Since: 23-09-2009

  Latest News :
रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   क्राइम ब्रांच की दबिश में एमडी तस्कर महिला गिरफ्तार.   मंडीदीप रूट की बसों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार.   राज्य स्तरीय साइबर समीक्षा बैठक आयोजित.   रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जीतू पटवारी की हुंकार, बोले आदिवासियों की जमीन और रीवांचल के जल-जंगल-जमीन पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा नहीं होने देंगे.   चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन.   भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया विभाग की बैठक को किया संबोधित.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.   मरवाही के चार उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.   भंशाली राइस मिल में अतिरिक्त धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.  
चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन
digvijay singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा के 25वें दिन की पदयात्रा बुधवार सुबह चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से प्रारंभ हुई और अमराई ग्रामीण स्थित हैरिटेज रिसोर्ट, ग्राम प्राणपुर तथा ग्राम कुंवरपुर होते हुए आगे बढ़ी। प्राणपुर भारत का पहला हस्तशिल्प और हथकरघा पर्यटक गांव है, जहां यात्रा के दौरान स्थानीय कला और परंपरा से जुड़े पहलुओं को भी सामने लाने का प्रयास किया गया।

 

दोपहर में ग्राम कुंवरपुर में भोजन और विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा ग्राम बडेरा और बडेरा चक होते हुए बेतवा नदी स्थित राजघाट बांध चौराहे पहुंची। यहां मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर यात्रा उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गई। बुधवार की पदयात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के काला पहाड़ स्थित बुंदेला बंधु फार्म हाउस पर हुआ, जहां यात्रियों के रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने चंदेरी पहुंचकर यात्रा को अपना समर्थन प्रदान किया। वोट चोरी और चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा को समाजवादी पार्टी के नेताओं का समर्थन मिलना लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के सवालों पर इंडिया गठबंधन की साझा आवाज को दर्शाता है। यात्रा के दौरान ठंड बढ़ने के बीच पदयात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने बुधवार को यात्रियों को कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की, ताकि ठंड के मौसम में पदयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

यात्रा बुधवार शाम से 22 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। 23 नवंबर की सुबह यात्रा पुनः मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के रास्ते मध्यप्रदेश में वापस प्रवेश करेगी। इसके बाद 26 नवंबर को ओरछा में विशेष पूजन और पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन होगा। इस आयोजन के बाद 27 नवंबर की सुबह यात्रा ओरछा से पुनः उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या धाम की ओर आगे बढ़ेगी।

 

इस यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी को लेकर लोगों को जागरूक करना है। यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.