Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज-स्तंभ पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुईं, .   भोपाल में सेना करेगी शौर्य का प्रदर्शन, सेना दिवस आयोजन का शुभारंभ: मुख्यमंत्री मोहन यादव.   बालाघाट के किसानों ने प्रगतिशीलता की नई मिसाल बनाई : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   प्लॉट और मकान भू-स्वामी का, पक्की रजिस्ट्री का पैसा सरकार देगी : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत संरक्षण में सबसे आगे है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव*.   मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.   पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस सेवादल का रक्तदान शिविर.   नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब.   सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया.   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख किसानों को मिले 498.50 करोड़, .   मेकाहारा के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, हृदय के पास चिपकी कैंसर की गांठ को 4 घंटे की जटिल सर्जरी में निकाला.   छत्तीसगढ़ में किसान समृद्धि से गढ़ रहा है विकसित छत्तीसगढ़ का सपना, साय सरकार के तीन साल में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन.  
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की
om birla

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के आध्यात्मिक पुनर्जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की है। उन्होंने नई दिल्ली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह 2026 को संबोधित किया।

बिरला ने आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह समारोह केवल अतीत का स्मरण नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक क्रांति का उत्सव है जिसने लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया।

उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने अखंड ज्योति के माध्यम से देश में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया। व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के आदर्शों से लोगों को जोड़ा। उनका संकल्प "हम बदलेंगे, युग बदलेगा" देश-दुनिया के लिए मूल मंत्र बन गया। गायत्री मंत्र और यज्ञ के माध्यम से उन्होंने अंतर्मन की शुद्धता और आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाया।

बिरला ने कहा कि उन्होंने गांवों और ढाणियों में भी आचार्य जी के दर्शन का परिवर्तनकारी प्रभाव देखा है। इस दर्शन ने अंधविश्वास और कुरीतियों से उबरने में मदद की और चरित्र निर्माण व राष्ट्र के प्रति दायित्व की भावना को मजबूत किया।

माता भगवती देवी जी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनका तप, करुणा और सेवा से परिपूर्ण जीवन महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुधार के आंदोलन की प्रेरणा बना। जब महिलाएं अनेक चुनौतियों का सामना कर रही थीं, तब माता जी ने उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। उनका मातृत्व और वात्सल्य असंख्य महिलाओं के सशक्तीकरण का आधार बना।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरण, मूल्यपरक शिक्षा और चरित्र निर्माण के माध्यम से अखंड ज्योति निरंतर जन-जीवन को आलोकित कर रही है। गायत्री परिवार भारतीय आध्यात्मिक विरासत और संस्कारों को विश्व तक पहुंचा रहा है।

आचार्य जी द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा से ही आध्यात्मिकता और चरित्र निर्माण पर दिए जा रहे बल की उन्होंने सराहना की। डॉ. चिन्मय पांड्या द्वारा भारतीय परंपराओं के साथ विज्ञान-तकनीक से जोड़ने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

बिरला ने कहा कि आज जब दुनिया तनाव और अवसाद से जूझ रही है, तब आंतरिक शांति और उद्देश्यपूर्ण जीवन का संदेश और महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने गायत्री परिवार से आह्वान किया कि अखंड ज्योति का प्रकाश गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य जारी रखे।

MadhyaBharat 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.