Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक
Preparations,MP Budget 2026, swing, wasteful expenditure, curbed

केंद्र सरकार के बजट के बाद अब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा है कि इस बार का बजट पूरी तरह ‘सर्वस्पर्शी’ होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखा जाएगा। 16 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र में सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकास और समावेशी विकास का रोडमैप पेश करेगी। बजट को पूरी तरह डिजिटल रखने के साथ किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और महिलाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक 18 फरवरी को एमपी बजट 2026-27 पेश किया जा सकता है। इस बार बजट का आकार पिछले साल के 4.21 लाख करोड़ रुपये से करीब 10 फीसदी बढ़कर 4.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। बजट में चार प्रमुख स्तंभ—गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति—पर खास जोर रहेगा। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा और अंतिम अनुपूरक बजट भी सदन में रखा जाएगा, जो लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।

 

सरकार ने साफ कर दिया है कि अनुपूरक बजट में न तो कोई नई योजना लाई जाएगी और न ही किसी विभाग को नए वाहन खरीदने की अनुमति होगी। अतिरिक्त फंड केवल उन्हीं विभागों को मिलेगा, जिन्होंने अपना पूरा बजट खर्च कर लिया है या जिनके लिए केंद्र से राशि आना तय है। शून्य आधारित बजट की नीति के तहत हर खर्च की समीक्षा की जाएगी। सरकार का संदेश साफ है—खर्च पर सख्ती, फिजूलखर्ची पर ब्रेक और वित्तीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.