Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल
ED ,Ramgopal Agrawal , Tuteja-Dhebar-Tripathi connection.

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर रहा है। एजेंसी कथित शराब सिंडिकेट, कमीशन और अवैध वसूली से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी के साथ अग्रवाल के कथित संबंधों को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। ED वर्ष 2019 से 2023 के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

जांच एजेंसी करीब 3000 करोड़ रुपए की कथित अवैध कमाई के आरोपों की भी पड़ताल कर रही है। ED के अनुसार, कथित सिंडिकेट में डिस्टिलर्स से कमीशन, बिना हिसाब वाली शराब की बिक्री और लाइसेंस देने के बदले कथित वसूली जैसे आरोप शामिल हैं। जांच के दौरान डिजिटल और हस्तलिखित रिकॉर्ड मिलने का भी दावा किया गया है, जिनमें रकम और लेनदेन से जुड़ी जानकारी होने की बात कही जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद अग्रवाल को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 17 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.