Since: 23-09-2009

  Latest News :
फिजी के अधिकारियों के लिए डीएचटीआई का वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू.   आईएनएस सह्याद्री ने जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया.   स्मार्टफोन का निर्यात 35.8 प्रतिशत बढ़कर 18.17 बिलियन डॉलर हुआ.   आईसीएआर और आरआईएस ने विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया.   नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र होगा अधिक जवाबदेह: ओम बिरला.   खेत बचाओ अभियान में शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों को दी बड़ी सौगात.   एमडी तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो आरोपी पकड़ाए.   थाना शाहपुरा पुलिस ने जुआ खेलते 15 लोगों को पकड़ा.   26 नवंबर को भोपाल में कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च.   विदिशा की घटनाओं पर सरकार की जवाबदेही तय हो: जीतू पटवारी.   सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी सौगात.   बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय.   बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी.   पीएम स्वनिधि महोत्सव में अरुण साव ने लिया गुपचुप और फरा का स्वाद.   गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग: राज्यपाल डेका.   प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण, एक साथ खड़ी होंगी 80 कारें.   मुख्यमंत्री ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ, बोले- 21 क्विंटल से कम धान पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता.   कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद, मुख्यमंत्री ने सेंदरी में निर्माणाधीन सीबीजी संयंत्र का किया अवलोकन.  
बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता: ओपी चौधरी
ओपी चौधरी वित्त मंत्री

 

रायपुर।  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, मजबूत संकल्प रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। कठिन परिस्थितियां और संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि व्यक्ति के भीतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास और जुनून हो। वित्त मंत्री मंगलवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित रामसदन में आयोजित शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का शिलान्यास तथा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर का निर्माण शहर के जीएमपी स्कूल के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने की।

 

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी और पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन भी सीमित थे। बारहवीं के बाद भिलाई पहुंचने पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें जुटाना भी बड़ी चुनौती थी। कई महत्वपूर्ण किताबों की तलाश में उन्हें दिल्ली तक जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी।

 

उन्होंने मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार वे अकादमी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भीतर प्रवेश नहीं मिल सका। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब इस अकादमी में आईएएस अधिकारी बनकर ही आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा नहीं करना चाहिए।

 

चौधरी ने कहा कि अध्ययन के दौरान किताबों और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी को उन्होंने स्वयं अनुभव किया है। इसी अनुभव ने उन्हें युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र विकसित करने की प्रेरणा दी। रायपुर कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कराया था, जहां आज लगभग तीन हजार युवा अध्ययन कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, शहर, प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा और पुस्तकालयों में निवेश अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। तखतपुर में बनने वाला परिसर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

 

वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझकर विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए। आगामी चार-पांच वर्षों का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने करियर मार्गदर्शन के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, पाठ्यक्रमों और करियर विकल्पों की जानकारी देने वाली एक हजार पुस्तकें तखतपुर को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर में नालंदा परिसर की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति, विद्युत उपकेंद्रों तथा उद्यानिकी महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों से तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

 

वित्त मंत्री ने क्षेत्र के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदा व्यपवर्तन योजना सहित दो सिंचाई कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के दौरान कोचियों और दलालों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सिविल सेवा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। एक प्रश्न का सही उत्तर देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को उन्होंने एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

MadhyaBharat 17 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.