Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
विस चुनाव के नतीजे 2024 का ट्रेलर: अनुराग ठाकुर
new delhi, Trailer of Vis election, Anurag Thakur

नई दिल्ली। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासोन्मुखी राजनीति की जीत बताया।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा, " इन परिणामों से एक बात स्पष्ट है की देश में सिर्फ एक हीं गारंटी चलती है और वो है मोदी को गारंटी। यह चुनाव परिणाम इस बात का भी संकेत है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर चुनाव दर चुनाव जनता के बढ़ते विश्वास का परिचायक है।"

अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह जीत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन कौशल और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की है, जिन्होंने अपना दिन-जनता के बीच बिताया और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। ठाकुर ने कहा कि मोदी जी लगातार देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इन परिणामों से ये स्पष्ट है कि लोग मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं। ये चुनाव बताते हैं कि कांग्रेस और उसकी झूठी गारंटियों को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है और भाजपा के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण पर भरोसा जताया है।"

ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भूपेश बघेल और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में ये जनादेश दिया है। राजस्थान की माताओं और बहनों ने अपराध, अराजकता और गहलोत के भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार करते हुए कांग्रेस को वोट की चोट पहुंचाई है। मध्य प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। ठाकुर ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि जो लोग विदेश में छुट्टी पर जाते हैं, वह अब लंबी छुट्टी मनाने के लिए स्वतंत्र हैं। विपक्ष के लोगों ने हमारे ऊपर जितना कीचड़ उछाला, हमारा कमल उतना ही खिलकर सामने आया है। जिन-जिन चुनाव में मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया गया, उसमें जनता ने विपक्ष को उसका स्थान दिखा दिया।

विपक्ष द्वारा हाल के दिनों में प्रमुखता से उठाए जा रहे जाति के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति अब जनता पहचान चुकी है। आज देश में मोदी द्वारा दिया गया जाति का मॉडल सर्वमान्य है। आज देश में सिर्फ चार जातियां हैं। युवा, किसान, महिला और गरीब। देश आज सिर्फ स्पष्ट तौर पर विकास चाहता है।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.