Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल
 Raipur, Slowdown, paddy, procurement, raises, questions,  government

रायपुर में धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक प्रदेशभर से करीब 1.40 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया, लेकिन उठाव की रफ्तार बेहद धीमी है। अब तक मिलर्स ने सिर्फ 32.25 प्रतिशत धान का ही उठाव किया है, जबकि संग्रहण केंद्रों को जारी धान 5.60 प्रतिशत है। कुल मिलाकर महज 37.84 प्रतिशत उठाव होने से उपार्जन केंद्रों में भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है। लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले इस वर्ष सिर्फ 87.41 प्रतिशत खरीदी हो सकी है, यानी करीब 20 लाख मीट्रिक टन कम।

 

उठाव में देरी के कारण 2740 में से 2316 उपार्जन केंद्रों में बफर लिमिट से ज्यादा धान जमा हो गया है। रायपुर जिले के 60 से अधिक केंद्र भी इससे प्रभावित हैं, जहां खुले में रखे धान के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश में 27.53 लाख किसानों में से 25.11 लाख किसानों ने धान बेचा है, जबकि 8 प्रतिशत से ज्यादा किसान अब भी इंतजार में हैं कि खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए, लेकिन अब तक कोई आदेश नहीं आया।

 

धान खरीदी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 165 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 139.85 लाख मीट्रिक टन खरीदी हुई, जो पिछले साल से 9.15 लाख मीट्रिक टन कम है। बैज ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर फिर से खरीदी की मांग की और कहा कि पंजीयन, टोकन और एग्रीस्टेक पोर्टल की दिक्कतों से हजारों किसान प्रभावित हुए, जिससे प्रदेश के कई जिलों में किसान भारी तनाव में हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.