Since: 23-09-2009

  Latest News :
रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   क्राइम ब्रांच की दबिश में एमडी तस्कर महिला गिरफ्तार.   मंडीदीप रूट की बसों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार.   राज्य स्तरीय साइबर समीक्षा बैठक आयोजित.   रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जीतू पटवारी की हुंकार, बोले आदिवासियों की जमीन और रीवांचल के जल-जंगल-जमीन पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा नहीं होने देंगे.   चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन.   भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया विभाग की बैठक को किया संबोधित.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.   मरवाही के चार उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.   भंशाली राइस मिल में अतिरिक्त धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.  
रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत
राजनाथ सिंह

टोक्यो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत और जापान के बीच निरंतर बढ़ता समुद्री सहयोग स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 18 नवंबर 2026 को जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे का दौरा करने के उपरांत रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके यह बात कही। जापान पहुंचने के पश्चात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत जापान के रक्षा मंत्रालय के दौरे से की, जहां उनके जापानी समकक्ष ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

जापान के रक्षा मंत्रालय में राजनाथ सिंह को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद दोनों मंत्रियों के बीच मंत्रालय में संक्षिप्त बातचीत हुई। उसके बाद दोनों मंत्री जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज के हेलीकॉप्टर से जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे पहुंचे। नौसैनिक अड्डे पर दोनों मंत्रियों ने मोगामी श्रेणी के बहुउद्देशीय युद्धपोत जेएस नातोरी का दौरा किया और उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 

रक्षा मंत्री ने टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की उल्लेखनीय आर्थिक वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है।

 

भारत के रक्षा क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर बल देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में रक्षा उत्पादन एक दशक पहले के 48,000 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि रक्षा निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और यह 600 करोड़ रुपये से बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 38,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं और वैश्विक रक्षा बाजार में उसकी विस्तारित उपस्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

 

भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर जोर देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया गया है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने गरीबी उन्मूलन की दिशा में सरकार के प्रयासों तथा देशभर में स्वच्छता और साफ-सफाई के स्तर में हुए उल्लेखनीय सुधारों को भी प्रमुखता से उजागर किया।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 19 नवंबर 2026 को वे चौथी भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की वार्ता 2+2 में भाग लेंगे और जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। टोक्यो में आयोजित होने वाली इस 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। जापान की ओर से इस वार्ता की सह-अध्यक्षता जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी करेंगे। राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइज़ुमी के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक इस वर्ष की उनकी तीसरी बैठक होगी।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.