Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   हॉस्पिटल के पास ड्रग्स बेचने की फिराक में थे तस्कर, क्राइम ब्रांच ने दबोचे.   मुख आदिवासी-दलित छात्रावास बना खंडहर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा.   कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं, संगठन सभी कार्यकर्ताओं की चिंता करता है: हेमंत खण्डेलवाल.   मोर्चा-प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु बनकर निभाएं भूमिका, सरकार की योजनाओं के साथ समाज के सुझाव भी सरकार तक पहुंचाएं: शिवप्रकाश.   भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ सजेगा सांस्कृतिक खेल गांव, विदेशी खिलाड़ियों को दिखेगी मध्यप्रदेश की लोक परंपरा.   विकास और विरासत की थीम पर सजा मध्यप्रदेश मंडप, बुंदेली संगीत और भगोरिया नृत्य ने मोहा मन.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.   खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में अब तक 1351 किसानों से 44 हजार 664 क्विंटल धान की खरीदी.   जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.  
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस

 

कोंडागांव। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार 18 नवंबर को जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों, मांझी-चालकी, गायता-पुजारियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीर महापुरुषों के योगदान, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना रहा।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के अनेक महान नायकों ने अपनी संस्कृति, अस्मिता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया है। उनके योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई, जिससे देशभर में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने हजारों वर्षों से अपनी मौखिक परंपराओं, बोली-भाषा, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा है। यह समाज की विशिष्ट पहचान है।

 

कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि जनजातीय समाज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अनेक ऐतिहासिक चुनौतियों और बाहरी आक्रमणों के बावजूद उसने अपनी संस्कृति, बोली-भाषा और परंपराओं को संरक्षित रखा है। उन्होंने रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह, शहीद गुंडाधूर और भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान को समाज के लिए प्रेरणा बताया।

 

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, मांझी-चालकी एवं गायता-पुजारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प का अवसर है।

 

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़कर शिक्षा, खेल और विकास के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न नर्तक दलों एवं लोक कलाकारों द्वारा जनजातीय नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मिली विकास कार्यों की सौगात, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन निर्माण सहित 40.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

 

जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामपुर के भवन निर्माण कार्य लागत राशि लगभग 40 करोड़ रुपये के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के कन्या आश्रम माकड़ी में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण तथा ग्राम पंचायत शामपुर के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

MadhyaBharat 20 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.