Since: 23-09-2009
भोपाल। थाना शाहपुरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8 चार पहिया वाहन, 20 मोबाइल फोन और 94,690 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 92,94,690 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देशों के बाद की गई, जिनमें थाना क्षेत्रों में जुआ और सट्टा पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत थाना स्तर पर विशेष टीम बनाकर सूचनाएं एकत्र की जा रही थीं।
दिनांक 15-16 नवंबर 2026 की रात करीब 12:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गौरव ग्रीन गार्डन के सामने इंडेक्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और नीचे संदिग्ध वाहन खड़े हैं। इसके बाद सर्च वारंट लेकर पुलिस टीम फ्लैट नंबर सी-02 पहुंची, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों से दांव लगाकर जुआ खेलते मिले।
पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 94,690 रुपये नकद, करीब 12 लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल और करीब 80 लाख रुपये कीमत के 8 चार पहिया वाहन जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 690/26 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सौरभ सिंह, अरुण कुमार, बादल ठाकुर, राहुल त्रिपाठी, अमन सिंह, मोहन सिंह राजपूत, तुषार तोमर, समीर तोमर, विनय रन्धवे, अंकुश गर्ग, विजय शर्मा, भरत चौहान, विशाल पाठक, वैभव सिंह राजपूत और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |