामंत्री नेशनल पीजी कालेज सभागार में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रभानु गुप्ता के 124 वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘कामराज प्लान’ से चंद्रभानु गुप्त सहमत नहीं थे। चंद्रभानु ने ‘कामराज प्लान’ के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। एक चुने हुए नेता को कुछ लोगों की नापसंदगी की वजह से पद से हटना पड़ा था। रक्षामंत्री ने कहा कि स्व. चंद्रभानु गुप्ता का जीवन सदैव सेवा और सादगी का प्रतीक रहा। उन्होंने प्रशासन और राजनीति में सेवा की भावना की परंपरा डाली और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखने का मंत्र दिया। जब भी हम उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अतीत की चर्चा करते हैं, तो चंद्रभानु गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। आज जब हम यह डाक टिकट जारी कर रहे हैं, तो यह केवल चंद्रभानु गुप्ता जी के नाम का ही सम्मान नहीं है, यह उनके उच्च जीवन मूल्यों का सम्मान है।   राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जो प्रशासनिक व्यवस्था देश और प्रदेश में कार्य कर रही है, उसकी नींव बनाने में चंद्रभानु गुप्ता जैसे लोगों का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने प्रशासन और राजनीति में सेवा की भावना की परंपरा डाली और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चंद्रभानु के पास बहुत लंबे समय तक सत्ता नहीं रही। लेकिन जितने भी कम समय के लिए वह सत्ता में रहे उन्होंने जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी। वह हमेशा अपनी शुचिता के लिए जाने गए। वह एक नेता से ज्यादा जन-सेवक थे। वह केवल कई बार के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे, बल्कि वे उस उच्च-परंपरा के व्यक्ति थे जिनकी गिनती भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से निकले नेताओं में थी।   रक्षामंत्री ने कहा कि चन्द्रभानु गुप्ता का जीवन हमें यह बताता है कि सत्ता का अर्थ केवल पद या अधिकार नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना होता है। उनके जीवन से हमें यह भी संदेश मिलता है कि राजनीति में मतभेद भले ही हों लेकिन वैमनस्य नहीं होना चाहिए। चंद्रभानु गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम में एक साधारण कार्यकर्ता की तरह शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई और प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमण सिंह ने स्व. चंद्रभानु गुप्ता को समर्पित "डाक टिकट का विमोचन" किया। इस अवसर राजनाथ सिंह स्व. चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया।   इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल जी, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डा. महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा , एमएलसी रामचंद्र प्रधान, भारत सेवा संस्थान के महामंत्री जेएन मिश्रा, चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार , निदेशक, डाक सेवा मुख्यालय, लखनऊ आनंद कुमार और प्रोफेसर राजकुमार सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2025

new delhi, Goods train catches fire, electric train

तिरुवल्लूर । तमिलनाडु के चेन्नई सेक्टर से ईंधन लेकर आ रही मालगाड़ी में तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पहुँचते ही अचानक आग लग गई और धीरे-धीरे विभिन्न ईंधनों से भरे टैंकर डिब्बों में फैल गई। रविवार को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तिरुवल्लूर जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास पेरुमल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और जाँच कर रहे हैं। तिरुवल्लूर जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास पेरुमल ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इस वजह से उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जिससे ट्रेन सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ है।मैसूर वंदे भारत ट्रेन, जो सुबह 5:50 बजे सेंट्रल से रवाना होने वाली थी, उसे चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। इसी तरह, मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस, जो सुबह 6 बजे रवाना होने वाली थी, उसे भी रोक दिया गया है। अरक्कोणम होते हुए चेन्नई सेंट्रल आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है। आग लगने से इलाके में ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुवल्लूर से चेन्नई और अरक्कोणम के लिए दस से ज़्यादा विशेष बसें चलाई जाएँगी।इसी तरह, उपनगरीय रेल सेवाओं के संबंध में, उपनगरीय इलेक्ट्रिक ट्रेन केवल चेन्नई सेंट्रल से अवादी तक ही चलाई जा रही है।एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस आग दुर्घटना के संबंध में आपातकालीन सहायता के लिए चेन्नई सेंट्रल में एक आपातकालीन सेवा केंद्र स्थापित किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2025

imphal, Five militants arrested , Manipur

इम्फाल । सुरक्षा बलों द्वारा मणिपुर के विभिन्न जिलों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों के दौरान 11 और 12 जुलाई को मणिपुर के इम्फाल पूर्व, थौबल और बिष्णुपुर ज़िलों में चलाए गए त्वरित, खुफिया-आधारित अभियानों में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।   मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इम्फाल पूर्व में थौबल डैम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लाईखोंग गांव से कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो उग्रवादियों को पकड़ा गया। आरोपितों की पहचान इथम ममांग लेइकाई निवासी, सगोलशेम, ललित मैतेई और इथम वांगमा, लेइकाई निवासी अहोंगशांगबाम तोम्बा सिंह के रूप में हुई है।   उसी ज़िले में एक अन्य छापेमारी में सुरक्षा बलों ने कंगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-एपीयूएनबीए) से जुड़े खुमुकचम अबोसना सिंह (24) को पोरोम्पट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगपाल चिंगंगबाम लेइकाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।   इस बीच, थौबल ज़िले में, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट/पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (आरपीएफ/पीएलए) के एक प्रमुख कार्यकर्ता—मीसनम मंगलमंगनबा मैतेई उर्फ चुमथांगखानबा या नाओतोम्बा (27)—को वांगजिंग बाज़ार से हिरासत में लिया गया। उस पर थौबल और बिष्णुपुर में नए सदस्यों की भर्ती, जबरन वसूली और धन उगाही में शामिल होने का आरोप है। उसके पास से कई निजी दस्तावेज़ और सामान बरामद हुए, जिनमें पहचान पत्र, एक मोबाइल फ़ोन और एक पैसों का बैग शामिल है।   11 जुलाई को एक अलग अभियान में बिष्णुपुर जिले के मोइरांग थाना अंतर्गत त्रोंगलाओबी बाजार में केसीपी (तैयबंगनबा) के सदस्य थिंगुजाम रमेश सिंह उर्फ एलेक्स या पिंकी (31) को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह सरकारी कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों को धमका रहा था और जबरन वसूली में शामिल था। अधिकारियों ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए।   अधिकारियों ने पुष्टि की कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उग्रवाद विरोधी और यातायात प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2025

shimla, Orange alert, heavy rain

शिमला । हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी दी है कि 14 से 17 जुलाई तक प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कांगड़ा और सिरमौर जिलों में 14 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मंडी, शिमला और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 15 जुलाई को चम्बा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। 16 जुलाई को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी 10 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 17 जुलाई को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 जुलाई को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, लेकिन इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।रविवार को मानसून की रफ्तार कुछ धीमी रही और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बीते 24 घण्टों के दौरान चम्बा जिला के जोत में सर्वाधिक 30 मिमी, शिमला के कुफरी में 20 मिमी और शिमला, चौपाल, कंडाघाट, पांवटा, सोलन और नारकंडा में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।प्रदेश में भूस्खलन के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को भूस्खलन के कारण एक नेशनल हाईवे समेत 227 सड़कें बंद रहीं। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 172 सड़कें और एनएच-22 ठप पड़े हैं। मंडी के सराज उपमंडल में ही 93 सड़कें बाधित हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। यहां 30 जून को बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदेश में 76 बिजली ट्रांसफार्मर और 787 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। अकेले मंडी में 68 ट्रांसफार्मर और 175 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है, जबकि कांगड़ा में 612 पेयजल योजनाएं और हमीरपुर में 166 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।मानसून सीजन में अब तक बारिश जनित हादसों में 95 लोगों की मौत हो चुकी है, 33 लापता हैं और 175 घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 21 मौतें मंडी में, कांगड़ा में 14, कुल्लू में 10, चंबा में 9 और हमीरपुर व बिलासपुर में 7-7 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में 1007 मकान आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, 185 दुकानें और 785 गौशालाएं तबाह हो चुकी हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 809 घर, 163 दुकानें और 638 गौशालाएं प्रभावित हुई हैं।आपदाओं से पशुपालन और कृषि को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक 21,500 पोल्ट्री पक्षियों और 953 अन्य पशुओं की मौत हो चुकी है। 20 जून से अब तक बादल फटने की 22, फ्लैश फ्लड की 31 और भूस्खलन की 18 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन आपदाओं से प्रदेश को अब तक करीब 751 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका है, जिसमें जल शक्ति विभाग को 408 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 327 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2025

new delhi,  Kota Srinivas Rao ,passed away

नई दिल्ली । दक्षिण भारतीय सिनेमा का चेहरा रहे कोटा श्रीनिवास राव का रविवार सुबह 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 83 वर्षीय कोटा श्रीनिवास राव ने 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया। उनके निधन से तेलुगु सिनेमा सहित भारतीय फिल्म जगत को झटका लगा है।   श्रीनिवास राव के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- 'अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'   10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में जन्मे कोटा श्रीनिवास राव कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ गए। उन्होंने 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने राजनीति में भी भाग्य आजमाया। वे 1999 में भाजपा के टिकट पर विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  13 July 2025

patna, Union Minister Chirag Paswan, bomb

पटना । केंद्रीयमंत्री और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जमुई सांसद और चिराग पासवान के जीजा ने एक्स पोस्ट में इसके लिए राजद पर आरोप लगाया है।पटना के साइबर थाने में लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चिराग को धमकी मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। भट्ट ने बताया कि यू-ट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।जमुई सांसद अरुण भारती ने एक्स पोस्ट में कहा कि अप्रत्याशित हार के डर से बौखलाई राजद बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहती है। इसलिए राजद के आपराधिक तत्व चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। सांसद भारती ने राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। जमुई सांसद ने कहा है चिराग पासवान शेर का बेटा है। न किसी से डरा है, न डरेगा। बिहार के लिए जिएगा। बिहार के लिए मरेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

new delhi, Prime Minister ,distributed appointment letters

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त हुए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस बार 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में स्थायी नौकरी मिल चुकी है। अब ये नौजवान राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का अभियान लगातार जारी है और बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी हमारी पहचान भी है।प्रधानमंत्री ने अपनी पांच देशों की हालिया यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने अन्य देशों के साथ जो भी समझौते किए हैं, उनसे हमारे युवाओं को निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो असीमित शक्तियां हैं। एक डेमोग्राफी और दूसरी डेमोक्रेसी यानि सबसे बड़ी युवा आबादी और सबसे बड़ा लोकतंत्र।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स, इनोवेशन और रिसर्च का जो इकोसिस्टम आज देश में बन रहा है वो देश के युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का जोर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के निर्माण पर भी है। हाल ही में सरकार ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

new delhi, Congress attacks ,Bihar government

नई दिल्ली । नकली दवा के 15 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है।कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति की जवाबदेही आम नागरिक से कहीं अधिक होती है, ऐसे में मिश्रा को नैतिकता के आधार पर खुद ही मंत्री पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली दवाइयों का मामला सामने आने के बाद अब तक कितनी कंपनियों पर कार्रवाई हुई, कितनी दवाएं जब्त की गईं और अब तक कितनी जांचें की गई हैं? यह सब सरकार को बताना चाहिए। बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा राजनीति में आने से पहले दवा कारोबार से जुड़े थे और आल्टो हेल्थलेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। 2010 में राजस्थान की कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर से ली गई दवा सिप्रोलिन 500 की जांच में मिलावट पाई गई थी, जिसकी सप्लाई मिश्रा की कंपनी समेत दो अन्य कंपनियों ने की थी। इस मामले में राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने 4 जून 2025 को मिश्रा सहित 9 लोगों को दोषी ठहराया। 1 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें ऑफेंडर प्रोबेशन एक्ट के तहत राहत देते हुए केवल जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

bangluru, Inquiry commission ,submits report

बेंगलुरु । बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंप दी गयी है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) माइकल डी. कुन्हा की एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) और बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों को घटना के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।  रिपोर्ट में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं।     न्यायमूर्ति माइकल कुन्हा की जांच रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और शहर के कई पुलिस अधिकारियों को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि कार्यक्रम को इतने कम समय में आयोजित करना असंभव होने की जानकारी  होने के बावजूद इसे आयोजित किया गया। सभी के कर्तव्यों में लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह त्रासदी घटी। विजय उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं थी। पुलिस की व्यापक तैनाती नहीं थी। लाखों की संख्या में प्रशंसकों के आने का अनुमान लगाने में पुलिस, आरसीबी और केएससीए के अधिकारी विफल रहे।   रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरसीबी द्वारा नि:शुल्क पास जारी करने की घोषणा से भारी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंचे। इसके अलावा, आरसीबी, केएससीए और पुलिस के बीच किसी प्रकार का समन्वय नहीं था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना। जनसमूह को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए थे।   इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे 17 जुलाई को आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और फिर आरे की कार्रवाई की जाएगी।   उल्लेखनीय है कि 4 जून को आरसीबी टीम के विजय उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने 5 जून को सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल डी. कुन्हा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

patna,Bullet train, survey work completed

पटना । बिहार में 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है और रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। दिल्ली-हावड़ा (कोलकाता) बुलेट ट्रेन केवल 6.5 घंटे में 1,669 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पटना से दिल्ली की 1,000 किलोमीटर की यात्रा में वर्तमान 13-14 घंटों की तुलना में मात्र 4 घंटे ही लगेंगे। पटना से कोलकाता की 578 किलोमीटर की यात्रा में 2 घंटे से अधिक समय लगेगा, जिससे वर्तमान 6 घंटे की यात्रा का समय बहुत ही कम हो जाएगा।   करीब 5 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण, दिल्ली से वाराणसी (लखनऊ और अयोध्या के रास्ते) 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरा चरण वाराणसी से हावड़ा (पटना के रास्ते) तक है। बिहार में बुलेट ट्रेन मौजूदा पटरियों के साथ-साथ चलेगी। बुलेट ट्रेन बनारस से मुगलसराय, बक्सर, पटना, किऊल, आसनसोल होते हुए हावड़ा जाएगी। पटना बिहार का एकमात्र स्टॉप होगा। इसके बाद अगला स्टॉप पश्चिम बंगाल का आसनसोल होगा।   रेलवे ने जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में अलग से कॉरिडोर नहीं बनाया जाएगा। मौजूदा रेल ट्रैक के समानांतर दो और हाई स्पीड ट्रैक बिछाए जाएंगे, जिस पर बुलेट ट्रेन चलेगी। यह ट्रैक पूरी तरह से अलग और विशेष रहेगा। इन ट्रैकों पर सामान्य गाड़ियां नहीं चलेंगी। फिलहाल जमीन अधिग्रहण की योजना नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर किसानों से जमीन ली जाएगी।   रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिहार में पहले से ही तीन लाइन गुजर रही हैं। चौथे रूट पर खर्च करना उचित नहीं होगा। जमीन अधिग्रहण और अन्य खर्चों को कम करने के लिए मौजूदा रेल क्षेत्र का विस्तार करते हुए हाई स्पीड ट्रैक बनाए जाएंगे।   रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिहार में बुलेट ट्रेन का सिर्फ एक स्टॉपेज होगा, जो फुलवारी शरीफ के पास बनेगा। इसके लिए स्पेशल स्टेशन बनाया जाएगा। बुलेट ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को इस अलग स्टेशन पर पहुंचना होगा। पटना से रवाना होने के बाद अगला स्टॉप बंगाल के आसनसोल में होगा।   इस प्रोजेक्ट से बिहार से दिल्ली और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी। बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद पटना से दिल्ली का सफर सिर्फ 4 घंटे और पटना से कोलकाता का सफर 2 घंटे में पूरा होने में लगेगा। रेल मंत्रालय और रेलवे की टीमें इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए काम कर रही हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

new delhi, KC Venugopal ,Indian nurse in Yemen

नई दिल्ली । मध्यपूर्व एशियाई देश यमन में फांसी की सजा पाने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सजा को रुकवाने के लिए कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उन्होंने कहा कि निमिषा की रिहाई के प्रयास जारी हैं। एक्शन काउंसिल तथा उनका परिवार ‘दियाह’ यानी ब्लड-मनी देने के माध्यम से पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश कर रहा है, जिससे फांसी को टाला जा सके, लेकिन यमन में चल रहे गृहयुद्ध और आंतरिक अस्थिरता के कारण इस प्रक्रिया में गंभीर अड़चनें आ रही हैं।वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा, "स्थिति की जटिलता को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हस्तक्षेप करें और यमन के अधिकारियों के साथ सभी संभव राजनयिक उपाय करने का अनुरोध कर यह सुनिश्चित करें कि मौत की सजा रद्द हो।" 37 वर्षीय निमिषा प्रिया साल 2008 में यमन गई थी। वहां कई अस्पतालों में काम करने के बाद उन्होंने एक क्लिनिक खोला, जिसमें यमनी नागरिक तलाल मेहदी को पार्टनर बनाया। मेहदी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और उन्हें लगातार परेशान करने लगा। साल 2017 में पासपोर्ट वापस लेने की कोशिश में निमिषा ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद यमन छोड़ते समय उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  12 July 2025

new delhi,  stock market closed, consecutive day

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की गिरावट बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, टेक और मेटल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में आज खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 456.62 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 460.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.63 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,165 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,557 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,450 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 158 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,629 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 854 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,775 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर बढ़त के साथ और 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 369.52 अंक की कमजोरी के साथ 82,820.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे पहले आधे घंटे के कारोबार में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 220 अंक के रिकवरी करके 83,040.74 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स थोड़ी देर में ही बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 748.03 अंक की कमजोरी के साथ 82,442.25 अंक के स्तर तक गिर गया था। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 60 अंक की रिकवरी करके 689.81 अंक की गिरावट के साथ 82,500.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 99.75 अंक फिसल कर 25,255.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 70 अंक की रिकवरी करके 25,322.45 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी भी गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 226.25 अंक की गिरावट के साथ 25,129 अंक के स्तर तक पहुंच गया। अंत में दिन के सौदों के निपटारे की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 20 अंक की रिकवरी करके 205.40 अंक की कमजोरी के साथ 25,149.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.62 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.82 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 0.76 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 3.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.82 प्रतिशत, बजाज ऑटो 2.63 प्रतिशत, विप्रो 2.55 प्रतिशत और हीरो मोटोकॉर्प 2.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

new delhi, BJP accepted , T. Raja Singh

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार टी. राजा सिंह ने इस्तीफे के साथ जो बातें लिखी थीं, उसे अप्रासंगिक बताते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया गया है।उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के गोशामहल से चर्चित विधायक टी. राजा सिंह ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राजा सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और गलत नेतृत्व चयन का आरोप लगाया था। उन्होंने पार्टी की रणनीति पर असहमति जताई थी हालांकि हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई थी। राजा सिंह का कहना था कि वे स्वयं पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।  उल्लेखनीय है कि टी. राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वे असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षित मानी जाने वाली हैदराबाद लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली हिन्दूबहुल गोशामहल सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इस लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में से भाजपा यही एक अकेली सीट जीतती रही है। इसका कारण टी. राजा सिंह का फायरब्रांड हिन्दू नेता होना है। हालांकि पार्टी इसके चलते कई बार पहले भी असहज हो चुकी है। मुनव्वर फारूकी के एक शो के चलते पैगम्बर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी के कारण भाजपा ने टी. राजा सिंह को 2022 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विधानसभा चुनावों से ऐन पहले उनका निष्कासन रद्द कर टिकट दिया गया था, और वे जीत भी गए थे।   शुक्रवार को अरुण कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टी राजा सिंह लोध ने 30 जून को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को इस्तीफा भेजा था, जिसे भाजपा अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया। जेपी नड्डा ने टी राजा द्वारा उठाए गए विषयवस्तु को अप्रासंगिक और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ बताया। इसलिए राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

gandhinagar, 21 dead, Gujarat bridge accident

गांधीनगर । वडोदरा और आणंद के बीच महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल हादसे के बाद तीसरे दिन के रेस्क्यू अभियान में तीन ट्रक और एक बाइक को नदी से बाहर निकाला गया। इसी बीच नदी में दाे शव और मिले हैं, जबकि एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई। इससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुल का पेडेस्टल व आर्टिक्युलेशन ध्वस्त हाेने से हादसा हुआ है। बाद में मंत्री पटेल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और उनका  हाल चाल जाना।   दरअसल, वडोदरा और आणंद के बीच नदी पर बना गंभीरा पुल अचानक यातायत के बीच 9 जुलाई को ढह गया था, जिससे कई वाहन नदी में गिर गए थे, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग लापता हो गए थे। दुर्घटना के बाद नदी से लाेगाें काे निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। शुक्रवार काे तीसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा है। नदी से तीन ट्रक और एक बाइक को बाहर निकाला गया। यहां दाे शव और मिले हैं। ट्रक में मौजूद सल्फ्यूरिक एसिड नदी में फैलने के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं। हादसे के 50 घंटे बाद भी रेस्क्यू पूरा नहीं हाे सका। आशंका है कि नदी में गिरे ट्रक के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं।   इसी बीच दुर्घटना में घायल बोरसद तालुका के दहिवन गांव निवासी नरेन्द्र सिंह रतनसिंह परमार की सयाजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो शव पानी में फंसे दिखे हैं। इस तरह हादसे में मृतकों की कुल संख्या 21 हो गई है।    पेडेस्टल व आर्टिक्युलेशन क्रश होने से गिरा गंभीरा पुल: मंत्री ऋषिकेश पटेल इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने वडोदरा जिले के पादरा तालुका के मुजपुर में स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के आदेश पर सड़क और भवन विभाग इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर रहा है। उन्हाेंने बताया कि जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार पेडेस्टल और आर्टिक्युलेशन क्रश होने के कारण यह ब्रिज गिरा है। मंत्री पटेल ने कहा कि सड़क और भवन विभाग की जांच समिति 30 दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इसकी जांच रिपाेर्ट तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।    उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से जहां भी लापरवाही सामने आई है, उसके लिए जिम्मेदार सड़क और भवन विभाग के चार अधिकारियों को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आगे भी दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि दुर्घटना के बाद नदी में  गिरे वाहनाें की खोजबीन कार्य अंतिम चरण में है। गिरे वाहनों को बाहर निकाल लिया गया है और मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पूरा प्रशासनिक तंत्र ने तेजी और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। मंत्री ऋषिकेश पटेल ने सयाजी अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल जाने। उन्होंने कहा कि मौके पर बचाव कार्य में कोई दिक्कत न आए, इसलिए आज उन्हाेंने रेलवे अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्हाेंने बताया कि नदी में एक शव अभी भी दिखाई दे रहा है, जिसे निकाला जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि अधिकारियों को 30 दिन के भीतर घटना की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।   इसी बीच प्रशासन से एक बयान जारी कर बताया गया कि आज मिले लापता व्यक्तियों में दो शव भी शामिल हैं। नीचे ज़्यादातर कोई और गाड़ी नहीं है। बाइकें हैं और ज़्यादातर बाइक सवारों का पता लगा लिया गया है, इसलिए वहाँ कोई और गाड़ी होने की संभावना कम है। आज जो दो शव बचे हैं, उन्हें पहले निकालने को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद, पुल के स्लैब को तोड़ने का काम किया जाएगा और नीचे से बची हुई सारी सामग्री और संपत्ति निकाली जाएगी। साथ ही, नदी के पानी में सल्फ्यूरिक एसिड के टैंक को बेअसर करने की कोशिश की जाएगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

new delhi,BJP calls ,Bhagwant Mann

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने शर्मनाक बताया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलने वाला सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। चाहे वो कोई भी देश हो, जब भारत के नेतृत्व को वैश्विक मंच पर सिर आंखों पर बैठाया जाता है तो वो क्षण संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता है। मुख्यमंत्री भगवत मान का बयान शर्मनाक और हर भारतीय का अपमान है।   सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में तरुण चुघ ने कहा कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री का ओछी टिप्पणी करना केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश और स्वयं पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य के मुख्यमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसा घमंड और ऐसी अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत मान को देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि (पीएम मोदी) पता नहीं कौन-कौन से देश जा रहे हैं, जहां 140 करोड़ लोग रह रहे हैं वहां आप रह नहीं रहे हैं। जिस देश में जा रहे हैं, उसकी आबादी 10 हजार और वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया। 10 हजार लोग तो जेसीबी देखने के लिए भारत में इकट्ठे हो जाते हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

srinagar, SIA raids , Jammu and Kashmir

श्रीनगर । राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकी वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में जम्मू, डोडा और हंदवाड़ा में तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन तलाशियों के दौरान महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। एक अधिकारी के अनुसार इन तलाशियों का उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीमा पार से फंडिंग से जुड़ी एक जटिल साजिश का पर्दाफाश करने के लिए महत्वपूर्ण सबूत जुटाना था, जिसका जम्मू-कश्मीर में शांति भंग होने की आशंका है। ये तलाशी अभियान एफआईआर संख्या 12/2022 के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 18, 38 और 39 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 121 और 121ए के तहत पुलिस स्टेशन सीआई-एसआईए कश्मीर में दर्ज है। तलाशी अभियान का लक्ष्य उन व्यक्तियों की पहचान करना था, जो युवाओं को भारत के खिलाफ भड़का रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। बयान में आगे कहा गया है कि बरामद वस्तुओं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से एसआईए को इन राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले सह-षड्यंत्रकारियों और सहयोगियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। एसआईए आतंकवाद और उसके समर्थन तंत्रों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी आधारित फंडिंग जैसे तरीके भी शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

mumbai, Kapil Sharma

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा और उनकी पत्नी के कनाडा में स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' पर गोलीबारी की घटना काे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। कपिल शर्मा की टीम ने घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उनकी टीम ने प्रशंसकाें से संयम बरतने की अपील की गई है। कपिल शर्मा की टीम ने कैप्स कैफे पर हुई गोलीबारी के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए अपने भावनात्मक हालात शेयर किए हैं। बयान में कहा गया है, "हमने इस कैफे की शुरुआत लोगों को एक साथ लाने और उन्हें बेहतरीन कॉफी का अनुभव देने के इरादे से की थी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारा यह सपना हिंसा का शिकार हो गया। फिलहाल हम इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। आप सभी के समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। इस कठिन समय में आपने हमें जो संदेश भेजे, जो दुआएं कीं, वह हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। हम आपके इस प्यार और भरोसे के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।"   उन्होंने लिखा, "आप सभी हमारे साथ खड़े हुए हैं, और यही वजह है कि यह कैफे आपके भरोसे और प्यार पर टिका है। आइए, हम सब मिलकर हिंसा के खिलाफ एकजुट हों। आइए, दुनिया को फिर ये भरोसा दिलाएं कि हमारा कैफे एक ऐसी जगह है, जो लोगों को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। बहुत जल्द हम फिर से मिलेंगे।" कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े पिछले काफी समय से चर्चा में है। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने कैफ़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन, जब से कैफ़े में हुई गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इस घटना ने सबको चौंका दिया है। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है और कपिल को और भी बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  11 July 2025

jaipur, Indian Air Force fighter plane, Jaguar crashes

जयपुर/बीकानेर । राजस्थान के चूरू में राजलदेसर थाना क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका है।चूरू एसपी जय यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मानव अंग सहित प्लेन के टुकड़े भी जगह-जगह बिखर गए हैं।   ग्रामीणों के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह-जगह प्लेन के जलते हुए टुकड़े गिरे हैं। सेना और स्थानीय प्रशासन ने शव के पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच रही है।   भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट सुरक्षित है या नहीं। हादसे का कारण तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य वजह। घटना की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से भी जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

new delhi, Banking, postal and electricity, trade unions

नई दिल्ली । देश में बुधवार को 10 केंद्रीय श्रम संगठनों (ट्रेड यूनियनों) के राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल के आह्वान का असर देशभर में देखने को मिल रहा है, जिससे बैंकिंग, डाक, बिजली और सार्वजनिक परिवहन समेत कई अन्य सेवाएं प्रभावित हुईं है। हालांकि, देशभर के किसी भी वाणिज्यिक बाजार पर कथित भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेड यूनियनों के इन 10 संगठनों के मंच ने दावा किया है कि अन्य मुद्दों के साथ-साथ नई श्रम संहिताओं के विरोध में 25 करोड़ श्रमिकों को 'आम हड़ताल' के लिए लामबंद किया जा रहा है। इस बीच अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने एक बयान में बताया क‍ि बुधवार सुबह देशभर में आम हड़ताल शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से हड़ताल की खबर और तस्वीरें मिली हैं। अमरजीत कौर ने कहा कि राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल से बैंकिंग, डाक और बिजली सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे तांबा और कोयला खनन प्रभावित होगा, जबकि कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान संघ भी अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ट्रेड यूनियनों की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को खत्म करना, ठेकाकरण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण, न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह करना, इसके साथ ही किसान संगठनों की मांगें शामिल हैं, जिनमें स्वामीनाथन आयोग के सी-2 प्लस 50 फीसदी के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों के लिए ऋण माफी शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

patna, Like Maharashtra, attempts, Rahul Gandhi

पटना । बिहार में मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। राजधानी पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ सड़कों पर उतर कर विरोध मार्च में हिस्सा लिया। पटना में राहुल गांधी ने बंद समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उनके हाथ में संविधान की किताब थी।     राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, " बिहार में वोट की चोरी की कोशिश हो रही है। मैं बिहार की जनता को कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था। वैसे ही बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। गरीबों का वोट छीनने का यह तरीका है।"   राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको जो करना है करिए, मगर बाद में कानून आप पर लागू होगा। भूलिए मत आप कितने भी बड़े हों, कहीं भी बैठे हों, कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है। आपका काम बिहार की जनता के दिल के अंदर जो हो उसको पूरा करने का है।   राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट की चोरी की गई है। हमलोग इलेक्शन कमिश्नर से जाकर मिले थे। मैंने उनसे पूछा कि आपको क्या लगा? और सभी ने कहा कि चुनाव आयुक्त भाजपा जैसे बात कर रहे हैं। वो भूल रहे हैं कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं, वो हिन्दुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं और उनका काम संविधान की रक्षा करना है।   इससे पहले राहुल गांधी पटना स्थित आयकर गोलंबर पर पहुंचे, जहां पहले से ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ था। इसके बाद तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी जैसे महागठबंधन के दिग्गज नेता वाहन पर सवार होकर मार्च के लिए निकले।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

new delhi, Apple appoints ,Indian-origin Sabih Khan

नई दिल्ली । आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक. ने भारतीय-अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञ सबीह खान को नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। खान इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पद संभालेंगे। वह वर्तमान में कंपनी के उपाध्यक्ष हैं। सबीह खान पिछले तीन दशकों से इस अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी से जुड़े हुए हैं। वे इस माह के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पद संभालेंगे। कंपनी ने कहा कि खान 30 वर्षों से एप्पल में हैं, वे 2019 में परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकारी टीम में शामिल हुए थे।खान वर्तमान में कंपनी के उपाध्यक्ष हैं। एप्पल के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने सबीह खान को शानदार रणनीतिकार और एप्पल की आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख वास्तुकारों में से एक बताया। कुक ने कहा क‍ि उन्होंने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि एप्पल वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके। सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ था, जहां उन्होंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई। उसके बाद उनका परिवार सिंगापुर चला गया। 1995 में एपल के खरीद समूह में शामिल होने से पहले खान ने जीई प्लास्टिक्स में एप्लीकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रमुख खाता तकनीकी नेता के रूप में काम किया था। खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंगापुर में पूरी की और फिर अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

katihar, Udaipur-Kamakhya Express ,accident in Katihar

कटिहार । उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को एक हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की पैंट्री कार का एक चक्का पटरी से उतर गया, जिससे ट्रेन को तत्काल रोका गया। यह घटना कटिहार रेलखंड पर डंडखोरा स्टेशन के पास घटी।कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि ओवरहालिंग के लिए बुक किए गए पेंट्रीकार कोच संख्या 213460 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। यह कोच ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी कामाख्या कवि गुरु एक्सप्रेस द्वारा कामाख्या में मरम्मत के लिए बुक किया गया था।हादसे के कारण अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों की सतर्कता और ट्रेन स्टाफ की तत्परता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।पटरी से उतरी दो बोगी को हटाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारण इस रूट पर अन्य ट्रेनें विलंबित हैं और कुछ को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही स्थिति सामान्य करने का भरोसा दिया है। रेलवे के अनुसार, जांच की जा रही है कि पैंट्री कार का चक्का कैसे और क्यों उतरा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

beazil, PM Modi leaves ,visit to Brazil

ब्रासीलिया (ब्राजील) । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में सफल 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के साथ पूरी हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की।भारत और ब्राजील आतंकवाद से निपटेंगेविदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की यात्रा पर पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सहमति पत्रों और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। ब्राजील के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया। ये समझौते हैं- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने में सहयोग पर, डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधानों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग पर एक सहमति पत्र, अक्षय ऊर्जा में सहयोग पर सहमति पत्र। ब्रासीलिया के अलवोराडा पैलेस में मंगलवार (स्थानीय समय) को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।खास है अफ्रीकी देश नामीबिया का दौराप्रधानमंत्री मोदी का अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा खास है। नामीबिया की राजधानी विंडहोक में मौजूद उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद प्रोजेक्ट चीता 2 शुरू हो सकता है। इसके अलावा भारत की नामीबिया में पाए जाने वाले क्रिटिकल मिनरल्स (अहम खनिज) में काफी रुचि है। भारत नामीबिया से यूरेनियम के निर्यात की संभावना पर भी विचार कर रहा है। नामीबिया भी भारत से कुछ रक्षा उपकरण खरीदना चाहता है। नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया के राष्ट्रीय स्मारक हीरोज एकर पर जाकर देश के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री ब्राजील से देररात करीब 2ः24 बजे नामीबिया के लिए रवाना हुए।        

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  9 July 2025

new delhi, Rupee strengthened ,against dollar

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने की संभावना, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और डॉलर की मांग में कमी आने के कारण आज डॉलर की तुलना में रुपया 26 पैसे की मजबूती के साथ 85.68 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय मुद्रा 54 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 85.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में आज रुपया डॉलर की तुलना में 19 पैसे की बढ़त के साथ 85.75 के स्तर पर खुला था। दिन के कारोबार में रुपया कमजोर होकर 85.80 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया। हालांकि डॉलर की आवक बढ़ने पर भारतीय मुद्रा मजबूत होकर 85.64 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक भी आई। पूरे दिन के काराबोर के बाद भारतीय मुद्रा 85.68 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई। कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ राजीव दत्ता का मानना है कि कच्चे तेल की कीमत में नरमी आने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के आज स्टॉक मार्केट में बिकवाल की जगह लिवाल की भूमिका में आ जाने के कारण डॉलर की आवक तो बढ़ी ही, लेकिन उसकी मांग भी घट गई। इसके साथ ही अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही टैरिफ को लेकर अंतरिम समझौते का ऐलान होने की संभावना की वजह से रुपये पर बना दबाव आज घटता हुआ नजर आया। भारतीय मुद्रा रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूती दिखाई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 116.50 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 12 पैसे की मजबूती के साथ 100.62 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

new delhi, Gurugram businessman , sanitary pad

गुरुग्राम । स्थानीय एक इंटीरियर कारोबारी सेनेटरी पैड पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर वायरल वीडियो को शेयर कर फंस गया है। इस मामले में तेलंगाना में कांग्रेस नेता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।अब गुरुग्राम के इस इंटीरियर कारोबारी को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।   दरअसल, कांग्रेस ने बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का अभियान शुरू किया है। इसके बाद बिहार के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन ने महिलाओं के कपड़े पहनकर सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर हाेने पर सवाल उठाया था।  रतन रंजन के वीडियो को  इंटीरियर कारोबारी अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर उसका समर्थन किया था। अरुण यादव मूलरूप से रेवाड़ी के कोसली के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आइकॉन मानते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रधानमंत्री की फोटो  है। अरुण यादव ने उस तस्वीर को एक्स पर री-ट्वीट कर दिया था, जिससे वह और अधिक प्रचारित हुई। इस मामले में तेलंगाना यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जक्कीदी शिव चरण रेड्डी की शिकायत पर हैदराबाद के बेगम बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन और गुरुग्राम के अरुण यादव सहित कई यूजर का नाम है।    अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर  एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि बिहार में महिलाओं को गिफ्ट दिए जा रहे हैं और पुरुषों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर झूठी है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अरुण ने  अपने वीडियो में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कहां रह गई, मुझे पता करके बता दो। लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। अरुण यादव का आरोप है कि सपा व राजद के नेताओं के कहने पर उनसे दुश्मन निकाली जा रही है। अरुण यादव ने कहा कि सपा और आरजेडी के नेताओं ने मेरे खिलाफ साजिश करते हुए कांग्रेस से मिलकर एफआईआर दर्ज करवाई है। मैंने रजत रंजन का वीडियो शेयर किया था और उसका समर्थन किया है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

guwahati, Earthquake ,Karbi Anglong

गुवाहाटी । असम के कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 09 बजकर 22 मिनट 19 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गयी। भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की खबर नहीं है।   राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कार्बी आंगलोंग जिले में सतह से 25 किलोमीटर नीचे 26.51 डिग्री उत्तर और 93.15 डिग्री पूर्व अक्षांश पर स्थित था।   भूकंप के झटके राज्य के पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग और आसपास के इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य नगालैंड के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

new delhi, Congress accused, Modi government

नई दिल्ली । कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को मोदी सरकार पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की तमाम संस्थाएं मोदी सरकार में लगातार कमजोर हो रही हैं और इनमें सबसे प्रमुख नाम सेबी का है। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि सेबी की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर घोटाले हुए, जिससे आम निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने अमेरिकी अल्गो (एएलजीओ) ट्रेडिंग कंपनी जेन स्ट्रीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कंपनी भारत के शेयर बाजार और डेरिवेटिव मार्केट में एक साथ अवैध रूप से ऑपरेट कर रही थी और भारी मुनाफा कमा रही थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 3 जुलाई को सेबी ने एक अंतरिम आदेश जारी किया, जिसमें जेन स्ट्रीट और उसकी चार सहयोगी कंपनियों को भारत में ट्रेडिंग से रोक दिया गया और कंपनी के 4,844 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए। यह आदेश जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच मात्र 18 ट्रेडिंग सेशनों की जांच के आधार पर जारी किया गया।उन्होंने दावा किया कि इसी अवधि में जेन स्ट्रीट ने करीब 44,000 करोड़ रुपये का अवैध मुनाफा कमाया, लेकिन जब्त की गई राशि इसका दसवां हिस्सा भी नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस घोटाले की चेतावनी राहुल गांधी पहले ही दे चुके थे, बावजूद इसके कार्रवाई में देरी हुई।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

new delhi, US

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि टैरिफ बढ़ने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी। ऐसे में अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। शेयर बाजार में मंगलवार 8 जुलाई को इंट्राडे ट्रेड में गोकलदास एक्सपोर्ट्स, केपीआर मिल, वर्धमान टेक्सटाइल्स और अरविंद लिमिटेड सहित भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में 8.2 फीसदी तक की उछाल आई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने परिधान और कपड़ा क्षेत्र के लिए विशेष निहितार्थों के साथ बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। दरअसल, भारत के निर्यात पर अमेरिका का सामान्य टैरिफ 10 फीसदी है। लेकिन टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग कैटेगरी की वजह से ये 26 फीसदी तक जा सकता है। इसका फायदा भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों को मिल सकता है। अमेरिकी बाजार में भारत कपड़ा निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 35 फीसदी टैरिफ लगने से बांग्लादेश की निर्यात लागत बढ़ेगी, जिससे अमेरिकी बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा कमजोर होगी। बांग्लादेश पर टैरिफ लगने से उसके उत्पाद अमेरिका में महंगे हो जाएंगे। इससे भारतीय कंपनियों को वहां के मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है। अगर भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील होती है तो भारत का फायदा बढ़ सकता है। ब्रांड्स बांग्लादेश में सस्ती लेबर और बड़े पैमाने पर उत्पादन की सुविधा के कारण अपने कपड़े बनवाते हैं। बांग्लादेश के करीब 4,000 से ज्यादा कारखाने और 40 लाख से अधिक श्रमिक इस उद्योग का हिस्सा हैं, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडिमेड कपड़ा निर्यातक बनाता है। अमेरिका के रेडिमेड गारमेंट मार्केट में बांग्लादेश का शेयर 9 फीसदी है, जबकि भारत का शेयर करीब 6 फीसदी है। वहीं, वियतनाम 19 फीसदी के साथ सबसे आगे है। उल्‍लेखनीय है क‍ि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाने की समय-सीमा बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी है। पहले यह समय-सीमा 9 जुलाई को समाप्‍त हो रहा था। भारत, जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है, ट्रंप प्रशासन से टैरिफ पत्र प्राप्त करने वाले देशों की सूची में शामिल नहीं था। अमेरिका के जवाबी शुल्क के निलंबन को 01 अगस्त तक बढ़ाने से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। इससे दोनों देशों को अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने के वास्ते अतिरिक्त समय मिलेगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

kathmandu,Prime Minister Oli ,lord Shri Ram

काठमांडू । नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। ओली का दावा है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान नेपाल में ही है।   काठमांडू में एक कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान को लेकर नेपाल के बाकी नेता क्यों डरते हैं? ओली ने फिर बयान दिया है कि भगवान श्रीराम का जन्मस्थान अयोध्या में नहीं, बल्कि नेपाल के चितवन जिला के ठोरी में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बात को पूरी दुनिया में प्रचारित करना चाहिए।   कार्यक्रम में ओली ने कहा कि नेपाल के नेता भगवान श्रीराम के वास्तविक जन्मस्थान का प्रचार करने में क्यों डरते हैं? किससे डरते हैं? यह समझ में नहीं आता। ओली ने कहा कि कोई देश नाराज हो जाएगा, इसलिए इस बात को कहने में डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। ओली ने नेपाल के नेताओं से इस बात का खुल कर प्रचार करने को भी कहा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  8 July 2025

new delhi, BRICS joint declaration ,Pahalgam terror attack

नई दिल्ली । ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 भारत के लिए एक बड़ी राजनयिक जीत लेकर आया, जब सम्मेलन के संयुक्त घोषणा-पत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी और कई घायल हुए थे।संयुक्त घोषणा-पत्र में कहा गया कि "आतंकवाद किसी भी रूप में, उद्देश्य या औचित्य के साथ स्वीकार्य नहीं है।" इसमें यह भी जोड़ा गया कि आतंकवाद को किसी धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता या सभ्यता से नहीं जोड़ा जा सकता और सभी आतंकी संगठनों एवं उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।पहलगाम हमले को "अत्यंत निंदनीय" और "गंभीर अपराध" करार देते हुए ब्रिक्स ने पहली बार इतने स्पष्ट शब्दों में भारत में हुए किसी आतंकी हमले की आलोचना की है। इस बयान को भारत की कूटनीतिक रणनीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।ब्रिक्स नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की मांग को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संस्थाएं अब समकालीन वास्तविकताओं और विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को प्रभावी ढंग से प्रतिबिंबित नहीं कर पा रही हैं। यह सुझाव दिया गया कि परिषद की संरचना में बदलाव कर इसे अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक बनाया जाए।इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंच से आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक नेतृत्व को खुलकर संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सामूहिक कार्रवाई की अपील की।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ही एकमात्र विकल्प है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई भी देश तटस्थ नहीं रह सकता।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

new delhi,   development of Uttarakhand, Shivraj

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार कृषि-ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। हम उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।   केंद्रीय मंत्री चौहान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नई दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उत्तराखंड में पशुओं से खेती को नुकसान होने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चौहान ने कहा कि केंद्र की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) अंतर्गत घेरबाड़ करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मडुआ, झिंगोरा जैसी मिलेट्स (श्री अन्न) की परंपरागत फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत धनराशि दी जाएगी।   चौहान ने बताया कि सेब की अति सघन बागवानी के अंतर्गत भविष्य में सेब उत्पादन के विस्तार के दृष्टिगत विपणन के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त सेब की नर्सरी स्थापित किए जाने, भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग इत्यादि की स्थापना के उद्देश्य से धनराशि की आवश्यकता बताई गई, जिस पर राज्य को पूरा सहयोग किया जाएगा। कीवी का उत्पादन भी उत्तराखंड की जलवायु के अनुसार उपयुक्त है। कीवी को जंगली जानवरों से नुकसान भी अधिक नहीं होता है। चौहान ने इस संबंध में भी राज्य को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।   सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सुपर फुड्स- शहद, मशरूम एवं एक्जोटिक वेजीटेबल्स की स्थापना के लिए धनराशि की उत्तराखंड की मांग पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह भी हम स्वीकृत कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को उत्तराखंड ने पूरा किया है, नया सर्वे भी कर लिया है, जल्द ही उसका वेरिफिकेशन पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी राज्य का काम बहुत अच्छा है। इसके चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार राज्य के प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृति देगी। लखपति दीदी के लक्ष्यों को भी राज्य ने पूरा किया है और टारगेट को बढ़ाया है। मनरेगा में भी उत्तराखंड का काम अच्छा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

imphal, Five militants linked , Manipur

इंफाल । मणिपुर में उग्रवाद और कानून व्यवस्था को लेकर जारी सुरक्षा बलों के व्यापक अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।   पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के सगोलमंग थाना क्षेत्र अंतर्गत केइबी हीकक मापन अवांग लीकाई में हुई, जहां कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान संगोमशुम्फाम मुसा अहमद उर्फ इबोबी (40) और मोहम्मद फारूक शाह (25) के रूप में की गयी है। दोनों खोंगमिडोक, इंफाल ईस्ट के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक होंडा डियो स्कूटर भी जब्त किया गया। दोनों को आम जनता से जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।   दूसरी कार्रवाई इरिलबुंग थाना क्षेत्र के तहत केइराओ खुनौ में हुई, जहां पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक (प्रीपाक) के तीन सदस्य  पकड़े गए हैं। इनमें से एक 28 वर्षीय लैशराम विशाल मैतेई उर्फ भोजो उर्फ नोंगथोन, जो इंफाल वेस्ट के लम्फेल सना केइथेल का निवासी है।पकड़े गए दो अन्य आरोपित नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।    इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। 6 जुलाई को कुल 45 चालान काटे गए और 83,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक दिन पहले 16 वाहनों से काली फिल्म हटाई गई थी।   राज्य भर में सतत तलाशी अभियानों और क्षेत्र नियंत्रण गतिविधियों के तहत 111 चेकप्वाइंट स्थापित किए गए, जिनमें 16 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।   सरकार की इन सघन कार्रवाइयों से यह साफ संदेश गया है कि मणिपुर में शांति और सुरक्षा बहाल करने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

purnia, Five members , being witches

पूर्णिया । बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटगामा वार्ड संख्या-10 में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को गांव वालों ने डायन का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है।   घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। जब  50 लोग अचानक बाबूलाल उरांव के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सीता देवी को डायन बताकर बांस से पीटना शुरू कर दिया। उनके बेटे सोनू के अनुसार, उसके सामने ही पूरे परिवार को बुरी तरह पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावात सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी खुद संभाली है।   एसपी के नेतृत्व में छापेमारी जारी है, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

shimla, Relief from rain, Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश से राहत मिलती दिखाई दी है। शिमला समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ रहा और लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर शिमला में पिछले दो दिनों से बारिश थमी हुई है और दिन के समय धूप खिली रही। हालांकि मौसम विभाग ने फिर से बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने 10 जुलाई तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 से 13 जुलाई के बीच भी बारिश के आसार हैं, लेकिन इस दौरान कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।  अगले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में बिलासपुर के आरएल बीबीएम में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बरठीं में 50 मिमी, ऊना और नैना देवी में 40-40 मिमी तथा गोहर में 30 मिमी वर्षा दर्ज हुई।  मौसम में सुधार आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी आई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार शाम तक प्रदेश में भूस्खलन के कारण 235 सड़कों पर यातायात ठप रहा। साथ ही 163 ट्रांसफार्मर और 174 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी जिला है, जहां 176 सड़कें, 155 बिजली ट्रांसफार्मर और 158 पेयजल स्कीमें बंद पड़ी हैं। इनकी बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार 20 जून से अब तक वर्षा जनित हादसों में 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। वहीं 31 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 163 घर पूरी तरह से ध्वस्त हुए और 191 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 364 पशुशालाएं और 27 दुकानें भी तबाह हो चुकी हैं।  अब तक के आंकलन के अनुसार मानसून सीजन में हिमाचल को कुल 692 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसमें जलशक्ति विभाग को 391 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 292 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।मंडी जिले में इस मानसून में सबसे अधिक तबाही हुई है। यहां अकेले 30 जून की रात को 12 स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जिले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 लोग लापता हैं। इसके अलावा कांगड़ा में बाढ़ से 7 और कुल्लू में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिनके मकान आपदा में तबाह हो गए हैं, वे कहीं भी किराए के घर में रह सकते हैं और सरकार उन्हें प्रति माह 5,000 किराया भत्ता देगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी तरह खड़ी है और हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

kocchi,Vice President ,expressed concern

कोच्चि । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को केरल के कोच्चि में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) के छात्रों को संबोधित करते हुए न्यायपालिका की स्वतंत्रता का समर्थन करते हुए उसकी पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए।उपराष्ट्रपति ने गत 14 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के सरकारी आवास पर आग लगने की घटना में अग्निशमन अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उपराष्ट्रपति ने कहा, “यह कोई मामूली बात नहीं है। इतना पैसा कहां से आया? यह किसका था? यह एक आपराधिक मामला है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में हालिया घटनाएं लोकतंत्र की नींव को हिला रही हैं। यदि लोगों का विश्वास न्यायपालिका से उठ गया तो देश गंभीर संकट में आ जाएगा।सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दी जाने वाली पोस्टिंग पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब सभी को पोस्टिंग नहीं मिलती और कुछ को ही दी जाती है, तो इससे चयन में पक्षपात और संरक्षण की संस्कृति जन्म लेती है। यह न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सीधा आघात है।आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में हुए संशोधन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह उस समय हुआ जब लाखों लोग जेल में थे। मौलिक अधिकार पूरी तरह से निलंबित कर दिए गए थे। प्रस्तावना को बदला जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ था। उन्होंने कहा, “आप माता-पिता को नहीं बदल सकते, उसी तरह संविधान की प्रस्तावना भी नहीं बदली जानी चाहिए।”उन्होंने संविधान में शक्ति के पृथक्करण के सिद्धांत को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका तीनों को अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर काम करना चाहिए, अन्यथा लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  7 July 2025

dharmshala, Religious leader Dalai Lama , McLeodganj

धर्मशाला । तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को 90 साल के हो गए। धर्मगुरु के जन्मदिवस पर मिनी ल्हासा के नाम से विख्यात मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखंग में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर दलाई लामा ने केक भी काटा और समारोह में मौजूद अनुयायियों के प्रति अपना आभार जताया। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों की संख्या में तिब्बती समुदाय और अन्य अनुयायी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के धार्मिक मंत्री सोनम, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे, आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं परम पूज्य दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक हैं।   अमेरिका के तीन पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी दी बधाई इसके अलावा समारोह के दौरान अमेरिका के 3 पूर्व राष्ट्रपतियों, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश का वीडियो संदेश भी चलाया गया, जिसमें वे दलाई लामा को शांति का प्रतीक बताते नजर आए। उन्होंने दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। बचपन में ही पहचान ली गई थी दलाई लामा की महानता दलाई लामा का असली नाम ल्हामो धोन्डुप था, जिन्हें बाद में तेंजिन ग्यात्सो नाम से जाना गया। उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के ताक्सर गांव (अमदो क्षेत्र) में हुआ। केवल दो वर्ष की आयु में ही उन्हें 14वें दलाई लामा के पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया। 1939 में उन्हें तिब्बत की राजधानी ल्हासा लाया गया और 22 फरवरी 1940 को पारंपरिक, धार्मिक और राजनीतिक अनुष्ठानों के साथ उन्हें तिब्बत का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने बौद्ध दर्शन, तंत्र, संस्कृत, तर्क और अन्य शास्त्रों की पढ़ाई शुरू कर दी थी। 1959 से भारत में निर्वासन में रह रहे दलाई लामा विश्व को दे रहे हैं शांति का संदेश 1950 में जब चीन ने तिब्बत पर हमला किया, तब महज 15 वर्ष की आयु में दलाई लामा को राजनीतिक जिम्मेदारी उठानी पड़ी। इसके बाद मार्च 1959 में तिब्बत में राष्ट्रीय विद्रोह को जब बेरहमी से दबा दिया गया, तो दलाई लामा को 80 हजार से अधिक तिब्बती शरणार्थियों के साथ भारत आना पड़ा। भारत सरकार ने उन्हें धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में शरण दी, जहां से उन्होंने तिब्बती निर्वासित सरकार की स्थापना की। तब से लेकर आज तक दलाई लामा भारत को अपना आध्यात्मिक और सांस्कृतिक घर मानते हुए यहीं निवास कर रहे हैं। वह शांति, करुणा, सहिष्णुता और सार्वभौमिक मानवता का संदेश पूरी दुनिया में फैला रहे हैं। 1989 में मिला था नोबेल शांति पुरस्कार   दलाई लामा को दुनियाभर में शांति, अहिंसा और धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। साल 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दुनिया भर के कई देशों में यात्राएं कर लोगों को करुणा, संवाद और आंतरिक शांति के महत्व को समझाया है। वर्तमान में वह वैश्विक मंचों पर प्राचीन भारतीय ज्ञान- विशेषकर बुद्ध धर्म, योग, ध्यान और मन की प्रकृति की शिक्षा देकर मनोविज्ञान और भावनात्मक संतुलन को लेकर नई दिशा दे रहे हैं। भारत को मानते हैं अपना गुरु दलाई लामा ने कई बार कहा है कि वह भारत को न केवल अपनी शरणस्थली, बल्कि "गुरु का देश" मानते हैं। उनका कहना है कि मैं चेला हूं और भारत देश मेरा गुरु है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

patna, Chirag announced, Bihar Assembly

पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान खुले मंच से किया। चिराग के मंच से दिये गये इस बयान ने एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा और जदयू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।   चिराग पासवान रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में पार्टी द्वारा आयोजित 'नव-संकल्प महासभा' कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि आज सारण की इस पावन धरती से आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा, ''मैं ना रुकने वाला हूं, ना थकने वाला हूं और डरता तो मैं किसी से नहीं हूं। जितनी ताकत आजमानी है आजमा लो। सर पर कफन बांध के निकला हूं कि जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक मैं भी चैन की सांस नहीं लूंगा। पर इसके लिए साथियों जरूरत है मुझे आप सब की।''   कार्यक्रम के दाैरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि कई ऐसे लोग हैं जो नहीं चाहते कि चिराग पासवान बिहार आएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहारी युवाओं को पलायन कर दूसरे राज्यों और देशों में रहने के लिए मजबूर किया, वे उसी तरीके से चाहते हैं कि चिराग पासवान अगर बिहार आ गए तो युवाओं को उनका हक दिलाएंगे।उन्होंने कहा कि वह महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मजदूरों के हक की बात करेंगे, इसीलिए ये लोग नहीं चाहते कि चिराग पासवान बिहार आएं। चिराग ने आरोप लगाया कि यही वजह है कि ये लोग षड्यंत्र रचते हैं और भ्रम की स्थिति बनाते हुए बार-बार यह सवाल पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

shimla, Flood alert , Himachal Pradesh

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रेड अलर्ट के बीच मंडी और चंबा जिलों में बादल फटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों ऊना, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया गया है।   मौसम विभाग ने 7 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और चंबा व कुल्लू में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जुलाई को भी ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा व सिरमौर में ऑरेंज और शिमला-बिलासपुर में येलो अलर्ट रहेगा। 9 और 10 जुलाई को अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। 11 व 12 जुलाई को भी बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन किसी तरह का अलर्ट व चेतावनी नहीं दी गई है। बीते 24 घण्टों के दौरान हमीरपुर जिला के अघ्घर में सर्वाधिक 110 मिमी वर्षा हुई। कांगड़ा जिला के नगरोटा सुर्रियां में 100, अम्ब, ऊना व संधोल में 70-70, गुलेर व धर्मशाला में 60-60, कटुआला, घमरूर, बरठीं, सुजानपुर व भराड़ी में 40-40, नादौन, काहू, मंडी व नैनादेवी में 20-20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में बघेईगढ़ नाले में रविवार सुबह बादल फटने से आई भीषण बाढ़ ने नकरोड़-चांजू सड़क पर बना पुल बहा दिया, जिससे चार ग्राम पंचायतों चरड़ा, चांजू, देहरा और बघेईगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं, मंडी जिले के पधर उपमंडल की टिक्कन पंचायत में देर रात बादल फटने से दो पुलियां बह गईं। गनीमत रही कि दोनों स्थानों पर कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश के चलते प्रदेश में रविवार शाम तक 243 सड़कें, 241 बिजली ट्रांसफार्मर और 278 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। मंडी जिला सर्वाधिक प्रभावित है, जहां अकेले 183 सड़कें, 182 ट्रांसफार्मर और 278 जल योजनाएं प्रभावित हैं। जिला में भारी मलबा और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 20 जून से अब तक राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 121 घायल हुए हैं, जबकि 37 अभी भी लापता हैं। सबसे अधिक 20 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। 30 जून की रात मंडी में बादल फटने की 12 घटनाएं हुई थीं, जिनमें 14 लोगों की मौत और 31 लोग लापता हो गए थे। कांगड़ा में अब तक 13 लोगों की जान गई है। प्रदेश में अब तक 163 मकान पूरी तरह और 178 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अकेले मंडी जिला में 142 मकान पूरी तरह धराशायी हो गए हैं। इसके अलावा 346 गौशालाएं, 26 दुकानें, लगभग 10,000 पोल्ट्री पक्षी और 253 मवेशी भी आपदा की भेंट चढ़ चुके हैं। लगातार बारिश से सड़कों पर फिसलन बढ़ने से अब तक 28 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। अब तक राज्य को 572.44 करोड़ से अधिक की जन-धन हानि हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक नुकसान जलशक्ति विभाग को 305 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 259 करोड़ का नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घोषणा कर चुके हैं कि आपदा प्रभावित लोग कहीं भी किराए के मकान में रह सकते हैं तथा सरकार उन्हें हर माह 5,000 रुपये प्रति माह किराया देगी। उन्होंने कहा कि सरकार राहत व पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रभावितों को किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

mumbai, Edgbaston Test,  Shubman Gill

बर्मिंघम । एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। जहां शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया, वहीं मोहम्मद सिराज और आकाशदीप की तेज गेंदों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 रन पर घोषित करते हुए इंग्लैंड के सामने 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 72 रन बनाए।भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 161 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 162 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 269 रन बनाए थे। गिल एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर ने हासिल की थी।दिन की शुरुआत भारत ने एक विकेट पर 64 रन से की थी। करुण नायर (26 रन) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। केएल राहुल ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 58 गेंदों में 65 रन की आक्रामक पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा ने 69* रन बनाकर टीम की पारी को मजबूती दी। भारत ने 427 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य दिया।इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (9) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।फिर आकाशदीप ने पहले बेन डकेट (25) को शानदार इनस्विंग पर बोल्ड किया। इसके बाद जो रूट (6) को गिल्लियां बिखेरकर भारतीय टीम को मैच में ड्राइविंग सिट पर बैठा दिया। हालांकि स्टंप्स तक ओली पोप (24)* और हैरी ब्रूक (15)* क्रीज पर टिके रहे और इंग्लैंड की उम्मीदों को थामें हुए हैं। इंग्लैंड अब भी लक्ष्य से 536 रन पीछे है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

kolkata, Mahua Moitra ,challenged the SIR policy

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लाेकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए न केवल इस आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की, बल्कि यह भी आग्रह किया कि बंगाल समेत देश के अन्य किसी राज्य में इस तरह की नीति लागू न की जाए।  टीएमसी सांसद का तर्क है कि जो नागरिक पहले से मतदाता सूची में पंजीकृत हैं और वर्षो से मतदान करते आ रहे हैं, उनसे एक बार फिर नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज मांगना सरासर गलत है। यह न केवल उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि संविधान की मूल भावना के भी खिलाफ है।  याचिका में महुआ ने चुनाव आयोग के आदेश को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1), 21, 325 और 326, साथ ही जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और मतदाता पंजीकरण नियमों के विरुद्ध बताया है। उनका कहना है कि अगर यह निर्देश लागू रहा, तो लाखों लोग विशेषकर गरीब, वंचित और हाशिये पर बसे समुदायों से आने वाले नागरिक अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा 24 जून, 2025 को जारी निर्देश के अनुसार, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके तहत नागरिकों को आधार कार्ड या राशन कार्ड जैसे दस्तावेज नहीं, बल्कि जन्म प्रमाण पत्र या माता-पिता की नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।  निर्देश के अनुसार, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में था, उन्हें दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं है। लेकिन 1987 से पहले जन्मे लोगों को अपना जन्म प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है, 1987 से 2004 के बीच जन्म लेने वालों को स्वयं या अपने माता-पिता में से किसी एक का प्रमाण देना होगा और 2004 के बाद जन्मे व्यक्तियों को स्वयं के साथ-साथ माता और पिता, दोनों के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।  इस निर्णय को लेकर देश भर में आलोचना हो रही है। कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र के लिए खतरा है। विशेषकर दलित, आदिवासी, प्रवासी मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटा पाना कठिन होगा, जिससे वे मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं।  महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर याचिका की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस नीति को निलंबित करने की मांग की है, ताकि बंगाल सहित अन्य राज्यों में इसे लागू होने से रोका जा सके।  इस निर्देश के खिलाफ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स समेत (एडीआर) कई अन्य याचिकाएं भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। उधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि सभी की सहयोग और पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय के भीतर यह संशोधन कार्य पूरा किया जाएगा।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

new delhi, Hazrat Imam Hussain

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन द्वारा दिया गया बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।   प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हजरत इमाम हुसैन (ए.एस.) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”   उल्लेखनीय है कि आज इस्लाम में आशूरा का दिन है, जो मुहर्रम माह की 10वीं तिथि को आता है। इस दिन को हज़रत इमाम हुसैन की करबला में दी गई शहादत के लिए याद किया जाता है।   हजरत इमाम हुसैन इस्लाम के पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे और हज़रत अली तथा बीबी फातिमा के पुत्र थे। वे सत्य, न्याय और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। 680 ईस्वी में करबला की लड़ाई में उन्होंने यज़ीद की अधीनता स्वीकार नहीं की और अपने परिवार सहित बलिदान दिया। उनका यह बलिदान इस्लामी इतिहास की सबसे मार्मिक घटनाओं में से एक है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  6 July 2025

patna, Lalu Yadav ,national president of RJD

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शनिवार को ताजपोशी हुई। उनका कार्यकाल 2028 तक का होगा। लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्हें पार्टी नेताओं ने प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी।   राजद की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के बापू सभागार में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे कर रहे हैं। इससे पूर्व लालू यादव काे 13वीं बार राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घाेषणा की गयी और मंच पर उन्हें प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गयी।   लालू यादव ने 23 जून को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी और ने नामांकन नहीं किया। इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिसकी औपचारिक घाेषणा की गयी।  पहले यह चर्चा थी कि लालू प्रसाद पार्टी की कमान अपने बेटे तेजस्वी यादव को सौपेंगे, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।   इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने 12 टर्म तक पार्टी का सफल नेतृत्व किया है। उनकी अगुवाई में पार्टी ने सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। अब 13वीं बार अध्यक्ष बनना पूरे कार्यकर्ता वर्ग के लिए गर्व की बात है।   लालू यादव ने 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद का गठन किया था और तभी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। बीते 28 वर्षों में उन्होंने पार्टी को कई उतार-चढ़ाव से निकालते हुए राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा रखा है। इस बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

chandigarh, Takht Sri Patna Sahib , Sukhbir Badal

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब ने तनखैया घोषित किया है। तख्त से पंज प्यारों ने यह आदेश शनिवार को जारी किया। पटना साहिब से सुनाए गए इस फैसले का सीधा असर पंजाब की राजनीति पर हुआ है। सुखबीर बादल विरोधियों ने उन्हें फिर से घेरना शुरू कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि सुखबीर बादल को 2 बार अपना स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद ये फैसला लिया गया।  तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के फैसले के मुताबिक सुखबीर बादल ने सिद्धांतों, मर्यादाओं और पंज प्यारों के आदेशों का उल्लंघन किया। तख्त की प्रबंधक समिति के अधिकारों में दखल दिया है। 9 और 10 मई, 2023 को समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों को खुली चुनौती दी। पंज प्यारे सिंह साहिबों की जांच में स्पष्ट हुआ है कि इस साजिश में सुखबीर बादल की भी अहम भूमिका रही।  पंज प्यारों ने 21 मई और 1 जून को सुखबीर बादल को अपना पक्ष रखने के लिए मौके दिए, लेकिन दोनों ही दिन वे तख्त के समक्ष पेश नहीं हुए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के विशेष अनुरोध पर उन्हें 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन तीसरे मौके पर भी तख्त के समक्ष उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। इसके चलते शनिवार को उन्हें तनखैया करार दिया गया है।  इससे पहले दिसंबर, 2024 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 9 साल पहले माफी देने समेत बेअदबी पर कार्रवाई न करने को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर बादल को तनखैया घोषित किया था। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

new delhi, Six agreements, India-Trinidad and Tobago

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित रेड हाउस में शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से भेंट की। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें खेल, संस्कृति, कूटनीतिक प्रशिक्षण, भारतीय फार्माकोपिया तथा वेस्टइंडीज विश्वविद्यालय में हिंदी व भारतीय अध्ययन पीठ की पुनः स्थापना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मूल की छठी पीढ़ी तक ओसीआई कार्ड सुविधा विस्तार, 2000 लैपटॉप उपहार, 800 दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग शिविर, एनएएमडेवको को दस लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य के कृषि यंत्र सौंपने की घोषणा की। ‘हील इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में त्रिनिदाद के लोगों को विशेष चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही 20 डायलिसिस यूनिट और दो समुद्री एंबुलेंस उपहार स्वरूप दी जाएंगी। त्रिनिदाद के विदेश मंत्रालय भवन की सौर ऊर्जा प्रणाली हेतु रूफटॉप सोलर पैनल भी प्रदान किए जाएंगे। महात्मा गांधी सांस्कृतिक सहयोग संस्थान में गीता महोत्सव और कैरेबियाई पंडितों को भारत में प्रशिक्षण देने की भी घोषणा हुई। वहीं त्रिनिदाद और टोबैगो ने भारत की वैश्विक पहलों—डिज़ास्टर रेज़िलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर गठबंधन (सीडीआरआई) और ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (जीबीए) में सम्मिलित होने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को उनके दोबारा पदभार संभालने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई, संस्कृति, खेल और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा जैसी समकालीन चुनौतियों से मिलकर निपटने का आह्वान किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति त्रिनिदाद और टोबैगो के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताया। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करने की प्रतिबद्धता दोहराई और ग्लोबल साउथ व भारत-सीएआरआईकॉम साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बिसेसर को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे पहले त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया। वे इस मंच को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ा। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से विशेष शुभकामनाएं दीं और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए त्रिनिदाद की जनता का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि विविधता को अपनाने की यही शक्ति भारतीय लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए भारत में संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी और बताया कि देश में 15 लाख महिलाएं स्थानीय शासन में नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने आतंकवाद, वैश्विक चुनौतियों और वैश्विक दक्षिण के अधिकारों की बात करते हुए भारत-सीएआरआईकॉम सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ हेतु बधाई दी और उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया। वहीं राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। दोनों नेताओं ने गहरे जन आधारित संबंधों और वैश्विक दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 3 से 4 जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की राजकीय यात्रा पर रहे। वर्ष 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। प्रधानमंत्री अब यात्रा समाप्त कर आगे अर्जेंटीना यात्रा पर हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

new delhi,  rain will continue ,many states

नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और रविवार को हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश की संभावना है। रविवार एवं सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है। कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, झारखंड, गुजरात राज्य, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है। तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, असम और मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कोंकण, बिहार, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतह की हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम गति से चलेगी। दोपहर में हवा की गति घटकर दक्षिण दिशा से 10 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी। शाम और रात में हवा की गति बढ़कर पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम रहेगी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

sambhal,  number of dead ,road accident is eight

संभल । जिले के हरगोविंदपुर गांव में शुक्रवार देरशाम को बारात निकलने के दौरान एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी थी। तीन अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्ननोई ने बताया कि थाना जुनावई क्षेत्र के ग्राम हरगोविंदपुर में रहने वाले सुखराम के बेटे सूरज (19) की शुक्रवार को शादी थी। देरशाम बारात बंदायू में सिरसौल गांव जाने के लिए निकली। कार में सूरज की भाभी आशा (26), भतीजी (ऐश्वर्या), विष्णु (02) अन्य लोग सवार था। कई गाड़ियाें के आगे निकलने के बाद सूरज की गाड़ी चली, जिसमें दूल्हा समेत 10 लोग बैठे थे। गांव के कुछ ही दूर जनता इंटर कॉलेज की दीवार पर दूल्हे की तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें बैठे दुल्हा समेत 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव करते हुए 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें कुछ की हालत नाजुक देख अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों को बाहर निकालने में पुलिस काे क्रेन की मदद ली। इसी बीच सूचना पर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, सीओ और सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की गई।  एसपी ने बताया कि दुर्घटना का कारण कार पर से चालक का नियंत्रण खोना है। मौके पर दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हाे गई थी। अस्पताल में जिन तीन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान दूल्हे की बहन मधू, चालक रवि और ग्रामीण सचिन के रूप में हुई है। जो घायल है उनकों बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

dharmshala, Your prayers ,Dalai Lama

धर्मशाला । तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो ने कहा की कई भविष्यवाणियों को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30 से 40 साल और जीऊंगा। धर्मगुरु ने कहा कि आपकी प्रार्थनाओं का अब तक फल मिला है और आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने यह बात उनके 90वें जन्मदिन से एक दिन पूर्व शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कही।    दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस को लेकर शनिवार से दो दिवसीय समारोह शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन शनिवार सुबह मैक्लोडगंज के मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखांग में उनकी लंबी उम्र के लिए दो दिवसीय धार्मिक प्रार्थना सभा शुरू हुई। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन सीटीए द्वारा धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।  बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि हालांकि हमने अपना देश खो दिया है और हम भारत में निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन यहीं मैं जीवों को काफी लाभ पंहुचाने में सक्षम रहा हूं। मैं जितना हो सके जीवों को लाभ पंहुचाने और उनकी सेवा करने का इरादा रखता हूं। तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने तिब्बती लोगों की ओर से केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) द्वारा उन्हें दी गई "दीर्घायु प्रार्थना" के लिए अपने सभी अनुयायियों के आभार जताया।प्रार्थना सभा में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तिब्बत समर्थक रिचर्ड गेरे समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले तिब्बती मूल के बौद्ध धार्मिक नेताओं ने भी भाग लिया और दलाई लामा को प्रार्थनाएं अर्पित कीं।  इससे पूर्व दलाई लामा सुबह करीब 9:45 बजे अपने आवास से गोल्फ कार्ट से मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखांग पहुंचे। उम्र संबंधी कमजोरी के कारण दो सहायकों ने उनकी सहायता की। फिर भी, वे प्रसन्न दिखाई दिए और अपने लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करने के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन करने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कई बार रुके।  जॉर्जियाई कैलेंडर के अनुसार दलाई लामा का 90वां जन्मदिन 6 जुलाई को है, जबकि तिब्बती कैलेंडर के अनुसार यह उत्सव बीते 30 जून से शुरू हो गया है। इस बार उनके जन्मदिन के उत्सव को खास तौर पर धार्मिक प्रार्थनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।    धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर मैक्लोडगंज में तिब्बती समुदाय से ही करीब 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसके अलावा वीआईपी सहित अन्य लोगों के भी मैकलोडगंज पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में खासकर ट्रैफिक और सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस कांगड़ा ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।  एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह के दौरान 10 हजार से अधिक लोगों के मैक्लोडगंज धर्मशाला में जुटने की जानकारी है, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ट्रैफिक प्लान को दो दिनों के लिए बदला गया है जिसके चलते स्थानीय लोगों से भी पुलिस को सहयोग की अपेक्षा है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  5 July 2025

new delhi, Trinidad and Tobago ,PM quotes Modi

नई दिल्ली । त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने शुक्रवार को भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक कविता का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यह कविता 'आंख आ धन्य छे' नामक गुजराती पुस्तक से उद्धृत की।   त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह कविता पढ़ी। प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कविता उनके संघर्ष, स्मृतियों और अनुभवों की शक्ति को दर्शाती है। कविता में अतीत की यात्रा, कठिनाइयों में साथ चले लोगों की स्मृति, और उन अनुभवों की अंततः जीवन यात्रा का हिस्सा बन जाने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री   प्रधानमंत मोदी की  कविता 'યાત્રા' (यात्रा) का पाठ करते हुए बिसेसर ने दर्शाया कि कैसे व्यक्तिगत स्मृतियां और सामूहिक संघर्ष किसी भी व्यक्ति की चेतना में स्थायी रूप से बसे रहते हैं। यह कविता न केवल मोदी के निजी अनुभवों की झलक देती है, बल्कि प्रवासी भारतीयों को भी उनकी जड़ों से जोड़ती है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रचित मूल गुजराती कविता યાત્રા દૂર દૂરના ભૂતકાળમાં હું જઈ શકું છું અને એક એક ચહેરાને સ્પષ્ટપણે ઓળખી શકું છું. કોઈ તણાવ સાથે સ્મૃતિને ખેંચવી પડતી નથી સહજ બધું દેખાઈ જાય છે, ઓળખાઈ જાય છે, કશુંય અળપાઈ નથી જતું.   સાવ સાદીસીધી વાત આટલી જ કે જેમની સાથે સહન કર્યું હોય એ કદી ભુલાતા નથી અને સાથે વેઠેલી યાતના છેવટે તો યાત્રા થઈ જાય છે.   हिंदी अनुवाद यात्रा बहुत दूर के अतीत में मैं जा सकता हूँ और एक-एक चेहरे को स्पष्ट पहचान सकता हूँ। स्मृति को खींचने के लिए कोई प्रयास नहीं करना पड़ता सब कुछ सहज दिखता है, पहचाना जाता है, कुछ भी धुंधला नहीं होता।   बिलकुल सीधी-साधी बात यही है कि जिनके साथ सहा हो वे कभी भूले नहीं जाते और जिनके संग झेली हुई पीड़ा अंततः यात्रा बन जाती है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

new delhi, President unveils ,Durand Cup 2025 trophies

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई।इस अवसर पर संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी शक्ति होती है। भारत में खेल राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली साधन रहा है। जब ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में तिरंगा फहरता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं।राष्ट्रपति ने फुटबॉल के प्रति देशवासियों के विशेष लगाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धीरज और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डूरंड कप की परंपरा को जीवित रखने और इसे प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और विश्व के प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1888 में हुई थी। यह प्रतियोगिता देशभर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक उत्सव का अवसर होती है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

dehradoon,Situation worsened , Uttarakhand

देहरादून । उत्तराखंड में मानसून का असर पूरे राज्य पर दिखने लगा है। पर्वतीय और मैदानी जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। विशेष रूप से केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर भूस्खलन से रास्ते बाधित हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है।   रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला पैदल मार्ग गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी गधेरे पर बोल्डर, मलबा-पत्थर आने से पूरी तरह से बाधित हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें व लोक निर्माण विभाग के कार्मिक व मजदूर मौके पर हैं। फिलहाल यात्रियों के आवागमन को सोनप्रयाग से ही बंद कर दिया गया है। मैनुअल तरीके से मलबा-पत्थर हटाया जा रहा है। वहीं मनकटिया क्षेत्र व छोटी पार्किंग गौरीकुंड मार्ग पैदल आवाजाही के लिए सुचारु है।   जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों को सचेत किया जा रहा है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने भी यात्रियों को मौसम के अनुसार यात्रा की सलाह दी है।   उत्त्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे एन एच 134 पर बनास के पास भारी भू-धसाव से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। मलबा हटाने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था जुटाई जा रही है ताकि यात्रियों की आवाजाही हो सके।गंगोत्री हाईवे एनएच 108 पर पापड़ गाड़ के पास भी भू-धसाव हुआ है, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हैं। सीमा सड़क संगठन व लोक निर्माण विभाग की टीमें सड़क सुधार कार्य में जुटी हुई हैं।   इसके अलावा पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से गंगा, यमुना, सरयू, गोमती समेत सभी नदियां खतरें के निशान के पास बह रही हैं। इससे हरिद्वार, ऋषिकेश समेत अन्य मैदानी जिलों में जलभराव की संभावनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।   प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत अन्य जिलों में बारिश जारी है। बागेश्वर जिले में रात से लगातार बारिश से जिले में 14 आंतरिक मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। बारिश से सरयू और गोमती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।   राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के सचिव विनोद सुमन ने बताया कि सभी जिले अलर्ट मोड में हैं और सभी जिलों से लगातार फीड बैक भी मिल रहा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

new delhi, Fugitive Vijay Mallya,partying in London

नई दिल्ली । आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे। दरअसल, ये वीडियो ललित मोदी ने ही अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ तथा 'इंस्टाग्राम' पर साझा किया है। इस वायरल वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का माई वे गाना गाते और लंदन में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में दुनियाभार के 300 से ज्यादा चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।  क्रिस गेल ने ललित मोदी और विजय माल्य के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद। साथ ही दोनों को टैग भी किया। ललित मोदी ने यह वीडियो शेयर करके लिखा कि इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।    विजय माल्या पर बैंकों से लिए गए 9,000 करोड़ के कर्ज में गड़बड़ी का आरोप है। यह लोन उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा है। माल्या साल 2016 में देश छोड़कर लंदन भाग गए थे, 2019 में उन्‍हें आधिकारिक रूप से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर विजय माल्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और एक पॉडकास्ट में कहा कि बैंकों की तरफ से उनसे करीब 14 हजार करोड़ वसूल लिया गया है।  वहीं, ललित मोदी पर भी करोड़ाें रुपये की हेराफेरी का आरोप है। यह पूरा मामला साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल मैच से जुड़ा हुआ है। उस दौरान ईडी ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल को शिफ्ट करने के लिए पैसों का लेन-देन किया है। इसको लेकर ईडी ने ललित मोदी पर 10.65 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

new delhi, Kejriwal

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भाजपा और कांग्रेस पर दिए गए अरविंद केजरीवाल के "छुपे रिश्ते" वाले बयान पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि असली छुपा हुआ रिश्ता तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के साथ वो ‘अनैतिक गठबंधन’ आपने (केजरीवाल) ही 2013 में किया था।   चुघ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल की राजनीति झूठ, पाखंड और पलटीबाज़ी पर टिकी है। अब देश उनकी झूठी बातों और टूटी कसमों के झांसे में नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वह कभी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके पास शीला दीक्षित और कांग्रेस के खिलाफ दो बोरे भरकर सबूत हैं। चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि 10 साल केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस तथाकथित दो बोरे का मुंह तक नहीं खोल सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

lucknow,Mayawati ,raised questions

लखनऊ । बिहार राज्य के पटना विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों में लॉटरी के माध्यम से ​प्रधानाचार्यों (प्रिंसिपल) की नियुक्ति की गई है। यह मामला पूरे देश में चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस नियुक्ति को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह से हुई नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया और कहा कि किसी भी विशिष्ठ क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी वाला विकृत प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।   मायावती ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पटना विश्वविद्यालय के पांच प्रतिष्ठित कॉलेजों में 'लाटरी' की नई व्यवस्था के तहत प्रिंसिपलों की नियुक्ति का मामला दिलचस्प होने के कारण देश भर में खासकर मीडिया एवं शिक्षा जगत में काफी चर्चाओं में है। उन्होंने कहा कि स्थापित परम्परा से हटकर 'लॉटरी' के जरिए नियुक्ति की एक प्रकार से विचित्र व्यवस्था लागू करने के कारण केवल कला (आर्ट्स) विषयों की पढ़ाई वाले 1863 में स्थापित पटना कॉलेज में कैमिस्ट्री के प्राध्यापक प्रो. अनिल कुमार प्राचार्य बन गये हैं जबकि बिहार विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान की प्राचार्य प्रो. अल्का यादव विज्ञान की उच्च शिक्षा के लिए प्रख्यात पटना साइंस कॉलेज की नई प्रिंसिपल नियुक्त हुई हैं।   बसपा प्रमुख ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि इसी प्रकार की नियुक्ति वाणिज्य महाविद्यालय में भी हुई है। यहां पहली बार कला संकाय की महिला प्राध्यापक डॉ. सुहेली मेहता प्राचार्य बनी हैं। हालांकि उनके विषय की पढ़ाई यहां इस कॉलेज में नहीं होती है। साथ ही, महिला शिक्षा जगत में प्रसिद्ध मगध महिला कॉलेज को लम्बे इतिहास में दूसरी बार पुरुष प्रिंसिपल मिले हैं। प्रो. एन.पी. वर्मा यहां के नये प्राचार्य होंगे जबकि प्रो. योगेन्द्र कुमार वर्मा की लॉटरी पटना लॉ कालेज के प्रिन्सिपल के रूप में निकली है। इसको लेकर लोगों में उत्सूकता है कि 'पारदर्शिता व तटस्था' के नाम पर बिहार सरकार तथा वहां के चांसलर ने भी इस प्रकार लॉटरी के माध्यम से की गयी प्रिंसिपल की नियुक्तियों को सही ठहरा कर क्या इस व्यवस्था को भाजपा-शासित अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा?   मायावती ने कहा कि वास्तव में कॉलेजों के प्रिन्सिपल जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी पूरी पारदर्शिता, तटस्था व ईमानदारी के साथ नियुक्ति नहीं कर पाने की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ही ऐसा घातक प्रयोग करना लोगों की नजर में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुधार का कम तथा खराब करने वाला ज्यादा प्रतीत होता है। इसी प्रकार, इसी परम्परा को अपना कर आगे चलकर मेडिकल कॉलेजों, आईआईटी व अंतरिक्ष विज्ञान आदि जैसी सांइस की उच्च व विशिष्ठ संस्थाओं में भी गै़र-एक्सपर्ट नियुक्त किये जायें तो यह ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे हमारी पार्टी का यह मानना है कि किसी भी विशिष्ठ क्षेत्र में इस प्रकार की मनमानी वाला विकृत प्रयोग ना किया जाये तो उचित है। इससे पहले कि यह रोग गंभीर होकर और ज़्यादा फैले केन्द्र की सरकार को इसका उचित व समुचित संज्ञान लेकर जन व देशहित में जितनी जल्द कार्रवाई करें उतना बेहतर है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  4 July 2025

new delhi,India-Ghana relations, new heights

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' का नया स्वरूप मिला। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के लिए चार महत्वपूर्ण समझौते किए गए और प्रधानमंत्री को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। प्रधानमंत्री मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा के बीच अकरा स्थित जुबिली हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशकों में घाना की पहली राजकीय यात्रा है।   बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को नए क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर सहमति बनी। व्यापार, निवेश, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता दी गई। भारत ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (यूपीआई), औषधि सुविधा (जन औषधि), कौशल विकास, और वैक्सीन उत्पादन में अनुभव साझा करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही, भारत समर्थित आधारभूत संरचना परियोजनाओं और क्षमतावर्धन कार्यक्रमों को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया।   वार्ता के दौरान चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इनमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, मानकीकरण में सहयोग, पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, तथा विदेश मंत्रालयों के बीच संयुक्त आयोग की संस्थागत बैठकें शामिल हैं। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सतत संवाद और सहयोग सुनिश्चित करना है।   प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' सम्मान से नवाजा गया, जिसे उन्होंने भारत के 1.4 अरब नागरिकों, युवाओं की आकांक्षाओं, भारत की सांस्कृतिक विविधता और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सम्मान द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करने की जिम्मेदारी बढ़ाता है।   संयुक्त वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति महामा के नेतृत्व में चल रहे ‘आर्थिक पुनर्गठन’ की सराहना की और ‘फीड घाना’ कार्यक्रम में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि भारत द्वारा आईटेक और आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी की जाएगी तथा एक स्किल डिवेलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। रक्षा क्षेत्र में मैरीटाइम सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और सैनिक प्रशिक्षण में सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय हुआ।   भारत ने घाना को ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस से जुड़ने का निमंत्रण दिया और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की पेशकश की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुधार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, और वैश्विक शांति व सतत विकास के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने घाना को पश्चिम अफ्रीका में “आशा की किरण” कहा और कहा कि भारत-घाना मित्रता साझे मूल्य और संघर्ष पर आधारित है।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता मिलना गौरव की बात रही। उन्होंने वैश्विक दक्षिण के देशों की आवाज़ उठाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और घाना की ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ’ समिट में भागीदारी की सराहना की।   प्रधानमंत्री ने घाना के भारतीय समुदाय के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर लंबे समय से वहां सेवा दे रहे हैं और देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति महामा को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।   उल्लेखनीय है कि भारत और घाना के बीच संबंध औपनिवेशिक काल से लेकर आज तक ऐतिहासिक रहे हैं। भारत, घाना में रेलवे, आईसीटी, पारंपरिक चिकित्सा, और औद्योगिक परियोजनाओं में भागीदारी करता रहा है।    

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

kolkata, Mamata Banerjee,social media

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर बढ़ते भड़काऊ और आपत्तिजनक कंटेंट पर गंभीर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि इन पोस्टों का समाज पर गंभीर और व्यापक प्रभाव पड़ रहा है, जो देश की शांति और सामाजिक सौहार्द को चुनौती दे रहा है।   पत्र की एक प्रति जो हिन्दुस्थान समाचार के पास है, उसमें मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह ऐसे डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान लागू करे जो साइबर स्पेस में उकसाने वाली सामग्री के निर्माण और प्रसार पर प्रभावी रोक लगा सकें। कहा कि मौजूदा कानूनी ढांचा और उसका प्रवर्तन तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल माध्यमों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों द्वारा अपनाई जा रही जटिल तकनीकों से मेल नहीं खा पा रहा है।   पत्र में ममता बनर्जी ने यह भी लिखा है कि जितना जरूरी कानूनों को सख्त बनाना है, उतना ही जरूरी है आम लोगों में डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदाराना उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाना। उन्होंने चिंता जताई कि बड़ी संख्या में लोग बिना जांचे-परखे किसी भी जानकारी को साझा कर देते हैं, जिससे अफवाहें फैलती हैं और सामाजिक तनाव पैदा होता है।   उन्होंने सुझाव दिया कि डिजिटल साक्षरता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक भागीदारी के जरिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे ऑनलाइन जानकारी को आलोचनात्मक दृष्टिकोण से परख सकें और संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते सूचना दे सकें।   मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर भ्रामक कहानियां, भड़काऊ वीडियो और गलत जानकारियों का जमकर प्रसार किया जा रहा है, जिससे समाज के कुछ वर्गों में आपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां केवल गलत सूचनाएं फैलाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और साम्प्रदायिक तनाव भी जन्म ले सकता है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इजाफा हो सकता है।   यह पत्र ऐसे समय पर आया है जब पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र आलोचना देखी जा रही है। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दे हैं स्कूल नौकरी घोटाले में नकदी की बरामदगी, महिला अपराधों में वृद्धि और हाल ही में एक लॉ कॉलेज छात्रा के साथ संस्थान परिसर में ही हुई दुष्कर्म की घटना। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं भी सामने आई हैं।   मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को आगाह किया है कि अगर समय रहते डिजिटल मंचों पर फैल रहे उकसाऊ कंटेंट पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसका गंभीर सामाजिक और कानूनी असर हो सकता है। उन्होंने इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के समन्वय से समग्र रणनीति तैयार करने की आवश्यकता भी जताई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

new delhi, Humid heat,  Delhi-NCR

नई दिल्ली । देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है। कहीं बारिश से राहत है ताे कहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।  कुछ दिनाें पूर्व हुई बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर ये उमस भरी गर्मी लौट आई है।    मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले सप्ताह में गरज के साथ बारिश हाेने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि, बढ़ी हुई नमी के कारण उमस से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।  वहीं, देश के अन्य भागों में मानसून पूरी रफ्तार में है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिण कोंकण और गोव, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ साथ अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले दिनाें में जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम राजस्थान में भी कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।   

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

chandigarh,Cabinet minister , Punjab cabinet

चंडीगढ़ । पंजाब मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में संजीव अरोड़ा की एंट्री के कुछ समय बाद ही पुराने मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया। आज ही शपथ लेने वाले संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधायक हैं, जिसके चलते यहां मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। आज हुए फेरबदल के बाद भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 है।   लुधियाना पश्चिमी विधानसभा हलके से उपचुनाव जीते संजीव अरोड़ा को गुरुवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में अभी दोपहर भोज चल रहा था कि पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे की खबर आ गई। धालीवाल के विभागों में पंजाब सरकार लगातार कटौती करती रही है। पहले उनके पास से कृषि विभाग वापस लिया गया, फिर विकास एवं पंचायत विभाग वापस लेकर एनआरआई मामले दिया गया। आज धालीवाल ने इस विभाग के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया।   संजीव अरोड़ा जी को उद्योग एवं वाणिज्य, इनवेस्टमेंट प्रमोशन तथा एनआरआई मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अरोड़ा को एक विभाग कुलदीप धालीवाल का दिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सोंध से उद्योग एवं वाणिज्य तथा इनवेस्टमेंट प्रमोशन विभाग वापस ले लिया गया है।    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पंजाब के विकास और राज्य के 3 करोड़ लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से और बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

new delhi, ED questions, Jal Board scam case

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी ने सत्‍येंद्र जैन से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के कुछ सीवेज शोधन संयंत्रों के विस्तार में कथित 1,943 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है। आकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्‍येंद्र जैन पूर्वान्ह करीब 11:15 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्‍ली मुख्‍यालय पहुंचे, जहां धन शोधन रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। उनसे यह पूछताछ दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कुछ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। केंद्रीय जांच एजेंसी की पूछताछ दिनभर चलने की उम्मीद जताई गई है।   दरअसल, दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें पप्पनकला, निलोठी, नजफगढ़, केशोपुर, कोरोनेशन पिलर, नरेला, रोहिणी और कोंडली में 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के विस्तार और उन्नयन के नाम पर दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया गया है। 1,943 करोड़ रुपये मूल्य की ये चार निविदाएं अक्टूबर, 2022 में विभिन्न संयुक्त उद्यम (जेवी) संस्थाओं को प्रदान की गईं। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पिछले साल जुलाई में इस मामले में छापेमारी की थी।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

new delhi, Weapons  purchased ,three armies

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीनों सेनाओं के लिए लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये के 10 हथियार खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें बख्तरबंद रिकवरी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत कॉमन इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें होंगी। सभी हथियार स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित होंगे।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की हुई बैठक में बख्तरबंद रिकवरी वाहनों, ईडब्ल्यू सिस्टम, एकीकृत कॉमन इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, सुपर रैपिड गन माउंट और सबमर्सिबल ऑटोनॉमस वेसल्स की खरीद के लिए लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये के 10 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसी तरह मूर्ड माइन और माइन काउंटर मेजर वेसल्स की खरीद के लिए भी एओएन दिए गए।   मूर्ड माइन एक प्रकार की नौसैनिक माइन होती है, जो पानी के नीचे एक निश्चित गहराई पर बनी रहती है, जिसे एक केबल के जरिये समुद्र तल पर लंगर डाला जाता है। इन माइन को जहाजों और पनडुब्बियों को निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो किसी जहाज के संपर्क या निकटता पर विस्फोट करती हैं। मूर्ड माइन जल मार्गों की रक्षा और नेविगेशन को नियंत्रित करने के लिए एक प्रचलित और लागत प्रभावी तरीका है।   रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी मिलने के बाद तीनों सेनाओं के लिए ये खरीद उच्च गतिशीलता, प्रभावी वायु रक्षा, बेहतर आपूर्ति शृंखला प्रबंधन प्रदान करेगी और सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को बढ़ाएगी। स्वदेशी डिजाइन और विकास को और अधिक प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए यह मंजूरी स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के अंतर्गत दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  3 July 2025

new delhi, GST is a historic reform,   PM

नई दिल्ली । वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की आठवीं सालगिरह पर प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अप्रत्यक्ष कर शासन एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में खड़ा है, जिसने भारत के आर्थिक परिदृश्य को फिर से आकार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "अनुपालन बोझ को कम करके इसने विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी में बहुत सुधार किया है।" प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, जीएसटी को लागू हुए आठ साल हो गए हैं। यह एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में सामने आया है, जिसने भारत के आर्थिक परिदृश्य को नया आकार दिया है। अनुपालन बोझ को कम करके, इसने विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए व्यापार करने में आसानी में बहुत सुधार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी ने आर्थिक विकास के लिए एक शक्तिशाली इंजन के रूप में भी काम किया है। इसके साथ ही भारत के बाजार को एकीकृत करने की इस यात्रा में राज्यों को समान भागीदार बनाकर सच्चे सहकारी संघवाद को बढ़ावा दिया है। जीएसटी के वर्तमान स्ट्रक्चर में चार मुख्य स्लैब 05 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी हैं। ये दरें देशभर में अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होती हैं। उल्‍लेखनीय है कि देश में जीएसटी एक जुलाई, 2017 को लागू हुआ था, जिसने देश की कर प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 22.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 9.4 फीसदी की वृद्धि है। जीएसटी ने लगभग 17 स्थानीय करों और 13 उपकरों को पांच स्तरीय ढांचे में समाहित कर दिया है, जिससे कर व्यवस्था सरल हो गई। अप्रैल 2025 में मासिक जीएसटी संग्रह 2.37 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

new delhi, Palau

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में पलाऊ देश के टैंकर जहाज में लगी आग को बुझा कर चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की जान बचाई है। इस जहाज के इंजन कक्ष में यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में परिचालन करते समय भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के बाद निरंतर सहायता के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस तबर पर अग्निशमन उपकरणों के साथ छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया गया है। प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र पलाऊ ध्वजांकित टैंकर एमटी यी चेंग 6 उत्तरी अरब सागर से होते हुए अपने देश को वापस जा रहा था। यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में परिचालन करते समय जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई। इस पर जहाज पर तैनात चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों ने 29 जून को आग लगने की सूचना भारतीय नौसेना को दी। मिशन आधारित तैनाती पर तैनात आईएनएस तबर को भी एमटी यी चेंग 6 से एक मेडे संकट कॉल प्राप्त हुआ। इस पर भारतीय नौसेना ने नाविक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए उच्च जोखिम वाला अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया। इस बीच तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतम गति से अरब सागर में बढ़ा। संकटग्रस्त जहाज के आसपास पहुंचने पर जहाज से संचार स्थापित करके अग्निशमन अभियान शुरू किया। चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जहाज की नावों का उपयोग करके चालक दल के सात सदस्यों को तुरंत आईएनएस तबर में ले जाया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली और सभी चालक दल की जांच तबर की मेडिकल टीम ने की। मास्टर सहित शेष चालक दल के सदस्य आग पर काबू पाने में सहायता के लिए जहाज पर ही रहे। आईएनएस तबर ने अग्निशमन उपकरणों के साथ छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया। भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज के चालक दल के प्रारंभिक अग्निशमन प्रयासों के चलते आग की तीव्रता में काफी कमी आई और धुआं इंजन कक्ष तक ही सीमित रहा। भारतीय नौसेना के 5 अधिकारियों और 8 नाविकों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया और चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की जान बचाई जा सकी। भारतीय नौसेना की अग्निशमन टीम और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। लगातार तापमान की जांच और निगरानी की जा रही है। निरंतर सहायता के लिए आईएनएस तबर स्टेशन पर छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

new delhi, ATF price increased , 7.5 percent

नई दिल्ली ।  सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं के मुताबिक तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने तीन दौर की कटौती के बाद विमान ईंधन की कीमतों में 7.5 फीसदी का इजाफा किया है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में एटीएफ की कीमत 6,271.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 7.5 फीसदी बढ़कर 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई है। यह वृद्धि पिछले महीने ईरान पर इजराइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई तेजी के अनुरूप है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एटीएफ की कीमत 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 83,549.23 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमशः 92,526.09 रुपये प्रति किलोलीटर और 92,705.74 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इसमें वैट (मूल्य वर्धित कर) शामिल है, जो कि स्थानीय करों के आधार पर दरें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। एटीएफ की कीमत में ये वृद्धि अप्रैल से अबतक तीन मासिक किस्तों में लागू कुल कटौती का आधा है। एटीएफ की कीमत आखिरी बार एक जून को 2,414.25 रुपये प्रति किलोलीटर (2.82 फीसदी) घटाकर 83,072.55 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई थी। उससे पहले 1 मई को इसकी कीमतों में 4.4 फीसदी (3,954.38 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गई थी, जबकि एक अप्रैल को 6.15 फीसदी (5,870.54 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती की गई थी। जानकारों का कहना है कि एटीएफ की कीमत में यह वृद्धि पिछले महीने ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में आई तेजी की वजह से है। इस वृद्धि से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ बढ़ेगा, जिनके परिचालन की लागत में ईंधन का हिस्सा लगभग 40 फीसदी होता है। हालांकि, एटीएफ के मूल्य वृद्धि प्रभाव पर एयरलाइनों से तत्काल कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्‍ट्रीय बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ एवं रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

new delhi, Digital India initiative  , Nadda calls

नई दिल्ली । डिजिटल इंडिया मिशन के आज दस साल पूरे हो गए हैं। एक जुलाई 2015 को यह मिशन शुरू हुआ था। इसके दस वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि  भारत में अब 97 करोड़ से अधिक इंटरनेट कनेक्शन हैं, जो 2014 के 25 करोड़ से उल्लेखनीय वृद्धि है। उन्होंने देश में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी यात्रा और शासन, अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी पर इसके व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। इसके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस डिजिटल इंडिया मिशन को डिजिटल क्रांति लाने वाला दूरदर्शी कार्यक्रम बताया। नड्डा ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई डिजिटल इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस दूरदर्शी कार्यक्रम ने पूरे देश में डिजिटल क्रांति ला दी है, एक मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है जिसने न केवल लाखों लोगों को जोड़ा है बल्कि नागरिकों के बीच डिजिटल विभाजन को भी पाटा है। डिजिटलीकरण ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है और शासन में पारदर्शिता लाई है। ई-संजीवनी, यू-विन, डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, ईएनएएम और यूपीआई भुगतान जैसी परिवर्तनकारी पहलों के साथ, सेवाओं के डिजिटलीकरण ने प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है और लाभों की कुशल, जवाबदेह और वास्तविक समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करके लीकेज पर अंकुश लगाया है। मोदी सरकार डिजिटल पहुंच का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर नागरिक, यहां तक ​​कि दूरदराज के इलाकों में भी, आसानी से प्रमुख सेवाओं तक पहुंच सके।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

chennai, Explosion in firecracker factory,CM Stalin

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विरुधुनगर जिले के सत्तूर तालुक के चिन्नक्कमनपट्टी गांव की एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने श्रमिकों की मौत पर गहरा दुःख और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।   मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा, "मैं यह दुखद समाचार सुनकर बहुत स्तब्ध और दुखी हूं कि आज (01.07.2025) सुबह करीब 8.30 बजे विरुधुनगर जिले के सत्तूर तालुक के चिन्नाक्कमनपट्टी गांव में संचालित एक निजी स्वामित्व वाली पटाखा फैक्ट्री में हुए अप्रत्याशित विस्फोट में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके नाम हैं मीनामपट्टी, शिवकाशीतालुक के महालिंगम, अनुपंकुलमकेचेल्लापंडियन, मध्यसेना के लक्ष्मी, ओ. कोविलपट्टी, विरुधुनगर तालुक के राममूर्ति, सर्विकारनपट्टी के रामजयम और सूलक्करई के वैरामनी।    "उन्होंने कहा, "मैंने पांच लोगों के लिए विशेष उपचार का आदेश भी दियाहै, जिनके नाम हैं लिंगुसामी, मणिकंदन, करुप्पासामी, मुरुगलक्ष्मी, जिनका शिवकाशी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और अझुगराजा, जिनका मदुरै सरकारी राजसी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो इस घटना में घायल हुए थे।   मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल और अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल और अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों को पचास-पचास हजार रुपये मुख्यमंत्री सामान्य राहत कोष से देने का ऐलान करता हूं।"

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

shimla, HRTC bus overturned , weather in Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के बीच सड़क हादसा हो गया। नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे हादसे में 44 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। यह हादसा गोलाजमाला के पास हुआ, जहां सरकाघाट डिपो की बस फिसलन भरी सड़क पर संतुलन खो बैठी और पलट गई।  घायलों को तुरंत लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी रहा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस हादसे की जांच की जा रही है और घायलों को हरसंभव मदद प्रदान की जा रही है।    जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इससे ड्राइवर को बस पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया। बस में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में डॉक्टरों की अतिरिक्त टीम तैनात कर दी गई।इसी बीच भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सोलन जिला में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कुमारहट्टी गलयाना और पानी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (एनएच-05) को ऊपरी दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्री अब समलेच सुरंग के माध्यम से गंतव्य की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  1 July 2025

bareily, mute animals in mind, President Murmu

बरेली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने मेधावियों को पदक व उपाधि देकर सम्मानित किया।   दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ईशावास्यम् इदम् सर्वम् के जीवन मूल्य पर आधारित हमारी संस्कृति, सभी जीवों में ईश्वर की उपस्थिति को देखती है। पशुओं से हमारे देवताओं और ऋषि-मुनियों का संवाद होता था, यह मान्यता भी उसी सोच पर आधारित है। भगवान के कई अवतार भी इसी विशिष्ट श्रेणी में थे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रसंगों का उल्लेख मैं यहां इसलिए कर रही हूं कि जब आप चिकित्सक या शोधकर्ता के रूप में कार्य करें तब बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना आपके मन में हो।   राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जिस परिवेश से आती हूं, वह सहज रूप से प्रकृति के निकट है। मानव का वनों, और वन्य जीव-जंतुओं के साथ सह-अस्तित्व का रिश्ता है। सच कहें तो पशु और मानव का एक परिवार का रिश्ता है। राष्ट्रपति ने कहा कि अभी हम आधुनिक जीवनशैली की जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन जब छोटे थे तो टेक्नोलॉजी का साधन नहीं था तब पशु ही हमारे साधन थे। पशु के बिना किसान आगे नहीं बढ़ सकते थे। पशु हमारे जीवन का धन हैं। उनके बिना हम जिंदगी के बारे में सोच नहीं सकते थे।   संस्थान ने हासिल कीं कई उपलब्धियां   राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वर्ष 1889 में स्थापित इस संस्थान ने 135 वर्ष की अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं। राष्ट्रपति ने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध कार्यों और इस संस्थान के नाम दर्ज अनेक पेटेंट्स, डिजाइन, कॉपीराइट्स की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनेक टीके यहीं पर विकसित किए गए।   राष्ट्रपति ने कहा कि गिद्धों की संख्या घटने के पीछे पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक दवाओं की भी भूमिका है। ऐसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाना गिद्धों के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है। वैज्ञानिकों के इस दिशा में कदम उठाने पर राष्ट्रपति ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई प्रजातियां या तो विलुप्त हो गईं या विलुप्त होने के कगार पर हैं। इन प्रजातियों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत आवश्यक हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान जैसे संस्थान जैव विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आदर्श प्रस्तुत करें।   पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रहीं बेटियां   राष्ट्रपति ने कहा कि पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर गर्व हो रहा है कि बेटियां अन्य क्षेत्र की तरह पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं, यह शुभ संकेत है। इस क्षेत्र में बेटियों का जुड़ाव देखकर बहुत अच्छा लगा।   सत्व गुण से होती है ज्ञान की प्राप्ति राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से कहा कि करियर के रूप में आपने बेजुबान पशुओं की चिकित्सा व कल्याण के क्षेत्र को चुना है। इसमें सर्वे भवन्तु सुखिनः... की भारतीय सोच का भी योगदान रहा है। राष्ट्रपति ने संस्थान का ध्येय वाक्य सुनाकर उसके भावार्थ की चर्चा की कि सत्व गुण से ज्ञान की प्राप्ति होती है। विश्वास है कि इसी भावना के साथ आपने शिक्षा प्राप्त की होगी और भविष्य में भी इसी मूल भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी आपके सामने दुविधा का क्षण हो तब उन बेजुबान पशुओं के बारे में सोचिए, जिनके कल्याण के लिए आपने शिक्षा ग्रहण की है। आपको सही मार्ग जरूर दिखाई देगा।   राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त की राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में घरेलू पशु नहीं दिख रहे हैं। यह पशु खेती में सहयोग करते हैं। आज टेक्नोलॉजी तो आयी, लेकिन जमीन में खेती के साथी केंचुआ आदि समाप्त हो रहे हैं। इससे जमीन बंजर हो रही है। जमीन उर्वरता के लिए किसानों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व आमजन को सोचना चाहिए। पशु संपदा का संरक्षण व विकास हमारा कर्तव्य होना चाहिए।   समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी आदि मौजूद रहे।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

jammu, Indian Army ,Poonch-Rajouri sector

जम्मू । भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।   भारतीय सेना ने आज जारी बयान में कहा कि 29 जून को सैनिकों ने खुफिया इनपुट पर राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ के ज्ञात मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इस स्थान पर अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सैनिकों ने घुसपैठ की फिराक के लिए छुपे हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को घेर लिया और गोलीबारी की।   बयान में कहा गया कि इससे जैश को भारी जानी क्षति हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कम से कम दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घुसपैठियों की सहायता करने के संदेह में एक स्थानीय गाइड को दबोचा गया। इसके बाद तलाशी अभियान में हथियार, विस्फोटक और अन्य युद्ध-जैसी सामग्री बरामद की गई। पकड़े गए गाइड से पूछताछ की जा रही है।   भारतीय सेना ने बयान में कहा है कि इस घटना के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है और नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सामरिक संसाधन तैनात किए हैं। सुरक्षा बल पुंछ और राजौरी जिलों में हाई अलर्ट पर हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

hydrabad,Explosion, chemical factory, six workers killed

हैदराबाद । संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र की सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार तड़के भीषण विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 20 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी छह मृतकों की भी तक पहचान नहीं पाई है। संगारेड्डी की जिला कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत उपायों पर कई सुझाव दिए। हादसे के समय 100 से अधिक मजदूर शिफ्ट में थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को चंदननगर और इस्नापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। 11 दमकल गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य राजस्व, एनडीआरएफ के दल घटना स्तर पर पहुंच गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। चश्मदीदों के अनुसार उद्योग से तेज दुर्गंध आ रही है। इससे आसपास के इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  फैक्ट्री और आसपास के क्षेत्र को प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाली करवाना शुरू कर दिया है। 

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

new delhi, Heavy rain, Delhi-NCR

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुक कर सोमवार को भी जारी रही। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक औसतन कुल 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एनसीआर के लिए सोमवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया है और बताया है कि आने वाले छह दिनों तक राजधानी में हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम के पास सबसे अधिक 23.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 17.3 मिलीमीटर, पालम में 16.2 मिलीमीटर और मयूर विहार में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते दिल्ली में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।राष्ट्रीय स्तर पर भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए वर्षा और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ इलाकों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी वर्षा की चेतावनी दी गई है।इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है, जिससे उमस बढ़ सकती है।अगले 24 घंटों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास के समुद्री इलाकों में भी मौसम खराब बना रहेगा। सोमालिया, ओमान और यमन तटों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। वहीं, मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, गुजरात और कोंकण तटों पर भी तूफानी हवाओं के साथ समुद्री गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

new delhi, Agreement reached , India-US trade deal

नई दिल्ली । भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर सहमति बन गई है। इसका जल्द ही औपचारिक ऐलान हो सकता है। भारत के व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने समय सीमा से पहले मतभेदों को दूर करने के लिए अंतिम प्रयास करते हुए वाशिंगटन में अपना प्रवास बढ़ा दिया है। इस समझौते के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक दल वॉशिंगटन में है।   अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से वैश्विक टैरिफ पर 90 दिवसीय रोक की समय सीमा 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। इसको लेकर दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ हुई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 10 जून को वार्ता समाप्त होने पर कहा था कि भारत और अमेरिका एक निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यापार समझौते पर बातचीत करने की प्रक्रिया में हैं, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा। दरअसल, भारत चाहता है कि प्रस्तावित 26 फीसदी शुल्क वापस लिया जाए और स्टील एवं ऑटो पार्ट्स पर पहले से लगे अमेरिकी शुल्कों में छूट मिले। मगर अमेरिका पहले भारत से सोयाबीन, मक्का, कार और शराब पर आयात शुल्क घटाने और गैर-शुल्क बाधाओं को आसान करने की प्रतिबद्धता चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ पर 90 दिवसीय रोक की समय सीमा को 9 जुलाई से आगे बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं। इससे पहले अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत से आने वाले सामानों पर 26 फीसदी अतिरिक्त कर (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया था, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया था। हालांकि, 10 फीसदी का मूल टैक्स अभी भी लागू है। भारत चाहता है कि उसे इस 26 फीसदी की अतिरिक्त कर से पूरी तरह छूट मिल जाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

new delhi, Decline continues, bullion market

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये से लेकर 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,290 रुपये से लेकर 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  30 June 2025

patna,   Muslim community, Tejashwi Yadav

पटना । पटना के गांधी मैदान में रविवार को "वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ" कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज के पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। लेकिन आज साजिश के तहत मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबतक हमारे नेता लालू प्रसाद यादव मुस्लिम समाज के साथ हैं,अंतिम सांस तक हम लोग उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।   नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम लोग एक हैं। बिहार में किसी भी कीमत पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण नहीं होने दिया जाएगा। हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच, हर पन्ना चीख-चीखकर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। ये हम सबों का देश है।   तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से विशेष पुनरीक्षण के नाम पर साजिश रची जा रही है, लेकिन हम लोग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता से जाने वाली है, तो गरीब, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित लोगों से मतदान के अधिकार को छीना जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर आपके वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। ये बहुत बड़ी साजिश है, इसलिए आप लोग सचेत रहियेगा और ऐसा होने मत दीजिएगा।   उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का पटना के गांधी मैदान में बड़ा जुटान हुआ है। इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ की ओर से इसका आयोजन किया गया। सभी प्रमुख दलों को आमंत्रण भेजा गया था। राजद, कांग्रेस और जदयू के बड़े नेताओं को बुलाया गया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

new delhi, 3 devotees died,Puri Rath Yatra

नई दिल्ली । ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हुई धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत और 10 से ज्यादा घायल हो गए। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को पारंपरिक पहंडी यात्रा के अंतर्गत श्रीगुंडिचा मंदिर के गर्भगृह में ले जाने के दौरान यह घटना हुई। सरकार ने घटना को लेकर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।   रविवार सुबह करीब 4:30 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे, उसी दौरान वहां अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई और कई लोग जमीन पर गिर गए। जिससे भीड़ में दब कर तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू और एक बुजुर्ग प्रेमाकांत मोहंती शामिल हैं।  दुर्घटना में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

new delhi, Israel claims , Hamas commander Isa al-Isa

तेल अवीव । हमास के साथ संघर्ष में इजराइल को अहम कामयाबी मिली है। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने हमास की मिलिट्री विंग के संस्थापकों में से एक हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। अल-इसा को 7 अक्तूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।   आईडीएफ ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उसने हखाम मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है। आईडीएफ के मुताबिक अल-इसा हमास की सैन्य शाखा का संस्थापक था जिसने हमास की ताकत बढ़ाने, ट्रेनिंग कराने और 7 अक्तूबर के नरसंहार की योजना बनाई थी। इजराइल ने अपना इरादा साफ करते हुए कहा है कि वह 7 अक्तूबर के हमले में शामिल सभी आतंकियों को तलाश कर खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

shimla, Central government, Buddhist Development Plan

शिमला । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिलों के 5 दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में रविवार को केलांग में ‘मल निकासी योजना’ की आधारशिला रखी और बौद्ध मठों के संरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही ‘बुद्धिस्ट डेवलपमेंट प्लान’ के तहत देशभर के प्राचीन बौद्ध मठों और गोम्पाओं के जीर्णोद्धार के लिए सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत लाहौल-स्पीति, किन्नौर और अन्य बौद्ध बहुल क्षेत्रों के मठों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। देश में लाहौल-स्पीति जिला को अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा सबसे अधिक बजट प्रदान किया गया है, जो क्षेत्र की विशेषता और आवश्यकताओं को दर्शाता है। केलांग में जनसभा को संबोधित करते हुए रिजिजू ने प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के तहत बनने वाली मल निकासी योजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे केलांग और बिलिंग गांव में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य की स्थिति में व्यापक सुधार आएगा। यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है। जनजातीय जिलों का यह दौरा विशेष अनुभव रहा, जिसमें उन्हें लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने का अवसर मिला। अटल टनल को क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि अब लाहौल-स्पीति को आगे ले जाना केंद्र और राज्य सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। गृह मंत्रालय की 'वाइब्रेंट विलेज योजना' के तहत सीमावर्ती गांवों में सड़क, स्कूल, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि दूरदराज के गांव भी मुख्यधारा से जुड़ सकें।केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लिया और लाभार्थियों से बातचीत की। बताया कि निगम ने राज्य सरकार के साथ समझौता कर अल्पसंख्यकों को कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया करवाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की योजना लागू की है। लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

shimla, Monsoon wreaks havoc, Himachal

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मानसून ने इस बार जून में ही विकराल रूप धारण कर लिया है। आमतौर पर जुलाई-अगस्त में तबाही मचाने वाला मानसून इस बार 20 जून को दस्तक के साथ ही कहर बरपा रहा है। बीते 8 दिनों में राज्यभर में बारिश जनित घटनाओं में 34 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 74 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, 4 लोग अब भी लापता हैं। भारी तबाही के चलते राज्य में सरकारी व निजी संपत्ति को 71 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून से 28 जून के बीच हुई घटनाओं में सबसे ज्यादा 17 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। इसके अतिरिक्त फ्लैश फ्लड में 7, पानी के तेज बहाव में बहने से 4, पहाड़ी से फिसल कर गिरने से 2, बिजली का करंट लगने से 2, सांप के काटने से 1 और अन्य कारणों से 1 व्यक्ति की जान गई है। अकेले कांगड़ा जिले में फ्लैश फ्लड से 6 लोगों की जान गई है।इस अवधि में 38 मवेशियों की मौत, 6 मकानों के पूरी तरह ध्वस्त होने और 17 मकानों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू जिले में सामने आया, जहां 10 घर प्रभावित हुए। इसके अलावा 7 दुकानें, 9 पशुशालाएं और एक घराट भी पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।प्राकृतिक आपदा से सरकारी विभागों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जलशक्ति विभाग को 38.56 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 30.76 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन आंकड़ों के अनुसार राज्य को अब तक कुल 71.19 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति क्षति का सामना करना पड़ा है।इस बीच प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी 5 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से 29 और 30 जून को "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 10 जिलों में अगले 24 घंटों में फ्लैश फ्लड की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों व पहाड़ी ढलानों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।इस बीच राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

new delhi, Union Defence Minister ,hospitalised wife

कोयंबटूर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि विश्राम करेंगे।   स्थानीय एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने पर राज्य के पर्यटन मंत्री मथिवेंथन, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार, शहर के पुलिस आयुक्त सरवनन सुंदर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  दरअसल, केंद्रीय मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह (आयु 72) काे उनकी हालत बिगड़ने पर मेट्टुपालयम रोड स्थित गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।केंद्रीय मंत्री के परिजन पिछले कुछ दिनों से सावित्री सिंह के साथ हैं। इसी क्रम में आज राजनाथ सिंह कोयंबटूर पहुंचे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोयंबटूर हवाई अड्डे, अविनाशी रोड, लक्ष्मी मिल्स जंक्शन, मेट्टुपालयम रोड और कौंडमपलायम में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  29 June 2025

new delhi, Prime Minister Modi ,honored with

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान ‘धर्म चक्रवर्ती’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया।  यह समारोह जैन संत आचार्य विद्यानंद महाराज की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज और देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन भारत की आध्यात्मिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने जैसे ही अपने भाषण में कहा, “जो हमें छेड़ेगा...”, वैसे ही पूरा विज्ञान भवन भारत माता की जय के नारों और तालियों से गूंज उठा। मोदी ने मुस्कराते हुए कहा, “मैं जैनियों के कार्यक्रम में हूं, अहिंसा में विश्वास रखने वालों के बीच हूं। मैंने तो अभी आधा वाक्य ही बोला था, आपने पूरा कर दिया। लगता है आप 'ऑपरेशन सिंदूर' को आशीर्वाद दे रहे थे।”   इससे पहले प्रधानमंत्री ने आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी वर्ष समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसे भारत सरकार और भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर मनाया जाएगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आचार्य विद्यानंद मुनिराज की जन्मशताब्दी का यह पुण्य पर्व, उनकी अमर प्रेरणाओं से ओतप्रोत यह आयोजन, हम सभी को गहरे आध्यात्मिक भाव से जोड़ता है। 28 जून की यह तिथि इसलिए भी खास है क्योंकि वर्ष 1987 में इसी दिन आचार्य विद्यानंद को आचार्य पद की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह सिर्फ एक सम्मान नहीं था, बल्कि संयम, विचार और करुणा से जुड़ी एक पवित्र परंपरा का आरंभ था।” ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं को इस उपाधि के योग्य नहीं मानता लेकिन हमारी परंपरा है कि संतों से जो भी प्राप्त होता है, उसे प्रसाद स्वरूप स्वीकार किया जाता है। मैं इसे विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं और भारत माता के चरणों में अर्पित करता हूं।” प्रधानमंत्री ने 'नवकार महामंत्र दिवस' पर लिए गए नौ संकल्पों की भी याद दिलाई- जिनमें जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, प्राकृतिक खेती, योग, खेल, गरीबी उन्मूलन और भारतीय दर्शन को अपनाने जैसे संकल्प शामिल हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2025

imphal, Six militants arrested, Manipur

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।     पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पहले अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामुदायिक हॉल के पास थांगमेइबंद थिंगेल लेईकाई से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अहीबाम जॉनसन सिंह उर्फ खोंथांग (27) निवासी ताकील कोलोम लेईकाई, निंगथौजम स्कोलिया देवी उर्फ चाओबा (25) निवासी ताइरेनपोकपी मयाई लेईकाई और सलाम बिनीता देवी उर्फ बेम्मा उर्फ तमन्ना (22) निवासी बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत निंगथौखोंग ममांग लेईकाई के रूप में हुई है।   इसी तरह इंफाल ईस्ट जिले में एक कार्रवाई में पुलिस ने पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो और गुर्गों को पकड़ा। इनमें लैशराम सूरज सिंह उर्फ इबुंगो (33) निसावी नाओरेमथोंग लैशराम लीराक, इंफाल पश्चिम और सपम (एन) क्षेत्रीमायुम (ओ) अशंगबी देवी (34) निवासी खुरई साजोर लेइकाई, तिनसिड रोड, इंफाल पूर्व शामिल हैं। टीम ने दोनों के पास से एक स्कूटर, 10 हजार रुपये की जबरन वसूली की गई नकदी, दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया।   लमलई पुलिस स्टेशन, इंफाल ईस्ट के अंतर्गत चिंगरेल तेजपुर में किए गए तीसरे ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के समुरौ अवांग लेइकाई के नोंगमेकपम जिलिश मैतेई (29) को गिरफ्तार किया। उस पर निजी फर्मों और जनता से जबरन वसूली करने का आरोप है।   मणिपुर पुलिस ने राज्य भर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल उग्रवादी तत्वों के खिलाफ़ निरंतर कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2025

dehradoon, Effect of rain, Chardham Yatra

देहरादून । उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में जुटा है। सड़कों पर जगह-जगह चट्टानों से टूटकर मलबा गिर रहा है। इससे खतरें की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।   जनपद रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात्रि में हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में हनुमान मंदिर, शटल पुल और मुनकटिया के पास बार-बार मलबा और पत्थर गिरने से कई बार मार्ग बाधित हो रहा है। प्रशासन लगातार मलबा हटाने में जुटा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं जो मौके पर निगरानी और राहत कार्यों में सक्रिय हैं।   ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो स्थानों पर यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए कार्य कर रही हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला, बिशनपुर, लालडांग, हेल्कूगाड के पास मलबा आने से बंद है जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। सीमा सड़क संगठन व राष्ट्रीय राजमार्ग खंड उत्तरकाशी मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेर पानी व नंदप्रयाग में अवरुद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली सड़कें भी बंद हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस उत्तराखंड ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद पौड़ी की सीमा से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास दो स्थानों पर मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं। एक अन्य पोस्ट में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बाधित मार्गों को खुलवाए जाने के उपरान्त सोनप्रयाग में रुके यात्रियों को मुनकटिया स्लाइडिंग जोन एरिया से पुलिस सुरक्षा के बीच केदारनाथ धाम के लिए भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2025

mumbai, Forensic team ,Shefali Jariwala

मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की जांच जारी है।   मुंबई पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "अभिनेत्री मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"   शेफाली अपने पति के साथ अंधेरी की गोल्डन रेज नाम की इमारत में रहती थीं। वहीं के सुरक्षा गार्ड ने बीती रात की घटना के बारे में जानकारी दी। गार्ड ने बताया, "करीब रात 10 या सवा 10 बजे का वक्त रहा होगा, जब एक गाड़ी इमारत से तेजी से बाहर निकली। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जैसे किसी इमरजेंसी में कोई निकलता है। गाड़ी में काले शीशे लगे थे, इसलिए अंदर कौन था, यह साफ दिखाई नहीं दिया। ये नहीं कह सकता कि शेफाली उसमें थीं या नहीं। मैंने उन्हें आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति के साथ बाहर घूमने निकली थीं। उस समय वह बिल्कुल ठीक लग रही थीं।"   शेफाली जरीवाला की बात करें तो उनका जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस कई टीवी शोज, फिल्मों और सॉन्ग एल्बम में काम कर चुकी हैं। शेफाली ने 'नच बलिए' शो में भी हिस्सा लिया था। वह 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2004 में शेफाली की पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद एक्ट्रेस ने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2025

new delhi, 13 people killed , suicide attack

नई दिल्ली । पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कई जवानों समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। यह हमला दोपहर के समय उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सेना के काफिले में घुसा दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह हमला शनिवार दोपहर में उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच कर रही है।पाकिस्तान के अरब न्यूज के अनुसार, हमले में मारे गए लोगों में 13 सैन्यकर्मी शामिल हैं। विस्फोट में 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके को घेर लिया गया है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके प्रभाव से दो घरों की छतें भी गिर गईं, जिससे छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां चार सैनिकों की हालत गंभीर बनी हुई हैै।उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पहले भी आतंकवादी गतिविधियां होती रही हैं। इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे तमाम आतंकी संगठन सक्रिय हैं। उत्तर वजीरिस्तान लंबे समय से आतंकवादियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है और यहां सेना ने कई बार आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  28 June 2025

dehradoon,Tempo traveler , Alaknanda, two died

देहरादून । रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। दुर्घटना में 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।   जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ की ओर जा रहा था, जो घोलतीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।   घायलों की पहचान दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष, हेमलता सोनी निवासी गोगुण्डा, राजस्थान उम्र 45 वर्ष, ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष, अमिता सोनी निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र उम्र 49 वर्ष, सोनी भावना ईश्वर निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 43 वर्ष, भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 07 वर्ष, पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11 राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 10 वर्ष, सुमित कुमार (चालक) पुत्र नरेश कुमार निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

new delhi, Rajnath Singh ,exposed Pakistan

नई दिल्ली ।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने​ चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद के विरुद्ध​ एकजुट होने का आह्वान किया​ है।​ उन्होंने एससीओ​ देशों के सामने पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में शुरू किये गए ऑपरेशन ​'सिंदूर​' की जानकारी देकर पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया।​ उन्होंने भारत की नीति ​स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं तथा बढ़ती कट्टरता, उग्रवाद और आतंकवाद इन समस्याओं का मूल कारण हैं।   चीन की मेजबानी में इस बार एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक किंगदाओ में हो​ रही है।​ उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व​ करने के लिए राजनाथ सिंह​ गए हैं। सदस्य देशों के​ रक्षा मंत्रियों, एससीओ महासचिव, एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक ढांचे (आरएटीएस) के निदेशक और अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने​ कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति के रूप में इस्तेमाल कर​के आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।   रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के जवाब में आतंकवाद से बचाव और सीमा पार से होने वाले हमलों को रोकने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन ​'सिंदूर​' शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान पीड़ितों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर गोली मार दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र ​से घोषित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ खुद का बचाव करना हमारा अधिकार है। हमने दिखाया है कि आतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं हैं और हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे।   राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के हर कृत्य को आपराधिक और अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि एससीओ सदस्यों को इस बुराई की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने की भारत की प्रतिबद्धता ​जताई।​ रक्षा मंत्री ने युवाओं में कट्टरपंथ ​का प्रसार रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन सहित इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का मुकाबला करने की आवश्यकता ​पर जोर दिया। मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में एससीओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री ने मध्य एशिया के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। ​

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

gandhinagar, AAP MLA Umesh Makwana, suspended

गांधीनगर । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बोटाद से विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने गुरुवार को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। पार्टी नेतृत्व की तरफ से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने की बात कही थी। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के पद से इस्तीफा सौंपा।   पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई   गुजरात में आआपा प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने एक्स पोस्ट में बताया कि उमेश मकवाना को पार्टी और गुजरात विरोधी गतिविधियों के चलते पांच वर्षों के लिए निलंबित किया गया है।   अपने इस्तीफे में उमेश मकवाना ने लिखा कि वे ढाई वर्षों से आआपा का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद संभाल रहे थे। साथ ही गुजरात विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। वर्तमान में सामाजिक सेवा करने की क्षमता में कमी आई है इसलिए वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं और वे पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बनकर सेवा करते रहेंगे।   उपचुनाव की जीत के बाद पार्टी को झटका   हाल ही में हुए गुजरात उपचुनाव में आआपा को विसावदर सीट पर जीत मिली, जहां से पार्टी उम्मीदवार गोपाल इटालिया विजयी रहे। लेकिन इस जीत की खुशी के बीच मकवाना का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।   विस चुनाव में बोटाद से जीते थे मकवाना   उमेश मकवाना ने साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के घनश्याम विरानी को 2,779 वोटों से हराकर बोटाद सीट जीती थी। मकवाना को कुल 80,581 वोट मिले थे, जबकि विरानी को 77,802 वोट प्राप्त हुए थे। आआपा ने गुजरात में कुल 5 सीटें जीती थीं और लगभग 13 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

new delhi,   stock market ,consecutive day

नई दिल्ली । जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने और मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही शुरुआती मिनट में बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। सुबह 10 बजे के बाद बिकवालों ने एक बार फिर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। इस खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार लगभग सवा प्रतिशत उछल गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान एनर्जी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जम कर लिवाली होती रही। इसके अलावा मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थ केयर और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आया। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.12 की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया। आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 457.45 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 454.01 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.44 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया। आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,153 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,097 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,900 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,600 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,337 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 1,263 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त के साथ और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 127.41 अंक की मजबूती के साथ 82,882.92 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शुरुआती मिनट में बिकवाली का मामूली दबाव बनने के कारण ये सूचकांक 82,816.26 अंक तक गिरा। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक 83,304.55 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इस स्तर तक पहुंचने के बाद सेंसेक्स को एक बार फिर बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे ये सूचकांक 1,056.58 अंक उछल कर 83,812.09 अंक के स्तर तक आ गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 56.22 अंक फिसल कर 1,000.36 अंक की मजबूती के साथ 83,755.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 24.20 अंक उछल कर 25,268.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के हल्के झटकों के कारण ये सूचकांक फिसल कर 25,259.90 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सुबह 10 बजे तक निफ्टी 173 अंक उछल कर 25,417.75 अंक के स्तर पर आ गया। इस तेजी के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में हल्की गिरावट भी आई। दिन के दूसरे सत्र में 1 बजे के बाद आक्रामक अंदाज में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक 320.55 अंक की तेजी के साथ 25,565.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में दिन के कारोबार के निपटारे के कारण हुई बिकवाली की वजह से निफ्टी ऊपरी स्तर से 16.30 अंक लुढ़क कर 304.25 अंक की बढ़त के साथ 25,549 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस 4.16 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 3.03 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.65 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स 2.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.50 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.87 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 0.53 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.41 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

new delhi, Indian languages ,Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राजभाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि भारतीय भाषाएं भारत को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बनेंगी।शाह ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र और राज्यों के प्रशासन में भारतीय भाषाओं का उपयोग और भी बढ़ेगा। वह इसके लिए राज्यों से संपर्क करेंगे और उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शाह ने राजभाषा हिन्दी और सभी भारतीय भाषाओं के प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हमें किसी भी भाषा या विदेशी भाषा से विरोध नहीं है, लेकिन आग्रह अपनी भाषा के सम्मान और उपयोग का होना चाहिए। जब तक हम अपनी भाषा में सोचेंगे और गर्व से बोलेंगे नहीं, तब तक गुलामी की मानसिकता से मुक्ति संभव नहीं है।”राजभाषा विभाग की 1975 से 2025 तक की यात्रा का उल्लेख कर शाह ने कहा कि भारत की आजादी की शताब्दी (2047) तक देश के आत्मगौरव से जुड़े हर प्रयास में राजभाषा विभाग का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी प्रशासन आम नागरिकों की भाषा में हो, यह लोकतंत्र और आत्मसम्मान दोनों के लिए जरूरी है।शाह ने बताया कि अब जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में कराई जा रही हैं। सीएपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी अब 13 भाषाओं में हो रही है और 95 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी मातृभाषा में परीक्षा दी है। यह दिखाता है कि भारतीय भाषाओं का भविष्य उज्ज्वल है।गृह मंत्री ने कहा कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की विरोधी नहीं है। हिंदी सभी भाषाओं की मित्र है और सब भाषाएं मिलकर ही भारत के स्वाभिमान को ऊंचा उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले भाषाओं का इस्तेमाल देश को बांटने के लिए किया गया, लेकिन अब उन्हें भारत को जोड़ने का जरिया बनाया जाएगा।समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार, सांसद भर्तृहरि महताब, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी और हिंदी भाषा की वरिष्ठ विद्वान डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

udhampur, Encounter, security forces and terrorists

उधमपुर । जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद कड़ी घेराबंदी की गई थी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की है। दोनों ओर से फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा और अतिरिक्त बल भेजा गया है।  

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  26 June 2025

new delhi,Group Captain Shubhanshu Shukla, created new history

नई दिल्ली । भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आया है जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम मिशन 4 के तहत अंतरिक्ष की ओर कदम बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मिशन में अमेरिका, हंगरी, पोलैंड और भारत के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक बनकर उभरे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, पूरा देश एक भारतीय की सितारों की यात्रा पर उत्साहित और गौरवान्वित है। उन्होंने और अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के एक्सिओम मिशन 4 के उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने साबित किया है कि दुनिया वास्तव में एक परिवार है- 'वसुधैव कुटुम्बकम'। इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं, जो नासा और इसरो के बीच स्थायी साझेदारी को दर्शाता है। चालक दल द्वारा किए जाने वाले व्यापक प्रयोग वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरिक्ष अन्वेषण की नई सीमाओं को जन्म देंगे।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मिशन को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बनने की राह पर हैं। वह अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाओं, आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर चल रहे हैं। मैं उन्हें और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को इस मिशन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।”

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2025

new delhi, Monsoon active, across the country

नई दिल्ली । देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आज झमाझन बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आज देश के उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार तटीय कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके मद्देनजर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात में बाधा की संभावना भी बनी हुई है।अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र एवं कच्छ, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की आशंका है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। केरल, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेजहवाओं के साथ बिजली गिरने और गर्जन-तर्जन की चेतावनी जारी की गई है, जहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में बिजली और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, विदर्भ में तूफानी गतिविधियों की चेतावनी दी गई है।अरब सागर के पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में भी समुद्री गतिविधियों में तीव्रता देखने को मिलेगी, जहां हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कुछ स्थानों पर यह 65 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। पूर्व-मध्य और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, कोंकण, गोवा, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी तेजहवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में समुद्री गतिविधियों में बाधा आ सकती है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2025

new delhi,  Emergency, Congress

नई दिल्ली । आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) आज संविधान हत्या दिवस मना रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि 25 जून, 1975 की आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोपा। देश के संविधान की हत्या कर दी। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। उसकी नीयत आज भी तानाशाही वाली है।उन्होंने कहा कि 1975 में कोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी ठहराया और उन्हें 6 वर्षों तक किसी भी निर्वाचित पद पर रहने से अयोग्य करार दिया। रातों-रात प्रेस की बिजली काटी गई, सारे विपक्ष को जेल में डाल दिया गया, प्रेस से आजादी छीन ली गई, अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को रौंदा गया। संसद, न्यायपालिका को अपंग बना दिया गया और 26 जून की सुबह देश पर कांग्रेस की तानाशाही सरकार ने आपातकाल थोप दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था का हाल आज भी वही है, जो आपातकाल में था- विरोध का दमन, धार्मिक तुष्टीकरण और सत्ता का अहंकार खुलेआम दिखता है। आपातकाल में विपक्षी नेताओं को जेल भेजे जाने को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी ने आरएसएस पदाधिकारी के रूप में तब सरकार की अवहेलना की थी और कांग्रेस की ज्यादतियों के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाई थी। आपातकाल और उसके परिणामों की स्मृति को जीवित रखना आवश्यक है। इंदिरा गांधी ने देश को परिवारवाद और व्यक्ति पूजा की प्रयोगशाला में बदल दिया था।

MadhyaBharat

 MadhyaBharat  25 June 2025

haldwani,Car falls ,  swollen canal

हल्द्वानी । तेज बरसात के बीच उफनाती नहर में एक कार गिरने से चार जिंदगियां एक पल में खत्म हो गईं।बुधवार सुुबह फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिलेके किच्छा के रहने वाले यह लाेग कार से कहीं जा रहे थे। सुबह तेज बारिश के बीच उनकी कार अनियंत्रित हाेकर सिंचाई नहर में गिर गई। नहर में गिरने के दाैरान कार उलटी हो गई और बहकर पुलिया के नीचे फंस गई। जिसके कारण कार के अंदर पानी घुस गया और लोग इसमें फंस गए। इससे कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की