Since: 23-09-2009
बालोद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी न्यायालयों में 21 नवंबर 2026 को स्पेशल लोक अदालत (धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम) का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने संबंधित प्रकरणों को निराकृत किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही न्यायालयों में भी स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम लाल नवरत्न के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए बालोद जिले में कुल 05 खण्डपीठ का गठन किया गया। इस स्पेशल लोक अदालत में खंडपीठ के समक्ष कुल 532 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे, जिसमें 18 प्रकरणों का निराकरण स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 3,91,57,204 रूपए राशि का अवार्ड पारित किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |