Since: 23-09-2009
भिण्ड। थाना देहात पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक संभावित बड़ा अग्नि हादसा टल गया। 21 नवंबर को भारोली तिराहा स्थित ग्रांड होटल के पास एक दुकान के तलघर में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और समय रहते आग पर काबू पा लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक जलती हुई गैस चालू छोड़कर दुकान में ताला लगाकर चला गया था, जिससे आग के विकराल रूप लेने और आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका थी। भिण्ड पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और समयबद्ध कार्रवाई से नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |