Since: 23-09-2009

  Latest News :
रक्षा मंत्री ने योकोसुका में देखा जापानी युद्धपोत.   शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्ट्र को करेंगे समर्पित.   विश्वस्तरीय बने देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान: राष्ट्रपति.   फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   क्राइम ब्रांच की दबिश में एमडी तस्कर महिला गिरफ्तार.   मंडीदीप रूट की बसों से अवैध वसूली करने वाला बदमाश गिरफ्तार.   राज्य स्तरीय साइबर समीक्षा बैठक आयोजित.   रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जीतू पटवारी की हुंकार, बोले आदिवासियों की जमीन और रीवांचल के जल-जंगल-जमीन पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा नहीं होने देंगे.   चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन.   भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया विभाग की बैठक को किया संबोधित.   धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, तीन स्थानों पर कार्रवाई.   तीन दिनों में 2,398 किसानों ने बेचा 8,205 मीट्रिक टन धान.   मरवाही के चार उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण.   भंशाली राइस मिल में अतिरिक्त धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.  
रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जीतू पटवारी की हुंकार, बोले आदिवासियों की जमीन और रीवांचल के जल-जंगल-जमीन पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा नहीं होने देंगे
jeetu patwari

 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को रीवा जिले की मनगवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना तथा सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।  कहा कि आदिवासियों की जमीन पर सत्ता की जिद नहीं, उनके अधिकारों की आवाज चलेगी। विकास के नाम पर स्थानीय लोगों की जमीन, आजीविका, पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी प्रभावित ग्रामीणों और आदिवासी भाइयों-बहनों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रीवांचल के जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों को बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हितों के लिए इस्तेमाल कर रही है। सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर सहित पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक संपदा और स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पहले भी सिंगरौली में इस तरह के मुद्दों पर आवाज उठा चुकी है।

  पटवारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों और मूल भूमि मालिकों के अधिकारों का पूरा सम्मान होना चाहिए। जिन परिवारों की जमीन और प्राकृतिक संपदा का उपयोग औद्योगिक परियोजनाओं में किया जाता है, उन्हें भी उस परियोजना के आर्थिक लाभ में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान किए जाने चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर ग्राम सभा की सहमति, वन अधिकार पट्टाधारकों के अधिकार और संभावित विस्थापन जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सरकार को देने होंगे। ग्रामीणों की आपत्तियों का निराकरण किए बिना और ग्राम सभा की वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना परियोजना से जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

  पटवारी ने पानी के संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि रीवांचल पहले से ही जल संकट और गिरते भूजल स्तर जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रस्तावित संयंत्र के लिए बड़े पैमाने पर पानी की आवश्यकता को लेकर सरकार को सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। क्षेत्र के जलस्रोतों, किसानों की सिंचाई और आम नागरिकों की पेयजल जरूरतों पर पड़ने वाले प्रभाव का स्वतंत्र आकलन कराया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सिंगरौली सहित विंध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में औद्योगिक प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोग लगातार चिंता व्यक्त करते रहे हैं। सीमेंट उद्योगों, कोयला आधारित गतिविधियों और अन्य औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय प्रभावों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण की कीमत पर किसी भी औद्योगिक परियोजना को प्राथमिकता नहीं दे सकती।

  पटवारी ने उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और जनता की बुनियादी समस्याओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और भ्रष्टाचार तथा जनता के अधिकारों का हनन करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने देश और रीवांचल के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करेंगे। आदिवासियों को उनकी जमीन और अधिकारों से बेदखल करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि स्थानीय लोगों की सहमति, ग्राम सभा के अधिकार, किसानों के हित, वन अधिकार पट्टाधारकों की सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रभावों का पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किए बिना प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को आगे नहीं बढ़ाया जाए।

MadhyaBharat 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.