Since: 23-09-2009
रायपुर। धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने गति पकड़ ली है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत खरीदी शुरू होने के तीन दिनों में ही 2,398 किसानों से 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। टोकन प्रणाली से उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। किसानों को निर्धारित तिथि के अनुसार टोकन दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें पहले से तय समय पर केंद्र पहुंचने की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार 18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है।
उपार्जन केंद्रों में तौल व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, धान के सुरक्षित भंडारण और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी लगातार केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।
प्रशासन ने किसानों से टोकन में निर्धारित तिथि पर ही केंद्र पहुंचने की अपील की है। किसानों से उपज को सूखा, साफ और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार रखने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है, ताकि खरीदी बिना व्यवधान के पूरी हो सके।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |