Since: 23-09-2009

  Latest News :
रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   क्राइम ब्रांच की दबिश में एमडी तस्कर महिला गिरफ्तार.   मंडीदीप रूट की बसों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार.   राज्य स्तरीय साइबर समीक्षा बैठक आयोजित.   रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जीतू पटवारी की हुंकार, बोले आदिवासियों की जमीन और रीवांचल के जल-जंगल-जमीन पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा नहीं होने देंगे.   चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन.   भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया विभाग की बैठक को किया संबोधित.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.   मरवाही के चार उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.   भंशाली राइस मिल में अतिरिक्त धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.  
मंडीदीप रूट की बसों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार
police

भोपाल। भोपाल शहर में अपराधों पर नियंत्रण रखने, संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने, फरार आरोपियों की धड़पकड़ करने और लंबित अपराधों के निराकरण के लिए पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-03 आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 विक्रम अहिरवार और सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग अरविंद सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मंगलवारा निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा बसों में अवैध वसूली करने वाले आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 18 नवंबर 2026 को थाना मंगलवारा पुलिस टीम ने अवैध वसूली करने वाले शातिर बदमाश आरोपी यासीन मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 16 नवंबर 2026 को फरियादी अनवर खान ने थाना मंगलवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जवाहर चौक से मंडीदीप रूट पर चलने वाली बसों से यासीन मजिस्ट्रेट, नसीम ब्रेकर, शानू और शादाब नाम के बदमाश प्रतिदिन डरा-धमकाकर रुपयों की वसूली करते हैं। मना करने पर वे गालियां देते हैं, मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 181/26, धारा 119(1), 296(ए), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की धड़पकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप महज 12 घंटों के भीतर मुख्य आरोपी मोहम्मद यासीन मजिस्ट्रेट, पिता मोहम्मद रईस रेडियो, उम्र 27 वर्ष, निवासी इंद्रा पुलिस चौकी के सामने, टीलाजमालपुरा, हाल पता बरखेड़ी जहांगीराबाद, भोपाल को 18 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बहुत शातिर और चालाक किस्म का बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व से भोपाल शहर के विभिन्न थानों में करीब 30 अपराध पंजीबद्ध हैं और उससे अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अब्दुल वहीद अंसारी, आरक्षक 2993 सतीश कुमार, आरक्षक 4617 शुभम परमार, आरक्षक 4522 ब्रजेश रावत और आरक्षक 2375 सूरज जामौरिया की उल्लेखनीय भूमिका रही।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.